Karan Johar - Loktej

करण जौहर की एक सलाह ने बदल दी आलिया भट्ट की जिंदगी, तीन महीने में घटाया वजन
मुंबई, 15 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 400 लड़कियों के ऑडिशन के बाद मिली थी। करण जौहर की सलाह पर उन्होंने तीन महीने में वजन कम किया।

आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट की सफलता की कहानी किसी से छिपी नहीं है। हालांकि स्टारकिड होने के बावजूद उनकी पहली फिल्म का सफर आसान नहीं था।

मुख्य भूमिका वाली अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए आलिया को करीब 400 लड़कियों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था। कड़ी मेहनत और जुनून के दम पर उन्होंने इस बड़ी प्रतिस्पर्धा में बाजी मार ली।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में लीड एक्ट्रेस के लिए देशभर से करीब 400 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था। इस लंबी कतार में आलिया भी शामिल थीं।

करण जौहर के मुताबिक, जब उन्होंने आलिया का ऑडिशन देखा तो उन्हें लगा कि उनके अंदर एक खास ‘एक्स फैक्टर’ है, जो फिल्म के किरदार के लिए बिल्कुल सही है। हालांकि उन्होंने आलिया को एक अहम सलाह भी दी थी।

तीन महीने में घटाया वजन
करण जौहर ने आलिया से कहा था कि अगर वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं तो उन्हें अपना वजन कम करना होगा। आलिया ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और महज तीन महीने में कड़ी मेहनत करके काफी वजन घटा लिया।

इसके बाद वह स्लिम-ट्रिम लुक में कैमरे के सामने आईं और अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और आलिया के करियर की मजबूत शुरुआत बन गई।

ऑडिशन वीडियो भी हुआ था वायरल
आलिया का एक पुराना ऑडिशन वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह फिल्म वेक अप सीड के डायलॉग बोलती नजर आई थीं। बताया जाता है कि लेखक निरंजन अयंगर ने करण जौहर को आलिया का नाम सुझाया था। करण ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया और तुरंत प्रभावित हो गए। उन्होंने कहा था कि400 लड़कियों में भी आलिया का अंदाज सबसे अलग था।

हिट फिल्मों से बनाई अलग पहचान
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद आलिया भट्ट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने हाईवे, उड़ता पंजाब, राज़ी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

इन फिल्मों के जरिए उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टारकिड नहीं बल्कि एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। ‘राजी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

निजी जिंदगी भी रहती है चर्चा में
आलिया भट्ट मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। उन्होंने साल  2022 में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा है।

आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और अभिनय के साथ-साथ अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के जरिए फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं।

शाहरख खान, करण जौहर और मनीष पॉल करेंगे अहमदाबाद में 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की मेज़बानी
मुंबई, 01 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल के साथ अहमदाबाद में 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की मेज़बानी करेंगे।

शाहरुख़ ख़ान, करण जौहर और मनीष पॉल की शानदार तिकड़ी हंसी, यादों और अविस्मरणीय पलों से भरी एक ऐसी शाम का वादा करती है, जिसमें साल 2024 की बेहतरीन सिनेमाई उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा और फ़िल्मफ़ेयर की सात दशकों की विरासत को सलाम किया जाएगा।

शाहरुख़ ख़ान ने कहा, “जब मैंने पहली बार ब्लैक लेडी को हाथ में थामा था, तब से लेकर अपने सहयोगियों और प्रशंसकों के साथ साझा की गई तमाम यादों तक ,यह सफ़र प्यार, सिनेमा और जादू से भरा रहा है। 70वें वर्ष में बतौर सह-मेज़बान लौटना मेरे लिए बेहद खास है, और मैं वादा करता हूँ कि यह रात हंसी, यादों और सिनेमा के उस जश्न से भरी होगी जिसे हम सभी दिल से चाहते हैं।”

करण जौहर ने कहा,“फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वह विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को गढ़ा है और जो पीढ़ियों तक ज़िंदा रही है। साल 2000 से अब तक मैंने लगभग हर फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में शिरकत की है और कई बार इसकी मेज़बानी भी की है। जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, मुझे बेहद खुशी है कि मैं इस यादगार रात का हिस्सा बन रहा हूँ।”

मनीष पॉल ने कहा, “फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर सिनेमा-प्रेमी की यात्रा का हिस्सा रहा है। सालों से मुझे फ़िल्मफ़ेयर का हिस्सा बनने और इसकी मेज़बानी करने का सौभाग्य मिला है, और हर बार यह अनुभव बेहद खास रहा है।

जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ इस प्रतिष्ठित रात की सह-मेज़बानी करना मेरे लिए बेहद रोमांचक है — यह निश्चित रूप से अब तक के सबसे यादगार समारोहों में से एक होगा।”

70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स का आयोजन 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरीना, कांकरीया लेक में होगा।

