Shahrukh Khan - Loktej

दिल्ली की शाही शादी में शाहरुख-सलमान की जोड़ी ने लूटी महफिल
नई दिल्ली, 06 अप्रैल (वेब वार्ता)। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक मशहूर पत्रकार की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार, शाहरुख खान और सलमान खान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

‘किंग खान’ ब्लैक सूट और अपने सिग्नेचर सॉल्ट-एंड-पेप्पर लुक में बेहद रॉयल नजर आए, वहीं सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के साथ क्लासिक फॉर्मल अवतार में पहुँचे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों सुपरस्टार्स को नए जोड़े के साथ पोज देते और खुशियां बांटते देखा जा सकता है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

यह शादी न केवल बॉलीवुड बल्कि राजनीति के दिग्गजों का भी मिलन स्थल रही। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान जैसी शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की।

मनोरंजन जगत से ‘धुरंधर 2’ के मशहूर प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक सोनू निगम और अखिलेश यादव भी नवदम्पति को आशीर्वाद देने पहुँचे। इतनी बड़ी संख्या में वीवीआईपी मेहमानों की उपस्थिति के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरी दिल्ली में इस ‘स्टार-स्टडेड’ शादी की चर्चा हो रही है।

शादी के जश्न के बीच दोनों खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सलमान खान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ (पूर्व नाम बैटल ऑफ गलवान) के रीशूट में व्यस्त हैं, जिसमें एक खास चीनी भाषा का गाना भी शामिल किया गया है।

वहीं, शाहरुख खान अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘किंग’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ‘किंग’ में शाहरुख एक अंडरवर्ल्ड शूटर की भूमिका निभाएंगे और यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिलहाल, दिल्ली की इस शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर कब्जा कर रखा है।

फराह खान ने शाहरुख के साथ फिर फिल्म करने की जताई इच्छा
मुंबई, 20 जनवरी (वेब वार्ता)। फराह खान कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक सफल निर्देशक के तौर पर भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती हैं। लंबे समय से दर्शक उनकी निर्देशन में वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब खुद फराह खान ने इस पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही एक नई फिल्म के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बड़े ऐलान के लिए न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही किसी स्टूडियो की आधिकारिक घोषणा, बल्कि यह जानकारी एक घरेलू मुलाकात के दौरान सामने आई।

दरअसल, फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में टीवी अभिनेता नकुल मेहता से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी वापसी का संकेत दिया। नकुल ने उनसे कहा कि दर्शक उनकी बनाई फिल्मों को मिस कर रहे हैं।

इस पर फराह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और साफ कर दिया कि वह फिर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सही समय का इंतजार कर रही हैं।

फराह खान ने यह भी इशारा दिया कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनके बच्चे कॉलेज चले जाएंगे, वह फिल्म पर काम शुरू कर देंगी और संभव है कि साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर हाथ डालें।

मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि अगर निर्देशन करेंगी तो शाहरुख खान का ही इंतजार करेंगी, वरना तब तक यूट्यूब पर काम करती रहेंगी। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि फराह खान की अगली फिल्म में शाहरुख खान की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

कोलकाता में शाहरुख खान ने लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने शनिवार को कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की। मेस्सी अपने ‘जीओएटी दौरे’ के लिए भारत पहुंचे हैं।

‘जीओएटी दौरे’ के दौरान मेस्सी कोलकाता के अलावा हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जायेंगे।

इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में खान को कोलकाता दौरे पर आए मेस्सी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सुपरस्टार मेस्सी के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी नजर आ रहे हैं। खान के साथ उनका बेटा अबराम खान भी है।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान की अगली फिल्म "किंग" होगी जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

मेस्सी लंबे समय से अपने साथी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान मेस्सी विभिन्न मुख्यमंत्रियों, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों और बॉलीवुड हस्तियों से भी मिलेंगे। इसके अलावा, वह 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

मेस्सी इससे पहले 2011 में भारत आए थे। तब, उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ हुए एक मैच में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था।

शाहरुख खान, काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया
लंदन, चार दिसंबर (भाषा) यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 30 वर्ष पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है।

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में दुनिया की प्रसिद्ध फिल्मों के यादगार दृश्यों को दर्शाया गया है, जिनमें अब फिल्म डीडीएलजे के राज और सिमरन की प्रतिमा भी शामिल हो गई है।

इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा, “डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्रेम दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है! मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म, काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है।”

काजोल अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ प्रतिमा के सामने खान के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।

काजोल ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय है कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 30 साल बाद भी इतना प्यार मिल रहा है। लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों—एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।”

यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अक्षय विधानी ने कहा, "हम 'सीन्स इन द स्क्वेयर' में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर बेहद उत्साहित हैं। यह डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।"

शाहरुख खान, काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया
लंदन, चार दिसंबर (भाषा) यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 30 वर्ष पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 'राज-सिमरन' की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है।

