Ayushman Khurana - Loktej

आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया :मुदस्सर अज़ीज़
मुंबई, 01 मई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने कहा है कि पिछले एक दशक में आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जिस तरह जीवंत किया है, वह उन्हें दर्शकों का चहेता बनाता है।

निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ एक बार फिर एक भरपूर मनोरंजन करने वाली फिल्म  पति पत्नी और वो दो  के साथ लौट रहे हैं। अपनी लेखनी और निर्देशन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मुदस्सर इस बार आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों से सजी एक बहु-कलाकार फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म हास्य, उलझन और रोज़मर्रा की परिस्थितियों से जुड़ी एक पारिवारिक मनोरंजक कहानी होने का वादा करती है।

आयुष्मान के साथ काम करने पर बात करते हुए मुदस्सर ने कहा,   पिछले एक दशक में इस प्रकार की फिल्मों में उनका काम उत्कृष्ट रहा है। मुझे गर्व है कि इस बार मैं उनके दर्शकों के सामने एक ऐसा आयुष्मान प्रस्तुत कर रहा हूँ, जो अपनी ही परिस्थिति का समाधान भी है। प्रजापति पांडे ने स्वयं को निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को चुना है।

फिल्म श्रृंखला के बारे में बात करते हुए मुदस्सर ने  पति पत्नी और वो दो  के विकास पर जोर दिया और संकेत दिया कि यह फिल्म अपने मूल हास्य तत्वों को बनाए रखते हुए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी।

मुदस्सर ने सेट पर कलाकारों के बीच तालमेल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा,  ;परिस्थिति-आधारित हास्य में कई किरदारों की कहानी को साथ लेकर चलना एक प्रभावशाली पटकथा की माँग करता है।

केवल हास्य प्रसंगों पर निर्भर न रहकर, किरदारों को परिस्थितियों में रखना जरूरी होता है, जिससे उनके चरित्र की यात्रा बनी रहे। जहाँ तक हास्य की लय का सवाल है, मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे इस फिल्म में 6-7 उत्कृष्ट कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला और इसका श्रेय उन्हें भी उतना ही जाता है, जितना मुझे।

गुलशन कुमार, बी. आर. चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी. आर. स्टूडियोज़ की  पति पत्नी और वो दो , का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म के निर्माताभूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और किशन कुमार हैं, जबकि रचनात्मक निर्माता जूनो चोपड़ा हैं । यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज होगी
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।

यह फिल्म दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में लीक से हट कर अभिनय करने वाले खुराना ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है।

खुराना ने कहा कि दिवाली पर फिल्म के रिलीज होने से बहुत खुशी हो रही है।

अभिनेता खुराना (40) ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए दिवाली का मतलब है एकजुटता..., परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना...। यह सबसे अच्छा अनुभव होता है। मैं फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन हूं और हर साल दिवाली पर अपने परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की मेरी एक परंपरा है। हम साथ में खूब मस्ती करते हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बड़ी संख्या में लोग इन बड़ी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा घरों में उमड़ते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए दिवाली पर ‘थामा’ रिलीज़ होना आश्चर्यजनक लगता है। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ है और मैं ‘थामा’ के साथ पूरे देश में खुशी बांटने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं।’’

‘थामा’ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक हैं। दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इससे पहले हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं।

आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप में नामित किया है।

आयुष्मान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन गए हैं, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। आयुष्मान खुराना को रविवार को दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन समारोह में औपचारिक रूप से ‘फिट आइकन’ घोषित किया गया, जहां उन्हें केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने संकल्प लिया है कि वे देश के लाखों लोगों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोग अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।

आयुष्मान खुराना ने कहा, जब आपकी सेहत अच्छी होती है, तो जीवन की सभी चुनौतियां चाहे वह व्यक्तिगत हों या पेशेवर संभव लगती हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें कुछ भी करने के लिए सक्षम बनाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति आत्मविश्वासी और मजबूत होता है, चाहे दुनिया कितनी भी अनिश्चित क्यों न लगे। स्वास्थ्य ही सब कुछ है।

एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हम अधिक उत्पादक होते हैं, अधिक समृद्ध होते हैं और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देते हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस अद्भुत पहल के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मैं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख भाई का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनूठे प्रयास किए हैं।

मुझे 'फिट इंडिया आइकन' बनने का सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। अंत में, मैं युवा पीढ़ी और अपने महान देश को एक आशीर्वाद देना चाहता हूँ लंबी उम्र का आशीर्वाद।‘आयुष्मान भव।’

आयुष्मान खुराना ने पहली बार हरियाणवी पॉप में रखा कदम, पेश किया गाना ‘द हार्टब्रेक छोरा’
मुंबई, 08 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपने पहले हरियाणवी गाना के साथ संगीत की दुनिया में एक नया धमाका किया है।

वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर रिलीज़ किया गया गाना, जिसे द हार्टब्रेक छोरा" नाम दिया गया है, कई मायनों में बेहद खास है। यह पहली बार है जब एक पंजाबी गायक ने हरियाणवी गाने में अपनी आवाज़ दी है,और आयुष्मान खुराना अपनी सिग्नेचर स्टाइल से इस गाने को एक नई पहचान दे रहे हैं। आमतौर पर हरियाणवी गानों में रफ़-टफ और स्वैग भरा अंदाज़ देखने को मिलता है, लेकिन द हार्टब्रेक छोरा" ब्रेकअप की तकलीफ को ग्रूवी बीट्स के साथ पेश करता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

यह गाना एक एआई-जेनरेटेड म्यूजिक वीडियो के साथ आया है, जो अपनी शानदार विज़ुअल स्टाइल और अनोखी आर्टिस्ट्री के कारण म्यूजिक इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट करने वाला है। इससे आयुष्मान खुराना पहले ऐसे बॉलीवुड गायक बन गए हैं, जिनका म्यूजिक वीडियो पूरी तरह से एआई तकनीक से बनाया गया है।इस ईपी में कुल तीन गाने ‘द हार्टब्रेक छोरा’,‘हो गया प्यार रे’, और ‘ड्राइव टू मुरथल’है।

आयुष्मान खुराना ने कहा,यह बहुत अच्छा अहसास है कि आखिरकार मैं अपने इस नए प्रोजेक्ट को आप सभी के सामने ला पा रहा हूं। मैं हमेशा से हरियाणवी म्यूजिक का फैन रहा हूं और इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है। मैं चाहता था कि इस शैली में कुछ अलग लाया जाए, कुछ ऐसा जो पहले नहीं सुना गया हो। इस ईपी में ब्रेकअप के दर्द को मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया है, जिससे यह हर किसी को पसंद आएगा। मैंने इसे 'अर्बन हरियाणवी' स्टाइल नाम दिया है, जिससे वे लोग भी कनेक्ट कर पाएंगे, जो पहले कभी हरियाणवी म्यूजिक नहीं सुने हैं। साथ ही, एआई म्यूजिक वीडियो के जरिए टेक्नोलॉजी और म्यूजिक को मिलाने का मेरा सपना भी पूरा हो गया।

कुँवर जुनेजा और कृष्ण भारद्वाज द्वारा लिखित, तथा जया रोहिल्ला और गौरव दासगुप्ता द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना, हरियाणवी कंसल्टेंट -वैभव देवान की विशेषज्ञता के साथ तैयार किया गया है।'द हार्टब्रेक छोरा' अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है!

आयुष्मान खुराना को बनाया गया फिक्की फ्रेम्स का ब्रांड एंबेसेडर
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) अभिनेता आयुष्मान खुराना को ‘फिक्की फ्रेम्स’ का एंबेसेडर नियुक्त किया गया है।

"बधाई हो", "अंधाधुन", "बाला", "आर्टिकल 15" और "एन एक्शन हीरो" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर खुराना ने कहा कि फिक्की फ्रेम्स के रजत जयंती वर्ष में इसका पहला ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया जाना बहुत बड़ा सम्मान है।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, "जब मैं चंडीगढ़ से मुंबई आया तो मेरी आंखों में सिर्फ सपने थे, मैंने कभी इस अविश्वसनीय यात्रा की कल्पना नहीं की थी। अपनी नयी भूमिका में, मैं फिक्की की असाधारण टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

फिक्की की मीडिया एवं मनोरंजन समिति के अध्यक्ष केविन वाज ने कहा कि खुराना के जुड़ने से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा, "फिक्की फ्रेम्स का रजत जयंती संस्करण 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव है और भारत के मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग को आकार देने में हमने जो विरासत कायम की है, उसका प्रतिबिंब है। रचनात्मकता, नवाचार और दर्शकों के साथ जुड़ाव की अपनी अविश्वसनीय यात्रा के साथ आयुष्मान खुराना फिक्की फ्रेम्स के मूल सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

बॉलीवुड : आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही का नया गाना 'जेड़ा नशा' हुआ रिलीज, स्क्रीन पर आग लगा रही हैं दोनों की जोड़ी
कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर 'डॉक्टर जी' जैसी प्रायोगिक फ़िल्म देने वाले आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त है। आयुष्मान खुराना फ़िल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फ़िल्म के टीज़र को लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म का गाना 'जेड़ा नशा' भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना इस गाने में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं नोरा हर बार की तरह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं नोरा के साथ आयुष्मान केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

धमाका मचा रहा है ‘गाना’

