Deepika Padukone - Loktej

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी नहीं लेंगी ब्रेक, दूसरी बार मां बनने की खबर के बाद भी जारी रखेंगी शूटिंग
मुंबई, 19 अप्रैल (वेब वार्ता)। अक्षय तृतीया के खास मौके पर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घोषणा की है कि वे एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दीपिका ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी दुआ के साथ एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। यह खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और इंटरनेट पर जैसे हलचल मच गई है।

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से एक इंडस्ट्री सोर्स ने बताया,  अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण फिल्म राका के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।

दीपिका ने एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़ा हुआ है, जो यह खुशखबरी दे रहा है।

तस्वीर में रणवीर और दीपिका दोनों के हाथ अपनी बेटी को बड़े प्यार से थामे हुए देखे जा सकते हैं, जो अब एक बड़ी बहन बनने वाली है। इस घोषणा को बहुत ही सिंपल रखते हुए दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए हैं। यह पोस्ट दीपिका और रणवीर दोनों ने मिलकर शेयर किया है।

दीपिका जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग  में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा, उनके पास एटली की फिल्म राका भी है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों पर भिड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
मुंबई, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘वर्क कल्चर’ को लेकर एक नई और गंभीर बहस छिड़ गई है, जिसके केंद्र में पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के विरोधाभासी विचार हैं।

मां बनने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण ने फिल्म सेट पर सख्त 8 घंटे की शिफ्ट की वकालत की है। दीपिका का तर्क है कि 12 से 16 घंटे तक लगातार काम करना किसी की प्रतिबद्धता का पैमाना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह कलाकारों की मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए हानिकारक है।

उनके इस स्टैंड को कंगना रनौत जैसे सितारों का समर्थन मिला है, जिन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस को पेशेवर जीवन के लिए अनिवार्य बताया है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह का नजरिया इस मुद्दे पर अपनी पत्नी से बिल्कुल जुदा है।

रणवीर काम को केवल एक तय समय सीमा या शिफ्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक जुनून के रूप में देखते हैं। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान रणवीर और उनकी टीम ने कई बार 16 से 18 घंटे तक लगातार काम किया।

रणवीर का मानना है कि फिल्म निर्माण एक कलात्मक प्रक्रिया है जिसे घड़ी देखकर पूरा नहीं किया जा सकता। इसी वैचारिक मतभेद के कारण चर्चा है कि दीपिका ने ‘स्पिरिट’ जैसी बड़ी फिल्म से खुद को अलग कर लिया, जिसमें बाद में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

इस विवाद ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दो धड़ों में बांट दिया है। जहाँ एक तरफ फराह खान और संदीप रेड्डी वांगा जैसे फिल्ममेकर्स का मानना है कि रचनात्मक कार्यों में समय की पाबंदी संभव नहीं है, वहीं नई पीढ़ी के कलाकार अपनी प्राइवेसी और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहस केवल काम के घंटों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फिल्म निर्माण के पारंपरिक तरीकों बनाम आधुनिक वैश्विक मानकों के बीच का टकराव है।

अब देखना यह है कि क्या बॉलीवुड आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत की तर्ज पर शिफ्ट के नियमों में बदलाव करेगा या फिर पुराने ढर्रे पर ही टिका रहेगा।

भारतीय परंपरा का दीपिका ने शान से किया है प्रदर्शन
मुंबई, 25 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण न केवल अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि अपने अद्वितीय फैशन सेन्स के लिए भी दुनिया भर में सराही जाती हैं।

विशेषकर उनके साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं, क्योंकि वे हर बार भारतीय विरासत और कारीगरी को वैश्विक मंच पर अत्यंत शालीनता और सौंदर्य के साथ प्रस्तुत करती हैं।

चाहे बाफ़टा हो या कान्स, उन्होंने साड़ी को सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के गौरव के प्रतीक के रूप में विश्व मंच पर स्थापित किया है।

जैसे ही बाफ़टा के नए सीज़न नज़दीक आते हैं, ऐसे में उनके उन पलों को याद करना जरूरी हो जाता है जब उन्होंने साड़ी पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व बेमिसाल ढंग से किया।

