Hockey - Loktej

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैपियन जर्मनी को 3-1 से हराया
रॉटरडैम (नीदरलैंड्स), 18 जून (वेब वार्ता)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग 2025-26 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

बुधवार को खेले गये मुकाबले में हॉकी रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद भारतीय के लिए मनदीप सिंह (7′), शिलानंद लाकड़ा (13′) और नीलाकांता शर्मा (35′) ने गोल किए, जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के लिए एकमात्र गोल राफेल हार्टकोफ (45′) ने किया।

यह मैच अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह के लिए एक यादगार मौका था; अपने 413वें अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ वे भारत के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी बन गए और उन्होंने पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत ने शानदार शुरुआत की और जर्मन सर्कल के अंदर लगातार दबाव बनाते हुए शुरुआती क्वार्टर में बढ़त बना ली। गोल के सामने मची अफरातफरी के बीच दिलप्रीत सिंह ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए बॉल पर कब्ज़ा बनाए रखा, जिसके बाद मनदीप सिंह ने चतुराई से घूमते हुए गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया।

भारतीय टीम ने जर्मनी पर दबाव बनाए रखा और छह मिनट बाद अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। शिलानंद लाकड़ा ने सर्कल के अंदर जगह बनाई और गोल करके भारत की स्थिति मजबूत कर दी।

हाफ- टाइम ब्रेक के बाद वर्ल्ड चैंपियन टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन तीसरे क्वार्टर के बीच में भारत ने अपनी बढ़त और बढ़ा दी। नीलाकांता शर्मा ने डिफेंस की गलती का फायदा उठाया, सर्कल में बॉल\ लेकर आगे बढ़े और डाइव लगाकर गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

आखिरकार, तीसरे क्वार्टर के आखिर में जर्मनी ने राफेल हार्टकोफ के ज़रिए एक गोल किया; उन्होंने तेज़ पासिंग मूव के ज़रिए भारत के डिफेंस को भेद दिया। आखिरी क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल करने के लिए ज़ोर लगाया, लेकिन भारत ने उन्हें और कोई मौका नहीं दिया।

इस जीत के बाद भारत के सात अंक हो गए और टीम एफआईएच प्रो लीग स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर बनी हुई है। भारतीय हॉकी टीम रविवार को रॉटरडैम में अपने अगले एफआईएच प्रो लीग मैच में मेजबान नीदरलैंड का सामना करेगी।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: ‘पूल ए’ मैच में जापान ने भारत को 4-2 से हराया
काकामिगहारा, 31 मई (वेब वार्ता)। अंडर-18 एशिया कप 2026 के ‘पूल ए’ मैच में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

रविवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए गोल करने वालों में कप्तान योशिओका माहिरो, फुजिवारा युमा, यासुई केंगो और ताकाहाशी आओने शामिल थे। अब भारत का अगला मुकाबला 1 जून को कोरिया से होगा।

मैच का पहला क्वार्टर काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमें मिडफील्ड में गेंद पर कब्जे के लिए संघर्ष करती नजर आईं। हालांकि, जापान ने 15वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। मेजबान टीम ने एक बेहतरीन रणनीति का इस्तेमाल किया, जिसमें वतानाबे अत्सुहिरो ने गेंद को कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट) को पास किया, जिन्होंने डाइव लगाते हुए गोल दागा।

कुछ ही देर बाद दूसरे क्वार्टर में, फुजिवारा युमा (20वें मिनट) को बाएं फ्लैंक पर जगह मिली, जिन्होंने अपने मार्कर को छकाया और गोल के ऊपरी दाएं कोने में एक जोरदार बैकहैंड शॉट मारकर मेजबान टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। 5 मिनट बाद, भारत को दिन का अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति (25वें मिनट) के सटीक शॉट की मदद से सफलतापूर्वक गोल में बदला गया।

भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत जोरदार तरीके से करते हुए 32वें मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया। मेहमान टीम को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे शुरू में जापानी गोलकीपर ने बचा लिया था।

हालांकि, जापान समय पर गेंद को क्लीयर करने में नाकाम रहा और कप्तान केतन कुशवाहा (32वें मिनट) ने गोल के सामने पड़ी गेंद पर झपट्टा मारा और उसे गोलकीपर के ऊपर से चिप करते हुए खेल को बराबर कर दिया।

