Olympic Games - Loktej

मिशन ओलंपिक: नीरज चोपड़ा के साथ सचिन यादव को भी मिली जगह
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। डोप कलंकित पहलवान रीतिका हुड्डा को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से बाहर कर दिया गया है।

दूसरी ओर, कंपाउंड तीरंदाज परनीत कौर और अभिषेक वर्मा को कोर समूह में जगह मिल गई है जबकि डेकाथलीट तेजस्विन शंकर को डेवलपमेंटल सूची में शामिल किया गया है। एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता हुड्डा पिछले साल जुलाई में चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट में नाकाम रही थीं।

वह पिछले साल फरवरी में जारी टॉप्स कोर समूह का हिस्सा थीं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक सूत्र ने हुड्डा के बारे में बताया, अब उन्हें बाहर कर दिया गया है।

सिमरन समूह में बरकरार : विश्व पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता फर्राटा धाविका सिमरन को कोर समूह में रखा गया है जिनके गाइड उमर सैफी पिछले साल अक्तूबर में डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे।

सूत्र ने कहा, वह समूह में है और मिशन ओलंपिक सेल की अगली बैठक में उस पर चर्चा होगी। सिमरन पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता भी हैं। तीन बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकीं ‘क्लब थ्रो’ खिलाड़ी एकता भयान को भी कोर समूह में जगह मिली है।

ताीरंदाजों पर बड़ा दांव : लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार कंपाउंड तीरंदाजों को ताजा सूची में रखा गया है। परनीत, अभिषेक और ज्योति सुरेखा समेत आठ कंपाउंड तीरंदाजों को कोर समूह में जगह मिली है जबकि तीन रिकर्व सितारों दीपिका कुमारी, धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत को भी इसमें शामिल किया गया है।

अदिति गोपीचंद स्वामी, ओजस प्रवीण देवताले, प्रियांश, प्रथमेश जावकर और ऋषभ यादव के नाम भी सूची में शामिल हैं। एथलेटिक्स में भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा के साथ सचिन यादव को भी जगह मिली है जो पिछले साल विश्व चैंपियनशिपमें चौथे स्थान पर रहे थे। ट्रैक और फील्ड से स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले, लंबी कूद केखिलाड़ी एम श्रीशंकर और ऊंची कूद के खिलाड़ी सर्वेश कुशाररे इसमें शामिल हैं।

डेवलपमेंटल सूची में भी नए नाम : डेवलपमेंटल सूची में फर्राटा धाविक अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और एशियाई चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तेजस्विन के नाम जोड़े गए हैं।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम (विशाल टीके, जय कुमार, राजेश रमेश, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वी और संतोष कुमार) को इसमें शामिल किया गया है। उदीयमान टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह, मानव ठक्कर और दिया चितले को भी इस समूह में जगह मिली है।

भारत ने 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की
नई दिल्ली, 04 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड के लूजान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अधिकारियों से मुलाकात कर आधिकारिक तौर पर ओलंपिक मेजबानी का दावा किया।

भारतीय ओलंपिक संघ ने पिछले काफी समय से कहा है कि वह ओलंपिक का आयोजन करना चाहता है और उसके लिए प्रयास कर रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा के अलावा केंद्रीय खेल मंत्रालय और गुजरात सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक तौर पर मेजबान शहर के तौर पर अहमदाबाद के नाम की दावेदारी की। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने आईओसी के सामने आधिकारिक तौर पर मेजबान सिटी के तौर पर अपने किसी शहर का नाम दिया है।

साल 2032 का ओलंपिक खेल ब्रिसबेन में होना है इसलिए भारत ने 2036 ओलंपिक के लिए दावेदारी की है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ऊषा ने कहा है, भारत में ओलंपिक खेल का होना न सिर्फ एक भव्य आयोजन होगा बल्कि उसका सभी भारतीयों पर ऐसा प्रभाव पड़ेगा जो पीढ़ियों में कभी कभार पड़ता है।

उषा ने लूजान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। उन्होंने कहा कि बातचीत काफी अच्छी रही है।

