Netflix - Loktej

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ ‘ग्लोरी’ बॉक्सर की दमदार भूमिका में धमाल मचाएंगे कुणाल ठाकुर
मुंबई, 23 अप्रैल (वेब वार्ता)। अभिनेता कुणाल ठाकुर अपनी पिछली सीरीज़ ट्रायल के बाद ग्लोरी के साथ एक नया और सशक्त पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं।

एक मई को प्रीमियर होने जा रही नेटफ्लिक्स सीरीज़ ग्लोरी में कुणाल एक बॉक्सर की दमदार भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं।

पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के साथ एक दमदार एंसेंबल कास्ट से सजीग्लोरी में हर किरदार महत्वाकांक्षा, प्रतिद्वंद्विता और निजी संघर्षों के बीच अपनी कहानी बुनता नज़र आनेवाला है।

ऐसे में बॉक्सर के रूप में कुणाल की एंट्री इस तेज़ और भावनात्मक कहानी के केंद्र में ना सिर्फ उन्हें स्थापित करती है, बल्कि अपने किरदार के माध्यम से वे शारीरिक ताकत और भावनात्मक गहराई को भी दर्शाते हैं।

गौरतलब है कि पहली बार स्क्रीन पर बॉक्सर का दमदार किरदार निभाने के लिए कुणाल ने खास तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से खेल की अनुशासन और उसकी रॉ एनर्जी को भी बखूबी समझते हुए इसे अपनाया है।

कुणाल ठाकुर ने कहा, “ग्लोरी मेरे लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसमें मैं पहली बार एक बॉक्सर का किरदार निभा रहा हूँ, जो काफी इंटेंस, लेयर्ड और भावनात्मक रूप से गहराई लिए हुए है।

इसके अलावा पुलकित और दिव्येंदु के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा, और मैं करण का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया।”

पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी सैफ-प्रतीक की जोड़ी, ‘हम हिंदुस्तानी’ में सुनाएंगे देश की अनसुनी कहानी
मुंबई, 04 फरवरी (वेब वार्ता)। नेटफ्लिक्स जल्द ही वेब सीरीज ‘हम हिंदुस्तानी’ लेकर आ रहा है, जिसमें पहली बार अभिनेता सैफ अली खान और प्रतीक गांधी स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे। यह पीरियड ड्रामा स्वतंत्र भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनाव की अनसुनी कहानी सुनाएगा।

यह सीरीज भारतीय इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत करेगी, जिसने लोकतंत्र की नींव रखी। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे नए आजाद भारत में अधिकारियों की एक टीम अराजकता, विरोध और चुनौतियों के बीच देश का पहला आम चुनाव कराने के लिए संघर्ष करती है।

सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के लोकतंत्र की नींव रखने वाले उन लोगों की मेहनत, विश्वास और साहस को उजागर करती है। टीम के अनुसार, सीरीज न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि आज के युवाओं को बताएगी कि भारत का लोकतंत्र कितनी मेहनत और संघर्ष से बना।

उन्होंने बताया, “हर हिंदुस्तानी को वोट देने का अधिकार है, और यह देश के सबसे महत्वपूर्ण वादों में से एक है। यही ‘हम हिंदुस्तानी’ में दिखाया गया है।

वास्तव में जमीनी स्तर पर काम करने वालों की नजर से इस ऐतिहासिक घटना को दिखाना हमारी जिम्मेदारी और सौभाग्य दोनों रहा। यह विश्वास, साहस और सामूहिक प्रयास की कहानी है, जिसने आज के भारत को आकार दिया।

हमें राहुल ढोलकिया के विजन को नेटफ्लिक्स पर लाने और इस चैप्टर को सही पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करने पर गर्व है। हम इसके लिए उत्साहित हैं।”

‘हम हिंदुस्तानी’ के निर्देशक और लेखक राहुल ढोलकिया हैं, जिनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखती हैं। सीरीज का प्रोडक्शन एम्मे एंटरटेनमेंट ने किया है। निर्माता मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी हैं।

