Tamilnadu - Loktej

तमिलनाडु में कल मतदान, पूरे राज्य में 1.47 लाख पुलिस बल की तैनाती
चेन्नई, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। तमिलनाडु में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। लोकतंत्र के इस बड़े त्योहार में 5.73 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।

इस चुनाव में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों सहित कुल 4,618 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रचार अभियान मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त चुका है। पूरे तमिलनाडु में लगभग 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3,022 स्थानों पर स्थित 5,938 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

इन केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हथियारबंद अर्धसैनिक बलों और तमिलनाडु विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मतदान के दिन राज्य भर में पुलिस, अर्धसैनिक बल, अग्निशमन विभाग, जेल विभाग, वन विभाग, होमगार्ड और सेवानिवृत्त सैनिकों सहित लगभग 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगभग 295 कंपनियों से करीब 23,000 अर्धसैनिक जवान तमिलनाडु पहुंचे हैं। इसमें 26,203 इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, विशेष सब-इंस्पेक्टर और 94,598 हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विशेष बल की तैनाती

इसी तरह, विशेष कमांडो/अतिरिक्त बल के 12,150 जवान भी सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं। राजधानी चेन्नई जिले में अवडी और तांबरम शहर पुलिस को छोड़कर 38 जिलों और 7 महानगरीय पुलिस क्षेत्रों में 1.17 लाख पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

इसके अलावा, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के अलावा लगभग 20,000 सेवानिवृत्त सैनिक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त वन रक्षक भी चुनाव ड्यूटी के लिए लगाए गए हैं।

गश्त में अर्धसैनिक बल
मतदान के दिन 514 वाहनों में विशेष बल के जवान पूरे राज्य में गश्त करेंगे। यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई समस्या होती है, तो ये तुरंत वहां पहुंचकर कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

इसके अलावा, डीएसपी, एडीएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी और पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में 1,100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल भी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

तमिलनाडु में प्राकृतिक खेती से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, किसानों से इसे अपनाने का आग्रह किया
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश के सभी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर विचार करने का आह्वान किया और कहा कि इससे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर बढ़ती निर्भरता जैसी कृषि से संबंधित कई चुनौतियों का समाधान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से मिट्टी की उर्वरता, नमी और दीर्घकालिक स्थिरता समेत कई पहलू प्रभावित होते हैं।

मोदी ने ‘लिंक्डइन’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने किसानों को ‘वन एकड़, वन सीजन’ से शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित किया। छोटे भूखंड से मिले परिणाम भी आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं और व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।”

मोदी ने लिखा कि उन्होंने 19 नवंबर को कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन 2025 में भाग लिया, जहां उन्हें किसानों के एक समूह ने आमंत्रित किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यह देखकर अभिभूत हो गए कि “विविध पृष्ठभूमियों के लोग जैसे वैज्ञानिक, एफपीओ नेता, स्नातक की पढ़ाई करने वाले, पारंपरिक किसान और विशेष रूप से उच्च वेतन वाली कॉर्पोरेट नौकरियां छोड़ देने वाले लोग अपनी जड़ों की ओर लौटकर प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय ले चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “प्राकृतिक खेती, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और आधुनिक पारिस्थितिक सिद्धांतों से प्रेरित है, और बिना सिंथेटिक रसायनों के फसल उगाने पर केंद्रित है। यह विविधीकृत खेतों को बढ़ावा देती है, जहां पौधे, पेड़ और पशुधन प्राकृतिक जैव विविधता में मददगार साबित होते हैं। यह पद्धति बाहरी संसाधनों पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग तरीकों से मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।”

उन्होंने कहा, “कोयंबटूर में यह सम्मेलन हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेगा! इसने मानसिकता, कल्पना और आत्मविश्वास में बदलाव को दर्शाया है, जिसके साथ भारत के किसान और कृषि-उद्यमी कृषि के भविष्य को आकार दे रहे हैं।”

मोदी ने उल्लेख किया कि कार्यक्रम में तमिलनाडु के किसानों के साथ संवाद हुआ, जिसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती में अपने प्रयासों को प्रदर्शित किया और “मैं आश्चर्यचकित रह गया!”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने ऐसे लोगों से मुलाकात की जिनकी जीवन यात्राएं और कुछ नया करने की प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थीं।”

