Mary Kom - Loktej

परीक्षा पे चर्चा : बिना नाकामी के कामयाबी नहीं , कड़ी मेहनत करते रहो : मैरी कॉम, लेखरा, सुहास
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) महान मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम, पैरालम्पिक स्टार अवनि लेखरा और सुहास यथिराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा ’ पहल के तहत स्कूल के बच्चों को तनाव से निपटने के टिप्स देते हुए कहा कि नाकामी के बिना कामयाबी नहीं मिलती और कड़ी मेहनत हमेशा काम आती है ।

तीनों खिलाड़ियों ने बच्चों को नाकामी से उबरने, फोकस बनाये रखने और सुनौतियों का सामना करने की भी सलाह दी । परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बच्चों के लिये 2018 से आयोजित किया जा रहा है ।

दो बार की पैरालम्पिक चैम्पियन निशानेबाज लेखरा ने कहा ,‘‘ लोग कहते हैं कि सफलता असफलता की विलोम है । लेकिन मेरा मानना है कि नाकामी ही कामयाबी का सबसे बड़ा हिस्सा है । नाकामी के बिना कभी कामयाबी नहीं मिलती ।’’

आम तौर पर टाउन हॉल प्रारूप में होने वाला परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस बार दिल्ली में सुंदर नर्सरी में आयोजित किया गया । प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों को स्कूली बच्चों के सवालों का जवाब देने के लिये बुलाया । उन्होंने 10 फरवरी को इसकी शुरूआत खुद की ।

छह बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम ने मुक्केबाजी कैरियर के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बात की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुक्केबाजी महिलाओं का खेल नहीं है । मैने यह चुनौती स्वीकार की क्योंकि मैं खुद को साबित करना चाहती थी और देश की सभी महिलाओं को बताना चाहती थी कि हम कर सकते हैं और मैं कई बार विश्व चैम्पियन बनी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आपके जीवन में भी अगर आप चुनौती का सामना करना चाहते हैं तो भीतर से मजबूत होना होगा । शुरूआत में मैने कई चुनोतियों का सामना किया । कई बार मैं हतोत्साहित हो जाती थी क्योंकि चुनौतियां काफी थी ।’’

मैरी कॉम ने कहा ,‘‘ हर क्षेत्र कठिन है । कोई शॉर्टकट नहीं होता । आपको मेहनत करनी होती है । अगर मैं कर सकती हूं तो आप क्यो नहीं ।’’

दो बार के पैरालम्पिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन स्टार और आईएएस अधिकारी सुहास ने कहा ,‘‘ अच्छी चीजें आसानी से नहीं मिलती । सफर चलता रहना चाहिये । सूरज की तरह चमकना है तो जलने के लिये भी तैयार रहना होगा ।’’

बच्चों ने दबाव, आशंकायें, बेचैनी और भटकाव से जुड़े कई सवाल पूछे । सुहास ने बताया कि कैसे नाकामी के डर को मिटाने से उन्हें एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आपका दिमाग ही आपका सबसे बड़ा दोस्त और दुश्मन है । मैने 2016 में एशियाई चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया । मैं इतना डर गया था कि पहला मैच हार गया और दूसरे में पीछे चल रहा था । फिर 30 सेकंड के ब्रेक के दौरान मैने खुद से कहा कि जब इतनी दूर आये हो तो सबसे बुरा यही हो सकता है कि आप हार जाओगे । हार के डर से उबरकर अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ ।’’

सुहास ने कहा ,‘‘ मैने वह मैच ही नहीं बल्कि छह मैच और जीते और चीन में एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला गैर वरीय खिलाड़ी बना । सबक यह है कि हार के डर से उबर जाओ, सामने कौन है इसके बारे में सोचे बिना अपना सर्वश्रेष्ठ दो ।’’

दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम, सद्गुरु प्रधानमंत्री मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 फरवरी को प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ कड़ियां होंगी, जिनमें विशेषज्ञ छात्रों से बात करेंगे और उन्हें “एग्जाम वरियर” (परिक्षा को लेकर तनाव में घिरे रहने वाले) से “एग्जाम वॉरियर” (तनावमुक्त होकर परीक्षा देने वाले) बनने के उपाय सुझाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, ‘हेल्थ इंफ्लूएंसर’ फूड फार्मर, अभिनेता विक्रांत मैसी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और यूट्यूबर टेक्निकल गुरु जी तथा राधिका गुप्ता भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “परीक्षा पे चर्चा का अगला संस्करण हाजिर है, वो भी नये और जीवंत प्रारूप में! सभी ‘एग्जाम वारियर’, उनके माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा पे चर्चा 2025 देखने का आग्रह करता हूं, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित आठ बेहद दिलचस्प कड़ियां शामिल हैं!”