सीरीज के एक्टर्स की बात करें तो सैफ अली खान और प्रतीक गांधी के साथ दीपक डोबरियाल, मिमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
मुंबई, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन गौरव शुक्ला कर रहे हैं।

इस सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।

अब निर्माताओं ने 'सारे जहां से अच्छा' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा समेत पूरी स्टारकास्ट की दमदार झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर ने दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा एक गुप्त जंग में जासूस बने हैं। ओवर एंड आउट। यह वेब सीरीज 1970 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर को पृष्ठभूमि बनाकर तैयार की गई है।

इसकी कहानी में जासूसी, देशभक्ति, बलिदान और कर्तव्य की भावना को गहराई से उकेरा गया है। सीरीज में प्रतीक गांधी एक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर की भूमिका में नजर आएंगे, जो देश के लिए हर खतरे से लड़ने को तैयार है। यह सीरीज थ्रिल और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण साबित होने वाली है।

इम्तियाज अली की नयी वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’; अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल आएंगे नजर
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ‘‘ओ साथी रे’’ लेकर आ रहे हैं जिसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे।

इम्तियाज अली के भाई आरिफ अली इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वेब सीरीज ‘शी’ का भी निर्देशन किया था।

‘नेटफ्लिक्स’ पर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज कर दर्शकों का प्यार बटोर चुके इम्तियाज अली ने एक बयान में कहा, ‘‘ओ साथी रे’’ नये जमाने की कहानी है, लेकिन इसमें इश्क का अंदाज वही पुराने जैसा है...’’

अली ने इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है और वह इसमें कार्यकारी निर्माता के तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आरिफ द्वारा इस वेब सीरीज का निर्देशन करने तथा इसमें अविनाश, अदिति और अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकारों के होने से मैं राहत और उत्साहित महसूस कर रहा हूं...’’

वेब सीरीज ‘‘ओ साथी रे’’ में अली और हैदरी फिर से साथ काम करेंगे। इससे पहले वे फिल्म ‘रॉकस्टार’ में भी साथ काम कर चुके हैं। अली द्वारा निर्मित फिल्म ‘लैला मजनूं’ में भी तिवारी ने काम किया था।

वेब सीरीज ‘‘ओ साथी रे’’ का निर्माण ‘विंडो सीट फिल्म्स’ और ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जा रहा है।

'इमरजेंसी' 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी : कंगना रनौत
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी।

यह फिल्म अपने सेंसर प्रमाणपत्र तथा सिख समुदाय को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के आरोपों के कारण विवादों में रही और कई बार रिलीज टलने के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आपातकाल के समय पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। वह इसकी निर्देशक एवं निर्माता भी हैं।

रनौत ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा , ‘‘ 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर ...’’

‘नादानियां’ से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे इब्राहिम अली खान, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
मुंबई, एक फरवरी (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को इसकी घोषणा की गयी।

फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस फिल्म के साथ शौना गौतम भी निर्देशन जगत में कदम रख रही हैं और करण जौहर, अपूर्व मेहता व सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

पहले प्यार के जादू, पागलपन और मासूमियत को दर्शाती ‘नादानियां’ दक्षिण दिल्ली की रहने वाली एक उत्साही लड़की पिया (खुशी कपूर) और नोएडा के एक मध्यमवर्गीय लड़के अर्जुन (इब्राहिम) की कहानी है।

यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं के आपस में टकराने और पहले प्यार की मीठी उलझनों से भरे एक सफर को दर्शाती है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘नादानियां’ दर्शकों को भावनात्मक पहलू से छूती नजर आएगी।

कपूर शेख ने कहा, “हम रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की अपनी श्रृंखला का विस्तार करने और दर्शकों को युवाओं की दुनिया की एक झलक दिखाने के लिए रोमांचित हैं।”

नेटफ्लिक्स ने अब तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभिनेत्री महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी ‘नादानियां’ में नजर आएंगे।

