Ravindra Jadeja - Loktej

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेमचेंजर बने रवींद्र जडेजा, ट्रेड के बाद दिखा अलग ऑलराउंडर अवतार
मुंबई, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स से 14 करोड़ रुपये में ट्रेड किया।

इस हाई-प्रोफाइल डील के तहत राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई भेजा गया, जबकि सीएसके की ओर से जडेजा और सैम करन राजस्थान में शामिल हुए। हालांकि, बाद में सैम करन चोटिल हो गए और उनकी जगह दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया।

जडेजा ने इस सीजन में अब तक अपने प्रदर्शन से इस फैसले को सही साबित करने की कोशिश की है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 5 विकेट लेने के साथ 85 रन भी बनाए हैं, जिससे टीम को तीनों विभागों में मजबूती मिली है।

खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पहले ही मैच में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही वह विकेट नहीं ले सके, लेकिन टीम की जीत में योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई। जडेजा ने 2 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिया और फिर 25 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

जडेजा ने गेंद के साथ बल्ले से भी दिया योगदान
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। जब राजस्थान की टीम 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 9 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, तब जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर शानदार 118 रनों की साझेदारी की।

उन्होंने 32 गेंदों में 45 रन बनाए और हार के अंतर को काफी कम कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 3 ओवर में केवल 8 रन देकर 2 विकेट झटके, हालांकि टीम को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

जडेजा की ऑलराउंड क्षमता है सबसे बड़ी ताकत
रवींद्र जडेजा की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंड क्षमता है। वह मध्यक्रम में तेजी से रन बना सकते हैं, संकट की स्थिति में पारी संभाल सकते हैं और गेंदबाजी में मिडिल ओवर्स में विकेट निकालकर विपक्ष पर दबाव बना सकते हैं।

इसके अलावा, उनकी फील्डिंग भी टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है, जहां वह रन बचाने के साथ-साथ अहम कैच और रनआउट के मौके बनाते हैं। उनका अनुभव राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

जडेजा और सुंदर के साहसिक शतकों से चौथा टेस्ट मैच हुआ ड्रा
मैनचेस्टर, 28 जुलाई (वेब वार्ता)। रवींद्र जडेजा (नाबाद 107) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) के जुझारू और साहसिक शतकीय पारियों बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन चार विकेट पर 425 का स्कोर खड़ा कर मुकाबले को ड्रा करा दिया।

चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी जडेजा और वॉशिंगटन सुदंर की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किये। पहले जडेजा ने अपना शतक पूरा किया। जडेजा ने 185 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 107) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

143वें ओवर की आखिरी पर सुंदर दो रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच ड्रा घोषित किया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है तीन बल्लेबाजो ने दूसरी पारी में शतक जड़ा है।

इसे पहले भारत चायकाल तक चार विकेट पर 322 रन बनाकर दूसरी पारी में 11 रन की बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड को पहली पारी में 311 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने पिछले सेशन के अंत में जरूर कप्तान शुभमन गिल का एक अहम विकेट गंवाया लेकिन यहां पर इस सेशन में वॉशिंगटन सुंदर ओर रवींद्र जडेजा ने सुनिश्चित किया कि कोई और विकेट ना गिरे और पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की नाबाद साझेदारी करके दिखाई। दोनों अर्धशतक लगा चुके हैं और अब देखना होगा कि यह आखिरी सेशन इस मैच का क्‍या परिणाम निकालता है।

रवींद्र जडेजा ने पहली बार एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन और पांच 50 से अधिक स्कोर बनाया है। जडेजा अब तक 102 गेंदों पर नाबाद 53 रन में पांच चौके लगा चुके हैं जबकि सुंदर ने 139 गेंदों पर नाबाद 57 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया है।

इससे पहले भारत ने कल के दो विकेट पर 174 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में केएल राहुल ने अपने स्कोर में तीन रन जोड़े थे कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें पगबाधा आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। केएल राहुल ने 230 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 90 रन बनाये।

इंग्‍लैंड को पहले सेशन में दो बहुमूल्‍य विकेट मिले हैं। केएल राहुल शतक से चूके तो शुभमन गिल ने अपने करियर का नौंवा और सीरीज का चौथा शतक बनाया लेकिन भारत अभी भी मुश्किलों में है। उन्‍होंने इस सेशन 26 ओवर में 49 रन बनाए हैं, जबकि दो विकेट गंवाए हैं।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वॉशिंगटन सुंदर ने गिल के साथ संभल कर खेलते हुए धीमी गति से स्कोर को आगे बढ़ाया। इसी दौरान 83वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने वोक्स की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

