Baba Ramdev - Loktej

पतंजलि समूह ने आयुर्वेद उत्पादों की रूस में बिक्री के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने शनिवार को रूस की सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिये उसके लिए इस देश में प्रवेश आसान हो जाएगा।

एक बयान के मुताबिक एमओयू का मकसद स्वास्थ और आरोग्य, स्वास्थ्य पर्यटन, कौशल युक्त मानव संसाधन और शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

इस एमओयू पर यहां रामदेव ने पतंजलि समूह की तरफ से और भारत-रूस व्यावसायिक परिषद के चेयरमैन और रूस के वाणिज्य मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने हस्ताक्षर किए।

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा शुरू किया गया पतंजलि समूह अपने आयुर्वेदिक और एफएमसीजी उत्पादों के लिए जाना जाता है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और पतंजलि फूड्स (पहले रुचि सोया) शामिल हैं।

इस मौके पर रामदेव ने कहा कि रूस में लोग योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को पसंद करते हैं और सक्रिय रूप से इनका अभ्यास करते हैं।

रूह अफ़ज़ा विवाद : 24 घंटे में हमदर्द के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाएं बाबा रामदेव : अदालत
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को योग गुरु रामदेव को आदेश दिया कि वे ‘रूह अफ़ज़ा’ के निर्माता हमदर्द को निशाना बनाने वाले एक आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया मंच से 24 घंटे के भीतर हटा दें।

यह आदेश तब दिया गया जब उन पर इस पेय के खिलाफ उनके विवादास्पद ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान को लेकर अवमानना ​​का आरोप लगाया गया।

इससे पहले न्यायालय ने उन्हें आदेश दिया था कि वे भविष्य में हमदर्द सहित अन्य प्रतिस्पर्धियों के उत्पादों से संबंधित कोई भी बयान या वीडियो पूर्व की तरह जारी या साझा नहीं करेंगे।

हालांकि, बृहस्पतिवार को हमदर्द के वकील ने अदालत को बताया कि रामदेव ने फिर से आपत्तिजनक सामग्री वाला एक वीडियो प्रसारित किया है। इसके परिणामस्वरूप, रामदेव को हमदर्द और उसके उत्पादों से जुड़े वीडियो के आपत्तिजनक हिस्से को सभी सोशल मीडिया मंच और अन्य मीडिया मंच से 24 घंटे के भीतर हटाने का आदेश दिया गया।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कहा, ‘‘पिछले आदेश के मद्देनजर, यह वीडियो और आपने जो हलफनामा दाखिल किया है, वह प्रथम दृष्टया अवमानना ​​के दायरे में आता है। मैं अब अवमानना ​​नोटिस जारी करूंगा। हम उन्हें यहां बुला रहे हैं।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘वह (रामदेव) किसी के वश में नहीं हैं। वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं।’’ अदालत हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया की ओर से विवादास्पद टिप्पणी को लेकर रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

अदालत ने रामदेव से एक सप्ताह के भीतर अपने आदेश के अनुपालन का हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई दो मई तक के लिए स्थगित कर दी।

हमदर्द का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि रामदेव ने एक नया वीडियो जारी किया है जिससे पता चलता है कि वह इस अदालत सहित किसी का कोई सम्मान नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन में ही इसे 8.9 लाख बार देखा गया, 8,500 लोगों ने इसे पसंद किया और 2,200 लोगों ने इस पर टिप्पणी की और वीडियो वायरल हो गया। यह एक सांप्रदायिक वीडियो की पहुंच है जो कानून की अनुमति से कहीं अधिक है।’’

सेठी ने तर्क दिया कि रामदेव के दोनों वीडियो का लहजा सांप्रदायिक था और वह उपभोक्ताओं को दूसरों के बजाय अपने उत्पाद चुनने के लिए कहकर उनके बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘न्याय की किसी भी भावना से इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।’’ रामदेव और पतंजलि का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और जयंत मेहता ने कहा कि वीडियो अरुचिकर और अधिक से अधिक मानहानि वाला हो सकता है, लेकिन किसी अन्य कंपनी के उत्पादों का अपमान नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का एक अलग कारण था और अवमानना ​​का मामला नहीं बनता।

