Allu Arjun - Loktej

‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
मुंबई, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। अल्लू अर्जुन के लिए अगले 2-3 साल तक मुंबई में रहने की योजना बना रहे हैं। ट्रैवल से बचकर शूटिंग पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे नजर आएंगे।

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘पुष्पा 2’ के बाद यह उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी के चलते एक्टर ने अपने काम को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन बार-बार हैदराबाद और मुंबई के बीच ट्रेवल करने से बचना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अगले दो से तीन साल तक मुंबई में रहने की योजना बनाई है।

खबरों की मानें तो फिल्म ‘राका’ का शूटिंग शेड्यूल काफी टाइट और चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में लगातार यात्रा करने से थकान बढ़ सकती है, जिसका असर काम पर भी पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अल्लू अर्जुन ने यह फैसला लिया है।

मुंबई में रहने से वह शूटिंग के लिए ज्यादा समय दे पाएंगे और फिल्म के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह कदम उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट को भी दर्शाता है।

स्टारकास्ट और मेगा बजट ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 700 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनाई जा रही है, जिसे सन पिक्चर प्रोड्यूस कर रहाहै। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो बड़े पैमाने की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

मुंबई में शुरू होगा अगला शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की अगली शूटिंग मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में शुरू होने वाली है। प्रोडक्शन का काम पूरे साल चलता रहेगा और मेकर्स इस प्रोजेक्ट को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी हो सकती है। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फैंस को बड़ी फिल्म का इंतजार
अल्लू अर्जुन के इस फैसले से साफ है कि वह ‘राका’ को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे एक बड़े स्तर पर पेश करना चाहते हैं। ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद फैंस की उम्मीदें भी इस फिल्म से काफी बढ़ गई हैं।

अब देखना होगा कि यह मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन फिलहाल अल्लू अर्जुन की मेहनत और प्लानिंग ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ज़ी सिनेमा पर 31 मई को होगा 'पुष्पा 2: द रूल' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
मुंबई, 28 मई (वेब वार्ता)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 मई को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। पुष्पा' का क्रेज़ एक बार फिर लौट आया है।

इस फिल्म के बड़े स्केल से मेल खाते हुए, चैनल ने एक शानदार प्रमोशनल कैंपेन भी तैयार किया है, जो उतना ही भव्य है, जितनी भव्य यह फिल्म है। इस बार ज़ी सिनेमा दर्शकों को पुष्पा के और भी करीब ला रहा है, ऐसे खास प्रोमो के ज़रिए, जिसमें पुष्पा खुद दर्शकों से अपील कर रहा है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर इस प्रीमियर को देखें।

इस अनुभव को असली और दमदार बनाए रखने के लिए, फिल्म के हिंदी वर्सन में पुष्पा को आवाज़ देने वाले श्रेयस तलपड़े ने इन प्रोमो में भी अपनी आवाज़ दी है। उनका जोशीला और जाना-पहचाना अंदाज़ दर्शकों को फिल्म देखने से पहले ही इसकी झलक दे देता है और टेलीविज़न पर पुष्पा का असली अंदाज भी साथ लाता है।

हिंदी के साथ-साथ चैनल ने खास मराठी प्रोमो भी लॉन्च किए हैं, जो महाराष्ट्र के प्रमुख क्षेत्रों के दर्शकों से सीधे जुड़ते हैं और इस कैंपेन को एक गहरा तथा रीजनल टच देते हैं।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, पुष्पा अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, यह एक फेनोमेनन बन चुका है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। इसका आम लोगों से जो कनेक्शन है और जो एनर्जी है, वह बेमिसाल है।

जब ज़ी सिनेमा ने मुझसे यह आइडिया शेयर किया कि पुष्पा खुद दर्शकों से सीधे बात करे और उन्हें प्रीमियर देखने के लिए बुलाए, तो यह उस दुनिया का एक नेचरल एक्सटेंशन लगेगा। इन प्रोमोज़ को वॉइस देना बड़ा मज़ेदार रहा। ये सीधे, पावरफुल अंदाज़ में दर्शकों को जोड़ते हैं।

यह दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने और पूरे परिवार को एक साथ स्क्रीन के सामने लाने का एक ज़बर्दस्त तरीका है, और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

43 के हुए ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन, परिवार संग मनाया जन्मदिन का जश्न
हैदराबाद, 08 अप्रैल (वेब वार्ता)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपने जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ मिलकर मनाया। अभिनेता की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीर साझा कर झलक दिखाई है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपने जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ मिलकर मनाया। अभिनेता की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीर साझा कर झलक दिखाई है।

