Shooting - Loktej

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप
मुंबई, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है और अब इसमें एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम आशाराम फसले बताया जा रहा है। आरोप है कि इसने शूटर को बंदूक मुहैया कराई थी। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को इन सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की मांग करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि आज समाप्त हो रही है। हालांकि, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि शूटर शहर छोड़कर बाहर भाग चुका है।

रोहित शेट्टी के घर पर हमला योजना के तहत किया गया था। आरोपियों ने कई दिनों तक उनके घर और आसपास के इलाके की रेकी की थी। इसके बाद सही मौके का इंतजार किया गया और फिर गोलियां चलाई गईं।

वारदात के बाद शूटर तेजी से वहां से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे स्कूटी से भागते हुए देखा गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी पुणे से लाई गई थी और इसके पीछे कई लोगों की भूमिका थी। कुछ आरोपियों का काम सिर्फ स्कूटी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना था, जबकि कुछ लोग पूरे ऑपरेशन की प्लानिंग और पैसों के इंतजाम में शामिल थे।

हालांकि, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि निशाना रोहित शेट्टी का घर होगा।

फायरिंग की इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। उनके घर के बाहर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एशियन चैंपियनशिप : गोल्ड पर निशाना साधने को तैयार भारतीय पिस्टल शूटर
नई दिल्ली, 04 फरवरी (वेब वार्ता)। पिस्टल शूटर दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में निशाना लगाएंगे, क्योंकि एशियन चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल में कल पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल
इवेंट में मेडल्स का फैसला होगा।
वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा, वर्ल्ड कप फाइनल चैंपियन सुरुचि सिंह, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और ईशा सिंह के नेतृत्व में भारतीय निशानेबाज इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में मेजबान टीम को एक मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

बुधवार को चार फाइनल होंगे, जिसमें सीनियर पुरुष और महिला के साथ-साथ जूनियर और यूथ पुरुष के फाइनल भी शामिल हैं। सुरुचि सिंह और सम्राट राणा, मनु भाकर और ईशा सिंह के साथ महिला इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक होंगे।
हॉन्ग कॉन्ग की वर्ल्ड नंबर चार और वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट हो चिंग शिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के लिए पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चार बार कॉन्टिनेंटल फाइनल में जगह बनाई है, जिसमें 2019 में सिल्वर मेडल जीता था।
मेडल के लिए एक डार्क हॉर्स चीनी ताइपे की चेंग येन-चिंग हो सकती हैं, जो दुनिया में 16वें स्थान पर हैं। 19 साल की इस खिलाड़ी ने अपने पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25वां स्थान हासिल किया था और म्यूनिख में अपने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप डेब्यू में पांचवें स्थान पर रही थीं। वियतनाम की थू विन्ह ट्रिन्ह, जो दो बार की एशियाई कांस्य पदक विजेता और दो बार की ओलंपिक फाइनलिस्ट हैं, भी इसमें हिस्सा लेंगी।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे, साथ ही वर्ल्ड नंबर दो और वर्ल्ड कांस्य पदक विजेता वरुण तोमर और श्रवण कुमार भी होंगे, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में 12वें स्थान पर रहे थे।
कजाकिस्तान के वैलेरी रखिमझान, जो वर्ल्ड नंबर आठ और म्यूनिख से आईएसएसएफ वर्ल्ड कप सिल्वर मेडलिस्ट हैं, जो पिछले साल शिमकेंट में चौथे स्थान पर रहे थे, चीनी ताइपे के हसिहहसिआंग-चेन और उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड नंबर 25 मुखम्मद कमालव, जो 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में नौवें स्थान पर रहे थे, भारतीय निशानेबाजों के मुख्य प्रतिद्वंद्वी होंगे।
जूनियर और यूथ एथलीट भी कल एक्शन में होंगे, जिसमें जोनाथन गेविन एंटनी, मुकेश नेलावल्ली, डेफलिंपिक्स मेडलिस्ट अभिनव देशवाल, हिमांशु राणा और प्रियांशु यादव जूनियर कैटेगरी में मैदान में उतरेंगे और डैरेन के. डॉन, गिरीश गुप्ता, अभय धामा, मनदीप चौहान, धैर्य प्रशर और हार्दिक बंसल यूथ कैटेगरी में एक्शन में होंगे।
मेजबान टीम ने 118 एथलीटों की सबसे बड़ी टीम उतारी है, जबकि कजाकिस्तान ने 35 एथलीटों की दूसरी सबसे बड़ी टीम उतारी है। क्षेत्रीय पावरहाउस कोरिया और जापान ने भी मजबूत टीमें उतारी हैं, और चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

