Saif Ali khan - Loktej

हमें तब नहीं पता था एलओसी कारगिलफिल्म के सीन को याद कर इमोशनल हुईं करीना कपूर
मुंबई, 07 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने 2003 में बनी फिल्म एलओसी कारगिल  का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।

यह सीन उस समय का है, जब सैफ ने भारतीय सेना के कैप्टन अनुज नय्यर का किरदार निभाया था। फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था।

यह वीडियो करीना के लिए बेहद खास है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सैफ अली खान अपने किरदार में युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं और करीना उनका हौसला बढ़ाती दिख रही हैं।

सीन में करीना कहती हैं कि लड़ाई पर जाने सेपहले कम से कम एक बार पीछे जरूर देख लेना। इस पर सैफ का किरदार जवाब देता है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो, चाहे कुछ भी हो।

करीना ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे एक भावनात्मक यात्रा बताया। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, हमें तब नहीं पता था। उनके कैप्शन का मतलब है कि उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि भविष्य में वे एक साथ होंगे और असल जिंदगी में उनका रिश्ता इतना खुशहाल होगा।

फिल्म के बारे में बात करें, तो एलओसी कारगिल भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित फिल्म है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानियों को भारत के कारगिल क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए चलाया गया था।

फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन, सनी देओल, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, आशुतोष राणा और राज बब्बर जैसे कई बड़े कलाकार थे।

महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, नम्रता शिरोडकर, करीना कपूर, ईशा देओल, महिमा चौधरी, प्रीति झंगियानी, ईशा कोप्पिकर, दिव्या दत्ता और प्रिया गिल शामिल थीं।

यह फिल्म अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई 255 मिनट है।

रिलीज को तैयार ‘ज्वेल थीफ’, सैफ अली बोले- ‘जयदीप और सिद्धार्थ के साथ काम करना रहा शानदार’
मुंबई, 28 मार्च (वेब वार्ता)। सैफ अली खान की अपकमिंग थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा।

फिल्म में सैफ एक ठग की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता सिद्धार्थ आनंद के पास कहानी को पेश करने का खास तरीका है और इसी वजह से वह काफी उत्साहित हैं। सैफ ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम करना उत्साह और खुशियां देता है – वह एक्शन, स्टाइल और कहानी को एक ऐसे तरीके से ब्लेंड करना जानते हैं और ये खास होता है। ‘ज्वेल थीफ’ के साथ हमने एकदम अलग और शानदार काम किया है, जिसे करने में बहुत मजा भी आया।”

सैफ ने कहा कि जयदीप ने प्रोजेक्ट में रोमांच को और बढ़ा दिया। अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करने के उत्साह को जाहिर करते हुए सैफ ने कहा, “जयदीप ने अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया। मैं नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हूं।”

फिल्म में माफिया की भूमिका निभा रहे जयदीप ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जो दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। यह एक नए यूनिवर्स में जाने का अनुभव है, जिसमें ऐसे लोग हैं जो सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने आप। मैं माफिया की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद जैसे बेहतरीन सह-कलाकार और निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने से बेहतर क्या हो सकता है? हमने सेट पर खूब मस्ती की, टीमवर्क ही यह निर्धारित करता है कि कोई फिल्म कैसे जीवंत होती है।”

अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर कहा, “फिल्म में अपने किरदार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह मेरे लिए नया, गहरा और एक ऐसा किरदार है, जो मेरे लिए एकदम नया है। कलाकार के रूप में हम सभी अपने-अपने काम में इतने रमे थे और एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद करते थे और इससे कहानी और भी बेहतर हो पाई। मैं चाहता हूं कि दर्शक ‘ज्वेल थीफ’ को देखें और शानदार अनुभव लें।”

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने अपनी उत्सुकता को व्यक्त करते हुए कहा, “‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ सिद्धार्थ आनंद की एक एड्रेनालाईन-फ्यूल वाली फिल्म है।” कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्मी करियर की शुरूआत करेंगे सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जौहर ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी दी और कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्षों से जानते हैं और इब्राहिम को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म निर्माता ने कहा कि वह इस परिवार को इसके नेक दिल के लिए जानते हैं... फिल्में इनकी रगों दौड़ती हैं... प्रतिभा की एक नयी पीढ़ी को दुनिया के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

जौहर ने हालांकि फिल्म के नाम और अन्य कलाकारों के संबंध में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

इब्राहिम ने इससे पहले 2023 में जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में सहायक के रूप में उनके साथ काम किया था।

