Karnataka - Loktej

बेंगलुरुः पानी की बाल्टी में डूबने से 11 माह के बेटे की मौत के बाद महिला ने आत्महत्या की
बेंगलुरु, 02 अप्रैल (वेब वार्ता)। बेंगलुरु स्थित घर में 11 महीने के बेटे की दुर्घटनावश पानी की बाल्टी में डूबने से हुई मौत के बाद 29 वर्षीय महिला पेशेवर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना एक अप्रैल को चंद्र लेआउट थाना क्षेत्र में घटी।

पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया एक पत्र बिस्तर के पास मिला, जिसमें उसने कहा था कि उसके बेटे की पानी में गिरकर मौत हो गई और वह उसे बचा नहीं सकी। इसके लिए उसने माफी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब महिला के पति, इंजीनियर महंतेश वली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दंपति पिछले चार वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे और उनका अगस्त्य नाम का 11 महीने का एक बेटा था।

शिकायत के अनुसार, प्रतिभा वाली सिल्क बोर्ड के पास एक तकनीकी कंपनी में कार्यरत थीं और घर से काम कर रही थी। एक अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे महंतेश काम पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घर पर थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वह लौटा और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने खिड़की के पास रखी एक अतिरिक्त चाबी निकाली और दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। कमरे में देखने पर उसने पाया कि पत्नी ने साड़ी से कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। उसने पत्नी की बाईं कलाई पर एक ‘कट’ और खून के धब्बे भी देखे। अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति का बेटा अगस्त्य बिस्तर पर पड़ा था और जब उसने जांच की तो उसे मृत पाया। पुलिस ने बताया कि मौके से 15 गोलियों का एक खाली पत्ता भी बरामद हुआ है और आशंका है कि महिला ने इन गोलियों का सेवन किया हो।

हालांकि, पति ने इन मौतों को लेकर संदेह व्यक्त किया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल 2026 की मेजबानी के लिए मिली हरी झंडी
बेंगलुरु, 17 मार्च (वेब वार्ता)। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन की औपचारिक अनुमति दे दी है।

पिछले साल आरसीबी के खिताबी जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ की घटना के बाद से यहां मैचों की मेजबानी को लेकर संशय बना हुआ था। गृह मंत्री जी. परमेश्वर की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति ने स्टेडियम की सुरक्षा तैयारियों और नए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के बाद यह क्लीन चिट दी है, जिससे बेंगलुरु के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।

आरसीबी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि टीम अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि दो मैचों की मेजबानी रायपुर को सौंपी गई है। केएससीए के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय के अनुसार, विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू कर दिया गया है ताकि दर्शकों को एक सुरक्षित और विश्व स्तरीय अनुभव मिल सके। 28 मार्च को होने वाले इस हाई-वोल्टेज उद्घाटन मैच के लिए स्टेडियम में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

जारी किए गए पहले फेज के कार्यक्रम के अनुसार, बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम 28 मार्च (बनाम SRH) और 5 अप्रैल (बनाम CSK) को बड़े मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद टीम गुवाहाटी और मुंबई का रुख करेगी।

गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश और निकास द्वारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। आरसीबी के प्रशंसकों के लिए यह राहत की खबर है कि उनकी पसंदीदा टीम अपने ‘गढ़’ में खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टिकटों की बिक्री और स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

कर्नाटक में ट्रक की बस से टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत, अधिकांश पीड़ित जिंदा जले: पुलिस
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 25 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक के ‘लग्जरी स्लीपर’ बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने पहले प्रारंभिक जांच के आधार पर नौ लोगों की मौत की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने और जिला पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि हादसे में पांच लोगों की जान गई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीत कुमार बंडारू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केवल पांच लोगों की मौत हुई है।’’ गौड़ा के अनुसार, जिन तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी वे संभवतः बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

मृतकों में बस के चार यात्री और ट्रक का चालक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे में लोगों की जान जाने पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

सिद्धरमैया ने इस भीषण दुर्घटना की उचित जांच कराने की भी बात कही।

गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि कंटेनर ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।

बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही इस बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें 30 यात्री थे। हिरियूर तालुक के गोलार्थी के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में आग लग गई और अधिकतर लोग बस के भीतर ही जिंदा जल गए। बस का चालक और खलासी बच गए जबकि ट्रक चालक की मौत हो गई।

