Asia Cup - Loktej

चैम्पियन को ट्रॉफी नहीं दिया जाना पहले कभी नहीं देखा, लेकिन मेरी असली ट्रॉफी मेरी टीम है : सूर्य
दुबई, 29 सितंबर (भाषा ) भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कोई टूर्नामेंट जीतने के बाद किसी चैम्पियन टीम को ट्रॉफी नहीं दिया जाना उन्होंने पहले कभी नहीं देखा लेकिन यह भी कहा कि उनकी असली ट्रॉफी उनके 14 ‘अनमोल’ साथी खिलाड़ी हैं ।

पाकिस्तान को दो सप्ताह के भीतर तीसरी बार हराने के साथ भारत ने एशिया कप जीता । सूर्यकुमार और उनकी टीम ने

एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था । नकवी अपने भारत विरोधी रवैये के लिये जाने जाते हैं ।

भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली और नकवी मंच से उतरकर ट्रॉफी अपने साथ ले गए ।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ जब से मैने क्रिकेट खेलना या देखना शुरू किया है, मैने ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो । और वह भी इतनी मेहनत से जीती गई ट्रॉफी । ऐसा नहीं है कि हमने आसानी से जीत ली । हमने काफी मेहनत से यह टूर्नामेंट जीता था ।’’

उन्होंने मुस्कुराहट के पीछे अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा ,‘‘ हम चार सितंबर से यहाँ थे, आज हमने एक मैच खेला। दो दिनों में लगातार दो अच्छे मैच। मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे। और मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता। मुझे लगता है कि मैंने अपनी बात बहुत अच्छी तरह कह दी है।’’

इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को बहुत सुंदर संदेश दिया जिसमें अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं जो उनके साथ बैठे थे ।

सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ अगर आप मुझे ट्रॉफियों के बारे में बतायें तो मेरी ट्रॉफियां मेरे ड्रेसिंग रूम में हैं। मेरे साथ सभी 14 खिलाड़ी। पूरा सहयोगी स्टाफ। यही असली ट्रॉफियां हैं। ये असली पल हैं जिन्हें मैं प्यारी यादों के रूप में अपने साथ ले जा रहा हूँ जो आगे भी हमेशा मेरे साथ रहेंगी। और बस इतना ही।’’

सूर्यकुमार ने बाद में एक्स पर लिखा ,‘‘ मैच पूरा होने के बाद सिर्फ चैम्पियंस को याद रखा जाता है, ट्रॉफी की तस्वीर को नहीं ।’’

उन्हें टी20 कप्तान नियुक्त हुए लगभग 14 महीने हो गए हैं और यह निश्चित रूप से उनके लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट था, हालाँकि उनका अपना बल्ला इस दौरान खामोश रहा। निराशा का भाव बना रहता है, लेकिन जब वे "भारत, एशिया कप, 2025 चैंपियन" देखते हैं, तो वह गायब हो जाता है ।

सूर्यकुमार ने उस समय भी अपना संयम बनाए रखा जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उन पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार और फाइनल से पहले पारंपरिक फोटोशूट में शामिल नहीं होकर क्रिकेट के मैदान पर तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाया ।

जब भारतीय मीडिया मैनेजर ने उस पत्रकार को रोकना चाहा तो सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा ,‘‘ आप नाराज हो रहे हैं, है ना । इतने नाराज क्यो हैं। आपने एक सवाल में चार सवाल पूछ लिये ।’’

एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें पता है कि बीसीसीआई ने एसीसी को ईमेल भेजा कि टीम नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी ।

सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि आप किस ईमेल की बात कर रहे हैं । मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है । हमने मैदान पर यह फैसला लिया और किसी ने हमसे ऐसा करने के लिये नहीं कहा था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ और हम इंतजार कर रहे हैं । आप टूर्नामेंट जीतते हैं तो ट्रॉफी के हकदार तो हैं । आप ही बताइये ।’’ इस पर पाकिस्तानी पत्रकार ने हामी में सिर हिलाया ।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया । भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीन मैच खेले और तीनों जीते ।

एआई के माध्यम से सूर्य और तिलक द्वारा एशिया कप थामने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और जब कप्तान से पूछा गया कि ट्रॉफी के बिना जश्न कैसा रहा, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया।