नायर ने कहा, ‘‘मैंने वीडियो हटाने के लिए अदालत के आदेश का पालन किया है। अधिक से अधिक यह मानहानि हो सकती है और इसके लिए वादी को स्वयं कदम उठाना चाहिए।’’

रामदेव द्वारा जारी किए गए नए वीडियो को देखने के बाद न्यायाधीश ने रामदेव के वकील से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह आपके नियंत्रण से बाहर हैं।’’ न्यायाधीश ने कहा कि वकील ऐसे वीडियो को उचित नहीं ठहरा सकते।

अदालत ने कहा, ‘‘यह उनके हलफनामे के झूठ को दर्शाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और देश के कानून का सख्ती से पालन करते हैं।’’

अदालत ने पिछली बार कहा था कि ‘हमदर्द’ के रूह अफ़ज़ा पर रामदेव की ‘‘शरबत जिहाद’’ वाली टिप्पणी अनुचित है और इसने उसकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है, जिसके बाद योग गुरु ने आश्वासन दिया था कि वह संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तुरंत हटा देंगे।

‘हमदर्द’ के वकील ने दावा किया कि पतंजलि के ‘‘गुलाब शरबत’’ का प्रचार करते हुए रामदेव ने आरोप लगाया कि हमदर्द के रूह अफ़ज़ा से अर्जित धन का इस्तेमाल मदरसों और मस्जिदों के निर्माण में किया गया।

‘‘शरबत जिहाद’’ टिप्पणी: रामदेव ने अदालत से कहा, वह संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट हटाएंगे
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया कि वह ‘हमदर्द’ के रूह अफ़ज़ा पर अपनी कथित ‘‘शरबत जिहाद’’ टिप्पणी से संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तुरंत हटा लेंगे।

उनका यह बयान अदालत की उस टिप्पणी के तुरंत बाद आया है जिसमें कहा गया है कि रामदेव का यह बयान अनुचित है और इसने अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

‘हमदर्द’ के वकील ने उच्च न्यायालय को बताया कि हाल में पतंजलि के गुलाब शरबत का प्रचार करते हुए रामदेव ने दावा किया था कि ‘हमदर्द’ के ‘रूह अफ़ज़ा’ से अर्जित धन का उपयोग मदरसे और मस्जिद बनाने में किया गया।

बाद में रामदेव ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने किसी ब्रांड या समुदाय का नाम नहीं लिया।

रामदेव की ‘पतंजलि फूड्स लिमिटेड’ के खिलाफ ‘हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया’ की याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कहा, ‘‘इसने अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। यह उचित नहीं है। आप (रामदेव के वकील) अपने मुवक्किल से निर्देश लें, अन्यथा सख्त आदेश दिया जाएगा।’’

‘हमदर्द’ का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मामला अपमान से परे है। उन्होंने कहा कि यह ‘‘सांप्रदायिक विभाजन’’ पैदा करने का मामला है।

रोहतगी ने कहा, ‘‘यह नफरत फैलाने वाला भाषण है। वह (रामदेव) कहते हैं कि यह ‘‘शरबत जिहाद’’ है। उन्हें अपने काम से मतलब रखना चाहिए। वह हमें क्यों परेशान कर रहे हैं?’’

कुछ समय बाद मामले की सुनवाई फिर से शुरू होने पर रामदेव के वकील ने कहा कि वह अपने विवादास्पद बयानों से संबंधित सभी प्रिंट या वीडियो प्रारूप के विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट तुरंत हटा लेंगे।

अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर के बयान को रिकॉर्ड में दर्ज किया और रामदेव से पांच दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा कि वह भविष्य में प्रतिस्पर्धियों के उत्पादों के संबंध में ऐसा कोई बयान, विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट जारी नहीं करेंगे।

अदालत ने मामले को एक मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

दुबई में शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे सत्यार्थी, बाबा रामदेव
दुबई, चार फरवरी (भाषा) नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और योग गुरु रामदेव उन प्रमुख भारतीय हस्तियों में शामिल हैं, जो अगले महीने यहां वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

