Elon Musk - Loktej

सूरत : डिंडोली में दो कॉलेज छात्राओं की सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा, मोबाइल जांच में सामने आई वजह
सूरत। दक्षिण गुजरात के सूरत शहर के डिंडोली इलाके में दो कॉलेज छात्राओं की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है। सानिया कनाडे रोड स्थित आत्मीय संस्कारधाम स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस जांच के अनुसार मृतक छात्राओं की पहचान 18 वर्षीय रोशनी शरद शिरसाठ और 20 वर्षीय जोसेना चौधरी के रूप में हुई है। दोनों छात्राएं उधना सिटीजन कॉलेज में पढ़ाई करती थीं और आपस में अच्छी दोस्त थीं।

जांच में सामने आया कि दोनों अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन करीब 15 दिनों के अंतराल में दोनों का ब्रेकअप हो गया। पुलिस के मुताबिक इस सदमे को सहन न कर पाने के कारण दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच की तो कई डिजिटल सुराग मिले। चैट और सर्च हिस्ट्री से पता चला कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं और मौत से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर खोज रही थीं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों ने एआई आधारित चैटबॉट ChatGPT से भी कुछ जानकारी लेने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट कर रही है कि उन्होंने किस प्रकार की जानकारी प्राप्त की और घटना में उसका कितना संबंध है।

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद एलन मस्क की प्रतिक्रिया

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर इस घटना की चर्चा के बाद एलन मस्क ने भी एक शब्द में प्रतिक्रिया दी – “Yikes”, जिसका मतलब है हैरानी या चिंता व्यक्त करना।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। बाद में उनके शव मंदिर परिसर के बाथरूम से संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस को मौके से इंजेक्शन और कुछ दवाएं भी बरामद हुई हैं।

फिलहाल डिंडोली पुलिस टीम मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय, मस्क ने कहा-यह अध्याय नहीं, अभियान की अगली किताब
वाशिंगटन, 03 फरवरी (वेब वार्ता)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और प्रसिद्ध टेक उद्यमी एलन मस्क की दो कंपनियों स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय हो गया। स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्सएआई को खरीद लिया है।

इस विलय के बाद यह दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट इकाई बन गई है। स्पेसएक्स की वेबसाइट पर एक बयान में मस्क ने कहा, यह सिर्फ अगला अध्याय नहीं, बल्कि स्पेसएक्स और एक्सएआई के अभियान की अगली किताब है।

सीएनएन की रिपोर्ट में इस विलय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस विलय को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में मुकाबला करने के लिए एक्सएआई को जरूरी नकद पूंजी और साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण (स्पेस एक्सप्लोरेशन) के भविष्य में तकनीक (टेक्नोलॉजी) के महत्व के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।

यह कदम यह भी दिखाता है कि मस्क जैसी कंपनियों जैसे टेक दिग्गज एआई में ऊंची छलांग लगाने के लिए कितनी मशक्कत कर रहे हैं। मस्क ने लिखा, एआई में मौजूदा तरक्की बड़े जमीनी डेटा सेंटर पर निर्भर है। इसके लिए बहुत अधिक बिजली और कूलिंग की जरूरत होती है। इसलिए इस क्षेत्र को ऐसी जगह ले जाना है जहां बहुत अधिक बिजली और जगह हो।

स्पेसएक्स ने शुक्रवार को फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन से 10 लाख सैटेलाइट का एक समूह ऑर्बिट में लॉन्च करने की इजाजत मांगी। अनुरोध में कहा गया है कि इसका मकसद सोलर-पावर्ड डेटा सेंटर का एक नेटवर्क देना है ताकि एआई की वजह से डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सके।

मस्क ने अनुमान जताया है कि दो से तीन साल में एआई कंप्यूट जेनरेट करने का सबसे सस्ता तरीका अंतरिक्ष में होगा।