जौहर ने कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्ष से जानते हैं और सैफ तथा अमृता सिंह से लेकर उनकी बेटी सारा अली खान सभी के साथ काम करने का उन्हें बेहतरीन अनुभव है।

मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला मामले में पश्चिम बंगाल से महिला को गिरफ्तार किया
कोलकाता, 27 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र के मुताबिक जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था।

मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सैफ अली पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने नदिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन कर सकती है।’’

महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। सूत्र ने बताया, ‘‘फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है।’’

मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मुझे न्याय चाहिए : सैफ पर हमला मामले में हिरासत में लिये जाने के बाद रिहा व्यक्ति
मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने रविवार को कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, उसके पास कोई नौकरी नहीं है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था, जो एक चालक है।

उन्नीस जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को छोड़ दिया।

पंद्रह जनवरी की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण में 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता सैफ अली खान के आवास में लूटपाट के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर कई बार चाकू से वार किया था। खान की सर्जरी हुई और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कनौजिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरा परिवार तब स्तब्ध रह गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरू कीं और दावा किया कि मैं इस मामले में मुख्य संदिग्ध हूं। मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वे यह गौर करने में विफल रहे कि मेरी मूंछें थीं और अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की मूंछें भी नहीं थीं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘घटना के बाद मुझे पुलिस से फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं घर पर हूं, तो फोन काट दिया गया। मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था, तभी मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने मेरे साथ मारपीट भी की।’’

कनौजिया ने कहा कि रिहा होने के बाद उनकी मां ने उन्हें घर आने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपने नियोक्ता को फोन किया, तो उन्होंने मुझे काम पर न आने के लिए कहा। उन्होंने मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी होने वाली दुल्हन के परिवार ने मेरी हिरासत के बाद शादी की बातचीत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।’’

कनौजिया ने दावा किया कि लंबे समय तक इलाज के बाद उनके भाई की मौत हो गई, जिसके कारण उनके परिवार को विरार में अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड की एक चॉल में शिफ्ट होना पड़ा।

कनौजिया ने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ कफ परेड में दो और गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इस तरह से संदिग्ध के तौर पर पकड़ा जाए और फिर मुझे अधर में छोड़ दिया जाए। मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी मांगने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि उनके साथ जो हुआ, उसकी वजह से मैंने अपना सब कुछ गंवा दिया है।’’

कनौजिया ने कहा कि यह ईश्वरीय कृपा थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर शरीफुल को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा, कौन जानता है, शायद मुझे मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया जाता। अब मुझे न्याय चाहिए।’’

पुलिस को सैफ पर हमले की वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह
मुंबई, 25 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस को संदेह है कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले की वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में 30 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराध में और लोगों की संलिप्तता के संदेह का हवाला देते हुए गिरफ्तार आरोपी की हिरासत का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 16 जनवरी को बांद्रा में अभिनेता के घर पर हुए हमले के बाद खान और उनके कर्मचारियों के रक्त के नमूने व कपड़े एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है।

पुलिस ने हमले के आरोप में 19 जनवरी को पड़ोसी ठाणे शहर से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को एक अदालत ने शरीफुल की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी जांच टीम के साथ सहयोग नहीं कर रहा और उसने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू कहां से खरीदा था।

उन्होंने कहा कि अभिनेता और आरोपी के खून के नमूने व कपड़े एफएसएल को भेजे गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी के कपड़ों पर लगा खून खान का था या नहीं। उन्होंने कहा कि खान के अपार्टमेंट से एकत्र किए गए फिंगरप्रिंट आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल खाते हैं।

शुक्रवार को खान ने मुंबई पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की और घरेलू सहायिका पर हमला किया, और जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो हमलावर उन पर कई बार चाकू से वार करके भाग निकला।

खान (54) को पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी करानी पड़ी।

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया
मुंबई, 24 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह खान के घर में एक व्यक्ति द्वारा उन पर किये गये चाकू से हमले के संबंध में पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस के एक दल ने बृहस्पतिवार को अभिनेता का बयान दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने खान की पत्नी करीना कपूर और घर के कर्मचारियों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं।

सोलह जनवरी की रात यहां बांद्रा क्षेत्र में स्थित एक अर्पाटमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित 54 वर्षीय अभिनेता के घर में उन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया था।