उन्होंने कहा ,‘‘ आपने ट्रॉफी नहीं देखी । मैं इसे लाया । टीम पोडियम पर बैठी थी । अभिषेक और शुभमन ने ट्रॉफी के साथ फोटो भी पोस्ट की है जो बहुत अच्छी लग रही है ।’’

एक पत्रकार ने उनसे उस घटनाक्रम के बारे में पूछा जब टीम ने पाकिस्तान के गृहमंत्री से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया ।

सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ रिंकू सिंह ने चौका लगाया । भारत ने एशिया कप जीता । इसके बाद हम बाहर आये और जश्न मना रहे थे । हर खिलाड़ी की उपलब्धि की तारीफ कर रहे थे । तिलक , कुलदीप और भाई (अभिषेक) को कार मिली । हमने उसका भी जश्न मनाया । और आपको क्या चाहिये । यही घटनाक्रम था जो हम हासिल करना चाहते थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने चैम्पियंस का बोर्ड आते और जाते देखा । यह होता रहता है । यह जिंदगी का हिस्सा है ।’’

एशिया कप से मेरी मैच फीस सशस्त्र बलों और पहलगाम पीड़ितों को : सूर्यकुमार
दुबई, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे । भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता ।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद एक्स पर लिखा ,‘‘ मैने इस टूर्नामेंट से अपनी पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है । आप हमेशा मेरे ख्यालों में हैं । जय हिंद ।’’

भारतीय खिलाड़ियों को टी20 प्रारूप में हर मैच में चार लाख रूपये मिलते हैं यानी टूर्नामेंट के सात मैचों के लिये सूर्यकुमार को 28 लाख रूपये मिलेंगे । भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया ।

सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान पर मिली जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था । पाकिस्तान ने उन पर राजनीतिक बयान देने का आरोप लगाकर आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर प्रतिबंध की भी मांग की थी ।

आईसीसी ने उन पर उस दिन की मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाकर आइंदा ऐसे बयानों से बचने के लिये कहा था । बीसीसीआई ने उन पर लगाये गए जुर्माने के खिलाफ अपील की है चूंकि सूर्यकुमार ने आईसीसी सुनवाई के दौरान कहा था कि वह निर्दोष हैं ।

एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर एकजुट होकर खेलना होगा भारत को
दुबई, 27 सितंबर (भाषा) जीत ही सब कुछ नहीं होती लेकिन 11 भारतीय क्रिकेटर रविवार को यहां एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरें सिर्फ जीत हासिल करने पर टिकी होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की तैयारी के बीच मैदान पर खेल और मैदान के बाहर की राजनीति के बीच की रेखाएं धुंधली पड़ गई हैं।

अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता और लेखक माइक मार्कुसी के शब्दों में यह ‘बिना गोलीबारी के युद्ध’ जैसा है।

वर्षों से भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रोमांच की कमी नहीं रही है लेकिन शायद ही कभी यह इतनी उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि में हुआ जब क्रिकेट के मैदान के बाहर का तनाव, उत्तेजक इशारे और दोनों पक्षों पर लगे जुर्माने इससे जुड़े हुए प्रतीत हों।

फिर भी शोरगुल से परे क्रिकेट अपने आप में आकर्षक रहा है और इस दौरान सुर्खियां अभिषेक शर्मा के 200 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट और कुलदीप यादव के 13 विकेट ने बटोरी। अफसोस की बात है कि ये उपलब्धियां भी अक्सर टकराव और बहस की भेंट चढ़ जाती हैं।

इसकी शुरुआत भारत की पहले मैच में ‘हाथ नहीं मिलाने की’ नीति से हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के समय और मैच के बाद हाथ मिलाए बिना चले गए।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ ने तानों, अपशब्दों और यहां तक कि विमान दुर्घटना का इशारा करके जवाब दिया जिससे एक ऐसा बवाल मचा कि दोनों ही आईसीसी की जांच के घेरे में आ गए और उन पर 30 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।

आग में घी डालने का काम करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अपनी ‘एक्स’ टाइमलाइन पर लगातार रहस्यमय लेकिन भड़काऊ पोस्ट डालते रहे हैं। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख भी हैं।

हालांकि कागजों पर भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और लगातार छह जीत के क्रम के दौरान सिर्फ श्रीलंका ने उसे सुपर ओवर तक धकेला है।

