Laddakh - Loktej

फिल्म ‘3 इडियट्स’ से चर्चा में आए लद्दाख के स्कूल को स्थापना के दो दशक बाद सीबीएसई से मान्यता मिली
गुंजन शर्मा

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) लद्दाख के पहाड़ों में स्थित और ‘रैंचो स्कूल’ के नाम से मशहूर ड्रुक पद्मा कार्पो स्कूल को आखिरकार अपनी स्थापना के दो दशक से भी ज्यादा समय बाद सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। कई वर्षों के विलंब और अस्वीकृतियों के बाद यह मान्यता दी गई।

वर्ष 2009 में आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ से प्रसिद्धि पाने वाला यह स्कूल अब तक जम्मू-कश्मीर राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) से संबद्ध था।

नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में पारंपरिक ‘‘रटंत शिक्षा’’ से हटकर नवीन शिक्षण तरीकों से पढ़ाई पर जोर देने के लिए सुधारों का प्रस्ताव किए जाने से बहुत पहले ही अपने नवीन शिक्षण तरीकों के लिए मशहूर यह स्कूल अब कक्षा 12 तक विस्तार करने की योजना बना रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्य मिंगुर आंगमो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कई वर्षों की देरी के बाद हमें आखिरकार सीबीएसई से मान्यता मिल गई है और कक्षा 10 के हमारे पहले बैच के छात्र अब अपने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा, उत्कृष्ट परिणाम रिकॉर्ड और शिक्षण एवं सीखने के अभिनव तरीके होने के बावजूद इन वर्षों में कई प्रयासों के बाद भी हमें जेकेबीओएसई से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं मिली।’’

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के संबद्धता मानदंडों के अनुसार, स्कूलों को संबंधित राज्य बोर्ड से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ की आवश्यकता होती है।

लद्दाख को केंद्र-शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से पहले से ही स्कूल मंजूरी पाने की कोशिश कर रहा था।

आंगमो ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे का पहले से ही विस्तार किया जा रहा है और हम 2028 तक कक्षा 11 और 12 शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हम अपने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण भी आयोजित कर रहे हैं, ताकि छात्रों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाने में सुविधा हो सके। हमारे पढ़ाने के तरीके पारंपरिक कक्षा शिक्षण से अलग थे और सीबीएसई ने एनईपी के बाद अपनी शिक्षा पद्धति में भी सुधार किया है, इसलिए हमारे लिए दोनों को मिलाना आसान होगा।’’

फीचर : टाइम मैगजीन ने जारी की 'वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेज' की सूची, भारत के दो स्थानों को मिली टॉप 50 में जगह
दुनिया की मशहूर टाइम मैगजीन ने 2023 के लिए 'वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेज' यानी दुनिया में घूमने की सबसे अच्छी जगहों की सूची की घोषणा की है। इस लिस्ट में भारत के दो स्थानों ने जगह बनाई है। इस सूची में कुल 50 स्थानों को शामिल किया गया है जिसमें भारत के ओडिशा में मयूरभंज और लद्दाख शामिल हैं।

इन विशेषताओं के आधार पर होता है चयन

आपको बता दें कि इन स्थानों को उनके प्राकृतिक दृश्यों, दुर्लभ बाघों या जानवरों, प्राचीन मंदिरों, रोमांचक स्थानों और उनके व्यंजनों को देखते हुए चुना गया है। टाइम पत्रिका ने इसके लिए एक पेज भी बनाया है जिस पर लद्दाख और मयूरभंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इन दोनों ने इस सूची में जगह क्यों बनाई है।

Introducing the World’s Greatest Places of 2023—50 extraordinary destinations to explore https://t.co/dmeCBIAQN8 pic.twitter.com/McoQoMOBDa

— TIME (@TIME) March 16, 2023

क्या है मयूर भंज की खासियत?

मयूरभंज के बारे में बात करते हुए टाइम मैगज़ीन ने कहा कि यह दुनिया में बेहद दुर्लभ काले बाघ का एकमात्र घर है। काले बाघ के अलावा यहां का प्रसिद्ध सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान और भी कई जीवों का घर है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हरी-भरी हरियाली और प्राचीन मंदिर भी इसकी पहचान के प्रमाण हैं। अप्रैल में यहां मयूरभंज छाऊ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/Cp2bejzgf-t/?utm_source=ig_web_copy_link

लद्दाख की विशेषता से तो हर कोई है परिचित

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कश्मीर के क्षेत्र का हिस्सा है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, नीला पानी और रंग-बिरंगे पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां बौद्ध धर्म के पौराणिक मंदिर, पोयांग झील समेत कई खूबसूरत जगहें स्थित हैं। इस आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल पर पहुंचने के बाद कोई भी व्यक्ति यहां बसना चाहता है।

खेल : जानिए प्रधानमंत्री के किस फैसले से खुश हुए गोल्डन बॉय नीरज
कल 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में एक ओपन सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल स्टेडियम बनाने के की जानकारी देश की जनता के साथ साझा किया था। इस समाचार के बाद लद्दाख समेत देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। अब इस समाचार पर टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट नीरज चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

देश के गोल्डन बॉय एथलीट नीरज चोपड़ा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख में एक ओपन सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल स्टेडियम बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे अच्छी पहल बताई। नीरज ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि कहा देश के हर कोने में खेल और एथलेटिक्स के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना बहुत खुशी की बात है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक बच्चे इसका उपयोग कर सकेंगे।

देश के हर कोने में स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स के लिए infrastructure तैयार करना बहुत खुशी की बात है।

आशा है कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे इसका उपयोग कर पाए । https://t.co/XclUdW9WEd
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 31, 2022

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था, 'आज मैं आपके साथ लद्दाख के बारे में एक ऐसी जानकारी साझा करना चाहता हूं, जिसे जानकर आप निश्चित रूप से गर्व महसूस करेंगे। लद्दाख में जल्द ही एक प्रभावशाली ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम बन कर तैयार होगा। यह स्टेडियम 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण जल्द ही पूरा होगा।'

बता दें कि ये 30 हजार दर्शक क्षमता के साथ लद्दाख का सबसे बड़ा ओपन स्टेडियम होगा। लद्दाख के इस आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम में आठ लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक भी होगा।

गाँधी जयंती के दिन लेह में हुआ दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण
आज देशभर में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। इसी बीच लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। जिसका अनावरण लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की उपस्थिति में किया।

आपको बता दें कि देश के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह की जनस्कार पहाड़ी पर इस तिरंगे को लगाया गया है। इस ध्वज की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट और वजन 1000 किलोग्राम है। इस तिरंगे को मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी की मदद से तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि लद्दाख के 2 दिवसीय दौरे पर गये सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ध्वज अनावरण को भारत के लिए बहुत गर्व का क्षण बताया। मंडाविया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जी की जयंती पर लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे बड़े खादी तिरंगे का अनावरण किया गया। मैं इस भाव को सलाम करता हूं, जो बापू की स्मृति को याद करता है। भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और राष्ट्र का सम्मान करता है।

जानकारी के अनुसार इस तिरंगे को तैयार करने के लिए करीब 4500 मीटर खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। तिरंगा कुल 37,500 वर्ग फीट के इलाके को कवर करता है। इस राष्ट्रीय ध्वज को बनाने के लिए 70 कारीगरों को 49 दिन लगे हैं।

#WATCH World's largest Khadi national flag installed in Leh town, inaugurated by Ladakh Lieutenant Governor RK Mathur

Army Chief General Manoj Mukund Naravane also present pic.twitter.com/6lNxp0lM0n
— ANI (@ANI) October 2, 2021