गौड़ा ने कहा, ‘‘अब तक की जांच के अनुसार, कंटेनर ट्रक ने बस के डीजल टैंक को टक्कर मारी, जिससे डीजल लीक हुआ और आग लग गई।’’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बचे लोगों में तीन दोस्त शामिल हैं। दो अन्य यात्रियों ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

गौड़ा ने कहा, ‘‘12 घायलों में से नौ को सिरा और तीन को तुमकुरु भेजा गया है। गंभीर रूप से झुलसे एक मरीज को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया है।’’

आईजीपी ने कहा कि इलाज के लिए बेंगलुरु भेजे गए व्यक्ति को छोड़कर बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

दसराहल्ली से दांदेली जा रही एक अन्य बस भी इस बस के पीछे थी, लेकिन यह दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। इस बस में 42 स्कूली बच्चे सवार थे।

गौड़ा ने कहा, ‘‘स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के चालक ने पीछे से दुर्घटना प्रभावित बस को टक्कर मार दी, फिर दूसरी ओर मुड़कर सड़क से उतर गई। राहत की बात यह रही कि इस बस में सवार कोई भी हताहत नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि बच्चों को दूसरी बस से आगे भेज दिया गया है और स्कूल बस का चालक इस हादसे का मुख्य प्रत्यक्षदर्शी है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कि हादसे की शिकार हुई बस के अधिकतर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उनके फोन नंबर मिल गए हैं और हम उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ‘डीएनए’ जांच से कराई जाएगी।

घटना को याद करते हुए बस चालक रफीक ने बताया कि ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी।

चालक ने अस्पताल में बताया, ‘‘उस समय मैं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था। मैंने सामने से वाहन को आते देखा। मुझे केवल इतना याद है कि ट्रक बस से टकराया, उसके बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, यह मुझे नहीं पता।’’

चालक ने कहा कि सामने से वाहन आते देख उन्होंने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण नहीं कर पाए।

बस के खलासी मोहम्मद सादिक को हादसे में मामूली चोट आई है और उनका भी इलाज हो रहा है। सादिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बस से बाहर जा गिरे।

उन्होंने कहा, ‘‘सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। मैं बस के अगले हिस्से में था और हादसे के समय सो रहा था। टक्कर के प्रभाव से बस का शीशा टूट गया और मैं बाहर जा गिरा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद एक बस में आग लग जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, इसमें से अधिकतर लोग आग में जिंदा जल गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा, ‘‘कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने चित्रदुर्ग में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि घटना की उचित जांच कराई जाएगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बुधवार देर रात दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक ‘लग्जरी स्लीपर’ बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में आग लग गई और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चित्रदुर्ग के पास एक लॉरी (कंटेनर ट्रक) और बस के बीच हुई भीषण दुर्घटना हृदयविदारक है, जिसमें कई यात्री जिंदा जल गए। यह बेहद दुखद है कि क्रिसमस की छुट्टियों के लिए घर जा रहे लोगों की यात्रा इस तरह की त्रासदी के साथ समाप्त हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना की पूरी जांच की जाएगी और इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। मृतकों की आत्मा को शांति मिले, ऐसी कामना करता हूं। मैं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं।’’

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी हादसे और जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर आग की लपटें उठ रही थीं और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

‘पीटीआई-वीडियो’ के दृश्यों में दिख रहा है कि बस की खिड़कियों व छत से आग की तेज लपटें निकल रही हैं और घना धुआं छाया हुआ है। आग की लपटों के कारण दूर से ही तेज रोशनी नजर आ रही थी। इस घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कुछ लोगों को दुर्घटना के दृश्य अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते हुए भी देखा गया।

राजमार्ग पर बस के जले हुए अवशेष पड़े दिखे, जिसकी छत ढह चुकी थी और धातु के ढांचे मुड़े हुए थे। दृश्यों में कुछ लोगों को मृतकों के शवों को बस से बाहर निकालते भी देखा गया।

बस केवल ढांचे जैसी संरचना में तब्दील हो गई थी और जला हुआ मलबा सड़क पर बिखरा पड़ा था। सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी बस का निरीक्षण करते हुए मलबा हटाते नजर आए।

