Sonakshi Sinha - Loktej

‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’—कार में मस्ती करते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
मुंबई, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का एक मस्तीभरा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

खुद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस क्यूट मोमेंट को शेयर किया है, जिसमें दोनों कार में ‘वीआईपी’ गाने पर झूमते और बेफिक्र अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी ने वीडियो के साथ ‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’ जैसा दिलचस्प कैप्शन दिया है, जिस पर जहीर ने भी प्यार भरी प्रतिक्रिया दी है। फैंस इस कपल की बॉन्डिंग और उनके कैंडिड पलों को देखकर उन्हें ‘परफेक्ट कपल गोल्स’ बता रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सादगी से हुई इस सिविल मैरिज के बाद एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

शादी के बाद से ही यह जोड़ा अक्सर अपनी वेकेशन और डेली लाइफ की झलकियां साझा करता रहता है।

सोशल मीडिया पर उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता और एक-दूसरे के प्रति खुलेआम प्यार का इजहार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में फिल्म ‘जटाधारा’ के जरिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।

7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में वे सुधीर बाबू के साथ नजर आई थीं, जिसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में पसंद किया गया। प्रोफेशनल लाइफ में नई ऊंचाइयां छूने के साथ-साथ सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को भी बखूबी एन्जॉय कर रही हैं।

वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, यह जोड़ी अपनी केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचना जानती है।

चुनौतियों से भरे किरदार करना चाहती हूं- सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई, 28 जून (वेब वार्ता)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। कई फिल्मों में दमदार अदायगी से वाहवाही लूटने वाली सोना ने आईएएनएस से बातचीत में एक दबी हुई ख्वाहिश का भी इजहार किया!

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह और क्या करना चाहेंगी, तो इस पर ‘दबंग’ अभिनेत्री ने कहा, “वह इन दिनों ऐसे किरदार की तलाश में हैं जो उन्हें अलग तरह से चुनौती दें और उन्हें अलग-अलग तरीके से स्क्रीन पर पेश करें।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती जो मैंने पहले किया हो या ऐसा जो मैं अपनी नींद में कर सकती हूं, बल्कि मैं ऐसा किरदार चाहती हूं जो वास्तव में मुझे नई चुनौती दे और मुझे मेरे कंफर्ट से बाहर ले जाए। इसलिए मैं पिछले नौ सालों से अलग-अलग किरदार चुन रही हूं। वहीं, मुझे नई चीजें करना पसंद भी है और इसमें काफी मजा भी आता है।

सोनाक्षी ने कहा, “मैं एक पीरियड ड्रामा या बायोपिक करना पसंद करूंगी। मैंने हीरामंडी जैसी पीरियड ड्रामा सीरीज की है, लेकिन मैंने बायोपिक नहीं की है। इसलिए मैं इसे करना पसंद करूंगी।”

इस बीच सोनाक्षी ने सन ऑफ सरदार सीक्वल का हिस्सा न होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि “शायद फिल्म की कहानी अब किसी और दिशा में जा रही है और उसमें नए किरदार होंगे। मैं इस बदलाव को पूरी तरह समझती हूं और इसका सम्मान करती हूं।” सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, “मैं अब प्रोफेशनल तरीके से सोचती हूं। हम इतने सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, तो इन बातों को समझना आ गया है। यह बहुत छोटी सी बात है, कोई बड़ी बात नहीं है। इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।”

बता दें, अभिनेत्री साल 2012 में रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में थी। साथ ही फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। इसमें एक्ट्रेस जूही चावला भी अहम किरदार में नजर आई थीं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साल 2010 की तेलुगू फिल्म ‘मर्यादा रमन्ना’ की रीमेक थी। अब इसके सीक्वल में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी की फिल्म निकिता रॉय 18 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में उनके भाई कुश सिन्हा बतौर निर्देशक शुरुआत करने जा रहे हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपना अपार्टमेंट 22.5 करोड़ रुपये में बेचा
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। स्क्वायर यार्ड्स ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने इस लेनदेन से संबंधित संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है।