बाफ़टा अवार्ड 2024 में दीपिका पादुकोण गोल्ड और सिल्वर रंग की बेहद खूबसूरत सीक्विन साड़ी में दिखाई दीं। मॉडर्न स्ट्रैपी ब्लाउज़, सलीके से बना मैसी बन और न्यूड मेकअप ने उनके लुक को देसी परंपरा और आधुनिक स्टाइल का अनूठा संगम बना दिया।

उनकी यह उपस्थिति न केवल फैशन की जीत थी बल्कि भारतीय परिधान की अंतरराष्ट्रीय पहचान का मजबूत संदेश भी थी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में उनका रफल्ड सफेद साड़ी लुक भी खूब चर्चा में रहा।

मोतियों से सजा ब्लाउज़, हल्का मेकअप, काजल से उभरी आंखें और स्लीक बन ने उनके व्यक्तित्व में एक क्लासिक और एलिगेंट आभा जोड़ दी। कान्स के रेड कार्पेट पर उनकी यह छवि भारतीय साड़ी की वैश्विक स्वीकार्यता का एक बेहतरीन उदाहरण थी।

टाइम 100 इंपैक्ट अवार्डस 2022 में उन्होंने पर्ल-व्हाइट शीयर साड़ी पहनी, जिसका ब्लाउज़ फूलों की कढ़ाई और सीक्विन वर्क से सजा था। फेदर पल्लू और न्यूनतम गहनों ने इस लुक में सादगी और शाहीपन का सम्मिश्रण रचा, जिससे उनकी भारतीय खूबसूरती एक नई चमक के साथ उभरी।

टाइम100 इंपैक्ट 2018 के दौरान दीपिका ने सफेद कढ़ाईदार साड़ी को सैटिन पल्लू और भारी ब्लाउज़ के साथ पहना। यह लुक उनकी सरलता, शान और भारतीय कारीगरी की गहराई का सशक्त परिचय था।

कैन्स 2010 में पहली बार उन्होंने सफेद जॉर्जेट साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरी कढ़ाई और बॉर्डर थे। गोल्ड-सिल्वर ब्लाउज़ के साथ उनका यह लुक बेहद खूबसूरत और भारतीय परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण था।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने के बाद दीपिका ने शाहरुख के साथ शुरू की ‘किंग’ की शूटिंग
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘‘किंग’’ की शूटिंग शुरू करने पर सोशल मीडिया पर दिल को छू जाने वाली एक पोस्ट लिखी।

दीपिका और शाहरुख की यह छठी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ‘‘ओम शांति ओम’’ (2007), ‘‘चेन्नई एक्सप्रेस’’ (2013), ‘‘हैप्पी न्यू इयर’’ (2014), ‘‘पठान’’ (2023) और ‘‘जवान’’ (2023) में साथ काम किया था।

दीपिका कुछ दिन पहले, 2024 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘‘कल्कि 2898 एडी’’ के सीक्वल से बाहर हो गई थीं। अभिनेत्री ने एक मूल्यवान सीख देने के लिए शाहरुख का आभार जताया और कहा कि उन्होंने अपने हर फैसले में इस बात को लागू किया।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘उन्होंने (शाहरुख) ने लगभग 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान मुझे जो पहली सीख दी थी वह फिल्म बनाने का अनुभव था। उन्होंने कहा था कि आप जिन लोगों के साथ मिलकर फिल्म बनाते हैं, वे फिल्म की सफलता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।’’

दीपिका (39) ने शाहरुख का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा, "मैंने तब से गांठ बांध ली और अपने हर फैसले में इस सीख को लागू किया है। और शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी छठी फिल्म बना रहे हैं।’’

बताया जा रहा है कि इस नयी फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी होंगी।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को ‘‘कल्कि 2898 एडी’’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि दीपिका फिल्म के सीक्वल में नहीं होंगी।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करने वाले ‘वैजयंती मूवीज’ स्टूडियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह खबर साझा की थी।

पोस्ट में कहा गया था, "आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण... ‘कल्कि2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने की लंबी यात्रा के बावजूद हम साझेदारी कायम नहीं रख पाए। ‘कल्कि2898 एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

फिल्म जून 2024 में प्रदर्शित हुई थी और वैश्विक स्तर बॉक्स ऑफिस पर इसने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर, मेकर्स ने किया कंफर्म
मुंबई, 18 सितंबर (वेब वार्ता)। ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। पहले कहा जा रहा था कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इसमें अपने रोल को आगे बढ़ाती दिखाई देंगी।