स्नेहा रेड्डी ने जश्न की तस्वीरों को इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे।” शेयर की गई तस्वीर में अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी और दोनों बच्चों के साथ केक काटते नजर आए।

अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद में शादी की थी। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं। उन्होंने बेटी का नाम अरहा और बेटे का नाम अयान रखा है।

अल्लू अर्जुन की पिछली रिलीज ‘पुष्पा 2: द रूल’ की बात करें तो बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। ‘पुष्पा 2’ 2021 की हिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई थी।

अर्जुन अपने दमदार अभिनय और स्वैग के दम पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। अभिनेता ने दो साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार तेलुगू फिल्म ‘विजेता’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह बाल कलाकार के तौर पर ही अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘स्वाति मुथ्यम’ में नजर आए। हालांकि, अल्लू अर्जुन को पहचान सुकुमार की फिल्म ‘आर्या’ से मिली।

सुकुमार ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ बनाई जो अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी सफलता साबित हुई। हालांकि, इस फिल्म का विवादों से भी नाता रहा। ‘पुष्पा 2: द रूल’ हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

‘पुष्पा’ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है: अल्लू अर्जुन
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘‘पुष्पा 2: द रूल’’ की सफलता के लिए शनिवार को निर्देशक सुकुमार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है, जिसे महसूस किया जा सकता है।

अल्लू अर्जुन की यह फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी और यह 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है, जो अपनी कहानी, संगीत और अभिनेताओं के अभिनय से दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन गई।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म के दूसरे भाग ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

अर्जुन ने ‘‘पुष्पा- 2’’ के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे लिए ‘पुष्पा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, मेरे लिए यह पांच साल की यात्रा है और एक भावना है। मैं फिल्म की इस सफलता को अपने सभी प्रशंसकों और अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं।’’

अदालत ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमानत शर्तों में ढील दी, विदेश यात्रा की अनुमति दी
हैदराबाद, 11 जनवरी (भाषा) अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत देते हुए यहां की एक अदालत ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने के मामले में उनकी जमानत की शर्तों में ढील दी है और उन्हें हर रविवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने से छूट दे दी है।

अदालत ने उन्हें इस शर्त के साथ निर्दिष्ट देशों की यात्रा करने की भी अनुमति दी कि उन्हें आवश्यकता पड़ने पर चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने के एसएचओ के समक्ष पेश होना होगा।

उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह एसएचओ को अपनी यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दें तथा आरोप पत्र दाखिल होने तक गंतव्य देश में अपने ठहरने के स्थान का विवरण उपलब्ध कराएं।

अदालत ने 10 जनवरी के अपने आदेश में कहा कि जमानत की शेष शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा।

अदालत का यह निर्णय अभिनेता द्वारा जमानत की शर्तों में ढील देने के अनुरोध संबंधी याचिका के बाद आया है।

इससे पहले तीन जनवरी को हैदराबाद की एक अदालत ने फिल्म “पुष्पा-2” के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत होने के मामले में अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी थी।

अदालत ने कहा था कि अभिनेता को दो महीने की अवधि के लिए या आरोप पत्र दाखिल होने तक हर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

अभिनेता को मामले का निपटारा होने तक अदालत की पूर्व अनुमति के बिना विदेश नहीं जाने का निर्देश दिया गया था।

घटना के सिलसिले में अभिनेता को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय की ओर से चार सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था। अभिनेता की अंतरिम जमानत 10 जनवरी को खत्म होनी थी।

अल्लू अर्जुन को मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद किया गया है। उन्होंने अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

घटना के बाद, शहर की पुलिस ने मृत महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

थिएटर भगदड़ मामला: अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे से अस्पताल में मुलाकात की
हैदराबाद, सात जनवरी (भाषा) तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुए आठ वर्षीय बच्चे से मंगलवार को सुबह मुलाकात की।

बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

इससे पहले अर्जुन का पांच जनवरी को अस्पताल जाने का कार्यक्रम था लेकिन यह योजना रद्द कर दी गई।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मचने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी और उसी दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

मंगलवार को अल्लू अर्जुन के अस्पताल दौरे के दौरान तेलंगाना स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू भी मौजूद थे। अभिनेता के दौरे के मद्देनजर अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