इसके विपरीत पाकिस्तान फाइनल तक लड़खड़ाता हुआ पहुंचा है लेकिन जैसा कि उनके मुख्य कोच माइक हेसन ने बांग्लादेश को हराने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘फाइनल ही एकमात्र मैच है जो मायने रखता है।’’

यहां तक कि भारत के सहयोगी स्टाफ ने भी यही भावना व्यक्त की। मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि अब सुंदरता मायने नहीं रखती, ‘‘बदसूरत जीत भी जीत होती है।’’

भारत का अपराजित अभियान सहज रहा है लेकिन चोटों से मुक्त नहीं रहा।

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या को पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण एक ओवर के बाद ही मैदान से बाहर होना पड़ा जबकि अभिषेक शर्मा को भी गर्मी में ऐंठन की शिकायत हुई।

मोर्कल ने शुक्रवार रात को आश्वस्त किया, ‘‘हार्दिक की कल सुबह जांच की जाएगी। उन्हें और अभिषेक दोनों को ऐंठन हुई है लेकिन अभिषेक ठीक है।’’

यह खबर राहत देने वाली है क्योंकि पंजाब के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छह मैच में 309 रन बनाकर अकेले ही भारत की बल्लेबाजी का भार उठाया है। यह अंतर साफ दिख रहा है क्योंकि तिलक वर्मा 144 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

असली सवाल यह है कि क्या भारत के बाकी खिलाड़ी अभिषेक का बखूबी साथ निभा पाएंगे।

सूर्यकुमार से बड़ी पारी की उम्मीद है। शुभमन गिल मुकाबले को खत्म नहीं कर पा रहे जबकि संजू सैमसन और तिलक जैसे खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ महज औपचारिकता के मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं।

अब तक अभिषेक ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अगर वह असफल रहे तो क्या होगा?

पूरे टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक के अलावा अन्य बल्लेबाज बिल्कुल भी विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने पर कोई भी ‘प्लान बी’ के बारे में नहीं जानता।

अगर भारत अभिषेक पर बहुत अधिक निर्भर है तो पाकिस्तान की कमजोरियां और भी अधिक स्पष्ट हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी प्रभावी नहीं रहा है।

जसप्रीत बुमराह को कुछ समय परेशान करने वाले साहिबजादा फरहान के अलावा अन्य बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

सईम अयूब का अभियान बेहद निराशाजनक रहा है। वह चार बार शून्य पर आउट हुए और एक समय तो टूर्नामेंट में उनके नाम पर रन से अधिक विकेट दर्ज थे।

हुसैन तलत और सलमान अली आगा भारतीय स्पिनरों के सामने लड़खड़ा गए। रविवार का मैच एक बार फिर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की चतुराई से तय हो सकता है।

पाकिस्तान की उम्मीदें नई गेंद से उसके खिलाड़ियों के आक्रामक प्रदर्शन पर टिकी हैं।

अगर शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राऊफ भारत के शीर्ष क्रम को जल्दी ध्वस्त कर देते हैं तो यह कम स्कोर वाला मुकाबला हो सकता है। लेकिन अभिषेक पर भारत की अत्यधिक निर्भरता की तरह शाहीन और राऊफ को भी अच्छे साथी गेंदबाजों की कमी खल रही है।

रविवार के मुकाबले को शायद शिष्टाचार के लिए कम और नतीजे के लिए अधिक याद किया जाएगा।

जैसा कि एक पुरानी कहावत है, ‘‘अंत भला तो सब भला।’’

भारत के लिए केवल एक ही स्वीकार्य अंत है: पाकिस्तान पर जीत, चाहे वह अच्छी लगे या खराब।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम।

समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा।

एशिया कप : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, हासिल की सबसे बड़ी जीत
नई दिल्ली, 11 सितंबर (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपने सफर का आगाज धमाकेदार अंदाज में यूएई के खिलाफ जोरदार जीत के साथ किया है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है।

यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। भारत का 9 विकेट से जीतना रिकॉर्ड नहीं है।

दरअसल, भारतीय टीम ने 93 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में इतनी गेंद शेष रहते किसी भी टीम ने जीत हासिल नहीं की है। भारतीय टीम पूर्ण सदस्य देश के रूप में टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। ओवर ऑल सूची में भारतीय टीम का स्थान दूसरा है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। 2024 में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंद शेष रहते हराया था।

