Irfan Pathan - Loktej

बुमराह का ‘आदर्श रिप्लेसमेंट’ हो सकते है आकाश दीप : इरफान पठान
नई दिल्ली, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आकाश दीप को बुमराह का ‘आदर्श रिप्लेसमेंट’ बताया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह के सिर्फ तीन ही मैच खेलने की उम्मीद है। इरफान पठान का मानना है कि आकाशदीप की शैली इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रभावी साबित हो सकती है।

इरफान पठान ने अपने ‘यूट्यूब’ चैनल पर कहा, “अगर बुमराह टीम में नहीं हैं, तो उनकी जगह किसे शामिल किया जाना चाहिए? नेट्स में जैसा देखा गया, उससे ऐसा लगता है कि आकाश दीप अपनी लय में नजर आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शमी की तरह के गेंदबाज हैं।”

हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में बुमराह को छोड़कर भारत के शेष सभी गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। भारत की ओर से दोनों पारियों में कुल पांच शतक जड़े गए, लेकिन मेहमान टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ गया।

इरफान पठान ने आगे कहा, “आकाशदीप की सीधी सीम डिलीवरी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है, खासकर जब लेट मूवमेंट की बात आती है। अगर आप आक्रामक हो रहे हैं, तो यह एक समस्या हो सकती है। हम अर्शदीप को शामिल करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर बुमराह नहीं खेल रहे, तो उनकी जगह आकाशदीप को आना चाहिए।”

इस बीच, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने मैनेजमेंट के इस विश्वास को दोहराया कि बुमराह को आराम दिए जाने पर भी टीम अपनी स्थिति बनाए रख सकती है।

टेन डोशेट ने आगे कहा, “हां, लेकिन हमें यह भी लगता है कि हम 1-1 से बराबरी कर सकते हैं या जसप्रीत के बिना स्कोर 1-0 पर बनाए रख सकते हैं। हमें किसी न किसी स्टेज में उनकी जरूरत होगी। आपको यह तय करना होगा कि आप अपना सबसे बेहतरीन खेल कब खेलने जा रहे हैं।”

टेन डोशेट ने संकेत दिया है कि बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला मैच के दिन लिया जाएगा।

विराट कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग नहीं करनी चाहिए: इरफान पठान
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टाटा आईपीएल में अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापस लौट आई है। आरसीबी की टीम अब अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।

फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली टीम बेंगलुरू के खचाखच भरे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी गलतियों से सीखकर जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

आरसीबी को आईपीएल में वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए, व्यक्तिगत प्रतिभा पर निर्भर रहने के बजाय एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस अब तक उनकी बल्लेबाजी इकाई की रीढ़ रहे हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के अनुसार, कोहली हाल ही में टी20 प्रारूप में बेहतरीन स्थिति में दिख रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें टाटा आईपीएल 2023 में टीम के अन्य बल्लेबाजों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

टाटा आईपीएल के आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "इस साल आरसीबी कोहली पर निर्भर है। अगर वह हर मैच में अच्छा खेलता है, तो आरसीबी के जीतने की संभावना बढ़ जाती है। विराट सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है; आरसीबी ही नहीं बल्कि हर टीम के प्रशंसक उनके बल्ले से रन निकलते देखना चाहेंगे। लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करना होगा और भार साझा करना होगा।'

कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ आरसीबी के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए, कोहली ने टाटा आईपीएल 2023 में दो मैचों में 103 रन बनाए हैं, लेकिन भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का दावा है कि कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं है।

क्रिकेट : भारत के वो तेज गेंदबाज जिन्होंने देश के लिए फैंकी है सबसे तेज गेंदें
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उमरान ने अपने अब तक के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह इस समय भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के उन 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने भारत के लिए सबसे तेज गेंदें फेंकी हैं।

1. उमरान मलिक

22 साल के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उमरान की गति उनके पदार्पण के समय से ही चर्चा का विषय रही है। इस साल भारत का दौरा करने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में उमरान ने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रिकॉर्ड बनाया था। अब उमरान भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