व्यक्तिगत उद्यमियों के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक किसान लगभग 10 एकड़ में केला, नारियल, पपीता, काली मिर्च और हल्दी की खेती कर रहा है।

मोदी ने कहा, “वह 60 देसी गायें, 400 बकरियां और मुर्गीपालन भी करता है।”

प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में भारत की सराहनीय प्रगति का जिक्र करते हुए मोदी ने केंद्र के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उल्लेख किया और कहा कि लाखों किसान इससे जुड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा, “देशभर में हजारों हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। सरकार के प्रयास — जैसे निर्यात को बढ़ावा देना, किसान क्रेडिट कार्ड (जिसमें पशुपालन और मत्स्य पालन भी शामिल हैं) के माध्यम से संस्थागत ऋण में उल्लेखनीय वृद्धि, और पीएम-किसान ने भी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मदद की है।”

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान का एक सेतु बना : धर्मेंद्र प्रधान
वाराणसी, दो दिसंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नाम लिए बिना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि तमिलनाडु में कुछ दोस्त अपने मामूली राजनीतिक फायदे के लिए भाषा के बहाने बंटवारा करना चाहते हैं।

प्रधान ने वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज काशी तमिल संगमम एक जन आंदोलन बन गया है और न केवल तमिलनाडु बल्कि दूसरी राज्यों में भी लोग काशी तमिल संगमम के नए सत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, “तमिलनाडु में कुछ दोस्त अपने मामूली राजनीतिक फायदे के लिए भाषा के बहाने बंटवारा करना चाहते हैं। मैं बहुत विनम्रता से, हर साल तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखता हूं और उनसे कहता हूं कि कृपया काशी तमिल संगमम के उद्घाटन कार्यक्रम में आएं। आप खुद देखें कि तमिलनाडु के मेरे युवा दोस्त कैसे सभ्यता का जश्न मना रहे हैं। सभ्यता की कोई सीमा नहीं होती।”

प्रधान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि संस्कृत की तरह तमिल भी इंसानी सभ्यता की मुख्य भाषा है।

उन्होंने कहा, “भाषाओं के बीच कोई रुकावट नहीं है। वे महसूस कर सकती हैं, वे बात कर सकती हैं, वे समझ सकती हैं, वे एक-दूसरे से बातचीत कर सकती हैं। अपने फायदों की वजह से उनके बीच रुकावट पैदा हुई। काशी तमिल संगमम के उद्घाटन कार्यक्रम में मैं तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, आदरणीय स्टालिन को फिर से न्योता देता हूं, कृपया काशी तमिल संगमम आएं।”

केंद्रीय मंत्री ने ऋषि अगस्त्य का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषि अगस्त्य हिमालय से तमिलनाडु गए थे और वे तमिल व्याकरण व तमिलनाडु की सिद्ध मेडिसिन के दिग्गज हैं।

प्रधान ने जोर देकर कहा, “यही रुकावट है। आप बनावटी फूट और रुकावट नहीं डाल सकते। आप अपनी राजनीति में सफल हो सकते हैं लेकिन आप समाज को नहीं बांट सकते।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी भारतीय भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं। जब वे ऐसी बातें कहते हैं, तो यह सिर्फ भाषण नहीं होता, यह एक प्रतिबद्धता होती है। आज हम मानते हैं कि बहु भाषाई हमारी ताकत है।”

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान के एक सेतु का निर्माण हुआ है।

‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "यह पवित्रता का शहर है, ज्ञान का शहर है। भारतीय सभ्यता के इन दो हिस्सों के बीच सदियों पुराना रिश्ता है। अगर आप तमिलनाडु के किसी भी मंदिर में जाएंगे, तो आपको तमिलनाडु के सभी मंदिरों में काशी विश्वनाथ के विग्रह की प्रतिकृति देखने को मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि सदियों पहले दोनों तरफ से तीर्थयात्रा शुरू हुई थी।