मेरी ‘पार्टनर’ आधी भारतीय है, बेटे का मध्य नाम शेखर रखा है: मस्क
न्यूयॉर्क, एक दिसंबर (भाषा) ‘स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी साथी शिवोन जिलिस ‘‘आधी भारतीय’’ हैं और उन्होंने अपने एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है।

जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं - जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस। ज़िलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं।

मस्क ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के कार्यक्रम ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में साक्षात्कार में कहा, ‘‘जिलिस से मेरा एक बेटा है, उसका मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है।’’

एस. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् थे, जिन्हें ‘‘तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों’’ को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या जिलिस भारत में रही हैं, इस पर मस्क ने कहा जब वह छोटी थीं तभी उन्हें गोद ले लिया गया था और वह कनाडा में पली-बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे, या कुछ ऐसा ही रहा होगा। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें (जिलिस) गोद लिया गया है।’’

टेस्ला दिल्ली में 11 अगस्त को खोलेगी शोरूम
नई दिल्ली, 09 अगस्त (वेब वार्ता)। एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने 11 अगस्त को दिल्ली में शोरूम खोलने का ऐलान किया है। पिछले महीने कंपनी ने मुंबई के बीकेसी में भारत में अपना पहला शोरूम खोला था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टेस्ला इंडिया ने पोस्ट में कहा, "दिल्ली आ रहे हैं कृपया जुड़े रहे।" नया टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर राष्ट्रीय राजधानी में एयरोसिटी के अपस्केल वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में खुलेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्राहकों की सेवाएं देगा।

बीते महीने अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में देश मंन अपना पहला शोरूम खोला था और अपनी इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी, टेस्ला मॉडल वाई को लगभग 60 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। टेस्ला मॉडल वाई की डिलीवरी इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

मुंबई में हुए इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए, जिन्होंने राज्य में टेस्ला के प्रवेश की प्रशंसा की और कंपनी को वहां अनुसंधान एवं विकास और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

टेस्ला मॉडल वाई दो संस्करणों में उपलब्ध है: पहला वर्जन स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव है जिसमें 60 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है जिसकी प्रमाणित रेंज 500 किलोमीटर है, और दूसरा वर्जन लंबी दूरी का रियर-व्हील ड्राइव है, जिसमें 75 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने पर 622 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

कंपनी ने कहा है कि मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के खरीदारों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वाहनों को फ्लैट-बेड ट्रकों पर सीधे ग्राहकों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट किया है जिससे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाहन पंजीकरण की सुविधा मिल सके, जिससे शुरुआती लॉन्च शहरों से आगे भी पहुंच का विस्तार हो सके।

टेस्ला ने अपने पूर्ण सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर को 6 लाख रुपए में एक वैकल्पिक अतिरिक्त के रूप में सूचीबद्ध किया है, लेकिन भारत में यह एडवांस टेक्नोलॉजी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

‘अमेरिका पार्टी’ के बनने से खफा ट्रंप, कहा- पटरी से उतरी चुके हैं एलन मस्क
वाशिंगटन, 07 जुलाई (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर तीखा हमला किया है। ट्रंप ने मस्क को ‘पटरी से उतरी ट्रेन’ बताया है। मस्क ने हाल ही में ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिससे ट्रंप नाखुश हैं।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “मुझे एलन मस्क को पूरी तरह से पटरी से उतरते देखकर दुख हुआ, जो पिछले पांच हफ्तों में ट्रेन के मलबे के रूप में तब्दील हो गए हैं। वह एक तीसरी राजनीतिक पार्टी भी शुरू करना चाहते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में कभी सफल नहीं हुए हैं। ऐसा लगता है कि सिस्टम उनके लिए डिजाइन नहीं किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरी पार्टियां सिर्फ ‘पूर्ण व्यवधान और अराजकता’ की ओर ले जाती हैं और वाशिंगटन में कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स के साथ यह सब बहुत हो चुका है, जिन्होंने अपना आत्मविश्वास और अपना दिमाग खो दिया है। दूसरी ओर, रिपब्लिकन एक अच्छी तरह से चलने वाली ‘मशीन’ हैं, जिन्होंने अभी-अभी इस तरह का सबसे बड़ा बिल पारित किया है।”

