Vijay Malya - Loktej

सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- ‘ई साला कप नामदे’
अहमदाबाद, 04 जून (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी इस मौके पर टीम को बधाई दी।

विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है। बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे!!”

उल्लेखनीय है कि ‘ई साला कप नामदे’ आरसीबी का एंथम है। इसका मतलब है – ‘इस साल कप हमारा होगा’।

कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से भी आरसीबी को आईपीएल का खिताब जीतने की बधाई मिलनी शुरू हो गई है।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “आरसीबी को उनके पहले आईपीएल खिताब पर बधाई। 18वें संस्करण में ट्रॉफी उठाने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनना अच्छा है। अच्छा खेला और इसके हकदार भी!”

सचिन ने पंजाब को उनके बेहतरीन सीजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “पंजाब किंग्स को भी एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई।”

बीसीसीआई एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, “18 साल की उम्मीद, दिल टूटने और अटूट वफादारी के बाद आरसीबी आखिरकार आईपीएल चैंपियन बन गई है! यह जीत हर उस प्रशंसक के लिए है जो इस सब के दौरान आपके साथ खड़ा रहा। विराट कोहली, आपकी विरासत अमर है। बधाई हो बेंगलुरु, आपका इंतजार खत्म हुआ।”

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “बहुत लंबा इंतजार किया, लेकिन बेहतरीन कहानियां इसके लायक हैं! 18 साल बाद जीतने के लिए प्रतिभा से ज्यादा की जरूरत होती है। इसके लिए विश्वास, लचीलापन और जोश की जरूरत होती है। आरसीबी को एक अच्छी तरह से अर्जित खिताब के लिए बधाई।

विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई। इन सभी सीजन में, एक टीम और उस एक सपने में विश्वास! और यह कैसा पल था जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने मैदान पर उस विरासत को बढ़ावा दिया, जिसे उन्होंने आकार देने में मदद की। रजत पाटीदार और आरसीबी की पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई!”

पंजाब किंग्स की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “पंजाब किंग्स दुर्भाग्यशाली रही। उन्होंने निडर होकर क्रिकेट खेला और (जीत के) करीब पहुंच गए! श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया! हिम्मत रखो, लड़कों। लड़ाई असली थी, और दिल भी।”

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने के साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

दिवालियापन संबंधी आदेश के खिलाफ विजय माल्या की याचिका लंदन उच्च न्यायालय में लौटी
लंदन, 20 फरवरी (भाषा) कारोबारी विजय माल्या पर तीन साल पहले इंग्लैंड के उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए दिवालियापन संबंधी आदेश को पलटने के प्रयास के तहत दायर याचिका इस सप्ताह लंदन में अपीलीय अदालत में सुनवाई के लिए वापस आई।

लंदन के ‘चांसरी डिवीजन’ में बुधवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एंथनी मान ने माल्या की स्थगन याचिका के खिलाफ फैसला सुनाया। माल्या अदालत में उपस्थित नहीं हुए और उनका प्रतिनिधित्व ‘जैवाला एंड कंपनी’ के वकीलों कार्तिक मित्तल और मार्क वाटसन-गैंडी ने किया था।

इसके बाद न्यायाधीश ने 69 वर्षीय व्यवसायी से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई की। माल्या भारत में धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों में वांछित हैं।

इस सप्ताह की अपीलें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले भारतीय बैंकों के एक संघ से संबंधित हैं, जो अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया लगभग 1.05 अरब पाउंड के अनुमानित ऋण की अदायगी की मांग कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति मान ने कहा, ‘‘भारतीय कार्यवाही के परिणाम आने तक मामले को स्थगित करने का मुझे कोई उचित कारण नहीं दिखता।’’ उन्होंने कहा कि अपील पर काफी समय पहले ही ‘‘बर्बाद’’ हो चुका है।

उन्होंने मामले में नए साक्ष्य पेश करने के माल्या के प्रयास को भी अप्रासंगिक बताकर खारिज कर दिया, जिसमें पिछले वर्ष दिसंबर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में यह कहा जाना भी शामिल था कि माल्या की संपत्ति से संबंधित 14,131 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को वापस कर दिए गए हैं।

न्यायमूर्ति मान मुख्य दिवाला एवं कंपनी न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स के निर्णय से संबंधित अपीलों पर सुनवाई कर रहे हैं। यह निर्णय लगभग छह वर्ष पहले माल्या के खिलाफ बैंकों द्वारा शुरू की गई दिवालियापन कार्यवाही के संदर्भ में दिया गया था।

