Sachin Tendulkar - Loktej

जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
मुंबई, 24 अप्रैल (वेब वार्ता)। सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन बस्तर के सुदूर गांव में बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने दंतेवाड़ा में 100 से अधिक खेल मैदान बनवाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया।

सचिन तेंदुलकर, जिन्हें देशभर में “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपना बर्थडे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इंद्रावती नदी के किनारे बसे एक सुदूर आदिवासी गांव में बेहद सादगी के साथ मनाया।

सचिन 22 अप्रैल को दो दिन के दौरे पर दंतेवाड़ा पहुंचे थे। यहां वे छिंदनार गांव गए, जहां उनके साथ बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में सचिन के आने की खबर से लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
सचिन ने गांव के नव-निर्मित खेल मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। “हैप्पी बर्थडे सचिन सर” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और वॉलीबॉल खेलकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। अपने आदर्श को करीब से देखकर बच्चों की खुशी साफ झलक रही थी।

खेल मैदानों के लिए बड़ा ऐलान
मैदान का दौरा करने के बाद सचिन ने उन लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने इसके निर्माण में योगदान दिया। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में अब तक 25 खेल मैदान बन चुके हैं और 25 पर काम जारी है। इस दौरान सचिन ने घोषणा की कि वे सिर्फ 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा खेल मैदानों के निर्माण में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई, क्योंकि उनकी खुद की क्रिकेट यात्रा भी मैदान से ही शुरू हुई थी। कुल मिलाकर, जहां एक तरफ देशभर में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं बस्तर के इस छोटे से गांव में यह जश्न लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जो एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 500 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा पार किया है।

सचिन का यह रिकॉर्ड भी लंबे समय तक सुरक्षित रहने की संभावना है।

अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में दिग्गज क्रिकेटर हुए शामिल
मुंबई, 05 मार्च (वेब वार्ता)। दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में गुरुवार को फिल्मी सितारों के साथ क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद खास लोगों में शामिल थे। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री अपने परिवार के साथ पहुंचे, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद थे।

इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए। पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ वहां पहुंचे।

राहुल द्रविड़ पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। युवराज सिंह और हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और जहीर खान भी मौजूद थे। अन्य खास लोगों में पुराने कमेंटेटर हर्षा भोगले, भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे, वेंकटेश प्रसाद और अजीत अगरकर, साथ ही अजिंक्य रहाणे और आकाश चोपड़ा भी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए।

फिल्मी दुनिया से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा, सिंगर आशा भोसले और एक्टर फरहान अख्तर भी शादी में शामिल हुए।

अर्जुन ने ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से शादी की। 26 साल के बाएं हाथ के पेसर ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए हैं।

उन्होंने 2021 के मिनी-ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा चुने जाने के बाद अपना आईपीएल सफर शुरू किया और 2023 सीजन के दौरान अपना पर्दापण किया। अर्जुन ने तब से कई सीजन में मुंबई की फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट किया है।

आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन से पहले, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स खरीदा और वे आने वाले सीजन में फ्रैंचाइज को रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार हैं।

मेस्सी और तेंदुलकर की जुगलबंदी ने वानखेड़े में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ा
मुंबई, 14 दिसंबर (भाषा) प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी और क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक साथ मंच साझा करने से भारतीय खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया।

मेस्सी ने चार शहरों के अपने ‘जीओएटी’ भारत दौरे के तीसरे पड़ाव पर वानखेड़े में एक घंटा बिताया। उन्होंने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, महान क्रिकेटर तेंदुलकर, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री और मनोरंजन जगत की हस्तियों से बातचीत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य भर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भीड़ ‘मेस्सी... मेस्सी’ के नारे लगाती रही। यह स्टेडियम भारत की 2011 क्रिकेट विश्व कप जीत का भी गवाह रहा था।

तेंदुलकर के शाम 5:45 बजे पहुंचने के कुछ ही देर बाद अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेस्सी अपने इंटर मियामी टीम के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ मैदान पर उतरे।

