Rajnikant - Loktej

पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत
मुंबई, 02 मार्च (वेब वार्ता)। लता रजनीकांत और रजनीकांत की अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। 1979 में एक इंटरव्यू के दौरान हुई पहली मुलाकात में ही रजनीकांत ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

साउथ सिनेमा के ‘थलाइवा’ यानी रजनीकांत की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही है, उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही दिलचस्प है। 2 मार्च को लता रजनीकांत अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में, जिसकी शुरुआत एक इंटरव्यू से हुई और जो शादी तक जा पहुंची।

साल 1979 में रजनीकांत तमिल फिल्म ठिल्ली मुल्लू की शूटिंग कर रहे थे, जो हिंदी फिल्म गोल माल की रीमेक थी। उसी दौरान लता रंगाचारी अपने कॉलेज मैगजीन के लिए उनका इंटरव्यू लेने पहुंचीं।

लता उस समय चेन्नई के एथिराज कॉलेज की छात्रा थीं। जैसे ही रजनीकांत ने उन्हें देखा, वे पहली ही नजर में अपना दिल हार बैठे। महज 15 मिनट की बातचीत में उन्हें यह एहसास हो गया कि यही वह लड़की है, जिससे वे शादी करना चाहते हैं।

बेंगलुरु कनेक्शन ने बढ़ाई नजदीकियां
इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच बेंगलुरु कनेक्शन सामने आया। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी कर चुके थे, जबकि लता का परिवार भी बेंगलुरु से जुड़ा था। इस शेयर कनेक्शन ने बातचीत को सहज और खास बना दिया।

इंटरव्यू खत्म होते ही रजनीकांत ने बिना देर किए लता से पूछ लिया कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी? यह सुनकर लता हैरान रह गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें अपने माता-पिता से बात करनी होगी।

परिवार की रजामंदी और शादी
प्रपोज करने के बाद रजनीकांत काफी नर्वस थे। उन्हें चिंता थी कि कहीं लता के माता-पिता इस रिश्ते के लिए मना न कर दें। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। आखिरकार 26 फरवरी 1981 को रजनीकांत और लता शादी के बंधन में बंध गए।

आज उनकी जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की सबसे प्रेरणादायक जोड़ियों में गिनी जाती है। लता रजनीकांत न सिर्फ एक सफल फिल्म निर्माता और पार्श्व गायिका हैं, बल्कि रजनीकांत की जिंदगी की मजबूत साथी भी हैं। उनकी प्रेम कहानी इस बात का सबूत है कि सच्चा प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी भी रूप में मिल सकता है।

रजनीकांत और बालकृष्ण को सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर इफ्फी में सम्मानित किया जाएगा
पणजी, 15 नवंबर (भाषा) दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और नंदमुरी बालकृष्ण को सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और नंदमुरी बालकृष्ण को सिनेमा में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया जाएगा, जो भारतीय फिल्म संस्कृति पर उनके स्थायी प्रभाव का जश्न मनाने वाला मील का पत्थर होगा।’’

मुरुगन ने कहा, ‘‘समापन समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उनके उत्कृष्ट कार्य, व्यापक लोकप्रियता और दशकों से भारतीय कहानी कहने की कला को आकार देने में उनके योगदान को मान्यता दी जाएगी।’’

इफ्फी का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा।

समापन समारोह पणजी के निकट डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा, जबकि महोत्सव का उद्घाटन सुरम्य डी.बी. बंदोदकर रोड पर एक भव्य झांकी परेड के साथ होगा।

रजनीकांत ने 1975 की फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और शुरू में नकारात्मक भूमिकाओं में अभिनय किया। बाद में, वह एक ऐसे नायक के रूप में उभरे, जिसके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी हो गई और और उनके अभिनय के चलते फिल्मों ने ब्लॉकबस्टर कमाई की।

तेलुगु अभिनेता एन बालकृष्ण ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और ‘समरसिम्हा रेड्डी’, ‘सिम्हा, आदित्य 369’ और ‘मुदुला मावैया’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी हैं। वह आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक भी हैं।

मुरुगन ने कहा कि हर साल इफ्फी में नयी चीजें शामिल की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से करने के बजाय पणजी में भव्य झांकी परेड के साथ किया जाएगा।

