Bitcoin - Loktej

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में तेजी का रुख, पहली बार एक करोड़ रुपये के पार पहुंचा बिटकॉइन
नई दिल्ली, 11 जुलाई (वेब वार्ता)। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने आज पहली बार एक करोड़ रुपये के स्तर को पार करके नया इतिहास रच दिया। भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे बिटकॉइन 1,18,033 यानी करीब 1.01 करोड़ रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि अमेरिका में बिटकॉइन ईटीएफ में हुए रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट और दुनिया के कई बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी की वजह से इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में अचानक इतनी तेजी आई है।

कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का कहना है कि बिटकॉइन ने 1,18,000 डॉलर के स्तर को पार करके ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनका मानना है कि अगर बाजार की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ तो बिटकॉइन जल्दी ही 1,25,000 डॉलर के स्तर तक भी पहुंच सकता है।

इस क्रिप्टोकरंसी ने अप्रैल के महीने में ही कंसोलिडेशन का सामना किया था, लेकिन अब इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की खरीदारी और क्रिप्टो मार्केट में बने बुलिश सेंटीमेंट की वजह से बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई है।

इस साल जनवरी में 1 लाख डॉलर का आंकड़ा छूने के बाद अप्रैल के महीने में बिटकॉइन 75,000 डॉलर के स्तर तक गिर गया था। इस गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में एक बार फिर तेजी का रुख बना शुरू हुआ, जिसकी वजह से इस क्रिप्टोकरंसी ने एक बार फिर 1 लाख डॉलर के स्तर को पार करने में सफलता हासिल कर ली।

बिटकॉइन की तेजी की वजह से इसके मार्केट कैप ने ताइवानी और ऑस्ट्रेलियन डॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि बिटकॉइन की टोटल होल्डिंग का 74 प्रतिशत हिस्सा फिलहाल लॉन्ग टर्म होल्डर्स (निवेशकों) के पास है, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। लॉन्ग टर्म होल्डर्स की हिस्सेदारी बढ़ने का मतलब इस क्रिप्टोकरंसी की मजबूती के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को समझा जाता है।

अमेरिका बना रहा है बिटकॉइन का क्रिप्टो भंडार
वॉशिंगटन, 07 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिटकॉइन का एक आभासी मुद्रा (क्रिप्टो) भंडार बनाने की घोषणा की है। श्री ट्रंप ने इससे जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति के साथ ही क्रिप्टो भंडार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत सहित दुनिया के अधिकांश देश बिटकॉइन को आधिकारिक मान्यता नहीं दे रहे हैं लेकिन श्री ट्रंप द्वारा क्रिप्टो भंडार बनाने की पहल से इस आभासी मुद्रा को वैश्विक स्तर पर मान्यता पाने में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस ने कहा, “कुछ ही मिनट पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प ने रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व स्थापित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। रिजर्व को संघीय सरकार के स्वामित्व वाले बिटकॉइन से पूंजीकृत किया जाएगा, जिसे आपराधिक या नागरिक संपत्ति जब्ती कार्यवाही के हिस्से के रूप में जब्त किया गया था। इसका मतलब है कि इससे करदाताओं को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।”

इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार के पास लगभग दो लाख बिटकॉइन हैं; हालाँकि, कभी भी पूर्ण ऑडिट नहीं हुआ है। राष्ट्रपति का कार्यकारी आदेश संघीय सरकार की डिजिटल संपत्ति होल्डिंग्स का पूरा लेखा-जोखा रखने का निर्देश देता है। अमेरिका अपने रिजर्व में जमा किए गए किसी भी बिटकॉइन को नहीं बेचेगा। इसे मूल्य के भंडार के रूप में रखा जाएगा। रिजर्व क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक डिजिटल फोर्ट नॉक्स की तरह है जिसे अक्सर ‘डिजिटल गोल्ड’ कहा जाता है।

इसमें कहा गया है कि बिटकॉइन की समय से पहले बिक्री से अमेरिकी करदाताओं को पहले ही 17 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब संघीय सरकार के पास अपनी होल्डिंग्स के मूल्य को अधिकतम करने की रणनीति होगी।

ट्रेजरी और वाणिज्य सचिवों को अतिरिक्त बिटकॉइन प्राप्त करने के लिए बजट-तटस्थ रणनीति विकसित करने के वास्ते अधिकृत किया गया है, बशर्ते कि उन रणनीतियों से अमेरिकी करदाताओं पर कोई अतिरिक्त लागत न आए।

इसके अलावा, कार्यकारी आदेश एक अमेरिकी डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल की स्थापना करता है, जिसमें आपराधिक या सिविल कार्यवाही में जब्त किए गए बिटकॉइन के अलावा अन्य डिजिटल संपत्तियां शामिल हैं। सरकार स्टॉकपाइल के लिए जब्ती कार्यवाही के माध्यम से प्राप्त की गई संपत्तियों से परे अतिरिक्त संपत्तियां नहीं खरीदेगी। स्टॉकपाइल का उद्देश्य ट्रेजरी विभाग के तहत सरकार की डिजिटल संपत्तियों का जिम्मेदाराना प्रबंधन करना है।