शायद पहली बार ऐसा हुआ जब वानखेड़े पर ‘सचिन...सचिन’ के बजाय ‘मेस्सी...मेस्सी’ के नारों की आवाज तेज थी। अनगिनत दफा वानखेड़े पर ‘सचिन... सचिन’ के नारे गूंजे हैं और यहां तक ​​कि उस समय भी जब यह क्रिकेट आइकन स्टेडियम मौजूद भी नहीं होता।

लेकिन जब शाम को जब महान बल्लेबाज को मेस्सी के साथ मंच साझा करने के लिए बुलाया गया तो फिर से ‘सचिन... सचिन’ के नारों की आवाज तेज हो गई।

तेंदुलकर ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं। इस जगह पर कई सपने पूरे हुए हैं। और आपके समर्थन के बिना हम 2011 (क्रिकेट विश्व कप) में इस मैदान पर वे सुनहरे पल कभी नहीं देख पाते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और आज, इन तीनों का यहां होना वास्तव में मुंबई, मुंबईवासियों और भारत के लिए एक सुनहरा पल है। ’’

अपने-अपने खेल के दो सुपरस्टारों के मंच साझा करने से पहले मेस्सी ने वानखेड़े में एक यादगार समय बिताया जो खचाखच भरा हुआ था।

कुछ पलों के लिए तिकड़ी ने शायद खुद से पूछा होगा कि क्या वे मुंबई में हैं या बार्सिलोना के कैंप नोउ में जहां मेस्सी ने कई ट्रॉफियों से भरे सत्र बिताए। प्रशंसकों की भीड़ भी बार-बार ‘बार्का... बार्का’ और ‘सुआरेज... सुआरेज’ के नारे लगा रही थी।

मेस्सी ने भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान छेत्री के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी अर्जेंटीना जर्सी भी भेंट की। उन्होंने यह जर्सी फडणवीस को भी दी। मेस्सी ने मित्रा स्टार्स और इंडिया स्टार्स की दो टीमों के सदस्यों के साथ बातचीत की जिन्होंने एक प्रदर्शनी मैच खेला था।

भारत के लिए 94 गोल करने वाले छेत्री के लिए भी दर्शकों ने ‘छेत्री... छेत्री’ नारे लगाए।

रविवार शाम को महाराष्ट्र के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को खोजने के लिए ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम शुरू किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी तीनों मेहमानों का गुलदस्ते देकर स्वागत किया और मेस्सी को एक यादगार तोहफ़ा दिया।

ऐसा अक्सर नहीं होता कि मेस्सी जैसे फुटबॉल आइकन भारत की यात्रा करें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें। हालांकि शनिवार सुबह कोलकाता में उनकी चार शहरों की यात्रा की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हैदराबाद में एक सहज यात्रा ने निश्चित रूप से कुछ घबराहट कम की होगी। वानखेड़े में एक घंटे का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

रविवार शाम को सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पैंट के आरामदायक कपड़ों में मेस्सी ‘रेड कार्पेट’ पर पहुंचे और दर्शकों ने जोर जोर से उनका नाम लेना जारी रखा जो उनके आने से दो घंटे पहले ही अपनी सीटों पर बैठ गए थे।

तेंदुलकर, फडणवीस, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, बॉलीवुड सितारे जैसे अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अन्य गरवारे पवेलियन पर साइट-स्क्रीन के ठीक सामने बैठे। फिर मेस्सी, सुआरेज और डि पॉल मैदान में उतरे।

उन्होंने सबसे पहले प्रदर्शनी मैच खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ बातचीत की। फिर स्टैंड और पवेलियन में मौजूद भीड़ को मंत्रमुग्ध करने के लिए आगे बढ़े जिनके नाम भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर, तेंदुलकर, दिलीप वेंगसरकर और विजय मर्चेंट के नाम पर रखे हुए हैं।

‘सेवन बनाम सेवन’ प्रदर्शनी मैच में मौजूदा भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया जैसे राहुल भेके, कोनशम चिंगलेनसाना, भारतीय महिला फुटबॉल स्टार बाला देवी और छेत्री भी।