ट्रंप ने हाल ही में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर करते हुए उसे एक नया कानून बनया है। इसे ट्रंप ने एक ‘महान विधेयक’ बताया है। ट्रंप ने आगे कहा, “मस्क इसलिए नाखुश हैं, क्योंकि इस बिल ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट’ को खत्म कर दिया है, जो सभी को कम समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर कर देता।”

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह शुरू से ही इसका कड़ा विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अब जो कुछ भी चाहिए वह खरीदने की अनुमति है- “गैसोलीन संचालित, हाइब्रिड (जो बहुत अच्छा कर रहे हैं), या नई तकनीकों से लैस। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बाध्य नहीं हैं।”

अमेरिकी नेता ने कहा, “मैंने दो साल तक इस पर अभियान चलाया है। ईमानदारी से कहूं, तो जब एलन ने मुझे अपना पूर्ण और निर्विवाद समर्थन दिया, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि मैं इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट को खत्म करने जा रहा हूं। यह मेरे हर भाषण और हर बातचीत में था। मस्क ने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है, जिससे मैं बहुत हैरान था।”

ट्रंप ने ये भी कहा कि एलन चाहते थे कि उनके करीबी दोस्त को नासा की बागडोर थमाई जाए लेकिन उन्होंने देश हित में ऐसा नहीं होने दिया। ट्रंप ने कहा, ” मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि एलन जिसकी नासा के लिए सिफारिश कर रहे थे वो एक ‘ब्लू ब्लडेड डेमोक्रेट’ था, जिसने पहले कभी किसी रिपब्लिकन की मदद नहीं की। एलन शायद ऐसे ही थे। मुझे यह भी अनुचित लगा कि एलन का एक बहुत करीबी दोस्त, जो स्पेस बिजनेस में था, वह नासा चलाएगा! जबकि नासा एलन की कॉर्पोरेट लाइफ का इतना बड़ा हिस्सा है। मेरा पहला काम अमेरिकी जनता की रक्षा करना है।”

इससे पहले, शनिवार को मस्क ने दोनों प्रमुख दलों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार में योगदान देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि देश अब लोकतंत्र के रूप में काम नहीं कर रहा है, बल्कि बर्बादी और स्वार्थ से प्रेरित एक एकीकृत राजनीतिक मशीन के रूप में काम कर रहा है।

मस्क ने लिखा, “अमेरिका द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। यह छद्म रूप में वन-पार्टी सिस्टम है। ‘अमेरिका पार्टी ‘आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।”

ईवी सब्सिडी के बिना मस्क अपनी दुकान बंद कर साउथ अफ्रीका चले जाएंगे : ट्रंप
वाशिंगटन, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ और अपने पूर्व सलाहकार एलन मस्क को डिपोर्टनेशन की चेतावानी देते हुए कहा कि अगर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर सब्सिडी बंद कर दी जाए तो मस्क को अपनी दुकान बंद करके साउथ अफ्रीका जाना होगा।

ट्रंप ने यह चेतावनी मंगलवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर उनके और मस्क के बीच विवाद के बीच दी।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से बहुत पहले ही पता था कि मैं इलेक्ट्रिक वाहन मेनडेट के सख्त खिलाफ हूं और यह हमेशा मेरे अभियान का एक प्रमुख हिस्सा रहा है।

इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी को खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। ईवी मेनडेट से एलन को इतिहास में किसी भी इंसान से कहीं ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है और सब्सिडी के बिना एलन को शायद अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़े।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “अब कोई रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कार उत्पादन नहीं होगा और इससे हमारे देश का बहुत सारा पैसा बच जाएगा। शायद हमें डीओजीई से इस पर अच्छी तरह से विचार करवाना चाहिए? बहुत सारा पैसा बचाया जा सकता है।”