इसमें किए गए वादे, निभाए गए वादे का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि श्री ट्रम्प ने एक रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व और डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल बनाने का वादा किया था। उन वादों को पूरा किया गया है। यह कार्यकारी आदेश अमेरिका को ‘दुनिया की क्रिप्टो राजधानी’ बनाने के लिए श्री ट्रम्प की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

व्हाइट हाउस में एआई एवं क्रिप्टो सीजर डेविड सॉक्स ने कहा, “मैं इस अत्याधुनिक तकनीक का समर्थन करने में उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता तथा डिजिटल एसेट उद्योग का समर्थन करने में उनके त्वरित निष्पादन के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहता हूँ।

उनका प्रशासन वास्तव में ‘तकनीकी गति’ से आगे बढ़ रहा है। मैं डिजिटल एसेट मार्केट्स पर राष्ट्रपति के कार्य समूह को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ - विशेष रूप से ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को - इस कार्य को पूरा करने में उनकी मदद और समर्थन के लिए। अंत में बो हाइन्स ने हमारे कार्य समूह के कार्यकारी निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

नई दिल्ली : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में हड़कंप, बिटकॉइन लुढ़क कर 54 लाख के स्तर से भी नीचे आया
नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में गुरुवार को जबरदस्त दबाव बना हुआ है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से 9 गिरावट के साथ रेडजोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि सिर्फ यूएसडी कॉइन ही मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है। बाजार में बने दबाव के कारण दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 3 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट कर 54 लाख रुपये के स्तर से भी नीचे आ गई है। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी पिछले 24 घंटे के दौरान 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट का शिकार हो गई है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम 6 बजे तक बिटकॉइन 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53.75 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एथेरियम की कीमत भी आज 8.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ गिर कर 2.65 लाख रुपये के स्तर पर आ गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.03 प्रतिशत, बीएनबी 3.52 प्रतिशत, सोलाना 5.11 प्रतिशत, एक्सआरपी 3.41 प्रतिशत, डॉगकॉइन 7.01 प्रतिशत, टॉनकॉइन 5.38 प्रतिशत और कार्डानो 5.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 4.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप घट कर 193.45 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

ग्लोबल मार्केट कैप में गिरावट के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेनदेन में तेजी आई है। इस अवधि में कुल 7.09 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेनदेन हुई, जो 1 दिन पहले की तुलना में 8.06 प्रतिशत अधिक है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें कीमत में गिरावट आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति 0.62 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी बढ़ कर 54.87 प्रतिशत हो गई है।

शेयर बाजार : दिसंबर 2020 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत सबसे कम, निवेशकों को हुआ घाटा
आज का सोमवार शेयर बाजार के लिए काला सोमवार साबित हुआ है। आज के दिन निवेशकों के लाखों करोड़ो डूब गये. शेयर बाजारों के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की भी हालत बहुत अच्छी नहीं है। कई मायनों में क्रिप्टो मार्केट ज्यादा बुरी स्थिति में पहुंच गया है। दरअसल आज सप्ताह के पहले दिन बिटकॉइन 25 हजार डॉलर के नीचे जाने के करीब पहुंच गया है। पिछले 5 दिन में बिटकॉइन में लगभग 15 फीसदी और पिछले 24 घंटे में 3.50% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 25,745 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। दिसंबर 2020 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत 25,000 से नीचे आई है।

आपको बता दें कि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप आज 1.13 लाख करोड़ डॉलर के नीचे आ गया है। बिटकॉइन के साथ-साथ दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की भी हालत खराब है। Ethereum की हालत तो बिटकॉइन से भी खराब है। पिछले 5 दिन लगभग 25 फीसदी गिर चुकी ये करेंसी आज यह 1345 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही है। यह पिछले 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा गिरी है। सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे, बिटकॉइन 9% ऊपर 25% 25,200 के आसपास कारोबार कर रहा था। हालांकि, इंट्राडे बिटकॉइन 11% से अधिक गिरकर 24,800 पर आ गया, जो दिसंबर, 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

बिटकॉइन के टूटने के साथ, क्रिप्टो बाजार का बाजार पूंजीकरण भी 24 घंटों में 8% गिरकर 1.1.4 ट्रिलियन हो गया। क्रिप्टो मार्केट के कुल मार्केट कैप में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 0.50% गिरकर 47.20% हो गई।

क्रिप्टो मार्केट कैप पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर पहुंचा, बिटकॉइन ने लगाई आग
नई दिल्ली,(आईएएनएस)| वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर पहुंच गया है, बिटकॉइन और एथेरियम के मूल्य अब तक के सबसे उंचाई पर पहुंच गए हैं। बिटकॉइन और एथर ने मंगलवार को 68,641.57 डॉलर और 4,857.25 डॉलर का एक नया सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है। अनिश्चितताओं और इसके आस-पास उच्च अस्थिरता के बावजूद, बिटकॉइन इस साल के अंत तक 100,000 डॉलर के निशान को छू सकता है। विशेष रूप से भारत में इसके बढ़ते उपयोग के बीच अकेले बिटकॉइन का बाजार पूंजीकरण विश्व स्तर पर 2.5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है।

