Kapil Dev - Loktej

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कोच कपिल देव पांडे बोले- भारतीय टीम तोड़ सकती है रिकॉर्ड
लखनऊ, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडे ने टी20 भारत-पाकिस्तान विश्व कप को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि क्रिकेट का एक भव्य मेला और पवित्र संगम जैसा आयोजन है, जहां खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है।

कपिल देव पांडे ने इसे अपने शिष्य कुलदीप यादव और एक कोच के रूप में अपने लिए गर्व का क्षण बताया। पांडे ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार विश्व कप जैसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और कई खिलाड़ी पहले भी चैंपियन रह चुके हैं।

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव पांडेय ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम उनके अनुसार सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक है और उसमें रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबलों में धैर्य और सूझबूझ सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं, और यदि संयम बनाए रखा गया तो रिकॉर्ड टूटना तय है।

कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर बात करते हुए उनके बचपन के कोच ने कहा कि उन्हें बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। कुलदीप 2017 से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं और सभी प्रारूपों में उनका प्रदर्शन मजबूत रहा है।

पांडे ने विश्वास जताया कि अनुभव, मेहनत और निरंतरता के दम पर कुलदीप आगे भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। कानपुर से आई इस प्रतिक्रिया ने क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है।

बता दें कि कपिल देव पांडे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के बचपन के कोच हैं। वे कानपुर में अपनी क्रिकेट अकादमी चलाते हैं और कुलदीप के अलावा अर्चना देवी (अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता) जैसी खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।

कुलदीप को मैनचेस्टर टेस्ट में खेलते देखना चाहते हें कपिल
मुंबई, 18 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि मैनचेस्टर में 23 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में चाइननामैन स्पिनर कुलदीप यादव बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में वह कुलदीप को इस मैच में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

कपिल ने स्वयं कुलदीप को फोन कर ये बात कही है। पांच मैचों की इस सीरीज में अभी भारतीय टीम 1-2 से पीछे है, ऐसे में उसके लिए चौथा टेस्ट बेहद अहम है। भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में केवल 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तीनों मैच के दौरान कुलदीप को जगह नहीं मिलने से सभी हैरान हैं क्योंकि टीम में शामिल स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा इन मैचों में प्रभावित नहीं कर पाये, केवल बल्लेबाजी के आधार पर इन्हें जगह मिली। ऐसे में कपिल का ये कहना कि मैनचेस्ट टेस्ट में कुलदीप बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, ये बात ध्यान में रखनी चाहिये।

अब तक सुंदर ने तीसरे मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए किया। वहीं जडेजा ने 6 पारियों में तीन विकेट लिए हैं। हालांकि बल्लेबाजी में जडेजा काफी सफल रहे हैं। कुलदीप को टीम में जगह नहीं मिलने पर कपिल ने कहा कहा, टीम अच्छा खेल रही है इसलिए भी शायद उन्हें अवसर नहीं मिला। तीसरे टेस्ट में लगा कि वह खेलेंगे पर लेकिन तेज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया।

उन्होंने साथ ही कहा, इस समय कुलदीप अच्छे फॉर्म में है। ऐसे में उसे जगह नहीं देना नुकसानदेह रहेगा। पिछले कुछ मैचों में गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, आप कुलदीप या जसप्रीत बुमराह से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वह काफी रन बना लेंगे। मैंने हाल ही में कुलदीप से बात की और उसे फिट रहने और अवसर मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। हम सभी उसे जगह मिलने की उम्मीद कर सकते हैं हालांकि अंतिम फैसला कोच और कप्तान को करना है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि कुलदीप वर्तमान समय में देश के सबसे अच्छे और अनुभवी स्पिनर हैं। उन्होंने साथ ही कहा, उसका मनोबल ऊंचा है पर अंदर ही अंदर वह यह भी सोच रहा होगा कि उसे कब अवसर मिलेगा। वह भी तो इंसान ही है। मैनचेस्टर में अवसर मिलन पर वह बड़ी भूमिका निभा सकता है।