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं।

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए।

58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

एशिया कप : अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया , सेदिकुल्लाह और उमरजई के अर्धशतक
अबु धाबी, नौ सितंबर (भाषा) : सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से अफगानिस्तान ने एशिया कप पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां हांगकांग को 94 रन से रौंदकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

सेदिकुल्लाह (नाबाद 73, 52 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा उमरजई (53 रन, 21 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 188 रन बनाए। अजमतुल्लाह ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा। सेदिकुल्लाह ने मोहम्मद नबी (33) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

हांगकांग की टीम इसके जवाब कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। बाबर हयात की 39 रन की पारी के बावजूद टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। बाबर के अलावा सिर्फ कप्तान यासिम मुर्तजा (16) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

अफगानिस्तान की ओर से गुलबदिन नायब (आठ रन पर दो विकेट) और फजलहक फारूकी (16 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अजमतुल्लाह उमरजई (चार रन पर एक विकेट), कप्तान राशिद खान (24 रन पर एक विकेट) और नूर अहमद (16 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में ही टीम का स्कोर चार विकेट पर 22 रन हो गया।

हांगकांग ने फजलहक फारूकी की दूसरी ही गेंद पर अंशुमन रथ (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच थमाया। हालांकि रीप्ले में दिखा की गेंद बल्ले से नहीं छुई थी।

सलामी बल्लेबाज जीशान अली (05) भी अगले ओवर में उमरजाई की गेंद पर नबी को कैच दे बैठे।

निजाकत खान (00) और कल्हान छालु (04) इसके बाद रन आउट हो गए जिससे हांगकांग का स्कोर चार विकेट पर 22 रन हो गया।

हांगकांग की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 23 रन ही बना सकी।

सलामी बल्लेबाज बाबर हयात ने राशिद खान पर छक्का जड़ा लेकिन किंचित शाह (06) ने नूर अहमद की गेंद पर करीम जन्नत को कैच थमा दिया जिससे हांगकांग को पांचवां झटका लगा।

बाबर ने करीम पर छक्के के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में एक और छक्का मारा।

गुलबदिन नायब ने हालांकि अगले ओवर में बाबर को सेदिकुल्लाह के हाथों कैच कराके हांगकांग की अफगानिस्तान के स्कोर के करीब पहुंचने की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी।

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सेदिकुल्लाह चार रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब आयुष शुक्ला की गेंद पर हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने स्लिप में उनका कैच टपका दिया। सेदिकुल्लाह ने इस ओवर में तीन चौके मारे।

रहमानुल्लाह गुरबाज (08) ने भी शुक्ला के अगले ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर मिड ऑफ पर निजाकत खान के हाथों लपके गए।

इब्राहिम जादरान भी सिर्फ एक रन बनाने के बाद अतीक इकबाल की गेंद पर विकेटकीपर जीशान अली को कैच दे बैठे।

अफगानिस्तान ने पावर प्ले में दो विकेट पर 41 रन बनाए।

मोहम्मद नबी ने ऐजाज खान की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर तेवर दिखाए और सातवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने ऐजाज के अगले ओवर में भी दो चौके मारे।

हांगकांग के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हुई।

ऑफ स्पिनर किंचित शाह ने अपनी पहली ही गेंद पर नबी को निजाकत के हाथों कैच कराके सेदिकुल्लाह के साथ उनकी 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।

सेदिकुल्लाह ने शाह पर छक्का जड़ा लेकिन गुलबदिन नायब ( 05) इस स्पिनर की गेंद पर कप्तान मुर्तजा को कैच दे बैठे जिससे अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 95 रन हो गया।

अफगानिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ।

सेदिकुल्लाह ने शाह की गेंद पर दो रन के साथ 41 गेंद में अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

अजमतुल्लाह उमरजई ने मुर्तजा जबकि सेदिकुल्लाह ने अतीत पर लगातार दो छक्कों के साथ रन गति में इजाफा किया।

उमरजई ने 19वें ओवर में शुक्ला की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौके से 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर ऐजाज को कैच दे बैठे।

हांगकांग की ओर से शाह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। शुक्ला ने भी 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

भारत . पाक एशिया कप मुकाबला : मैदान पर आक्रामकता नहीं छोड़ेंगे सूर्य और सलमान
दुबई, नौ सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप के मुकाबले में आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगायेगी क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अहम पहलू है ।

वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने कहा कि वह किसी को निर्देश नहीं देंगे लेकिन इससे पीछे भी नहीं हटेंगे । पाकिस्तान से पहले भारत को बुधवार को यूएई से खेलना है ।

सूर्यकुमार ने टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैदान पर आक्रामकता हमेशा रहती है । आक्रामकता के बिना हम यह खेल नहीं खेल सकते । मैं आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरने को लेकर उत्साहित हूं ।’’

उनसे पूछा गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या खिलाड़ी आक्रामकता कम करेंगे ।

इस साल की शुरूआत में पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान में सीमा पर तनाव और भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है ।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने कहा ,‘‘ अगर कोई आक्रामक होना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है । किसी खिलाड़ी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी अलग हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तेज गेंदबाज हमेशा आक्रामक होते हैं ।’’

कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस और ट्रॉफी के अनावरण के बाद प्रश्नोत्तर का सत्र था । प्रस्तोता ने मीडिया से सिर्फ गैर राजनीतिक सवाल पूछने का अनुरोध किया ।

सूर्यकुमार और सलमान साथ में भी नहीं बैठे थे । उन दोनों के बीच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बैठे थे ।

भारतीय कप्तान से जब पूछा गया कि क्या वह टीम में बदलाव देखना चाहेंगे, उन्होंने हंसते हुए कहा ,‘‘ आप मुझे उकसाना क्यो चाह रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जब आप किसी प्रारूप में खेलते हैं तो आपको यह जानना होता है कि तैयारी कितनी अच्छी है । बिना वजह प्रयोग की क्या जरूरत है । अगर हमें नतीजे मिल रहे हैं तो बदलाव क्यो करेंगे ।’’

यह पूछने पर कि संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से कल किसे मौका मिलेगा, सूर्यकुमार ने अपने पत्ते नहीं खेले लेकिन सैमसन पर सवाल करने वाले केरल के पत्रकार से मजाकिया अंदाज में कहा ,‘‘ मैं आपको पूरी टीम मैसेज कर दूंगा सर । वैसे हम उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं । आप चिंता मत करो , हम कल सही फैसला लेंगे ।’’

खिताब के प्रबल दावेदार होने के दबाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसा किसने कहा ( कि हम प्रबल दावेदार हैं ) । मैने तो ऐसा नहीं सुना । लेकिन इस प्रारूप में खेलते हुए आपको पता होता है कि तैयारी कैसी है । अगर तैयारी अच्छी है तो आप आत्मविश्वास से भरे होते हैं । हम लंबे समय बाद एक टीम के रूप में टी20 खेल रहे हैं ।’’

सलमान के लिये चुनौती यह साबित करने की भी है कि टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से आगे बढ चुकी है । इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं । पिछले चार महीने में हमने चार में से तीन श्रृंखलायें जीती है । एक टीम के रूप में हम अच्छा खेल रहे हैं और काफी रोमांचित हैं । कई खिलाड़ियों के लिये यह पहला विश्व कप है लेकिन हम इस चुनौती के लिये तैयार हैं ।’’

एशिया कप: अमीरात के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर निभाएंगे बड़ी भूमिका
दुबई, नौ सितंबर (भाषा) खिताब का प्रबल दावेदार भारत एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो ऑलराउंडर के जरिए टीम में पर्याप्त संतुलन स्थापित करने की कोशिश करेगा।

भारत हालांकि अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि इस मुकाबले में तीसरे स्पिनर या विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना है या नहीं।

मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद से भारत ने सभी प्रारूपों में ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है। ऐसा विशेष कर बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किया गया है ताकि आठवें नंबर तक उसके पास अच्छे बल्लेबाज रहें।

अमीरात के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। कमजोर मानी जाने वाली यह टीम भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का अंदाजा देगी कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना बेहतर होगा।

यूएई के खिलाड़ियों के लिए यह सबसे बड़ा मैच होगा। जसप्रीत बुमराह का सामना करना या शुभमन गिल को गेंदबाज़ी करना किसी एसोसिएट देश के क्रिकेटर के जीवन में आम बात नहीं है और एशिया कप उन्हें खेल के वास्तविक माहौल से अवगत कराएगा।

भारतीय टीम में संजू सैमसन बनाम जितेश शर्मा की पहेली फिलहाल सुलझ गई है। जितेश की फिनिशर की भूमिका को सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर प्राथमिकता मिलना तय है।

