Bullion Market - Loktej

कोलकाता : एक राष्ट्र, एक दर , सोने की दरों में एकरूपता के लिए पूर्वी भारत से शुरुआत
कोलकाता, 26 जुलाई (हि.स.)। सोने के आभूषण उद्योग ने 'एक राष्ट्र, एक दर' नीति की मांग की है, जो अगस्त से पूर्वी भारत के लिए एकीकृत दर के साथ शुरू होगी। स्वर्ण शिल्प बचाओ समिति के अध्यक्ष समर कृष्ण डे ने यह जानकारी दी।

समर कृष्ण डे ने बताया, "सभी हितधारकों ने देशभर में एकीकृत सोने की दर के विचार में रुचि दिखाई है। हम अगस्त से बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एकल दर के साथ शुरुआत करेंगे और इस पहल के लिए बुलियन विक्रेताओं को शामिल किया है।"

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के अध्यक्ष सैयम मेहरा ने कहा, "इसका उद्देश्य सभी हितधारकों के लिए एक समान मंच बनाना और अंडरकटिंग रोकना है।" डे ने बताया कि वे अगले छह महीनों में 'एक सोने की दर' नीति को पूरे देश में विस्तारित करने का लक्ष्य रखते हैं और बड़े राष्ट्रीय ज्वैलरी रिटेल चेन के साथ बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में नौ प्रतिशत की शुल्क कटौती उद्योग के लिए अप्रत्याशित थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटा कर छह प्रतिशत कर दिया है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि तेज शुल्क कटौती से अवैध आयात को समाप्त करने में मदद मिलेगी। हीरा आयातक सनी ढोलकिया ने कहा, "कुल आयात में लगभग 950 टन में से 100 टन सोने की तस्करी होती है।"

हालांकि, इस बात की चिंता है कि सरकार की सोने के संबंध में माल और सेवा कर (जीएसटी) के बारे में कोई अन्य योजना है या नहीं। जीजेसी ने जीएसटी काउंसिल से वर्तमान तीन प्रतिशत से आभूषणों पर दर को एक प्रतिशत तक कम करने की अपील की है।

दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। कमजोर ग्लोबल संकेतों और वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। शेयर बाजार में आज आई मजबूती के कारण निवेशकों को करीब 69 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

आज के कारोबार में यूटिलिटी, पावर, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में तेजी का रुख बना रहा। निवेशकों की ओर से हुई खरीदारी के कारण पीएसयू बैंक और पावर इंडेक्स में आज 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। रियल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 0.35 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत तक की तेजी रिकॉर्ड की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज सपाट स्तर पर बंद हुए।

आज शेयर बाजार में आई तेजी के कारण शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में करीब 69 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 267.01 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 266.32 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों के टोटल वेल्थ में आज करीब 69 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

दिनभर के कारोबार में बीएसई में 3,649 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,894 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,633 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 122 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,010 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,063 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 947 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई के सेंसेक्स ने आज 146.67 अंक की बढ़त के साथ 60,202.77 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले तक लगातार खरीदारी होती रही। इसके बाद बाजार को बिकवाली के झटके भी लगने लगे। करीब 2 बजे तक शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। दोपहर 2 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर लगाया, जिससे सेंसेक्स 212.57 अंक की तेजी के साथ 60,268.67 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर पर कायम नहीं रह सका। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 74.61 अंक की मामूली तेजी के साथ 60,130.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 18.15 की तेजी के साथ 17,761.55 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 64.05 अंक की तेजी के साथ 17,807.45 अंक तक पहुंचा। बिकवाली के दबाव में इसने लाल निशान में 26.55 अंक की कमजोरी के साथ 17,716.85 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 25.85 अंक की तेजी के साथ 17,769.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस 2.38 प्रतिशत, अडाणी इंटरप्राइजेज 2.37 प्रतिशत, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 2.12 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.97 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। एचडीएफसी लाइफ 3.25 प्रतिशत, यूपीएल 2.08 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.42 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.10 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

घरेलू बाज़ारों में कम हुई सोने और चांदी की कीमतें
नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें घटीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 388 रुपये टूटकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं गत कारोबारी दिन दिल्ली में सोना 48,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ ही 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि, पिछले कारोबार सत्र में चांदी का भाव 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ओर चांदी की कीमतें 1,870 डॉलर और 27.35 डॉलर प्रति औंस पर बनी रहीं। सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों में ही सोने की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट जबकि चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए की कमी आई है।