साल में दस महीने खेलने से चोटों का खतरा और बढेगा : कपिल देव
कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा ) विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेटरों के चोटिल होने की बढती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी वजह व्यस्त कैलेंडर को बताया जिसमें खिलाड़ी साल में करीब दस महीने तक खेलते हैं ।

बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी इन दिनों खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन का केंद्र बन गया है जहां खिलाड़ी अभ्यास से ज्यादा समय रिकवरी में बिता रहे हैं ।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस कड़ी में ताजा नाम बन गए हैं जिन्हें कमर की चोट के कारण सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रहना पड़ा ।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये प्रारंभिक टीम में शामिल होने के बावजूद बुमराह अंतिम टीम से बाहर हो गए । मोहम्मद शमी 14 महीने तक चोट के कारण बाहर रहे ।

1983 विश्व कप विजेता कपिल ने यहां टाटा स्टील गोल्फ पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा ,‘‘ मुझे चिंता यही है कि वे साल में दस महीने खेल रहे हैं । ’’

यह पूछने पर कि क्या चैम्पियंस ट्रॉफी में बुमराह की कमी खलेगी, कपिल ने खिलाड़ियों से चोटिल खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय एक दूसरे का सहयोग करने पर फोकस रखने के लिये कहा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके बारे में बात क्यो करना जो टीम में नहीं है । यह टीम का खेल है और टीम को जीतना है , व्यक्तियों को नहीं । यह बैडमिंटन, टेनिस या गोल्फ नहीं है । हम चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम खेल में भाग ले रहे हैं । अगर हम टीम के तौर पर खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे ।’’

कपिल ने कहा ,‘‘ आप कभी नहीं चाहते कि आपके मुख्य खिलाड़ी चोटिल हों लेकिन अगर ऐसा होता है तो कुछ कर नहीं सकते । भारतीय टीम को शुभकामनायें ।’’

भारत को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है ।

कपिल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उदीयमान प्रतिभाओं को देखकर वह काफी रोमांचित हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप युवाओं को देखते हैं तो उनका आत्मविश्वास अविश्वसनीय है । हम जब इस उम्र के थे तो हममे इतना आत्मविश्वास नहीं था । उन्हें मेरी शुभकामनायें ।’’

बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी का चोटिल होना किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब: कपिल
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे अंतर पैदा करने वाले खिलाड़ी का चोट के कारण बाहर हो जाना किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के कारण आईसीसी के टेस्ट और वर्ष का क्रिकेटर चुने गए बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण मंगलवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए।

कपिल ने पीटीआई वीडियो के साथ साझा किए गए क्रिकेट अड्डा यूट्यूब चैनल से इंटरव्यू में कहा , ‘‘जसप्रीत बुमराह ने पिछले दो वर्षों में शानदार प्रदर्शन करके अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। मुझे नहीं लगता कि दुनिया के किसी अन्य तेज गेंदबाज ने उनकी तरह प्रभावशाली प्रदर्शन किया हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जहीर खान जैसे मैच विजेता खिलाड़ियों का चोटिल हो जाना किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। मैं यही उम्मीद करता हूं कि बुमराह जल्द से जल्द वापसी करें क्योंकि एक बड़ा खिलाड़ी हमेशा बड़ा खिलाड़ी ही रहता है।’’

कपिल ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के फैसले का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास योग्यता है और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जब भी कोई रहस्यमयी गेंदबाज टीम से जुड़ता है तो टीम पर उसका प्रभाव देखा जा सकता है। उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विरोधी टीम के बल्लेबाज उसकी गेंद को समझने और उन्हें खेलने में कितना समय लगाते हैं।’’

कपिल ने कहा, ‘‘लेकिन पिछले एक या दो वर्षों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कड़े निर्देश के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा को रणजी ट्रॉफी खेलनी पड़ी लेकिन कपिल को यह नागवार गुजरा।

