Samsung - Loktej

एप्पल, सैमसंग 'संचार साथी' ऐप की अनिवार्यता पर सरकार से कर सकती हैं बातः सूत्र
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) अग्रणी फोन विनिर्माता एप्पल एवं सैमसंग ‘संचार साथी’ ऐप को मोबाइल फोन में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने संबंधी आदेश पर सरकार के साथ बातचीत कर बीच का कोई रास्ता निकालने की कोशिश करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अग्रणी स्मार्टफोन कंपनियां भारत सरकार के इस आदेश के प्रावधानों की व्यावहारिकता पर सरकार से चर्चा करना चाहेंगी।

दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर, 2025 को जारी निर्देश में कहा है कि 90 दिनों के भीतर सभी नए मोबाइल फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। यह देश के भीतर विनिर्मित या बाहर से आयातित सभी फोन पर लागू होगा। वहीं मौजूदा फोन या अनबिके फोन में ऐप को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये इंस्टॉल करने को कहा गया है।

एक उद्योग सूत्र ने कहा कि आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल इस आदेश को मौजूदा स्वरूप में लागू करने में असमर्थता जता रही है और वह बीच का कोई रास्ता निकालने के लिए सरकार से चर्चा करना चाहेगी।

इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि सैमसंग इस आदेश की समीक्षा कर रही है और वह भी इस पर अमल करने से पहले सरकार से चर्चा कर सकती है।

इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए एप्पल और सैमसंग दोनों कंपनियों को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और इस समय लावा इंटरनेशनल में स्वतंत्र निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि मोबाइल हैंडसेट में धोखाधड़ी रोकने और दूरसंचार साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए संचार साथी ऐप को अनिवार्य करने का कदम उचित है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं की डिजिटल गोपनीयता संबंधी आशंकाओं को दूर करने के लिए ऐप के आंकड़ों तक पहुंच और उपयोग संबंधी नीतियों को स्पष्ट करना आवश्यक है।

इस बीच, घरेलू फोन विनिर्माता लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सुनील रैना ने संचार साथी ऐप को अनिवार्य किए जाने के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले हरेक कदम का कंपनी स्वागत करती है।

उन्होंने कहा, "हम नए दिशानिर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे। हमारा दृढ़ मत है कि यह कदम साइबर धोखाधड़ी और डेटा सेंधमारी जैसी घटनाएं कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।"

प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और टेकशॉट्स के सीईओ अखिलेश शुक्ला ने कहा कि अगर कोई ऐप ऑपरेटिंग सिस्टम में ही जोड़ दिया गया है तो उपयोगकर्ता उसे डिलीट नहीं कर सकते। सिस्टम ऐप के तौर पर दिखाने वाले कुछ ऐप डिलीट किए जाने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रह सकते हैं।

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने सैमसंग चेयरमैन से चिप डील पर की चर्चा
सियोल, 30 जुलाई (वेब वार्ता)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ हाल ही में हुई बड़ी चिप सप्लाई डील को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग और उनकी सीनियर टीम के साथ वीडियो कॉल के जरिए इस डील के सभी अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।

योनहाप समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 22.8 ट्रिलियन वॉन यानी करीब 16.5 अरब अमेरिकी डॉलर की है, जिसे सैमसंग ने एक अज्ञात ग्राहक के साथ साइन किया था। अब एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि इस अनुबंध के पीछे टेस्ला की साझीदार थी।

एलन मस्क ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए दी। जब एक यूजर ने कहा, “सैमसंग को शायद समझ नहीं आया कि उन्होंने किस चीज पर साइन किया है,” तब मस्क ने जवाब दिया, “उन्हें पता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने सैमसंग के चेयरमैन और सीनियर लीडरशिप के साथ वीडियो कॉल की, जिसमें यह समझाया कि एक सच्ची साझेदारी कैसी होनी चाहिए। हम दोनों कंपनियों की ताकतों का इस्तेमाल कर बेहतरीन परिणाम हासिल करेंगे।”

जब एक अन्य यूजर ने कहा कि चिप निर्माण के मामले में सैमसंग टीएसएमसी से पीछे है, तो मस्क ने सैमसंग का बचाव करते हुए कहा, “टीएसएमसी और सैमसंग दोनों ही बेहतरीन कंपनियां हैं। इनके साथ काम करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

इस डील के तहत सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के टेक्सास में अपने नए सेमीकंडक्टर प्लांट में टेस्ला की अगली पीढ़ी की एआई6 चिप का निर्माण करेगा। मस्क ने कहा, “इस डील का रणनीतिक महत्व बहुत ज्यादा है, इसे कम करके नहीं आंका जा सकता।”

