Air India - Loktej

एयर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा नया बॉस? रेस में कई दिग्गज
नई दिल्ली, 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। एयर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया। टाटा समूह नए नेतृत्व की तलाश में है, जबकि एयरलाइन भारी घाटे और AI 171 हादसे की जांच जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है।

एयर इंडिया, जो टाटा समूह के स्वामित्व में है, में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह तब तक अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे जब तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती।

उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में समाप्त होना था, और उन्होंने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह आगे इस पद पर नहीं रहेंगे। इसी कारण कंपनी ने जनवरी से ही नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक (Air India) में विल्सन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। नेतृत्व में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसलिए वह सितंबर 2026 तक या नए सीईओ के चयन तक पद पर बने रहेंगे।

कौैन बनेगा Air India का नया CEO?
नए सीईओ की खोज अब अंतिम चरण में है। इस पद की दौड़ में कई अंतरराष्ट्रीय और फुल-सर्विस एयरलाइंस के अनुभवी दिग्गज शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह होने वाली अहम बैठक में नए नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, हालांकि एयरलाइन ने अभी तक उम्मीदवारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

इस बीच, एयर इंडिया कई चुनौतियों से जूझ रही है। परिचालन बाधाओं और बढ़ती लागत के चलते वित्तीय वर्ष 2026 में एयरलाइन का घाटा लगभग 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एयरस्पेस प्रतिबंधों ने लंबी दूरी की उड़ानों को प्रभावित किया है, जिससे विमानों को लंबे रूट और अतिरिक्त फ्यूल स्टॉप लेने पड़ रहे हैं, और लागत में भारी इजाफा हो रहा है।

जून में आएगी अंतिम जांच रिपोर्ट
नेतृत्व परिवर्तन की इस प्रक्रिया पर जून 2025 में हुई AI 171 विमान दुर्घटना का असर भी देखा जा रहा है। अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए इस बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि नए सीईओ की नियुक्ति का समय इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट पर भी निर्भर कर सकता है, जिसके जून 2026 तक आने की संभावना है।

हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया और इंडिगो ने ₹16,000 तक बढ़ाया किराया
नई दिल्ली, 19 मार्च (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध और वैश्विक तेल बाजार में मची उथल-पुथल का सीधा असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है।

देश की प्रमुख एयरलाइनों—एयर इंडिया, इंडिगो और आकासा एयर—ने विमान ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत को देखते हुए ‘फ्यूल सरचार्ज’ को फिर से लागू कर दिया है।

विमानन विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हवाई किरायों में 20% तक की भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यात्रा करना अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खर्चीला हो जाएगा, जिससे विदेशी पर्यटन और विदेशों में पढ़ रहे छात्रों के बजट पर बुरा असर पड़ना तय है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने न केवल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित की है, बल्कि सुरक्षा कारणों से एयरलाइनों को पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से भी बचना पड़ रहा है।

रूट बदलने के कारण उड़ानों की दूरी और समय बढ़ गया है, जिससे ईंधन की खपत, चालक दल के खर्च और तकनीकी ठहराव की लागत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रूटों पर $10 से लेकर उत्तरी अमेरिका के लिए $200 (लगभग ₹16,600) तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

वहीं इंडिगो ने दूरी के आधार पर ₹425 से लेकर ₹2,300 तक का सरचार्ज लागू किया है, जिससे आम आदमी के लिए हवाई यात्रा ‘पहुँच’ से बाहर होती जा रही है।

विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर के अनुसार, रूट लंबे होने और बीमा प्रीमियम में वृद्धि के कारण वास्तविक किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर, यूरोप जैसे रूटों पर चार सदस्यों के परिवार के लिए अब लगभग ₹50,000 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

दूसरी ओर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने यात्रियों को राहत देने के लिए 60% सीटों को मुफ्त आवंटित करने जैसे नए नियम जारी किए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि एयरलाइनें इन नियमों से होने वाले नुकसान की भरपाई भी अंततः यात्रियों से ही करेंगी। फिलहाल वैश्विक स्थिति को देखते हुए निकट भविष्य में किराए कम होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

एयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का करेगी परिचालन
नई दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ी मांग को देखते हुए यूरोप और कनाडा के लिए 19 से 28 मार्च के बीच 36 अतिरिक्त उड़ानों (दोनों तरफ मिलाकर) के परिचालन की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ये उड़ानें दिल्ली से लंदन (हीथ्रो), फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख और टोरंटो के लिए तथा मुंबई से लंदन (हीथ्रो) के लिए होंगी। इन उड़ानों के माध्यम से 10,012 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से लंदन के लिए चार अतिरिक्त उड़ानें 20, 22, 25 और 27 मार्च को और मुंबई से ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए एक मात्र उड़ान 21 मार्च को उपलब्ध होंगी।

दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए आठ अतिरिक्त उड़ानें 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को रवाना होंगी। दिल्ली से स्विटजरलैंड के ज्यूरिख के लिए एक मात्र उड़ान 24 मार्च को उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली से कनाडा के टोरंटो के लिए 19, 21, 24 और 26 मार्च को चार अतिरिक्त उड़ानों की योजना है। इससे पहले एयर इंडिया ने 10 से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की थी।

सूरत : इंटरनेशनल कार्गो ऑपरेशंस पर एयर इंडिया अधिकारियों की चैंबर में अहम बैठक
सूरत। शहर के एयर कॉमर्स सेक्टर को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एयर इंडिया के वेस्ट ज़ोन कार्गो ऑपरेशंस हेड  महेश गणेशन ने सूरत का दौरा किया।

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्तावित इंटरनेशनल कार्गो ऑपरेशन के शुरुआती प्रोसेस की विस्तृत स्टडी और चर्चा की। इस दौरे को सूरत की अंतरराष्ट्रीय कार्गो क्षमताओं को नई दिशा देने की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।

सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 21 नवंबर 2025 को चैंबर में आयोजित बैठक में चैंबर के प्रेसिडेंट  निखिल मद्रासी और एविएशन/एयरपोर्ट कमेटी के चेयरमैन  लिनेश शाह उपस्थित रहे। चैंबर लंबे समय से सूरत को इंटरनेशनल कार्गो हब के रूप में विकसित करने के प्रयासों में जुटा है।

एयर इंडिया वेस्ट ज़ोन के कार्गो हेड महेश गणेशन ने सूरत एयरपोर्ट पर संभावनाओं का मूल्यांकन किया। प्रेशियस कार्गो ऑपरेशन से व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल प्रेशियस कार्गो ऑपरेशन शुरू होने से शहर के हीरा उद्योग, टेक्सटाइल सेक्टर और अन्य मूल्यवान उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक सीधे और तेज़ पहुंचने का लाभ मिलेगा। इससे निर्यात क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

चैंबर ने एयर इंडिया के इस दौरे और पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सूरत को ग्लोबल कार्गो मैप पर मजबूत स्थान दिलाने के लिए वे सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एअर इंडिया का विमान उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को लेकर दिल्ली आया
नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) एअर इंडिया का एक विमान मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा।

तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया, जिसके बाद यात्री वहां फंस गए थे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटोर से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 24 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा।

राहत उड़ान संख्या एआई183 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के साथ संचालित की गई।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने सोमवार को कहा था कि उलानबटोर ले जाए गए बोइंग 777 विमान में 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों सहित 245 लोग सवार थे।

एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘एहतियाती तौर पर मार्ग परिवर्तन के बाद मंगोलिया के उलानबटोर में फंसे एआई174 के यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत उड़ान आज सुबह दिल्ली में उतरी।’’

संबंधित अधिकारियों के अलावा एअर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया।

सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने कहा, ‘‘सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174 को उलानबटोर में एहतियातन उतारा गया, क्योंकि उड़ान के चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था।’’

बोइंग 777 विमान उलानबटोर में सुरक्षित उतर गया था।

नवी मुंबई हवाई अड्डे से 15 शहरों के लिए 20 दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस
मुंबई, 23 सितंबर (भाषा) एयर इंडिया समूह ने मंगलवार को कहा कि वह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी किफायती विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करेगा। पहले चरण में 15 से अधिक शहरों के लिए प्रतिदिन 20 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि 2026 के मध्य तक इसे बढ़ाकर 55 किया जाएगा, जिसमें पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी।