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में दुनिया की प्रसिद्ध फिल्मों के यादगार दृश्यों को दर्शाया गया है, जिनमें अब फिल्म डीडीएलजे के राज और सिमरन की प्रतिमा भी शामिल हो गई है।

इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा, “डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्रेम दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है! मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म, काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है।”

काजोल अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ प्रतिमा के सामने खान के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।

काजोल ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय है कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 30 साल बाद भी इतना प्यार मिल रहा है। लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों—एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।”

यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अक्षय विधानी ने कहा, "हम 'सीन्स इन द स्क्वेयर' में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर बेहद उत्साहित हैं। यह डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।"

शाहरुख खान अभिनीत ‘किंग’ 2026 में रिलीज होगी
नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘किंग’ 2026 में रिलीज होगी। निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ ने पहले शाहरुख के साथ 2023 में ‘पठान’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आगामी फिल्म ‘किंग’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

शाहरुख के 60वें जन्मदिन के मौके पर इसकी घोषणा की गई। साथ ही शीर्षक का अनावरण वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें अभिनेता सिल्वर हेयरकट के साथ एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके एक्शन दृश्यों की झलकियां भी दिखाई गईं।

प्रोडक्शन बैनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया। इसने कैप्शन में लिखा, ‘‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। यह शोटाइम है! सिनेमाघरों में 2026।’’

फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी हैं।

शाहरुख और पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और 'जवान' जैसी फिल्मों में काम किया है, जो 2023 में रिलीज हुई थी।

अभिनेता पिछली बार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी के साथ दिखाई दिए थे।

‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ बेहतरीन सीरीज, शाहरुख को अपने बेटे पर गर्व होना चाहिए: थरूर
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की सीरीज ‘‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’’ की तारीफ करते हुए कहा है कि यह ओटीटी पर अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है और शाहरुख खान को अपने बेटे पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इस सीरीज की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा और कहा कि इसकी तारीफ के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

लोकसभा सदस्य ने इस सीरीज को देखने के बाद यह पोस्ट किया था।

‘‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’’ का निर्देशन आर्यन खान ने किया है और इसके साथ ही रचनात्मक जगत में उनकी पारी का आगाज हुआ है।

थरूर ने कहा, ‘‘मैं दो दिनों से सर्दी-खांसी से जूझ रहा हूं और कई कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं। मेरे स्टाफ और मेरी बहन स्मिता थरूर ने मुझे कंप्यूटर से ध्यान हटाकर ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज़ देखने के लिए मनाया और यह मेरे लिए अब तक की सबसे अच्छी चीज़ों में से एक है। यह ओटीटी खरा सोना है।’’

उनका कहना है, ‘‘अभी-अभी आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म, "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" देखी और मेरे पास तारीफ के लिए शब्द नहीं बचे हैं। लेखन धारदार है, निर्देशन बेबाक है और व्यंग्य की निडरता है, बॉलीवुड को इसकी जरूरत है।’’

थरूर ने कहा कि एक पिता के तौर पर शाहरूख खान को अपने बेटे पर गर्व करना चाहिए।

शाहरख खान, करण जौहर और मनीष पॉल करेंगे अहमदाबाद में 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की मेज़बानी
मुंबई, 01 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल के साथ अहमदाबाद में 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की मेज़बानी करेंगे।

शाहरुख़ ख़ान, करण जौहर और मनीष पॉल की शानदार तिकड़ी हंसी, यादों और अविस्मरणीय पलों से भरी एक ऐसी शाम का वादा करती है, जिसमें साल 2024 की बेहतरीन सिनेमाई उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा और फ़िल्मफ़ेयर की सात दशकों की विरासत को सलाम किया जाएगा।

शाहरुख़ ख़ान ने कहा, “जब मैंने पहली बार ब्लैक लेडी को हाथ में थामा था, तब से लेकर अपने सहयोगियों और प्रशंसकों के साथ साझा की गई तमाम यादों तक ,यह सफ़र प्यार, सिनेमा और जादू से भरा रहा है। 70वें वर्ष में बतौर सह-मेज़बान लौटना मेरे लिए बेहद खास है, और मैं वादा करता हूँ कि यह रात हंसी, यादों और सिनेमा के उस जश्न से भरी होगी जिसे हम सभी दिल से चाहते हैं।”

करण जौहर ने कहा,“फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वह विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को गढ़ा है और जो पीढ़ियों तक ज़िंदा रही है। साल 2000 से अब तक मैंने लगभग हर फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में शिरकत की है और कई बार इसकी मेज़बानी भी की है। जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, मुझे बेहद खुशी है कि मैं इस यादगार रात का हिस्सा बन रहा हूँ।”

मनीष पॉल ने कहा, “फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर सिनेमा-प्रेमी की यात्रा का हिस्सा रहा है। सालों से मुझे फ़िल्मफ़ेयर का हिस्सा बनने और इसकी मेज़बानी करने का सौभाग्य मिला है, और हर बार यह अनुभव बेहद खास रहा है।

जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ इस प्रतिष्ठित रात की सह-मेज़बानी करना मेरे लिए बेहद रोमांचक है — यह निश्चित रूप से अब तक के सबसे यादगार समारोहों में से एक होगा।”

70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स का आयोजन 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरीना, कांकरीया लेक में होगा।

आर्यन और सुहाना खान ने पिता शाहरुख को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चों, आर्यन और सुहाना ने अपने पिता को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और उनके लिए अपनी भावनाएं साझा कीं।

आर्यन और सुहाना ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में अपने पिता को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप हमेशा कहते रहे हैं कि आप सिल्वर नहीं जीतते, और गोल्ड हारते हैं, लेकिन यह सिल्वर गोल्ड है। हमें बहुत खुशी है कि आपने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया, पापा आपको बधाई, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’’

इस पोस्ट में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की दो तस्वीरें थीं, जहां शाहरुख खान को 2023 की फिल्म ‘‘जवान’’ में अभिनय के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया था।

वह यह सम्मान विक्रांत मैसी के साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें ‘‘12वीं फेल’’ में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

इससे पहले, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

गौरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘क्या यात्रा रही है शाहरुख! राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई!!! आप इसके पूरी तरह हकदार हैं… यह आपके वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब मैं इस पुरस्कार के लिए एक विशेष ‘मैन्टल’ डिज़ाइन कर रही हूं।’’

फिल्म ‘‘जवान’’ ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह एक ‘थ्रिलर’ थी, जिसमें शाहरुख खान ने सेना अधिकारी विक्रम राठौड़ और उनके जेलर बेटे आज़ाद की दोहरी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में थे।

आर्यन ने हाल ही में निर्देशन की शुरुआत नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’’ से की है जबकि सुहाना ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘‘द आर्चीज’’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

सलमान, शाहरुख और आमिर स्क्रीन पर देखने का सपना जल्द होगा पूरा
मुंबई, 09 सितंबर (वेब वार्ता)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैनिटी वैन दिखाई गई है जिसमें सलमान, शाहरुख और आमिर खान का नाम लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों आर्यन खान की सीरीज के लिए साथ आ रहे हैं।

अगर ये वीडियो सही है तो तीनों खान्स को एकसाथ देखने का उनके फैंस का सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में किसी सेट के बाहर का नजारा दिखाया गया है। इस क्लिप में तीन अलग वैनिटी वैन दिखाई गई है जिसके गेट पर सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान नाम लिखा हुआ है।

वीडियो में एक शख्स कहता है, तीनो साथ में। कौनसा मूवी है भाई? हालांकि, ये वीडियो अब डिलीट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ है। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाक में की जाएगी।

शाहरुख खान के पास उनकी फिल्म किंग है जिसकी शूटिंग हाल में फिर से शुरू की गई है। वहीं आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बाद अब अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन अगर इस सीरीज में तीनों खान नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए जबरदस्त ट्रीट होगी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:शाहरुख, मेसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता; रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए शुक्रवार को अपने करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। खान यह पुरस्कार अभिनेता विक्रांत मेसी के साथ संयुक्त रूप से साझा करेंगे। मेसी को ‘12वीं फेल’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में निभाए गए किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘द केरला स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया।

करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। वहीं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

‘सैम बहादुर’ को वेशभूषा और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया।

दिल्ली में वर्ष 2023 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा जूरी प्रमुख और फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने की।

शाहरूख खान और अनिल कपूर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर की तारीफ की
मुंबई, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और अनिल कपूर ने अनुपम खेर की आने वाली फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर की तारीफ की है। निर्देशक अनुपम खेर की आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने सराहा है।

शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, मेरे दोस्त अनुपम खेर के लिए, जिन्होंने हमेशा जोखिम उठाया है, चाहे वह अभिनय हो, फिल्म निर्माण हो या जीवन! ट्रेलर शानदार लग रहा है।

इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं!इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने शाहरुख को धन्यवाद कहा और उनके पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर री-शेयर किया।

अनिल कपूर ने ट्रेलर को शक्तिशाली, दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी" बताया। उन्होंने लिखा, “कुछ कहानियां स्क्रीन के काले हो जाने के बाद भी आपके साथ रहती हैं... 'तन्वी द ग्रेट' उनमें से एक है। मेरी ओर से अनुपम को ढेर सारी शुभकामनाएं।” अनुपम खेर ने उनके इस पोस्ट को दिल की इमोजी और धन्यवाद संदेश के साथ शेयर किया।

फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है।

अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर कहा, “यह फिल्म सिर्फ एक लड़की की नहीं, बल्कि उस अच्छाई की कहानी है जिसे हमने इस दौड़ती दुनिया में खो दिया है। हम सभी अच्छाई में विश्वास करते हैं लेकिन उसे भूल चुके हैं। यह फिल्म उस भावना को फिर से जगाती है।”