प्रधान ने कहा, “देश के इस हिस्से में रामेश्वरम के लिए एक खास जगह है। देश के दक्षिणी हिस्से में, खासकर तमिलनाडु जैसे राज्य में, काशी विश्वनाथ की एक खास जगह है। यह हमारी सभ्यता की खासियत है, यह हमारी विविधता की खासियत है। विविधता ही हमारी ताकत है।”

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “2022 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण, हमने काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान का एक सेतु बनाया है।”

चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से सभी 32 उड़ानें रद्द
अमरावती, 28 अक्टूबर (भाषा) भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने कहा कि 27 अक्टूबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

पुरुषोत्तम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दरअसल हम हर दिन 30 से 32 उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं। आज वे सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान से बचाव के लिए सावधानियां बरती हैं, जिसमें चक्रवात से पहले और बाद के चरण शामिल हैं। इसी तरह, विजयवाड़ा हवाई अड्डे ने आज 16 उड़ानें रद्द कर दीं लेकिन पांच उड़ानें संचालित कीं।

विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, ‘‘कल (सोमवार) विशाखापत्तनम के लिए केवल एक उड़ान रद्द हुई थी। लेकिन आज दिल्ली और मुंबई सहित देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं।’’

रेड्डी के अनुसार, एयरलाइनों ने मंगलवार के लिए परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की उड़ानों के संचालन के बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसी तरह, तिरुपति हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इस बीच, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

चक्रवात मोंथा: मोदी ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की, अधिकारियों को ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश
अमरावती, 27 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अधिकारियों को चक्रवात मोंथा के मद्देनजर उन जगहों पर एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया जहां बारिश और बाढ़ की आशंका है। चक्रवात मोंथा मंगलवार सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायडू से फोन पर बात की और चक्रवात के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने उन जगहों पर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए जहां बारिश और बाढ़ की आशंका है। उन्होंने अधिकारियों से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नहरों के किनारों को मजबूत करने को कहा है।”

नायडू ने अधिकारियों को चक्रवात की गति पर हर घंटे नजर रखने का निर्देश दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चक्रवात के प्रभाव के कारण कृष्णा जिले में सोमवार से दो दिन तक भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इसी तरह, गुंटूर, बापटला, एनटीआर, पालनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन से पहले मदुरै हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने धोनी का स्वागत किया
मदुरै, नौ अक्टूबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी बृहस्पतिवार को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने शहर पहुंचे तो प्रशंसक उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर उमड़ पड़े।

धोनी को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सहयोग से ‘वेलाम्मल एजुकेशनल ट्रस्ट’ द्वारा विकसित स्टेडियम तक ले जाया गया।

रिपोर्टों के अनुसार 325 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्टेडियम मदुरै में चिंतामणि रिंग रोड पर वेलाम्मल अस्पताल के पास 11.5 एकड़ में फैला है और इसमें 7,300 लोगों के बैठने की क्षमता है।

दो हजार आरोपी, 500 गवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाजिरी के लिए क्रिकेट स्टेडियम की आवश्यकता होगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई (वेब वार्ता)। बुधवार का दिन था सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा मामला पेश हुआ जिसने पूरे देश की कानूनी व्यवस्था को हिला दिया। जजों की आंखें फटी की फटी रह गईं और कोर्टरूम में सन्नाटा छा गया जब सामने आया कि एक घोटाले में 2000 से ज्यादा आरोपी और 500 से भी ज्यादा गवाह हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची खुद हैरान रह गए। मामला था तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़ा, वो शख्स जिन पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी के बदले कैश का खेल खेला, और वो भी इतने बड़े पैमाने पर कि सुप्रीम कोर्ट को तक कहना पड़ा, “इसे सुनने के लिए कोर्ट नहीं, क्रिकेट स्टेडियम की जरूरत पड़ेगी।”

जब कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को सुनाई फटकार

जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू हुई, कोर्ट ने सीधा तमिलनाडु सरकार से सवाल दागे, “इतने बड़े स्कैम में अभी तक कितनी कार्रवाई हुई? इतने सारे आरोपियों के नाम क्यों हैं? क्या सरकार इस केस को जानबूझकर लंबा खींचना चाहती है?” जज सूर्यकांत ने तीखी टिप्पणी की, “अगर हमने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो सरकार इस घोटाले को ऐसे निपटा देती जैसे कुछ हुआ ही नहीं।”

