Australia - Loktej

ऑस्ट्रेलिया में बिकेगा ‘गंदा फ्यूल’, बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्य
कैनबरा, 12 मार्च (वेब वार्ता)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति दबाव को कम करने के लिए एक अहम फैसला लेते हुए देश में ईंधन गुणवत्ता मानकों में अस्थायी ढील देने की घोषणा की है, यानी लोगों को गंदे ईंधन से काम चलाना होगा।

सरकार का कहना है कि इस कदम से बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर नीचे की ओर दबाव बनाने में मदद मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने संसद में बताया कि सरकार 60 दिनों के लिए ईंधन में सल्फर की अधिक मात्रा की अनुमति देगी। आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में ईंधन की गुणवत्ता को लेकर सख्त मानक लागू हैं, जिनमें सल्फर की मात्रा सीमित रखी जाती है ताकि पर्यावरण और वाहनों पर नकारात्मक असर कम हो।

सरकार के अनुसार, मानकों में यह बदलाव ईंधन आपूर्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इस फैसले के तहत रिफाइनरियों और सप्लाई नेटवर्क को थोड़ी अधिक सल्फर मात्रा वाले ईंधन का उपयोग और वितरण करने की अनुमति होगी, जिससे उत्पादन और आपूर्ति में तेजी लाई जा सकेगी।

सरकार का अनुमान है कि इस निर्णय से हर महीने करीब 100 मिलियन लीटर यानी लगभग 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त ईंधन बाजार में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इससे परिवहन, उद्योग और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है।

ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि यह कदम पूरी तरह अस्थायी है और 60 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद ईंधन गुणवत्ता के सामान्य मानक फिर से लागू कर दिए जाएंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर भी नजर रखी जाएगी।

ईरान के साथ यूएस-इजरायल सैन्य संघर्ष का ईंधन की कीमतों पर भी असर दिखने लगा है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया अस्थायी कदम है।

टी20 विश्व कप 2026: पैट कमिंस बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने किया अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान
नई दिल्ली, 31 जनवरी (वेब वार्ता)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

कमिंस अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी विश्व कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। पैट कमिंस की जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस और शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।

चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने टी20 विश्व कप में बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू रेनशॉ के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, “पैट को अपनी पीठ की चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए, इसलिए बेन एक तैयार रिप्लेसमेंट हैं जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ-साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षक और निचले क्रम में आकर बड़े शॉट लगाने की क्षमता भी रखते हैं।

हमें लगता है कि अच्छी पेस के साथ बॉल को स्विंग करने की उनकी काबिलियत और स्मार्ट वैरिएशन हमारी उम्मीद के मुताबिक हालात और टीम के ओवरऑल स्ट्रक्चर के लिए अच्छी होगी।”

डोडेमेड ने कहा, “मैट (रेनशॉ) ने हाल ही में सभी फॉर्मेट में इंप्रेस किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड बुल्स और ब्रिस्बेन हीट के लिए व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कई रोल शामिल हैं। श्रीलंका में पूल स्टेज में टॉप ऑर्डर के सेट होने और स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल माहौल होने के साथ, हमें यह भी लगता है कि मैट मिडिल ऑर्डर को एक्स्ट्रा सपोर्ट देते हैं। टिम डेविड टूर्नामेंट के शुरुआती फेज में अपना रिटर्न टू प्ले प्रोग्राम पूरा कर रहे हैं।”

कमिंस की गैरमौजूदगी में, जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे और उनके सपोर्ट के लिए जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और ड्वारशुइस होंगे। ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को भी अपनी मीडियम-पेस बॉलिंग से बड़ा रोल निभाना होगा।

टी20 विश्व कप 7 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है।

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन को महीनेभर से ज्यादा समय बीता, कितना प्रभावी रहा ये फैसला?
सिडनी, 17 जनवरी (वेब वार्ता)। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