ट्रंप ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का प्रमुख नियुक्त किया था। दूसरी तरफ, मस्क ने अलोकप्रिय पैकेज का समर्थन करने वाले सांसदों को हटाने की धमकी दी है।

मई तक ट्रंप के राष्ट्रपति सलाहकार रहे मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के हर सदस्य जिसने सरकारी खर्च को कम करने के लिए अभियान चलाया और फिर तुरंत इतिहास में सबसे बड़ी ऋण वृद्धि के लिए मतदान किया, उसे अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए।”

मस्क ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सांसद सीनेट में ट्रंप के खर्च विधेयक को पारित करते हैं, तो वे एक नई पार्टी ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू करेंगे।

अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप के प्रमुख कर-कटौती और खर्च विधेयक को मामूली अंतर से आगे बढ़ाया, जो आगामी 4 जुलाई के अवकाश से पहले कानून पारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक कदम है।

940 पन्नों के इस पैकेज को औपचारिक रूप से ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ नाम दिया गया है, जिसे शनिवार देर रात 51-49 प्रक्रियात्मक वोट में मंजूरी दे दी गई, जिससे इस बिल पर औपचारिक बहस के लिए मंच तैयार हो गया।

इस बिल का उद्देश्य 2017 के कर कटौती को आगे बढ़ाना, अन्य करों में कटौती करना और सैन्य और सीमा सुरक्षा खर्च को बढ़ावा देना है, जबकि मेडिकेड, खाद्य टिकटों, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में भारी कटौती के माध्यम से राजस्व घाटे की भरपाई करना है।

मस्क ने नई पार्टी बनाने का आह्वान किया, एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती में तकरार
वाशिंगटन, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी-भरकम टैक्स कट और खर्च बिल की फिर से तीखी आलोचना की है।

मस्क ने साफ लफ्जों में कहा कि जो सांसद इस बिल का समर्थन करेंगे, उन्हें अगले साल प्राइमरी चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। मस्क ने इस बिल को पागलपन और विनाशकारी करार दिया और इसे देश के लिए खतरनाक बताया।

शनिवार को जब सीनेट में इस बिल पर चर्चा हो रही थी, मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को अपनी आलोचना को और तेज करते हुए कहा कि जिन सांसदों ने सरकारी खर्च कम करने का वादा किया था, लेकिन इस बिल का साथ दिया, उन्हें शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए।

मस्क ने गुस्से में कहा, "ऐसे सांसदों को अगले साल प्राइमरी में हार मिलेगी, चाहे मुझे इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ना पड़े।" उन्होंने इस बिल को इतना खर्चीला बताया कि इसे "पोर्की पिग पार्टी" का बिल करार दिया। इस शब्द का इस्तेमाल फिजूलखर्ची के लिए किया जाता है। मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत पर जोर देते हुए लिखा, "अब वक्त आ गया है कि एक ऐसी पार्टी बने जो वाकई में जनता की फिक्र करे।"

मस्क का ये गुस्सा ट्रंप के साथ उनके रिश्तों में खटास की झलक है। मस्क ने ट्रंप के प्रेसिडेंशियल चुनाव के लिए करीब 30 करोड़ डॉलर खर्च किए थे और वो ट्रंप प्रशासन के विवादित डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के अगुआ भी थे। इस विभाग में मस्क सरकारी खर्चों में कटौती का जिम्मा संभाल रहे थे।

मस्क का कहना है कि ये बिल राष्ट्रीय कर्ज को और बढ़ाएगा और DOGE के जरिए की गई उनकी सारी बचत पर पानी फेर देगा। हालांकि, ये साफ नहीं है कि मस्क की बातों का अमेरिकी कांग्रेस पर कितना असर होगा या बिल पास होने की राह में कितनी रुकावट आएगी। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी को डर है कि मस्क और ट्रंप की ये तकरार 2026 के मध्यावधि चुनाव में उनकी बहुमत की राह में रोड़ा बन सकती है।