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना अपनी मुक्केबाजी अकादमी शुरू करेंगी
नई दिल्ली, 01 जून (वेब वार्ता)। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की अकादमी का उद्घाटन मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा करेंगे।

लवलीना ने कहा, ‘‘यह अकादमी सिर्फ प्रशिक्षण सुविधा से कहीं बढ़कर है। यह एक सपना है जो मैंने खुद और असम के उन अनगिनत युवा लड़कों और लड़कियों के लिए देखा है जो रिंग में उतरना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘लवलीना मुक्केबाजी अकादमी’ के साथ मैं ऐसा माहौल बनाना चाहती हूं जहां महत्वाकांक्षी खिलाड़ी न केवल मुक्केबाजी की कला सीखें बल्कि सफल होने के लिए जरूरी जज्बा, अनुशासन और मजबूत आत्मविश्वास भी हासिल करें।’’

यह अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की लवलीना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है।

2036 के ओलंपिक खेलों का आयोजन गुजरात में कराने के प्रयास : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लखनऊ, 19 अप्रैल (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक केडी. सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की पहल का स्वागत किया। वहीं, इसे भारत के लिए मील का पत्थर भी करार दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत के कई सांसदों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करके समाज के विकास के लिए एक नई राह तैयार की है। आज लखनऊ का नाम भी उस कड़ी में जुड़ गया है। किसी भी समाज के विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि समाज में खेल और खिलाड़ियों के न केवल महत्व को समझा जाए, बल्कि उन्हें फलने-फूलने का पूरा अवसर भी दिया जाए। आज पूरा देश, नेशन फर्स्ट को पहले रखकर खिलाड़ियों की तरह सोच रहा है।

उन्होंने कहा, ”हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में हर प्रदेश और देश के हर जिले के प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित लखनऊ का विचार भी सीधा जुड़ा हुआ है। इसलिए, भारत के हर नागरिक को एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ शहर अपनी स्पोर्टिंग कल्चर के लिए केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में जाना जाता था। जिन महान हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू के नाम से यह स्टेडियम जाना जाता है, उन्होंने यहां काफी लंबा समय बिताया। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद ने भी लखनऊ की खेल संस्कृति को संवारा है।

उनके बेटे अशोक कुमार और विख्यात ओलंपियन जमन लाल शर्मा की यह कर्म भूमि रही है। भारत का पहला एस्ट्रो टर्फ भी इसी लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में अस्सी के दशक में लगाया गया। लखनऊ में आजकल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले हो रहे हैं, मगर एक समय था, जब इसी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शीशमहल ट्रॉफी नाम से एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता था और टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ी लखनऊ में खेलते नजर आते थे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ अपनी स्पोर्टिंग कल्चर के लिए कितना विख्यात रहा है, यह इसी बात से समझा जा सकता है कि आजादी के बाद जब पहली बार नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया तो हमारे-आपके इसी शहर में किया गया। उसके बाद भी समय-समय पर यहां नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट्स आयोजित होते रहे हैं और आज यह सांसद खेल महाकुंभ भी लखनऊ के स्पोर्टिंग कैलेंडर में जुड़ गया है।

एक समय था जब लोग खेल के महत्व को समझे बिना कहा करते थे कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। आज वह सोच बदल चुकी है और खेलों और खिलाड़ियों के प्रति समाज की धारणा बदली है। आज माता-पिता अपने बच्चों को लिएंडर पेस, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, पीवी सिंधु, डी गुकेश और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी और एथलीट के रूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो उनका एक ही लक्ष्य होता है, खुद को और टीम को विजयी बनाना। एक खिलाड़ी हमेशा टीम को इंडिविजुअल से ऊपर रखना जानता है। यही भावना आगे चल कर नेशन फर्स्ट के रूप में सामने आती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई स्पोर्टिंग कल्चर विकसित हुई है। पहले भारत के खिलाड़ी जीतने से अधिक पार्टिसिपेट करने पर ही संतुष्ट हो जाते थे।