2. जवागल श्रीनाथ

उमरान मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1999 के एकदिवसीय विश्व कप में श्रीनाथ ने 154.5 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी की थी। इसी के साथ श्रीनाथ उस समय विश्व कप में दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने थे।

3. इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के नाम 153.7 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम को कई बार जीत दिलाई। इरफान पठान ने टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

4. मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। शमी ने 153.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी है। शमी फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही घरेलू टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं।

5. जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी 152.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। फिलहाल जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं।

6. ईशांत शर्मा-उमेश-वरुण

इशांत शर्मा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। ईशान ने इन टेस्ट मैचों के दौरान 152.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी भी की है। वरुण आरोन का रिकॉर्ड 152.5 किमी/घंटा और उमेश यादव का 152.2 किमी/घंटा है।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का दावा; आईपीएल 2023 नीलामी में इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेल सकती है हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले एक कठिन काम है क्योंकि 2016 की चैंपियन टीम अपने कप्तान केन विलियमसन के बिना होगी। जबकि सनराइज हैदराबाद के पास नीलामी में जाने वाली सभी फ्रैंचाइजी के बीच सबसे अधिक 42.25 करोड़ रुपये हैं, उनके पास भरने के लिए 17 स्लॉट भी हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद मयंक अग्रवाल को अपने पाले में शामिल करने के लिए दांव लगाएगी। उन्होंने कहा कि सनराइजर्स की टीम केन विलियमसन को रिलीज कर चुकी है, ऐसे में उसे नया कप्तान खोजना होगा और इसके लिए मयंक अग्रवाल सही दावेदार नजर आ रहे हैं।

पिछले साल ही बने थे पंजाब के कप्तान, टीम ने किया रिलीज

पिछले साल एक मिश्रित अभियान के बाद, पंजाब किंग्स ने एक साल पहले 14 करोड़ रुपये में लिए अपने कप्तान अग्रवाल को बरकरार नहीं रखने का विकल्प चुना और अब प्रीति जिंटा के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने शिखर धवन को अपना अगला कप्तान नियुक्त किया है। इस प्रकार अग्रवाल नीलामी में सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी होने के कारण कई फ्रेंचाइजियों के रडार पर आने वाले हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

इन कारणों से मयंक हो सकते हैं हैदराबाद की पसंद

वहीं हैदराबाद ने विलियमसन और निकोलस पूरन को जाने दिया, ऐसे में वे अभिषेक शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की तलाश कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर IPL ऑक्शन के बारे में बातचीत करते हुए इरफान कहते हैं, 'सनराइजर्स हैदराबाद मयंक अग्रवाल के लिए जा सकती है क्योंकि उन्हें एक आक्रामक ओपनर की जरूरत है। साथ ही पिछले कई सालों से उनके लिए कप्तानी करते रहे विलियमसन अनुभवी तो थे ही, इसके साथ ही वह ओपनिंग भी कर सकते थे, ऐसे में मयंक अग्रवाल इन दोनों भूमिका के लिए सही नजर आते है। मयंक निडर और निःस्वार्थ होकर खेलते हैं। ऐसे में SRH उन्हें अपने पाले में शामिल कर कप्तान बना सकती है।'

कैसा था मयंक का पिछले सीजन का प्रदर्शन

पिछले IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल एक कप्तान के रूप में कुछ खास नहीं कर पाए और उनकी टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। बल्ले से भी मयंक का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि IPL 2022 से पहले मयंक ने पंजाब के लिए कई यादगार और बेजोड़ पारियां खेली हैं।

क्रिकेट: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार पर पूर्व खिलाड़ी का ट्वीट, जो हुआ उस पर नहीं हो रहा विश्वास
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की स्थिती बहुत दयनीय चल रही है। भारत ना सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में अच्छा नहीं कर पा रही बल्कि अब तो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में कमजोर प्रदर्शन कर रही है। पहले एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप में अच्छा न कर पाने के बाद भारत न्यूजीलैंड में भी कुछ खास अच्छा करने में सफल नहीं रही। अब रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक पर चल रहे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। इस दौरे पर भी आश्चर्यजनक रूप से भारतीय टीम 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को 1 विकेट से हार गई थी। इस मैच को जीतने के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इरफान पठान ने कही ये बात