इसमें कहा गया, सिन्हा ने 81-ऑरिएट स्थित संपत्ति को बेचा है। यह एमजे शाह ग्रुप की एक परियोजना है, जो 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4बीएचके अपार्टमेंट हैं। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 391.2 वर्ग मीटर (लगभग 4,211 वर्ग फुट) और निर्मित क्षेत्रफल 430.32 वर्ग मीटर (लगभग 4,632 वर्ग फुट) है।

स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इस लेनदेन में 1.35 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ इसी अपार्टमेंट को सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और हाल ही में इसे 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो खरीद के बाद से मूल्य में 61 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’

सिन्हा का 81-ऑरेट में एक और अपार्टमेंट है।

सोनाक्षी या उनके पिता के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है: मुकेश खन्ना
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) वरिष्ठ अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि रामायण के बारे में जानकारी नहीं होने पर जब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वह आलोचना कर रहे थे तो उन्हें पता था कि वह उन्हें ‘नाराज’ कर रहे हैं लेकिन उनकी टिप्पणी के पीछे किसी प्रकार की ‘दुर्भावना’ नहीं थी।

खन्ना ने कहा कि वह सोनाक्षी की तरह एक ‘हाई फाई केस’ का उपयोग करके युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में बताना चाहते हैं।

उनकी इस टिप्पणी से पहले ‘हीरामंडी’ फिल्म की स्टार और तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने खन्ना को खुला पत्र लिखकर उनकी परवरिश एवं परिवार के बारे में ‘अशोभनीय बयान’ देने के लिए उनकी निंदा की।

खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ प्रिय सोनाक्षी, मुझे आश्चर्य है कि आपने प्रतिक्रिया देने में इतना समय लिया। मुझे पता था कि मैं प्रसिद्ध करोड़पति (केबीसी) शो में उस घटना से आपका नाम लेकर आपको नाराज़ कर रहा था। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मेरा आपको या आपके पिता को बदनाम करने का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, जो मेरे वरिष्ठ हैं और मेरे उनके साथ बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मेरा एकमात्र उद्देश्य आज की पीढ़ी पर प्रतिक्रिया देना था, जिसे बड़े-बुजुर्ग ‘जेन-जेड’ कहते हैं, जो आज की गूगल दुनिया और मोबाइल फोन की गुलाम बन गई है। उनका ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब पर सामाजिक संपर्कों तक ही सीमित है। और यहां मेरे सामने आपका एक हाई फाई केस था जिसे मैंने सोचा कि मैं दूसरों को सिखाने के लिए इस्तेमाल कर सकता हूं।’’

हिट टीवी धारावाहिकों ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ के लिए मशहूर अभिनेता ने हाल में एक साक्षात्कार के दौरान सोनाक्षी के बारे में घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें ‘अफसोस’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बात ध्यान में रख ली गयी है। यह दोबारा नहीं होगा। निश्चिंत रहें। अपना ख्याल रखें।’’

सोनाक्षी ने 2019 में अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में अपनी उपस्थिति के दौरान हिंदू महाकाव्य (रामायण) के बारे में एक सवाल का गलत जवाब दिया।

इंस्टाग्राम पर खन्ना को लिखे पत्र में उन्होंने अभिनेता से यह भी कहा कि वह उनकी और उनके परिवार की कीमत पर इस घटना को समाचार बनाने के लिए न उठाएं।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना की ‘अप्रिय’ टिप्पणी पर किया पलटवार
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा)बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी परवरिश और परिवार के खिलाफ ‘अप्रिय बयान’ देने के लिए अभिनेता मुकेश खन्ना की आलोचना की है।

खन्ना ने रामायण का कथित तौर पर ज्ञान नहीं होने पर सोनाक्षी सिन्हा की आलोचना की थी।

सोनाक्षी ने अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले लोकप्रिय ‘क्विज शो’ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 2019 सत्र में हिस्सा लिया था और उस दौरान हिंदू महाकाव्य के बारे में एक सवाल का गलत जवाब दिया था।

खन्ना ने उस समय अभिनेत्री की आलोचना की थी और हाल में आरजे (रेडियो जॉकी) सिद्धार्थ कन्नन को दिये एक साक्षात्कार में उस घटना को याद किया था।

