Rashmika Mandana - Loktej

रश्मिका मंदाना ने मायसा के लिए बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
मुंबई, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फ़िल्म मायसा के लिए बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख रही हैं, और इसकी वजह उनकी आने वाली पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म मायसा है।

फिल्म की इंटेंस झलक ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी, लेकिन अब रश्मिका की ऑफ-स्क्रीन मेहनत उम्मीदों को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के निर्देशन और अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही मायसा में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की के रोल में हैं, एक ऐसा किरदार जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ जबरदस्त शारीरिक ताकत की भी जरूरत है।

इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की देखरेख में इसके स्टंट्स तैयार किए जा रहे हैं, जिससे यह फिल्म भारतीय सिनेमा में फीमेल-लेड एक्शन के लिए एक नया पैमाना सेट करने की तैयारी में है।

फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद रश्मिका ने एक बड़ा फैसला लिया और वह है खुद को इस रोल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करने का।

एक्शन को एकदम असली और दमदार दिखाने के लिए रश्मिका बैंकॉक गई हैं, जहाँ वो एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं।वहाँ उनका डेली रूटीन काफी मुश्किल भरा है।

वो हर दिन लगभग आठ घंटे ट्रेनिंग कर रही हैं, जिसमें वो दुनिया भर के एक्सपर्ट्स से एडवांस स्टंट तकनीक, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन कोऑर्डिनेशन सीख रही हैं। उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरों में रश्मिका का एक अलग ही रूप दिख रहा है, बेहद फोकस्ड और निडर, जो उनके अब तक के सॉफ्ट किरदारों से बिल्कुल अलग है।

टीम जल्द ही केरल में फिल्म का एक अहम 16 दिनों का एक्शन शेड्यूल शुरू करेगी, और रश्मिका की मौजूदा ट्रेनिंग खास तौर पर इसी मुश्किल हिस्से के लिए तैयार की गई है।

रश्मिका की इस कड़ी मेहनत को देखकर साफ है कि मायसा उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा बदलाव और मील का पत्थर है जिसे वो हर हाल में हासिल करना चाहती हैं।

जैसे-जैसे शूटिंग और तैयारी जोर-शोर से आगे बढ़ रही है, उनके इस अनोखे अवतार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

श्रेयस पी कृष्णा सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि जेक्स बिजॉय ने संगीत दिया है। इंटरनेशनल स्टंट कोरियोग्राफर एंडी लॉन्ग इस बड़े प्रोजेक्ट के एक्शन सीन्स की देखरेख कर रहे हैं।

रश्मिका को पहली ही हिंदी फिल्म से मिला हिट करियर
मुंबई, 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी, जय प्रदा, हेमा मालिनी और रेखा समेत कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिनके करियर की नींव दक्षिण भारत में रखी गई लेकिन सफलता उन्हें हिंदी सिनेमा से मिली।

साउथ की कई एक्ट्रेस है जिन्होंने 80 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया है। आज के दौर की ऐसी ही अभिनेत्री हैं रश्मिका मंदाना, जिन्होंने दक्षिण भारत में हिट फिल्म देने के बाद पैन इंडिया सफलता पाने में देर नहीं लगाई।

5 अप्रैल को जन्मी रश्मिका तेलुगू और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने फिल्म किरिक पार्टी से 2016 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अपनी पहली ही फिल्म से रश्मिका बहुत बड़ी स्टार बन गई थीं।

इस फिल्म में अभिनेत्री ने अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ काम किया। 4 करोड़ में बनी फिल्म ने 50 करोड़ की मोटी कमाई की और यह फिल्म रश्मिका के करियर की पहली हिट भी बनी।

इस फिल्म में न सिर्फ रश्मिका को अच्छा करियर दिया बल्कि उन्हें रक्षित शेट्टी के रूप में अच्छा पार्टनर भी मिला। दोनों की जोड़ी को कन्नड़ सिनेमा में बहुत पसंद किया जाने लगा और फैंस भी दोनों की जोड़ी को असल जोड़ी के रूप में देखने लगे।