सड़क पर बस के जले हुए टुकड़े, यात्रियों का निजी सामान और वाहन के हिस्से बिखरे पड़े थे। मौके पर दमकल गाड़ियां तैनात थीं और वाहन के अवशेष हटाने के लिए क्रेन और खुदाई में इस्तेमाल होने वाली ‘अर्थमूवर’ जैसी भारी मशीनें लगाई गईं। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी क्रेन की मदद से उठाकर राजमार्ग से हटाया गया।

पुलिसकर्मी मलबे की जांच करते और यातायात को नियंत्रित करते देखे गये। साथ ही दुर्घटना क्षेत्र में लोगों का प्रवेश वर्जित था।

शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत आवश्यक है: प्रधानमंत्री मोदी
उडुपी (कर्नाटक), 28 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां श्री कृष्ण मठ में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश युद्ध की भूमि पर दिया था और भगवद् गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी आवश्यक है।

यहां लक्ष कंठ गीता परायण (गीता के एक लाख श्लोकों के सामूहिक पाठ) में गीता के पुरुषोत्तम अध्याय के पाठ में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव यही है। हम वसुधैव कुटुंबकम भी कहते हैं और धर्मो रक्षति रक्षितः का मंत्र भी दोहराते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम लाल किले से श्री कृष्ण का करुणा का संदेश भी देते हैं और उसी प्राचीर से मिशन सुदर्शन चक्र की उद्घोषणा भी करते हैं। मिशन सुदर्शन चक्र यानी देश के औद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा की ऐसी दीवार बनाना जिसे दुश्मन भेद ना पाए। और यदि दुश्मन दुस्साहस दिखाए तो फिर हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर दे।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में भी देश ने हमारा यह संकल्प देखा है। पहलगाम के आतंकी हमले में कई देशवासियों ने अपना जीवन गंवाया। इन पीड़ितों में मेरे कर्नाटक के भाई बहन भी थे।’’

उन्होंने पिछली केंद्र सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘ पहले जब ऐसे आतंकी हमले होते थे तो सरकारें हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती थीं। लेकिन यह नया भारत है। यह ना किसी के आगे झुकता है और ना ही अपने नागरिकों की रक्षा के कर्तव्य से डिगता है। हम शांति की स्थापना करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।”

उन्होंने कहा, “भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा और उपदेश हर युग में व्यवहारिक है। गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं। भगवद् गीता में श्री कृष्ण ने लोक कल्याण के लिए कार्य करने का निर्देश दिया है। अपने पूरे जीवन में जगद्गुरु माधवाचार्य जी ने इन्हीं भावों के साथ भारत की एकता को सशक्त किया।”

मोदी ने कहा, “आज सबका साथ, सबका विकास, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय... हमारी इन नीतियों के पीछे भी भगवान श्रीकृष्ण के श्लोकों की प्रेरणा है। भगवान श्री कृष्ण गरीबों की सहायता का मंत्र देते हैं। और इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी स्कीम का आधार बन जाती है।”

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला विधेयक पारित किए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा, “भगवान श्री कृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का ज्ञान देते हैं और उसी की प्रेरणा से देश ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का ऐतिहासिक निर्णय करता है। श्री कृष्ण हमें सभी के कल्याण की बात सिखाते हैं। यही बात वैश्विक मैत्री, सोलर अलायंस और वसुधैव कुटुंबकम जैसी हमारी नीतियों का आधार बनती है।”

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जनता को नौ संकल्प दिलाए जिनमें जल संरक्षण, देश में एक पेड़ मां के नाम, देश के कम से कम एक गरीब का जीवन सुधारने का प्रयास और स्वदेशी (वोकल फॉर लोकल) को अपनाने का था।

उन्होंने कहा,‘‘ पांचवां संकल्प प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, छठा संकल्प स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, मिलेट अपनाना और खाने में तेल की मात्रा घटाना, सातवां संकल्प योग को जीवन का हिस्सा बनाना, आठवां संकल्प पांडुलिपियों के संरक्षण में सहयोग करना और नौवां संकल्प देश के 25 ऐसे स्थानों का दर्शन करना है जो हमारी विरासत से जुड़े हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, “राम मंदिर आंदोलन में उडुपी की भूमिका सारा देश जानता है। उडुपी के लिए राम मंदिर का निर्माण एक और कारण से विशेष है। वहां जगद्गुरु माधवाचार्य के नाम पर एक विशाल द्वार बनाया गया है।”