ऐसे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को इस हार पर यकीन नहीं हो रहा है और उन्होंने इसके बारे में एक ट्वीट किया है। जीत के करीब आकर बांग्लादेश से मिली हार फैंस को रास नहीं आई और वे सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए। तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हमने इसे कैसे हार सकते हैं? इरफान पठान के साथ ही क्रिकेट के अन्य दिग्गजों ने भी भारत के प्रदर्शन पर निराशा जताई है और भारतीय टीम पर सवाल उठाए हैं।

How did we lose that?? #INDvsBangladesh
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 4, 2022

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला बांग्लादेशी टीम के लिए कारगर साबित हुआ। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से अपना जादू दिखाने में नाकाम रहे। भारतीय टीम ने 49 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए। केवल केएल राहुल पारी को संभालने में सफल रहे और 70 गेंदों में 73 रन बनाए।

सुपरफ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी

भारतीय बल्लेबाजी इस कदर बिखर गई कि टीम पहले वनडे मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 41 ओवर 2 गेंदों में ऑल आउट हो गई। टीम के 6 खिलाड़ी दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जबकि एबादत हुसैन ने 4 विकेट और मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट हासिल किया। 187 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही। बांग्लादेश ने इसके बाद जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवाए और 136 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए।

राहुल की गलती से हारा भारत

एक समय लगा था कि भारत इस मैच को अपने नाम कर लेगा। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके। लेकिन कप्तान लिटन दास की 41 और शाकिब अल हसन की 29 रनों की पारी से लगा कि बांग्लादेशी टीम ने मैच पर कब्जा कर लिया है। इस बीच, केएल राहुल ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया और इसी कैच से मैच पलट गया। मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 38 रन की पारी खेलकर मैच बांग्लादेश की झोली में फेंक दिया। इस मैच के बाद क्रिकेट फैंस काफी मायूस नजर आए। भारत-बांग्लादेश सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर को ढाका में होना है। ऐसे में भारत के लिए सीरीज जीतने के लिए वह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

सुरेश रैना ने साझा किया साथी इरफान पठान की फिल्म का ट्रेलर
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपनी पहली फिल्म कोबरा के सहारे नई पारी खेलने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 31 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इरफान पठान के अलावा साउथ इंडियन स्टार चियान विक्रम और केजीएफ स्टार श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सुरेश रैना ने शेयर किया ट्रेलर

फिल्म का निर्देशन अजय ज्ञानमुथु ने किया है और संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर 25 अगस्त (गुरुवार) को लॉन्च किया गया था। इरफान पठान के दोस्त और टीम इंडिया के पुराने साथी सुरेश रैना ने भी इरफान की फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और इरफान को शुभकामनाएं दीं। इरफान पठान ने अपने ट्वीट के जवाब में सुरेश रैना का शुक्रिया अदा किया।

So happy for you brother @IrfanPathan to watch you perform in #Cobra. This looks like a complete action packed film, wishing you & entire cast huge success on this. Can’t wait to watch this one ???? ???? pic.twitter.com/UZiaiJMsYq
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) August 26, 2022

इंटरपोल एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे पठान

इरफान पठान फिल्म 'कोबरा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह तुर्की के एक इंटरपोल एजेंट असलान यिलमाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लीड विक्रम 20 से ज्यादा अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। क्रिकेट और कमेंटेटर के बाद अब इरफान अभिनय में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं।

भारत का ये हरफनमौला खिलाड़ी जल्द ही फिल्मी पिच पर खेलता नजर आयेगा
भारत के लिए खेलते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों की गिल्ली बिखेरने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान साउथ की फिल्म कोबरा से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार चियान विक्रम है और उनकी फिल्म का टीजर काफी दमदार है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे इरफ़ान