वहीं, सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी रवाना हुए हैं। माना जा रहा है कि वे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत और टैरिफ से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है।

सैमसंग की यह डील कंपनी की कुल वार्षिक आय (300.9 ट्रिलियन वॉन) का करीब 7.6 प्रतिशत है। यह सैमसंग द्वारा अब तक हासिल किया गया सबसे बड़ा चिप ऑर्डर है।

टेस्ला इन चिप्स का उपयोग अपनी फुल सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए कर रही है। इसके लिए कंपनी एआई4, एआई5 और अब एआई6 चिप्स पर काम कर रही है।

सैमसंग ने भारत में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण शुरू किया
नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने 13 मई को भारत सहित वैश्विक बाजारों में ‘गैलेक्सी एस25 एज’ पेश किया था।

सैमसंग के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ‘गैलेक्सी एस25 एज’ उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो पतला हो व उसे आसानी से अपने साथ रखा जा सके..साथ बेहतरीन काम करता हो। यह मॉडल एआई सहित सभी गैलेक्सी एआई सुविधाओं से लैस है...‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण भारत में नोएडा कारखाने में किया जा रहा है।’’

क्वालकॉम एआई चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर विनिर्मित इस फोन कीमत 1.09 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये तक रखी गई है।

बाजार अनुसंधान एवं विश्लेषण फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में भारत में विनिर्मित कुल स्मार्टफोन में एप्पल और सैमसंग की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत थी।

इसके अनुसार, खंड विस्तार के दम पर सैमसंग ने जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन खंड में 17 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

कंपनी के एस सीरीज स्मार्टफोन ने सैमसंग के प्रीमियम खंड में अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की, जो एस25 अल्ट्रा सीरीज द्वारा संचालित है।

सैमसंग के 3 स्मार्टफोन मिल रहे कम बजट में
नई दिल्ली, 24 मार्च (वेब वार्ता)। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग के 3 स्मार्टफोन कम बजट में मिल रहे है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत रुपए 7,499 से शुरू होती है और इनमें दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलता है।

खास बात यह है कि ये फोन रैम प्लस फीचर के साथ आते हैं, जिससे रैम को 12जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम 05 सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी कीमत रुपए 7,499 रखी गई है। यह 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे रैम प्लस फीचर से 8जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.7-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और 50एमपी प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 5000एमएएच की है, जो 25डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम 05 की कीमत रुपए 8,599 है और यह 6जीबीरैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है। फोन का 6.7-इंच डिस्प्ले 60 एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी एम 06 5जी की कीमत रुपए 9,199 है।

यह फोन डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है और 12 5जी बैंड को सपोर्ट करता है। इसमें 4 जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज है, जिसे रैम प्लस से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी प्राइमरी सेंसर और 2एमपी डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 5000एमएएच की है और यह 25डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कम बजट में पावरफुल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन कैमरा के साथ ये फोन बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50एमपी का मेन कैमरा और 8एमपी का सेल्फी कैमरा है। इसे पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25 डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ट्रिपल फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लाएगी सैमसंग
नई दिल्ली, 08 मार्च (वेब वार्ता)। हाल ही में साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट में बताया कि वह भी ट्रिपल फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लाएगी। उसकी एक झलक कंपनी ने प्रेजेंटेशन में दिखाई थी।

ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग के ट्राई-फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन का प्रोडक्‍शन जल्‍द शुरू हो सकता है। इस फोन को गेलेक्क्सी झेड सीरीज में आने वाले फोल्‍डेबल फोन्‍स के साथ लाया जा सकता है।

यह लॉन्‍च इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच होने की उम्‍मीद है। सैमसंग गेलेक्सी ट्री फोल्ड पर लेटेस्‍ट इन्‍फर्मेशन आई है। इस साउथ कोरियाई पब्लि‍केशन ने बताया है कि कंपनी अप्रैल महीने से जरूरी पार्ट्स को जुटाना शुरू करेगी और उसके साथ ही गेलेक्क्सी झेड सीरीज के फोल्‍डेबल फोन्‍स का प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि कंपनी अपने ट्राई-फोल्‍ड फोन को जुलाई से सितंबर के बीच यानी तीसरी तिमाही में लॉन्‍च कर सकती है। उसी दौरान गेलेक्क्सी झेड फलीप को रिलीज किया जाएगा। एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि सैमसंग के ट्राई-फोल्‍डेबल फोन का नाम क्‍या होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन को गेलेक्सी जी फोल्ड कहा जा सकता है।