इसी बीच, निर्माताओं ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि यह सुपरहिट फिल्म ‘प्रतिबद्धता और उससे भी अधिक’ की हकदार है।

फिल्म की निर्माण कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा की। कंपनी ने पोस्ट में लिखा, ”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे।

पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे भी अधिक प्रतिबद्धता की हकदार हैं। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

वहीं, इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जारी है, कुछ समय पहले फिल्म के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी। 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी।

यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है, इसे अश्विन के कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त कहा गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि उनके गर्भ में ऐसा बच्चा पल रहा है, जो आने वाले समय में दुनिया को बचाएगा।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो पिछली बार वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे, और उनके साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म थी।

दीपिका पादुकोण और संदीप वांगा के बीच विवाद में राम गोपाल वर्मा की भी हुई एंट्री
मुंबई, 14 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर जारी विवाद इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। अब इस बहस में मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि इसे जरूरत से ज़्यादा तूल दिया जा रहा है।

एक हालिया इंटरव्यू में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच चल रहे विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह दो लोगों के बीच आपसी समझ और सहमति का मामला है।

इसे जितना बड़ा बना दिया गया है, उतनी इसकी ज़रूरत नहीं थी। आगे उन्होंने स्पष्ट किया, अगर मैं 23 घंटे काम करना चाहता हूं और कोई अभिनेता कहता है कि वह सिर्फ एक घंटे ही काम करेगा, तो यह उसकी मर्जी है। कोई भी किसी को किसी काम के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है। राम गोपाल वर्मा के इस बयान ने विवाद को एक नया नजरिया जरूर दे दिया है।

दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर बहस तेज़ हो गई है। दरअसल, दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक शर्त रखी थी कि वह रोजाना सिर्फ 6 से 8 घंटे ही काम करेंगी, लेकिन निर्देशक संदीप वांगा इस शेड्यूल से सहमत नहीं हुए और अंततः दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया।

इसके बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति डिमरी को साइन किया गया। इस मेगा प्रोजेक्ट में सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण ने बताया उनके लिए क्या है ‘सेल्फ केयर’ का मतलब
मुंबई, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सेल्फ केयर के महत्व पर एक संदेश भी लिखा।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक मिरर सेल्फी शेयर की। अभिनेत्री ने फेस मास्क लगाया हुए, और दर्पण के सामने पोज देते हुए हल्की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।

दीपिका ने मैसेज में कहा, “मेरे लिए सेल्फ केयर उन छोटे-छोटे रोजमर्रा के कार्यों को अपनाने के बारे में है, जो खुशी लाते हैं।”

सेल्फ केयर माह के अवसर पर, दीपिका ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे अपने लिए कुछ पल निकालें। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी वेबसाइट पर प्रशंसकों के लिए एक खास उपहार इंतजार कर रहा है।

दीपिका हमेशा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री, अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म में शामिल हो गई हैं, जिसका शीर्षक है- ‘एए22एक्सए6’

फिल्म बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।”

मेकर्स ने ‘एक्स’ पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर एटली और दीपिका पादुकोण सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एटली उन्हें अपनी फिल्म की कहानी बताते हैं। वीडियो में दीपिका के कुछ ‘मोशन कैप्चर’ की भी झलक है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक योद्धा का किरदार निभाएंगी, जो घोड़े पर सवार है और जिसे तलवार चलाने में महारत हासिल है।

दीपिका अपनी छोटी बच्ची ‘दुआ’ की जिम्मेदारियों में भी व्यस्त हैं। अभिनेत्री और उनके पति रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपने पहले नन्हे मेहमान का स्वागत किया।

अभिनेत्री ने 2012 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने 2018 में इटली में शादी की थी।

दीपिका आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर, अक्षय कुमार, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दीपिका पादुकोण देशभर में खोलेंगी ‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ के 75 नए सेंटर
मुंबई, 10 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतनी ही अच्छी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। बता दें कि वह नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही बैडमिंटन खेलते हुए बड़ी हुई हैं। इस खेल ने उनकी ज़िंदगी को नया आकार दिया है। ऐसे में वह चाहती हैं कि और लोग भी इस खेल से जुड़ें, इसके लिए उन्होंने पूरे देश में ‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ के 75 नए सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पापा प्रकाश पादुकोण के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनके पापा बैडमिंटन के जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मैंने बचपन में बैडमिंटन खेला है, और मैंने खुद महसूस किया है कि यह खेल इंसान की जिंदगी को कई तरीकों से बदल सकता है, शारीरिक, मानसिक और भावनाओं से भी।”