माल्या का महल होगा अब स्विस बैंक के कब्जे में, ब्रिटिश कोर्ट ने रद्द की याचिका
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के लंदन स्थित आलीशान घर को भी स्विस बैंक अपने कब्जे में ले लेगा। हाल ही में माल्या को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था। उसके खिलाफ माल्या ने कोर्ट में स्टे के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, ब्रिटिश कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में माल्या को घर खाली करना होगा।
हालांकि, इससे भारत को कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि स्विस बैंक यूबीएस इस घर के लिए मुकदमा कर रहा था। बैंक का माल्या के साथ कानूनी विवाद चल रहा था। अब यह घर स्विस बैंक के हाथ में होगा। माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक सहित बैंकों का 9,900 करोड़ रुपये बकाया है।किंगफिशर एयरलाइंस के लिए माल्या को कर्ज दिया गया था।

माल्या फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। स्टेट बैंक सहित भारतीय बैंकों ने अब तक माल्या से 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इस प्रकार, बैंकों ने अपने ऋण का 81 प्रतिशत वसूल कर लिया है।

बैंकों को चुना लगाने वाले नीरव मोदी और विजय माल्या की संपत्ति बेचकर सरकार ने जुटाए इतने पैसे
कारोबार के नाम पर बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भाग गए हीरा कारोबारी नीरव मोदी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या पर सरकार धीरे धीरे शिकंजा कस रही है। केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा विजय माल्या और नीरव मोदी की संपत्ति बेचकर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है। दोनों अधिकारी देश के कई बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला कर विदेश में रह रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि विजय माल्या और नीरव मोदी की संपत्ति बेचकर 13,109 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। सीताराम ने कहा, "बैंकों को अब तक दो भगोड़े बकाएदारों की संपत्ति बेचकर राशि मिली है।" ईडी ने इस साल जुलाई में नीरव मोदी और विजय माल्या की संपत्ति बेचकर हुई वसूली की जानकारी दी थी, लेकिन वित्त मंत्री ने आज संसद को इसकी जानकारी दी।

शराब कारोबारी विजय माल्या की बात करें तो यूनाइटेड ब्रेवरीज के मालिक विजय माल्या ने बैंकों से ₹9000 करोड़ का कर्ज लिया था। बैंकों का आरोप है कि अभी तक कर्ज की राशि और ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है। अगर डायमंड एग्जिक्यूटिव नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की बात करें तो उन्होंने पीएनबी समेत अन्य बैंकों से 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

अमेरिका की एक अदालत ने भगोड़े भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी की याचिका खारिज कर जोरदार झटका दिया है। बता दें कि नीरव मोदी और उसके दो सहयोगियों ने अदालत में एक याचिका दायर कर उसके खिलाफ घोटाले के आरोपों को खारिज करने की मांग की थी।

आखिरकार बिक ही गया ‘भगोड़े’ विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर का मुख्यालय
बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का गबन कर विदेश भाग गए कारोबारी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर का मुख्यालय आखिरकार बिक गया है। इसे हैदराबाद स्थित एक रियल एस्टेट फर्म ने 52 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले, विजय माल्या के लेनदारों ने संपत्ति बेचने की कोशिश की थी, लेकिन इसकी आरक्षित कीमत इतनी अधिक रखी गई थी कि कोई सौदा नहीं हुआ था।

आपको बता दें कि इससे पहले किंगफिशर हाउस को नीलाम करने के आठ प्रयास विफल हो चुके थे। मार्च 2016 में, बैंकों ने अपना आरक्षित मूल्य 150 करोड़ रुपये निर्धारित किया। और यही मुख्य कारण है कि अब तक संपत्ति की बिक्री नहीं हो पाई है। इस इस्मारत की बात करें तो यह इमारत में तीन मंजिल हैं और इसका कुल क्षेत्रफल 1586 वर्ग मीटर है। जबकि पूरा प्लॉट 2402 वर्ग मीटर का है। सूत्रों के मुताबिक, संपत्ति मुंबई हवाईअड्डे के बाहर स्थित है और बैंकों द्वारा इसका अधिक मूल्यांकन किया गया था।

गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस को बचाए रखने के लिए माल्या ने बैंकों से 9,990 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी की हालत खराब होने और 2012 में एयरलाइंस भी बंद होने के बाद माल्या बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाए। इसके बाद माल्या लंदन भाग गया। जुलाई में लंदन हाई कोर्ट ने माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया और सरकार उसे भारत वापस लाने के लिए काम कर रही है।