इस फैसले को लागू हुए करीब एक महीना हो गया। क्या आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में इस फैसले के लागू होने के बाद की जमीनी हकीकत क्या है।
यूरो न्यूज ने बताया कि एक महीने के अंदर सोशल मीडिया कंपनियों ने नाबालिगों के लगभग 50 लाख अकाउंट हटा दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेट रेगुलेटर ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनियों ने 10 दिसंबर से लागू हुए कानून का पालन करने के लिए 16 साल से कम उम्र के लोगों के लगभग 4.7 मिलियन अकाउंट हटा दिए हैं।

ई-सेफ्टी कमिश्नर ने कहा कि इस सिलसिले में गुरुवार को एक डाटा भी जारी किया गया। यह डाटा इस बात का शुरुआती संकेत है कि बड़े प्लेटफॉर्म 16 साल से कम उम्र के लोगों को अकाउंट रखने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।

ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा, “मैं इन शुरुआती नतीजों से बहुत खुश हूं। यह साफ है कि डिजिटल सुरक्षा की रेगुलेटरी गाइडेंस और प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ाव पहले से ही अच्छे नतीजे दे रहा है।”

ये आंकड़े कम्प्लायंस पर पहला सरकारी डाटा हैं। इसके अनुसार, टेक कंपनियां नियमों का पालन करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। डेनमार्क जैसे दूसरे देश पहले से ही ऐसे ही कानूनों पर नजर रखे हुए हैं।

नॉर्डिक देश ने नवंबर में घोषणा की थी कि उसने 15 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए सोशल मीडिया का एक्सेस ब्लॉक करने के लिए एक समझौता किया है।

इसे 2026 के मध्य तक कानून बनाया जा सकता है। नॉर्डिक देश उत्तरी यूरोप के पांच संप्रभु राष्ट्रों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड) और उनके संबंधित स्वायत्त क्षेत्रों (ग्रीनलैंड, फरो आइलैंड्स, आलैंड) का एक समूह है। इन नियमों का उल्लंघन होने पर प्लेटफॉर्म पर 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

इनमैन ग्रांट ने माना कि कुछ 16 साल से कम उम्र के अकाउंट अभी सक्रिय हैं और कहा, “हालांकि कुछ बच्चे सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए क्रिएटिव तरीके ढूंढ सकते हैं, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि समाज में हमारे दूसरे सुरक्षा कानूनों की तरह, सफलता नुकसान को कम करने और कल्चरल नियमों को फिर से सेट करने से मापी जाती है।”

इंग्लैंड ने चौथा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया में 15 वर्ष और 18 मैच के बाद पहली बार जीत का स्वाद चखा
मेलबर्न, 27 दिसंबर (एपी) इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया में पिछले 18 मैच में जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला रोक दिया।

इंग्लैंड श्रृंखला के पहले तीन टेस्ट मैच हार गया था जिससे आस्ट्रेलिया ने केवल 11 दिन में एशेज अपने पास बरकरार रखी थी। इंग्लैंड ने हालांकि चौथे टेस्ट मैच को दो दिन के अंदर जीतकर ऑस्ट्रेलिया की क्लीन स्वीप करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला मैच दो दिन से जीता था। यह 129 वर्षों में पहला अवसर है जबकि किसी एक श्रृंखला के दो मैच दो दिन में समाप्त हो गए।

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले आखिरी बार 2010-11 की श्रृंखला में मैच जीता था। उसने तब यह श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए लगभग 15 वर्षों में 18 टेस्ट मैचों में से 16 मैच हारे थे जबकि बाकी दो मैच ड्रॉ रहे।

पहली पारी में 152 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 132 रन पर आउट हो गई। इस तरह से उसने इंग्लैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। पहली पारी में 110 रन पर आउट होने वाले इंग्लैंड ने छह विकेट पर 178 रन बनाकर अपने हजारों धैर्यवान लेकिन वफादार ‘बार्मी आर्मी’ प्रशंसकों को उन्मादपूर्ण जश्न में डुबो दिया।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, ‘‘अब तक यह दौरा काफी कठिन रहा है। हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह शानदार था। हमने साहसिक खेल दिखाया और अपने काम को अंजाम तक पहुंचाया।’’