उन्होंने कहा, “मेरा जन्म गुजरात में हुआ, गुजरात और उडुपी के बीच गहरा संबंध रहा है। मान्यता है कि यहां स्थापित भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की पूजा पहले गुजरात में माता रुक्मणी करती थीं। बाद में माधवाचार्य ने प्रतिमा यहां स्थापित की।”

प्रधानमंत्री ने यहां मठ में नवनिर्मित सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान पर्याय पुत्तिगे मठ के महंत सुगणेन्द्र तीर्थ स्वामी जी ने राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री को रक्षा कवच पहनाया और अंग वस्त्र आदि से उन्हें सम्मानित किया।

यह जो भी है, इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर खरगे
बेंगलुरु, 23 नवंबर (भाषा) कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि यह जो कुछ भी है, इस पर पार्टी आलाकमान फैसला लेगा तथा फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस प्रमुख के इस बयान से एक दिन पहले यहां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ उनकी एक घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई थी।

खरगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, “जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है। जो होना है, आलाकमान करेगा। आपको इस बारे में और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का पांच में से ढाई साल का कार्यकाल 20 नवंबर को पूरा हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। खरगे से मिलने के बाद शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से जुड़े सवाल के जवाब में कहा था कि वह आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, और सभी को ऐसा ही करना चाहिए।

सिद्धरमैया की एक सप्ताह से भी कम समय में खरगे के साथ यह दूसरी मुलाकात थी।

हालांकि, सिद्धरमैया ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी चर्चाओं को अटकलें करार दिया था।

मुख्यमंत्री की एआईसीसी प्रमुख के साथ बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के समर्थक कुछ विधायकों ने 20 नवंबर को सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली जाकर खरगे से मुलाकात की थी।

हालांकि, शिवकुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि विधायक दिल्ली खरगे से मिलने गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले मंत्री एच. सी. महादेवप्पा और के. वेंकटेश ने रविवार को खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक ओर सिद्धरमैया अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो दूसरी ओर शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे।

पार्टी के कई सूत्रों के अनुसार, अगर कांग्रेस आलाकमान मंत्रिमंडल फेरबदल को मंजूरी देता है, तो यह संकेत होगा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इससे मुख्यमंत्री बनने की शिवकुमार की संभावनाएं कमजोर पड़ जाएंगी।

मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने शिवकुमार को मनाने में कामयाबी हासिल की और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया।

उस समय कुछ खबरें आई थीं कि “बारी बारी से मुख्यमंत्री पद संभालने के फॉर्मूला” के आधार पर समझौता हुआ है। खबरों में कहा गया था कि समझौते के अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, पार्टी ने इस फॉर्मूले की पुष्टि नहीं की थी।

मयंक अग्रवाल, स्मरण और अन्वय द्रविड़ को केएससीए वार्षिक पुरस्कारों में किया गया सम्मानित
बेंगलुरु, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और प्रतिभाशाली युवा आर. स्मरण को रविवार को यहां आयोजित कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

मयंक को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने पिछले सत्र में 93 की औसत से 651 रन बनाए।

आर. स्मरण रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने के लिए को पुरस्कार मिला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात मैचों में 64.50 की औसत से 516 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

गेंदबाजी श्रेणी में वार्षिक पुरस्कार वासुकी कौशिक को मिला। कौशिक ने 23 विकेट चटकाए। वह हालांकि आगामी 2025-26 घरेलू सत्र से पहले गोवा की टीम से जुड़ गए हैं।

अन्वय द्रविड़ को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के लिए लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया।

कर्नाटक और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज के.एल. श्रीजीत को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 213 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने के लिए पुरस्कार मिला।

लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 14 विकेट लेकर गेंदबाजी श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम किया।

इसके अलावा मलेशिया में इस साल की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रही निकी प्रसाद, मिथिला विनोद और ‘परफॉर्मेंस एनालिस्ट’ माला रंगास्वामी को भी सम्मानित किया गया।