उन्होंने कहा,‘‘अगर आप विराट कोहली और रोहित शर्मा के 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने के बारे में पूछ रहे हैं कि क्या यह सही था। यह किसी भी तरह से अच्छा नहीं लगा। मेरे कहने का मतलब है कि अगर रोहित या कोहली रन बना रहे होते और भारत जीत हासिल करता तो क्या वे रणजी ट्रॉफी में खेलते। प्रदर्शन को मत देखिए व्यवस्था को मजबूत बनाईए।’’

ऑटोग्राफ लेने वाला नहीं, ऑटोग्राफ देने वाला बनने की कोशिश करो: कपिल की स्कूली बच्चों को सलाह
गुरुग्राम, 23 जनवरी (भाषा) भारत के पूर्व महान हरफनमौला कपिल देव ने बृहस्पतिवार को यहां एक निजी स्कूल में बच्चों के साथ बातचीत में उन्हें ऑटोग्राफ (हस्ताक्षर) मांगने वाले बनने से बचने और ऑटोग्राफ देने वाले बनने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने इस दौरान छात्रों के साथ मैदान पर समय भी बिताया। उन्होंने बल्लेबाजी में हाथ आजमाते हुए अपने अंदाज में स्क्वायर कट भी लगाये।

इस 66 साल के पूर्व दिग्गज ने छात्रों को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘ छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए खेल एक जरूरी साधन है लेकिन उसे पढ़ाई की कीमत पर तवज्जो नहीं मिलनी चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको कभी मेरा ऑटोग्राफ नहीं मांगना चाहिए बल्कि खुद को इतना अच्छा बनाना चाहिए कि एक दिन आप खुद उस पर हस्ताक्षर कर सकें।’’

कपिल की इस बात पर छात्रों ने खूब तालियां बजाई।

कपिल ने पत्रकारों को बताया कि वह उत्साही छात्रों से आश्चर्यचकित थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बेहद उत्साहित और खुश हूं कि मैं छोटे बच्चों और उभरते खिलाड़ियों के साथ अच्छा समय बिता सका। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं स्कूल प्राधिकरण को धन्यवाद देता हूं।’’

विराट और रोहित को अपना भविष्य खुद तय करने दीजिये: कपिल
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं लेकिन भारत के पूर्व महान हरफनमौला कपिल देव ने सोमवार को यहां कहा कि ये दोनों इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि अपने भविष्य को लेकर फैसला खुद कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली नौ पारियों में एक शतक के साथ 190 रन ही बना सकें और बार बार ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर कैच देकर आउट हुए । कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े यहां और खराब रहे और वह तीन मैचों की पांच पारियों में महज 31 रन ही बना सके। वह खराब फॉर्म के कारण पांचवें टेस्ट मैच से बाहर थे।

भारतीय टीम को अपना अगला टेस्ट इस साल जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलना है लेकिन भारतीय क्रिकेट जगत में ‘सुपटस्टार’ संस्कृति को पीछे छोड़ने की बात उठ रही है।

भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव से जब पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) के नये सत्र की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में इन खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ विराट और रोहित बहुत बड़े खिलाड़ी है और खेल में अपने भविष्य का फैसला उन्हें खुद करने दीजिये।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

रोहित की जगह टीम में कप्तान के दावेदारों के बारे में पूछे जाने पर इस विश्व कप (1983 वनडे) विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘ इस में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिये, जो मौजूदा कप्तान है वह भी किसी की जगह आये थे। जो भी कप्तान बने उसे पूरा समय मिलना चाहिये।’’

भारतीय टीम को इस दौरे पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी निराश किया। बुमराह के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज प्रभावित करने में विफल रहा। बुमराह भी पांचवें टेस्ट में चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके जिससे ऑस्ट्रेलिया के लिए छोटा लक्ष्य हासिल करना काफी आसान हो गया।

बुमराह ने इस दौरे पर लगभग 150 ओवर गेंदबाजी कर 32 विकेट झटके।

कपिल ने 1991-92 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से योगदान देने के अलावा 284 ओवर गेंदबाजी की थी और श्रृंखला में 25 विकेट झटककर इसी दौरान टेस्ट में अपने 400 विकेट पूरे किये थे। बुमराह हालांकि अपने अलग तरह के एक्शन के कारण जल्दी चोटिल हो गये। टीम को इस दौरे पर चोटिल मोहम्मद शमी की भी कमी खली।

भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

कपिल ने अपनी गेंदबाजी से मौजूदा गेंदबाजों की तुलना करना सही नहीं समझा। पीजीटीआई के अध्यक्ष ने ‘भाषा’ के सवाल पर कहा, ‘‘ खेल में तुलना करना ठीक नहीं है। दो अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों की तुलना नहीं की जानी चाहिए। आज के दौर में खिलाड़ी एक दिन में 300 रन बना लेते हैं लेकिन हमारे जमाने में ऐसा नहीं होता था।’’

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला के लिए भारत की टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल नहीं करने पर कपिल ने कहा, ‘‘ मैं दूसरों के फैसले के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं , चयनकर्ताओं ने कुछ सोच समझ कर टीम का चयन किया है। मैं कुछ कहूंगा तो शायद उनकी आलोचना करना होगा। मैं आलोचना नहीं करना चाहता हूं।’’

जायसवाल और पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांचों टेस्ट मैच का हिस्सा था ऐसे में शायद चयनकर्ताओं ने उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला से विश्राम दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और चैम्पियंट ट्रॉफी की टीम की अभी घोषणा नहीं हुई है। इन टूर्नामेंटों में जायसवाल और पंत की टीम में वापसी हो सकती है।

आपकी तबीयत ठीक होने पर मुलाकात करेंगे , कपिल देव ने कांबली से कहा
मुंबई, दो जनवरी (भाषा) महान हरफनमौला कपिल देव ने भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से वादा किया है कि वह जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे ।

कांबली को मूत्रमार्ग में संक्रमण की शिकायत पर 21 दिसंबर को ठाणे के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था । डॉक्टरों ने बाद में कहा कि 52 वर्ष के कांबली के दिमाग में भी थक्का जम गया था ।

कांबली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई ।

आकृति अस्पताल के निदेशक शैलेष ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान कांबली ने भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को वीडियो कॉल भी किया जिन्होंने मदद की पेशकश की ।

वीडियो कॉल के दौरान कांबली ने कहा ,‘‘ हैलो कपिल पाजी । आप कैसे हो ।’’

कपिल ने इस पर कहा ,‘‘ मैं तुमसे मिलने आऊंगा । तुम अब ठीक लग रहे हो । दाढी भी रंग ली है । जल्दबाजी मत करो । कुछ दिन और अस्पताल में रहना पड़े तो रह जाओ । डॉक्टर से पूछ लो कि दो दिन और रूकने की जरूरत है क्या । जब ठीक हो जाओगे तो मैं तुमसे मिलूंगा ।’’

उचित विदाई का हकदार था अश्विन: कपिल देव
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) रविचंद्रन अश्विन के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी हैरान हैं और उनका मानना है कि यह स्टार ऑफ स्पिनर विशेषकर घरेलू धरती पर उचित विदाई का हकदार था।

अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

कपिल का मानना है कि लगता है कि अश्विन किसी चीज को लेकर नाखुश थे।

कपिल ने पीटीआई को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से हैरान था कि भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक ने खेल छोड़ने का फैसला कैसे किया। प्रशंसक निराश हैं लेकिन मैंने उसके चेहरे पर भी निराशा के भाव देखे। वह निराश दिख रहा था और यह दुखद है। वह इससे बेहतर विदाई का हकदार था। वह उचित विदाई का हकदार था।’’

अश्विन ने एक महत्वपूर्ण श्रृंखला के बीच में संन्यास लेने का फैसला किया और कपिल इसके पीछे के कारण जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘वह इंतजार कर सकता था और भारतीय धरती पर अपने संन्यास की घोषणा कर सकता था लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने अभी ऐसा क्यों किया। मैं उनका पक्ष भी सुनना चाहता हूं। वह उस सम्मान का हकदार है। उसने देश की तरफ से 106 टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान की कोई बराबरी कर सकता है।’’

कपिल ने उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अश्विन की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई भारतीय टीम के इस मैच विजेता की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।’’