करण जौहर ने वजन घटाने के लिए दवा लेने की अफवाहों को खारिज किया
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने नए लुक के लिए वजन घटाने की दवा ली थी।

जौहर ने कहा कि उन्होंने ‘‘कसरत के जरिये’’ वजन घटाया है।

जौहर ने बृहस्पतिवार को ‘इंस्टाग्राम लाइव’ में वजन घटाने के लिए किसी भी दवा के सेवन की अफवाह को खारिज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद मेहनत का काम है और यह दवा से नहीं हुआ है जैसा कि अफवाहों में कहा जा रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। मैंने कभी इतना खुश, तरोताजा महसूस नहीं किया। मैंने अपना वजन सही तरीके से घटाया है। मैं नए जोश और उत्साह के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। हां मुझे यह पसंद है।’’

फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्हें पता चला कि रक्त स्तर को सही करने की जरूरत है तभी से वजन घटाना शुरू कर दिया।

निर्देशक ने कहा कि वह नियम बनाकर दिन में एक बार भोजन करते हैं, पैडलबॉल खेलते हैं और तैराकी करते हैं।

इस साल की शुरुआत में ‘आईआईएफए डिजिटल अवार्ड्स’ में जौहर से उनके वजन घटाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘‘यह स्वस्थ रहने के बारे में है जिसमें सही खाना, व्यायाम करना और अच्छा महसूस करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना शामिल है।’’

जब उनसे उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा गया तो जौहर ने कहा, ‘‘अगर मैंने आपको यह बता दिया तो मैं अपना राज ही खोल दूंगा।’’

पिछले साल जौहर को लेकर अफवाहें तब उड़ीं, जब निर्देशक को अचानक नए लुक में देखा गया जिसमें उनका वजन काफी कम प्रतीत हुआ। हाल में उनके सार्वजनिक तौर पर देखे जाने के बाद अटकलों को और हवा मिली। कई लोगों का मानना ​​था कि वह वजन घटाने की दवा ले रहे हैं।

जनरल डायर की परपोती की टिप्पणी पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, माफी की मांग की
मुंबई, 12 अप्रैल (वेब वार्ता)। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने जनरल डायर की परपोती द्वारा जलियांवाला बाग हत्याकांड में जीवित बचे एक पीड़ित को ‘लुटेरा’ कहे जाने को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि यह बयान सुनकर उन्हें बहुत गुस्सा आया।

हाल में जनरल डायर की परपोती कैरोलिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था जिसमें वह कह रही थीं कि जनरल डायर सम्मानित व्यक्ति थे और उन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता था। इस दौरान कैरोलिन ने जालियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों को ‘लुटेरा’ भी कहा था।

एक कार्यक्रम के दौरान जब करण जौहर से पूछा गया कि क्या उन्होंने वीडियो देखा है, तो करण जौहर ने कहा कि जब उन्होंने महिला की प्रतिक्रिया देखी तो उन्हें बहुत गुस्सा आया।

जौहर ने कहा, ‘मैं न तो शब्दों को तोलमोलकर कहूंगा, न ही कूटनीतिक बनूंगा और न ही बात घुमा फिराकर कहूंगा। महिला ने जो कहा, वो कितना बेहूदा है और उनकी ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई? क्या वह उन हजारों लोगों को लुटेरा कह रही थीं? वे मासूम लोग थे, जो बैसाखी के शुभ अवसर पर वहां इकट्ठा हुए थे, उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि उस दिन क्या होने वाला है और देखिए क्या हुआ।’

उन्होंने कहा, ‘तथ्य यह है कि उन्होंने ऐसी बातें भी कही हैं, जिससे मानवीय स्तर पर मुझे बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने जिस प्रकार से उस जनसंहार के प्रति तिरस्कार दिखाया, जो हमारे देश और दुनिया के इतिहास का एक सबसे भयानक नरसंहार था, उससे मुझे और ज्यादा गुस्सा आया। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं।’

जौहर ने कहा कि जनरल डायर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने तभी गोली चलाना बंद किया जब गोलियां खत्म हो गईं था। उन्होंने कैरोलिन द्वारा अपने परदादा को दयालु और भारतीयों से प्रेम करने वाला कहे जाने की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि वह किसी और ही दुनिया में जी रही हैं, वह किसी भ्रम में हैं। मैं उन्हें नहीं जानता, मैंने कभी उनसे मुलाकात नहीं की और न ही करना चाहता हूं। लेकिन उन्होंने जो कहा, वो मेरे लिए अस्वीकार्य है।

