Manipur - Loktej

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानना है कि ‘‘ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें इस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती।’’

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘अब, संविधान के अनुच्छेद 356 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मैं घोषणा करती हूं कि मैं भारत के राष्ट्रपति के रूप में मणिपुर राज्य सरकार के सभी कार्यों और इस राज्य के राज्यपाल द्वारा निहित या प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों को अपने अधीन करती हूं।’’

अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

मणिपुर: लापता व्यक्ति की तलाश में 2,000 से अधिक सैन्यकर्मी जुटे; खोजी कुत्ते, ड्रोन से ली जा रही मदद
इंफाल, तीन दिसंबर (भाषा) भारतीय सेना ने एक सप्ताह से अधिक समय से लापता मेइती समुदाय के एक व्यक्ति की तलाश के लिए 2,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेना के अनुसार, मूल रूप से असम के कछार जिले के निवासी लैशराम कमलबाबू सिंह इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे और वह 57वीं माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य अड्डे में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के कार्य पर्यवेक्षक थे।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा था कि सिंह सैन्य अड्डे से लापता हो गए हैं तथा उन्होंने सैन्य अधिकारियों से सिंह को ढूंढने की जिम्मेदारी लेने को कहा था।

मणिपुर पुलिस ने सोमवार रात ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय सेना की सहायता से मणिपुर पुलिस 25 नवंबर, 2024 से व्यापक स्तर पर संयुक्त तलाश अभियान चला रही है, ताकि लैशराम कमलबाबू सिंह (56 वर्ष) का पता लगाया जा सके, जो 25 नवंबर, 2024 से लापता हैं।’’

पोस्ट के अनुसार, ‘‘सेना ने 2000 से अधिक सैनिकों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और सेना के खोजी कुत्तों की मदद से उन्हें ढूंढने के लिए हर तरह की सहायता और संसाधन मुहैया कराए हैं। तकनीकी खुफिया जानकारी का उपयोग करके आगे की जांच की जा रही है।’’

इस बीच, सिंह के लापता होने के विरोध में सैन्य अड्डे से करीब 2.5 किलोमीटर दूर कांटो सबल में धरना प्रदर्शन जारी रहा, जहां सड़क पर अवरोधक लगाए गए हैं। सिंह की पत्नी अकोईजम बेलारानी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

कांगपोकपी जिले में स्थित सैन्य शिविर राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 16 किलोमीटर दूर है और पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है जहां कुकी लोग रहते हैं। पिछले साल मई में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद लीमाखोंग के पास रहने वाले मेइती लोग यहां से पलायन कर गए थे। इस हिंसा में अब तक 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सिंह को संभवतः उग्रवादियों ने अगवा किया है।

राहुल गांधी ने मणिपुर की राज्यपाल से की मुलाकात
इंफाल, 08 जुलाई (हि.स.)। सांसद तथा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उईके से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह की मौजूद रहे। इस मुलाकात में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह, केशम मेघचंद्र और गाइखंगम भी शामिल थे।

अपनी यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने राज्य के जिरीबाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोइरांग के फुबाला और चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग गांव में राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने जातीय हिंसा से प्रभावित शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इंफाल में बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह राहुल गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से सिलचर के कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से सड़क मार्ग से वह मणिपुर के जिरीबाम तक पहुंचे। रास्ते में उन्होंने कछार जिले के लखीपुर फुलराताल स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। जिरीबाम से विशेष विमान के जरिए राहुल गांधी इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर मणिपुर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी मणिपुर की स्थिति को लेकर शुरू से ही राजनीति करते रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से गंभीरता की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
इंफाल, 27 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर के नारानसेना इलाके में आधीरात से 2:15 बजे के मध्य कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) के दो जवान शहीद हो गए। 128वीं बटालियन के ये दोनों जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात थे। मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी।

मणिपुर पुलिस के एक्स हैंडल के अनुसार, सुरक्षा बलों का पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान शुरू है। एनएच-2 पर आवश्यक वस्तुओं के साथ 348 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 127 नाका और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं। पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 139 लोगों को हिरासत में लिया है।

अशांत मणिपुर में कश्मीर से भेजे गए आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल
नई दिल्ली, 28 सितंबर (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल का कश्मीर के श्रीनगर से मणिपुर स्थानांतरण किया है। मणिपुर में हाल ही में हिंसा एक बार फिर बढ़ी है।

एक सरकारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति ने आईपीएस राकेश बलवाल को एजीएमयूटी कैडर से मणिपुर कैडर में समय से पहले वापस भेजने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पुलवामा हमले के जांच अधिकारी बलवाल वर्तमान में श्रीनगर के एसएसपी रहे, जो मणिपुर कैडर में वापस भेजे गए हैं। मणिपुर कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी बलवाल 16 दिसंबर,2021 को श्रीनगर शहर के पुलिस प्रमुख बने थे। इससे पहले साढ़े तीन साल के लिए एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर थे।

बलवाल ने श्रीनगर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर एनआईए प्रमुख के रूप में उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले मामले की जांच का नेतृत्व किया था और उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।

चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी, मणिपुर हिंसा से विस्थापितों से की मुलाकात
इंफाल, 29 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार चुराचांदपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने हिंसा प्रभावित शरणार्थी शिविरों का दौरा किया। राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के पीड़ित विस्थापितों से बात भी की। गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पीड़ितों की मदद करने के साथ ही बढ़ती समस्या का समाधान करने का भी प्रयास करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए दो दिन के प्रवास पर इंफाल पहुंचे हैं। इंफाल से सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जाने के दौरान कुछ लोग राहुल गांधी के काफिले को रोककर नारेबाजी करने लगे थे। इसके बाद मणिपुर पुलिस प्रशासन ने राहुल गांधी के काफिले को सुरक्षा कारणों से आगे जाने से रोक दिया। बाद में प्रशासन ने राहुल गांधी को हिंसाग्रस्त जिलों में हेलीकॉप्टर से जाने की सलाह दी। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से वापस इंफाल गए। बाद गांधी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष के मेघचंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री ओक्रम इबोबी सिंह को लेकर हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा के बीच चुराचांदपुर के हिंसा प्रभावित शरणार्थी शिविर में पहुंचे। राहुल ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। यहां राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोका। इस मामले में कांग्रेस ने दावा किया था कि भाजपा सरकार ने पुलिस लगाकर राहुल गांधी को रास्ते में रोक दिया। इस घटना पर भाजपा ने राहुल के आरोपों को नकार दिया। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा का कई संगठन विरोध कर रहे हैं, इस कारण प्रशासन ने उन्हें उनकी सुरक्षा के लिहाज से सड़क मार्ग से आगे जाने रोका था और हेलीकॉप्टर से जाने की सलाह दी थी।

बिष्णुपुर में मणिपुर पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोका
इंफाल, 29 जून (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल से लगभग 20 किमी दूर बिष्णुपुर में रोक दिया। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते राहुल गांधी के काफिले को रोका गया है। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के नेता के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सेना अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघाचंद्र ने बताया कि राहुल गांधी चार्टर प्लेन से गुरुवार को इंफाल हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए थे। गांधी वहां कुकी सीएसओ नेताओं तथा शरणार्थी कैंपों में रह रहे विस्थापित लोगों से भी मिलने वाले हैं। वहां से लौटते हुए वे विष्णुपुर जिले में स्थित विभिन्न शरणार्थी शिविरों में जाएंगे और वे मोइरांग में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी इंफाल स्थित शरणार्थी शिविर में जाने वाले हैं। जहां, मैतेई, मैतेई-पंगल तथा नगा समुदाय के प्रतिनिधियों से एक होटल इंफाल में मिलेंगे। इसके बाद दोपहर को दिल्ली प्रस्थान करने से पहले वे मणिपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के भ्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री की अपील के बाद मणिपुर में लोगों ने जमा कराए 144 हथियार
इंफाल, 2 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शांति की अपील के बाद राज्य में मणिपुर में हथियारों और गोला-बारूद के पुलिस को सौंपने में तेजी आई है। राज्य के कई जिलों में लोगों ने 144 हथियार स्वेच्छा से पुलिस के पास जमा कराये हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान स्थानीय हथियार रखने वाले लोगों से अपने हथियारों को स्थानीय पुलिस को सौंपने का आग्रह किया गया था। इसके बाद शांति और निरस्त्रीकरण को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राज्य के कई जिलों में लोगों ने 144 हथियारों को स्वेच्छा से पुलिस को सौंप दिया है। सौंपे गए हथियारों में कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मणिपुर में जातीय संघर्ष की वजह से बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। रिपोर्टों के अनुसार झड़पों के दौरान भीड़ ने सरकारी शस्त्रागार से बड़ी संख्या में दो हजार हथियार लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस इन हथियारों को बरामद करने के लगातार प्रयास कर रही है, अब तक 605 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। बाद में उग्रवादी समूहों, राज्य सरकार और केंद्र के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत सहमति बनी थी कि सभी हथियारों को जमा करा दिया जाएगा। दरअसल, वहीं दूसरी ओर इस साल की शुरुआत में राज्य सरकार ने कुछ समझौतों को एकतरफा वापस लेने के बाद स्थिति जटिल हो गई थी।

मणिपुरः चुराचांदपुर में 3 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील, सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया
इंफाल, 07 मई (हि.स.)। मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स के लगातार प्रयासों के बाद रविवार को चुराचांदपुर में सुबह 7 बजे से 3 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। सेना ने इंफाल घाटी के भीतर हवाई निगरानी को बढ़ाने, यूएवी से निगरानी और सेना के हेलीकॉप्टरों को फिर से तैनात किया है।

सेना और असम राइफल्स इस इलाके से नागरिकों को बाहर निकालने, हिंसा को नियंत्रित करने और स्वाभाविक स्थिति बहाल करने के लिए 96 घंटे से लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी वजह से क्षेत्र में अब तक हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। इस बीच आज सुबह 7 बजे से 3 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है।