'आई एम पीसकीपर मूवमेंट' के अध्यक्ष डॉ. हुजैफा खोराकीवाला ने 12-13 अप्रैल को होने वाले शिखर सम्मेलन की घोषणा करते हुए कहा कि शिखर सम्मेलन कैबिनेट सदस्य और सहिष्णुता व सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान मबारक अल नहयान की देखरेख में आयोजित किया जाएगा, जो मुख्य अतिथि भी होंगे।

सम्मेलन का विषय 'एक ग्रह, एक आवाज: वैश्विक न्याय, प्रेम व शांति' है और 10 नोबेल पुरस्कार विजेता, वैश्विक विचारक, नीति निर्माता, उद्यमी, सांस्कृतिक हस्तियां, खेल हस्तियां और शांति व न्याय के पैरोकारों समेत 72 वक्ता संबोधित करेंगे।

यहां एक बयान में कहा गया है कि यूएई उन कुछेक देशों में से एक है, जिसने सहिष्णुता और सौहार्द के लिए समर्पित सरकारी मंत्रालय स्थापित किए हैं। बयान में कहा गया है कि इन संस्थानों की स्थापना के साथ ही यूएई वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श स्थान बन गया है।

हर साल उप्र के बहराइच जिले से 50 हजार टन हल्दी खरीदेंगे योगगुरु स्वामी रामदेव : जिलाधिकारी
बहराइच (उप्र), 30 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत योग गुरु स्वामी रामदेव ने राज्य के बहराइच जिले से हल्दी खरीदने का निर्णय लिया है और इस क्रम में शनिवार को जिले के तीन किसान उत्पाद संगठन (एफपीओ) के साथ पतंजलि योगपीठ ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करार के तहत योगगुरु स्वामी रामदेव हर साल बहराइच की 50 हजार टन हल्दी खरीदेंगे।

जिलाधिकारी (डीएम) मोनिका रानी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना में हल्दी से बने उत्पादों के लिए बहराइच जिले का चयन हुआ था।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही नतीजा है कि योगगुरु स्वामी रामदेव बहराइच की हल्दी खरीदने के लिए आगे आए हैं।

मोनिका रानी ने कहा कि बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से जुड़ा मिहींपुरवा तहसील का इलाका प्राकृतिक संसाधनों, उपजाऊ भूमि और अनुकूल जलवायु से समृद्ध कृषि के लिये आदर्श स्थान है। इस क्षेत्र में हल्दी, जिमीकन्द और हरी सब्जियों की खेती बहुतायत मात्रा में होती है।

उन्होंने कहा कि यहां की हल्दी के औषधीय गुण अन्य स्थानों की अपेक्षा कहीं ज्यादा हैं और इनका उत्पादन एवं विपणन क्षेत्रीय किसान करते हैं लेकिन यहां के हजारों किसानों को इनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों के व्यापारी यहां के किसानों से सस्ते मूल्य पर हल्दी खरीदकर आगे ऊंचे मूल्य पर बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि 20 से 25 टन प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष के हिसाब से लगभग 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 45,000 से 50,000 टन हल्दी की बिक्री और विपणन के लिए शनिवार को रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका लाभ जिले के किसानों को मिलेगा।

बहराइच की हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में होने के साथ इसे यथाशीघ्र राष्ट्रीय तथा विश्वपटल पर पहचान मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि हल्दी का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिलाने की बहराइच, लखनऊ तथा पतंजलि (हरिद्वार) में व्यवस्था की जा रही है, जिससे वह आयुर्वेद की आवश्यकतानुरूप हल्दी का बेहतर उत्पादन कर सकें।

मैं किसी दल का समर्थक नहीं, जो हिंदू राष्ट्र का समर्थन करे, उसका साथ दें: बाबा रामदेव
भिंड, 10 अप्रैल (हि.स.)। योगगुरु बाबा रामदेव सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार पहुंचे। वे यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं भाजपा का समर्थक हूं, यह गलत है। मैं किसी दल का समर्थक नहीं हूं। मैं तो सनातन का समर्थक हूं। जो सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करे, आप भी उसका साथ दें। इस दौरान कथावाचक चिन्मयानंद बापू, पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज सहित अन्य संत व लोग मंच मौजूद रहे।