जापान को 34वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे एक बार फिर एक अलग रणनीति के जरिए गोल में बदला गया। इस बार, वतानाबे अत्सुहिरो ने यासुई केंगो (34वें मिनट) को पास दिया, जिन्होंने गेंद को नेट में टैप कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट शेष रहते, जापान ने ताकाहाशी आओने (42वें मिनट) के फील्ड गोल की मदद से अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया। भारत ने मैच में वापसी करने की कोशिश में आखिरी क्वार्टर में कई हमले किए, लेकिन जापान अपनी जगह पर डटा रहा और यह सुनिश्चित किया कि मैच के आखिर तक उसका गोल सुरक्षित रहे, और इस तरह उसने तीन अंक हासिल किए।

अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने किया जीत के साथ आगाज, मलेशिया को 2-1 से हराया
काकामिगाहारा (जापान), 30 मई (वेब वार्ता)। भारतीय टीम ने अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार को पूल ए के अपने पहले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से हराया।

15 साल की फॉरवर्ड नौशीन नाज मैच की स्टार बनकर उभरीं, उन्होंने भारत के लिए दोनों गोल किए। नाज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। नाज के शानदार खेल ने भारत को तीन अहम पॉइंट दिलाने में मदद की।

शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के डिफेंस को परखा, लेकिन किसी भी टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। भारत ने ज्यादा पजेशन का फायदा उठाया और कई मौके बनाए, लेकिन मलेशिया का डिफेंस शुरुआती 15 मिनटों में भारतीय टीम को बढ़त लेने से रोकने में सफल रहा।

भारत की मेहनत आखिरकार दूसरे क्वार्टर में रंग लाई। 19वें मिनट में नौशीन ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके का फायदा उठाया और मैच का पहला गोल दागा।

युवा स्ट्राइकर ने सेट-पीस पर तेजी से रिएक्ट किया और गेंद को नेट में डालकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी भारत ने लगातार अटैक जारी रखे और हाफ टाइम से ठीक पहले नौशीन नाज ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। मैच के 28वें मिनट में उन्होंने मलेशियाई गोलकीपर को छकाते हुए एक तेज फिनिश किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

ब्रेक के बाद मलेशिया ने वापसी की काफी कोशिश की और टीम आक्रामक खेल खेलती हुई नजर आई। मलेशिया को मैच में पहली सफलता 41वें मिनट में मिली, जब नूर अजली ने भारतीय डिफेंस और गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

इस गोल के बाद मलेशिया की टीम ऊर्जा से भरी दिखाई दी और उन्होंने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को दूसरा गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। बैकलाइन ने कई अटैकिंग मूव्स को सफलतापूर्वक नाकाम किया।

इस जीत से भारत पूल ए में कोरिया के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैचों से तीन-तीन पॉइंट हासिल किए हैं, जिसमें कोरिया गोल अंतर के हिसाब से टॉप पर है। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत रविवार को कोरिया से होगी।

एफआईएच प्रो लीग: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, यूरोपीय दौरे पर पाकिस्तान-इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
नई दिल्ली, 27 मई (वेब वार्ता)। हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी।

स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह व्यक्तिगत कारणों से फरवरी में होबार्ट चरण से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी करते हुए एक बार फिर कप्तानी संभालेंगे।

भारतीय टीम इस दौरे के दौरान नीदरलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी। यह दौरा आगामी हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बेल्जियम में तैयारी, फिर नीदरलैंड और इंग्लैंड में मुकाबले भारतीय टीम 7 से 9 जून तक बेल्जियम के ब्रुसेल्स में तैयारी शिविर और अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 10 जून से नीदरलैंड के रॉटरडैम में रहेगी, जहां प्रो लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

रॉटरडैम चरण के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लंदन जाएगी, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे।

भारत की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर सीरीज़ बराबर कर ली
भोपाल, 19 मई (वेब वार्ता)। भारतीय अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में ऑस्ट्रेलिया अंडर18 को 6-3 से हराकर ज़बरदस्त वापसी की।