आज भारत के खिलाड़ी पूरी दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाता है। इस बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह केंद्र और हमारी उत्तर प्रदेश सरकार की स्पोर्ट्स फ्रेंडली नीतियां भी हैं। आज ‘खेलो इंडिया’ के तहत तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों को प्रति माह 50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है, जो उन्हें प्रशिक्षण, आहार, कोचिंग, किट, आवश्यक उपकरण और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लगभग 1,000 खेलो इंडिया केंद्रों में हजारों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आज के बदलते भारत में छोटे शहरों की प्रतिभाओं को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है।

आज जो खेल महाकुंभ यहां आयोजित किया जा रहा है, उसके परिणाम आने वाले वर्षों में साफ दिखाई देंगे, जब लखनऊ के युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे। खेलों को हम लोग बहुत गंभीरता से लेते हैं। आज हमारी सरकार 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों का आयोजन गुजरात में करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। वहीं, अन्य विश्व स्तरीय खेलों का भी आयोजन भारत में हो इसका भी प्रयास चल रहा है।

दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की मेजबानी करेगा
दुबई, 16 अप्रैल (भाषा) दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार देर रात को यह घोषणा की।

क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी। इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा। यह शहर ओलंपिक खेलों के मुख्य शहर लॉस एंजिल्स से 48 किलोमीटर दूर है।

यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन यह खेल का विस्तार करने का एक शानदार अवसर होगा। तेज-तर्रार, रोमांचक टी20 प्रारूप में ओलंपिक में क्रिकेट नए दर्शकों को आकर्षित करेगा।’’

क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों का हिस्सा था। इसे अक्टूबर 2023 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया।

विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगा सम्मान, हरियाणा कैबिनेट का फैसला
चंडीगढ़, 26 मार्च (वेब वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने कुश्ती से राजनीति में आईं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की खेल नीति के तहत लिया गया है।

जिंद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में यह मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था।

राज्य कैबिनेट ने इस मामले को एक विशेष अपवाद मानते हुए, विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सम्मान और लाभ देने का फैसला किया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह एक विधायक हैं, इसलिए उन्हें यह निर्णय लेने का विकल्प दिया जाएगा कि वह किन लाभों को प्राप्त करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक रजत पदक विजेता को तीन प्रमुख लाभ दिए जाते हैं – चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी की सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक प्लॉट।

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में एक तकनीकी कारण से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद, उन्होंने सेमीफाइनल मैच जीता था और हरियाणा सरकार ने उनके प्रदर्शन को ऐतिहासिक मानते हुए उन्हें ओलंपिक पदक विजेता का दर्जा देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उस समय ट्वीट कर कहा था कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट का सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान विनेश फोगाट ने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा था कि विनेश हमारी बेटी है और उसे ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान पुरस्कार मिलेगा। लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।”

फोगाट ने कहा, “यह पैसे का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है। पूरे हरियाणा से लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे सरकार से नकद पुरस्कार मिला?”

अगस्त 2024 में हरियाणा सरकार ने घोषणा की थी कि विनेश फोगाट को पदक विजेता का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया था कि विनेश को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान सभी पुरस्कार दिए जाएंगे।

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स के दूसरे दिन भारत ने 5 और पदक जीते, कुल पदकों की संख्या 9 हुई
नई दिल्ली, 13 मार्च (वेब वार्ता)। स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे दिन भी सफलता का परचम लहराया। बुधवार को दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर भारत की कुल पदक संख्या अब 9 हो गई है।

स्नोबोर्डिंग, जिसने पहले दिन भारत को चार पदक दिलाए थे, ने दूसरे दिन भी पदक तालिका में इजाफा किया। भारती (डिवीजन F25) ने नोविस स्लैलम फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्षिता ठाकुर (डिवीजन F26) ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। यह भारती का टूर्नामेंट में दूसरा स्वर्ण पदक है जबकि हर्षिता ने पहले दिन रजत पदक जीता था।

भारतीय दल ने अल्पाइन स्कीइंग में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां एक स्वर्ण और दो रजत पदक भारत की झोली में आए। नर्मला देवी (डिवीजन F06) ने इंटरमीडिएट जायंट स्लैलम फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, वहीं राधा देवी (डिवीजन F01) ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, अभिषेक कुमार (डिवीजन एम02) ने नोविस जायंट स्लैलम फाइनल में रजत पदक जीतकर भारत की पदक संख्या को और बढ़ाया।