कपिल ने कहा कि अश्विन एक दिग्गज, बहुमुखी और अपरंपरागत गेंदबाज थे, जो लगातार अपनी गति में बदलाव और चतुराई भरी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करते थे।

उन्होंने कहा,‘‘वह प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहता था और यह चीज उसे अन्य से अलग करती थी। एक ऐसा खेल जिसमें बल्लेबाजों को अधिक प्रशंसा मिलती है, उसमें अश्विन ने अपने लिए अलग से जगह बनाई।’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अश्विन साहसी गेंदबाज था। वह मैच में किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता था। क्या आपको ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो बहुत अच्छे रणनीतिकार हों और परिस्थितियों से तेजी से सामंजस्य से बिठाते हों। वह कप्तान का सबसे पसंदीदा गेंदबाज था।’’

कपिल ने कहा,‘‘वह भारत की तरफ से सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी था। वह कभी हार न मानने वाला खिलाड़ी था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक दुर्लभ स्पिनर था जो अनिल कुंबले की तरह ही नई गेंद से गेंदबाजी कर सकता था। भगवान का शुक्र है कि मुझे उसके साथ नहीं खेलना पड़ा। अश्विन के कारण मैं अपनी जगह गंवा देता।’’

कपिल ने रोहित का समर्थन करते हुए कहा, कप्तान को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) महान क्रिकेटर कपिल देव ने सोमवार को कहा कि रोहित शर्मा की वापसी करने की क्षमता पर संदेह नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आलोचनाओं से घिरे भारतीय कप्तान को अपने करियर के इस चरण में खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।

एडीलेड में गुलाबी गेंद के टेस्ट में रोहित ने मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए तीन और छह रन बनाए थे। प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने नरम रुख के लिए उनकी आलोचना की थी।

भारत ने ढाई दिन में मैच 10 विकेट से गंवा दिया।

कपिल ने यहां दिल्ली गोल्फ क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘उसे खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। वह कई वर्षों से ऐसा करता आ रहा है इसलिए हमें किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए। मैं उस पर संदेह नहीं करूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह फॉर्म में वापस आ जाएगा, यह महत्वपूर्ण है।’’

रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण शुरुआती टेस्ट में नहीं खेले थे।

सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने अधिकांश रन बनाने के बावजूद 37 वर्षीय रोहित दूसरे टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जिससे लोकेश राहुल को पारी का आगाज करने का मौका मिला जिन्होंने पर्थ में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कपिल ने कहा, ‘‘एक या दो प्रदर्शन के आधार पर, अगर आपको किसी की कप्तानी पर संदेह है। मेरा मतलब है कि सिर्फ छह महीने पहले जब उसने टी20 विश्व कप जीता था तो आपने यह सवाल नहीं पूछा होता। इसे जाने दीजिए, उसकी क्षमता और प्रतिभा को जानते हुए, वह वापसी करेगा। वह मजबूती से वापसी करेगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या दूसरे टेस्ट में युवा हर्षित राणा को शामिल करना एक गलती थी, कपिल ने कहा: ‘‘मैं कोई नहीं हूं। मैं कैसे फैसला कर सकता हूं? वहां ऐसे लोग हैं जिनके पास यह तय करने की जिम्मेदारी है कि टीम में किसे होना चाहिए।’’

रोहित की अनुपस्थिति में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में पर्थ में भारत को 295 रन से जीत दर्ज की।

यह पूछे जाने पर कि क्या बुमराह रोहित से कमान संभालने के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रहे हैं, कपिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। एक प्रदर्शन के आधार पर आप यह नहीं कह सकते कि वह सर्वश्रेष्ठ है और एक खराब प्रदर्शन के आधार पर आप यह नहीं कह सकते कि वह इसके लायक नहीं हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली पर्थ में 18 महीनों में अपना पहला शतक लगाने में सफल रहे। हालांकि यह स्टार बल्लेबाज दूसरे टेस्ट में असफल रहा और दो पारियों में सात और 11 रन ही बना पाया।