कर्नाटक: हासन दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर नौ हुई
कर्नाटक, 13 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के हासन जिले के एक गांव में गणेश विसर्जन यात्रा में एक ट्रक के घुस जाने से हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर नौ हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

यह हादसा शुक्रवार रात अरकलागुडु तालुक के मोसाले होसाहल्ली गांव में गणेश मूर्ति के विसर्जन यात्रा के दौरान हुआ था।

पुलिस के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार अचानक ट्रक के सामने आ गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना से बचने के लिए, चालक ने ट्रक को मोड़ने की कोशिश की और इस दौरान वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ने ट्रक को भीड़ में घुसा दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने शुक्रवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शनिवार को एक और घायल की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

बेंगलुरु की येलो लाइन मेट्रो सेवा का 10 अगस्त को उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे।

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मेट्रो फेज-3 की आधारशिला भी रखेंगे।

सूर्या ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए ऐतिहासिक होगा।"

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि मेट्रो फेज- 3 की आधारशिला भी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "इन परियोजनाओं से दक्षिण बेंगलुरु में लगभग 25 लाख लोगों को लाभ होगा।"

सांसद सूर्या ने कहा कि 10 अगस्त को इसका उद्घाटन होने से येलो लाइन मेट्रो परियोजना 15 अगस्त की समयसीमा में पूरी हो जाएगी।

सूर्या ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि मोदी व्यक्तिगत रूप से इस बात पर जोर दे रहे थे कि इसे बिना किसी देरी के जनता के लिए खोल दिया जाना चाहिए।

सूर्या ने केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पोस्ट का हवाला दिया।

खट्टर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन (आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक, जिसमें 16 स्टेशन हैं और जिसकी लागत 5,056.99 करोड़ रुपये है) का उद्घाटन करने और बेंगलुरु फेज-3 के 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन (जिसकी लागत 15,611 करोड़ रुपये है) की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है।’’

'ठग लाइफ’: ‘किसी की भावनाएं आहत होने के कारण फिल्म या स्टैंड अप कॉमेडी पर रोक नहीं लगाई जा सकती’
नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार को कमल हासन अभिनीत फिल्म 'ठग लाइफ' के राज्य में प्रदर्शन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि किसी फिल्म, ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ या कविता पाठ को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता कि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं।

न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा, "भारत में भावनाएं आहत होने का कोई अंत नहीं है। यदि कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन कुछ कहता है, तो भावनाएं आहत हो जाती हैं और तोड़फोड़ व विरोध प्रदर्शन होते हैं। हम कहां जा रहे हैं? क्या इसका मतलब यह है कि विरोध के कारण फिल्म रोक दी जानी चाहिए या स्टैंड-अप कॉमेडी रोक दी जानी चाहिए या कविता पाठ बंद कर दिया जाना चाहिए?"

इसके बाद शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार का यह आश्वासन स्वीकार किया कि वह फिल्म प्रदर्शित करने वाले सिनेमाघरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी।

पीठ ने कहा, "राज्य ने हलफनामा दायर कर फिल्म के प्रदर्शन का रास्ता साफ कर दिया है...हमें लगता है कि इस मामले को बंद करना न्याय के हित में होगा। हम दिशा-निर्देश जारी करना या जुर्माना लगाना उचित नहीं मानते। हालांकि, हम कर्नाटक राज्य को निर्देश देते हैं कि यदि कोई व्यक्ति या समूह फिल्म के प्रदर्शन में बाधा उत्पन्न करता है या जबरदस्ती या हिंसा करता है, तो राज्य को क्षतिपूर्ति समेत आपराधिक और नागरिक कानून के तहत तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।"

शीर्ष अदालत ने कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) से भी इस बारे में सवाल किया कि उसने दिग्गज अभिनेता कमल हासन से उनकी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है।

पीठ ने पूछा, "हम ऐसा होने की अनुमति नहीं दे सकते। सिर्फ एक राय के कारण क्या एक फिल्म रोक दी जानी चाहिए? एक स्टैंड-अप कॉमेडी रोक दी जानी चाहिए? एक कविता का पाठ रोक दिया जाना चाहिए?"