एमसीजी की पिच पर तेज गेंदबाजों की तूती बोली। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे। इंग्लैंड ने मैच के छठे सत्र में ही जीत हासिल की।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की। पहले 10 ओवर में ही उसने बेन डकेट (34) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए ब्रायडन कार्स (06) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 70 रन बना लिए थे।

स्कॉट बोलैंड ने जाक क्रॉली (37) और जैकब बेथेल (40) को आउट किया। इन दोनों ने हालांकि अहम योगदान दिया। क्रॉली ने डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 51 और बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियां की।

जो रूट (15) और स्टोक्स (02) सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद जेमी स्मिथ (नाबाद 03) और हैरी ब्रूक (नाबाद 18) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस तरह से इंग्लैंड ने चार जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन और बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर हम दोनों पारियों में 50 या 60 रन और बना लेते तो शायद जीत हासिल कर लेते।’’

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के चार रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसके केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे। इनमें सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (46), स्मिथ (नाबाद 24) और कैमरन ग्रीन (19) शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सस्ते में आउट करने में कार्स ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्टोक्स ने 24 रन देकर तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जोश टंग ने 44 रन देकर दो जबकि गश एटकिंसन ने 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने नाइटवॉचमैन बोलैंड (06) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जैक वेदरल्ड (05) और मार्नस लाबुशेन (08) भी आयाराम गयाराम ही साबित हुए।

हेड के आउट होने के बाद अगले दो ओवरों में उस्मान ख्वाजा (00) और एलेक्स कैरी (04) भी पवेलियन लौट गए जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन से छह विकेट पर 86 रन हो गया।

लंच के बाद स्टोक्स ने ग्रीन का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने दूसरी स्लिप पर कैच दिया। इसके बाद कार्स ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगाई।

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने शनिवार को कहा कि कम अवधि वाले मैच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छे नहीं हैं और सीए भविष्य में पिच की तैयारी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू से ही विकेट तैयार करने के मामलों में हस्तक्षेप न करने का दृष्टिकोण अपनाया है लेकिन जब आप खेल के व्यावसायिक पक्ष पर इसका प्रभाव देखते हैं तो पिच की तैयारी को पूरी तरह से नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है।’’

एमसीजी में शनिवार को दर्शकों की संख्या 92,045 थी, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों के इतिहास में सर्वाधिक दर्शकों की संख्या की सूची में दूसरे स्थान पर है। इसी मैच के पहले दिन शुक्रवार को 94,199 दर्शकों ने स्टेडियम में पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे दिन के लिए 90,000 टिकट बिक चुके थे।

चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 20 विकेट गिरे
मेलबर्न, 26 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई टीम 152 रन पर आउट हो गई लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड पर पहली पारी में 42 रन की बढत बना ली और चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड 20 विकेट गिर गए ।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के लिये रिकॉर्ड 94199 दर्शक पहुंचे थे जबकि पिछला रिकॉर्ड 93013 का था जो आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 विश्व कप फाइनल के दौरान दर्ज किया गया था ।

आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के चार रन बनाये थे और उसके पास अब 46 रन की बढत है ।

जोश टंग ने 45 रन देकर पांच विकेट लिये और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड ने मेजबान टीम को सस्ते में आउट कर दिया । जवाब में इंग्लैंड की टीम 29 . 5 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई । माइकल नेसेर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये ।

आस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर श्रृंखला 11 दिन के भीतर ही अपने नाम कर ली है ।

आस्ट्रेलिया ने पहले छह ओवर में 27 रन बनाये । इसके बाद ट्रेविस हेड (12) को गुस एटकिंसन ने सस्ते में आउट किया । टंग ने जेक वेदराल्ड (10) को पवेलियन भेजा और उनका अगला शिकार मार्नस लाबुशेन (छह) बने जो पहली स्लिप में कैच देकर लौटे । आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 34 रन पर गिर गए थे ।

कप्तान स्टीव स्मिथ को टंग ने जब आउट किया तब स्कोर 51 रन था । अनुभवी उस्मान ख्वाजा 29 रन बनाकर एटकिंसन की गेंद पर आउट हुए । उस समय स्कोर पांच विकेट पर 89 रन था और दो रन बाद एलेक्स कैरी ने गली में कैच थमा दिया ।