उच्च न्यायालय ने ‘कॉपीराइट’ उल्लंघन मामले में अभिनेता धनुष के खिलाफ नेटफ्लिक्स की याचिका खारिज की
चेन्नई, 28 जनवरी (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स की भारतीय इकाई लॉस गैटोस द्वारा दायर आवेदन खारिज कर दिया, जिसमें अभिनेत्री नयनतारा, उनके पति विग्नेश और अन्य द्वारा कथित तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन किए जाने के मामले में अभिनेता धनुष की याचिका को निरस्त करने का अनुरोध किया गया था।

न्यायमूर्ति अब्दुल कुद्दोस ने लॉस गैटोस द्वारा दायर आवेदन को खारिज कर दिया और धनुष के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार द्वारा दायर याचिका पर अगली सुनवाई 5 फरवरी के लिए निर्धारित की। वंडरबार ने याचिका में लॉस गैटोस और अन्य के खिलाफ अंतरिम निषेध आदेश दिए जाने का आग्रह किया गया है।

धनुष ने अपने आवेदन में कहा था कि उन्होंने कुछ साल पहले तमिल फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ का निर्माण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माण के समय की पर्दे के पीछे की कुछ फुटेज का उपयोग नयनतारा की डॉक्यूमेंटरी ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ के निर्माण में अनधिकृत रूप से किया गया जिसका प्रसारण नेटफ्लिक्स पर हुआ।

धनुष ने कहा कि चूंकि नेटफ्लिक्स का कार्यालय मुंबई में है जो मद्रास उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, इसलिए उन्होंने इस अदालत में ओटीटी मंच पर मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगते हुए आवेदन दायर किया था, जिसे अनुमति दे दी गई। नेटफ्लिक्स ने आदेश को रद्द कराने के आग्रह के साथ आवेदन दायर किया।

उच्च न्यायालय ने अनुमति रद्द किए जाने और वादपत्र को अस्वीकार करने के नेटफ्लिक्स के आवेदन को खारिज कर दिया।

याचिका को इस आधार पर अस्वीकार करने का अनुरोध किया गया कि कोई तात्कालिकता नहीं है क्योंकि डॉक्यूमेंटरी पहले ही जारी हो चुकी है, इसलिए वादी को अनिवार्य मुकदमा-पूर्व मध्यस्थता के लिए जाना चाहिए था।

उच्च न्यायालय वादी की बात से सहमत नहीं हुआ और आवेदन खारिज कर दिया।

'लस्ट स्टोरीज-2' का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रोल ने दर्शकों का दिल जीता
‘लस्ट स्टोरीज’ की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इस सीरीज में दर्शकों को नौ दिग्गज अभिनेता, चार मशहूर निर्देशक और चार नई कहानियां देखने को मिलेंगी। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज-2’ के ट्रेलर की शुरुआत नीना गुप्ता द्वारा अपनी पोती को सलाह देने से होती है। कार खरीदते समय हम टेस्ट ड्राइव लेते हैं, तो शादी से पहले टेस्ट ड्राइव क्यों नहीं? वह कुछ इस तरह बात करती नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रोमांस सबका ध्यान खींच रहा है। साथ ही एक्ट्रेस काजोल को सीरीज में देखना फैंस के लिए सुखद सरप्राइज है।

फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में चार कहानियां नजर आएंगी। कहानियों का निर्देशन आर बाल्की, सुजॉय घोष, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और कोंकणा सेन शर्मा ने किया है। विजय वर्मा और तमन्नाह भाटिया के साथ, काजोल, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाते हैं। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने किया है।

लस्ट स्टोरीज के पहले सीज़न में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। अब ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में काजोल, नीना गुप्ता और विजय वर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के टीजर को कैप्शन देते हुए लिखा, “क्या आप पहली नजर में लस्ट में विश्वास करते हैं? क्योंकि हम फिर से एक नई कहानी और नए कलाकारों के साथ कमर कस रहे हैं।”

मनोरंजन : भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नोमिनेट होने वाली फिल्म ‘छेल्लो शो’ इस ओटीटी प्लेटफार्म पर आने को तैयार
भारत की तरफ से एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेटेड गुजराती फिल्म छेलो शो सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर आने को बिल्कुल तैयार है। फिल्म के निर्देशक पान नलिन की बायोपिक छेलो शो में उनके बचपन की कहानी दिखायी गयी है कि छोटे से कस्बे के बच्चे को कैसे सिनेमा से प्यार हो जाता है।