हैदराबाद की तरह मेस्सी, सुआरेज और डि पॉल ने किक मारकर फुटबॉल स्टैंड में मारीं और मैदान का एक चक्कर लगाया। उन्होंने सेंटर स्क्वायर के दोनों ओर ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ कुछ समय भी बिताया।

तेंदुलकर ने फिर भारत की सीमित ओवर की अपने हस्ताक्षर वाली 10 नंबर की जर्सी मेस्सी को भेंट की। मेस्सी भी इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने तेंदुलकर को एक फुटबॉल उपहार में दी।

कार्यक्रम के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत भी की।

मेस्सी दोपहर में मुंबई पहुंचे और शाम को वानखेड़े में कार्यक्रम के लिए आने से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में एक ‘पैडल टूर्नामेंट’ में मौजूद थे जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

भारतीय क्रिकेट के लिए 9 अगस्त 1996 का दिन बेहद खास, युवा सचिन तेंदुलकर को मिली थी टीम की कमान
नई दिल्ली, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर की चमक किसी भी बल्लेबाज से कहीं ज्यादा है। अपने करियर में तेंदुलकर ने बल्लेबाजी में ऐसे कीर्तिमान रचे, जो उनसे पूर्व के खिलाड़ियों ने सोचे भी नहीं थे। संन्यास के एक दशक बाद भी तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड आज भी अटूट हैं। लेकिन, बतौर कप्तान तेंदुलकर को वैसी सफलता नहीं मिली।

सचिन तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। डेब्यू के सात साल बाद 23 साल की उम्र में 9 अगस्त 1996 को उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई।

23 साल 169 दिन की उम्र में वह मंसूर अली खान पटौदी के बाद भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने थे। लगभग एक साल तक वह भारतीय टीम के कप्तान रहे, लेकिन इस दौरान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दिसंबर 1997 में उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

1999 वनडे विश्व कप में अजहरुद्दीन भारतीय टीम के कप्तान थे। टीम इंडिया का विश्व कप में खराब प्रदर्शन रहा था। इसलिए 1999 में तेंदुलकर को दूसरी बार भारतीय टीम की कमान सौंपी गई। इस बार भी उनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा।

टीम की लगातार हार की वजह से 2000 में सचिन ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी छोड़ने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद सौरव गांगुली ने टीम की कमान संभाली।

सचिन ने दो छोटे-छोटे कार्यकाल में भारत के लिए 25 टेस्ट और 73 वनडे मैचों की कप्तानी की। भारतीय टीम 4 टेस्ट और 23 वनडे जीतने में कामयाब रही। आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि तेंदुलकर बतौर कप्तान प्रभावी नहीं रहे।

हालांकि, सचिन तेंदुलकर डेब्यू से लेकर संन्यास तक भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे।1989 से 2013 के बीच सचिन ने भारतीय टीम के लिए 200 टेस्ट मैचों की 329 पारी में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाते हुए 15,921 रन बनाए। 463 वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए। वहीं, एकमात्र टी20 में उन्होंने 10 रन बनाए।

सचिन के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है। ये ऐसे रिकॉर्ड हैं जो निकट भविष्य में टूटते नहीं दिखते।

'जैसे लोग कहते हैं कि लॉर्ड्स क्रिकेट का घर है, वैसे ही विंबलडन टेनिस का मक्का है': सचिन तेंदुलकर
लंदन, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। विंबलडन 2025 में सचिन तेंदुलकर ने विंबलडन में जाने के अपने अनुभव, टेनिस के दिग्गजों के प्रति अपनी प्रशंसा और क्रिकेट तथा टेनिस के बीच आश्चर्यजनक समानताओं को साझा किया।