भारतीय स्नोबोर्डिंग टीम के मुख्य कोच अनूप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, “हम अपने एथलीटों के प्रदर्शन पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने पहले ही 9 पदक जीत लिए हैं, जिनमें से 6 स्नोबोर्डिंग में आए हैं। हमारे खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस पदक संख्या को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

ट्यूरिन, इटली में आयोजित हो रहे स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में 102 देशों के 1,500 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 8 खेलों का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारतीय दल 6 खेलों— स्नोबोर्डिंग, स्नोशूइंग, अल्पाइन स्कीइंग, स्पीड स्केटिंग, फ्लोरबॉल और क्रॉस कंट्री स्कीइंग में अपनी चुनौती पेश कर रहा है।

इटली में 7 से 17 मार्च तक होंगे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल
नई दिल्ली, 05 मार्च (वेब वार्ता)। खेल मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए 49 सदस्यीय भारतीय टीम के आधिकारिक विदाई समारोह में शामिल होंगे। विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 7 से 17 मार्च तक इटली के ट्यूरिन में आयोजित किए जाने हैं।

भारतीय टीम में 30 एथलीट, तीन अधिकारी और कोच सहित 16 सहायक कर्मचारी शामिल हैं, जो सबसे बड़ा दल है। विशेष एथलीट छह खेलों – अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो शूइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दिव्यांग एथलीटों को समर्थन देने पर जोर दिया है। इस संबंध में, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इन एथलीटों के लिए विभिन्न भारतीय शहरों – चंडीगढ़, नारकंडा, नई दिल्ली, ग्वालियर, नोएडा और गुड़गांव में 11 राष्ट्रीय कोचिंग शिविर आयोजित किए, ताकि उन्हें विश्व शीतकालीन खेलों के लिए अच्छी तरह से तैयार होने में मदद मिल सके।

इसके अतिरिक्त, साई ने प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए उपकरण सहायता प्रदान की। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्व शीतकालीन खेलों में भारतीय दल की भागीदारी के लिए हवाई किराया, बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए भी धन स्वीकृत किया गया है।

ट्यूरिन 2025 में 100 देशों के लगभग 1,500 एथलीट भाग लेंगे, जो आठ शीतकालीन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे: अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, डांसस्पोर्ट, फिगर स्केटिंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग।

लगभग 1,000 कोच और अधिकारी अपने प्रतियोगिता प्रयासों में प्रतिनिधिमंडल का समर्थन करेंगे, जबकि अनुमानित 2,000 स्वयंसेवक ट्यूरिन खेलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगे।

विशेष ओलंपिक खेलों में लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 45.61 प्रतिशत एथलीट और यूनिफाइड पार्टनर्स (बौद्धिक अक्षमता रहित खिलाड़ी) महिलाएं हैं, जबकि ऑस्ट्रिया में आयोजित विश्व शीतकालीन खेल 2017 में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत था।

ओलंपिक के लिए भारत का दावा मजबूत
नई दिल्ली, 02 मार्च (वेब वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के दावेदार सेबेस्टियन को का मानना है कि 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दावा ‘मजबूत है। 68 वर्षीय को ने रविवार को कहा, मैं खुश हूं कि भारत ओलंपिक आंदोलन के लिए प्रतिबद्ध है। पर यह बहुत प्रतिस्पर्धी होगा क्योंकि इसमें सिर्फ एक ही बोलीदाता नहीं होगा, लेकिन भारत इसे बहुत मजबूत दावा बना सकता है।

पोलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, कतर, हंगरी, तुर्कीये, मैक्सिको और मिस्र उन अन्य देशों में शामिल हैं जिन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की है। 2036 खेलों के मेजबान देश का 2026 से पहले पता नहीं चलेगा। आईओसी अध्यक्ष के रूप में चुनाव लड़ने वाले सात उम्मीदवारों में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है।

2028 ओलंपिक की तैयारियों के लिये हैदराबाद में सात मार्च से तीन दिवसीय चिंतन बैठक
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों का खाका तैयार करने के लिये सात मार्च से हैदराबाद में तीन दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन किया जायेगा ।