मंत्री के अनुसार, भारत की समृद्ध फिल्म संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न राज्यों और सरकारी विभागों की कुल 12 झांकियां परेड में शामिल होंगी।

मुरुगन ने कहा कि महोत्सव के लिए 7,500 प्रतिनिधियों ने पहले ही अपना नाम पंजीकृत करा लिया है, जिसमें 84 देशों की 270 फिल्म दिखाई जाएंगी।

रजनीकांत की 'कुली' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम
मुंबई, 18 अगस्त (वेब वार्ता)। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कमाई के मामले में 'कुली' अभी भी 'वॉर 2' से आगे बनी हुई है। फिल्म का कारोबार तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब इसके चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'कुली' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का धमाकेदार कारोबार किया था। दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 54.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन यह फिल्म 39.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और यह उनका रजनीकांत के साथ पहला सहयोग है। फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। थलाइवा का जबरदस्त एक्शन और उनका खास स्वैग देखकर दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं।

इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। वहीं, आमिर खान और पूजा हेगड़े अपने खास कैमियो से फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं।

पहलगाम हमला ‘बर्बर’, मोदी योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति वापस लाएंगे : रजनीकांत
मुंबई, एक मई (भाषा) मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने पहलगाम आतंकी हमले को ‘‘बर्बर और बेरहम’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति लाएंगे।

‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि सरकार ‘‘अनावश्यक आलोचना’’ के कारण चार दिवसीय कार्यक्रम को स्थगित कर सकती है क्योंकि यह मनोरंजन पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में मेरा विश्वास है और मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से होगा।’’

‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) में हिंदी फिल्म और दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष सितारों के साथ-साथ उद्योग जगत के नेता एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होने वाले हैं।

रजनीकांत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी एक योद्धा हैं। वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने यह साबित कर दिया है और हम पिछले एक दशक से इसे देख रहे हैं।’’

अभिनेता (74) ने कहा कि प्रधानमंत्री कश्मीर की स्थिति को ‘‘बहादुरी और शालीनता से’’ संभालेंगे।

रजनीकांत ने कहा, ‘‘(वह) कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव प्रदान करेंगे। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और ‘वेव्स’ पल का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। केंद्र सरकार को मेरी हार्दिक बधाई।’’

वेव्स फिल्मों, ओटीटी (ओवद द टॉप), गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स - एक्सटेंडेड रियलिटी), प्रसारण एवं उभरती हुई तकनीक को एक मंच प्रदान करेगा और खुद को भारत के मीडिया एवं मनोरंजन कौशल के व्यापक प्रदर्शन के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2029 तक 50 अरब अमेरीकी डॉलर के बाजार को सबके लिए खोलना तथा वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना है। यह सम्मेलन कश्मीर के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में आतंकवादी हमले के तुरंत बाद हो रहा है। हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड
मुंबई, 16 मार्च (वेब वार्ता)। सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म कूली ने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। बेशक फिल्म को रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन खबर आ रही है कि इसके ओटीटी राइट्स को मोटी कीमत पर दे दिया गया है।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को कथित तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में हासिल कर लिया है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. यह रजनीकांत की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील बताई जा रही है।

कूली को एक शानदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें रजनीकांत का स्टाइलिश अंदाज और लोकेश कनगराज की अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म के पहले लुक और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। रजनीकांत का दमदार अवतार और एक्शन से भरपूर सीन फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 120 करोड़ रुपये की यह डील तमिल सिनेमा में सबसे बड़े ओटीटी डील में से एक है, जो रजनीकांत की अपार लोकप्रियता और फिल्म की भव्यता को दर्शाती है।

लोकेश कनगराज को कैथी और विक्रम जैसी के लिए जाने जाते हैं, इस बार रजनीकांत के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में हैं। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है, और इसमें संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का होगा।

रजनीकांत के साथ एक फिल्म करने की योजना थी लेकिन बात नहीं बनी: पृथ्वीराज सुकुमारन
कोच्चि (केरल), 27 जनवरी (भाषा) मलयालम सिनेमा के कलाकार पृथ्वीराज सकुमारन ने कहा है कि वह एक फिल्म में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को निर्देशित करने वाले थे लेकिन उन्हें समय पर फिल्म की पटकथा तैयार नहीं मिली।