आपको बता दें कि इस फिल्म में चियान सात से ज्यादा किरदार निभाते नजर आएंगे, इसके अलावा इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। चियान विक्रम की यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इरफान इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखते हुए एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं।

बड़ी वापसी कर सकते हैं चियान विक्रम

अलग-अलग फिल्में कर जनता के बीच अपनी पहचान बनाने वाले चियान विक्रम इससे पहले सेतु, मैं, अपरिचित और पीठागमन जैसी हिट फिल्में कर चुके हैं। ऐसे में लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। आपको बता दें कि यह फिल्म तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से चियान विक्रम बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी कर सकती है। पिछले काफी समय से उनकी किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया है।

लंबे समय से चल रही हैं फिल्म की तैयारी

गौरतलब है कि इरफान पठान की फिल्म की तैयारी काफी समय से चल रही है। इस फिल्म में वह फ्रांसीसी इंटरपोल अधिकारी यशलान यिमलाज की भूमिका निभा रहे हैं। साल 2020 में इरफान के जन्मदिन पर अजय गन्नामुथु ने फर्स्ट लुक शेयर किया था और अपने किरदार के बारे में बात की। इस फोटो में इरफान हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग भी कोरोना महामारी के चलते रोक दी गई थी लेकिन अब यह दो साल बाद 31 अगस्त को रिलीज हो रही है।

अभिनय की दुनिया में एंट्री

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान पठान ने भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद इरफान पठान ने हिंदी कमेंट्री कर अपना नाम बनाया और आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान हिंदी में कमेंट्री भी की। अब वह अभिनय की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं।

जानिए पत्नी के साथ फोटो शेयर करने के बाद क्यों ट्रोल हुए इरफ़ान पठान
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्रिटी और क्रिकेटर्समें से एक हैं और फ़िलहाल अपने एक पोस्ट के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। पठान को न सिर्फ फैंस बल्कि सभी ने निशाने पर लिया है। इस बार पठान के चर्चा में आने की वजह उनकी पत्नी सफा बेग के साथ साझा की गई उनकी एक तस्वीर हैं। इरफान पठान के बेटे इमरान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें इरफान पठान अपनी पत्नी सफा और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि पत्नी सफा बाग का चेहरा रंग से धुंधला किया गया है।

अब सोशल मीडिया इस मुद्दे से गरम हो उठा है कि पठान ने अपनी पत्नी के चेहरे को ब्लर क्यों किया है? गौर करने वाली बात ये हैं कि इरफान पठान ज्यादातर अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हैं तो हर बार एक बात कॉमन होती है कि उनकी पत्नी का चेहरा कभी सामने नहीं आता। वो किसी न किसी तरीके से ढका या छुपा हुआ होता हैं। ज्यादातर समय सफा के चेहरे पर नकाब होता है, तो कभी-कभी वो हथेलियों से चेहरा ढक लेती हैं। इस बार थोड़ा अलग था कि उनका चेहरा धुंधला था।

मामले के तूल पकड़ लेने के बाद आखिरकार इरफ़ान ने इस मामले में अपनी सफाई दी। उस तस्वीर को शेयर करते हुए इरफान पठान ने लिखा कि यह तस्वीर मेरी रानी (पत्नी) ने मेरे बेटे के अकाउंट से शेयर की है। हमें इस तस्वीर से बहुत नफरत मिल रही हैं। मैं इस तस्वीर को यहां भी पोस्ट कर रहा हूं। मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से तस्वीर में अपना चेहरा धुंधला कर दिया है। और हाँ, मैं उसका साथ हूँ, स्वामी नहीं।

This picture is posted by my queen from my son’s account. We are getting lot of hate.Let me post this here as well.She blurred this pic by her choice. And Yes,I’m her mate not her master;). #herlifeherchoice pic.twitter.com/Xy6CB2kKWA
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 25, 2021

आपको बता दें कि इरफान पठान ने 2016 में जेद्दा मॉडल सफा बाग से शादी की थी। शादी के दौरान उनका एक बेटा भी है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इरफान समय-समय पर अपने परिवार की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।