हालांकि, केएफसीसी के वकील ने कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी, बल्कि केवल एक पत्र जारी किया कि राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है और कृपया माफी मांगने पर विचार करें।

केएफसीसी के वकील ने कहा कि भीड़ उनके दफ्तर में घुस आई थी और उसके बाद उन्होंने एक पत्र जारी किया था।

न्यायमूर्ति भुइयां ने पूछा कि क्या केएफसीसी ने इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत की है।

उन्होंने कहा, "आप वास्तव में भीड़ के दबाव में आ गए। क्या आप पुलिस के पास गए? नहीं। इसका मतलब है कि आपको उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। आप बस बच रहे हैं।”

केएफसीसी के वकील ने कहा कि वे अदालत द्वारा पारित किसी भी आदेश का पालन करेंगे।

फिल्म के निर्माताओं में से एक, कमल हासन की राजकमल फिल्म इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि हालांकि अब तक (कमाई में) 30 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, लेकिन अगर राज्य फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए सहमत हो जाता है, तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

शीर्ष अदालत एम महेश रेड्डी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें 'ठग लाइफ' की स्क्रीनिंग की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। हासन की टिप्पणियों के बाद कर्नाटक में फिल्म रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

शीर्ष अदालत ने अभिनेता की फिल्म राज्य के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किए जाने पर 17 जून को कर्नाटक सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि भीड़ को सड़कों पर डेरा जमाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सरकार से नौ अहम सवालों पर जवाब मांगा
बेंगलुरु, सात जून (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाने के लिए किसने अनुमति दी थी? यह निर्णय कब और कैसे लिया गया था? क्या आयोजकों ने आवश्यक अनुमति ली थी? ये वे प्रश्न हैं जिनके उत्तर कर्नाटक सरकार को चार जून को हुई भगदड़ के संबंध में 10 जून तक उच्च न्यायालय में दाखिल करने होंगे। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को नौ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी. एम. जोशी की खंडपीठ ने इस त्रासदी के मद्देनजर अदालत द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर दायर की गई रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को ये सवाल पूछे। सरकार को 10 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

यह भगदड़ चार जून की शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीत के जश्न में भाग लेने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए।

पीठ ने खेल आयोजनों और इस पैमाने के सार्वजनिक समारोहों के लिए 50,000 से अधिक लोगों की सभाओं के प्रबंधन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया।

पीठ की ओर से पूछे गए शेष प्रश्न राज्य की तैयारी और प्रतिक्रिया पर केंद्रित थे, जैसे: आयोजन स्थल के आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए गए? भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई थी? मौके पर कौन सी चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध थीं? क्या पहले से उपस्थित लोगों की संख्या का अनुमान लगाया गया था?

पीठ ने इसके अलावा पूछा कि, क्या घायलों को घटनास्थल पर तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई? यदि नहीं, तो क्यों? और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कितना समय लगा?

राजनीतिक और आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया कि इन कठिन सवालों और न्यायिक जांच के कारण ही राज्य सरकार ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

कथित तौर पर निलंबन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, वरिष्ठ मंत्रियों, कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नना और महाधिवक्ता के.एम. शशिकिरण शेट्टी की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय चर्चा के बाद किया गया।

कर्नाटक में हमने सभी पांच ‘गारंटी’ पूरी कीं: राहुल गांधी
विजयनगर (कर्नाटक), 20 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जिन पांच ‘गारंटी’ का वादा किया गया था, उन्हें पूरा किया गया है।

उन्होंने यहां आयोजित ‘समर्पण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि धन और संसाधन चुनिंदा अमीर लोगों के पास जाएं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि धन गरीबों के पास जाए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। हमने चुनाव के समय कर्नाटक की जनता से वादे किए थे। हमने जनता को 5 गारंटी दी थीं। तब नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोगों ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ये काम नहीं कर पाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पहली गारंटी ‘गृहलक्ष्मी’ योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति महीना एक करोड़ महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

उनका कहना था, ‘‘ आज मैं ख़ुशी से कह सकता हूं कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करोड़ों महिलाओं के खाते में पैसा डालती है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दूसरी गारंटी ‘गृह ज्योति’ के तहत करोड़ों परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। हमने जनता को दिया ये वादा भी पूरा किया। तीसरी गारंटी ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत चार करोड़ लोगों को 10 किलो अनाज दिया जा रहा है। आज कर्नाटक में करोड़ों परिवारों को इस योजना से अनाज मिलता है।’’