नेसेर (35) और कैमरन ग्रीन (17) ने 52 रन की साझेदारी की लेकिन ग्रीन के रन आउट होने पर यह साझेदारी टूट गई ।

टंग ने नेसेर और स्कॉट बोलैंड (0) को अपने 12वें ओवर की पहली दो गेंदों पर आउट किया ।

जवाब में इंग्लैंड ने पांचवें ओवर में तीन विकेट आठ रन पर गंवा दिये थे । जैक क्रॉली (पांच), जैकब बेथेल (दो) और बेन डकेट (दो) जल्दी आउट हो गए । जो रूट खाता भी नहीं खोल सके । हैरी ब्रूक ने 34 गेंद में 41 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये बेन स्टोक्स के साथ 50 रन जोड़े ।

बोलैंड ने ब्रूक, जैमी स्मिथ (दो) और विल जैक्स (पांच) को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया । स्टोक्स 16 रन बनाकर स्लिप में कैच देकर लौटे ।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से दो टेस्ट शेष रहते हुए एशेज बरकरार रखी
एडिलेड, 21 दिसंबर (एपी) तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत दर्ज करके दो टेस्ट शेष रहते हुए एशेज बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की।

इंग्लैंड ने 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन सुबह अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 207 रन से आगे बढ़ाई। उसे तब जीत के लिए 228 रन चाहिए थे, जबकि आस्ट्रेलिया को एशेज को बरकरार रखने के लिए चार विकेट की जरूरत थी।

इंग्लैंड की टीम हालांकि लंच के बाद 352 रन पर आउट हो गई और इस तरह से उसकी अप्रत्याशित जीत दर्ज करके विश्व रिकार्ड बनाने और एशेज में बने रहने की उम्मीदों पर तुषारापात हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। हमने कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया में आप कुछ भी चीज को हासिल करने के लिए जल्दबाजी नहीं कर सकते। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और मुझे खुशी है कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की। मैंने नहीं सोचा था कि मैच इतना करीबी हो जाएगा लेकिन मैं परिणाम से बहुत खुश हूं।’’

इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जनवरी 2011 में जीता था, जिसके बाद से 5,462 दिन बीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद से अपनी धरती पर 5-0, 4-0, 4-0 से श्रृंखला जीती है और अब वह 3-0 से आगे है।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिस्बेन में पहले दो टेस्ट मैच आठ विकेट के समान अंतर से जीते थे। इन दोनों मैच में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की थी और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में फिर से ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

स्टार्क ने सुबह के सत्र में एकमात्र विकेट लिया। उन्होंने जेमी स्मिथ को 60 रन पर आउट किया। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 102 रन जोड़कर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

इंग्लैंड की शानदार वापसी ने आखिरी दिन दोपहर के भोजन तक एशेज का रोमांच बनाए रखा। इंग्लैंड ने लंच तक सात विकेट पर 309 रन बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में ही ट्रॉफी जीतने के लिए तीन विकेट और इंग्लैंड को पांच मैचों की श्रृंखला में बने रहने के लिए 126 रन की जरूरत थी।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बाद में कहा कि उन्हें सुबह के सत्र में ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम एक और बड़ी जीत हासिल करने के लिए तैयार है और उन्हें रिकॉर्ड स्कोर बनाने का पूरा भरोसा था।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘यह हार काफी निराशाजनक है। हम जिस लक्ष्य को लेकर यहां आए थे उसे हासिल नहीं कर पाए। हम अपना सपना पूरा नहीं कर पाए जो निश्चित रूप से काफी निराशाजनक है।’’

इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया को अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की कमी खली जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने विल जैक्स (47) और जोफ्रा आर्चर (03) के विकेट लिए जबकि स्कॉट बोलैंड ने जोश टोंग (01) को आउट करके मैच खत्म किया। ब्रायडन कार्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शतक बनाया जबकि दूसरी पारी में ट्रैविस हेड के साथ 162 रन की साझेदारी में अर्धशतक लगाया। हेड ने 170 रन बनाए।

चौथा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) पर मेलबर्न में शुरू होगा।

