Cinema - Loktej

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में सफल बनाने का ये निकल सकता है नुस्खा; सस्ती टिकटें और नाश्ता!
कोरोना काल के बाद से ही बॉलीवुड का अच्छा समय नहीं चल रहा है। बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। अब ऐसे संकेत मिल रहे है कि फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने से सिनेमाघरों में मूवी टिकट और खाने की कीमतों में कमी आ सकती है। इस साल बॉलीवुड फिल्मों की लगातार असफलता ने थिएटर मालिकों, फिल्म निर्माताओं और वितरकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। फिल्में फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण बड़ी संख्या में सिनेमा हॉल का दर्शकविहीन रहना है। जिसके चलते थिएटर मैनेजर अब सस्ते टिकट देकर दर्शकों को आकर्षित करने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर 60 लाख से अधिक लोग सिनेमा हॉल पहुंचे थे

आपको बता दें कि मल्टीप्लेक्सों में सस्ती टिकेट के ऑफर देने के पीछे एक और कारण नजर आ रहा है। दरअसल पिछले महीने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर टिकटों की कीमत 75 रुपये थी और उस दिन 60 लाख से अधिक लोग सिनेमा हॉल पहुंचे थे। इस सफलता को देखते हुए फिल्म के लिए सस्ते टिकट देने की योजना पर काम चल रहा है। वर्तमान में मल्टीप्लेक्स में मूवी टिकटों की कीमत अब शो के समय और अन्य कारकों के आधार पर ₹350-450 या उससे अधिक है। ऐसे में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि एक आम उपभोक्ता के लिए इतना महंगा टिकट खरीदना बेहद मुश्किल है। साथ ही इन्हीं कीमतों पर ओटीटी प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन आसानी से मिल जाने के कारण सिनेमा के बदले ओटीटी का चयन कर रहे हैं।

आने वाली फिल्मों के लिए सस्ते हो सकते हैं टिकट

थिएटर संचालक और वितरक आने वाली फिल्मों के लिए कम और मध्यम बजट के मूवी टिकट सस्ते कर सकते हैं। शाम और रात के शो के लिए सस्ती दरों पर टिकट उपलब्ध कराने की भी योजना है। ज्यादातर युवाओं को आकर्षित करने के लिए वीकेंड पर भी इस तरह के ऑफर्स देने की योजना है।

मल्टीप्लेक्स में खाना भी सस्ता होगा

सिनेमाघरों में महंगे खाने की शिकायतों के बाद खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी शोध की उम्मीद है। प्रयोग के तौर पर पिछले हफ्ते ब्रह्मास्त्र और चुप जैसी फिल्मों के टिकट 100 रुपये में बिके। अब अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और इसके लिए 2 अक्टूबर से ओपनिंग डे टिकट पर 50 फीसदी की छूट दी गई है। अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म अलविदा इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और फिल्म के ओपनिंग डे पर टिकटें 150 रुपये में बिक रही हैं।

बड़े बजट की फिल्मों में ऐसा कर पाना संभव नहीं, फिलहाल कम बजट की फिल्मों के साथ कर रहे प्रयोग

आइनॉक्स लीजर के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह जयला ने कहा, "हम कुछ समय लेंगे और विश्लेषण करेंगे कि टिकट की कीमतें कम होने पर दर्शकों की संख्या वास्तव में बढ़ जाती है या नहीं। हालांकि, बड़े बजट की फिल्मों के लिए ऐसा करना संभव नहीं है, क्योंकि टिकट की कीमतें इतनी कम होने पर वे अपनी लागत वसूल नहीं कर पाती हैं। हालांकि, अक्टूबर में आने वाली छोटी फिल्मों को टिकट की कम कीमतों से निश्चित रूप से फायदा हो सकता है।"

अहमदाबाद : नो वैक्सीन, नो मूवी- एसोसिएशन ने की बड़ी घोषणा
अहमदाबाद नगर निगम ने 20 सितंबर से सभी निगम संचालित केंद्रों में गैर-टीकाकरण वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब निगम के नक्शेकदम पर चलते हुए शहर के रेस्तरां और होटलों ने भी घोषणा की है कि वे टीकाकरण के बिना ग्राहकों को प्रवेश नहीं करने देंगे। अब एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वह 25 सितंबर से शहर के सिनेमाघरों में बिना वैक्सीनेशन के एक भी दर्शक को प्रवेश नहीं मिलेगा।

आपको बता दें कि निगम या राज्य सरकार द्वारा बिना टीके के लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई आधिकारिक परिपत्र जारी नहीं किया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर विभिन्न उद्योग टीकाकरण को अनिवार्य बनाने पर जोर दे रहे हैं। सिनेमाघरों की बात करें तो अहमदाबाद में 40 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स हैं। जो संघ के नियमों से बंधे नहीं हैं। वे कॉर्पोरेट नीति के अनुसार काम करते हैं। इसलिए शहर के कुछ थिएटर एसोसिएशन के फैसले के पक्ष में नहीं हैं। थिएटर्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार से उन शहर के सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए नो-एंट्री की घोषणा की गई है, जिन्हें टीका नहीं लगा है। घोषणा के बाद एक आरोप यह भी है कि निर्णय में सभी थिएटर संचालकों के विचारों को ध्यान में नहीं रखा गया।

ऐसे में कुछ मल्टीप्लेक्स थिएटर संचालकों का मानना है कि कोरोना के कारण पिछले 12 महीनों में मल्टीप्लेक्स का कारोबार चौपट हो गया है। ऐसे में बिना वैक्सीन वाले लोगों को नो-एंट्री करने का एसोसिएशन का फैसला निश्चित तौर पर जनहित में अच्छा है, लेकिन इसका असर कारोबार पर पड़ेगा।