इस शानदार जीत के साथ, मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है, जिससे अब एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

भारतीय टीम ने पहले हाफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच पर जल्दी ही नियंत्रण कर लिया। आकाश दीप ने (10वें) मिनट पहले क्वार्टर में गोल किया, जिसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने (14वें) मिनट गोल किया।

मेजबान टीम ने दूसरे क्वार्टर में दबाव और बढ़ा दिया, जिसमें केतन कुशवाहा ने (25वें) मिनट और रोमित पाल ने (26वें) मिनट में एक के बाद एक गोल करके भारत को आसानी से बढ़त दिला दी।

कुशवाहा ने (40वें ) मिनट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तीसरे क्वार्टर में मैच का अपना दूसरा गोल किया, जिसके बाद अंश बहुता ने (45वें) मिनट भारत के स्कोरिंग फेस्ट को खत्म कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने ओवेन टेलर (23’), ऑस्कर फ्रीमैन (29’) और जैक वेलर (32’) के गोलों से वापसी का प्रयास किया। लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी क्वार्टर में मजबूती से टिके रहकर मेहमान टीम को कोई और मौका नहीं दिया और एक बड़ी जीत हासिल की।

सीरीज का चौथा और आखिरी मैच बुधवार को इसी जगह पर खेला जाएगा।

हॉकी इंडिया ने 31 सदस्यों वाली सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की
नई दिल्ली, 10 मई (वेब वार्ता)। देश में हॉकी की स्थिति मजबूत होती रहे, इसके लिए हॉकी इंडिया लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत हॉकी इंडिया द्वारा सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है। कैंप 11 से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा और इसमें 31 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

भारतीय टीम को एफआईएच नेशंस कप में हिस्सा लेना है जिसका आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में होना है। नेशंस कप से पहले टीम इंडिया एक्सपोजर टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इन दौरों को देखते हुए नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है।

10 दिनों के लिए आयोजित होने वाला नेशनल कोचिंग कैंप भारतीय महिला टीम के लिए बहुत जरूरी है। इससे टीम को अहम टूर्नामेंट और दौरों से पहले अपनी ताकत का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा।

आगामी बड़े टूर्नामेंटों में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाला एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 शामिल हैं।

एफआईएच नेशंस कप जीतने वाली टीम 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा, 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाली ओलंपिक में सीधे जगह बना लेगी।

इस कैंप में उन्हीं 31 खिलाड़ियों को जगह दी गई जो अप्रैल में चीफ कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में हुए नेशनल कैंप का हिस्सा थे। टीम को मजबूत, संतुलित और फिटनेस के स्तर पर बेहतर बनाने के लिए यह कैंप अहम है।

कैंप में हर पोजीशन पर खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गोलकीपिंग में सविता, माधुरी किंडो, बंसरी सोलंकी और हॉकी इंडिया 8वें सालाना अवॉर्ड्स 2025 में हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड पाने वाली बीचू देवी खारीबाम शामिल होंगी। डिफेंस में निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है।

कप्तान सलीमा टेटे, सुशीला चानू, मनीषा चौहान, वैष्णवी फाल्के, नेहा, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो और इशिका के साथ मिडफील्ड में रहेंगी। फॉरवर्ड नवनीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, मुमताज खान, दीपिका सोरेंग, रुतजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम और संगीता कुमारी कैंप में शामिल हैं।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले यह एक छोटा कैंप होगा। कैंप का मुख्य लक्ष्य खेल के फिटनेस पहलुओं और उन क्षेत्रों में सुधार पर होगा जिसमें हम लगातार अच्छा करना चाहते हैं।”

महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
हैदराबाद, 07 मार्च (वेब वार्ता)। भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम रविवार से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स हैं। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फाइनल के अलावा एक कांस्य पदक मैच होगा।

टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद में चौथे स्थान पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी टूर्नामेंट में जगह मिलेगी।

आने वाले वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में 16 टीमें होंगी, जिसमें हर कैटेगरी में नौ टीमें पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुकी हैं।

भारत हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत घरेलू समर्थन पर भरोसा करेगा। टीम हाल ही में नियुक्त मुख्य कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में खेलेगी।