खेलमंत्री मांडविया ने यहां मीडिया से कहा ,‘‘ 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारियों की रणनीति तय करने के लिये हैदराबाद के कान्हा शांति वन में सात से नौ मार्च तक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी राज्यों के खेलमंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य, चुनिंदा राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे ।’’

विशेषज्ञों में एलीट पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी होंगे ।

खेलमंत्री ने यह भी कहा कि उनका फोकस देश में खेलों के सतत आयोजन पर है जिसके लिये चुनिंदा केंद्रों को खेल विशेष का केंद्र बनाया जायेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कम से कम पंद्रह खेलों का एक कैलेंडर बनाना चाहता हूं । कोशिश यही है कि देश में साल भर कोई न कोई खेल आयोजन होता रहे और इन सतत खेलों से प्रतिभायें निकलकर आयें । देश में चुनिंदा शहरों को खेल विशेष का हब बनाया जायेगा । मसलन दीयू में बीच खेल , लद्दाख और कश्मीर में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल, छत्तीसगढ में खेलो इंडिया आदिवासी खेल का आयोजन शामिल है ।’’

जसपाल राणा मेरे कोच बने रहेंगे : मनु भाकर
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा कि जसपाल राणा उनके कोच बने रहेंगे जिन्हें भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पिस्टल निशानेबाजी का हाई परफार्मेंस ट्रेनर नियुक्त किया है ।

चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राणा और मनु के बीच तोक्यो ओलंपिक से पहले मतभेद हो गए थे लेकिन पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले दोनों फिर साथ आये । मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा ।

राणा के मार्गदर्शन में मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजादी के बाद पहली भारतीय खिलाड़ी बनी । उन्होंने दस मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम वर्ग में कांस्य पदक जीते ।

मनु ने सोमवार की रात वर्ष 2024 की बीबीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने के बाद कहा ,‘‘ मैं इतना ही कहूंगी कि वह (राणा) मेरे कोच हैं और अपने काम में बहुत अच्छे हैं । वह काफी प्रतिभाशाली हैं और मेरे लिये बहुत अच्छे कोच रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘वह मेरे कोच हैं । वह किसी और के भी कोच हो सकते हैं लेकिन मेरे लिये वह मेरे कोच हैं ।’’

भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हम अप्रैल में विश्व कप में जायेंगे और उसके बाद जून में घरेलू स्पर्धायें हैं । म्युनिख में फिर विश्व कप और अक्टूबर नवंबर में विश्व चैम्पियनशिप हैं । मेरा लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप है ।’’

राष्ट्रमंडल खेल 2030 ओलंपिक 2036 की मेजबानी के भारत के लक्ष्य के लिये सही कदम: सीजीएफ सीईओ
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की सीईओ कैटी सेडलेर ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी ओलंपिक 2036 की मेजबानी के भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में सही कदम होगा ।

सेडलेर टाइम्स समूह के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के दूसरे दिन की वक्ता थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक की मेजबानी अतुल्य उपलब्धि होगी और भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इस लक्ष्य को पाने की दिशा में सही कदम होगा ।’’

सीजीएफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बीच राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की संभावना पर अनौपचारिक बातचीत के बाद उनका बयान आया है ।

सेडलेर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत निकट भविष्य में ओलंपिक में शीर्ष दस टीमों में होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सही नेतृत्व, बुनियादी ढांचा और जुनून के दम पर भारत ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल होने की दहलीज पर है । देश की छवि बनाने में खेलों की भूमिका अहम है और खेल महाशक्ति के रूप में पहचान मिलने से विश्व स्तर पर देश का दबदबा बढता है ।’’

भारत ने अब तक सिर्फ एक बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है ।

भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी का आशय पत्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को सौंप दिया है जो अगले साल मेजबान पर फैसला लेगी ।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के अध्यक्ष लूसियानो रोस्सी ने इस मौके पर कहा ,‘‘ भारत दिल्ली ही नहीं बल्कि भोपाल में भी काफी मेहनत कर रहा है । ये प्रयास खेलों के भविष्य को लेकर भारत की गंभीरता साबित करने के लिये उठाये गए ठोस कदम है ।’’