अदाणी समूह और महाराष्ट्र के नगर विकास प्राधिकरण सिडको के संयुक्त स्वामित्व वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) का इस महीने के अंत में संचालन शुरू हो सकता है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘‘ हम नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन शुरू करने को उत्सुक हैं। हम अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ मिलकर एनएमआईए को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एक केंद्र के रूप में विकसित कर खुश हैं। साथ ही अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यात्रियों एवं माल ढुलाई दोनों के लिए देश के प्रमुख वैश्विक पारगमन केंद्रों में से एक के रूप में भी इसे विकसित कर प्रसन्न हैं।’’

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा, ‘‘ यह साझेदारी मुंबई के संपक्र परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करेगी...यात्रियों के लिए दक्षता एवं सर्वोत्तम अनुभव बढ़ाने के लिए एनएमआईए द्वारा अपनाई गई प्रौद्योगिकी आने वाले दशकों में यात्रियों के लिए निर्बाध एवं बेहतर यात्राएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण पांच चरणों में किया जा रहा है। इसके प्रारंभिक चरण में प्रति वर्ष दो करोड़ यात्रियों (एमपीपीए) और पांच लाख टन (एमएमटी) कार्गो संभालने की उम्मीद है।

एयर इंडिया ने कहा कि निर्माण पूरा होने पर एनएमआईए में प्रति वर्ष नौ करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान किए जाने और यहां सालाना 32 लाख टन माल ढुलाई होने की संभावना है।

एयर इंडिया विमान हादसा: एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, जानें मुख्य बातें
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 हादसे की जांच को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें पता चलता है कि विमान के दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए थे। इस दौरान कॉकपिट में पायलट्स ने क्या बातचीत की, ये भी जाहिर किया गया है।

एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान को अहमदाबाद से लंदन-गैटविक तक उड़ान संख्या एआई171 संचालित करनी थी। 12 जून 2025 को, एयर इंडिया का बी787-8 विमान (रजिस्ट्रेशन वीटी-एएनबी) दिल्ली से उड़ान एआई423 के रूप में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचा। पिछली उड़ान (एआई423) के चालक दल ने टेक लॉग में स्टेटस मैसेज के लिए पायलट डिफेक्ट रिपोर्ट (पीडीआर) दर्ज की थी।

एयर इंडिया के ड्यूटी पर मौजूद एएमई ने एफआईएम के अनुसार समस्या निवारण किया, और विमान को सुबह 6:40 बजे (यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड यानी यूटीसी) उड़ान के लिए तैयार घोषित किया गया।

उड़ान को एक एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) धारक पायलट, एक कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) धारक को-पायलट और 10 केबिन क्रू के साथ संचालित किया जाना था।

दोनों पायलट मुंबई से थे और एक दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके पास उड़ान से पहले आराम का पर्याप्त समय था। सह-पायलट उड़ान संचालित कर रहा था, जबकि मुख्य पायलट उड़ान की निगरानी कर रहा था।

फ्लाइट एआई171 का चालक दल हवाई अड्डे पर पहुंचा और उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें वे उड़ान के लिए फिट पाए गए थे। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 15 बिजनेस क्लास में और 215 इकोनॉमी क्लास में थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि उड़ान के दौरान विमान का वजन दी गई परिस्थितियों के लिए स्वीकार्य सीमा के भीतर था। विमान में कोई ‘खतरनाक सामान’ नहीं था।

रिपोर्ट में बताया गया कि टेकऑफ के बाद, “विमान ने सुबह 8:08:42 बजे यूटीसी पर अधिकतम 180 नॉट्स की हवाई गति हासिल की, और इसके तुरंत बाद, इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच एक के बाद एक, 1 सेकंड के अंतराल के साथ रन से कटऑफ स्थिति में चले गए।”

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन बंद क्यों किया, जिसके जवाब में दूसरा पायलट कहता है कि उसने ऐसा नहीं किया।

एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ऊपर उठता दिखा। इस दौरान रैम एयर टरबाइन (आरएटी) सक्रिय हो गया। उड़ान मार्ग के आसपास कोई खास पक्षी गतिविधि नहीं दिखी। विमान ने एयरपोर्ट की बाहरी दीवार पार करने से पहले ऊंचाई खोनी शुरू कर दी।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान की गति हासिल की और उड़ान भरी। चार सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद होने लगे। इसके बाद दोपहर 1:39 बजे आपातकालीन “मेडे” संदेश भेजा गया।