कपिल ने कहा, ‘‘विराट कोहली हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक है। अगर आप चार शीर्ष बल्लेबाजों को शामिल करते हैं, तो वह वहां होगा। अगर वह बुरे दौर से गुजर रहा है तो यह केवल उस पर निर्भर करता है कि वह कितनी तेजी से वापसी कर सकता है।’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली शराब से जुड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वह काफी कमजोर दिखाई दिए। उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को हाथ पकड़कर रोकते हुए देखा गया।

कपिल ने कांबली की स्थिति पर दुख व्यक्त किया और बाहरी सहायता के साथ-साथ स्वयं सहायता की आवश्यकता पर बल दिया।

कपिल ने कहा, ‘‘हम सभी को उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमारे से अधिक उसे खुद का समर्थन करना है। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उनके सबसे करीबी दोस्त उन्हें कुछ मदद दिलवाएं, ताकि वह खुद का ख्याल रख सकें और रिहैब में वापस जा सकें। लोगों को यह बीमारी होती है लेकिन आपको रिहैब में वापस जाना पड़ता है।’’

हम से ज्यादा कांबली को खुद अपनी मदद की जरूरत: कपिल
नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) महान हरफनमौला कपिल देव ने सोमवार को भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें इस संकट से उबरने के लिए खुद प्रयास करने की जरूरत है।

कांबली शराब से जुड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 52 साल का यह पूर्व खिलाड़ी काफी कमजोर दिखाई दिया। उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को हाथ पकड़कर रोकते हुए देखा गया।

कपिल ने कांबली की स्थिति पर दुख व्यक्त किया और बाहरी सहायता के साथ-साथ स्वयं सहायता की आवश्यकता पर बल दिया।

कपिल ने कहा, ‘‘हम सभी को उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमारे से अधिक उसे खुद का समर्थन करना है। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उनके सबसे करीबी दोस्त उन्हें कुछ मदद दिलवाएं, ताकि वह खुद का ख्याल रख सकें और रिहैब में वापस जा सकें। लोगों को यह बीमारी होती है लेकिन आपको रिहैब में वापस जाना पड़ता है।’’

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज कांबली ने पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य चुनौतियों से संघर्ष किया है। उन्हें 2012 में ‘एंजियोप्लास्टी’ करानी पड़ी थी। इसके बाद 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शराब की लत से जूझने के कारण उन्हें कई बार रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा। इससे उनके समग्र स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ा।

कांबली ने भारत के लिए 104 एकदिवसीय और 17 टेस्ट में क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाये है।

कांबली ने स्कूल स्तर पर तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक 664 रन की अटूट साझेदारी की थी।

क्रिकेट : भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान ने रोहित शर्मा को दी बड़ी सलाह, कहा 'फिटनेस पर करना होगा काम!'
भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने है। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक सीरीज के दोनों मैचों को जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वहीं रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया। इन सब कर बीच भारत को पहला विश्व दिलाने वाले कपिल देव ने कुछ ऐसा कह दिया जो रोहित शर्मा के प्रशंसकों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। कपिल देव का यह बयान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कहा गया।

ये कहा कपिल देव ने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आज एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि एक कप्तान के लिए बाकी चीजों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को भी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है और अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है। साथ ही कपिल देव ने रोहित शर्मा को कड़ी मेहनत करने की जरूरत की बात कही।

शर्म की बात है फिट नहीं होना: कपिल देव

आपको बता दें कि इस बारे में बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो वह थोड़े मोटे नजर आते हैं और वह भी टीवी पर। और अगर सच में असल जिंदगी में यह इससे कहीं ज्यादा दिखाई देता है। लेकिन मैं जो कुछ भी देखता हूं, रोहित शानदार खिलाड़ी हैं और बेहतरीन कप्तान भी। इसलिए उसे फिट रहने की जरूरत है। अगर आप विराट को इस तरफ देखेंगे तो आप कहेंगे कि यही तो फिटनेस है।