बाययूकोइन के सीईओ शिवम ठकराल ने कहा, "दुनिया भर में क्रिप्टो परिसंपत्तियों की वृद्धि इस तथ्य की गवाही देती है कि क्रिप्टो क्रांति में शामिल होने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हम अपने एक्सचेंज पर ट्रेडिंग वॉल्यूम में भारी उछाल देख रहे हैं और क्रिप्टो मुद्रास्फीति को मात देने के लिए निवेशकों की पहली पसंद बन गई है।" उन्होंने कहा, "हम आशावादी बने हुए हैं कि बिटकॉइन अपने सर्वकालिक उच्च परीक्षण को जारी रखेगा और इस साल के अंत तक 100,000 डॉलर का अंक प्राप्त करेगा। हम आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय क्रांति देख रहे हैं जो हमेशा के लिए मौद्रिक लेनदेन को निष्पादित करने के तरीके को बदल देगा।"

डीवेयर ग्रुप के सीईओ और संस्थापक निगेल ग्रीन जिसका प्रबंधन में 12 बिलियन है उनके अनुसार, बिटकॉइन निर्विवाद रूप से एक मुख्यधारा की संपत्ति वर्ग है और अधिकांश निवेशकों को एक विविध पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में क्रिप्टो संपत्ति को शामिल करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने हाल ही में कहा, "जुलाई में, हमने सार्वजनिक रूप से भविष्यवाणी की थी कि बिटकॉइन पहुंच जाएगा और सबसे अधिक संभावना है कि यह पिछले सभी समय के उच्च स्तर को पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि अल्पावधि में कुछ लाभ हो सकता है, ताकि निवेशक बाद में और अधिक जमा कर सकें, गति ऐसी है कि हम कीमतों को उनके ऊपर की ओर जारी रखने की उम्मीद कर सकते हैं।"

भारत में भारतीय क्रिप्टोकरेंसी बाजार 2030 तक 241 मिलियन डॉलर और दुनिया भर में 2026 तक 2.3 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। आईटी उद्योग के शीर्ष निकाय नैसकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्रिप्टोटेक क्षेत्र में 1.5 करोड़ खुदरा निवेशक निवेश कर रहे हैं।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

ब्रिटेन : प्यार के नाम पर मिला धोखा, नकली प्रेमी के कहने पर गवाई जीवन भर की जमा पूंजी
कहते हैं प्यार में पड़ा इन्सान कुछ भी कर सकता है और कभी कभी खुद का ही नुकसान करा बैठता है। ब्रिटेन की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। इस महिला ने प्रेम में पड़ कर खुद का ही नुकसान करा लिया। दरअसल एक नकली डेटिंग एप पर मिले किसी अंजान इंसान से कुछ दिन बात करने के बाद ये महिला ना सिर्फ अपना दिल उस अजनबी को दे बैठी बल्कि बिना उस शख्स से मिले ही महिला ने अपनी करीब-करीब ज़िंदगी भर की कमाई उसे सौंप दी। इसके बाद तो न तो उसका मेहबूब उससे मिलने आया और न ही उससे बात की।

जानकारी के अनुसार सोफिया सौरी नाम की महिला के साथ प्यार के नाम पर 42,600 पाउंड्स यानि करीब 31,78,641 भारतीय रुपये का फ्रॉड हुआ। महिला को पता ही नहीं चला कि वो एक हाईप्रोफाइल फ्रॉड का शिकार बनी थी। डेटिंग ऐप के ज़रिये मिले एक इंसान के कहने पर सोफिया ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजीउसे सौप दिया जो बाद में फ्रॉड के रूप में सामने आया।

Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, डेटिंग एप के ज़रिये 36 साल की सोफिया को जॉर्ज विलियम्स नाम का 38 साल का एक इंवेस्टर मिला था। दोनों के बीच काफी बातें होने लगीं। सोफिया धीरे-धीरे उस पर भरोसा करने लगी। खुद को बिजनसमैन बताने वाले जॉर्ज ने एक दिन सोफिया से कहा कि वो अपनी सेविंग्स को उसके फाइनेंसर अंकल की सलाह पर इंवेस्ट करे। इससे उसकी सेविंग दोगुनी हो जाएगी। पहले तो सोफिया ने इस बात पर भरोसा नहीं किया, लेकिन बाद में उसने अपने पैसे ब्वॉयफ्रेंड के कहे मुताबिक निवेश कर दिए। 24 घंटे बाद पता चला की ये सब एक चाल थी और अब उसके पास न प्यार है और न पैसा!

आपको बता दें कि सोफिया के तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज विलियम्स ने उसे एक खास क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफार्म में निवेश करने के लिए कहा था। सोफिया के ऐसा करने के 24 घंटे बाद सोफ़िया बर्बाद हो गई। इससे पहले भी जॉर्ज नाम के फ्रॉड ने सोफिया को अपनी प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड के मरने की झूठी कहानी सुनाई और अपने बचपन की कुछ पिक्चर्स भी भेजता रहा। जब सोफिया उससे मिलने के लिए बोलती तो वो हर बार टाल जाता था।