यह जेड सीरीज में आने वाले फोल्‍ड से अलग होगा। इसकी वजह फोन का तीन बार मुड़ना है। हालांकि फोन का मुड़ने वाला मैकनिज्‍म, हुवावे के फोल्‍डेबल से अलग हो सकता है। कहा जाता है कि सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड अंदर की तरफ दो बार फोल्‍ड होगा।

सैमसंग गेलेक्सी ट्री फोल्ड के स्‍पेसिफ‍केशंस पर काफी वक्‍त से चर्चाएं हैं। तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन में 9.96 इंच का डिस्‍प्‍ले मिलेगा, जब उसे पूरा अनफोल्‍ड किया जाएगा। हालांकि हुवावे मेट एक्सटी में 10.2 का डिस्‍प्‍ले मिलता है।

सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड, डिस्‍प्‍ले साइज में भले हुवावे के फोल्‍ड से कम हो सकता है, लेकिन सैमसंग के बाकी फोल्‍डेबल के मुकाबले वह बड़ा डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा। वजन में फोन उतना ही हो सकता है, जितना हुवावे का ट्राई फोल्‍ड है। हुवावे ट्राई फोल्‍ड का वजन 298 ग्राम है।

हालांकि अंदर की तरफ मुड़ने के कारण सैमसंग ट्राई फोल्‍ड थोड़ा मोटा हो सकता है। बता दें कि तीन बार मुड़ने वाला स्‍मार्टफोन मेट एक्सटी सबसे पहले चीनी कंपनी हुवावे ने पिछले साल पेश किया था। फोन को कुछ वक्‍त पहले ही ग्‍लोबल मार्केट्स में रिलीज किया गया है।

सैमसंग ने पेश किया 10,000 रुपये से कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी ‘एफ06 5जी’ को पेश किया है।

इस स्मार्टफोन को पेश करते हुए कंपनी ने 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन खंड में प्रवेश किया है। पिछले दो-तीन महीनों में कई कंपनियों ने 10,000 रुपये से कम मूल्यवर्ग के 5जी स्मार्टफोन पेश किये हैं।

सैमसंग इंडिया के महाप्रबंधक अक्षय एस राव ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपना सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी ‘एफ06 5जी’ पेश किया है। इस स्मार्टफोन का उद्देश्य अगले स्तर की 5जी कनेक्टिविटी को सभी लोगों तक पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।

उन्होंने बताया कि इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है।

सैमसंग नोएडा संयंत्र में गैलेक्सी एस25 स्मार्टफोन का करेगा विनिर्माण: जेबी पार्क
सैन जोस (अमेरिका), 23 जनवरी (भाषा) सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे. बी. पार्क ने कहा कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस25 का विनिर्माण नोएडा स्थित अपने संयंत्र में करेगी।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस25 को बुधवार को पेश किया था।

कंपनी के अनुसार, सैमसंग के बेंगलुरु स्थित अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र ने गैलेक्सी एआई की एस25 श्रृंखला को विकसित करने में ‘‘महत्वपूर्ण योगदान’’ दिया है।

दक्षिण कोरिया के बाहर कंपनी का यह सबसे बड़ा आरएंडडी केंद्र है।

नए फोन के तीन संस्करण गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25+ और गैलेक्सी एस25 हैं।

यह सैमसंग को भारतीय बाजार में 800 अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत वाले सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने में भी मदद करेगा। इस खंड में कंपनी एप्पल से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है।

गैलेक्सी एस25 के बारे में पार्क ने कहा, ‘‘ हम भारत में अपने नोएडा संयंत्र में नए गैलेक्सी एस25 श्रृंखला का विनिर्माण करेंगे।’’

नोएडा स्थित सैमसंग का संयंत्र दक्षिण कोरियाई चैबोल के लिए दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्रों में से एक है।

गैलेक्सी एस25 की कीमत 12 जीबी रैम और 250 जीबी स्टोरेज के लिए 80,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के लिए 1.65 लाख रुपये तक जाती है। एस25+ की कीमत 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज के लिए 99,999 रुपये और 1,11,999 रुपये है।

सैमसंग : जल्द ही कंपनी लांच करने जा रही है नए ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन
इन दिनों मार्किट में आने वाले मोबाइल फोन तरह तरह के तकनीक के साथ आ रहे हैं। सिंगल फोल्डिंग के बाद अब खबर है कि जल्द ही बाजार में डबल फोल्ड वाले फ़ोन आने वाले हैं। सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 उपकरणों के साथ एक नए त्रिकोणीय स्मार्टफोन का अनावरण करने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर विश्वसनीय सुचना के अनुसार गैलेक्सी S23 FE के लिए कंपनी की योजनाओं को इस साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पूरी जानकारी आभी नहीं आई सामने