इस गाने की बात करें तो 'जेड़ा नशा' मूल रूप से अमर जलाल और फरीदकोट द्वारा गए गए हिट गाने का एक रीमिक्स है। ये वही गाना है जिसे विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया था और वहीं से ये इतना पॉपुलर हुआ कि इसे फिल्म में शामिल कर लिया गया है। इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘जेड़ा नशा’ के वीडियो वर्जन ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। जहां एक ओर आयुष्मान ने अपने स्वैग से लोगों पर जलवा बिखेरा है. तो वहीं, नोरा ने अपने ऑरा से इस गाने में कमाल ही कर दिया है। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं इस गाने में सबसे अलग बात आयुष्मान खुराना अंदाज है। लोगों को आयुष्मान के ये अंदाज बहुत भा रहा है। नोरा वैसे भी अपने परफेक्ट फिगर और आउटस्टैंडिंग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं लेकिन गाने में स्लिट ड्रेस में उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं। इसकी कोरियोग्राफी काफी बेहतरीन तरीके से की गई है और नोरा के डांस मूव्स ने एक बार से आग लगा दी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आमतौर पर लीक से हटकर किसी सामाजिक मुद्दे पर फ़िल्म बनाने वाले आयुष्मान खुराना पहली बार पूर्ण व्यापारिक फ़िल्म में नजर आ रहे है। फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का निर्देशन अनिरुद्ध ने किया हैं आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर है। फिल्म का निर्माण कलर्स येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड : रिलीज हुआ आयुष्मान खुराना के अगले फिल्म 'डॉक्टर जी' का धमाकेदार ट्रेलर, इस बार एक मेल गायनोकोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देंगे अभिनेता
बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना एक और प्रायोगिक फिल्म के साथ आ गये है। अपने किरदारों में हर बार नयापन लाने वाले एक्टर आयुष्मान इस बार डॉक्टर बनकर दर्शकों के सामने आएंगे और एक नई समस्या से लड़ते हुए दिखाई देंगे। जहां कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर जारी हुआ था। वहीं अब आयुष्मान खुराना डॉक्टर बनकर इस बार आपको हंसाने आ रहे हैं। बीते दिन एक्टर ने डॉक्टर जी का नया पोस्टर रिलीज किया था। अब  जंगली पिक्चर्स की मच अवेटेड फिल्म 'डॉक्टर जी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मेल गायनोकोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

आपको बता दें कि आयुष्मान के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक मेल गायनोकॉलजिस्ट के रोल में हैं। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक डॉक्टर के छात्र के तौर पर नजर आएंगे और इसमें वो मेल गायनोकोलॉजिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में एक्टर डॉक्टर ‘उदय गुप्ता’ के किरदार में नजर आएंगे।

Gynaecology department ki har ek naari, padegi #DoctorG pe bhaari!#DoctorG will attend to you in theatres from 14th October 2022 ????????#DoctorGTrailer out now - https://t.co/vjrhxYI5fJ@ayushmannk @Rakulpreet @ShefaliShah_ @anubhuti_k @vineetjaintimes #AmritaPandey
— Junglee Pictures (@JungleePictures) September 20, 2022

क्या है कहानी?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मरीज किस तरह एक मेल गायनोकॉलजिस्ट से इलाज करवाने से हिचकते हैं। उदय ऑर्थोपेडिक सर्जन बनना चाहता है, लेकिन बन जाते है गायनोकॉलजिस्ट। ऐसे में महिलाएं एक पुरुष गायनोकॉलजिस्ट से इलाज कराने में खुद को सहज नहीं मानती। महिलाएं उदय गुप्ता यानी आयुष्मान खुराना से इलाज करवाने से हिचकती हैं। इसी कारण डॉक्टर को बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। इसके साथ ही फिल्म ये साफ दिखाती है कि कैसे समाज में मेल गायनोकोलॉजिस्ट अपने आप के बड़ा सवाल है।

14 अक्टूबर को होगी रिलीज

फिल्म की बात करें तो 'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। यूट्यूब पर फिल्म के ट्रेलर पर फैंस के कमाल के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस को 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना का यह अवतार बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो डॉक्टर जी की कास्ट में रकुल प्रीत सिंह भी एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने फिल्म में डॉ फातिमा सिद्दीकी का रोल प्ले किया है। वहीं, शेफाली शाह डॉ नंदिनी श्रीवास्तव के किरदार में दिखेंगी।

बॉलीवुड : एक बार फिर पर्दे पर कठिन सवाल पूछने आ रहे हैं आयुष्मान, 'अनेक' के ट्रेलर में दिखा दमदार रूप
बॉलीवुड में तथाकथित रास्ते से हटकर संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले आयुष्मान खुराना एक बार फिर पर्दे पर ऐसे ही एक संवेदनशील मुद्दे के साथ दिखाई देने जा रहे हैं। आयुष्मान खुराना और मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसे अलग मुद्दों पर बनी फिल्मों का निर्देशक अनुभव सिन्हा राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म लाने जा रहे है। इसके ट्रेलर को देखकर बताया जा रहा है कि आयुष्मान अपने करियर में पहली बार एक अंडरकवर कॉप की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेता का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर की दमदार अदाकारी और शानदार डायलॉग एक बार फिर दर्शकों को पसंद आने वाले हैं। अपनी फिल्म आर्टिकल 15 में पुलिस बनने के बाद एक्टर अनेक में एक अंडर कवर कॉप बन नॉर्थ ईस्ट और वहां के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दे को सुलझाते नजर आएंगे।