करण जौहर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में किया खुलासा
करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। करण बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। वह अकेले हैं और सात साल पहले सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उनके बच्चों के नाम यश और रूही हैं। करण से अक्सर उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रोड्यूसर ने अपनी निजी जिंदगी पर कमेंट किया है। चालीस की उम्र में उन्हें भी एक पार्टनर की जरूरत महसूस हुई, लेकिन पचास पार करने के बाद करण ने पार्टनर की तलाश बंद कर दी। करण ने इस इंटरव्यू में कहा कि इसके पीछे कई कारण हैं।

करण जौहर कहते हैं, ''मैं कई सालों से सिंगल हूं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। सच कहूं तो, मैं अपने पूरे जीवन में अब तक डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में रहा हूं, लेकिन मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि अब सिंगल रहकर मैं कितना खुश हूं। अब मुझे नहीं लगता कि मैं भविष्य में कभी किसी रिश्ते में रहूँगा।' मेरा दिन मेरी माँ और बच्चों के साथ शुरू होता है और उनके साथ समय बिताने के साथ समाप्त होता है। उन्हाेंने कहा केि "जब मैं 40 साल का हुआ, तो मुझे अपने जीवन में एक साथी की ज़रूरत महसूस हुई...लेकिन, जब से मैं पचास पार कर गया, मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं अब अपने जीवन में किसी और को नहीं चाहता। मैं डेटिंग, देश में या देश के बाहर लोगों से मिलने की सभी स्थितियों से गुजर चुका हूं। सब कुछ अनुभव किया गया है। मुझे अभी किसी साथी की ज़रूरत महसूस नहीं होती है।'

करण जाैहर के काम की बात करें तो उनकी सात साल के लंबे ब्रेक के बाद पिछले साल फिल्म रिलीज हुई। उन्हाेंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बतौर निर्देशक वापसी की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई से पर्दे पर आएगी। इसमें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

करण जौहर ने मां का 80वां जन्मदिन मनाया
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर के लिए एक हार्दिक संदेश साझा किया, क्योंकि उन्होंने शनिवार को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। अपने नोट में, जोहर ने अपनी माँ की प्रशंसा की, उन्हें यह सिखाने का श्रेय दिया कि कैसे प्यार करना है और अपने विश्वासों के लिए खड़े रहना है।

जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां, खुद, अपने दिवंगत पिता और अपने बच्चों यश और रूही की कई तस्वीरें साझा कीं। अपने कैप्शन में, उन्होंने कहा कि वह एकमात्र व्यक्ति हैं जिनकी उन्हें अभी भी फिक्र है।

पेशेवर मोर्चे पर, करण जौहर आगामी फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशक की कुर्सी पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं और इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी शामिल हैं।

करन जौहर की दो-टूक; कहा - बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग दिला नहीं सकते और भारी-भरकम फिस चाहते हैं आजकल के सितारे!
भारतीय फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने हाल ही में मास्टर्स यूनियन पोडकास्ट के एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में आजकल की युवा पीढ़ी के सितारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग दिलाने की क्षमता नहीं रखते और फिल्म के लिये भारी-भरकम फिस की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे कलाकारों को करन ‘भ्रम’ में रहने वाले सितारे पुकारते हैं।

कार्यक्रम के दौरान वे फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे थे और फिल्म के बजट के बारे में बता रहे थे कि कैसे कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं में बजट बांटा जाता है। करन कहते हैं कि आजकल के सितारों में पहले वाले बॉलीवुड सुपरस्टारों जैसा प्रभाव नहीं है जिनमें अमिताभ बच्चन, तीनों खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन का समावेश होता है। वे कहते हैं लोकप्रिय होना और स्टारडम होना दोनों अलग बाते हैं। आप सफल यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्यूऐंसर के रूप में लोकप्रिय हो सकते हैं लेकिन क्या इसका अर्थ ये है कि आप सुपरस्टार हैं?

करन आगे कहते हैं कि जब कोई नया सितारा उनसे भारी-भरकम फिस मांगता है तो वे उसे उसकी रीलीज हो चुकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के आंकड़े दिखा देते हैं और कहते हैं कि यदि आपकी ओपनिंग दिलाने की क्षमता 5 करोड़ की है, तो मैं 5 करोड़ फिस ही दूंगा न!

करन जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सात सालों के अंतराल के बाद वे फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। उनकी फ्लोर पर जाने वाल फिल्म रॉकी ऑर रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आयेंगी।