ट्रंप टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही में मंदी का कारण बनेंगे : एलन मस्क
वॉशिंगटन, 06 जून (वेब वार्ता)। ‘टेस्ला’ और ‘स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यापार टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही तक मंदी को बढ़ावा दे सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच सार्वजनिक विवाद गहरा गया है।

मस्क ने अपने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, “ट्रंप टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही में मंदी का कारण बनेगा। अगर अमेरिका की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती है, तो बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता।”

ट्रंप और मस्क के बीच टकराव ने वित्तीय बाजारों में हलचल मचा दी है। गुरुवार (अमेरिकी समय) को टेस्ला के शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मार्केट वैल्यू में लगभग 150 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि सरकार के लिए पैसे बचाने का ‘सबसे आसान तरीका’ अरबपति और पूर्व सलाहकार मस्क को दिए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी को ‘टर्मिनेट’ करना होगा।

इसके जवाब में मस्क ने कहा, “मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के बारे में राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ‘ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट’ को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।”

ट्रंप की यह धमकी तब आई, जब मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर ‘कृतघ्नता’ का आरोप लगाया। मस्क ने कहा कि उनके बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, उन्होंने पिछले साल ट्रंप को चुनाव में मदद करने के लिए 250 मिलियन डॉलर से अधिक डोनेट किए थे।

मस्क ने पोस्ट किया, “कुछ बातें ध्यान देने लायक हैं: ट्रंप के पास राष्ट्रपति के रूप में साढ़े तीन साल बचे हैं, लेकिन मैं 40 से ज्यादा साल तक रहूंगा।”

जब मस्क ने राष्ट्रपति के टैक्स कट और खर्च योजनाओं के हस्ताक्षर बिल की आलोचना की, तो इस पर ट्रंप ने कहा कि वह मस्क से बहुत निराश हैं। इसके जवाब में मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “जो भी हो।”

ट्रंप के व्यय बिल की एलन मस्क की आलोचना से व्हाइट हाउस अप्रभावित
न्यूयॉर्क, 04 जून (वेब वार्ता)। अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के पूर्व प्रमुख एलोन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यय कानून को लेकर अपनी असहमति जताई है। वहीं, इस कानून को ट्रंप ने “बिग ब्यूटीफुल बिल” नाम दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, मस्क ने इस बिल की निंदा करते हुए इस बिल को आपत्तिजनक और “अनावश्यक खर्च से भरा” बिल करार दिया है। उन्होंने इसका समर्थन करने वाले सांसदों की आलोचना करते हुए कहा, “जिन लोगों ने इसके लिए वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए: आप जानते हैं कि आपने गलत किया।” उन्होंने कहा, “मुझे खेद है, लेकिन मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके लिए वोट देने वालों को शर्म आनी चाहिए।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने मस्क की इस आलोचना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने एक ब्रीफिंग के दौरान जवाब देते हुए कहा, “राष्ट्रपति पहले से ही जानते हैं कि इस बिल पर एलन मस्क का क्या रुख है। इससे राष्ट्रपति की राय नहीं बदलती। यह एक बड़ा सुंदर बिल है, और वह इस पर कायम हैं।”

मस्क का विरोध सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। सीबीएस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपनी असहमति को विस्तार से बताते हुए चेतावनी दी कि यह कानून “पहले से ही विशाल बजट घाटे को 2.5 ट्रिलियन तक बढ़ा देगा।” उन्होंने कांग्रेस पर “अमेरिका को दिवालिया बनाने” का भी आरोप लगाया।

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने इस बिल की आलोचना की है। रिपब्लिकन राजकोषीय पक्षधरों का तर्क है कि यह देश को दिवालियापन की ओर ले जा सकता है, जबकि स्वतंत्र विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इससे अगले दशक में घाटा 4 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने इस विधेयक की प्रशंसा की और इसे “एक अविश्वसनीय बिल” कहा जो “आपके घाटे में कटौती करता है”। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वह “करों में बड़ी कटौती” पसंद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मस्क ने उस समय इस विषय के खिलाफ कुछ नहीं कहा।