कल लांच हुए ट्रेलर को देखकर लग रहा हैं कि इस फिल्म में आयुष्मान भारत के अन्य क्षेत्रों और पूर्वी क्षेत्रों के बीच के भेदभाव को लक्ष्य बनाने जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता क्षेत्र और भाषा के आधार बंटे भारत पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग नॉर्थ ईस्ट के कुछ असाधारण लोकेशन्स पर की गई है। इस फिल्म में भारत की विविधता में एकता की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। दर्शकों और आयुष्मान के प्रशंसकों के पास इस फिल्म में देखने के लिए बहुत कुछ है और वह इस भूमिका को अपनाने और दर्शकों के लिए इसे यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान के अलावा एंड्रिया केविचसा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा आदि नजर आएंगे।

इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। यह फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल लांच हुए ट्रेलर को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 21 घंटे के भीतर अब तक इसे 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस ट्रेलर को लगभग 5 लाख लोगों द्वारा पसंद किया गया।

मैं ऐसी कहानियां सुनाता हूं जो लोगों से जुड़ी हों : आयुष्मान खुराना
मुंबई,  (आईएएनएस)| अभिनेता आयुष्मान खुराना का मानना है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए भारत का सही ढंग से जश्न मनाया है और प्रतिनिधित्व किया है। 36 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मैं उन कहानियों को बताने की कोशिश करता हूं जो अनिवार्य रूप से भारतीय जड़ों और सांस्कृतिक रूप से विविध देश में वास्तविक लोगों और उनके वास्तविक जीवन से जुड़ा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यही कारण है कि ये कहानियां न केवल भारत में बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों या हमारे देश के बारे में अधिक जानने के इच्छुक लोगों को अच्छी लगती है।" आयुष्मान अगली परियोजनाओं जैसे 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'डॉक्टर जी' और 'अनेक' के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश देना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "वैश्विक मंच पर अपने देश का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व करना किसी के लिए भी सम्मान की बात है और अगर मैं अपनी कंटेंट-ओरिएंटेड फिल्मों के माध्यम से ऐसा कर रहा हूं , तो यह मेरे लिए गर्व की बात है।"

सौभाग्य की बात है कि मैंने अभिनय को अपने पेशे के रूप में चुना :आयुष्मान खुराना
मुंबई, (आईएएनएस)| अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों भोपाल में अपनी आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह खुद को भाग्यशाली कहते हैं कि उन्होंने अभिनय को अपने पेशे के रूप में चुना क्योंकि यह उन्हें 'अविश्वसनीय स्थलों' पर ले गया है। आयुष्मान ने कहा, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अभिनय को अपने पेशे के रूप में चुना क्योंकि इसने मुझे न केवल कई उल्लेखनीय चरित्रों को जीने में सक्षम बनाया है, बल्कि मुझे कई अविश्वसनीय स्थलों पर भी ले गया है।"

अभिनेता ने कहा कि यह उनके करियर में पहली बार है जब उन्होंने भोपाल में शूटिंग की है। उन्होंने कहा, "डॉक्टर जी के लिए, मैं भारत के दिल का दौरा करने और इसकी पूरी महिमा को देखने के लिए भाग्यशाली हूं। मैं अपने करियर में पहली बार भोपाल में शूटिंग कर रहा हूं और झीलों का शहर एक खूबसूरत जगह है। मैं लोगों की गर्मजोशी से प्रभावित हूं और उन्होंने हमेशा के लिए मेरा दिल जीत लिया है।"

आयुष्मान को लगता है कि वह भारत जैसे खूबसूरत देश में जन्म लेकर धन्य हैं। उन्होंने कहा कि " इस साल की शुरूआत में, मैं कई दिनों के लिए उत्तर पूर्व में था और शानदार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का अनुभव किया। भारत इस ग्रह पर सबसे खूबसूरत जगह है। मैं इस देश में पैदा होने के लिए धन्य हूं जो मुझे मेरे जीवनकाल में इतना कुछ संजोने का अवसर देता है।" आयुष्मान के पास अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 'चंडीगढ़ करे आशिकी', अनुभव सिन्हा द्वारा 'अनेक' और अनुभूति कश्यप द्वारा अभिनीत 'डॉक्टर जी' सहित फिल्मों की एक बड़ी लाइनअप है।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)