आपको बता दें कि इस त्रिकोणीय फोल्डिंग गैलेक्सी डिवाइस का सटीक विवरण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन यह माना जाता है कि यह डिवाइस  इसकी फोल्डेबल ओएलईडी स्क्रीन और दो हिंज की बदौलत कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन से बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट में बदलने में सक्षम होगा। सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में कंपनी की नई संभावित डिस्प्ले तकनीक फ्लेक्स हाइब्रिड टर्म के लिए एक ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया था। इसी के सहारे कंपनी फोल्डिंग और स्लाइडिंग वाले फोन बनाने में सक्षम है।

ये फोन हो सकते हैं बंद

हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि सैमसंग इस साल S-सीरीज़ के लिए फैन एडिशन जारी नहीं करेगा, जिसका मतलब है कि गैलेक्सी S23 FE लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी ने पिछले साल गैलेक्सी S22 FE को जारी नहीं किया, यह दर्शाता है कि सैमसंग अपने फैन एडिशन की पेशकश को पूरी तरह से समाप्त कर सकता है।

अपने यूजर्स के स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिए 'गैलेक्सी रिंग' पर काम कर रहा सैमसंग
स्मार्टफोन और तकनीकी संसाधनों में अव्वल कंपनी सैमसंग स्वास्थ्य पर नज़र रखने और संवर्धित वास्तविकता (एआर)-संचालित 'गैलेक्सी ग्लास' के लिए 'गैलेक्सी रिंग' पर काम कर रहा है। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, टेक जायंट ने दो नए ट्रेडमार्क एप्लिकेशन के लिए आवेदन किया है, एक गैलेक्सी रिंग के लिए और दूसरा गैलेक्सी ग्लासेस की एक जोड़ी। AR आधारित Galaxy Watch और यहां तक की एक Galaxy Ring पर भी काम कर रही है जो आपके सोचते को ट्रैक कर सकती हैं। आगामी ग्लासेज गैजेट वाले एप्पल एआर/वीआर हेडसेट के समान हो सकता है। जिसका अर्थ है कि यहां मिश्रित वास्तविकता या फिर विस्तारित वास्तविकता हेडसेट भी पेश कर सकता है, जिससे इस महीने की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान छेड़ा गया था।

स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों पर रखेगी नजर

आपको बता दें कि कंपनी को 23 फरवरी को KIPRIS (कोरिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इनफार्मेशन सर्विस) गैलेक्सी रिंग ट्रेडमार्क भी प्रदान किया गया था। हालांकि इसमें कोई अन्य बारीक विवरण प्रकट नहीं किया।  हालांकि, विवरण के आधार पर हम यह मान सकते हैं कि यह पहनने वाले के स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों को निगरानी करेगी।

गूगल के साथ मिलकर हो रहा काम

दूसरी ओर, सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि वह 1 फरवरी को ऑन पैकेट इवेंट में XR (विस्तारित वास्तविकता) हेडसेट पर काम कर रहा है। ब्रांड इस हेडसेट को बनाने के लिए Google और Qualcomm के साथ साझेदारी कर रहा है, और अब, KIPRIS फाइलिंग संकेत देती है कि आने वाले गैजेट के नाम “Galaxy glasses” हो सकता है।

सैमसंग का महत्वपूर्ण फैसला, गैलेक्सी जेड फोल्ड के आगामी स्मार्टफोन में चीनी फोल्डेबल पैनल का उपयोग नहीं करेगा
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के आगामी "गैलेक्सी जेड फोल्ड 5" स्मार्टफोन में चाइनीज फोल्डेबल पैनल नहीं होंगे। उम्मीद की जा रही है कि टेक दिग्गज अपने आगामी फोल्डेबल्स के लिए पैनल का निर्माण करेगा, जिसमें टियरड्रॉप हिंज डिजाइन हो सकता है। अपने फोल्डेबल फोन को पतला बनाना 2023 के लिए सैमसंग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिस्प्ले एनालिस्ट रॉस यंग ने भी हाल ही में दावा किया था कि सैमसंग अपने आगामी फोल्डेबल डिवाइस के लिए डिस्प्ले का निर्माण करेगा।