रामगोपालपेट पुलिस थाने के प्रभारी ने अल्लू अर्जुन को अस्पताल के उनके प्रस्तावित दौरे के संबंध में एक नोटिस जारी किया था और उन्हें इसे गोपनीय रखने की सलाह दी थी ताकि अस्पताल और उसके आसपास सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

एसएचओ ने कहा कि पुलिस उनके दौरे के मद्देनजर जरूरी इंतजाम करेगी।

अर्जुन ने पहले कहा था कि वह लड़के के बारे में बहुत चिंतित हैं, जो घटना के बाद से लगातार चिकित्सा देखभाल में है। उन्होंने लड़के के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा था कि वह उससे और उसके परिवार से मिलना चाहते हैं, लेकिन कानूनी कार्यवाही के कारण उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी गई।

भगदड़ की घटना के बाद, अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए थे।

मामले के सिलसिले में अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें 14 दिसंबर को अंतरिम जमानत दे दी थी। फिर उन्हें तीन जनवरी को शहर की एक अदालत ने नियमित जमानत दे दी थी।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने ‘बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा, 1831 करोड़ रुपये कमाए
मुंबई, छह जनवरी (भाषा) फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

सुकुमार द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म पांच दिसंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषाओं के साथ रिलीज हुई थी।

निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘पुष्पा 2’ ने 32 दिनों में दुनिया भर में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई की और ‘बाहुबली 2’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले 1,810 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत, ‘पुष्पा 2 द रूल’, 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है।

थिएटर भगदड़ मामला: अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस के सामने पेश हुए, अस्पताल जाने का प्रस्ताव रद्द किया
हैदराबाद, पांच जनवरी (भाषा) 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) के समक्ष पेश हुए, अदालती औपचारिकताएं पूरी कीं और चले गए।

मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद अर्जुन को तीन जनवरी को शहर की एक अदालत ने नियमित जमानत दी थी। अदालत के निर्देशों के अनुसार अभिनेता को दो महीने की अवधि के लिए या आरोपपत्र दायर होने तक हर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होना है।

इसके अलावा अदालत ने अल्लू अर्जुन को अदालत को सूचना दिए बिना अपना आवासीय पता न बदलने का निर्देश दिया और बिना अनुमति के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी। ये शर्तें तब तक लागू रहेंगी जब तक मामले में कोई फैसला नहीं आ जाता।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी। इस दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

इस बीच रामगोपालपेट पुलिस थाने के प्रभारी ने अल्लू अर्जुन को एक नोटिस भेजा, जिसमें उनसे कहा गया कि वह रविवार को अस्पताल जाने की अपनी योजना पर पुनर्विचार करें क्योंकि इस मामले में लोगों की बहुत अधिक रुचि है तथा वह यह भी सुनिश्चित करें कि उनके अस्पताल जाने से अस्पताल के संचालन तथा अन्य मरीजों को कोई परेशानी न हो।

पुलिस ने कहा यदि वह फिर भी अस्पताल जाना चाहते हैं, तो अभिनेता के प्रबंधन को अस्पताल अधिकारियों और पुलिस के साथ समन्वय करने को कहा गया है, ताकि उनके प्रवेश और निकास की इस तरह से योजना बनाई जाए कि अस्पताल के मरीजों और जनता को कोई असुविधा न हो।

पुलिस ने उन्हें अपने दौरे की गोपनीयता बनाए रखने की भी सलाह दी, ताकि परिसर में जनता/मीडिया का जमावड़ा न लगे क्योंकि इससे अस्पताल का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने अपनी कानूनी टीम की सलाह का हवाला देते हुए अस्पताल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

थिएटर भगदड़ : अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जमानत की शर्तों के अनुसार अदालत में औपचारिकताएं पूरी कीं
हैदराबाद, चार जनवरी (भाषा) अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भगदड़ मचने की घटना में एक महिला की मौत के मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद, शनिवार को अपनी जमानत शर्तों के अनुसार एक स्थानीय अदालत में निजी मुचलका भरा और जमानती बॉण्ड जमा किये।

हैदराबाद की एक अदालत ने फिल्म “पुष्पा-2” के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत होने के मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दी थी।

अभिनेता के वकील अशोक रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत के निर्देशानुसार अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत रूप से सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके साथ उनके ससुर चंद्रशेखर रेड्डी भी थे।

यहां द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दी थी।

अदालत ने अभिनेता को 50-50 हजार रुपये के दो जमानती बॉण्ड जमा करने के अलावा उतनी ही राशि का मुचलका भरने का निर्देश दिया था।