बाबा रामदेव ने कहा कि बाबा को राजनीति से क्या लेना देना, कोई सांसद बने, कोई विधायक, सीएम या पीएम बने, हमारी फकीरी को कोई चुनौती नहीं दे सकता। हम फकीर आदमी हैं। हमको किसी से क्या लेना-देना, लेकिन सत्ता में भी जो सनातन धर्म के प्रति निष्ठा रखता हो उसी को सपोर्ट करो, बाकी सभी को मोक्ष करो। साधना में सिद्धियों में पंडोखर सरकार पर हनुमानजीकी बहुत बड़ी कृपा है। शक्तियों के नाम पर भी बहुत पाखंड चलता है, लेकिन भगवान की कृपा से अनेकों को असली वाली शक्ति मिली है। बुरे लोगों का हम पर शासन नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन सत्य ही शाश्वत है। एक ने मुझसे पूछा कि इन मुसलमानों का क्या होगा। मैं जब आया तो कुछ मुसलमान भी प्रणाम कर रह थे। मैंने कहा कि मुसलमान आज ही मुसलमान हैं। 99 फीसदी मुसलमान औरंगजेब के बाद बने हैं। 350-400 साल पहले इनके पुरखे और हमारे पुरखे एक ही थे। कोई मुसलमान ज्यादा तेजी से अकड़े तो उससे कहना कि अपने खून को याद कर ले, हमको मत गुर्रा हम-तुम एक ही हैं। वो मानें या न मानें, हम तो मुसलमानों को मानते हैं कि वे हमारे ही पूर्वजों की औलाद हैं। वक्त के साथ उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन पूर्वज अलग नहीं हो सकते।

बाबा रामदेव ने कहा कि यहां कोई ईसाई वैटिकन सिटी या यूरोप से आए हैं क्या? हमारे जैसा उनमें खून है, चमड़ी का रंग एक है। हमारे ही कुल वंश के हैं। जो ईसाई और मुसलमान भारत में रह रहे हैं, ये सब अपने ही हैं। कोई कुछ गलत करेगा तो प्रशासन अपना काम करेगा, लेकिन हम किसी से नफरत नहीं करते।

उन्होंने कहा कि बच्चों को भी धर्म ग्रंथों की शिक्षा जरूर दें। उन्हें रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषद पढ़ाएं। बच्चों को अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, विज्ञान सब पढ़ाएं। उसमें भारतीय शिक्षा जरूर पढ़ाएं। शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट से दूर रहें। नशे से दूर रहें। जो भी नशा करता हो अपना नशा बाबा की झोली में डाल दे। सभी इसका संकल्प लें।

भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि

बाबा रामदेव ने मंच से भजन भी सुनाया और योग भी किया। लोगों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करें। भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि। हमने कुछ मुद्दे उठाए थे, राजनीतिक दृष्टि से देश आजाद हो गया। अभी शिक्षा, आर्थिक, वैचारिक और चारित्रिक गुलामी से देश को आजाद कराना है। तो कुछ लोग हमारे पीछे अड़ गए। आज उनके हालात ये हैं, कोई नाम लेवाल नहीं बचा है। जो धर्म के विरुद्ध आचरण करेगा उसका विनाश निश्चित है। यही विधान है। रामदेव किसी को श्राप नहीं देता है।

पतंजलि फूड्स ने एक्सचेंजों द्वारा प्रमोटर होल्डिंग फ्रीज रखने के बाद भी वित्तीय स्थिति में कोई प्रभाव नहीं पड़ने का आश्वासन दिया
नई दिल्ली - पतंजलि फूड्स ने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा उसके प्रमोटर होल्डिंग पर हालिया फ्रीज का उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि कंपनी मजबूत कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में, पतंजलि फूड्स ने कहा कि इसकी लंबी अवधि की यात्रा को नेविगेट करने के लिए इसकी एक मजबूत प्रबंधन टीम है, और इसे अपने प्रमोटरों से संचार प्राप्त हुआ है कि वे अनिवार्य न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और सार्वजनिक शेयरधारिता बढ़ाने के लिए विभिन्न तरीकों पर चर्चा कर रहा है।