सोनाक्षी (37) ने अपनी प्रतिक्रिया में सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 66 वर्षीय खन्ना को संबोधित करते हुए एक लंबा नोट पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मान्यवर, मुकेश खन्ना जी... मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा, जिसमें आपने कहा था कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने कई साल पहले एक शो में रामायण के बारे में पूछे गए सवाल का सही जवाब नहीं दिया था।’’

अभिनेत्री ने खन्ना से कहा कि वह उनकी और उनके परिवार की कीमत पर इस मामले को सुर्खियां बनाने के लिए न उठाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘... अगली बार जब आप मेरे पिता द्वारा मुझे दिए गए संस्कारों के बारे में कुछ भी कहने का फैसला करें... तो कृपया याद रखें कि इन्हीं संस्कारों के चलते ही मैंने, आपके द्वारा मेरे पालन पोषण के बारे में अरूचिकर बयान दिए जाने के बावजूद, इतने सम्मानपूर्वक यह बात कही है।’’

सोनाक्षी ने कहा कि हालांकि वह ‘केबीसी’ में ‘घबरा’ गई थी, लेकिन उन्हें आश्चर्य है कि खन्ना भगवान राम द्वारा सिखाए गए ‘क्षमा करने और भूलने’ के पाठ को कैसे भूल सकते हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘यदि भगवान राम मंथरा को माफ कर सकते हैं, यदि वह कैकेयी को माफ कर सकते हैं... यदि वह युद्ध के बाद रावण को भी माफ कर सकते हैं, तो निश्चित रूप से उसके मुकाबले में आप इस अत्यंत छोटी सी बात को भी माफ कर सकते हैं... मुझे आपकी माफी की आवश्यकता नहीं है।’’

खन्ना (66) ने कन्नन को दिये साक्षात्कार में सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बेटी को रामायण नहीं पढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग नाराज हो गए, ‘वह नहीं जानती’। मैंने कहा कि यह सोनाक्षी की गलती नहीं है; यह उसके पिता की गलती है। आपने अपने बच्चों को क्यों नहीं बताया? आपने उन्हें इतना आधुनिक क्यों बनने दिया?’’

मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर की बात
मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। अपने घर पर ही सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी ने लहंगे की जगह साड़ी पहनकर शादी की। उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा की शादी की 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। उन्होंने रिसेप्शन के लिए भी साड़ी चुनी।

शादी में सोनाक्षी ने अपनी मां की ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वैलरी से पूरा किया। 23 जून को सुबह घर पर ही रजिस्ट्रेशन के जरिए सोनाक्षी ने शादी कर ली। उसी दिन शाम को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में उनका रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। रिसेप्शन में भी सोनाक्षी ने वेस्टर्न वियर या लहंगा चुनने की बजाय लाल बनारसी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया है कि उन्होंने शादी और रिसेप्शन में साड़ी क्यों पहनी थी।

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैंने साड़ी इसलिए पहनी क्योंकि मैं कम्फर्टेबल रहना चाहती थी और मैं अपनी शादी में सबसे ज्यादा डांस करना चाहती थी जो मैंने किया। हमने तय किया कि जहीर और मैं भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। असल में मुझे बाकियों के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन ये जरूरी था कि हम एक-दूसरे के साथ थे और हम काफी समय से शादी करना चाहते थे इसलिए हमने पहले ही तय कर लिया था कि शादी कैसे करनी है।''

सोनाक्षी ने कहा, "हम चाहते थे कि शादी समारोह छोटा और बेहद निजी हो, जिसमें केवल कुछ ही लोग शामिल हों और हमारी रिसेप्शन पार्टी बड़ी हो, जहां हर किसी को लगे कि वे मौज-मस्ती कर सकते हैं। मैं कोई तनाव नहीं चाहती थी, इसलिए मेरा घर एक खुला घर था। मैं अपने बाल और मेकअप कर रही थी और लोग अंदर-बाहर जा रहे थे, मेरे दोस्त बाहर घूम रहे थे। एक तरफ सजावट चल रही थी और दूसरी तरफ खाना चल रहा था, मैं इसी तरह शादी करना चाहती थी। यह एक बहुत ही निजी और खूबसूरत शादी थी, सब कुछ बढ़िया था।"

सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली। दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह किया है। उन्होंने रजिस्टर्ड तरीके से शादी की। उनके रिसेप्शन में सलमान खान, तब्बू, काजोल, रेखा, सायरा बानो समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में इमोशनल नजर आईं रेखा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की। सुबह शादी करने के बाद उसी शाम बैस्टियन रेस्टोरेंट में उनका रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। उनकी शादी में कम लोग शामिल हुए थे, लेकिन रिसेप्शन में रेखा, सलमान खान, अनिल कपूर, सायरा बानो समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके रिसेप्शन की झलक देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुआत नवविवाहित जोड़े के स्वागत स्थल में प्रवेश करने से होती है। इसके बाद सोनाक्षी अपनी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरेशी को गले लगाती नजर आती हैं। वह काजोल के साथ सेल्फी खिंचवाती, अनिल कपूर के साथ डांस करती, सलमान खान को गले लगाती और फिर भावुक रेखा को सांत्वना देती नजर आती हैं। वह भावुक रेखा से कहती है, 'रोना मत' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लगभग सभी मेहमानों को देखा जा सकता है। राजकुमार राव, अरबाज खान, आयुष शर्मा, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी और कई अन्य मेहमान 'मुझसे शादी करोगी' और 'ये काली काली आंखें' जैसे गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक जगह पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा उन्हें गाल पर किस करती नजर आ रही हैं और बाद में सोनाक्षी अपने पिता के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी के खास दोस्त और रैपर हनी सिंह की परफॉर्मेंस की झलक देखी जा सकती है।

इस जोड़े ने जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों पर कमेंट्स बंद कर दी थीं, रिसेप्शन का वीडियो शेयर करते हुए कमेंट्स जारी रखीं। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर उन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी के इन खूबसूरत पलों ने फैंस का ध्यान खींचा। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ये वीडियो सच्चा और खूबसूरत है। अब तक का सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी शादी का वीडियो,', 'सच्चा और सुंदर', 'आदर्श जोड़े का आदर्श उदाहरण', प्रशंसकों ने टिप्पणी की।

सोनाक्षी और जहीर सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनकी अंतरधार्मिक शादी के कारण उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। उनकी शादी और रिसेप्शन में उनके माता-पिता मौजूद थे लेकिन उनके भाई लव सिन्हा अनुपस्थित थे।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया- दर्शकों को खूब भा रही देशभक्ति से लबालब ये फिल्म, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
कल ओटीटी प्लेटफार्म हॉटस्टार पर कल रिलीज़ हुई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। कल से ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रही है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा ने विशेष भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म के आने के बाद से नेटिज़न्स सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देशभक्ति के डायलॉग्स और एक्शन की वजह से दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

#OneWordReview...#Bhuj: THRILLING.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½#Bhuj is a #BigScreen, mass-appealing spectacle… Scale + Star power + Stunning visuals leave you mesmerised… The second hour - leading to the nail biting finale - is a huge plus… #AjayDevgn in terrific form. #BhujReview pic.twitter.com/LTS3fqfS6Q
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 13, 2021

आपको बता दें कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी के साथ-साथ 300 ग्रामीणों के कारनामों को खूबसूरती से चित्रित करती है। इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में हैं, जो 1971 के युद्ध के दौरान भुज एयरबेस के प्रभारी थे। ये एयरबेस पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी बमबारी के बीच भी सेना की सेवा कर रहे थे।

#BhujThePrideOfIndia is Huge, IT is Entertaining and the perfect tribute to the armed forces of India.
When Forces & Public work together, The Nation can come out of any dark times.@ajaydevgn @duttsanjay & @SharadK7 are rock stars.#BhujThePrideOfIndiaReview: ⭐️⭐️⭐️⭐️????(4.5/5)/ pic.twitter.com/gUhuAUTwXw
— Abhishek Parihar (@BlogDrive) August 13, 2021

फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। नेटिज़न्स ने अभिनेताओं की प्रशंसा की है। और उनका प्रदर्शन बेहतरीन माना जाता है। दर्शकों ने पर्दे पर भारतीय जवानों के साथ-साथ 300 ग्रामीणों की बहादुरी को सराहा है। इस फिल्म की तारीफ हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए 'फिल्म बहुत ही रोमांचक बताते हुए इस फिल्म को साढ़े तीन स्टार दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की है।