इतना ही नहीं कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि वो 2000 आरोपियों और 500 गवाहों की पूरी सूची जल्द से जल्द पेश करे। कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर यह मामला इसी तरह चलता रहा तो शायद सेंथिल बालाजी की पूरी जिंदगी भी मुकदमे में ही बीत जाएगी, और फिर भी फैसला नहीं आएगा।

एआई से संचालित आरोपी? कोर्ट का तंज सुनकर सब चौंके

कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता पर एक और चौंकाने वाला बयान दिया। जस्टिस बागची ने कहा, “लगता है जैसे कई AI से बने आरोपी अचानक कोर्ट में हाजिर हो जाएंगे।” यानी इतना बड़ा घोटाला और इतने नाम जुड़ते जा रहे हैं कि शक हो रहा है कहीं सरकार जानबूझकर फर्जी नाम न जोड़ रही हो ताकि केस और उलझ जाए।

क्या था कैश फॉर जॉब स्कैम?

ये घोटाला हुआ 2011 से 2016 के बीच, जब वी. सेंथिल बालाजी तमिलनाडु के परिवहन मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने अपने भाई और निजी सहायक के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट विभाग में नौकरियों के नाम पर मोटी रिश्वत ली। ड्राइवर, कंडक्टर, इंजीनियर, हर पद पर लोगों से पैसे लेकर नौकरी दी गई। और इस पूरे रैकेट में शामिल हो गए 2000 से ज्यादा लोग।

तीन FIR दर्ज हुईं, पहली में 2000 आरोपी, दूसरी में 14 और तीसरी में 24 आरोपी शामिल हैं। यानी मामला सिर्फ एक-दो लोगों का नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का है। और हैरानी की बात ये कि जिन गरीबों से पैसे लिए गए, उन्हें भी आरोपी बना दिया गया। कोर्ट ने इस पर भी सरकार को लताड़ते हुए कहा, “गरीबों को रिश्वत देने वाला बताकर फंसाया जा रहा है।”

ईडी की गिरफ्तारी से लेकर सुप्रीम कोर्ट की जमानत तक

14 जून 2023- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए कानून के तहत बालाजी को गिरफ्तार किया।

फरवरी 2024- मद्रास हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की।

सितंबर 2024- आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

लेकिन इस जमानत के बावजूद, कोर्ट ने अब साफ कर दिया है, “मामले में लापरवाही नहीं चलेगी पूरी जांच होनी चाहिए।”

भारत के इतिहास का सबसे भीड़-भाड़ वाला केस?

सुप्रीम कोर्ट के जज खुद बोल उठे, “इतने सारे आरोपी और गवाह? ऐसा केस देश में पहली बार देख रहे हैं। अगर ये मुकदमा रोज़ भी चले, तो भी फैसला आने में सालों लग जाएंगे। हमें कोर्ट रूम नहीं, क्रिकेट स्टेडियम चाहिए होगा।”

क्या तमिलनाडु सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है?

अब बड़ा सवाल ये है, क्या राज्य सरकार सच में मामले को धीमा कर रही है? क्या 2000 आरोपी जोड़ना जानबूझकर किया गया? क्या ये सिर्फ इसीलिए किया गया ताकि वी सेंथिल बालाजी को सजा न हो? और अगर ऐसा है तो क्या सुप्रीम कोर्ट इस खेल को अब खत्म करेगा?।

आने वाले दिनों में क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने अब राज्य सरकार से पूरी जानकारी मांगी है, नाम, भूमिका और घोटाले की रकम तक। अगर कोर्ट को यह लगा कि सरकार घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है, तो CBI या ED से दोबारा जांच कराई जा सकती है। अब पूरा देश इस केस की अगली सुनवाई पर नजरें गड़ाए बैठा है।