गिल ने इस टेस्ट सीरीज के अपने चौथे शतक के लिये 228 गेंदों का सामना किया। यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक है। इसी के साथ गिल सचिन तेंदुलकर के बाद मैनचेस्टर में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये। सचिन ने इसी मैदान पर 1991 में शतक जड़ा था।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिये। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

अनुभवी खिलाड़ी होने की अपनी जिम्मेदारी निभा रहे जडेजा
मुंबई, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उनके नाम कई उपलब्धियां भी हैं पर इसके बाद भी उन्हें वह दर्जा नहीं मिला जिसके वे अधिकारी रहे हैं।

इंग्लैंड दौर पर वह सबसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी है। ऐसे में उन्होंने अपनी भूमिका काफी अच्छे से निभाई है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों के दौर में खेलने के बाद भी उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनायी थी।

वहीं इनके संन्यास लेने के बाद वह टीम के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इंग्लैंड के इस दौरे में हालांकि उनकी गेंदबाजी सफल नहीं रही पर बल्लेबाजी से उन्होंने वह कमी पूरी कर दी। पिछले दिनों जब कप्तानी को लेकर सवाल किये गये तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब कप्तानी का समय अब चला गया।

उन्होंने बर्मिंघम में 89 और 69 रन की अर्धशतकीय पारियों से टीम की जीत अहम योगदान दिया तो वहीं अगले टेस्ट में दो और अर्धशतक जड़े। लॉर्ड्स में वह अकेले ही टीम को लक्ष्य तक ले जाने के प्रयास में लगे रहे। उनका 61 रन का नाबाद स्कोर भारत को जीत के करीब ले गया।

वह अभी भी सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं और गेंदबाजी भी उनकी अच्छी रही है हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला। जडेजा टीम के युवा खिलाड़ियों को सलाह देते दिखे हैं। इसी कारण कप्तान शुभमन गिल ने जडेजा को टीम का सबसे समर्पित खिलाड़ी करार दिया।

शुभमन ने कहा, ‘‘वह भारत के सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनके पास जो अनुभव और कौशल हैं, वह बहुत दुर्लभ है। उन्होंने जिस तरह की एकाग्रता दिखाई वह भी आसाधारण रही है।’’

जडेजा के 12 विकेट से सौराष्ट्र ने दिल्ली को दस विकेट से हराया, पंत फ्लॉप
राजकोट, 24 जनवरी ( भाषा ) रविंद्र जडेजा ने स्पिनरों की मददगार पिच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट लिये जिसकी मदद से सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में दो दिन के भीतर ही दिल्ली को दस विकेट से हराकर उसे लगभग बाहर का रास्ता दिखा दिया ।

भारत के नामी गिरामी बल्लेबाज जहां नाकाम रहे ,वहीं हरफनमौला जडेजा ने साबित कर दिया कि मददगार पिच पर वह कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं ।

मेजबान टीम ने दिल्ली को दूसरी पारी में 25 . 2 ओवर में 94 रन पर आउट कर दिया । इससे पहले सौराष्ट्र ने 271 रन बनाकर पहली पारी में 83 रन की बढत बनाई ।

सौराष्ट्र ने जीत के लिये 12 रन 3 . 1 ओवर में बना लिये । मैच दो दिन और 150 ओवर के करीब ही खत्म हो गया ।

छह दौर के बाद सौराष्ट्र 18 अंक लेकर नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब है । ग्रुप डी में तमिलनाडु के पांच मैचों में 19 अंक हैं जबकि चंडीगढ के इतने ही मैचों में 18 अंक हैं । दिल्ली के 14 ही अंक है और उसका एकमात्र मैच रेलवे के खिलाफ बाकी है । इस मैच में सात अंक लेने पर भी उसे फायदा नहीं होने वाला अगर सौराष्ट्र या चंडीगढ आखिरी मैच जीत लेते हैं ।

ऋषभ पंत के प्रशंसकों को काफी निराशा हाथ लगी होगी जो पहली पारी में एक रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके । वह पहली पारी में बायें हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए ।

दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने उन्हें पहली स्लिप में शेल्डन जैकसन के हाथों लपकवाया ।

दिल्ली के लिये कप्तान आयुष बडोनी (44) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका ।

जमशेदपुर में खेले जा रहे मैच में झारखंड ने छत्तीसगढ के खिलाफ चार विकेट पर 304 रन बना लिये । सलामी बल्लेबाज कुमार सूरज ने 104 रन बनाये जबकि शरणदीप सिंह ने 69 और उत्कर्ष सिंह ने 62 रन की पारियां खेली ।

झारखंड के पास अब 74 रन की बढत हो गई है जिसने छत्तीसगढ को पहली पारी में 230 रन पर आउट कर दिया था ।

सलेम में खेले जा रहे मैच में तमिलनाडु के स्पिनर अजित राम ने 34 रन देकर पांच और आर साइ किशोर ने 48 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से मेजबान टीम ने चंडीगढ को 204 रन पर आउट कर दिया ।

तमिलनाडु को पहली पारी में 97 रन की बढत मिली । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बढत 124 रन की हो गई । तमिलनाडु ने सी आंद्रे सिद्धार्थ के शतक की मदद से 301 रन बना लिये ।

भारत ए के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव के नाबाद 82 रन की मदद से रेलवे ने असम के खिलाफ गुवाहाटी में चल रहे मैच में पांच चिकेट पर 198 रन बना लिये । पहले दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था ।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं जडेजा
मेलबर्न, 21 दिसंबर (भाषा) भारत के स्टार हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने शनिवार को कहा कि शीर्षक्रम के रन नहीं बना पाने से निचले क्रम पर दबाव बनता है और उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है ।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षाबाधित ब्रिसबेन टेस्ट में जडेजा ने पहली पारी में 77 रन बनाकर ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई ।

एमसीजी पर बातचीत के दौरान जडेजा ने कहा ,‘‘ भारत के बाहर खेलने पर शीर्षक्रम के रन काफी महत्वपूर्ण है खासकर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में । जब शीर्षक्रम रन नहीं बनाता है तो निचले क्रम पर दबाव बन जाता है ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि इस टेस्ट में शीर्षक्रम और मध्यक्रम अच्छे रन बनायेगा । हमें शीर्षक्रम से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है । अगर बल्लेबाजों में सभी योगदान देंगे तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा ।’’

ब्रिसबेन में केएल राहुल (84) को छोड़कर भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके ।

पहले दो टेस्ट से बाहर रहे जडेजा को ब्रिसबेन में मौका दिया गया था । जडेजा ने कहा कि पहले दो टेस्ट से बाहर रहने से उन्हें हालात के अनुकूल ढलने और गाबा टेस्ट की तैयारी का समय मिल गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यहां के हालात के अनुकूल खुद को ढालने के लिये काफी मसय मिला । मैं बहुत दिन से यहां हूं और लगातार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा हूं इसलिये हालात को समझ गया हूं । नेट पर होमवर्क से मुझे काफी मदद मिली ।’’

बॉक्सिंग डे टेस्ट के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ तीन टेस्ट के बाद 1 . 1 से बराबरी पर रहना अच्छा है । अगले दो मैच काफी अहम होंगे । अगर हम एक टेस्ट जीत जाते हैं तो ट्रॉफी हमारे पास रहेगी क्योंकि पिछली दो बार हमने जीती है ।’’

ब्रिसबेन टेस्ट के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेकर सभी को चौंका दिया ।

जडेजा ने इस बारे में कहा ,‘‘ मुझे प्रेस कांफ्रेंस से पांच मिनट पहले ही इसके बारे में पता चला । किसी ने मुझे बताया कि ऐसा होने जा रहा है । हम पूरा दिन साथ रहे लेकिन उसने मुझे संकेत भी नहीं दिया । मुझे आखिरी पल पता चला । हम सभी को पता है कि अश्विन का दिमाग कैसे चलता है ।’’

अश्विन को अपना मेंटोर मानने वाले जडेजा ने कहा ,‘‘ वह मैदान पर मेरे मेंटोर की तरह रहा । हम इतने साल से गेंदबाजी साझेदार के रूप में साथ खेल रहे थे । मैदान पर एक दूसरे को संदेश देते रहते थे । मुझे उसकी कमी खलेगी ।’’