रोहित एक शानदार खिलाड़ी बस फिटनेस पर काम जरूरी

भारत को 1983 में पहली बार विश्व कप जिताने वाले कपिल देव ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि जब क्रिकेट कौशल की बात आती है तो रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। लेकिन फिटनेस के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है। उसके पास सब कुछ है लेकिन व्यक्तिगत रूप से उसकी फिटनेस उस स्तर की नहीं है। उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं। वास्तव में, एक कप्तान ऐसा होना चाहिए जिस पर टीम के साथी गर्व कर सकें।

क्रिकेट : जानिये कपिल दे व ने क्यों कहा - “रोहित-कोहली विश्व कप नहीं जीता सकते!’
इस साल एकदिवसीय विश्व कप होना है और भारतीय टीम से बहुत उम्मीद लगाईं जा रही है। हाल ही में पहले एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप में अपने स्तर के नीची क्रिकेट खेलकर दोनों ही टूर्नामेंट्स के फाइनल में भी न पहुँच पाने वाली टीम इंडिया ने इस विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया के प्रदर्शन से चिंतित बीसीसीआई ने तैयारियां शुरू करते हुए पहले तो वर्ल्ड् कप के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्टग किया। फिर ऐन मौके पर कोई खिलाड़ी मैदान से बाहर न हो इसके लिए यो-यो टेस्ट के साथ डेक्साे स्कैयन टेस्टड को टीम में चयन के लिए जरूरी कर दिया गया।

रोहिता शर्मा और विराट कोहली (फाइल तस्वीर)

तैयारियों से खुश नहीं कपिल पाजी

आपको बता दें कि भारत ने अपना आखिरी वर्ल्डह कप 2011 में एमएस धोनी की कप्ताेनी में जीता था। अगर किसी भी आईसीसी श्रृंखला की बात करें तो भारत ने आखरी बार 2018 में बांग्लादेश को हराते हुए एशिया कप जीता था। तब से भारत कोई भी आईसीसी खिताब अपने नाम नहीं कर पाया है। ऐसे में भले ही बीसीसीआई ने जीत की तैयारियों के लिए कमर कसना शूरू कर दिया है पर देश को1983 में पहला वर्ल्डस कप जीतने वाली टीम के कप्ताेन कपिल देव टीम इंडिया की तैयारियों से संतुष्ट  नहीं हैं। उन्हों ने कहा, अगर वर्ल्डस कप जीतना चाहते है तो कोच, सेलेक्ट र और टीम मैंनेजमेंट को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।

जानिए क्या कहा कपिल ने

आपको बता दें कि टीम के भविष्य को लेकर बात करते हुए कपिल पाजी ने कहा कि टीम को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत हितों को पीछे हटाकर सिर्फ टीम के बारे में सोचना होगा। आप विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भरोसा करेंगे कि वो हमें वर्ल्ड कप जिताएंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा। कपिल का मानना है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनके इर्द-गिर्द पूरी टीम घूमती है,लेकिन अब इसे तोड़ना होगा और कम से कम 5-6 खिलाड़ियों को तैयार करना होगा। आगे उन्होंने  कहा, कई लोग पूछते हैं कि क्या यह विराट और रोहित का आखिरी विश्व कप होगा? मेरा मानना है कि वे खेल सकते हैं, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। फिटनेस अहम भूमिका निभाएगी। बहुत सारे युवा सामने आ रहे हैं, क्या वे उनके साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे?

रोहित-कोहली के लिए एक चुनौती ये विश्व कप

अगर इन दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो पिछले कई सालों टीम इंडिया के मजबूत स्तंअभ रहे रोहित शर्मा इस साल 36 वर्ष को हो जाएंगे, जबकि विराट कोहली 35 साल के। साथ ही दोनों से फिटनेस कुछ कड़े सवाल पूछ सकती है। वहीं  कुछ अरसे से दोनों खिलाड़ियों का बल्लेव के साथ का प्रदर्शन बहुत संतुष्ट करने वाला नहीं रहा है। टीम इंडिया के कप्तासन रहे रोहित शर्मा ने 2 साल से अधिक समय से वनडे में शतक नहीं बनाया है। वहीं, विराट ने 36 महीने के इंतजार के बाद बांग्लाैदेश के खिलाड वनडे सीरीज में शतक लगाया था।