अपने जीवन में विंबलडन के महत्व पर सचिन ने कहा, “यह अविश्वसनीय है। जैसे लोग कहते हैं कि लॉर्ड्स क्रिकेट का घर है, वैसे ही यह टेनिस का मक्का है। मैं विंबलडन देखते हुए बड़ा हुआ हूं, और सात-आठ साल की उम्र से ही, जब मैंने टेनिस को थोड़ा-बहुत समझना शुरू किया, तब से मेरे लिए हमेशा विंबलडन सबसे पहले और फिर बाकी ग्रैंड स्लैम ही रहे हैं। इसलिए मेरे लिए, यह सर्वश्रेष्ठ है। मैंने कई टेनिस खिलाड़ियों से बात की है, और वे सभी इस टूर्नामेंट को सबसे ऊपर मानते हैं।”

सचिन ने विंबलडन के प्रतिष्ठित माहौल और उसके आकर्षण पर कहा, “मुझे रॉयल बॉक्स खास तौर पर बहुत पसंद है-वहां का माहौल बेजोड़ है। बैठकर मैच देखने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। लेकिन मैचों के अलावा, आप इतने सारे लोगों से मिलते हैं और कई तरह की बातचीत करते हैं।

फैशन की बात करें तो यहां कई फैशन आइकन, हॉलीवुड सितारे, फुटबॉल खिलाड़ी और एथलीट मौजूद रहते हैं। यहां आना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है क्योंकि आपको जिंदगी की कई नई चीजों से रूबरू कराया जाता है। और मेरे लिए, सीखना कभी बंद नहीं होता-मैं अभी भी सीख रहा हूं।”

अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ियों, भूतपूर्व और वर्तमान, के बारे में सचिन ने कहा, “मैं जॉन मैकेनरो का प्रशंसक रहा हूं। मुझे याद है कि मेरे सभी दोस्त ब्योर्न बोर्ग का समर्थन करते थे, लेकिन किसी कारण से, मैं हमेशा मैकेनरो का समर्थन करता था। मैं उनकी तरह हेडबैंड भी पहनता था, इस उम्मीद में कि जब मैं अपने दोस्तों के साथ घूमूं तो लोग मुझे मैकेनरो कहेंगे।

सचिन ने कहा, ''हालांकि, हाल के वर्षों में, यह रोजर फेडरर ही है। मुझे राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, सभी को खेलते हुए देखना अच्छा लगता है, लेकिन किसी न किसी तरह, रोजर सबसे आगे हैं। वर्तमान खिलाड़ियों में, कार्लोस अल्काराज मुझे सचमुच प्रभावित करते हैं-उनकी ऊर्जा संक्रामक है। मुझे उनके पैरों में स्फूर्ति, उनका रवैया और फ्रेंच ओपन में दिखाई गई मानसिक दृढ़ता बहुत पसंद है। कभी हार न मानने वाली मानसिकता ही एक सच्चे चैंपियन की पहचान है।

सभी टेनिस खिलाड़ी चैंपियन नहीं बनते, लेकिन वे जिस तैयारी और कड़ी मेहनत से गुजरते हैं-उसका मेरे मन में बहुत सम्मान है।” उच्च स्तरीय क्रिकेट और टेनिस के बीच समानताओं पर सचिन ने कहा,“अगर मुझे समानताओं की बात करनी हो, तो मुख्य तत्व हैं हाथ-आंखों का समन्वय, गेंद की समझ, खेल के प्रति जागरूकता और विरोधियों से एक कदम आगे रहना। खास तौर पर, फुटवर्क बहुत महत्वपूर्ण है।

क्रिकेट में, खासकर जब आप बल्लेबाजी कर रहे हों, तो समन्वित फुटवर्क मायने रखता है-और टेनिस में भी यही बात लागू होती है। लोग अक्सर सोचते हैं कि विकेटों के बीच दौड़ना बस एक सीधी दौड़ है, लेकिन असल में यह इस बारे में है कि आप कितनी तेजी से रुक सकते हैं, मुड़ सकते हैं और फिर से तेजी पकड़ सकते हैं। टेनिस खिलाड़ी भी इसी तरह एक-दूसरे को असंतुलित या गलत पैर से पकड़ने की कोशिश करते हैं। यह कोर्ट पर तेज, सहज गति के बारे में है। तभी आप अपने शॉट खेलने और आक्रमण करने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में होते हैं। ये वो तत्व हैं जो मुझे दोनों में समान लगते हैं।”