दक्षिण अफ्रीका: पब में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, 10 लोग घायल
जोहानिसबर्ग, 21 दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो इलाके में स्थित ‘क्वानोक्सोलो’ पब में ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिर, “अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की।”

प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था।

अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

सिडनी में यहूदी उत्सव पर आतंकी हमला, पिता-पुत्र ने बरसाईं गोलियां, 15 लोगों की मौत
सिडनी, 15 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक बच्चे सहित 15 लोगों की मौत हो गई।

देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे यहूदी-विरोधी आतंकवाद का कृत्य बताया। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर पिता और पुत्र थे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक पर हुआ यह नरसंहार पिछले एक साल में देश में लगातार हुईं यहूदी-विरोधी घटनाओं के बाद सामने आया। हालांकि, अधिकारियों ने इन घटनाओं और रविवार की गोलीबारी के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया।

सख्त बंदूक कानूनों वाले इस देश में यह लगभग तीन दशकों में सबसे वीभत्स हमला था।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त माल लैनन ने बताया कि 50 वर्षीय एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हुआ और अस्पताल में उसका उपचार हो रहा है।

पुलिस ने कहा कि एक हमलावर सुरक्षा एजेंसियों के लिए जाना-पहचाना था, लेकिन किसी हमले की पूर्व योजना के संकेत नहीं मिले थे।

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिंस ने बताया कि मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच थी। सोमवार सुबह तक कम से कम 42 लोग अस्पतालों में भर्ती थे, जिनमें कई की हालत गंभीर थी।

प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा, ‘‘जो हमने देखा वह पूरी तरह यहूदी-विरोधी आतंकवाद का कृत्य था। यह ऑस्ट्रेलिया के उस महत्वपूर्ण स्थान बॉन्डी बीच पर हुआ, जो खुशी, परिवारों और उत्सवों से जुड़ा है। जो हुआ है, उसने इसे हमेशा के लिए कलंकित कर दिया है।’’

यह हमला ऐसे दिन किया गया जब हजारों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इनमें सैकड़ों लोग आठ दिन चलने वाले हनुक्का उत्सव की शुरुआत के अवसर पर आयोजित ‘‘चानुका बाय द सी’’ कार्यक्रम में शामिल थे।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक इजराइली नागरिक की मौत की पुष्टि की, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि मारे गए लोगों में फ्रांसीसी नागरिक डैन एल्कायम भी शामिल था।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने किसी भी पीड़ित या हमलावर का आधिकारिक रूप से नाम जारी नहीं किया। हालांकि, ‘द ऑस्ट्रेलियन अखबार’ के अनुसार लारिसा क्लेटमैन नाम की महिला ने बताया कि उनके पति अलेक्ज़ेंडर क्लेटमैन की भी मौत हो गई है। यह दंपति नरसंहार के जीवित बचे लोगों में शामिल था।

हनुक्का समारोह में मौजूद वकील आर्सेन ओस्त्रोव्स्की के सिर को गोली छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि ‘‘यह पूरी तरह से नरसंहार था, चारों ओर लाशें बिखरी थीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होगा।’’

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2.8 करोड़ की आबादी वाले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1.17 लाख यहूदी रहते हैं। सरकार की विशेष दूत जिलियन सेगल के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद यहूदी-विरोधी घटनाएं तीन गुना से अधिक बढ़ीं।

पुलिस ने कहा है कि इस नरसंहार से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं है और घटना की गहन जांच की जाएगी। मौके से दो देसी बम भी बरामद किए गए हैं जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे यहूदी-विरोधी आतंकवादी हमला बताया और इसकी कड़ी निंदा की है।

जूनियर विश्व कप : महिला निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल प्रोन में क्लीन स्वीप किया
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय जूनियर महिला निशानेबाजों ने बृहस्पतिवार को यहां 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया तो वहीं पुरुषों ने इसी स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया जिससे देश ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में मजबूत शुरूआत की।

हाल में कजाखस्तान में एशियाई चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस का जूनियर स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा अनुष्का ठोकुर ने डा. कर्णी सिंह रेंज में 621.6 अंक से पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस गैर ओलंपिक स्पर्धा में 18 साल की अंशिका ने 619.2 अंक से रजत पदक और 20 साल की आध्या अग्रवाल ने 615.9 अंक से कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में दीपेंद्र सिंह शेखावत ने रजत पदक और रोहित कन्यान ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपेंद्र ने 617.9 अंक जबकि रोहित ने 616.3 अंक बनाए।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट कामिल नुरियाखमेतोव ने 618.9 अंक बनाकर जीता। वहीं तीन अन्य भारतीय नितिन वाघमारे, कुशाग्र सिंह और कुणाल शर्मा क्रमश: पांचवें, आठवें और 11वें स्थान पर रहे।

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में 18 देशों के 208 निशानेबाज हिस्सा लेंगे
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) मेजबान भारत डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में होने वाले आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 69 निशानेबाजों का मजबूत दल उतारेगा। प्रतियोगिता में 18 देशों के 208 युवा निशानेबाज हिस्सा लेंगे।

यहां 24 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 15 ओलंपिक और दो गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में निशानेबाजों की अगली पीढ़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए अपनी प्रतिभा का नजारा पेश करेगी। प्रतियोगिता में कुल 51 पदक दांव पर होंगे।

अन्य प्रतिस्पर्धी देशों में अमेरिका (20), इटली (10), चेक गणराज्य (नौ), ईरान (आठ), क्रोएशिया (सात), ग्रेट ब्रिटेन (छह), संयुक्त अरब अमीरात (पांच), स्लोवाकिया (पांच), कतर (चार), ओमान (चार), स्पेन (आठ), फिनलैंड (तीन), नीदरलैंड (तीन), साइप्रस (तीन), न्यूजीलैंड (दो), सऊदी अरब (दो) के अलावा 40 व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) शामिल हैं।

अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, इटली और साइप्रस के निशानेबाज रेंज में पहुंच चुके हैं और एक अनौपचारिक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा ले चुके हैं।

इस साल जूनियर वर्ग का यह दूसरा और अंतिम विश्व कप होगा। इससे पहले मई में जर्मनी के सुहल में पहला विश्व कप आयोजित किया गया था जहां भारत तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित 11 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।

शीर्ष खिलाड़ियों में ओलंपियन और सुहल विश्व कप की रजत पदक विजेता राइजा ढिल्लों, पूर्व विश्व चैंपियन अभिनव साव, सुहल की स्वर्ण पदक विजेता शंभावी क्षीरसागर और तेजस्वनी तथा इसी विश्व कप के कांस्य पदक विजेता नारायण प्रणव और एड्रियन करमाकर आदि शामिल होंगे।

विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता इटली की एरियाना निम्बर, अपने ही देश के मार्को कोको, माटेओ ब्रागाली और लुका गेरी के साथ शॉटगन रेंज में चुनौती पेश करेंगी। साथ ही क्रोएशिया के ट्रैप निशानेबाज टोनी गुडेलज भी होंगे जिन्होंने सुहल में कांस्य पदक जीता था।

आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय पुरुष एयर पिस्टल निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
निंगबो (चीन), 10 सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाजों का आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में खराब प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा तथा सम्राट राणा, अमित शर्मा और निशांत रावत पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

भारतीय खिलाड़ियों में सम्राट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। वह 582 अंक बनाकर क्वालीफिकेशन में 10वें स्थान पर रहे।

चीन के हू काई ने प्रारंभिक दौर में 589 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 242.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन के ही यू चांगजी ने 241.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

इस तरह चीन के पदकों की संख्या दो स्वर्ण और इतने ही रजत के साथ चार हो गई। दूसरी ओर भारत अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाया है।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग ले रहे भारत के अन्य खिलाड़ियों में अमित शर्मा 576 अंक के साथ 28वें, जबकि निशांत रावत 568 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे।