शीर्ष क्रम में शुभमन गिल की वापसी से भी सैमसन के लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना मुश्किल हो गया है। गिल अब अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी का आगाज करेंगे।

ऐसे में तीसरा नंबर बचता है लेकिन इस स्थान पर तिलक वर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे वह टी20 विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे या चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

इसके बाद ऑलराउंडर का नंबर आता है जिसमें हार्दिक पंड्या महत्वपूर्ण हैं। वह एक उपयोगी तेज गेंदबाज होने के साथ कुशल बल्लेबाज भी हैं। फिर आते हैं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे, जो धीमी पिचों पर भी स्पिन गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

नंबर सात पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश आरसीबी की तरफ से आईपीएल में किए गए प्रदर्शन को देखते हुए फिट बैठते हैं। इसके बाद अक्षर पटेल का नंबर आता है जो कुशल स्पिनर होने के साथ उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

कपिल देव के बाद भारत के सबसे कुशल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह का चयन तय है, जिससे केवल एक ही स्थान खाली रह जाता है।

सितंबर में एशिया कप खेले जाने का मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच मार्च की तुलना में अधिक हरी-भरी और ताजा होगी, जिसमें अधिक उछाल होगा।

भारत ने मार्च में यहां चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को उतारा था। लेकिन बदली परिस्थितियों में अगर टीम प्रबंधन अक्षर के साथ अन्य स्पिनर को अंतिम एकादश में रखता है तो उसके पास कुलदीप और चक्रवर्ती के रूप में दो अच्छे विकल्प हैं।

यूएई के लिए यह टूर्नामेंट अपना कौशल दिखाने का एक शानदार अवसर है। मुहम्मद वसीम, राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह जैसे खिलाड़ी अनुभवी कोच लालचंद राजपूत के मार्गदर्शन में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभ्रमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

जब दांव सही पड़ा: भारत को एशिया कप में बदलाव का साहस दिखाने से मिली सफलता
राजगीर (बिहार), आठ सितंबर (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के लिए कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को हटाकर युवा खिलाड़ियों को मौका देने का दांव एशिया कप में सही साबित हुआ जिसके फाइनल में टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से हराकर आठ साल बाद इस खिताब जीतने के साथ अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट पक्का किया।

यह जीत टीम को भविष्य में और बदलाव कर युवाओं को अधिक मौके देने के लिए प्रेरित करेगी।

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के तीन खिलाड़ियों, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह और नीलकंठ शर्मा को की जगह मिडफील्डर राजिंदर सिंह और स्ट्राइकर शिलानंद लकड़ा को टीम में शामिल किया गया था।

यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ क्योंकि दोनों युवा खिलाड़ियों ने सिर्फ एक-एक गोल करने के बावजूद हाल ही में खत्म हुए टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया।

भारत की कोर टीम में भविष्य में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप के बाद।

अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में 14 से 30 अगस्त तक होने वाले विश्व कप और जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों को देखते हुए भारत जूनियर विश्व कप के बाद कुछ होनहार जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर स्तर पर आजमा सकता है।

हॉकी इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टीम से बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी टीम बनाते समय उभरते खिलाड़ियों पर भी ध्यान देना होगा। अगर हम एक साथ छह-सात सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर देंगे तो यह कारगर नहीं होगा। चयन समिति की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि जो सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे टीम से बाहर किया जाए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक के बाद काफी समय बीत चुका है। हमने यह योजना बहुत पहले ही बना ली थी। अगर हम युवाओं को छोटे टूर्नामेंट में मौका नहीं देंगे, तो हम उन्हें सीधे विश्व कप में नहीं खिला सकते। ’’

भारत का अक्टूबर से दिसंबर तक का कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसके दौरान दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे  के अलावा मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप में हिस्सा लेना है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन इन टूर्नामेंटों में कुछ जूनियर खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।

एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एशिया कप का खिताब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम के लिए एक राहत की तरह आया।

टीम ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया और चौथी बार खिताब जीता।

उन्होंने पिछली बार 2017 में ढाका में ट्रॉफी जीती थी। टीम इससे पहले 2003 में कुआलालंपुर और 2007 में चेन्नई में एशिया कप चैंपियन बनी थी।