आलम ये था कि सेट पर रश्मिका और रक्षित के बीच नजदीकियां बढ़ चुकी थीं। दोनों ने फिल्म के सुपरहिट होने के बाद साल 2017 में सगाई की लेकिन दोनों का रिश्ता एक साल बाद ही टूट गया।

अलग होने की वजह दोनों में वैचारिक मतभेद था लेकिन यह बात रक्षित के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कन्नड़ सिनेमा से बैन करने की धमकी भी दी।

रश्मिका पर रक्षित को करियर की सीढ़ी बनाने का आरोप लगा। मामले को संभालने के लिए खुद रक्षित ने आकर अपने फैंस को अभिनेत्री के सामने कुछ भी न बोलने की अपील की क्योंकि अलग होने का फैसला दोनों का था।

विवाद के बीच अभिनेत्री ने तमिल फिल्मों में कदम रखा और साल 2018 में उनकी चलो फिल्म रिलीज हुई, जिसके बाद उन्हें गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, भीष्म, सुल्तान (तमिल), सरिलरु नीकेवरु और सीता रामम में देखा गया।

दक्षिण भारत में सिक्का जमाने के बाद साल 2018 में पैन इंडिया फिल्म पुष्पा: द राइज ने अभिनेत्री के करियर को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई और वे नेशनल क्रश बनकर उभरीं, जिसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में गुडबाय से डेब्यू किया।

रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज
मुंबई, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। रश्मिका अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं।

इस फिल्म में उन्हें बिलकुल नए और दमदार अवतार में दिखाई देगी। माना जा रहा है कि उनका यह किरदार उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदल सकता है और दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देगा।

रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को दिखाता है, जिसमें उनके चेहरे पर धूल और खून लगा हुआ है।

पोस्टर उनके रॉ और बोल्ड किरदार का संकेत देता है। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि ‘उसने अपनी चमक से राज किया, अब वो आ रही है अपना बेमिसाल रफ्तार और गुस्से के साथ।

तैयार हो जाइए उनकी सबसे धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए।’ टीम #Mysaa की तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग @iamRashmika को जन्मदिनकी ढेर सारी शुभकामनाएं।

फर्स्ट लुक और फिल्म की खासियत
मेकर्स ने हाल ही में ‘मायसा‘ का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी। रश्मिका के निडर और नए अवतार ने फैंस को हैरान कर दिया है।

फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स और जेक्स बिजॉय के म्यूजिक ने इसके अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया है। इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

कहानी और निर्देशन
‘मायसा’ को अनफॉर्मुला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और रवींद्र पुल्ले डायरेक्शन कर रहे हैं। यह फिल्म आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है।

इसमें दमदार विजुअल्स, दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा है। दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में 2026 में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

उदयपुर में शाही शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
उदयपुर, 28 फरवरी (वेब वार्ता)। अरावली की वादियों में सात फेरे लेने के बाद साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। शादी के बाद अपनी पहली ‘पब्लिक अपीयरेंस’ के लिए यह जोड़ा उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट पर रश्मिका लाल रंग के शानदार सूट में किसी नई नवेली दुल्हन की तरह चमक रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में बेहद जंच रहे थे। फैंस की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके जवाब में कपल ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर सबका शुक्रिया अदा किया।

यह हाई-प्रोफाइल शादी गुरुवार को पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। दक्षिण भारत से आए विशेष पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। रश्मिका ने अपनी शादी में सिंदूरी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने सोने के भारी हार और माथे पर पट्टी के साथ एक्सेसराइज़ किया था।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलसूत्र की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए, जिसने वहां मौजूद सभी मेहमानों को भावुक कर दिया। वहीं विजय ने पारंपरिक धोती और लाल दुपट्टे में अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए शाही अंदाज पेश किया।

उदयपुर की इस भव्य शादी में शामिल होने आए मेहमानों के लौटने का सिलसिला भी अब शुरू हो गया है। रश्मिका और विजय के अलावा तेलुगु अभिनेत्री ईशा रेब्बा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जो अपने स्टाइलिश ट्रैवल लुक में नजर आईं। शादी का उत्सव इतना भव्य था कि शहर में अभी भी इसकी चर्चाएं गरम हैं।

वेडिंग वेन्यू पर शहनाई की धुनों और पारंपरिक सजावट ने माहौल को यादगार बना दिया था। अब यह जोड़ा अपनी आगे की रस्मों या हनीमून के लिए रवाना हो गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक
मुंबई, 25 फरवरी (वेब वार्ता)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं।

इस खास मौके को कपल ने बेहद निजी रखा है, जिसमें केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। दोनों की शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी, जिससे उनकी सांस्कृतिक विविधता भी झलकेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी की सुबह रश्मिका और विजय तेलुगु हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके बाद शाम को कोडवा समुदाय की परंपराओं के अनुसार एक और समारोह आयोजित किया जाएगा, जो रश्मिका की जड़ों को समर्पित होगा।

शादी से पहले एक खास रस्म में विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने अपनी होने वाली बहू को परिवार की परंपरा के तहत खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। गौरतलब है कि कपल ने 22 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते कोआधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया था।

शादी समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी चेहरे शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक थारुन भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा समारोह का हिस्सा बन चुके हैं।

इसके अलावा, फिल्म   द गर्लफ्रेंड  से जुड़े राहुल रविंद्रन और आशिका रंगनाथ भी  विरोश  की इस खास शादी में शामिल हुए हैं।

रश्मिका–विजय की शादी की रस्में शुरू, दोनों सितारे उदयपुर पहुंचे
उदयपुर/मुंबई, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। साउथ भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस खास मौके के लिए दोनों सितारे राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनके प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत हो चुकी है।

शादी के जश्न की शुरुआत एक खास प्री-वेडिंग डिनर से हुई, जिसकी झलक खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दावत की थीम जापानी रखी गई थी, जिसमें व्यंजनों को बेहद आकर्षक तरीके से परोसा गया।

सजावट में मेजों पर गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूलों के गुलदस्ते रखे गए थे, वहीं सेब और अंगूरों की खूबसूरत सजावट ने माहौल को और खास बना दिया। मेहमानों के लिए प्रिंटेड मेनू कार्ड भी तैयार किए गए थे, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाते हैं।

विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस जश्न के मस्ती भरे माहौल की झलक देती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 फरवरी को मेहंदी की रस्म आयोजित की जाएगी, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।

इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत की रस्में होंगी, जबकि 26 फरवरी को दोनों सितारे सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी के लिए उदयपुर के आलीशान द मोमेंट्स रिजॉर्ट को चुना गया है।

फैंस इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली का बैंड जमाएगा महफिल, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल
मुंबई, 23 फरवरी (वेब वार्ता)। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। ITC मोमेंटोज में तीन दिन के फंक्शन होंगे। जिसमें 230 मेहमान और नो-फोन पॉलिसी रहेगी।

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है।

उदयपुर में होगी श्मिका-विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शाही शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित की जाएगी। वेन्यू के तौर पर आईटीसी मोमेंटोस को चुना गया है, जो प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। बताया जा रहा है कि कपल शहर की भीड़-भाड़ से दूर, शांत और हरियाली से घिरे माहौल में सात फेरे लेना चाहता था।

हालांकिस इस ग्रैंड वेडिंग में करीब 230 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल रहेंगे। मेहमान 24 फरवरी को चेक-इन करेंगे और 26 फरवरी को शादी होगी। साथ ही 27 फरवरी को चेक-आउट का कार्यक्रम तय किया गया है। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

दिल्ली का पॉपुलर बैंड लगाएगा महफिल

सिर्फ इतना ही नहीं, कपल अपनी शादी को और खास बनाने के लिए दिल्ली के एक चर्चित बैंड को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह बैंड इससे पहले कई सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म कर चुका है। अब रश्मिका मंदाना और विजय की शादी के लिए भी खास म्यूजिक परफॉर्मेंस की तैयारी की जा रही है, जिससे फंक्शन और भी यादगार बन सके।

हैदराबाद के वेडिंग प्लानर को सौंपी जिम्मेदारी दिल्ली या मुंबई की बजाय कपल ने हैदराबाद की एक बड़ी वेडिंग प्लानिंग कंपनी को जिम्मेदारी दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी इससे पहले देश की एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी भी प्लान कर चुकी है। शादी की सभी रस्मों और कार्यक्रमों की पूरी कमान इसी टीम के हाथ में है।

प्राइवेसी का भी रखा गया खास ध्यान

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया है। इसी वजह से समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति के बाहर न आए। ऐसे में कुल मिलाकर, उदयपुर में होने वाली यह शाही शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक बनने जा रही है।

रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 04 दिसंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

पहले दोनों की सगाई की खबरों ने फैंस में जबरदस्त उत्सुकता जगाई, और इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह जोड़ी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकती है। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने तूफान खड़ा कर दिया था, लेकिन अब रश्मिका ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने शादी की खबरों पर साफ-साफ कुछ कहने से परहेज़ किया। जब उनसे इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन करने को कहा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती।

प्रशंसकों के साथ कुछ भी शेयर करने से पहले मुझे थोड़ा समय चाहिए। जब इस बारे में बात करने का सही समय आएगा, तब हम जरूर बात करेंगे। उनके इस जवाब ने न अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया और न ही उन्हें सच ठहराया, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया था कि रश्मिका और विजय की शादी को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बताया गया कि दोनों ने उदयपुर में संभावित वेन्यूज़ का भी निरीक्षण किया है, जहां एक भव्य समारोह आयोजित होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों ने अक्टूबर में हैदराबाद में निजी तौर पर सगाई कर ली थी, हालांकि अब तक इस पर दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रश्मिका के जवाब के बाद एक बात तो साफ है, फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह स्टार कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर मंधाना फिर बनी दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज
दुबई, 16 सितंबर (भाषा) भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में अर्धशतक जड़ने के दम पर मंगलवार को जारी आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान फिर से हासिल कर लिया।

मंधाना ने मुल्लांपुर में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 63 गेंदों पर 58 रन बनाए, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला पाया और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली।

वनडे में फिर से दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनने से मंधाना का 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मंधाना के लिए यह अर्धशतक काफी था जिससे उन्हें सात रेटिंग अंक मिले और वह इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट से चार अंक आगे हो गईं, जो दूसरे स्थान पर खिसक गईं।

मंधाना के 735 जबकि साइवर-ब्रंट के 731 रेटिंग अंक हैं। मंधाना पहली बार 2019 में दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बनी थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 64 रन बनाने वाली सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल चार स्थान की छलांग लगाकर 42वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल 54 रन की पारी की बदौलत 43वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बाएं हाथ की बल्लेबाज बेथ मूनी नाबाद 77 रन की पारी की बदौलत तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि एनाबेल सदरलैंड (चार स्थान ऊपर) और फोबे लिचफील्ड (13 स्थान ऊपर) ने अर्धशतक जड़कर संयुक्त रूप से 25वां स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच को उनकी टीम ने आठ विकेट से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ और स्पिनर अलाना किंग एक-एक स्थान के सुधार के साथ एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

पहले वनडे में एक विकेट लेने वाली भारतीय स्पिनर स्नेह राणा पांच पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन नंबर एक गेंदबाज़ बनी हुई हैं।

रश्मिका मंदाना ने दमदार लुक के साथ की अपनी आगामी फिल्म की घोषणा
मुंबई, 26 जून (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फ़िल्म की घोषण कर दी है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा कर अपनी आगामी फ़िल्म की घोषणा की है।

रश्मिका इस फ़िल्म में एक दमदार और अब तक कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं। पोस्टर में रश्मिका मंदाना एक दमदार और निडर अवतार में हाथ में भाला लिए हुये नजर आ रही हैं। रश्मिका ने अपने इस पहले लुक को शेयर करते हुए लिखा, “आप सबको आखिरकार दिखा रही हूं कि हम किस पर इतनी मेहनत कर रहे थे! ये रश्मिका आपने पहले कभी नहीं देखी होगी और मैं बेहद उत्सुक हूं।” फ़िलहाल इस फ़िल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।

बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को ‘अनफॉर्मूला फिल्म्स’ नाम के प्रोडक्शन हाउस का साथ मिला है।

एक्ट्रेस रश्मिका ने फैंस के साथ अपनी बर्थडे डायरी शेयर की
मुंबई, 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने प्रशंसकों से किया गया वादा निभाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी जन्मदिन डायरी पोस्ट की। ‘एनिमल’ की एक्ट्रेस को बीच के किनारे अपने अंदर के बच्चे को जगाते हुए देखा गया, जब उन्होंने अपने लिए “हैप्पी बर्थडे टू राशि” गाया। रश्मिका, हमेशा की तरह, नीले रंग की प्रिंटेड ड्रेस और बिखरे बालों में बेहद प्यारी लग रही थीं।

उनकी डायरी की शुरुआत कुछ इस तरह हुई, “05/04/2025…। प्यारी डायरी…। हम्म… मैं कहां से शुरू करूं… रुको, मैं एक कोट के साथ शुरू करती हूं – कोई भी उपलब्धि छोटी नहीं होती, इसलिए हर छोटी जीत का जश्न मनाएं… आप एक साल बड़ी हो गई हैं – जश्न मनाएं, आपको थोड़ी पॉकेट मनी मिली है – जश्न मनाएं, आपकी शादी हो गई है – जश्न मनाएं, डॉक्टर ने आपको चोट के बाद फिर से दौड़ने की अनुमति दे दी है – जश्न मनाएं, (हालांकि मैं इसके होने का इंतजार नहीं कर सकती) आपने अपनी परीक्षा दी है और पास हो गई हैं – बिल्कुल सही!! जश्न मनाएं!! हर चीज का जश्न मनाएं – हर छोटी जीत का… क्योंकि कुछ भी छोटा नहीं होता…।”

रश्मिका ने बताया कि उनका जन्मदिन कैसा था। उनके इस खास दिन को सरप्राइज ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ और भी यादगार बना दिया गया, और एक आरामदायक मसाज भी दी गई, जिसे देखकर दिवा बेहोश हो गई।

‘पुष्पा’ एक्ट्रेस ने अपनी डायरी में आगे लिखा, “हम्म, आज मैं उठी। कसरत की। (एक अच्छी क्विक लेग वर्कआउट की) नाश्ता किया, लोगों ने मुझे सरप्राइज दिया… मसाज की, जिसके बाद मैं बेहोश हो गई। उठी, अपने कमरे में आई और जितने मैसेज हो सके, उनका जवाब दिया… सभी का प्यार महसूस किया… और मेरे लिए फिर से सरप्राइज डिनर की योजना बनाई गई… और फिर सो गई! यह कितना अच्छा दिन था!!”

रश्मिका अपना 29वां जन्मदिन मनाने के लिए ओमान चली गईं। शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बीच और सूर्यास्त से भरे अपने दिन की कुछ फोटो शेयर कीं।

‘गीता गोविंदम’ एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी वादा किया था कि वह अपने जन्मदिन की डायरी शेयर करेंगी। रश्मिका ने लिखा था, “मैं कल (रविवार को) आप लोगों को आज की प्यारी डायरी दिखाऊंगी… लव यू! गुड नाइट!”

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का जलवा, अब तक 59 करोड़ रुपये की कमाई
मुंबई, 01 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ए.आर. मुरुगादोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज कराई और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। अब, दूसरे दिन की कमाई को लेकर भी रिपोर्ट सामने आ गई है।

सैनिलक की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले दिन 30 करोड़ का कारोबार किया था। फिर सोमवार 31 मार्च को सिकंदर ने करीब 29 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने कुल 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'सिकंदर' ने सोमवार को ईद के दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। वही पूरे भारत में फिल्म के 8,000 से अधिक शो आयोजित किए गए, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस वक्त हर जगह सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिल रहा है।

200 करोड़ के बजट में बनी इस भव्य फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार है, जिसमें सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।

फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है और अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में यह कितना कमाई करती है।