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि चौथी गारंटी ‘शक्ति’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है तथा इसके जरिये तकरीबन 500 करोड़ बस ट्रिप कर्नाटक सरकार द्वारा मुफ्त दी गई हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पांचवी गारंटी ‘युवा निधि’ के तहत कांग्रेस सरकार राज्य के तीन लाख युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण कांग्रेस सरकार द्वारा पूरी की गई छठी गारंटी है।

बेंगलुरु ‘रोड रेज’ मामला : कॉल सेंटर कर्मी पर हमले के आरोपी वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बेंगलुरु, 22 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु में ‘रोड रेज’ की घटना में वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए कॉल सेंटर कर्मचारी की शिकायत पर 40 वर्षीय वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले अधिकारी की शिकायत पर कॉल सेंटर कर्मी को गिरफ्तार किया गया था जिसके जवाब में उसने अधिकारी के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने अपने द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह बेंगलुरु में बाइक से उनका पीछा करने वाले कन्नड़ भाषी व्यक्तियों के एक समूह ने उन पर हमला किया और गाली गलौज की। पुलिस ने इसे ‘रोड रेज’ का मामला बताते हुए विकास कुमार को गिरफ्तार किया, जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कॉल सेंटर में ‘टीम हेड’ के रूप में काम करता है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और कुछ कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना अधिकारी आरोपी से मारपीट करते दिख रहे हैं, जिससे देखने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए।

वीडियो में अधिकारी कुमार के साथ बहस करते और सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

घटना उस समय हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे, जो एक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अधिकारी भी हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) देवराज डी. ने कहा कि विकास कुमार द्वारा दी गई जवाबी शिकायत के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उनके साथ मारपीट भी की।

एक वीडियो बयान में कुमार की मां ज्योति ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की और पूछा कि क्या पूरी तरह से उनके बेटे पर दोष डालना गलत नहीं है? उन्होंने कहा कि एक कमांडर, एक आईएएफ अधिकारी होने के नाते, उन्होंने उनके बेटे की पिटाई की और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने अधिकारी के खिलाफ शिकायत की होती तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता। लेकिन हमने शुरू में पुलिस में शिकायत नहीं की और यह सोचकर लौट आए कि चलो...यह एक छोटा सा मुद्दा है। लेकिन अब उन्होंने (अधिकारी और उनकी पत्नी ने) इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया है और मेरे बेटे को परेशान कर रहे हैं। मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं।’’

पुलिस ने बताया कि अधिकारी की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया और फिर कुमार को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उनके बीच कहासुनी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। सोमवार को सुबह करीब छह बजे वायुसेना अधिकारी अपने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) क्वार्टर से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। उनकी पत्नी गाड़ी चला रही थीं और वह उनके बगल में बैठे थे।’’

उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के विश्लेषण से पता चला है कि दोनों पक्ष संघर्ष से बच सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे थाने आए तो उनके शरीर पर लगी चोट के कारण खून बह रहा था, इसलिए थाना प्रभारी (एसएचओ) ने उन्हें पहले प्राथमिक उपचार लेने और फिर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वापस आने की सलाह दी थी। चूंकि उन्हें देर हो रही थी, इसलिए वे हवाई अड्डा के लिए निकल गए। जब वह सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ हुए, तो हमें इसका पता चला। फिर हमने मधुमिता के विवरण का पता लगाया और डीआरडीओ क्वार्टर से संपर्क किया। वह थाने आईं और शिकायत दर्ज कराई। हमने गंभीर चोट से संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।’’

पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने दावा किया कि घटना के वक्त वह वहां से गुजर रहा था तभी महिला ने कथित तौर पर एक टिप्पणी की। इस पर उसने पूछा, ‘‘आप किस बारे में बात कर रहे हैं?’’ इसके बाद, उसने भारतीय वायुसेना अधिकारी के पास जाकर पूछा, ‘‘मैडम क्या कह रही हैं?’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत सारे वीडियो सबूत हैं और हम जांच कर रहे हैं।’’