भारत ने भले ही अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन टूर्नामेंट में उसकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम को पूल चरण में चीन और कोरिया पर क्रमश: 4-3 और 3-2 से जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

कमजोर कजाखिस्तान को 15-0 से हराने के बाद उनके अभियान ने गति पकड़ी।

फुल्टन ने कहा, ‘‘ हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और खिलाड़ियों को यह बात पता थी। कजाखिस्तान के साथ मैच के बाद हमने लय पकड़ी। उस बड़ी जीत के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा।’’

सुपर  चार चरण में कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ ने एक बार फिर भारत को वास्तविकता का एहसास कराया।

टीम ने इसके बाद अपने खेल में कुछ सुधार किया और मलेशिया को 4-1 से और फिर चीन को 7-0 से हराया।

इस अभियान का एक उत्साहजनक पहलू भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस थी। राजगीर के बेहद गर्म और उमस वाले मौसम में 10 दिनों के अंदर भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव वाले सात मैच खेले जो उनके शानदार फिटनेस स्तरों का प्रमाण है।

इस टूर्नामेंट ने रक्षा-पंक्ति, मिड-फील्ड और अग्रिम पंक्ति के बीच बेहतर तालमेल देखना बहुत सुखद था।

टीम शुरुआती मैचों में रक्षा पंक्ति के लचर प्रदर्शन में सुधार करने में सफल रही।

भारतीय मिडफील्ड की कमान अनुभवी मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद और युवा राजिंदर जैसे खिलाड़ियों ने बखूबी संभाली।

एक और पहलू जिसने ध्यान खींचा वह थी स्ट्राइकरों का शानदार प्रदर्शन। अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, लाकरा और दिलप्रीत सिंह ने कुछ बेहतरीन मैदानी गोल किए।

अभिषेक आक्रमण में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थे और उन्होंने ‘प्लेयर-ऑफ-द-टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी जीता। वहीं, दो साल की चोट के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले लाकरा ने भी गोल करने और गोल के मौके बनाने करने में शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में संघर्ष करने के बावजूद दिलप्रीत ने कोरिया के खिलाफ फाइनल में दो गोल कर अपने कौशल का परिचय दिया।

टूर्नामेंट के दौरान कुछ कमियां भी सामने आईं। जिससे टीम को जल्दी उबरना होगा।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूल चरण में पेनल्टी कॉर्नर को आसानी से गोल में बदलकर शानदार शुरुआत की, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, विरोधी टीमों ने उन्हें सफलता हासिल करने के लिए तरसा दिया।

टीम के अन्य ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह भी अच्छी शुरुआत के बाद लय में नहीं दिखे।

दिग्गज पीआर श्रीजेश की संन्यास के बाद गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा साझा करते हैं। जहां करकेरा ने प्रभावित किया, वहीं पाठक अपने साधारण प्रदर्शन के बाद सवालों के घेरे में हैं। फुल्टन इस गुत्थी को जल्द सुलझाना चाहेंगे।

महिला एशिया कप में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से हराया
हांगझोउ (चीन) आठ सितंबर (भाषा) नवनीत कौर और मुमताज खान की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को एशिया कप के पूल बी मैच में सिंगापुर को 12-0 से रौंदा।

नवनीत (14वां , 18वां , 28वां मिनट) और मुमताज खान (दूसरा, 32वां और 38वां मिनट) के अलावा, नेहा (11वां मिनट, 38वां मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि नेहा (11वां मिनट), लालरेम्सियामी (13वां मिनट), शर्मिला देवी (45वां मिनट) और रुतुजा पिसल (52वां मिनट) ने भी भारत के लिए गोल दागे।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था, जबकि गत चैंपियन जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।

सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर है।

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं और दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर चार की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

एशिया कप विजेता टीमें बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

चीन को 7-0 से हराकर भारत हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचा
राजगीर, छह सितंबर (भाषा) स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां सुपर चार के आखिरी मैच में चीन को 7-0 से हराकर एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी।

इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे।

इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलेशिया को 4-1 से हराया था।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर है।

नई दिल्ली : गेंद को सिर्फ उसकी योग्यता के अनुसार खेलती हूं: स्मृति मंधाना
नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत से पहले अपनी मानसिकता पर बात की और कहा कि वह गेंद को सिर्फ उसकी योग्यता के अनुसार खेलती हैं।