इसके बाद खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी। खान को मंगलवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पुलिस ने अभिनेता पर हमले के आरोप में रविवार को ठाणे से एक बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया था। शहजाद अवैध रूप से भारत में घुस आया था और उसने अपना नाम बदलकर विजयदास कर लिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खान ने अपने बयान में उस पूरी घटना के बारे में बताया, जिसमें हमलावर ने उन पर हमला किया और बताया कि कैसे उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बचाने का प्रयास किया।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने हमलावर की पहचान भी कर ली।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता के परिवार के सदस्यों के अलावा, पुलिस ने उस ऑटो रिक्शा चालक का भी बयान दर्ज किया है जिन्होंने खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था।

मुंबई की एक अदालत ने खान पर हमले के लिए गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 29 जनवरी तक बढ़ा दी।

मुंबई की अदालत ने सैफ पर हमले के आरोपी की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक के लिए बढ़ाई
मुंबई, 24 जनवरी (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के प्रयास के दौरान उन्हें चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 29 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी।

पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने पर बांद्रा में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया।

पुलिस ने अदालत से उसकी सात और दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली और उसकी हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी।

सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ाई गई, घर के बाहर दो पालियों में दो सिपाही तैनात
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर दो पालियों में दो सिपाही तैनात किए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सैफ पर 16 जनवरी को एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, सैफ पर कथित रूप से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) उर्फ ​​विजय दास ने कई बार चाकू से वार किया था।

विजय दास बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया, “हमने सैफ अली खान के बांद्रा पश्चिम स्थित सतगुरु शरण भवन के बाहर अस्थायी पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। बांद्रा थाने से दो सिपाही दो पालियों में वहां तैनात रहेंगे। सुरक्षा के तौर पर सीसीटीवी कैमरे और ‘विडो ग्रिल’ भी लगाए गए हैं।”

इस बीच, अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाई जा सके।

आरोपी को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

सैफ और परिवार को विरासत में मिली 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के भविष्य पर अनिश्चितता: वकील
भोपाल, 23 जनवरी (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार को विरासत में मिली भोपाल के पूर्व शासकों की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का भविष्य अधर में लटका हुआ है, क्योंकि शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी।

वकीलों ने बुधवार को कहा कि अगर भोपाल के नवाब के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के आदेश के खिलाफ अपील दायर नहीं की जाती है, तो संपत्ति केंद्र के नियंत्रण में आ सकती हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 13 दिसंबर, 2024 के आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले मुंबई स्थित शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के समक्ष अपील दायर की है या नहीं।

सैफ अली खान की मां और मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (पटौदी) और अन्य ने भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के 24 फरवरी, 2015 के उस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसमें भोपाल नवाब की संपत्ति को ‘‘शत्रु संपत्ति’’ कहा गया था।

गृह मंत्रालय के अधीन प्राधिकरण ने इस आधार पर अपना फैसला सुनाया था कि नवाब मुहम्मद हमीदुल्ला खान की सबसे बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान बेगम विभाजन के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। इसलिए, ऐसी सभी संपत्ति जो उन्हें विरासत में मिलनी थीं, शत्रु संपत्ति हैं और भारत के शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक के संरक्षण में हैं।

हालांकि, वरिष्ठ अधिवक्ता और नवाबों की संपत्ति के विलय के विशेषज्ञ जगदीश छावनी ने 10 जनवरी, 1962 के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 1960 में हमीदुल्लाह खान की मृत्यु के बाद भारत सरकार ने साजिदा सुल्तान बेगम को ‘‘ऐसी शासक के रूप में मान्यता दी, जो नवाब हमीदुल्लाह की सभी निजी संपत्ति, चल और अचल, की एकमात्र उत्तराधिकारी हैं और भारत सरकार को ऐसी संपत्ति को साजिदा सुल्तान बेगम को हस्तांतरित करने पर कोई आपत्ति नहीं है।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि साजिदा सुल्तान बेगम नवाब हमीदुल्लाह की दूसरी बेटी हैं और चूंकि सबसे बड़ी बेटी (आबिदा) पाकिस्तान चली गईं, इसलिए साजिदा ऐसी सभी संपत्ति की मालिक बन गईं।

बाद में साजिदा के बेटे मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) इन संपत्ति के उत्तराधिकारी बने और उनके बाद सैफ अली खान इन संपत्ति के मालिक हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये है।

लेकिन शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक के आदेश के बाद स्वामित्व का अधिकार विवादित हो गया, जिसे शर्मिला टैगोर (सैफ अली खान की की मां और मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी) ने 2015 में उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