इस बीच भारत की दिव्या सुब्बाराजू ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के प्रिसिशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वह 291 अंक के साथ 37 निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर हैं।

इस स्पर्धा में भाग ले रही भारत की अन्य खिलाड़ियों में अभिदन्या पाटिल 288 अंकों के साथ 19वें, जबकि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत 286 अंकों के साथ 26वें स्थान पर हैं।

भारत को महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में स्वर्ण
शिमकेंट (कजाखस्तान), 26 अगस्त (भाषा) ओलंपियन सिफत कौर सामरा , अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की तिकड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

विश्व रिकॉर्डधारी सामरा ने 589 स्कोर किया जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा । तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया । जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा ।

सामरा और आशी क्वालीफिकेशन में क्रमश: दूसरे और पांचवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी पहुंचे ।

भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थी लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिये खेल रही थी लिहाजा सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे ।

दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रही ।

सोमवार को राष्ट्रीय खेल चैम्पियन नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप वर्ग में स्वर्ण जीता था ।

मनु 25 मीटर पिस्टल में चौथे स्थान पर, भारतीय जूनियर महिलाओं ने मारी बाजी
शिमकेंट, 25 अगस्त (भाषा)दो ओलंपिक पदक जीत चुकी भारतीय निशानेबाज मनु भाकर एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही जबकि जूनियर वर्ग में भारतीयों का दबदबा रहा ।

भारत की ही ईशा सिंह आठ महिलाओ के फाइनल में छठे स्थान पर रही । मनु ने 25 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रही वियतनाम की तू विन्ह त्रिन्ह से चार अंक पीछे रही ।

महिला जूनियर 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भारत की पायल खत्री को 36 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक मिला जबकि नाम्या कपूर (30) ने रजत और तेजस्विनी (27) ने कांस्य पदक जीता । इन तीनों ने 1700 अंक के साथ टीम वर्ग में भी रजत पदक अपने नाम किया । कोरिया को स्वर्ण और कजाखस्तान को कांस्य पदक मिला ।

नाम्या और तेजस्विनी क्वालीफिकेशन में पहले दो स्थान पर रही जबकि पायल छठे स्थान पर रही थी ।

इससे पहले सीनियर वर्ग में चीन की यूयू झांग ने स्वर्ण और जियारूइशुआन शियाओ ने रजत पदक जीता ।

मनु, ईशा और सिमरनप्रीत कौर बरार की भारतीय तिकड़ी ने 1749 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया । वे चीन और दक्षिण कोरिया से पीछे रहे ।

ईशा क्वालीफिकेशन में शीर्ष रही थी जबकि मनु चौथे स्थान पर रही थी ।

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : कपिल बैंसला ने लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया गोल्ड
श्यामकेंट (कजाकिस्तान), 19 अगस्त (वेब वार्ता)। कजाकिस्तान के श्यामकेंट में जारी 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में कपिल बैंसला ने भारत का परचम लहराया है। हरियाणा के इस शूटर ने सोमवार को भारत के लिए पहला गोल्ड जीता।

कपिल बैंसला ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर फाइनल में 243.0 का स्कोर बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, 0.6 अंक से पिछड़ने के बाद उज्बेकिस्तान के इल्खोमबेक ओबिदजोनोव दूसरे पायदान पर रहे। कर्नाटक के जोनाथन गेविन एंथनी ने 220.7 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

उज्बेकिस्तान के इल्खोम्बेक ने फाइनल में सबसे तेज शुरुआत की। कपिल उनका पीछा करते नजर आए। 15वें शॉट के बाद पहली बार कपिल ने इल्खोम्बेक को पीछाड़ा, लेकिन 20वें शॉट के बाद इल्खोम्बेक ने फिर बढ़त बना ली। आखिरी दो शॉट्स से पहले वह कपिल से एक अंक आगे थे।

इसके बाद कपिल ने 10.8 और 10.6 का शानदार स्कोर किया, जबकि इल्खोम्बेक 23वें शॉट पर 10.4 और आखिरी शॉट पर 9.4 अंक हासिल कर सके। इल्खोम्बेक की इसी गलती का फायदा उठाते हुए कपिल ने खिताब अपने नाम कर लिया।