राहुल, जडेजा और पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचाया फॉलोआन
ब्रिसबेन, 17 दिसंबर (भाषा) केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के संयम से भरे अर्धशतकों की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन फॉलोआन बचा लिया हालांकि अब यह मैच ड्रॉ की ओर मुड़ता दिख रहा है ।

जडेजा ने 123 गेंद में 77 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था । वहीं राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने 139 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाये ।

खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक भारत ने नौ विकेट पर 252 रन बना लिये थे । जसप्रीत बुमराह दस और आकाश दीप 27 रन बनाकर खेल रहे हैं । भारतीय टीम अभी भी आस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है ।

आस्ट्रेलिया को अब दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतरना होगा और ब्रिसबेन के मौसम को देखते हुए मैच का कोई नतीजा निकलता नहीं दिखता । बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है ।

दसवें नंबर पर उतरे बुमराह और 11वें नंबर पर आए आकाश दीप की तारीफ करनी होगी जिन्होंने टीम को फॉलोआन के स्कोर 246 रन के पार पहुंचाया और अब तक 33 रन जोड़ चुके हैं । ये दोनों तब साथ आये जब जडेजा को पैट कमिंस ने आउट कर दिया था और भारत का स्कोर नौ विकेट पर 213 रन था ।

इससे पहले इससे पहले अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने जुझारूपन दिखाया और राहुल संकटमोचक साबित होते दिखे ।

राहुल भाग्यशाली रहे जिन्हें दिन की पहली गेंद पर दूसरी स्लिप में स्मिथ से जीवनदान मिला जबकि पैट कमिंस गेंदबाज थे । उस समय राहुल 33 रन पर थे ।

आस्ट्रेलिया ने उनके लिये तीन स्लिप और एक गली फील्डर लगाया था ताकि राहुल को गलती करने पर मजबूर कर सके । लेकिन राहुल ने ढीली गेंदों का इंतजार किया और कोई जोखिम नहीं उठाया ।

कमिंस ने उन्हें आफ स्टम्प के बाहर भी गेंदें डाली जिन्हें या तो उन्होंने छोड़ दिया या रक्षात्मक खेला ।ऐसा लग रहा था मानो वह चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर आये हैं कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कैसे थकाना है ।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा (10) एक बार फिर नाकाम रहे । उन्होंने आफ स्टम्प पर पड़ती कमिंस की गेंद पर बल्ला अड़ाया और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने उन्हें चपलता से चलता कर दिया ।

आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर पर जडेजा को तरजीह दिये जाने पर कइयों ने सवाल उठाये थे लेकिन इस हरफनमौला ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी । उन्होंने सातवें विकेट के लिये नीतिश के साथ 53 रन की साझेदारी की ।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 22वां अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया । नीतिश ने उनका बखूबी साथ देते हुए विकेट बचाकर रक्षात्मक खेल दिखाया । वह बदकिस्मत रहे कि पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनके स्टम्प पर जा लगी ।

आस्ट्रेलिया को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी खली जो पिंडली में चोट के कारण मैदान से चले गए और श्रृंखला में आगे नहीं खेल सकेंगे ।

नई दिल्ली : रवींद्र जडेजा ने 300 टेस्ट विकेट लिए; उपलब्धि हासिल करने वाले बने सातवें भारतीय
नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 35 वर्षीय स्पिनर ने खालिद अहमद को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने सिर्फ 73 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 23.98 की शानदार औसत और 58.10 की स्ट्राइक रेट से 300 विकेट लिए हैं। अपनी गेंदबाज़ी क्षमता के साथ-साथ, जडेजा ने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने 36.72 की औसत से 3,122 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।

भारतीय गेंदबाजों में, आर. अश्विन (54 मैच), अनिल कुंबले (66) और हरभजन सिंह (72) के बाद, जडेजा 300 विकेट तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज गेंदबाज हैं।

जडेजा का हरफनमौला कौशल टेस्ट क्रिकेट से भी आगे तक फैला हुआ है। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) में उन्होंने 2,756 रन बनाए हैं और 220 विकेट लिए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय (टी20आई) में, उन्होंने 515 रन बनाए हैं और 54 विकेट लिए हैं, जिससे उन्होंने खुद को सभी प्रारूपों में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।