भारत अभी दुनिया में नौवें स्थान पर है और इंग्लैंड के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, जो दुनिया भर में सातवें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट में विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी। 9 मार्च और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक वर्ल्ड कप के आठ एडिशन खेल चुकी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थीं।

टूर्नामेंट से पहले, “भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम अपने फैन्स के सामने अपने घर पर क्वालिफायर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टीम इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत कर रही है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है। यहां हर टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही है। हमें शुरू से ही मुश्किल मैचों की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “हैदराबाद में खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। घरेलू दर्शकों का हमेशा प्रेरणा देता है। हमारा फोकस एक बार में एक ही मैच पर रहने और अपना श्रेष्ठ देने पर होगा ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर सकें।”

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 राउरकेला चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम घोषित
नई दिल्ली, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 के राउरकेला चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का यह चरण 10 से 15 फरवरी 2026 तक ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

राउरकेला चरण में मेजबान भारत के साथ अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने बेहद रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है।

टीम प्रबंधन ने सभी विभागों—गोलकीपिंग, डिफेंस, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन—में गहराई और संतुलन बनाए रखने पर खास ध्यान दिया है, ताकि प्रो लीग अभियान की घरेलू शुरुआत मजबूती से की जा सके।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सूरज कारकेरा और पवन संभालेंगे। डिफेंस की कमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी। उनके साथ अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, संजय और नीलम संजीप ज़ेस शामिल हैं, जो टीम को रक्षात्मक मजबूती और नेतृत्व प्रदान करेंगे।

डिफेंस सूची में अमनदीप लकड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया था और ‘हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे।

मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, नीलकांत शर्मा और रोसन कुजूर शामिल हैं। यह यूनिट अनुभव, नियंत्रण और रचनात्मकता का बेहतरीन संयोजन पेश करती है।

ओडिशा के 21 वर्षीय रोसन कुजूर को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। वह 2025 एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा थे और हीरो हॉकी इंडिया लीग में वेदांता कलिंगा लांसरस के खिताबी अभियान में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, अराइजित सिंह हुंडल और आदित्य अर्जुन ललागे शामिल हैं, जिन पर गोल करने और आक्रामक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

टीम की घोषणा पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “यह टीम अनुभव और युवा ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। रोसन, मनमीत और अमनदीप जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी हमें संतुलन देती है।

बेल्जियम और अर्जेंटीना मजबूत टीमें हैं, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा है।” घरेलू दर्शकों के जोशीले समर्थन के बीच भारतीय टीम राउरकेला चरण में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 (राउरकेला चरण) के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम
गोलकीपर: सूरज कारकेरा, पवन।
डिफेंडर्स: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, संजय, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लकड़ा
मिडफील्डर्स: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर
फॉरवर्ड्स: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, अराइजित सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन ललागे।

नया साल भारतीय महिला हॉकी के लिये नयी उम्मीद लेकर आयेगा : ड्रैग फ्लिकर दीपिका
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम के लिये यह साल मैदान के भीतर और बाहर भले ही अच्छा नहीं रहा हो लेकिन हॉकी इंडिया लीग के जरिये पांच महीने बाद मैदान पर वापसी को तैयार ड्रैग फ्लिकर दीपिका सेहरावत का मानना है कि नये साल में चीजें अच्छे के लिये बदलेंगी ।

अगस्त में एशिया कप के लिये रवानगी से एक दिन पहले आखिरी अभ्यास सत्र में पैर फिसलने के कारण टीम से बाहर हुई दीपिका ने स्वीकार किया कि बीते साल टीम अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन यह भी कहा कि नया साल नयी उम्मीदें लेकर आयेगा ।

हॉकी इंडिया लीग के जरिये वापसी कर रही 22 वर्ष की इस फॉरवर्ड ने भाषा से खास बातचीत में कहा ,‘‘ नये साल में नयी चीजें शुरू होंगी तो काफी कुछ बदलेगा । अगला साल काफी अहम है जिसमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करना सबसे पहली चुनौती है और 2026 में एशियाई खेल भी हैं ।’’