कंपनी ने आगे कहा कि उसके प्रवर्तकों के इक्विटी शेयर अप्रैल 2023 तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार पहले से ही लॉक-इन के अधीन हैं, और इसलिए, स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा की गई हालिया कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं दिखता है। कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तकों के इक्विटी शेयर गिरवी नहीं रखे गए हैं।

कंपनी ने कहा, "हम देश में अग्रणी एफएमसीजी खिलाड़ियों में से एक होने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जिसमें निरंतर विकास हो रहा है।"

पतंजलि फूड्स योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित भारतीय उपभोक्ता सामान कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की सहायक कंपनी है। कंपनी अपने हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों के लिए जानी जाती है और इसने खाद्य और पेय पदार्थों को शामिल करने के लिए तेजी से अपनी उत्पाद लाइन का विस्तार किया है।

बाबा रामदेव के नरम पड़े तेवर, कहा - मैं भी कोरोना की वैक्सीन लगवाउंगा!
पिछले काफी दिनों से एलोपैथी और आयुर्वेद में से कौन सी चिकित्सा पद्धति बेहतर है, इस विषय पर योग गुरु बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल काउंसिल के प्रतिनिधियों व डोक्टरों के बीच विवाद छिड़ा हुआ था। बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी के खिलाफ दिये गये बयान के बाद से डॉक्टरों खफा थे और उन्होंने योग गुरू के खिलाफ मानो मोर्चा खोल दिया था। डॉक्टरों की संस्था आईएमए भी खुलकर बाबाजी के खिलाफ खड़ी हो गई थी। विवाद इस कदर बढ़ गया था कि मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा और मीडिया पर बहस होने लगी।  बाबाजी के खिलाफ कथित रूप से मानहानि के दावे तक ठोके जाने या माफी मांगने तक की बात कही जाने लगी।

लेकिन अब लगता है कि इस मामले में बाबा रामदेव ने नरम रूख अख्त्यार कर लिया है। बाबा रामदेव ने एक बयान में कहा है कि उनका विरोध डॉक्टरों से नहीं बल्कि ड्रग माफियाओें से है। उनका विरोध जिस प्रकार कुछ तत्व दवाओं के नाम पर लोगों को परेशान करते हैं और गैर जरूरी दवाएं देते हैं उनसे है। बाबा रामदेव ने माना कि एलोपैथी आपातकाल और सर्जरी के मामलों में श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। बाबा ने कहा कि सरकार को पीएम जन औषधि केंद्र खोलने पड़े क्योंकि ड्रग माफिया ने फेन्सी दुकानें खोलकर गैर जरूरी दवाओं का कारोबार चला रखा है।

बाबा रामदेव ने वर्तमान विवाद को ठंडा करने के इरादे से कहा है कि 21 जून से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक राज्य में 18 से अधिक की उम्र के लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन देने के अभियान की घोषणा की है उसका वे स्वागत करते हैं और आने वाले दिनों में वे भी कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि वे योग और आयुर्वेद का अभ्यास करते हैं और आयुर्वेद बीमारियों के खिलाफ ढाल का काम करती है और कई आने वाली मुश्किलों से निजात दिलाती है।

एलोपैथी का विरोध कर रहे बाबा रामदेव की ये वाली फोटो वायरल हुई तो लोग लेने लगे मजे!
देश में आयुर्वेद की जड़ें मजबूत करने वाले बाबा रामदेव योग-प्राणायाम सिखाते-सिखाते अपना विशाल कारोबार भी खड़ा कर चुके हैं। देश-दुनिया में उनके करोडों प्रशंसक हैं। पतंजलि के विभिन्न उत्पाद भी बाजार में खूब बिकते हैं जिनमें आयुर्वेदिक औषधियों से लेकर रोज मर्रा के लिये उपयोग में आने वाले प्रोड्क्टस भी शामिल हैं। अपने प्रोडक्ट के प्रचार का भी जिम्मा मानो बाबा रामदेव के ही सिर पर हैं इसीलिये पतंजलि के विज्ञापनों में मानो ब्रांड एंबेसेडर के रूप में नजर आते हैं। लेकिन अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के चक्कर में कई बार बाबा रामदेव सीमा लांघ जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ।