इस फाइनल में तीन भारतीय शूटर पहुंचे थे। कपिल ने क्वालिफिकेशन में 579 प्वाइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि जोनाथन 582 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा मुकेश नेलावली तीसरे पायदान पर थे। क्वालिफिकेशन में कोरियन खिलाड़ी किम डूयोन ने 582 प्वाइंट्स हासिल करते शीर्ष स्थान हासिल किया था।

कपिल और जोनाथन ने विजय तोमर के साथ मिलकर टीम इवेंट में रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1723 अंक बनाए। कोरिया ने 1734 अंकों के साथ गोल्ड अपने नाम किया, जबकि मेजबान कजाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सीनियर मेंस फाइनल में भारत के इकलौते शूटर अनमोल जैन (155.1 प्वाइंट्स) छठे स्थान पर रहे, जबकि चीन के हू काई ने गोल्ड जीता। वह टीम इवेंट में भी चीन के लिए गोल्ड जीतने वाले शूटर रहे। अनमोल ने आदित्य मालरा और सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 1735 अंक के संयुक्त प्रयास से टीम इवेंट में सिल्वर जीता। दूसरे दिन मंगलवार को महिला और जूनियर महिला एयर पिस्टल फाइनल खेले जाएंगे।

पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत
लीमा (पेरू), 22 अप्रैल (भाषा) भारत यहां संपन्न हुई आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पृथ्वीराज टोंडिमान और प्रगति दुबे की भारतीय जोड़ी ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के पदक दौर में पहुंचने में असफल रही।

सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को अंतिम पदक दिलाया। इससे देश के पदकों की संख्या सात हो गई, जिसमें दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य शामिल हैं।

अमेरिका ने भी सात पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया लेकिन अधिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह भारत से आगे दूसरे स्थान पर रहा।

चीन चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।

भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन करने वाली 18 वर्षीय सुरुचि इंदर सिंह थी, जिन्होंने देश के लिए दोनों स्वर्ण जीते।

उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल का मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

सोमवार को ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में टोंडिमान और दुबे 134 का संयुक्त स्कोर बनाकर आठवें स्थान पर रहे। लक्ष्य और नीरू की अन्य भारतीय जोड़ी 128 के कुल स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रही। केवल शीर्ष चार टीमें ही पदक दौर में पहुंची।

सुरुचि सिंह ने लगातार दूसरे विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, मनु को रजत पदक
लीमा (पेरू), 16 अप्रैल (भाषा) युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने  यहां 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता, जबकि पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर ने रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में भारत का दबदबा सुनिश्चित किया।

ब्यूनस आयर्स में हाल में साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा के झज्जर की निवासी 18 वर्षीय सुरुचि ने 24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाकर मनु को 1.3 अंक से पीछे छोड़ा। चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता।

सुरुचि और मनु के पोडियम पर पहुंचने का मतलब था कि भारत ने इस दिन प्रत्येक रंग का एक पदक जीता, जिसमें पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के निशानेबाज सौरभ चौधरी का कांस्य पदक भी शामिल है।

पेरू की राजधानी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन के कारण भारत तीन पदकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया। उसके बाद चीन का नंबर आता है जिसने पुरुषों की एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में 60 शॉट के क्वालीफिकेशन राउंड में सुरुचि ने 582 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि मनु ने 578 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत की एक अन्य निशानेबाज सैन्यम 571 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही।

पेरिस ओलंपिक में महिला एयर पिस्टल और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मनु ने कहा कि वह भारतीय निशानेबाजों की प्रगति से खुश हैं और उन्होंने सुरुचि को उनके दूसरे विश्व कप स्वर्ण पदक के लिए बधाई भी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह देखकर खुश हूं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक भारतीय निशानेबाज आगे आ रहे हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मुझे लगता है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सुरुचि के नाम से परिचित हैं। उसने ब्यूनस आयर्स (विश्व कप) के साथ-साथ यहां भी असाधारण प्रदर्शन किया। इसलिए मैं उसके लिए वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि यह लंबे समय इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखेगी। मुझे उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों के साथ मैं भी गति बनाए रखूंगी।’’

सुरुचि ने ब्यूनस आयर्स में सौरभ के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य भी जीता था।