प्रो लीग में आखिरी स्थान पर रहने के अलावा एशिया कप के फाइनल में चीन से 1 . 4 से हारकर भारतीय महिला टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल अगस्त में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका गंवा दिया । अब उसे मार्च में हैदराबाद में क्वालीफायर खेलना है जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरूग्वे, वेल्स और आस्ट्रिया भी भाग लेंगे और शीर्ष तीन टीमें विश्व कप का टिकट कटायेंगी ।

वर्ष 2025 में हॉकी इंडिया के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली दीपिका ने कहा ,‘‘ हॉकी से दूर ये पांच महीने मेरे लिये बहुत कठिन थे । मुझे गुस्सा आता था और मैं रोती थी कि टीम से बाहर क्यो हूं क्योंकि एशिया कप के लिये मेरी तैयारी अच्छी थी । अब पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रही हूं और अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़नी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें दिखाना है कि भारत की महिला हॉकी टीम भी किसी से कम नहीं है । तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद महिला हॉकी का ग्राफ जो ऊपर गया था , उसे फिर लौटाना है । पिछला साल अच्छा नहीं रहा लेकिन अगला साल नयी सुबह लेकर आयेगा ।’’

भुवनेश्वर में 2022 में एफआईएच प्रो लीग के जरिये सीनियर टीम में पदार्पण करने वाली इस खिलाड़ी ने कहा कि गलतियों का दोहराव टीम के खराब प्रदर्शन का कारण रहा और बेहतर संवाद भी जरूरी था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बार बार हो रही गलतियों को सुधारने पर अधिक फोकस करना चाहिये था । प्रो लीग से जिन गलतियों के कारण बाहर हुए, एशिया कप में वही दोहराते दिखे । इसके अलावा टीम के भीतर संवाद बेहतर होना चाहिये था ।’’

दीपिका ने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी के लिये शारीरिक के साथ मानसिक फिटनेस भी बहुत जरूरी है और एचआईएल में उनकी टीम एसजी पाइपर्स ने इसमें उनकी काफी मदद की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी अगर मानसिक तौर पर रिलैक्स हो तो शारीरिक फिटनेस आ ही जाती है । हम खुश रहते हैं तो प्रदर्शन भी अच्छा होता है। मैं हॉकी इंडिया लीग के जरिये वापसी करना चाहती थी तो राष्ट्रीय टीम का शिविर खत्म होने के बाद एसजी पाइपर्स ने मेरे लिये जयपुर में 15 दिन के विशेष शिविर का इंतजाम किया और मुझ पर भरोसा जताया । इसी की वजह से मैं फिट होकर वापसी कर सकी हूं ।’’

उन्होंने कहा कि अब चोट से पहले वाले फॉर्म में लौटकर उन्होंने ड्रैग फ्लिक भी शुरू कर दी है और शरीर पहले से मजबूत लग रहा है ।

दीपिका ने कहा ,‘‘ लीग में भी हमारी टीम में काफी बदलाव हुए हैं लेकिन खिलाडि़यों में बहुत अच्छा तालमेल है और विदेशी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलता है । उम्मीद है कि इस साल प्रदर्शन बेहतर होगा ।’’

पहलवानों के परिवार से निकली दीपिका के पिता चाहते थे कि वह अपने दादा और चाचा की तरह अखाड़े में नाम रोशन करे लेकिन उसे शुरू ही से हॉकी स्टिक थामने का मन था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं भी शुरू में अपने भाई के साथ कुश्ती खेलने जाती थी लेकिन बीच में हॉकी का मैदान पड़ता था और मेरा मन वहीं खिंचता था। मेरा परिवार चाहता था कि कुश्ती चुनूं लेकिन मैने हॉकी स्टिक थामी और अब अपने प्रदर्शन से इस फैसले को सही साबित करने की ललक है ।’’

हरमनप्रीत, हार्दिक की नजरें हॉकी इंडिया लीग के जरिये अंतरराष्ट्रीय सत्र की तैयारी पर
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) भारत के अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह की नजरें हॉकी इंडिया लीग में अच्छा प्रदर्शन करके आगामी व्यस्त सत्र से पहले अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास बढाने पर लगी हैं ।

भारतीय टीम का अगला साल काफी व्यस्त है जिसमें एफआईएच प्रो लीग, विश्व कप और एशियाई खेल होने हैं ।