कोरोना काल में अपनी दवा कोरोनिल से महामारी का इलाज करने का दावा करने वाले बाबा रामदेव एक कार्यक्रम में एलोपैथिक के खिलाफ ऐसा कुछ कह गये कि देश भर के डॉक्टर उनसे खफा हो गये हैं। इंडियन मेडिकल एसोसियेशन ने तो बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। बात बिगड़ते देख बाबा ने अपने स्वर कुछ शांत भी किये लेकिन आईएमए ने तेवर कड़े ही बनाये रखे। ऐसे में बाबा रामदेव भी इस बार लड़ाई लड़ लेने के मुड़ में नजर आ रहे है।

Baba Ramdev treating this poor doctor's ears with his heart pic.twitter.com/uIPDoRBgfy
— Bodhisattva #DalitLivesMatter (@insenroy) June 1, 2021

लेकिन इस बार मसला ये भी है कि बड़ी संख्या में आम लोग भी बाबा के एलोपैथि के खिलाफ दिये बयान से सहमत नहीं दिख रहे हैं। इसी क्रम में लोग भी बाबा को हिदायत देते सुने गये हैं कि वे अपने आपको आयुर्वेद तक ही सीमित रखें। खैर, सोशल मीडिया पर इस मसले पर टिप्पणियों की बाढ़ के बीच एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।

इस वायरल तस्वीर में बाबा किसी मंच पर लेटे दिख रहे हैं और एक डॉक्टर साहब कान में स्टेथोस्कोप लगाये उनकी धड़कने जांच रहे हैं। इस तस्वीर पर लोग बड़े मजे ले रहे हैं। हालांकि ये तस्वीर कहां और कब की है यह तो पता नहीं चला है, लेकिन लोग रोचक टिप्पणियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो लिखा है कि बाबा रामदेव अपने दिल की धड़कनों से डॉक्टर के कान का इलाज करते हुए। अन्य यूजर ने लिखा है कि बाबा के दिल को खोजने के लिये पतंजलि के डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी। अन्य यूजर ने लिखा कि सुबह के भूले एलोपैथी को शाम को पतंजलि में बदला जा रहा है।

खैर, सोशल मीडिया पर मजाक-मस्ती तो चलती रहती है। जहां तक इस मसले का संबंध है, डॉक्टरों ने कल काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन भी किया। आईएमए का आरोप है कि बाबा रामदेव ने अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिये कोरोना की मार्गदर्शिका का उल्लंघन किया है। देखना है, ये मसला कब सुलझता है।

बाबा रामदेव के बयान पर विवाद, कहा - एलोपैथी की दवाई खाकर लाखों लोग मर गये!
देश भर में जहां लोग कोरोना महामारी के कारण परेशान है। इसी बीच बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने एलोपेथी की दवा पर सवाल उठाए थे और दावा किया कि एलोपेथी दवा के कारण कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

बाबा रामदेव ने कहा की कई महंगी जैसे की हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और रेमड़ेसिविर जैसे इंजेक्शन भी कोरोना के सामने निष्फल रहे है। इसके अलावा कई पद्धतियां और थेरपी भी निष्फल रही है। डॉक्टरों ने पहले ही प्लाज्मा थेरपी पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल डॉक्टर अस्पताल में मात्र बुखार उतारने की दवा देते है, पर जिस कारण से बुखार होता है उसका इलाज कर सके ऐसी दवा नहीं है।

बाबा रामदेव कहते है की ऑक्सीज़न की कमी और इलाज ना मिलने से जीतने लोगों की जान गई है, उससे अधिक लोगों की एलोपेथी की दवाएं लेने से मृत्यु हुई है। हालांकि एलोपेथी साइन्स पूरी तरह से खराब नहीं है। हम उसका स्वागत करते है। बाबा के ऐसे निवेदन से मेडिकल असोशिएशन काफी क्रोधित हुआ था। जिसके चलते IMA के वाइस प्रेसडेंट नवजोतसिंह दहिया ने बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।