जानिये किस बॉलीवुड दिग्गज ने कहा, आजकल के बॉलीवुड सितारों में अमिताभ-शाहरूख जैसा करिश्मा नहीं!
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की दशा-दिशा अच्छी नहीं चल रही है। लगातार हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने से पूरी फिल्म जगत में उथल-पुथल मची हुई है। क्षय कुमार से लेकर अजय देवगन और कंगना रनौत तक की फिल्में  रिलीज के अगले ही दिन दर्शकों से नदारत नजर आती हैं। शाहिद कपूर, रणवीर सिंह जैसे स्टा र्स की फिल्में  भी फ्लॉप हो रही हैं। रणबीर कपूर की फिल्मि 'ब्रह्मास्त्र ' के ट्रेलर के आते ही उसके बायकॉट की भी मांग शुरू हो जाती है। यह सब अचानक ही नहीं हुआ है। बॉलिवुड को लेकर लोगों में गुस्सां है।  ऐसे में टॉप प्रोड्यूसर करण जौहर ने माना है कि बॉलीवुड में क्वालिटी की कमी हैं। साथ ही सुपरस्टार्स के दिन खत्म हो गए हैं। करण का मानना है कि आज के सितारों के पास अमिताभ या शाहरुख की तरह अदाकारी की जादूगिरी नहीं है।

आपको बता दें कि करण ने 'मुझे नहीं लगता कि आज के नए कलाकारों में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार साहब या शाहरुख खान जैसा जादू है। उन जैसा औरा है। ये लोग जब भी कहीं पहुंचते थे, किसी पार्टी में भी हर किसी की नजर उन पर होती थी। उनके कहीं होने मात्र से माहौल बदल जाता था। वह औरा, यह भाव अब खत्मक हो रहा है। आज के न्यूककमर ऐक्टार्स कैजुअल हैं, उन तक आसानी से लोगों की पहुंच है। लिहाजा, उनकी मौजूदगी में वह ताकत नहीं झलकती।' करण अपने 50वें जन्मोदिन की पार्टी का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, 'जब Shah Rukh Khan पार्टी में आए तो वहां मौजूद हर इंसान ने एक अलग एनर्जी महसूस की। आपको पता है कि वह शाहरुख खान हैं। उनके कदमों की आहट से ही आपको उनके बॉलिवुड के किंग होने का एहसास होता है। आप शाहरुख खान की पर्सनैलिटी को महसूस करते हैं।

साथ ही करण ने कहा कि हिंदी फिल्म निर्माताओं में उतना आत्मविश्वास नहीं है जितना कि साउथ के क्रिएटर्स में। यहां सभी भेड़चाल में विश्वास करते हैं। साथ ही पेड पीआर के कारण स्थिति और खराब हो गई है। हमने वह सब कुछ अपनाया है जिससे हमें बचना चाहिए। जबकि दक्षिण किसी की स्वीकृति की परवाह नहीं करता।

बॉलीवुड टाउन : तो इसलिए करण जौहर की पार्टी में छुपछुपा कर पहुंचे शाहरुख खान
बीती रात करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी किसी जलसे से कम नहीं रही। करण की पार्टी में सितारों का मेला लगा था जिसमे ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और काजोल जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों को झूमते देखा गया। इस पार्टी के वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं  शाहरुख खान भी इस पार्टी में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, किंग खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं, लेकिन उनके लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुश कर दिया है।

बता दें कि इस वीडियो में  किंग खान जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में शाहरुख खान को ‘कोई मिल गया’ गाने पर झूमते हुए देखा जा सकता है। फिल्मों की शूटिंग के लिए विदेश जाने से लेकर शहर में स्पॉट किए जाने तक, वह पूरी कोशिश करते हैं कि, मीडिया लाइमलाइट से दूर रहे हैं। यही वजह है कि, शाहरुख खान  करण की पार्टी में चुपके से पहुंचे थे। दूसरी तरफ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान पार्टी में  पब्लिकली पहुंचे और पैपराजी को पोज भी दिए।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Maha (@mahasrk1) द्वारा साझा की गई पोस्ट

वहीं शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनकी आखरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ थी और इसके बाद काफी समय तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई थी। हालांकि, अब वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ के साथ शानदार वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि, इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। ऐसे में दो जिगरी दोस्तों को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं।

करण जौहर ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया
मुंबई, (आईएएनएस)| फिल्म निमार्ता करण जौहर, जो 'बिग बॉस ओटीटी' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने अपना सबसे बड़ा डर साझा किया है। उनका कहना है कि अपने बच्चों रूही और यश से दूर रहना उनका सबसे बड़ा डर है। करण ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे बच्चों से दूर रहना मेरा सबसे बड़ा एफओएमओ (डर)है, वे मेरी खुशी का स्रोत हैं। लंबे समय तक उनके आसपास नहीं रहना मैं बर्दाशत नहीं कर सकता।"

करण 'बिग बॉस ओटीटी' के छह सप्ताह तक चलने वाले नाटक की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह 8 अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होगा। शो की पहली कंटेस्टेंट प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन हैं, जिन्होंने 'जग घूमिया', 'स्वैग से स्वागत' और 'नई जाना' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। डिजिटल एक्सक्लूसिव के पूरा होने के बाद, शो 'बिग बॉस' सीजन 15 लॉन्च के साथ कलर्स में चला जाएगा, जिसकी मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान करेंगे।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)