हेड के नाबाद शतक से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट में बनाई 356 रन की बढ़त
एडिलेड, 19 दिसंबर (एपी) ट्रेविस हेड ने घरेलू मैदान एडिलेड ओवल पर लगातार चौथे टेस्ट में शतक बनाने के बाद अपने हेलमेट और दस्ताने उतारे और फिर घुटनों के बल बैठने कर  पिच को चूम लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 271 रन बनाकर कुल 356 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है।

हेड को 99 रन पर एक बड़ा जीवनदान मिला जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर करारा प्रहार किया और गली में खड़े हैरी ब्रूक ने कैच टपका दिया। इससे पहले उन्होंने जो रूट की एक स्पिन गेंद को ऑन-साइड में खेला और एक रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने उन्हें वापस भेज दिया।

ऑस्ट्रेलिया के इस बेखौफ बल्लेबाज ने 99 रन पर रहते हुए उन्होंने आठ गेंदों का सामना करने के बाद जोखिम लेने का मन बनाया और जो रूट की गेंद पर क्रीज से बाहर निकल कर गेंदबाज के सिर से ऊपर से चौका लगाकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया।

पर्थ में पारी का आगाज करने के लिए भेजे जाने के बाद से पांच पारियों में उनका दूसरा शतक था। पर्थ में उनकी मैच जिताने वाली पारी ने ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट से जीत दिलाई थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होते समय हेड 142 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया टीम के अपने साथी खिलाड़ी कैरी (52) के साथ 122 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

ब्रुक ने इससे पहले  जोश टोंग की गेंदबाजी पर मार्नस लाबुशेन (13) और कैमरून ग्रीन (सात) का स्लिप में शानदार कैच लपका था लेकिन हेड का कैच टपकाना टीम के लिए महंगा साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में इंग्लैंड को 286 रनों पर आउट करने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी से मजबूत बढ़त बना ली।

बेन स्टोक्स ने सुबह के सत्र में जोफ्रा आर्चर के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड के एशेज अभियान में जान फूंकने की कोशिश की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त 85 रन तक सिमट गयी। यह एडिलेड में इंग्लैंड के लिए नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

मिचेल स्टार्क की गेंद पर 83 रन पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स निराशा में खुद को कोसते हुए मैदान से बाहर निकले। उन्होंने 198 गेंद की पारी में संयमित पारी में आठ चौके लगाये जबकि आर्चर ने 51 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले ब्रायडन कार्स की गेंद पर जेक वेदरल्ड (एक) का विकेट गंवाया।  वेदरल्ड ने मैदानी अंपायर के पगबाधा के फैसले का खिलाफ रिव्यू का सहारा लिया होता तो वह आउट होने से बच जाते। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 17 रन था।

दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 102 रन जोड़ते हुए मार्नस लाबुशेन (13) का विकेट गंवाया जबकि चाय के विश्राम के बाद उस्मान ख्वाजा (40) ने तीसरे विकेट के लिए हेड के साथ 86 रन की साझेदारी के साथ मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत बनाये रखी।

पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे ग्रीन दूसरी पारी में प्रभावित नहीं कर सके और सात रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड  ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 213 रन से की।

ऑस्ट्रेलिया आखिरी दो विकेट जल्दी से लेना चाहता था लेकिन स्टोक्स और आर्चर डटे रहे। आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट भी लिये थे।

स्टोक्स ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आगे बढ़कर चौका लगाया और 89 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 159 गेंदों में एक रन लेकर अपना 37वां अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक लेकिन उनकी टीम के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अर्धशतक था।

इसके बाद इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों ने पुरानी गेंद पर आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया, जिसमें आर्चर ने अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारा।  स्टोक्स ने 73वें ओवर में बोलैंड के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाकर चार रन बटोरे।

आर्चर ने कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर एक रन के साथ 97 गेंद में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इस रन के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 100 रन से कम कर दिया।

स्टोक्स हालांकि स्टार्क की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गये जिसके बाद बोलैंड ने आर्चर को चलता कर इंग्लैंड की पहली पारी समेट दी।

