Sundar Pichai - Loktej

एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली पहुंचे सुंदर पिचाई
नई दिल्ली, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण देंगे।

पिचाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मोदी ने इस सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी शुभारंभ किया और प्रदर्शनी परिसर का दौरा कर स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा अत्याधुनिक एआई नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल देखे।

पिचाई का कीनोट संबोधन 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उद्योग जगत, शोधकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि समावेशी एवं नैतिक एआई विकास पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

भारत सरकार यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन के माध्यम से कर रही है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन और एआई एक्सपो शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा हो रही है।

सुंदर पिचाई का इंटरव्यू लेना ट्विंकल खन्ना के लिए किसी क्रिसमस गिफ्ट से कम न था!
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और बेस्ट सेलर राइटर ट्विंकल खन्ना इन दिनों एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। यह इंटरव्यू उनका नहीं हुआ बल्कि उन्होंने एक खास व्यक्ति का इंटरव्यू लिया। वह खास व्यक्ति है गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू लिया। माना जा रहा है कि ये इंटरव्यू फैंस के लिए काफी इंस्पिरेशनल होने वाला है। एक्ट्रेस के लिए भी ये पल काफी मजेदार था। उन्होंने अब खुलासा किया है कि सुंदर पिचाई से क्या कुछ सीखा।

कई मुद्दों पर हुई बात

आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने गूगल सीईओ से कई सारे सवाल पूछे। दोनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित बहुत सारे टॉपिक्स पर बात की। ट्विंकल खन्ना ने उनसे भारत में पले-बढ़े होने के फायदों के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह जमीन से जुड़े रहते हैं।

पूछे ये तीन सवाल, इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट

इसके बाद अभिनेत्री ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर वुमेन विल गूगल फॉर इंडिया इवेंट की दो तसवीरें शेयर की। जिसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एक्ट्रेस बैठे दिखाई दे रहे है। इसके कैप्शन में लिखा, "सांता ने मुझे क्रिसमस की शुरुआत में एक अनोखा गिफ्ट दिया।आइकॉनिक गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू करने का मौका और उनसे मैंने तीन चीजें सीखीं।

1- भारत में पैदाइश के ग्लोबल एडवांटेज क्या हैं?

2- ग्राउंडेड बने रहने और अपने गुस्से को काबू करने के लिए क्या करते हैं।

3-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का मतलब होता क्या है। ग्लोबल आइकन के साथ किया गया इन-डेप्थ इंटरव्यू जल्द ही हाजिर होगा। #GoogleForIndia @googleindia'

https://www.instagram.com/p/CmW2_N3oVt_/?utm_source=ig_web_copy_link

बेस्ट सेलर लेखिका है अक्षय कुमार की पत्नी

काम की बात करें तो बॉलीवुड से किनारा कर चुकी ट्विंकल इन दिनों लेखिका और फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहीं हैं। वह एक डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म, ट्वीक इंडिया की मालिक भी हैं। वह वर्तमान में लंदन विश्वविद्यालय के गोल्डस्मिथ्स में फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स कर रही हैं। ट्विंकल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अक्षय कुमार से शादी करने वाली ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है।