निर्देशक पान नलिन की बायोपिक है फिल्म छेलो शो

गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री गुजराती फिल्म छेलो शो ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई। इस फिल्म के कलाकार भी बहुत खास थे, जो कई छोटे बच्चे थे। इन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी और सबको अपनी कला से चकित कर दिया। इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 10 जून 2021 को हुआ था। अब यह फिल्म 25 नवम्बर से हिंदी और गुजराती भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

इस इटालियन फिल्म से हुई थी तुलना

आपको बता दें कि भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री इस फिल्म की तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से हुई थी। इसकी वजह ये थी कि इस फिल्म की कहानी इटालियन फिल्म से मिलती-जुलती है। फिल्म का एक पोस्टर भी सिनेमा पैराडीजो के एक पोस्टर से प्रेरित दिखता है।

खुश कर देगी फिल्म

इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर आने के बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'जैसा कि हम 95वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने को आगे बढ़ा रहे हैं, हम रोमांचित हैं कि लास्ट फिल्म शो को नेटफ्लिक्स इंडिया में जगह मिल गई है और हमें यकीन है कि नलिन का सिनेमाई जादू और सुंदरता भारत में नेटफ्लिक्स के दर्शकों को वैसे ही मंत्रमुग्ध कर देगी, जैसे भारत और दुनिया भर के थिएटर दर्शकों को है।'

मनोरंजन : अब नेटफ्लिक्स पर भी दिखाई देंगे विज्ञापन
नेटफ्लिक्स ने कंफर्म किया है कि यूजर्स अब प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीम करते समय विज्ञापन देखेंगे। कंपनी ने विज्ञापनों के साथ बेसिक नाम से एक नया किफायती प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को प्रति घंटे औसतन 4 से 5 मिनट के विज्ञापन दिखाई देंगे। विज्ञापनों के साथ बेसिक वे सभी सुविधाएँ प्रदान करता है जिनकी लोग नेटफ्लिक्स की मूल योजना से अपेक्षा करते हैं, कुछ अंतर जैसे कि सीमित संख्या में फिल्में और टीवी शो लाइसेंस प्रतिबंधों के कारण उपलब्ध नहीं होंगे और ग्राहक भी ऑफ़लाइन देखने सामग्री को डाउनलोड करने में सक्षम नहीं होंगे ।

इन देशों में शुरू होगी ये योजना

नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया है कि लॉन्च अवधि में, विज्ञापन 15 या 30 सेकंड की लंबाई के होंगे जो शो और फिल्मों के पहले और दौरान चलेंगे। बेसिक विथ ऐड्स प्लान कंपनी द्वारा पहली बार कम कीमत वाले विज्ञापन प्लान के विकल्प की घोषणा के छह महीने बाद ही लॉन्च होगा। विज्ञापनों के साथ नेटफ्लिक्स के बेसिक की कीमत यूएस में $ 6.99 प्रति माह होगी और 3 नवंबर को सुबह 9 बजे पीटी में लॉन्च होगी। यह ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, यूके और यूएस में उपलब्ध होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसकी मौजूदा योजनाओं और सदस्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विज्ञापनों के साथ बेसिक नेटफ्लिक्स की मौजूदा विज्ञापन-मुक्त बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम योजनाओं का पूरक है।

भारत को लेकर ये जानकारी आई सामने

आपको बता दें कि अभी तक, नेटफ्लिक्स ने भारत में नए बेसिक को विज्ञापन योजना के साथ लाने की किसी योजना का खुलासा नहीं किया है और हमें उम्मीद है कि यह निकट भविष्य में इसे देश में लाएगा। वर्तमान में भारत में सबसे सस्ती नेटफ्लिक्स योजना मोबाइल प्लान है जिसकी कीमत 149 रुपये है। यह योजना ग्राहकों को 480p रिज़ॉल्यूशन में मोबाइल और टैबलेट पर सामग्री देखने की अनुमति देती है।