एशेज: कैरी और ख्वाजा के नाम पर रहा तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन
एडिलेड, 17 ​​दिसंबर (एपी) विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के करियर के तीसरे शतक और स्टीव स्मिथ के अस्वस्थ होने के कारण अंतिम समय में टीम में जगह बनाने वाले उस्मान ख्वाजा की 82 रन की लाजवाब पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर आठ विकेट पर 326 रन बनाए।

कैरी ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 94 रन था। उन्होंने 143 गेंद का सामना करके 106 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है।

इससे पहले ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अनुभवी बल्लेबाज को उनके 39वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्मिथ के अस्वस्थ होने के कारण बाहर हो जाने से जल्दबाजी में टीम में शामिल किया गया।

ख्वाजा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। जब वह पांच रन पर खेल रहे थे तब उन्हें जीवनदान मिला। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाकर मार्नस लाबुशेन (19) के साथ 61 रन की और कैरी के साथ 91 रन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। कैरी ने जोश इंग्लिश (32) के साथ 59 रन और इस मैच में वापसी करने वाले कप्तान पैट कमिंस (13) के साथ 50 रन की साझेदारी की।

दिन का खेल समाप्त होने के समय मिशेल स्टार्क 33 रन पर खेल रहे थे जबकि नाथन लियोन ने अभी अपना खाता नहीं खोला है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और स्पिनर विल जैक्स ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं।

कैरी और ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच का पहला दिन काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के नाम सुनिश्चित किया। इन दोनों ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेल कर अपना विकेट गंवाया। ख्वाजा ने जैक्स की गेंद पर स्लॉग-स्वीप शॉट खेला जो सीधे आउटफील्ड में जोश टोंग के हाथों में चला गया। कैरी ने भी इसी स्पिनर पर स्लॉग-स्वीप करने के प्रयास में विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दिया।

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने के लिए 56298 दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे जो एडिलेड ओवल में नया रिकॉर्ड है। उन्होंने कैरी का भरपूर समर्थन किया जिन्होंने एशेज में अपने पहले टेस्ट शतक को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया।

कैरी ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा दिन था। एडिलेड में 56000 दर्शकों की मौजूदगी वास्तव में खास है। अपने घरेलू प्रशंसकों और परिवार के सामने शतक जड़ना बेहद खास पल था।’’

इंग्लैंड ने सुबह और दोपहर के सत्रों में शुरुआती ओवरों में दो-दो विकेट लिए। आर्चर ने नौवें ओवर में जेक वेदरल्ड (18) को आउट करके ट्रैविस हेड (10) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने लंच के बाद पहले ओवर में लाबुशेन और कैमरन ग्रीन (00) को आउट किया जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 94 रन हो गया था।

हेड और वेदरल्ड की ऑस्ट्रेलिया की नई सलामी जोड़ी जब सहजता से आगे बढ़ रही थी तब आर्चर ने अपने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वेदरल्ड को आउट किया। उनकी लगभग लगभग 148 किमी प्रति घंटे (92 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से फेंकी गई गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और विकेट के पीछे आसानी से लपकी गई ।

कार्स ने अगले ओवर में हेड को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 33 रन कर दिया। हेड ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन शॉर्ट कवर पर जैक क्रॉली ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।

ख्वाजा भी जल्दी पवेलियन लौट जाते लेकिन हैरी ब्रूक ने 16वें ओवर में उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने इसका फायदा उठाकर प्रवाहमय बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 10 चौके लगाए।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हुए हमले में मारे गए 15 लोगों और घायल लोगों के सम्मान में काली पट्टी बांधी। यह हमला हनुकाह की शुरुआत का जश्न मना रहे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।

एशेज में खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर बॉन्डी गोलीबारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे
एडीलेड, 16 दिसंबर (एपी) बॉन्डी बीच गोलीबारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बुधवार को एडीलेड ओवल में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और झंडे आधे झुकाए जाएंगे।