टी-20 प्रारूप में मंधाना ने 136 मैच और 131 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 28.13 की औसत और 121.83 की स्ट्राइक रेट से 3320 रन बनाए हैं। मौजूदा चैंपियन भारत शुक्रवार को दांबुला में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के साथ रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब की ओर अपने सफर की शुरुआत करेगा।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मंधाना ने कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होता है क्योंकि टीम को लक्ष्य मिलता है, जिससे उनके लिए जोखिम का आकलन करना आसान हो जाता है।

मंधाना ने कहा, "मेरी मानसिकता सिर्फ गेंद की योग्यता के अनुसार खेलने की है। कभी-कभी आप पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर बाद में। निश्चित रूप से, जब आप दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपके सामने वह स्कोर होता है, और आप अपने जोखिमों की गणना कर सकते हैं, और आप इसके लिए जा सकते हैं। पहली पारी में, मुझे लगता है कि टी20 में, यह थोड़ा नुकसानदेह है कि आपको नहीं पता कि आपको क्या करना है। लेकिन मुझे लगता है कि इसे बहुत अधिक जटिल नहीं बनाना चाहिए, बस गेंद की योग्यता के अनुसार खेलना चाहिए। यह बहुत सरल है, बस इसे सरल रखें। मुझे ऐसा लगता है।"

महिला एशिया कप से पहले, टीम इंडिया ने मैदान पर कई सफलताएँ हासिल की हैं, जैसे जून-जुलाई में दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज़ में 3-0 से और एकमात्र टेस्ट में हराना और तीन मैचों की टी20 सीरीज़ 1-1 से ड्रा करना, जिसमें एक मैच बारिश के कारण धुल गया।

इससे पहले, भारत ने बांग्लादेश का सफल दौरा किया था, जहाँ उसने अप्रैल-मई में टी20 में 5-0 से जीत दर्ज की थी।

पिछले साल दिसंबर से जनवरी के बीच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी भी की थी, जिसमें उसने एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले थे, जिसमें से एक टेस्ट मैच जीता था, लेकिन वनडे सीरीज़ 0-3 और टी20 सीरीज़ 1-2 से हार गया था।

ये सभी सीरीज़/टूर्नामेंट इस साल 3-20 अक्टूबर को बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की भारत की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जहाँ भारत अपनी पहली बड़ी आईसीसी महिला ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेगा।

भारत की महिला एशिया कप टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन। यात्रा आरक्षित: श्वेता सहरावत, सैका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह।

एशिया कप 2023 : भारत के पाकिस्तान ना जाने की बात पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बिगड़े बोल, इस भारतीय खिलाड़ी ने भी दिया करार जवाब
इस साल वनडे एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिलने के साथ ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिलने पर वो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से हट जायेगा। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब भी चाहता है कि टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में ही हो।

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया अजीबोगरीब बयान

कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने बीसीसीआई को लेकर एक भड़काऊ बयान दिया। उन्होंने कहा कि एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए और अगर भारत इसमें भाग नहीं लेता है, तो ICC को BCCI के खिलाफ सख्त कारवाई करना चाहिए और भारत को ICC से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। जावेद मियांदाद ने युट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं पहले से ही कह रहा हूं कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान में एशिया कप खेलनी नहीं आती है तो मत आए। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान से नहीं छीनी जाना चाहिए।' अब एक भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने उनको करारा जवाब दिया है।

मियादाद को अश्विन ने दिया जवाब

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने मियांदाद को करारा जवाब देते हुए कहा कि अश्विन ने कहा है कि ऐसा कई बार हुआ जब हमने सुना कि पाकिस्तान की टीम ने भारत नहीं आने की बात कही। ऐसा होता है कि टूर्नामेंट को किसी और देश में शिफ्ट किया जाए। अश्विन ने कहा कि एशिया कप 2023 को पाकिस्तान की जगह श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशिया कप के लिए उनके देश की यात्रा करने से इनकार करता है तो पाकिस्तान के लिए भारत में वनडे विश्व कप छोड़ना संभव नहीं है।

बीसीसीआई ने लिया है यह फैसला

एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसे में भारतीय टीम एशिया कप में तभी भाग ले सकती है जब एशिया कप को पाकिस्तान से स्थानांतरित किया जाए। इस फैसले के जवाब में पाकिस्तान ने धमकी दी कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है तो पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी।