Manoj Bajpayee - Loktej

मनोज बाजपेयी की द फेमिली मैन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज
मुंबई, 08 नवंबर (वेब वार्ता)। मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज द फेमिली मैन 3 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

करीब 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए होती है, एक पिता की चिंता और एक एजेंट की जिम्मेदारी के बीच झूलता किरदार।

लेकिन जल्द ही कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है जब सामने आता है जयदीप अहलावत का किरदार, जो इस सीजन का नया विलेन है। जयदीप के तीखे संवाद और उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया है, और ट्रेलर में वे मनोज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका किरदार रहस्यमय है, ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी एक सस्पेंस पैदा करती है।

राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज डी2आर फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। इसका ग्लोबल प्रीमियर 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद द फैमिली मैन 3 दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाली है, जहां एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार दोनों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश करता है।

मनोज बाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा
मुंबई, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा, अभिनेता मनोज वाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने एलान किया है कि वह मनोज बाजपेयी के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह मनोज वाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत है’ बनाने जा रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,सत्या, कौन और शूल के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं और मनोज वाजपेयी एक बार फिर हॉरर कॉमेडी के लिए साथ आ रहे हैं, एक ऐसी शैली जो हम दोनों में से किसी ने नहीं की।

मैंने हॉरर, गैंगस्टर, रोमांटिक, राजनीतिक ड्रामा, एडवेंचर कैपर्स, थ्रिलर आदि फिल्में की हैं, लेकिन कभी हॉरर कॉमेडी नहीं की। फिल्म का शीर्षक है,पुलिस स्टेशन में भूत। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म की टैग लाइन,आप मरे हुओं को नहीं मार सकते है।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक वीएफएक्स, रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावने प्रभावों के साथ, पुलिस स्टेशन में भूत एक मजेदार फिल्म होगी जो आपको डरा देगी।

हिंदी सिनेमा में जारी मंथन फिल्म निर्माताओं को अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रहा : मनोज बाजपेयी
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि हिंदी सिनेमा ठहराव के दौर से गुजर रहा है लेकिन उम्मीद है कि इस दौरान जारी मंथन से कुछ बेहतर निकलेगा, क्योंकि रचनात्मक लोग हमेशा कोई न कोई रास्ता खोज लेते हैं।

ऐसे वर्ष में जब बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ जैसी दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों का दबदबा दिखाई दे रहा है, तब ‘स्त्री 2’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने बॉलीवुड को कुछ उम्मीद दी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या हिंदी सिनेमा ‘‘संकट’’ में है, बाजपेयी ने कहा कि ऐसा नहीं है।

बाजपेयी ने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के मुख्यालय के दौरे के दौरान समाचार एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘लेकिन यह निश्चित रूप से फिल्म निर्माताओं को अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रहा है। और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे लगता है कि यह एक ठहराव का दौर है, मंथन हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही अपने स्वाभाविक स्वरूप में वापस आ जाएगा।’’

बाजपेयी ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ ने ‘‘उल्लेखनीय’’ कारोबार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि लोग सिनेमाघरों में जाने के लिए इच्छुक हैं, लेकिन वे कुछ और चाहते हैं। इस ‘कुछ और’ के मद्देनजर फिल्म निर्माता को वास्तव में कुछ नया करना होगा और इसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा... मेरी फिल्म इन दिनों ओटीटी पर आती हैं तथा उन्हें बड़ी संख्या में दर्शक भी मिलते हैं।’’

बाजपेयी ने कहा, ‘‘पिछले साल, मेरी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ने ओटीटी पर ऐतिहासिक ‘व्यूज’ बटोरे थे। अगर हम इसे रुपये (बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) में बदलें, तो इसे ‘ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर’ कहा जाएगा। यही बात ‘गुलमोहर’ के लिए भी लागू होती है।’’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने कहा कि बड़े पैमाने पर दर्शक हमेशा एक नायक चाहते हैं और जब महामारी के दौरान सिनेमाघर बंद हो गए तो लोगों को हिंदी सिनेमा से वह मिलना बंद हो गया, लेकिन दक्षिण में ‘सिंगल स्क्रीन’ फल-फूल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा अपनी फिल्मों के लिए नायक की तलाश करते हैं। बदलते समय में लोगों को नायक मिलना बंद हो गया, क्योंकि वहां बहुत सारे ‘मल्टीप्लेक्स’ हैं। दक्षिण ने ‘मल्टीप्लेक्स’ को कभी पनपने नहीं दिया और एकता बनाए रखी। वे जानते थे कि उनका सिनेमा बड़े पैमाने पर दर्शकों के जरिए ही टिकेगा।’’

अभिनेता की आगामी फिल्म ‘डिस्पैच’ का प्रीमियर शुक्रवार को जी5 पर होने वाला है।

एनएसडी के साथ मेरा संबंध द्रोणाचार्य और एकलव्य की तरह : मनोज बाजपेयी
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा उन्हें चार बार अस्वीकृत किये जाने के बाद इस शीर्ष अभिनय संस्थान के साथ उनका रिश्ता द्रोणाचार्य-एकलव्य जैसा बन गया और इसने उनकी सफलता को आकार दिया।

अभिनेता ने कहा कि 2,500 रुपये का मासिक वजीफा (अब 15,000 रुपये), सिर पर छत, कैंटीन का मुफ्त खाना और अभिनय की दुनिया के बेहतरीन लोगों के बीच रहना, क्या 22 साल की उम्र में एनएसडी से बेहतर कोई जगह हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि लेकिन चार प्रयासों के बावजूद ऐसा नहीं हो सका।

बाजपेयी ने यहां समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ के मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘एनएसडी के साथ मेरा रिश्ता काफी हद तक वैसा ही है जैसा एकलव्य का गुरु द्रोणाचार्य के साथ था। यह अलग बात है कि उन्होंने (गुरु दक्षिणा में) मेरा अंगूठा नहीं मांगा। बल्कि, उन्होंने मेरा स्वागत किया। वे मुझे छात्रों के साथ कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए बुलाते हैं। परस्पर सम्मान की भावना है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है।’’

उन्होंने कला और मुख्यधारा की फिल्मों में बड़ा नाम बनने से पहले थिएटर से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एनएसडी, पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान और कोलकाता के सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान विश्व स्तर के हैं।

बाजपेयी ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें उनका हक क्यों नहीं मिलता।’’

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एनएसडी द्वारा अस्वीकृत किये जाने के बारे में कभी शिकायत नहीं की, यहां तक कि जब ऐसा पहली बार हुआ था, तब भी नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत, मुझे लगा कि मैं उतना अच्छा नहीं हूं और मुझमें कई कमियां हैं, क्योंकि एनएसडी कभी गलत नहीं हो सकता।’’

लेकिन पहली बार जब वह असफल हुए, तो उन्हें बहुत बुरा लगा था। उस समय दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में तब पढ़ाई कर रहे बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने मुखर्जी नगर में अपने किराये के कमरे में खुद को बंद कर लिया था। उनके दोस्तों ने समझाया-बुझाया और उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में मदद की।

‘सत्या’, ‘शूल’, ‘जुबैदा’, ‘गैंग्स आफ वासेपुर’, ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्में और ‘द फैमिली मैन’ जैसी वेब सीरीज देने वाले बाजपेयी ने कहा, ‘‘यह मेरे जीवन का एक बुरा समय था, जब मुझे यह जरा भी नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मेरा पहला लक्ष्य एनएसडी में प्रवेश करना था। मैं तीन साल तक भारत के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ काम करूंगा और 24 घंटे परिसर में रहूंगा। वहां मुझे खाने, ठहरने के बारे में नहीं सोचना था। मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी। मेरे खयाल से उस वक्त छात्रवृत्ति की राशि तकरीबन 2500 रुपये थी। मैंने सुना है कि अब यह (छात्रवृत्ति की राशि) 15000 रुपये है।’’

हालांकि, उन्होंने मंडी हाउस में आयोजित नाटकों के माध्यम से साल दर साल धीरे-धीरे अपने पैर जमा लिए। यह स्थान उस समय दिल्ली में रंगमंच का केंद्र था।

बाजपेयी ने कहा, ‘‘मैंने तीन साल तक दिन भर केवल थिएटर किया। मैं दिन में 18 घंटे काम करता था। मैं इस कला को सीखने के लिए इतना उत्साही और जुनूनी था कि मलेरिया से पीड़ित होने के बावजूद मैं अभ्यास करने गया था और हिंदू कॉलेज के बाहर चाय की दुकान के पास बेहोश हो गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कुछ छात्रों ने मेरे चेहरे पर पानी का छींटा मारा, तब मुझे होश आया...मैं कठोर परिश्रम कर रहा था, मेरे अंदर सीखने की उत्कट अभिलाषा थी। इस काम के लिये काफी जुनून था। मैंने एक पल भी नहीं गंवाया।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिताये गए समय चुनौतीपूर्ण थे, हालांकि वह इसे ‘‘संघर्ष’’ के रूप में नहीं देखते। इसके बजाय, वह उन दिनों को उस दौर के रूप में देखते हैं जिसने उन्हें बाद में एक नया आकार दिया।

बाजपेयी ने कहा, ‘‘जब आप एक साधारण परिवार से आते हैं...तो आप अपने दोस्तों पर बहुत निर्भर होते हैं। मैंने उनसे जूते, चप्पल मांगे और उन्होंने अपने कपड़े भी मेरे साथ साझा किए। उस उम्र में आप इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कभी मेरे पास बस का टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं होते, तो मैं पैदल ही यमुना विहार चला जाता था। और उस यात्रा के दौरान मैं नाटक की अपनी पंक्तियां सीखता था। और अगर मैं थक जाता, तो चांदनी चौक या आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस अड्डा) पर रुक जाता था।’’

एकलव्य महाभारत का एक पात्र था, जिसने गुरु द्रोणाचार्य के उसे धनुर्विद्या सिखाने से मना करने के बाद उनकी प्रतिमा को ही अपना गुरु बनाकर सीखना शुरू कर दिया था। जब आचार्य द्रोण ने उसके कौशल को अपने छात्रों से बेहतर पाया, तो उन्होंने ‘गुरु दक्षिणा’ के तौर पर एकलव्य से उसका दाहिना अंगूठा मांग लिया।

पहली बार ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मनोज बाजपेयी की फिल्म 'बंदा'
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी आए दिन कई वजहों से चर्चा में रहते हैं। मनोज ने अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने ‘सत्या’ में भीखू म्हात्रे से लेकर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सरदार खान जैसी विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। मनोज बाजपेयी न केवल फिल्मों में बल्कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को आसाराम बापू के मामले पर आधारित कहा गया था और इस पर काफी विवाद पैदा हुआ था। हालांकि, दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। लोगों ने मनोज के काम की सराहना भी की।

एक इंटरव्यू में मनोज ने साफ किया था कि फिल्म चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो रिस्पॉन्स मिलेगा, उसके हिसाब से थिएटर्स में शोज की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब यह फिल्म जल्द ही कुछ और सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसलिए ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ पहली फिल्म होगी जो पहले ओटीटी पर और फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने कहा, “थिएटर रिलीज को लेकर स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच चर्चा चल रही है। यह बहुत अच्छा संकेत है कि पहली बार किसी फिल्म के लिए इस तरह की चर्चा हो रही है। सिनेमा के जरिए फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और यही एक निर्देशक चाहता है। अगर फिल्म बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में खुलेगी तो मुझे खुशी होगी।”

पारिवारिक मूल्यों को बयां करने वाली वेब सीरीज ‘गुलमोहर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखने मिलेगी मनोज वाजपाई और शर्मीला टैगोर की शानदार अदाकारी
परिवार हर किसी के लिए उसका परिवार उसकी ताकत, उसकी क्षमता में बढ़ोतरी करता है। यदि परिवार का साथ हो तो हम दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। किसी भी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद भी हर कोई अपना स्पेस चाहता है। जिसकों पाने के चक्कर में लोग अक्सर अपनों से दूर चले जाते हैं। कभी-कभी हमें यह महसूस नहीं होता। परिवार संस्कृति और जीवन मूल्यों की पहली पाठशाला भी है। परिवार से ही हमारे अंदर अच्छे गुणों का विकास होता है। लेकिन आज के दौर में संयुक्त परिवार धीरे-धीरे एकल परिवार में तब्दील हो चुका है। इसी तरह फिल्म 'गुलमोहर' अपनों के साथ रहने और दूर होने की कहानी है।

‘गुलमोहर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

आज के समय में जहाँ अपने करियर बनाने के चक्कर में खुद में ही लगे युवाओं में माता-पिता की अहमियत कम होने लगी है। भाई-बहनों के प्यार की कीमत कम होने लगी है। ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिसे देखने के बाद परिवार की कीमत समझ आती है। इसी कड़ी में एक नई वेब सीरीज 'गुलमोहर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 मार्च से स्ट्रीम होने जा रही है। इसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

क्या है ‘गुलमोहर’ की कहानी

अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले मनोज बाजपेयी के अभिनय का हर कोई कायल है। अब उनके ओटीटी कैरिएर में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर स्टारर गुलमोहर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है। यह कहानी हर परिवार द्वारा साझा की जा सकती है लेकिन फिर भी इसमें कुछ अलग है। इस ट्रेलर में परिवार के आपसी असमंजस्य को दिखाया गया है। घर में एक पिता-पुत्रके बीच अनबन है। दोनों एक ही घर में रहते हैं लेकिन दिलों के बीच की दूरी को नहीं समझते। एक माँ है, जो बाप बेटे के बीच के अनबन से परेशान है। बेटा अपने परिवार के साथ रह रहा है लेकिन अलग जीवन जी रहा है। जिसमें उनके माता-पिता का स्थान बहुत ही कम है।

बहुत दमदार नजर आ रहा है ट्रेलर

आपको बता दें कि वेब सीरीज 'गुलमोहर' के 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर की शुरूआत बत्रा परिवार में चल रही पार्टी से होता है। घर के सभी सदस्य आनंद ले रहे हैं। इसी बीच घर सबसे बुजुर्ग सदस्या कुसुम बत्रा (शर्मिला टैगोर) एक ऐलान करके बम फोड़ देती हैं। वो पूरे परिवार के सामने बताती हैं कि उन्होंने पैतृक घर बेच दिया है। इसकी जगह उन्होंने पुदुचेरी में अपने लिए मकान खरीदा है, जहां जाकर वो अकेली रहेगी। इस बात से जहाँ सबको हैरानी होती है वहीं सबसे ज्यादा दुख घर के बड़े बेटे अरुण बत्रा (मनोज बाजपेयी) को होता है। एक तो उसका बेटा उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता वहीं अब उसकी मां घर छोड़कर जा रही है।

यह फिल्म इमोशंस से भरपूर, शर्मिला टैगोर का होगा  डिजिटल डेब्यू

साल 2010 के बाद एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अब फिल्म 'गुलमोहर' से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। साथ ही यह उनका डिजिटल डेब्यू होगा। वह एक ऐसी मां की भूमिका निभाती हैं, जो अपना पूरा जीवन अपने परिवार को देने के बाद आखिरकार अपनी अलग जिंदगी जीने जा रही है। मनोज बाजपेयी शर्मिला के बेटे की भूमिका निभाते हैं। वह एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने परिवार को अलग होने से बचाने की कोशिश कर रही हैं। वह लोगों से नाराज है और खुद से भी, लेकिन कहीं न कहीं उसे यह भी लगता है कि दो मंजिला मकान में रहने वालों ने अपने-अपने कमरों में अपना घर बना लिया है। मां-बेटे की जोड़ी ने कमाल का काम किया है। ट्रेलर में जिस तरह की कहानी दिखाई गई है, जिस तरह के संवाद इस्तेमाल किए गए हैं, उन्हें देखकर भरोसा होता है कि फिल्म सबको पसंद आएगी। इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी के किरदार का ये डायलॉग उन लाखों घरों की कहानी है, जहां एक साथ रहकर भी लोग साथ नहीं होते हैं। हफ्तों परिवार के सदस्यों के बीच बात नहीं होती है।

मनोज वाजपेयी को फिल्म से बड़ी उम्मीदें

इस फिल्म के बारे में मनोज बाजपेयी ने कहा, ''गुलमोहर बहुत सारे प्यार और दिल से बनी फिल्म है। यह उन सरलताओं और जटिलताओं की पड़ताल करता है जो एक परिवार के भीतर होती हैं। हमारी राजधानी के केंद्र में स्थित, यह एक ऐसी फिल्म है जिससे सभी संबंधित हो सकते हैं। शानदार कलाकारों के साथ, गुलमोहर हर एक किरदार के साथ न्याय करती है और हर एक दूसरे से अलग दिखता है। उम्मीद है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे।''

मनोरंजन : तो क्या ‘द फैमिली मैन’ के अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे मनोज वाजपेयी?
मनोज बाजपेयी की सुपर हिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दो सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें लोगों का काफी प्यार मिला है। ऐसे में 'द फैमिली मैन' के सीजन 1 और 2 की सफलता और लोकप्रियता के बाद अब सीजन 3 की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। इस बीच इस शो के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपयी ने इसके तीसरे सीजन के जुड़ा एक बड़ी जानकारी साझा की है।

अभिनेता ने दी बड़ी जानकारी

आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ के मुख्या अभिनेता मनोज बाजपेयी ने आखिरकार बता दिया है कि सीरीज का तीसरा सीजन कब रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने इसके स्टार कास्ट को लेकर भी बड़ी बात कही है। मनोज बाजपेयी ने हाल ही में कहा, 'अमेजन इसकी शूटिंग पहले शुरू करना पसंद करता लेकिन दोनों निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके, और मैं साल के अंत तक अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वे अगले साल की शुरुआत में द फैमिली मैन सीजन 3 के लिए तैयार होंगे।'

नए कलाकारों की एंट्री

गौरतलब है कि द फैमिली मैन सीजन 2 के अंत में तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी गई थी। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया गया है। इसी पर अभिनेता की इस जानकारी ने लोगों एक बार फिर उत्सुकता बढ़ा दी है। साथ ही ये भी पता चला है कि 'द फैमिली मैन 3' के लिए मेकर्स कुछ पुराने किरदारों को बदलने के और कई नई एंट्रीजके बारे में सोच रहे हैं। हालांकि पहले दो सीजन की तरह द फैमिली मैन सीज़न 3 में भी मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी और प्रियामणि अदाकारी करते हुए नजर आएंगे।

सीजन 2 ने मचाया था धमाल

बता दें कि ‘द फैमिली मैन सीजन 2 ने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। मनोज बाजपेयी की लाजबाब एक्टिंग और साउथ की सुपरस्टार समांथा ने अपने दमदार अभिनय से इसमें चार चांद लगा दिए थे। तमिल विद्रोही राजी के किरदार में सामंथा ने काबिले-तारीफ काम किया था।

'कौन' रीमेक में काम नहीं करेंगे मनोज बाजपेयी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)| मनोज बाजपेयी ने कई यादगार अभिनय किये हैं, जिनमें से एक है थ्रिलर 'कौन?', जो 1999 में रिलीज हुई थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने खुलासा किया है कि अगर यह फिल्म कभी बनी तो इसके रीमेक में अभिनय क्यों नहीं करेंगे। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'कौन?' में उर्मिला मातोंडकर और सुशांत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

फिल्म एक सीरियल किलर और एक तूफानी शाम को एक ही घर में बंद एक अन्य व्यक्ति की कहानी है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे, मनोज ने आईएएनएस से कहा, " 'कौन?' जब यह रिलीज हुई थी तो लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब तक लोग फिल्म के बारे में बात करते हैं, जो बहुत जबरदस्त है। आप 22 साल पहले कुछ करते हैं और लोग अभी भी इसके बारे में बहुत विस्तार से बात करते हैं। वे इसे बहुत स्पष्ट रूप से याद करते हैं।"

प्रतिभाशाली अभिनेता ने इसे 'महान स्वीकृति और प्रोत्साहन' के रूप में वर्णित किया है। वे कहते हैं, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं रीमेक का हिस्सा बनूंगा, यह बहुत उबाऊ है। एक कहानी जो आप पहले ही कर चुके हैं .. इसे फिर से करने के बजाय, कुछ नया करना बेहतर है। किसी और को इसमें शामिल होना चाहिए यह और उन्हें अपने तरीके से भूमिका का प्रयोग करना चाहिए। वे मुझसे बेहतर हो सकते हैं।" मनोज की नवीनतम रिलीज 'डायल 100' का प्रीमियर इस महीने की शुरूआत में जी5 पर किया गया था। इसमें नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी हैं।