‘परीक्षा पे चर्चा’ एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान, वह छात्रों के परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित सवालों के जवाब भी देते हैं।

छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण फरवरी 2018 में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

‘परीक्षा पे चर्चा’ का सातवां संस्करण प्रगति मैदान के भारत मंडपम में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

खेल : भारत की स्टार मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की सर्जरी रही सफल
भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम के बाएं घुटने की कल सफल सर्जरी हुई है। उसके घुटने की मांसपेशियां फट गईं। मैरीकॉम को जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के 48 किलोग्राम भार वर्ग के शुरुआती मिनटों में चोट लग गई थी, जिसने उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया था।

चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं

मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। मैरीकॉम ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए 8 से 20 मई तक विश्व चैंपियनशिप को छोड़ दिया। मैरीकॉम के कोच छोटे लाल यादव ने कहा, ‘मैरीकॉम के घुटने में चोट थी जिसके लिए मंगलवार को मुंबई में उनकी सर्जरी हुई।’ चोट के कारण 39 साल की मैरीकॉम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं थी जहां वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी। मैरीकॉम ने पिछला टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के रूप में खेला था जहां वह प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी।

इम्फाल से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है मेरी कॉम के पति
मुक्केबाज मैरी कॉम के पति ओंखोलर ने रविवार को घोषणा की कि वह अगले मणिपुर विधानसभा चुनाव में खड़े होंगे। ओंखोलर ने कहा कि वह चुराचांदपुर जिले के सैकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बता दे कि मैरी कॉम फिलहाल राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं।

ओंखोलर ने भी अपनी पत्नी मैरी कॉम से सलाह लेने के बाद राजनीति में आने का फैसला किया है। मीडिया से बात करते हुए ओंखोलर ने कहा कि वह भाजपा से टिकट चाहते हैं। हालांकि, अगर उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलता है, तो वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे। ओंखोलर ने बैठक में कहा, "मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करने के लिए राजनीति में आने का फैसला किया है।" मेरा क्षेत्र बहुत पिछड़ा है।

एशियाई मुक्केबाजी : कड़े मुकाबले में हारीं मैरी कॉम, नहीं जीत सकीं छठा स्वर्ण
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम दुबई में जारी 2021 एएसबीसी एशियाई महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को हार गईं। इसके साथ ही मैरी कॉम अपने रिकार्ड छठे स्वर्ण पदक से चूक गईं। मैरी कॉम को 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन नाजि़म काजैबे ने 3-2 से हराया। इस हार के साथ एशियाई चैम्पियनशिप में मैरी कॉम का रिकार्ड छह स्वर्ण पदक जीतने का सपना फिलहाल पूरा नहीं हो सका है। मैरी कॉम ने एशियाई चैम्पियनशिप में सातवीं बार हिस्सा लेते हुए दूसरी बार रजत पदक जीता है।

मैरी कॉम और लैशराम सरिता देवी ने एशियाई चैम्पियनशिप में पांच-पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। इस महान मुक्केबाज ने 2003, 2005, 2010, 2012 और 2017 संस्करणों में स्वर्ण जीता था जबकि 2008 और इस साल उनके हिस्से में रजत पदक आया था। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और यूएई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में मैरी कॉम के बाद लालबुतसाही (64 किग्रा) भारत की ओर से अपनी चुनौती पेश करेंगी। इनके अलावा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं पूजा रानी (75 किग्रा) और अनुपमा (प्लस 81 किग्रा) आज ही अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगी।

पुरुष वर्ग में मौजूदा चैम्पियन अमित पंघल, अब तक इस टूर्नामेंट में पांच पदक अपने नाम कर चुके हैं। शिवा थापा (64 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) सोमवार को अंतिम बार एक्शन में दिखेंगे। भारत ने इस चैंपियनशिप में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं। यह इस चैम्पियनशिप में उसका अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। बैंकॉक में 2019 में भारत ने 13 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य) जीते थे और तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था।

आठ भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (64 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इन सबने देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया है। इस बीच, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं एक अन्य भारतीय पूजा रानी, जिन्हें सेमीफाइनल में वॉक-ओवर मिला था, का सामना उज्बेकिस्तान की मावलुदा मोवलोनोवा से होगा। मावलुदा ने अंतिम -4 में लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाली मरीना वोल्नोवा की चुनौती को समाप्त किया था। दूसरी ओर, लालबुत्साई और अनुपमा को भी अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में मजबूत कजाख मुक्केबाजों का सामना करना होगा।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगी मैरीकॉम
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम अगले महीने यहां इंदिरा गांधी स्पोटर्स कॉमप्लेक्स में होने वाले एशिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बीएफआई ने पिछले सप्ताह गैर ओलंपिक भार वर्गो के राष्ट्रीय चयन ट्रायल लिए थे, लेकिन मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहैन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था।

हरियाणा की मोनिका का 48 किग्रा वर्ग के लिए चयन किया गया जबकि साक्षी 54 किग्रा वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। इनके अलावा जैसमीन (57 किग्रा), पविलाओ बासुमातारी (64 किग्रा), स्वीटी बोरा (81 किग्रा) और अनुपमा (प्लस 81 किग्रा) भी टीम में शामिल की गई हैं।