जमानत की शर्तों के तहत, अभिनेता को दो महीने की अवधि के लिए या आरोपपत्र दाखिल होने तक हर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

अभिनेता को मामले के निस्तारण तक अदालत को पूर्व सूचना दिए बिना अपना आवासीय पता नहीं बदलना होगा। उन्हें अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया।

घटना के सिलसिले में अभिनेता को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय की ओर से चार सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था। अभिनेता की अंतरिम जमानत 10 जनवरी को खत्म होनी थी।

अल्लू अर्जुन को मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद किया गया है। उन्होंने अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी। वह 27 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए थे।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

घटना के बाद, शहर की पुलिस ने महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में मिली नियमित जमानत, अदालत की अनुमति के बिना विदेश जाने पर रोक
हैदराबाद, तीन जनवरी (भाषा) हैदराबाद की एक अदालत ने फिल्म “पुष्पा-2” के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत होने के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी।

द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश ने इससे पहले अभिनेता और पुलिस के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आज के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने अभिनेता को 50-50 हजार रुपये के दो जमानतदार पेश करने के अलावा उतनी ही रकम का मुचलका भरने का निर्देश दिया।

जमानत शर्तों के तहत, अभिनेता को दो महीने की अवधि के लिए या आरोप पत्र दाखिल होने तक हर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

अदालत ने कहा, "याचिकाकर्ता किसी भी तरह से जांच में बाधा नहीं डालेगा और न ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी गवाह को कोई प्रलोभन, धमकी या कोई वादा करेगा।”

अदालत के आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता जांच में सहयोग करेगा और किसी भी तरह के हस्तक्षेप का कोई प्रयास नहीं करेगा।

अभिनेता को मामले का निपटारा होने तक अदालत की पूर्व अनुमति के बिना विदेश नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।

घटना के सिलसिले में अभिनेता को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय की ओर से चार सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था। अभिनेता की अंतरिम जमानत 10 जनवरी को खत्म होनी थी।

अल्लू अर्जुन को मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद किया गया है। उन्होंने अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी। वह 27 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए थे।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया।

घटना के बाद, शहर की पुलिस ने मृत महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

थिएटर भगदड़ मामला : अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर फैसला तीन जनवरी तक सुरक्षित
हैदराबाद, 30 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना की एक अदालत ने ‘पुष्पा-2’ के प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया।

हैदराबाद के द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश ने अल्लू अर्जुन के वकील और जवाबी याचिका दायर करने वाली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला तीन जनवरी 2025 तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद अल्लू अर्जुन ने अदालत में पहले नियमित जमानत याचिका दायर की थी और 27 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए थे।

यह घटना चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जब ‘पुष्पा-2’ के प्रदर्शन के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उमड़े प्रशंसकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया।

घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने मृत महिला के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अगले दिन उन्हें चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी।

इस बीच, भगदड़ में घायल बच्चे श्रीतेज का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उसे बुखार नहीं हुआ है और वह ‘नेसोगैस्ट्रिक ट्यूब’ के जरिये दिया जाने वाला भोजन पचा ले रहा है।

चिकित्सकों के मुताबिक, श्रीतेज की न्यूरोलॉजिकल (तंत्रिका तंत्र संबंधी) स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “श्रीतेज को पिछले दो दिन से फिर से ऑक्सीजन और न्यूनतम वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। एक्सरे में उसके सीने के दाएं हिस्से में तरल पदार्थ जमा होने के संकेत मिले हैं, जिसमें ‘ब्रॉकोस्कोपी’ और ‘सक्शनिंग’ (वायु मार्ग को साफ करने की प्रक्रिया) के बाद कमी आई है।”

हैदराबाद : भगदड़ मामले में अदालत के समक्ष पेश हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन
हैदराबाद, 27 दिसंबर (भाषा) “पुष्पा-2” के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी अभिनेता अल्लू अर्जुन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश हुए।

मामले में आरोपी नंबर 11 के तौर पर नामजद अल्लू अर्जुन ने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका भी दायर की जिसपर 30 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।

घटना के संबंध में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अभिनेता नामपल्ली की अदालत के समक्ष पेश हुए थे, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभिनेता की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्त हो गई।

आगे की कार्यवाही के तहत उन्हें अदालत के समक्ष पेश होना था और वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए।

अल्लू अर्जुन को जेल भेजे जाने के तुरंत बाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह (13 दिसंबर से) के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी और उन्हें 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था।

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की होड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया।

घटना के बाद शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कडप्ली थाने में भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।