एलन मस्क ने की ग्रोक 3.5 की घोषणा, जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपनी कंपनी xAI के नए AI चैटबॉट, ग्रोक 3.5, के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है। यह घोषणा मस्क ने 10 अप्रैल 2025 को एक लाइवस्ट्रीम के दौरान की, जब वे स्टारलिंक के जरिए वीडियो गेम "पाथ ऑफ एक्साइल 2" खेल रहे थे। इस खबर ने तकनीकी जगत में उत्साह पैदा कर दिया है, क्योंकि ग्रोक 3.5 को मौजूदा ग्रोक 3 मॉडल का एक उन्नत संस्करण माना जा रहा है।

xAI ने ग्रोक 3 को इसी साल 17 फरवरी 2025 को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार, ग्रोक 3 को इसके पिछले मॉडल ग्रोक 2 की तुलना में 10 गुना अधिक कंप्यूटिंग पावर के साथ प्रशिक्षित किया गया था। इसके लिए xAI ने अपने विशाल डेटा सेंटर, कोलोसस, का उपयोग किया, जिसमें लगभग 200,000 GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स) शामिल हैं। ग्रोक 3 ने गणित, विज्ञान और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन दिखाया और इसे ओपनएआई के GPT-4o जैसे मॉडलों से बेहतर बताया गया।

मस्क ने लाइवस्ट्रीम के दौरान यह भी बताया कि ग्रोक 3.5 में कई महत्वपूर्ण सुधार होंगे, और यह जल्द ही उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, उन्होंने ग्रोक 4 के बारे में भी जानकारी दी, जो 2025 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। xAI ने हाल ही में ग्रोक 3 के लिए एक API भी पेश किया है, जिसके जरिए डेवलपर्स इस AI को अपने एप्लिकेशन्स में एकीकृत कर सकते हैं। API की कीमतें अलग-अलग मॉडलों के लिए निर्धारित की गई हैं, जैसे ग्रोक-3-मिनी के लिए $0.30 इनपुट और $0.50 आउटपुट, जबकि ग्रोक-3-फास्ट के लिए $5 इनपुट और $25 आउटपुट।

xAI का यह कदम AI तकनीक में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है, जहां ओपनएआई, गूगल और अन्य कंपनियां भी अपने मॉडलों को बेहतर बनाने में जुटी हैं। ग्रोक 3.5 के लॉन्च के साथ, xAI का लक्ष्य उपयोगकर्ताओं को और अधिक उन्नत और सटीक AI अनुभव प्रदान करना है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया मॉडल AI के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर सकता है।

ग्रोक 3.5 की रिलीज डेट और इसके फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए xAI की आधिकारिक वेबसाइट और X प्लेटफॉर्म पर नजर रखें।

एयरटेल के साथ भारतीय बाजार में उतरेगी स्टारलिंक
नई दिल्ली, 11 मार्च (वेब वार्ता)। दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अमेरिकी उद्योगपति ऐलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के साथ समझौते किया है।

एयरटेल ने मंगलवार को यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि यह भारत में हस्ताक्षरित पहला समझौता है, जो स्पेसएक्स द्वारा भारत में स्टारलिंक को बेचने के लिए अपने स्वयं के प्राधिकरण प्राप्त करने के अधीन है।

यह एयरटेल और स्पेसएक्स को यह पता लगाने में सक्षम बनाता है कि स्टारलिंक एयरटेल की पेशकशों को कैसे पूरक और विस्तारित कर सकता है, और कैसे भारतीय बाजार में एयरटेल की विशेषज्ञता उपभोक्ताओं और व्यवसायों को स्पेसएक्स की प्रत्यक्ष पेशकशों को पूरक बनाती है।

एयरटेल और स्पेसएक्स एयरटेल के रिटेल स्टोर में स्टारलिंक उपकरण, एयरटेल के माध्यम से व्यावसायिक ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं, समुदायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के अवसरों के साथ-साथ भारत के सबसे ग्रामीण इलाकों में भी कई अन्य चीजों की पेशकश करने का पता
लगाएंगे।