हॉकी इंडिया लीग तीन जनवरी से शुरू होगी और व्यस्त सत्र से पहले खिलाड़ियों के लिये लय में आने का सुनहरा मौका है । जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के लिये खेलने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि लीग का स्तर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों जैसा है और इससे खिलाड़ियों को फॉर्म पाने में मदद मिलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी लीग भारतीय टीम के सदस्यों के लिये सही समय पर हो रही है । इसमें शीर्ष स्तर की हॉकी खेली जाती है और हर मैच अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह ही है और हम प्रो लीग, विश्व कप तथा एशियाई खेलों से पहले ऐसा ही चाहते थे ।’’

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ भारतीय टीम और सूरमा का कप्तान होने के नाते मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिये सीनियर्स के साथ खेलकर सीखने का सुनहरा मौका है ।’’

एचआईएल संचालन परिषद टीम के कप्तान ओलंपियन हार्दिक ने कहा ,‘‘यह सत्र मेरे और टीम के लिये काफी अहम है । लीग में भारी दबाव वाले मैच होते हैं जो आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिये जरूरी हैं । हम आक्रामक हॉकी खेलकर हर टीम को बड़ी चुनौती देंगे ।’’

हॉकी अब ‘पावर गेम’ बन गया है, एस्ट्रोटर्फ से खिलाड़ियों को फायदा होगा: अशोक ध्यानचंद
कोटा (राजस्थान), 24 दिसंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान अशोक कुमार ने बुधवार को कहा कि आधुनिक हॉकी अब शक्ति आधारित खेल बन चुकी हैं जिसमें शारीरिक मजबूती और महंगे उपकरणों का दबदबा है तथा पारंपरिक और कलाई के कौशल पर आधारित हॉकी का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार यहां संग्राम सिंह हॉकी कप में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अशोक कुमार ने कहा, ‘‘वह पारंपरिक और कलात्मक हॉकी का दौर था जो कलाई के दम पर खेली जाती थी। आज की हॉकी कंधों से खेली जाती है। हम इसे ‘पावर हॉकी’ कहते हैं। और अब यह ऐसा खेल बन गया है जिसमें हर चीज बहुत महंगी हो गई है। हमारे समय में हम बहुत कम साधनों के साथ खेलते थे। ’’

क्रिकेट से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कों को अब भी खेलना शुरू करने के लिए सिर्फ एक बल्ले, एक गेंद और कुछ स्टंप की जरूरत होती है लेकिन हॉकी के लिए अब एस्ट्रोटर्फ सुविधाओं की जरूरत होती है जो शहरों और कॉलेजों में तेजी से कम होती जा रही हैं।

हॉकी विश्व कप 1975 जीतने वाली टीम के सदस्य अशोक कुमार ने राज्य और केंद्र सरकारों से जमीनीं स्तर पर हॉकी को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए हर जिले को एस्ट्रोटर्फ और कृत्रिम मैदान उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने देश भर में खिलाड़ियों को तैयार करने वाले स्थानीय क्लबों और टूर्नामेंटों की विरासत को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रशासकों और सभी संबंधित हितधारकों की भी बताई।

अशोक कुमार ने संग्राम सिंह हॉकी कप के 29वें संस्करण पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेल के अस्तित्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कोटा में अपने समय को याद करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि शहर ने उनकी हॉकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी हमारी विरासत है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं, साथ ही चार कांस्य और एक रजत पदक भी। छोटे टूर्नामेंट ही महान खिलाड़ी पैदा करते हैं और हमें उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है। ’’

प्रधानमंत्री मोदी ने जूनियर हॉकी टीम को विश्व कप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर बृहस्पतिवार को भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का पहला कांस्य पदक जीतने के लिए युवा और जोशीली टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ता और संकल्प को दर्शाती है।

मोदी ने कहा, ‘‘एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में इतिहास रचने पर हमारी पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई। हमारी युवा और ऊर्जावान टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का पहला कांस्य पदक जीता है। यह अद्भुत उपलब्धि देशभर के अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है। ’’

भारत ने बुधवार को चेन्नई में हुए एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।