भारतीय टीम की टेस्ट मैच में सबसे बड़ी जीत, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया
राजकोट, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय टीम ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारतीय टीम की यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम को 126 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम की कुल बढ़त 556 रन हो गई। इस तरह इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन पर सिमट गई और 434 रनों के बड़े अंतर से हार गई।

इंग्लैंड की दूसरी पारी

557 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में दबाव में दिखे। 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट रन आउट के रूप में गिरने के बाद बाकी बल्लेबाज भी टीम के लिए ज्यादा कुछ कर नहीं सके। पूरी टीम दूसरी पारी में 122 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मार्क वुड ने बनाए। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वुड के अलावा इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। दूसरी पारी में भारत की ओर से रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव ने 2, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने दूसरी पारी 430 रन पर घोषित की

भारतीय टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित की। यशस्वी ने नाबाद 214 रन, सरफराज ने नाबाद 68 रन, शुभमन गिल 91 रन, कुलदीप यादव 27 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। भारतीय टीम की कुल बढ़त 556 हो गई थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।

यशस्वी ने लगाया दोहरा शतक

दूसरी पारी में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। यशस्वी ने 236 गेंद पर नाबाद 214 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 12 छक्के लगाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी ने 209 रन बनाए थे।

सरफराज और गिल ने खेली अच्छी पारी

दूसरी पारी में यशस्वी के अलावा शुभमन गिल और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सरफराज खान ने भी अच्छी पारी खेली। गिल ने 151 गेंदों में 91 रन बनाए। गिल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह रन आउट हो गए। गिल के अलावा सरफराज ने 72 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन की तेज पारी खेली। सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा है। सरफराज ने पहली पारी में 62 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाए

इससे पहले सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 319 रन बनाए। बेन डकेट ने 151 गेंदों पर 23 चौके और दो छक्के की बदौलत 153 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। डकेट के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 और ओली पोप ने 39 रन बनाए।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 व रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में बनाए 445 रन, रोहित-जडेजा का शतक

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के 131 रन और रवींद्र जडेजा 112 रन के बेहतरीन शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। रोहित और जडेजा के अलावा अपना पहला टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 62 रन बनाए। वहीं एक पदार्पण खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने भी 46 रनों की अच्छी पारी खेली। निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन जसप्रीत बुमराह ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 4, रेहान अहमद ने 2, जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट ने 1-1 विकेट लिए।

क्रिकेट : जड़ेजा-राहुल की जुझारू पारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को दिलाई जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू हुए एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया। मुंबई में खेले गए पहले वनडे में भारत ने केएल राहुल और रविन्द्र जड़ेजा की जुझारू परियों के सहारे ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1 -0 की बढ़त बना ली है।

भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को जल्दी समेटा

मैच की बात करें तो रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की ओर कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। मिचेल मार्श मेहमान टीम की ओर से सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। ट्रेविस हेड पांच रन बनाकर सिराज का शिकार बने थे। इसके बाद मिचेल मार्श और कप्तान स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए विपक्षी टीम को जल्द ही समेत दिया। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 129 रन था, इसके बाद टीम 59 रन बनाने में आठ विकेट गंवा दिए। भारत के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं जड़ेजा ने दो विकेट चटकाएं।हार्दिक और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।

ऐसी रही भारत की पारी

इस आसान से लगने वाले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ख़राब रही। 39 रन तक भारत ने अपने शीर्ष चार बल्लेबाजों को गंवा दिया था। ईशान किशन तीन रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली चार रन और सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हुए। हालांकि इसके बाद टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक के आउट होने के बाद जडेजा और राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई। रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने तीन और स्टोइनिस ने दो विकेट लिए। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। राहुल और जड़ेजा ने मिलकर यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।

क्रिकेट : बॉर्डर गावस्कर सीरीज में कंगारु बल्लेबाजों को धुल चटाने वाले जड़ेजा-आश्विन ने अनोखे तरीके से मनाया जीत का जश्न
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए चार टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर सीरीज को 2-1 से भारत ने अपने नाम कर लिया। इस पूरी सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अश्विन ने 25 विकेट लिए जबकि जडेजा ने कुल 22 विकेट लिए। सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दोनों गेंदबाज क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर रहे। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में दोनों ने मिलकर 47 विकेट लिए। ये दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। सीरीज के बाद इस दोनों खिलाड़ियों ने जश्न का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रवींद्र जडेजा के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रावडी राठौड़ का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जडेजा और अश्विन एक दूसरे से 'एक तेरा एक मेरा' डायलॉग शेयर कर ऑस्ट्रेलिया की विकेट झटक रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैन्स खुश हो गए।

https://www.instagram.com/reel/Cpun0PyjpO4/?utm_source=ig_web_copy_link

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में

गौरतलब है कि भारत ने बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गई है। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया 7 जून को इंग्लैंड के ओवल में आमने सामने होंगे। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम को इससे पहले डब्ल्यूटीसी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी के बाद जड़ेजा भी बने फिल्म प्रोडूसर,इंस्टाग्राम पर साझा की पहली फिल्म की जानकारी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मैदान के अंदर के साथ ही साथ मैदान के बाहर भी छाये हुए हैं। मैदान के अंदर बल्ले और गेंद से विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले जड़ेजा अबी फिल्म जगत में हाथ अजमाने जा रहे हैं। जड़ेजा ने कल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा फिल्म निर्माता बन गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘पछत्तर का छोर’ का पोस्टर भी पोस्ट किया। जयंत गिटलर द्वारा निर्देशित, फिल्म में रणदीप हुड्डा, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे शीर्ष बॉलीवुड सितारे हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/CpcA-0RK12s/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि जडेजा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लॉन्च इवेंट की तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में रीवाबा स्टार कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। रवींद्र जडेजा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के बाद फिल्म निर्माता बनने वाले अगले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी के स्वामित्व वाली धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने LGM- लेट्स गेट मैरिड नामक अपनी पहली परियोजना की घोषणा की थी जो एक तमिल फिल्म है।

कैसा है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा इस समय भारतीय टीम के साथ हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट की तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में 2-1 की बढ़त के साथ उतरेगी। भारत को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए जीत की जरूरत है। इस ऑलराउंडर ने इस सीरीज में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक जड़ेजा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने तीन मैच में 21 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही जड़ेजा ने बल्ले से 107 रन भी बनाएं है।

क्रिकेट : आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अश्विन बने टेस्ट के नंबर एक के गेंदबाज, जड़ेजा ऑल-राउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर
इस समय भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ घर में ही टेस्ट सीरीज खेल रही। भारत ने इस सीरीज के पहले दोनों मैच जीत कर चार मैचों की सीरीज में २-० की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के लिए दोनों मैच में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। आश्विन आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़कर टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने छह विकेट हासिलकर आश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। 2015 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज बनने के बाद अश्विन लगातार पहले स्थान पर आते रहे हैं। 36 साल के अश्विन ने दिल्ली समेत दोनों ही टेस्ट में गेंद के साथ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब इंदौर और अहमदाबाद में भी अश्विन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

तीन सप्ताह में तीन अलग-अलग नंबर एक गेंदबाज

आपको बता दें कि पिछले तीन सप्ताह में तीन अलग-अलग गेंदबाज इस स्थान पर अपनी दावेदारी दिखा चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस फरवरी में टेस्ट में शीर्ष गेंदबाज थे, इसके  बाद जेम्स एंडरसन ने उन्हें पीछे छोड़ा और पहले स्थान पर पहुंचे। अब अश्विन ने उन्हें हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। एंडरसन को सात अंक का नुकसान हुआ है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 859 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं, शीर्ष पर काबिज अश्विन के पास 864 रेटिंग प्वाइंट हैं।

जड़ेजा को भी हुआ फायदा

वहीं आश्विन के अलावा भारत के दुसरे अहम गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लम्बे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले जड़ेजा ने दोनों  टेस्ट में गेंद और बैट कमाल दिखाया और इसका लाभ उन्हें भी मिला है। जड़ेजा गेंदबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, टेस्ट ऑल-राउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है। अश्विन भी इस सूची में उनके साथ ही उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं।

ये है बल्लेबाजी में शीर्ष के बल्लेबाज

बल्लेबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक जोड़ी मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वेलिंगटन में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रूट ने टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में ट्रेविस हेड और बाबर आजम से ऊपर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वेलिंगटन में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल सातवें स्थान पर आ गए हैं।  वहीं इंग्लैंड के युवा हैरी ब्रूक एक और शानदार शतक के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में 15 स्थान का फायदा लेते हुए विराट कोहली के साथ 16वें स्थान पर आ गए हैं।