दीपिका ने बताया कि ‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ (पीएसबी) के 75 नए सेंटर देशभर में खोले जा रहे हैं। पीएसबी के जरिए हम चाहते हैं कि बैडमिंटन की खुशी और अनुशासन हर क्षेत्र के लोगों तक पहुंचे। हमारा मकसद है कि एक ऐसी पीढ़ी तैयार हो, जो सेहतमंद हो, ध्यान से काम करे और खेलों से प्रेरित हो।”

प्रेस नोट में लिखा, “पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (पीएसबी), जिसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण ने की है और इसे उनके पिता व पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण मार्गदर्शन दे रहे हैं, ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएसबी अपने पहले ही साल में भारत के 18 शहरों में 75 से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स शुरू करने जा रहा है।”

इन शहरों में बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, पुणे, नासिक, मैसूर, पानीपत, देहरादून, उदयपुर, कोयंबटूर, सांगली और सूरत जैसे शहर शामिल हैं।

प्रेस नोट में आगे कहा गया, “‘बैडमिंटन फॉर ऑल’ के मिशन के साथ, पीएसबी का लक्ष्य है कि साल के अंत तक 100 सेंटर्स और अगले तीन सालों में 250 सेंटर्स तक पहुंचा जाए।”

नोट में आगे कहा गया, “अकादमी का मकसद है कि अच्छी और किफायती बैडमिंटन कोचिंग हर किसी को मिल सके, चाहे वह किसी भी उम्र का हो।”

“प्रकाश पादुकोण के मार्गदर्शन में बनाई गई कोचिंग पद्धति के जरिए, यह संस्था देश भर के स्कूल के बच्चों और कामकाजी लोगों को बैडमिंटन से जोड़ना चाहती है। साथ ही, यह उन लोगों को भी मदद देना चाहती है जो बैडमिंटन कोच बनना चाहते हैं, ताकि उन्हें अच्छी ट्रेनिंग और एक स्थिर करियर मिल सके।”

नोट में आगे लिखा गया, “‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ स्कूलों, संस्थाओं और पहले से मौजूद स्पोर्ट्स वेन्यू के साथ मिलकर छोटे-छोटे ट्रेनिंग सेंटर शुरू करता है। इन सेंटर्स से चुने गए अच्छे खिलाड़ी बेंगलुरु में मौजूद इसके तीन बड़े हाई-परफॉर्मेंस सेंटर्स में एडवांस ट्रेनिंग के लिए भेजे जाते हैं।”

“100 से ज्यादा कोचों को एक खास ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। साथ ही, पीएसबी के पास सबसे आधुनिक सुविधाएं हैं। इससे उनकी कोचिंग में एक जैसा तरीका और अच्छी क्वालिटी बनी रहती है, और वह आने वाले समय के चैंपियन खिलाड़ियों को पहचानकर उनकी मदद कर सकते हैं।”

दुआ के जन्म के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे दीपिका-रणवीर
मुंबई, 06 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए।

दीपिका और रणवीर एक एयर कंडीशनर के विज्ञापन में साथ नजर आए। विज्ञापन को शेयर करते हुए ब्रांड ने लिखा, “गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स।

विज्ञापन में रणवीर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे उनकी पार्टी में मेहमान दीपिका के खाने या कहानियों के बजाय उनके एयर कंडीशनर का आनंद ले रहे थे। जब दीपिका नाराज होती हैं तो रणवीर उन्हें यह कहकर मना लेते हैं कि उन्होंने वास्तव में उनके लिए ही एसी खरीदा था।

दीपिका और रणवीर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की पुलिस ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका ने शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर ने सिम्बा की अपनी भूमिका दोहराई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी थे।

इससे पहले इन दोनों को ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) में साथ देखा गया था। जहां उनकी केमिस्ट्री को फिल्म प्रेमियों ने काफी सराहा था।

इतना ही नहीं, इन दोनों ने ‘फाइंडिंग फैनी’ (2014) और ‘सर्कस’ (2023) में कैमियो भी किया।

कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

8 सितंबर, 2024 को रणवीर-दीपिका की बेटी का जन्म हुआ। पिछले साल दीपावली के दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई और ये भी बताया कि बिटिया का नाम दुआ रखा है।

फिल्म अभिनेता ने बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ के लिए एक पोस्ट में लिखा, दुआ का प्रार्थना है क्योंकि ये हमारी प्रार्थना का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।”

मैटरनिटी ब्रेक के बाद लाइट, कैमरा, एक्शन को तैयार दीपिका पादुकोण
मुंबई, 23 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से एक दीपिका पादुकोण बीते साल सितंबर 2024 में मां बनी थीं। उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम दुआ है। बेटी के जन्म के बाद फिलहाल दीपिका मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और अब हाल ही में खबर सामने आई है कि वे जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी करने वाली हैं।

आखिरी बार उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था, जो दिवाली 2024 पर रिलीज हुई थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया। तब से ही उनकी वापसी को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं।

अब, उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है कि दीपिका जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी कर रही हैं। दीपिका की अगली बड़ी फिल्म कल्कि 2898 ई. हैं, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन ने हाल ही में फिल्म और इसके शूटिंग शेड्यूल के बारे में अपडेट दिया है।

पहले खबरें थीं कि कल्कि 2898 ई.का सीक्वल 2025 की गर्मियों में आएगा, लेकिन अब इसमें देरी होगी है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया कि सीक्वल की तैयारियां जोरों पर हैं और इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी।

इसका मतलब यह हुआ कि दीपिका का मैटरनिटी ब्रेक दिसंबर 2025 तक खत्म हो सकता है और वह शूटिंग के लिए लौट सकती हैं। दीपिका ने हाल ही में पठान 2 की घोषणा से भी सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के साथ उनकी यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है।

'पठान' के बाद फिर होगा धमाका, शाहरुख खान की 'जवान' में दीपिका पादुकोण की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। दोनों कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे। अब खबर आ रही है कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो करती नजर आएंगी।

फिलहाल शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में देखा गया था। अब दीपिका के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि दोनों 'जवान' के एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इन फोटोज में दोनों व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और मैचिंग ब्लैक बूट्स में नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ एक गाने में स्पेशल कैमियो करती नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म में कौन सा गाना शूट किया जा रहा है और दीपिका का रोल कितना होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फैंस भी दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

फिल्म 'जवान' का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। एक्शन फिल्म 'जवान' इस साल जून के महीने में रिलीज होने जा रही है।

ऑस्कर में चमका भारतीय फैशन, लुइस वुइटन गाउन में दीपिका पादुकोण ने किया अपना डेब्यू
आज हुए 95वें अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर शो में भारत ने तीन नामांकन और दो अवार्ड जीत के साथ अपनी छाप छोड़ी। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने डेब्यू के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई. इस मौंके पर उन्होंने एक लुई वुइटन गाउन पहना था जो हॉलीवुड के पुराने ग्लैमर को प्रदर्शित कर रहा था। हालाँकि, उनकी फैशन पसंद को मिश्रित समीक्षाएं-प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ ने इसे अनुचित बताया, जबकि अन्य ने इसे ग्लैमरस पाया।

भारतीय परिधान का आकर्षण

इस बीच, भारत का गौरव बढ़ाते हुए फिल्म आरआरआर के गीत 'नातू नातू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीता। अभिनेता, जूनियर एनटीआर और राम चरण, इस अवसर के लिए भारतीय डिजाइनरों और सिलुएट्स में सजे-धजे थे और उन्हें जोर-जोर से चीयर करते देखे गए। अभिनेता एनटीआर जूनियर ने भारतीय फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा निर्मित सोने की धातु की कढ़ाई के साथ एक काले मखमली कस्टम निर्मित बंद गले की पोशाक को उन्होंने धारण किया। काले मखमली पारंपरिक बंद गले पर नाजुक सोने की कढ़ाई भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के समान थी। 'आरआरआर’ में स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले रामचरण ने डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल का बंदगला सूट पहना। उनके परिधान पर चक्र बटन और पदक के आकार के ब्रोच थे।

आरआरआर ने रचा इतिहास

वहीं मलाला यूसुफजई और लेडी गागा उन अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपने भारतीय पहनावे से महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। यह गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके बेहतरीन नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।