डबल्स पार्टनर के रूप में वह किस क्रिकेटर को चुनेंगे इस पर सचिन ने कहा,“मैंने पहले युवराज सिंह के साथ डबल्स खेला है। हमने 2003 विश्व कप के अपने कुछ साथियों के खिलाफ टीम बनाई थी, और हम चैंपियन बने थे। इसलिए मैं फिर से युवराज को चुनूंगा -इसमें कोई शक नहीं।”

सचिन ने अपनी प्लेइंग इलेवन के लिए टेनिस खिलाड़ी चुनने पर कहा, “क्रिकेट से जुड़े होने के कारण रोजर फेडरर ही होंगे-उनकी मां दक्षिण अफ्रीकी हैं। लेकिन रोजर के अलावा, लिएंडर पेस, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा भी हैं, जिन्होंने यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय निश्चित रूप से क्रिकेट को पसंद करते हैं, और इन खिलाड़ियों ने भारतीय टेनिस के लिए जो किया है वह अद्भुत है। इसलिए कहने की जरूरत नहीं कि वे हमेशा प्रबल दावेदार रहेंगे।

भारत-इंग्लैंड सीरीज के विजेता कप्तान को मिलेगा पटौदी पदक
नई दिल्ली, 17 जून (वेब वार्ता)। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के विजेता कप्तान को पटौदी पदक से सम्मानित किया जाएगा। इससे इन दोनों देशों की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में इस शाही परिवार का नाम बना रहेगा।

ट्रॉफी का नया नाम : इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी करने का फैसला लिया था। पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी लेकिन अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के भीषण हादसे के मद्देनजर इसे टाल दिया गया।

ट्रॉफी का नाम बदलने की औपचारिक घोषणा लीड्स मैच से एक दिन पहले की जाएगी। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के साथ क्रिकेट जगत के कुछ अन्य लोगों ने भी इस ट्रॉफी का नाम बदलने की आलोचना की थी। पता चला है कि तेंदुलकर ने खुद ईसीबी से संपर्क किया और कहा कि पटौदी नाम भारत-इंग्लैंड क्रिकेट का हिस्सा बना रहना चाहिए।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह की भी इसमें भूमिका रही। तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जबकि एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज है। इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर दोनों ने भारत की कप्तानी की और दोनों ने इंग्लैंड में लंबे समय तक काउंटी क्रिकेट खेला था।

सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- ‘ई साला कप नामदे’
अहमदाबाद, 04 जून (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी इस मौके पर टीम को बधाई दी।

विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है। बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे!!”

उल्लेखनीय है कि ‘ई साला कप नामदे’ आरसीबी का एंथम है। इसका मतलब है – ‘इस साल कप हमारा होगा’।

कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से भी आरसीबी को आईपीएल का खिताब जीतने की बधाई मिलनी शुरू हो गई है।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “आरसीबी को उनके पहले आईपीएल खिताब पर बधाई। 18वें संस्करण में ट्रॉफी उठाने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनना अच्छा है। अच्छा खेला और इसके हकदार भी!”

सचिन ने पंजाब को उनके बेहतरीन सीजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “पंजाब किंग्स को भी एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई।”

बीसीसीआई एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, “18 साल की उम्मीद, दिल टूटने और अटूट वफादारी के बाद आरसीबी आखिरकार आईपीएल चैंपियन बन गई है! यह जीत हर उस प्रशंसक के लिए है जो इस सब के दौरान आपके साथ खड़ा रहा। विराट कोहली, आपकी विरासत अमर है। बधाई हो बेंगलुरु, आपका इंतजार खत्म हुआ।”

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “बहुत लंबा इंतजार किया, लेकिन बेहतरीन कहानियां इसके लायक हैं! 18 साल बाद जीतने के लिए प्रतिभा से ज्यादा की जरूरत होती है। इसके लिए विश्वास, लचीलापन और जोश की जरूरत होती है। आरसीबी को एक अच्छी तरह से अर्जित खिताब के लिए बधाई।

विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई। इन सभी सीजन में, एक टीम और उस एक सपने में विश्वास! और यह कैसा पल था जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने मैदान पर उस विरासत को बढ़ावा दिया, जिसे उन्होंने आकार देने में मदद की। रजत पाटीदार और आरसीबी की पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई!”