इंजन 1 में दोबारा शुरू होने के संकेत दिखे, लेकिन इंजन 2 बार-बार ईंधन डालने के बावजूद तेजी से काम नहीं कर सका। विमान तेजी से नीचे गिरता रहा। रिपोर्ट में पक्षियों के टकराने या खतरनाक पदार्थों को दुर्घटना का कारण मानने से इनकार किया गया। उड़ान पथ पर पक्षियों का कोई दृश्य प्रमाण नहीं मिला।

विमान को उड़ान योग्य माना गया। विमान का एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) मई 2026 तक वैध है। दोनों इंजन हाल ही में मार्च और मई 2025 में लगाए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 की एफएए एडवाइजरी में ईंधन नियंत्रण स्विच लॉक के संभावित विघटन के बारे में चेतावनी दी गई थी। एएआईबी की रिपोर्ट की मानें तो एयर इंडिया ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि यह चेतावनी अनिवार्य नहीं थी।

एयर इंडिया ने एआई171 विमान हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट को स्वीकार किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अपने समर्थन को दोहराया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा, “हम विमान हादसे से प्रभावित परिवारों और लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस क्षति पर हम शोक व्यक्त करते हैं और सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

एयरलाइन ने एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त होने की बात स्वीकार की और कहा, “एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे।”

बोइंग ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों, साथ ही अहमदाबाद में जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं और अपने ग्राहकों का समर्थन जारी रखेंगे।”

बयान में आगे कहा गया है कि वह विस्तृत जानकारी के लिए एएआईबी से संपर्क करेगा, क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के अनुबंध 13 के पालन का हवाला देता है।

एएआईबी ने कहा है कि जांच जारी है और जांच टीम सभी जरूरी सबूत, रिकॉर्ड और जानकारी इकट्ठा कर रही है और उनकी जांच कर रही है। एएआईबी ने बताया कि हादसे में टूटे विमान के हिस्से और इंजन के पुर्जों को आगे की जांच के लिए सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है।

एएआईबी ने एयर इंडिया विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट सबमिट की
नई दिल्ली, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने एयर इंडिया 171 हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागर विमानन मंत्रालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष सरकारी अधिकारियों के बताया है कि प्रारंभिक आकलन और शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित यह रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत में सार्वजनिक होने की उम्मीद है।

लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171, 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुखद दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोग और जमीन पर मौजूद 19 लोग मारे गए थे।

एआई171 के सीवीआर और एफडीआर दोनों बरामद कर लिए गए। इनमें से पहला 13 जून, 2025 को दुर्घटना स्थल पर इमारत की छत से और दूसरा 16 जून, 2025 को मलबे से मिला था।

एयर इंडिया की फ्लाइट की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने तुरंत जांच शुरू की और निर्धारित मानदंडों के अनुसार 13 जून 2025 को एक बहु-विषयक टीम का गठन किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार, गठित इस टीम का नेतृत्व एएआईबी के महानिदेशक करते हैं और इसमें एक विमानन देखभाल विशेषज्ञ, एक एटीसी अधिकारी और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन की सरकारी जांच एजेंसी है और इस जांच के लिए आवश्यक है।

इससे पहले, भारत में घरेलू स्तर पर प्रमुख दुर्घटनाओं से ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी के कारण ब्लैक बॉक्स को आमतौर पर यूके, यूएस, फ्रांस, इटली, कनाडा और रूस जैसे देशों में डिकोडिंग के लिए विदेश भेजा जाता था।

हालांकि, दिल्ली में सभी तरह की सुविधाओं से लैस एएआईबी लैब की स्थापना के साथ, अब देश के भीतर ही कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर दोनों को डिकोड किया जा सकता है।

विमान हादसा : डीएनए मिलान से 220 मृतकों की शिनाख्त हुई, 202 लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए
अहमदाबाद, 20 जून (भाषा) अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बाद अब तक डीएनए मिलान के जरिये 220 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। गुजरात सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई।

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गत 12 जून को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा। दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे।

अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं, क्योंकि विमान दुर्घटना में कई लोग इस कदर झुलस गए कि उनके शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकती।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 220 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान कर लिया गया है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। और भी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है।’’

पटेल ने ‘एक्स’ पर कहा कि इन 202 लोगों में 160 भारतीय, सात पुर्तगाली नागरिक, 34 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई नागरिक के शव हैं।

मंत्री ने बताया कि 15 मृतकों के शवों को हवाई मार्ग से उनके मूल स्थानों को भेज दिया गया है, वहीं 187 लोगों की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से भेजा गया।

विमानों में तकनीकी खराबी का सिलसिला जारी, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
नई दिल्ली, 18 जून (वेब वार्ता)। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देश में हाल के दिनों में कई विमानों की आपात लैंडिंग हुई। एयरलाइनों के विमानों में तकनीकी खराबी का सिलसिला यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है।

इस गड़ी में एक नई घटना में एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट मंगलवार तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंड कर यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा, क्योंकि फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने यात्रियों  की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। इस घटना ने हाल ही में घटी कुछ अन्य घटनाओं की याद ताजा कर दी। आइये आपको ऐसी ही कुछ घटनाओं से रुबरु कराते हैं।

अहमदाबाद विमान हादसा : इस माह अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एआई-171 फ्लाइट उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकरा गई थी।

इस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक बच गया। यह दुर्घटना अब तक की सबसे भयावह हवाई घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

उड़ान के बीच लौटना पड़ा : अभी हाल ही की घटना में हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई315 को तकनीकी समस्या के चलते बीच रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा था। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित थी, जो उड़ान के दौरान तकनीकी खरीबी के संकेत दिखा रही थी।

फ्लैप सिस्टम की दिक्कत : रविवार 15 जून को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 में दिक्कत पेश आई। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद फ्लैप सिस्टम में खराबी आ गई, जिससे विमान को करीब एक घंटा 45 मिनट हवा में ही घूमना पड़ा। वजन कम करने के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही छोड़ा गया और बाद में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

फ्लाइट में बम की धमकी : जर्मनी से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की फ्लाइट एलएच752 को भी रविवार 15 जून शाम को यू-टर्न लेकर वापस फ्रैंकफर्ट लौट गया, क्योंकि हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत एसओपी का पालन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और विमान को वापस लौटना पड़ा।

सऊदी विमान में दिखा धुआं : 15 जून को ही सुबह सऊदी अरब से जेद्दा से लखनऊ पहुंचा विमान के लैंडिंग गियर (पहियों) से धुआं निकलता देखा गया। मौके पर पहुंची एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग टीम ने धुएं पर काबू पाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया। किसी भी जान-माल नुकसान नहीं हुआ।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया
मुंबई, 17 जून (वेब वार्ता)। अहमदाबाद में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सभरवाल के पार्थिव शरीर को एक ताबूत में रखकर विमान से सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे तक सभरवाल के घर पर रखा जाएगा और बाद में उनका अंतिम संस्कार चकला विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा।

सभरवाल (56) मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे।

लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान (एआई-171) 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

विमान के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य 29 लोगों की भी मौत हो गई।

इस विमान की कमान कैप्टन सभरवाल और उनके सहयोगी फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर संभाल रहे थे। डीजीसीए ने पहले एक बयान में बताया था कि सभरवाल के पास 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव था।

विमान हादसा : डीएनए मिलान से 135 मृतकों की शिनाख्त हुई, 101 लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए
अहमदाबाद, 17 जून (वेब वार्ता)। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पांच दिन बाद, अब तक डीएनए मिलान के जरिये 135 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 101 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई। अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं, क्योंकि 12 जून को हुई विमान दुर्घटना में कई लोग इस कदर झुलस गए कि उनके शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकती।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ''मंगलवार सुबह तक 135 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान कर लिया गया है और 101 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। इन 101 मृतकों में पांच लोग विमान में सवार नहीं थे।''

उन्होंने कहा कि ये 101 लोग गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दीव के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले थे।जोशी ने उम्मीद जताई की कि सभी मृतकों के डीएनए मिलान की प्रक्रिया मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पूरी हो जाएगी।

गत बृहस्पतिवार को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा।

इसके अलावा, दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे, जिनमें से पांच एमबीबीएस छात्र थे।