रविवार की रात सिडनी के लोकप्रिय समुद्र तट पर दो बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाकर 15 लोगों की हत्या कर दी थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। उनका निशाना सिडनी के यहूदी समुदाय के सदस्य थे जो हनुक्का की शुरुआत का जश्न मना रहे थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ‘‘इस बेहद संकट की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना पीड़ितों, उनके मित्रों और परिवारों, यहूदी समुदाय और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ है। प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘इस दौरान मेरा दिल पीड़ितों, उनके परिवारों, बॉन्डी के लोगों और हमारे यहूदी समुदाय के साथ है। यदि आप कर सकते हैं तो कृपया रक्तदान करने के लिए समय बुक करें।’’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई लोक गायक जॉन विलियमसन बुधवार के मैच की शुरुआत में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे जो पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का तीसरा मैच है। ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

सिडनी में यहूदी उत्सव पर आतंकी हमला, पिता-पुत्र ने बरसाईं गोलियां, 15 लोगों की मौत
सिडनी, 15 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक बच्चे सहित 15 लोगों की मौत हो गई।

देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे यहूदी-विरोधी आतंकवाद का कृत्य बताया। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर पिता और पुत्र थे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक पर हुआ यह नरसंहार पिछले एक साल में देश में लगातार हुईं यहूदी-विरोधी घटनाओं के बाद सामने आया। हालांकि, अधिकारियों ने इन घटनाओं और रविवार की गोलीबारी के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया।

सख्त बंदूक कानूनों वाले इस देश में यह लगभग तीन दशकों में सबसे वीभत्स हमला था।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त माल लैनन ने बताया कि 50 वर्षीय एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हुआ और अस्पताल में उसका उपचार हो रहा है।

पुलिस ने कहा कि एक हमलावर सुरक्षा एजेंसियों के लिए जाना-पहचाना था, लेकिन किसी हमले की पूर्व योजना के संकेत नहीं मिले थे।

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिंस ने बताया कि मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच थी। सोमवार सुबह तक कम से कम 42 लोग अस्पतालों में भर्ती थे, जिनमें कई की हालत गंभीर थी।

प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा, ‘‘जो हमने देखा वह पूरी तरह यहूदी-विरोधी आतंकवाद का कृत्य था। यह ऑस्ट्रेलिया के उस महत्वपूर्ण स्थान बॉन्डी बीच पर हुआ, जो खुशी, परिवारों और उत्सवों से जुड़ा है। जो हुआ है, उसने इसे हमेशा के लिए कलंकित कर दिया है।’’

यह हमला ऐसे दिन किया गया जब हजारों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इनमें सैकड़ों लोग आठ दिन चलने वाले हनुक्का उत्सव की शुरुआत के अवसर पर आयोजित ‘‘चानुका बाय द सी’’ कार्यक्रम में शामिल थे।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक इजराइली नागरिक की मौत की पुष्टि की, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि मारे गए लोगों में फ्रांसीसी नागरिक डैन एल्कायम भी शामिल था।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने किसी भी पीड़ित या हमलावर का आधिकारिक रूप से नाम जारी नहीं किया। हालांकि, ‘द ऑस्ट्रेलियन अखबार’ के अनुसार लारिसा क्लेटमैन नाम की महिला ने बताया कि उनके पति अलेक्ज़ेंडर क्लेटमैन की भी मौत हो गई है। यह दंपति नरसंहार के जीवित बचे लोगों में शामिल था।

हनुक्का समारोह में मौजूद वकील आर्सेन ओस्त्रोव्स्की के सिर को गोली छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि ‘‘यह पूरी तरह से नरसंहार था, चारों ओर लाशें बिखरी थीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होगा।’’

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2.8 करोड़ की आबादी वाले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1.17 लाख यहूदी रहते हैं। सरकार की विशेष दूत जिलियन सेगल के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद यहूदी-विरोधी घटनाएं तीन गुना से अधिक बढ़ीं।

पुलिस ने कहा है कि इस नरसंहार से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं है और घटना की गहन जांच की जाएगी। मौके से दो देसी बम भी बरामद किए गए हैं जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे यहूदी-विरोधी आतंकवादी हमला बताया और इसकी कड़ी निंदा की है।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
सिडनी, 14 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिडनी के न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एम. लेनयॉन ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

राज्य प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा, ‘‘इस हमले का निशाना सिडनी का यहूदी समुदाय था।’’

यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति बंदूकधारियों में से एक को पकड़कर उससे हथियार छीन लेता है और फिर वही हथियार उस पर तान देता है।

मेलबर्न निवासी 32 वर्षीय लाचलान मोरान ने बताया कि वह पास ही में अपने परिवार का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘सब लोग अपना सारा सामान छोड़कर भागने लगे, लोग रो रहे थे, और यह सब बहुत भयानक था।’’

पुलिस ने कहा कि उसका अभियान जारी है और ‘‘आसपास के इलाके में मिली कई संदिग्ध वस्तुओं’’ की जांच विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध की कार में बरामद किया गया आईईडी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बॉन्डी बीच के दृश्य चौंकाने वाले और दुखद हैं। पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयासरत हैं।’’

एशेज: क्रिकेट की सबसे पुरानी और चर्चित प्रतिद्वंद्विता
मेलबर्न, 18 नवंबर (एपी) बहुत कम खेल प्रतियोगिताएं एशेज जैसा इतिहास, नाटकीयता और आभा लिए होती हैं जिसकी शुरुआत 1882 में एक समाचार पत्र में प्रकाशित शोक संदेश से हुई थी जो बाद में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का प्रतीक बन गई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज को लेकर चली आ रही यह प्रतिद्वंद्विता 100 साल से भी पुरानी है जिसका नया अध्याय 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला से लिखा जाएगा।

एशेज श्रृंखला अंतरराष्ट्रीय खेलों की सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी। खेल के नियमों के संरक्षक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अनुसार, ‘‘एशेज‘‘ शब्द का पहली बार इस्तेमाल अगस्त 1882 में द स्पोर्टिंग टाइम्स में छपे एक व्यंग्यात्मक श्रद्धांजलि लेख में हुआ था, जब इंग्लैंड की टीम पहली बार घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

इस शोक संदेश में कहा गया था कि इंग्लिश क्रिकेट का अंतिम संस्कार किया जाएगा और एशेज यानी राख को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान इवो ब्लाई ने उसी साल बाद में एशेज वापस लाने की शपथ लेकर अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।

इंग्लैंड की जीत के बाद एक प्रशंसक ने ब्लाई को एशेज के प्रतीक के रूप में एक छोटा सा टेराकोटा कलश भेंट किया। और इस तरह एशेज और कलश का अटूट संबंध हो गया।

उसी दिन ब्लाई की मुलाक़ात अपनी भावी पत्नी से हुई। यह दंपत्ति इस कलश को अपने साथ इंग्लैंड ले गया तथा ब्लाई के निधन तक यह उनके परिवार के पास ही रहा और बाद में इसे एमसीसी को सौंप दिया गया। इस तरह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज श्रृंखला की शुरुआत हुई।

एशेज मेंं इसके बाद इन दोनों देशों के बीच कई कड़े मुकाबले देखने को मिले जहां उनकी प्रतिद्वंद्विता अपने चरम पर पहुंची। इनमें 1932-33 की ‘बॉडीलाइन’ श्रृंखला भी शामिल है जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों में विशेष कर डॉन ब्रैडमैन को रोकने के लिए शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी की थी। इसके बाद नियमों में बदलाव किया गया ताकि भविष्य में कोई टीम ऐसा नहीं कर पाए।

शेन वॉर्न ने 1993 में ओल्ड ट्रैफर्ड में एशेज में की गई अपनी पहली गेंद पर ही माइक गैटिंग को बोल्ड किया था। अत्यधिक टर्न लेने वाली इस गेंद को बाद में ‘‘बॉल ऑफ़ द सेंचुरी‘‘ चुना गया था।

एशेज 2017 से ऑस्ट्रेलिया के पास है और इंग्लैंड को उसे वापस पाने के लिए अपनी तरफ से एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। इंग्लैंड ने 2011 से ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसने आस्ट्रेलिया में आखिरी श्रृंखला भी 2011 में ही जीती थी।

पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुक्रवार से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में चार दिसंबर से शुरू होगा। यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा। तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी 26 दिसंबर से करेगा और पांचवां टेस्ट सिडनी में चार जनवरी से शुरू होगा।