सरकारी वकील ने 13 दिसंबर, 2024 को सुनवाई के दौरान बताया, ‘‘वर्ष 2017 में शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 को पूर्वप्रभावी तिथि से निरस्त कर दिया गया है और शत्रु संपत्ति के संबंध में विवादों के निपटारे के लिए अपीलीय प्राधिकरण का गठन किया गया है।’’

न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने 13 दिसंबर, 2024 को अपने आदेश में कहा, ‘‘यह निर्देश दिया जाता है कि अगर आज (13 दिसंबर) से 30 दिनों के भीतर अभिवेदन दायर किया जाता है, तो अपीलीय प्राधिकरण सीमा के पहलू पर ध्यान नहीं देगा और अपील को उसके गुण-दोष के आधार पर निपटारा करेगा।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उक्त शर्तों के साथ याचिकाओं का निपटारा किया जाता है।’’

हालांकि, भोपाल के जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने उच्च न्यायालय का आदेश नहीं देखा है और सभी प्रासंगिक विवरण मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।

अधिवक्ता छावनी ने कहा कि अगर सैफ अली खान के परिवार ने आदेश की तारीख से 30 दिनों की निर्धारित अवधि के दौरान अपील दायर नहीं की है, तो वे (खान परिवार) अब भी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और हाल में हुई घटना (अभिनेता पर उनके मुंबई आवास पर हमला) सहित विभिन्न आकस्मिक कारणों का हवाला देते हुए समय विस्तार का अनुरोध कर सकते हैं।

सैफ अली खान और उनके परिवार को विरासत में मिली संपत्ति में नूर-उस-सबा पैलेस, दार-उस-सलाम, हबीबी का बंगला, अहमदाबाद पैलेस और फ्लैग स्टाफ हाउस शामिल हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) के बाद संसद में शत्रु संपत्ति अधिनियम पारित किया गया था, ताकि पाकिस्तान चले गए लोगों द्वारा भारत में छोड़ी गई संपत्ति को विनियमित किया जा सके।

सैफ ने हमले के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक से मुलाकात की
मुंबई, 22 जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने यहां अपने घर पर चाकू से हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से मुलाकात की और मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

अभिनेता ने चालक को कुछ पैसे भी दिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

ऑटोरिक्शा चालक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं कल अस्पताल में उनसे (सैफ से) मिला। उन्होंने अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए मुझे धन्यवाद देने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरी सराहना की। मुझे उनसे और उनके परिवार से आशीर्वाद मिला।’’

राणा ने कहा, ‘‘उन्होंने (खान) मुझे अपनी मां (शर्मिला टैगोर) से मिलवाया और मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने मुझे जो भी सही लगा, रुपये दिये और कहा कि जब भी मुझे मदद की जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेंगे।’’

सोलह जनवरी की रात यहां बांद्रा क्षेत्र में स्थित एक अर्पाटमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित 54 वर्षीय अभिनेता के घर में उनपर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया।

इसके बाद खान को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। चिकित्सकों ने उनकी रीढ़ में फंसा चाकू का टुकड़ा सफलतापूर्वक बाहर निकाला था।

खान को मंगलवार शाम यहां स्थित लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

खान ने मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले सिंह राणा से मुलाकात की थी।

पुलिस ने अभिनेता पर हमले के आरोप में रविवार को ठाणे से एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था। शहजाद अवैध रूप से भारत में घुस आया था और उसने अपना नाम बदलकर विजयदास कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था।

सैफ हमला मामला: आरोपी दीवार फांदकर इमारत में घुसा था, सो रहे थे सुरक्षा गार्ड
मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता की इमारत में दीवार फांदकर प्रवेश किया और पाया कि उस समय सुरक्षा गार्ड सो रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के साथ सतगुरु शरण बिल्डिंग में ‘‘अपराध का नाट्य रूपांतरण’’ किया, जहां अभिनेता रहते हैं।

खान (54) पर 15 जनवरी देर रात को उनके 12 मंजिला अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास (30) ने कई बार चाकू से हमला किया था। हमले में सैफ को कई चोटें आईं और लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

हमले के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिनेता सैफ अली खान जिस इमारत में रहते हैं, वहां दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे, तभी हमलावर दीवार फांदकर इमारत में घुस गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जब आरोपी ने दोनों सुरक्षा गार्ड को गहरी नींद में पाया, तो वह मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। शोर ना हो इसलिए आरोपी ने अपने जूते उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर लिया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जांच में पता चला कि दो सुरक्षा गार्ड में से एक केबिन में और दूसरा गेट के पास सो रहा था।’’