सुकुमारन ने 2019 की फिल्म ‘लूसिफर’ से निर्देशन में कदम रखा। उन्होंने कहा कि ‘लाइका प्रोडक्शंस’ के ए. सुभास्करन ने एक बार उनसे एक फिल्म के लिए संपर्क किया था जिसमें रजनीकांत अभिनय करने वाले थे।

अभिनेता से निर्देशक बने सकुमारन ने रविवार को मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के ‘टीजर लॉन्च’ के अवसर पर कहा, ‘‘सुभास्करन सर ने सबसे पहले मुझसे संपर्क किया और मुझे लाइका प्रोडक्शंस की एक फिल्म करने की अनुमति दी, जिसमें रजनीकांत सर मुख्य भूमिका में थे। मेरे जैसे नए निर्देशक के लिए यह एक शानदार अवसर था और मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि मैं कुछ कर सकूं।’’

फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो ‘लूसिफेर’ की सीक्वल है।

उन्होंने कहा कि ‘लाइका प्रोडक्शंस’ और रजनीकांत के साथ फिल्म के लिए बात नहीं बन पाई, लेकिन इससे अभिनेता और सुभास्करन के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई।

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत का 74वां जन्मदिन; बधाइयों का तांता लगा
चेन्नई, 12 दिसंबर (भाषा) तमिल अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत बृहस्पतिवार को 74 वर्ष के हो गए।

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, "मेरे अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ साल तक के सभी लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है!"

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, "आप हमेशा खुश रहें और फिल्म उद्योग में अपनी निरंतर सफलताओं से लोगों का मनोरंजन करते रहें।"

पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ए के पलानीस्वामी ने भी सोशल मंच 'एक्स' के जरिए अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त और अभिनेता राजनीकांत को जन्मदिन की बधाई जिनके अद्वितीय अभिनय कौशल के कारण विश्वभर में उनके प्रशंसक हैं और जिनके आस-पास रहना हमेशा खुशी प्रदान करता है।"

पलानीस्वामी ने कहा, "मेरे प्रिय मित्र श्री रजनीकांत जो फिल्म उद्योग में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में हैं, उन्हें मैं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे और सालों तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहेंगे l"

पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने एक पोस्ट में अपने प्रिय मित्र, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने रजनी को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह और भी ऊंचाइयां छूएं।

अभिनेता-राजनेता कमल हासन और विजय तथा अभिनेता एस जे सूर्या ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर रजनीकांत को सफलता, अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और एक बेहतरीन वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

रजनीकांत ने अपनी फिल्मों में दमदार भूमिकाओं और प्रभावशाली संवाद अदायगी से अपनी एक अलग पहचान बनाई और खुद की शैली स्थापित की।

12 दिसंबर, 1950 को जन्मे रजनीकांत का सफल करियर पांच दशकों से अधिक लंबा है और उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्में की हैं।

उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसक कार्तिक ने मदुरै के तिरुमंगलम में अरुलमिगु श्री रजनी मंदिर की स्थापना की और 11 दिसंबर को उसमें रजनीकांत की प्रतिमा स्थापित की।

सावधान! बिना अनुमति के इस स्टार एक्टर के नाम या तस्वीर का किया इस्तेमाल तो हो सकती है सजा
रजनीकांत का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में रजनीकांत का नाम सबसे ऊपर आता है। दक्षिण भारत ही क्यों बॉलीवुड और अन्य सभी क्षेत्र में रजनीकांत के नाम का डंका बजता है। एक्टिंग के बादशाह कहे जाने वाले रजनीकांत के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। अब रजनीकांत ने अपने निजी अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते अभिनेता का नाम, आवाज, फोटो और उनसे जुड़ी किसी भी चीज को बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल करने पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत के वकील ने नोटिस जारी कर कई लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस सार्वजनिक नोटिस के मुताबिक अभिनेता की इजाजत के बगैर उनके निजी अधिकारों का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आवाज, नाम और फोटो के बिना अधिकार इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कानून का सहारा लिया था।