एयरटेल और स्पेसएक्स यह पता लगाएंगे कि कैसे स्टारलिंक एयरटेल नेटवर्क का विस्तार और संवर्धन करने में मदद कर सकता है, साथ ही स्पेसएक्स की भारत में एयरटेल के ग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षमताओं का उपयोग करने तथा उनसे लाभ उठाने की क्षमता भी। एयरटेल ने कहा कि वह ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ उन्नत तकनीक का लाभ उठाते हुए व्यापक और विश्वसनीय कनेक्टिविटी और डिजिटल समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टारलिंक को अपने ऑफ़र में जोड़कर (यूटेलसैट वनवेब के साथ अपने मौजूदा गठबंधन के अलावा), एयरटेल देश भर में कनेक्टिविटी प्रदान करने और पहले से कम सेवा वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से आज सीमित या बिना कवरेज वाले क्षेत्रों को जोड़ने की अपनी क्षमता को आगे बढ़ाएगा। स्टारलिंक
एंटरप्राइज़ सूट के साथ, एयरटेल उद्यमों, व्यवसायों और समुदायों को व्यापक और निर्बाध कनेक्टिविटी पैकेज प्रदान करने में सक्षम होगा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा, “ भारत में एयरटेल ग्राहकों को स्टारलिंक की पेशकश करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और अगली पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और दर्शाता है।

यह सहयोग भारत के सबसे दूरदराज के हिस्सों में भी विश्व स्तरीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड लाने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक व्यक्ति, व्यवसाय और समुदाय के पास विश्वसनीय इंटरनेट हो।

स्टारलिंक एयरटेल के उत्पादों के समूह को पूरक और उन्नत करेगा, ताकि हमारे भारतीय ग्राहकों के लिए विश्वसनीय और किफायती ब्रॉडबैंड सुनिश्चित हो सके - चाहे वे कहीं भी रहते हों और काम करते हों। प्रौद्योगिकी हमेशा विकसित हो रही है और हम नवाचार में सबसे आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हम अपने ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम कनेक्टिविटी अनुभव लाना जारी रख सकें।

इसमें स्पेसएक्स जैसे वैश्विक नेताओं के साथ सहयोग करना शामिल है, ताकि हमारी पहुँच का विस्तार हो और पूरे भारत में ग्राहकों के लिए नई कवरेज जोड़ी जा सके।”

स्पेसएक्स के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी ग्वेने शॉटवेल ने कहा “हम एयरटेल के साथ काम करने और स्टारलिंक द्वारा भारत के लोगों के लिए लाए जा सकने वाले परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करने के लिए उत्साहित हैं। हम लगातार उन अविश्वसनीय और प्रेरक चीजों से चकित होते हैं, जो लोग, व्यवसाय और संगठन स्टारलिंक के माध्यम से कनेक्ट होने पर करते हैं।

एयरटेल की टीम ने भारत की दूरसंचार कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए हमारे प्रत्यक्ष ऑफ़र को पूरक बनाने के लिए उनके साथ काम करना हमारे व्यवसाय के लिए बहुत मायने रखता है।”

‘एक्स’ के खिलाफ साइबर हमला, एलन मस्क ने दी जानकारी
वाशिंगटन, 11 मार्च (वेब वार्ता)। ‘एक्स’ यूजर को सोमवार को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, वह भी सामने आई है। बताया गया है कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ था। जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। इस बात की जानकारी ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ‘एक्स’ पर पोस्ट कर द‍िया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है। एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली।

एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, “क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए।

एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया।

बता दें कि अब एक्स सोशल मीडिया हैंडल पहले की तरह ही सर्चिंग कर रहा है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही हैं। हालांकि, एक्स के डाउन के बाद अभी भी सोशल मीडिया यूजर पूछते हुए नजर आ रहे हैं क्या एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं। क्या सब कुछ ठीक हो गया है।