पंजाब किंग्स की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “पंजाब किंग्स दुर्भाग्यशाली रही। उन्होंने निडर होकर क्रिकेट खेला और (जीत के) करीब पहुंच गए! श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया! हिम्मत रखो, लड़कों। लड़ाई असली थी, और दिल भी।”

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने के साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 : इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन, युवराज
नई दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के नायक रहे अंबाती रायडू, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, शाहबाज नदीम ने उन्हें आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कप्तान ब्रायन लारा (6) और विलियम पर्किन्स (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेंडल सिमंस ने 41 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन विनय कुमार ने उन्हें बोल्ड कर वेस्टइंडीज की उम्मीदों को झटका दिया। रवि रामपाल (2), चैडविक वाल्टन (6) और आंद्रे नर्स (1) भी कुछ खास नहीं कर सके। दिनेश रामदीन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 148/7 का स्कोर ही बना सकी। भारत की ओर से विनय कुमार और शाहबाज नदीम ने क्रमशः तीन और दो विकेट लिए।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स की टीम को अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर ने शानदार शुरुआत दी। रायडू ने 50 गेंदों में 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी 148 की स्ट्राइक रेट ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए और टीम को स्थिरता दी। गुरकीरत सिंह मान ने 12 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया, जबकि यूसुफ पठान खाता खोले बिना आउट हो गए। युवराज सिंह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे और स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने 17.1 ओवर में 149/4 का स्कोर बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे नर्स ने 2 विकेट लिए।

अंबाती रायडू ने अपनी 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया। उनकी आक्रामक पारी ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और इंडिया मास्टर्स के लिए खिताबी जीत की राह आसान कर दी। यह छह टीमों का टूर्नामेंट रहा जिसमें साउथ अफ्रीकन मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें लीग स्टेज में ही बाहर हो गई थीं। दो फाइनलिस्टों के अलावा श्रीलंका मास्टर्स और ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स की टीमें भी सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थीं।

यह इस लीग का पहला संस्करण था जिसमें शेन वॉटसन छाए रहे जिन्होंने छह पारियों में 195 के स्ट्राइक रेट के साथ 120.33 की औसत से 361 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने भी 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। युवराज सिंह ने 185 के स्ट्राइक रेट के साथ जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए 179 की औसत के साथ इतने ही रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में एश्ले नर्स ने सर्वाधिक 10 विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों में पवन नेगी ने 9 विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 7 विकेट लिए। विनय कुमार, शाहबाज नदीम और इरफान पठान ने क्रमशः 8, 6 और 6 विकेट लिए।

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। आंखों की देखभाल करने वाले अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले दो दशक से अस्पताल तेंदुलकर के सम्मान में अपनी ‘100 शताब्दी, 100 मरीज’ पहल के तहत प्रतिवर्ष 100 निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा करता आ रहा है। सचिन 2014 में सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए गए थे।

अस्पताल के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को बयान में कहा, “सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना हमारे लिए सम्मान की बात है। उनका सहयोग नेत्र देखभाल में उत्कृष्टता की हमारी यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ता है।”

उन्होंने कहा, “पिछले दो दशकों से हमारा अस्पताल उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 100 निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा करता आ रहा है। क्रिकेट में उनकी अद्वितीय विरासत, 100 शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी के रूप में सचिन, स्वास्थ्य सेवा में सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के हमारे मिशन से मेल खाते हैं।”