मैं काशी से सांसद, जब ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं: पीएम मोदी
अरियलूर, 27 जुलाई (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में ‘आदि तिरुवथिराई उत्सव’ में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि चोल राजाओं ने अपने राजनयिक और व्यापारिक संबंधों का विस्तार श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक किया था। ये भी एक संयोग है कि मैं शनिवार को ही मालदीव से लौटा हूं और अभी तमिलनाडु में इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हूं।

चोल वंश के महान सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सम्राट के सम्मान में स्मारक सिक्का भी जारी किया। कार्यक्रम में भजन प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावविभोर हो गए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं काशी का सांसद हूं और जब मैं ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिव दर्शन की अद्भुत ऊर्जा, श्री इलैयाराजा का संगीत और मंत्रोच्चार, यह आध्यात्मिक अनुभव मन को भावविभोर कर देता है।

बृहदेश्वर शिव मंदिर का निर्माण शुरू होने के 1000 साल के ऐतिहासिक अवसर पर सावन के पवित्र महीने में मुझे भगवान बृहदेश्वर शिव के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मिला है। मैंने इस मंदिर में देशभर के 140 करोड़ लोगों के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। भगवान शिव का आशीर्वाद सभी को मिले, यही मेरी कामना है। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा भी लगाया।

सांस्कृतिक मंत्रालय की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विभाग ने यहां अद्भुत प्रदर्शनी लगाई है। यह ज्ञानवर्धक और प्रेरक है। हमें गर्व होता है कि 1000 साल पहले हमारे पूर्वजों ने किस तरह मानव कल्याण को लेकर दिशा दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेंगोल’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “जब देश की नई संसद का लोकार्पण हुआ, तो हमारे शिव आदीनम के संतों ने उस ऐतिहासिक आयोजन का आध्यात्मिक नेतृत्व किया था। तमिल संस्कृति से जुड़े ‘सेंगोल’ को संसद में स्थापित किया गया। मैं आज भी उस पल को याद करता हूं तो गौरव से भर जाता हूं।”

उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य का इतिहास और उसकी विरासत भारत के वास्तविक सामर्थ्य का प्रतीक है। यह उस भारत के सपने की प्रेरणा है, जिसे लेकर आज हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। चोल राजाओं ने भारत को सांस्कृतिक एकता में पिरोया था।

आज हमारी सरकार चोल युग के उन्हीं विचारों को आगे बढ़ा रही है। काशी-तमिल संगमम् और सौराष्ट्र-तमिल संगमम् जैसे आयोजनों के माध्यम से हम एकता के सदियों पुराने सूत्रों को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।

तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 34 घायल
संगारेड्डी (तेलंगाना), 30 जून (वेब वार्ता)। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह विस्फोट पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची दवा कंपनी के संयंत्र के एक रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ। विस्फोट के कारण वहां आग भी लग गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

पुलिस महानिरीक्षक (मल्टी जोन) वी. सत्यनारायण ने फैक्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में 150 लोग थे जबकि उस क्षेत्र में करीब 90 लोग थे जहां विस्फोट हुआ है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह 9.28 बजे से 9.35 बजे के बीच हुआ। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसने दमकल विभाग को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि करीब 10 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 10 श्रमिक एक कमरे में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि विस्फोट के समय कितने श्रमिक काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि सटीक संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि श्रमिकों का विवरण रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने तथा उन्हें आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बहरहाल, अभी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस हादसे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तमिलनाडु: शिवगंगा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दस घायल
शिवगंगा, 06 मई (वेब वार्ता)। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के कराईकुडी में सेनजई थेनारू ब्रिज के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा एक सरकारी यात्री बस और एक निजी वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी बस तिरुचिरापल्ली से रामेश्वरम की ओर जा रही थी, जबकि दुग्ध वैन देवकोट्टई से कराईकुडी की दिशा में आ रही थी। यह भीषण टक्कर सुबह करीब 3 बजे हुई। हादसे में दूध वैन में सवार आरुमुगम, करुणा और तमिजपंडियन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, वैन के चालक रूपेन, सरकारी बस के चालक नागराज और कंडक्टर सेलवेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मदुरै सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा, बस में सवार 10 से अधिक यात्रियों को मामूली से गंभीर चोट आईं। इनमें से अधिकांश को कराईकुडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शिवगंगा सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किए। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद कराईकुडी क्षेत्र में हंगामा मच गया। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं सोमवार को तमिलनाडु के करूर जिले के कुलीथलाई में महा मरिअम्मन मंदिर में पूचोरीथल समारोह के दौरान 17 वर्षीय श्याम सुंदर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई, जब उत्सव में शामिल लोग नाच रहे थे और एक छोटी सी बात ने हिंसक रूप ले लिया।

तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
रामेश्वरम/नई दिल्ली, 06 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम में ‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन किया। ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी।

2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। प्रधानमंत्री ने रिमोट डिवाइस का उपयोग करके पुल के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन को संचालित किया, जिससे तटरक्षक जहाज नीचे से गुजर सका। नवनिर्मित संरचना देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है, जो स्वदेशी इंजीनियरिंग की अभूतपूर्व प्रगति को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने चेन्नई में रामेश्वरम और तांबरम के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में और वृद्धि होगी और यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

हालांकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन नीलगिरी में पूर्व व्यस्तताओं के कारण समारोह में अनुपस्थित थे, लेकिन इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद थे। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री थंगम थेन्नारासु और भाजपा नेता के. अन्नामलाई, सुधाकर रेड्डी, एच. राजा और नैनार नागेंथिरन के साथ-साथ रामनाथपुरम जिला कलेक्टर सिमरनजीत सिंह कहलों मौके पर उपस्थित थे।

इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा से एक आध्यात्मिक क्षण साझा करते हुए कहा: “थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय, राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला और, एक दिव्य संयोग के रूप में, यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को एकजुट करने वाली शक्ति हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।”

बता दें, पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है। पंबन ब्रिज को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह डबल ट्रैक वाला ब्रिज हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है।

2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज कई मायनों में खास है। इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है। यह पुराने ब्रिज से 3 मीटर ऊंचा है, जिससे बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे। इसके ढांचे में 333 पाइल हैं, और यह इतना मजबूत बनाया गया है कि वर्षों तक रेल और समुद्री परिचालन सुरक्षित रहेगा।

इसमें एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा। इस ब्रिज के निर्माण ने भारत की डिजाइन और सर्टिफिकेशन में तकनीकी श्रेष्ठता को साबित किया है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘स्टैंड-अप’ कॉमेडियन कुणाल कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दी
चेन्नई, 28 मार्च (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी टिप्पणियों लेकर मुश्किलों में घिरे ‘स्टैंड-अप’ कॉमेडियन कुणाल कामरा को शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी।

अदालत ने कामरा को इस शर्त पर राहत दी कि उन्हें तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के वनूर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए एक बांड भरना होगा।

न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने दूसरे प्रतिवादी (खार पुलिस) को भी नोटिस जारी किया तथा मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल के लिए निर्धारित की।

कामरा ने दलील दी थी कि वह 2021 में मुंबई से तमिलनाडु चले आए थे और तब से वह "सामान्य रूप से इसी राज्य के निवासी हैं" और उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर है।

न्यायाधीश ने इस बात पर गौर किया कि विल्लुपुरम जिले में रहने वाले याचिकाकर्ता को उसके खिलाफ खार पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मामले में गिरफ्तारी की आशंका है।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने "नया भारत" नामक एक ‘स्टैंड-अप’ कॉमेडी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इससे उपमुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। वकील ने कहा कि जो आरोप लगा है, उसमें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। वह महाराष्ट्र में अग्रिम जमानत मांगने में असमर्थ हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि पार्टी (शिवसेना) के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से उन्हें धमकी मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र की अदालत में जाने के लिए अग्रिम जमानत मांगी।

अदालत ने कहा, "इस बीच, यह अदालत 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत देने के लिए इच्छुक है। उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट, वनूर की संतुष्टि के लिए एक बांड भरना होगा।"

यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा (36) के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था।

कामरा के शो के बाद शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात उस क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां शो का आयोजन किया गया था।

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस कामरा को दो बार इस मामले में तलब कर चुकी है।