रजनीकांत के वकील ने जारी किया नोटिस

ध्यान देने वाली बात है कि अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने, प्रोडक्ट बेचने आदि के लिए सेलेब्स की फोटो, नाम, आवाज और शोहरत का इस्तेमाल करते हैं। रजनीकांत के वकील की ओर से जारी नोटिस के बाद जो लोग उनके प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। रजनीकांत के वकील की ओर से जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सुपरस्टार रजनीकांत के नाम, फोटो और आवाज का बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल करना उनके प्रशंसकों और जनता को गुमराह करना है। जिसके चलते फैंस आइटम खरीद लेते हैं और इसके नुकसान के लिए सेलेब्स को जिम्मेदार ठहराते हैं।

नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल करने पर होगी सख्त कार्यवाही

देखा गया है कि कुछ प्लेटफॉर्म अपने उत्पादों को बेचने और लोगों को आकर्षित करने के लिए दूसरे व्यक्ति की निजी चीजों जैसे उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हैं। अब अगर कोई रजनीकांत के नाम या फोटो के साथ ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तमिल में रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देकर हरभजन सिंह ने जीता दिल
चेन्नई,(आईएएनएस)| क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें तमिल में बधाई देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रजनीकांत को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी।

"என் மாருமேல சூப்பர் ஸ்டார்"
80's பில்லாவும் நீங்கள் தான்
90's பாட்ஷாவும் நீங்கள் தான்
2k அண்ணாத்த நீங்கள் தான். சினிமா பேட்டையோட ஒரே சூப்பர் ஸ்டார் தலைவா @rajinikanth அவர்களுக்கு இனிய பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள் #HBDSuperstarRajinikanth #SuperstarRajinikanth #ரஜினிகாந்த் pic.twitter.com/Tstolu51RB
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 12, 2021

हरभजन ने अपने सीने पर बना हुआ रजनीकांत का टैटू दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तमिल में लिखा, "मेरे सीने पर सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर है। आपका 80 और 90 के दशक में सिक्का चलता था। सिनेमा जगत के एकमात्र सुपरस्टार को मेरी ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" क घंटे से भी कम समय में इस ट्वीट को 13,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और जल्द ही उनका ये रजनीकांत को लिखा अनोखा ट्वीट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हरभजन सिंह के अलावा, राजनीति, फिल्म उद्योग और खेल जगत की कई हस्तियों ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

अब राजनीति में हिस्सा नहीं लेंगे रजनीकांत, भंग की अपनी राजनैतिक पार्टी
चेन्नई, 12 जुलाई (आईएएनएस)| तमिलनाडु की राजनीति में प्रवेश नहीं करने के अपने पहले के फैसले के अनुरूप, सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को रजनी मक्कल मंदरम को रजनीकांत फैन्स वेलफेयर मंदरम में बदलने की घोषणा की है। एक बयान में, रजनीकांत ने कहा कि राजनीति में प्रवेश नहीं करने के फैसले की घोषणा के बाद रजनी मक्कल मंदरम की स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

अभिनेता के फैन क्लब, 'रजनीकांत फैन्स वेलफेयर मंदरम' को एक राजनीतिक संगठन रजनी मक्कल मंदरम में बदल दिया था, जब उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में आने की अपनी योजना की घोषणा की थी। रजनीकांत के अनुसार, बदली हुई परिस्थितियों के कारण वह राजनीति में प्रवेश नहीं कर पाए और भविष्य में ऐसा करने की उनकी कोई योजना नहीं है। न्होंने रजनी मक्कल मंदरम के पदाधिकारियों से इसे भंग करने और किसी अन्य संगठन के साथ गठबंधन किए बिना रजनी प्रशंसक कल्याण मंदरम के रूप में कार्य करने का अनुरोध किया।

कोविड महामारी और अपने स्वयं के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए, अभिनेता ने पिछले साल के अंत में सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने से इनकार कर दिया था। 31 दिसंबर, 2017 को, रजनीकांत ने 'आध्यात्मिक राजनीति' का अभ्यास करने के लिए एक राजनीतिक दल बनाने और 2021 में तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। अभिनेता ने तब कहा था कि राजनीति में उनका प्रवेश समय की मजबूरी था क्योंकि देश की राजनीति गलत हो गई थी।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)