बयान में तेंदुलकर के हवाले से कहा गया, “मैं एक बार फिर डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के साथ सहयोग करके बहुत खुश हूं। कई साल पहले, मुझे बेंगलुरु में उनके अस्पताल का उद्घाटन करने का सम्मान मिला था, जहां टीम ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त नेत्र शल्य चिकित्सा प्रदान करने का संकल्प लिया था...।’’

एक दशक बाद फिर साथ खेलेंगे तेंदुलकर और युवराज, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में श्रीलंका से होगी भिड़त
मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के उद्घाटन मैच में एक बार फिर भारत की प्रतिष्ठित नीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 34,000 से अधिक रन और 100 शतक जड़ने वाले दिग्गज खिलाड़ी तेंदुलकर ने खेल के हर प्रारूप में दबदबा बनाया। हालांकि भारत के लिए वह सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले।

इससे प्रशंसकों के लिए उन्हें एक बार फिर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय जर्सी में देखना दिलचस्प होगा।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबलों ने प्रशंसकों को रोमांचित किया है।

तेंदुलकर और युवराज ने अनगिनत अविस्मरणीय मुकाबले खेले हैं जिनमें से 2011 वनडे विश्व कप फाइनल का कोई मुकाबला नहीं है जिसमें भारत चैंपियन रहा था।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कुछ अविस्मरणीय पल देखे हैं जिनमें 2011 का विश्व कप सबसे खास था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतने साल के बाद मैदान पर वापस आना और एक ऐसी टीम का सामना करना जो हमारे क्रिकेट के सफर का इतना बड़ा हिस्सा रही है, इसे और भी खास बनाता है। ’’

दूसरी ओर युवराज ने 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप सहित भारत की कई महत्वपूर्ण जीत में अहम भूमिका निभाई है।

युवराज ने कहा, ‘‘मैं फिर से मैदान पर वापसी के लिए बेताब हूं। भारत बनाम श्रीलंका हमेशा से रोमांचक मुकाबला रहा है और मुझे पता है कि प्रशंसक भी उतने ही उत्साहित हैं जितने हम हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गजों के साथ खेलना और पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से शुरू करना, यही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का उद्देश्य है। सचिन पाजी के नेतृत्व में सांगा (संगकारा) और श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलना, ऐसा लग रहा है जैसे हम बीते समय में चले गए हैं, और खेल के प्रति जुनून पहले जैसा ही है। ’’

इस टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेंगी जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सभी टीम में क्रिकेट के कुछ बड़े स्टार शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर में आयोजित की जाएगी। सेमीफाइनल और 16 मार्च को होने वाला फाइनल रायपुर में खेला जाएगा।

आपको अपने साथियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना आना चाहिए, राष्ट्रपति भवन में तेंदुलकर ने कहा
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मानते हैं कि साझेदारी हमेशा विश्वास से बढ़ती है और उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में बताया कि वह जानते थे कि किसी खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए उसे किस तरह से नियंत्रित किया जाए।

उन्होंने बताया कि वह जानते थे कि वीरेंद्र सहवाग को आक्रामक तेवर दिखाने और रक्षात्मक होकर खेलने के लिए कैसे नियंत्रित किया जा सके और युवराज सिंह को कैसे प्रेरित किया जाए।

टेस्ट और वनडे में क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी तेंदुलकर बृहस्पतिवार को यहां ‘राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला’ सम्मेलन में मौजूद थे जहां प्रतिष्ठित हस्तियां लोगों के साथ अपने जीवन की यात्रा को साझा करती हैं।

तेंदुलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अतिथि थे जहां इस खिलाड़ी ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाली भारतीय टेस्ट जर्सी भेंट की। इस स्टार के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी थीं।

उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे खेल सभी के साथ समान व्यवहार करता है।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आप अच्छी फॉर्म में हो सकते हैं लेकिन हो सकता है कि कोई और नहीं है तथा ऐसा हो सकता है कि कोई और अच्छी फॉर्म में है लेकिन आप नहीं हैं। एक टीम के रूप में आपको अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। आपको अपने साथी पर भरोसा करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने दर्शकों को अपने खेलने के दिनों के किस्से सुनाए।

तेंदुलकर ने कहा कि हर टीम में अलग-अलग तरह के खिलाड़ी होते हैं और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए उन्हें समझना जरूरी है।

उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘‘सहवाग की बात करें तो मैं उससे जो चाहता था, वह उसके विपरीत काम करता था। इसलिए मैं वीरू से कुछ ओवर तक रक्षात्मक खेल चाहता था तो मैं उससे कहता था कि ‘वीरू जाओ और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाओ और बड़े छक्के लगाओ। तब वीरू कहता था ‘नहीं पाजी, मुझे लगता है कि मुझे चार ओवर तक रक्षात्मक खेल दिखाना चाहिए और फिर छक्के मारने की कोशिश करनी चाहिए। ’’

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘वीरू से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए मुझे इसके विपरीत कहना पड़ता था। मैं मुस्कुराता था क्योंकि मुझे जो चाहिए वो मिल गया होता। ’’

इसी तरह उन्होंने याद किया कि 2011 विश्व कप की शुरुआत से पहले युवराज थोड़े कम ऊर्जावान लग रहे थे और लेकिन तब उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस टूर्नामेंट के बाद उन्हें कैंसर हो जाएगा।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैंने युवी को रात्रिभोज पर बुलाया और उससे पूछा कि वह कम ऊर्जावान क्यों दिख रहा है। उसने कहा, पाजी मैं गेंद को सही से टाइम नहीं कर पा रहा हूं। मैंने उससे कहा कि बल्लेबाजी को भूलकर क्षेत्ररक्षण पर ध्यान दो। क्षेत्ररक्षण के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित करो। ’’

तेंदुलकर कई बार पुरस्कार लेने के लिए राष्ट्रपति भवन आ चुके हैं लेकिन यह पहली बार था जब वह राष्ट्रपति के अतिथि के रूप में आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति और मैंने भुवनेश्वर में विश्व कप हॉकी के बारे में बात की जिसे मैंने अपने मित्र दिलीप तिर्की के साथ बैठकर देखा था। हमने ओडिशा के खाने के बारे में बात की। जब मैं राष्ट्रपति भवन के गलियारों से गुजर रहा था तो मैंने दीवारों पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र देखे। यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ’’

महानतम बल्लेबाजों में शुमार तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 15,921 रन और वनडे में 18,426 रन बनाए।

तेंदुलकर को 2014 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके नाम सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक (टेस्ट में 51 और वनडे में 49) लगाने का रिकॉर्ड भी है।

तेंदुलकर बीसीसीआई ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से होंगे सम्मानित
मुंबई, 31 जनवरी (भाषा) पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक समारोह में बोर्ड के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट (जीवनपर्यन्त उपलब्धि)’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।

बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।’’

तेंदुलकर के 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। उन्होंने वनडे में 18,426 रनों के अलावा 15,921 टेस्ट रन बनाए।

उन्होंने अपने शानदार करियर में केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है।

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को 2023 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अपने युग के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले तेंदुलकर को हर परिस्थिति में सहजता से रन बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया और अगले दो दशक में दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाये। उनके नाम टेस्ट और वनडे प्रारूप को मिलाकर 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।

बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले तेंदुलकर भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य भी थे। यह उनका रिकॉर्ड छठा और आखिरी विश्व कप था।

तेंदुलकर जब अपने खेल के अपने चरम पर थे तब उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए देश की एक बड़ी आबादी जैसे थम  जाती थी। प्रतिद्वंद्वी टीमों के गेंदबाजों में उनका सबसे ज्यादा खौफ रहता था। दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाज यह कह चुके हैं भारतीय बल्लेबाजों में उन्हें सिर्फ तेंदुलकर से परेशानी होती है।

तेंदुलकर इस पुरस्कार के 31वें प्राप्तकर्ता होंगे। बीसीसीआई ने भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में 1994 में इस पुरस्कार को शुरू किया था।

नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा है। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। नायडू ने प्रशासक के रूप में भी खेल की सेवा की थी।