मणिपुर में 3 मई को हुई हिंसा के बाद राज्य में अप्रिय और अस्थिर माहौल बना हुआ था। घटना के तुरंत बाद राज्य सरकार ने राज्य पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए, लेकिन पिछले 24 घंटों में सेना ने निगरानी प्रयासों को काफी बढ़ा दिया है। फिलहाल सेना ने इंफाल घाटी के भीतर हवाई निगरानी को बढ़ाने, यूएवी से निगरानी और सेना के हेलीकॉप्टरों को फिर से तैनात किया है। सेना ने आज बताया है कि अब तक कुल 23 हजार लोगों को अस्थिर वाले इलाकों से निकालकर उन्हें ऑपरेटिंग बेस/सैन्य गैरीसन में स्थानांतरित किया गया है।

राज्य में स्थिति सामान्य है, इसके बावजूद अभी भी ऐहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद है। संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग की है। राज्यपाल ने भी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इस बीच, मणिपुर सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने आईएएस विनीत जोशी को मणिपुर वापस भेज दिया है।

मणिपुर के हालात को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने रद्द किया कर्नाटक दौरा, मामले पर बनाए हुए हैं नजर
नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात को देखते हुए शुक्रवार को कर्नाटक यात्रा रद्द कर दी है। वे मणिपुर के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शांति बहाली के लिए लगातार संवाद कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर हिंसा पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में वह शुक्रवार को आला अधिकारियों के साथ मणिपुर में शांति बहाली को लेकर बैठक की। सूत्रों का कहना है कि मणिपुर में स्थिति अब नियंत्रण में है।

शाह ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर की स्थिति को लेकर नागालैंड, मिजोरम और असम सहित पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को राज्य के कई जिलों में हिंसा भड़क गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

राज्य में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में एक रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। इस दौरान हिंसा भड़कने का मामला सामने आया था। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की थी । इस दौरान तोरबंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा भड़क गई। इसके बाद कई और जिलों में भी हिंसा की खबरें आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

इस मामले पर लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि कुछ जगहों पर झड़प और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटनाएं दो वर्गों के बीच प्रचलित गलतफहमी के कारण हुईं हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसे नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज कर्नाटक में चुनावी रैलियों को संबोधित करना था।

मणिपुर में सनी लियोनी के प्रस्तावित फैशन शो कार्यक्रम स्थल पर धमाका हुआ
मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में हप्ता कांगजीबंग में रविवार 5 फरवरी को एक फैशन के आयोजन से एक दिन पहले शनिवार 4 फरवरी को ही कार्यक्रम स्थल के पास ग्रेनेड धमाके की घटना घटी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंच कर जांच कि तो पता चला कि चाइनीज ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। हालात फिलहाल कंट्रोल में बताये गये हैं। घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। वहीं आयोजकों की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इस फैशन शो कार्यक्रम में एक्सट्रेस सनी लियोनी सहित कई लोग भी शामिल होने वाले हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: मणिपुर के युवक ने बनाया फिंगर-टिप पुश-अप्स का नया विश्व रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ऐसे बहुत से नाम और उनके कारनामें दर्ज है जिसके बारे जानकार एक बार विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच मणिपुर के एक 24 वर्षीय शख्स ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकार ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ये कारनामा करने वाले युवक का नाम थौनाओजम निरंजॉय सिंह है, जिन्होंने सिर्फ एक मिनट में 109 फिंगर-टिप पुश-अप्स पूरे करते हुए 105 पुश-अप्स के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। अब इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रयास का आयोजन एज़्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर द्वारा इंफाल में एज़्टेक फाइट स्टूडियो में किया गया था। नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने निरंजॉय सिंह को ट्विटर पर बधाई दी। रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स (फिंगरटिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले मणिपुरी युवा टी। निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर आश्चर्य होता है। मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’

Amazing to see unbelievable power of Manipuri youth T. Niranjoy Singh who broke the Guinness Book of World Records for most push-ups (finger tips) in one minute ????
I'm so proud of his achievement !! pic.twitter.com/r1yT0ePn3f
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 22, 2022

बता दें कि इससे पहले का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी निरंजॉय सिंह ने ही बनाया था, जब उन्होंने एक मिनट में 105 पुश-अप्स पूरे कर डाले थे। उनसे पहले एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स का रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के ग्राहम माली के नाम था। उन्होंने 2009 में रिकॉर्ड बनाया था। एज़्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर के संस्थापक डॉ थंगजाम परमानंद ने कहा, ‘यह एक भारतीय द्वारा 13 साल के अंतराल के बाद विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।’ बता दें कि नए रिकॉर्ड को वैरिफाई करने के लिए लंदन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को वीडियो भेजा जायेगा।

इनके अलावा महाराष्ट्र के मोहित ने पुरुष वर्ग सबसे छोटी हाईट के कॉम्पिटेटिव बॉडी बिल्डर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोहित 102 सेंटीमीटर यानी 3 फीट और 4 इंच लंबे हैं।