Shraddha Kapoor - Loktej

बॉलीवुड : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हुई सौ करोड़ क्लब में शामिल
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में थोड़ी सुस्त, लेकिन ताबड़तोड़ कमाई की। अब ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

छुआ सौ करोड़ का आंकड़ा

आपको बता दें कि रणबीर और श्रद्धा की यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।फिल्म ने दूसरे शनिवार को अपने पिछले दिन की दोगुनी कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की। फिल्म का शनिवार का कलेक्शन पिछले तीन दिनों से बेहतर रहा है। फिल्म ने अब तक कुल 102.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इस फिल्म से पहले रणबीर ने ब्रह्मास्त्र से मचाई थी धूम

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' कोरोना महामारी के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 7वीं फिल्म है। यह इस साल की दूसरी फिल्म भी है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। इससे पहले भी रणबीर ने पिछले साल 'ब्रह्मास्त्र' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।

मनोरंजन : रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बीते दो सालों से जहां बॉलीवुड की हालत बहुत अच्छी नहीं रही है। अब इस नए साल में लोगों को बॉलीवुड से बहुत उम्मीदें है। साल 2023 की शुरुआत फिल्म पठान से हो रही है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के किंग लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह है। इसके अलावा कुछ और भी फिल्में हैं जिनमें कुछ खास जोड़ियां पर्दे पर नजर आएंगी। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में भी नजर आएगी। इस लव ड्रामा का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2' और सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फ़िल्म बनाने वाले लव रंजन की इस फिल्म में दोनों कलाकार प्यार और कॉमेडी का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं।

क्या है इस ट्रेलर में

आपको बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को मस्ती से भरपूर देखा जा रहा है। रणबीर और श्रद्धा दोनों ही अपने-अपने रोल में धमाल मचा रहे हैं। दोनों के फनी लुक्स बता रहे हैं कि फिल्म में काफी मस्ती का तड़का लगाया गया है। फिर फिल्म में एक सरप्राइज एलिमेंट है और वो है बोनी कपूर। फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस फिल्म के जरिए अपने अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं।

वे एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के लिए यह फिल्म कई मायनों में अहम है। यह पहला मौका है जब दोनों पर्दे पर साथ नजर आएंगे। हालांकि दोनों कलाकार एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है जो ट्रेलर में नजर आ रही है। उनके पिता ऋषि और शक्ति कपूर ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। ऐसे में इन स्टार किड्स को एक साथ देखना फैंस के लिए बेहद खास होगा।

मार्च में होगी ये फिल्म रिलीज

वहीं फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को राहुल मोदी और लव रंजन ने मिलकर लिखा है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

बेटी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान
मुंबई, (आईएएनएस)| अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभिनेत्री 'बहुत व्यस्त' हैं। श्रद्धा, ने 'हैदर' और 'हाफ-गर्लफ्रेंड' में अभिनय किया था और अब रणबीर कपूर, बोनी कपूर (वह अपने अभिनय की शुरूआत कर रहे हैं) और डिंपल कपाड़िया अभिनीत लव रंजन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन वह अपनी शादी की अफवाहों के कारण देर से चर्चा में रही हैं।

शक्ति कपूर ने आईएएनएस के एक सवाल के जवाब के साथ अफवाहों पर विराम लगा दिया और बॉलीवुड खलनायक ने हंसते हुए कहा "कोई शादी नहीं कर रहा है!" उन्होंने फर्जी समाचार के प्रसार के लिए लोगों के खाली समय को दोषी ठहराया। कपूर ने कहा, "कोरोना के समय में सभी के पास समय है, इसलिए ये अफवाहें फैलने वाली हैं। एक पिता होने के नाते, क्या इस तरह की बातों का उन पर कोई असर होता है? मुझे इस इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हो गए हैं इसलिए मुझे परवाह नहीं न श्रद्धा, न ही उनकी मां और भाई के लिए है।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी की शादी नहीं हो रही है और श्रद्धा बहुत व्यस्त हैं। वह अगले कुछ सालों तक व्यस्त रहने वाली हैं।" श्रद्धा ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था। उन्होंने ब्लॉकबस्टर 'आशिकी 2' के साथ सुर्खियों में अपना हिस्सा अर्जित किया। संयोग से, रोहन छेत्री दूसरी पीढ़ी के बॉलीवुड लेंसमैन भी हैं, जो प्रसिद्ध राकेश छेत्री के बेटे हैं।