नए Z फोल्ड 5 स्मार्टफोन में "ड्रॉपलेट" स्टाइल हिंज की सुविधा होने की अटकलें हैं, जो संभवतः इसके डिस्प्ले क्रीज को कम करेगा, और इसमें जल प्रतिरोध और 108 एमपी का प्राथमिक रियर कैमरा भी शामिल हो सकता है। टिपस्टर आइस यूनिवर्स के अनुसार, इसमें इन-बिल्ट स्टाइलस पेन (एस पेन) स्लॉट होने की भी उम्मीद है।

चीनी फोल्डेबल पैनल से दूर यह कदम सैमसंग और चीनी सरकार के बीच चल रहे तनाव के जवाब में हो सकता है। पहले, कंपनी को देश में अपने संचालन के संबंध में चीनी सरकार के साथ मुद्दों का सामना करना पड़ा था। सैमसंग ने अभी तक इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उपभोक्ता यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि नया फोल्डेबल स्मार्टफोन क्या इनोवेशन लाएगा।

सैमसंग ने मोबाइल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए "मैसेज गार्ड" लॉन्च किया
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर जीरो-क्लिक कारनामों के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए "सैमसंग मैसेज गार्ड" नामक एक नई सुरक्षा सुविधा का अनावरण किया है। ज़ीरो-क्लिक शोषण उपयोगकर्ता की गोपनीयता के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा करता है, क्योंकि उपयोगकर्ताओं को मैलवेयर हमलों का शिकार बनने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक या फ़ाइलों पर क्लिक करने की आवश्यकता नहीं होती है। छवि संलग्नक के रूप में प्रच्छन्न अदृश्य खतरों के जोखिम को सीमित करने के लिए सुविधा प्रीमेप्टिव सुरक्षा प्रदान करती है। जब कोई छवि फ़ाइल आती है, तो उसे वर्चुअल संगरोध में अलग कर दिया जाता है। उन्नत "सैंडबॉक्स" सुविधा फ़ाइल को थोड़ा-थोड़ा करके जांचती है और यह सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रित वातावरण में इसका विश्लेषण करती है कि यह बाकी डिवाइस को संक्रमित नहीं कर सकती है।

एक ब्लॉग पोस्ट में, सैमसंग ने कहा कि 2013 और 2021 के बीच तीन गुना से अधिक दरों के साथ डेटा उल्लंघन तेजी से सामान्य हो रहे हैं। वैश्विक स्तर पर तीन में से एक उपभोक्ता डेटा उल्लंघन का शिकार रहा है, जहां उनका व्यक्तिगत डेटा हैक किया गया था। "मैसेज गार्ड" सुविधा सैमसंग गैलेक्सी S23 श्रृंखला पर उपलब्ध होगी और इस वर्ष के अंत में धीरे-धीरे अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए शुरू की जाएगी।

उपयोगकर्ता डेटा को लक्षित करने वाले बढ़ते साइबर अपराध के युग में शून्य-क्लिक शोषण एक बढ़ता हुआ खतरा है। सैमसंग अदृश्य खतरों के खिलाफ प्रीमेप्टिव सुरक्षा प्रदान करके यूजर्स को डेटा उल्लंघनों और साइबर हमलों के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत कर रहा है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन के दिवानों के लिये खुशखुबर
नई दिल्ली: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को प्रभावशाली प्री-ऑर्डर परिणामों के बाद अपने उद्योग-अग्रणी गैलेक्सी एस23 सीरीज स्मार्टफोन की वैश्विक उपलब्धता की घोषणा की।

गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस23+ और गैलेक्सी एस23 वाहकों और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर चार प्रकृति-प्रेरित मैट रंगों- फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लैवेंडर में व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि इस साल, प्री-ऑर्डर के परिणाम गैलेक्सी एस22 सीरीज की तुलना में अधिक थे, जिसमें 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने सबसे प्रीमियम गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को चुना।

अधिक जानकारी के लिये यहां क्लिक करें

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के प्रेसिडेंट और हेड टीएम रोह ने कहा, "इस साल के प्री-ऑर्डर नंबर हमारे ब्रांड में हमारे ग्राहकों के मजबूत भरोसे को दर्शाते हैं और दिखाते हैं कि कैसे अभूतपूर्व इनोवेशन और स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उपभोक्ताओं के साथ प्रतिध्वनित होती है।"

कंपनी ने उल्लेख किया कि गैलेक्सी एस23 सीरीज में शानदार कैमरे हैं जो उपयोगकर्ताओं को उनकी रचनात्मकता, गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म और एक आकर्षक डिजाइन का पता लगाने की अधिक स्वतंत्रता देते हैं, जो पुनर्नवीनीकरण सामग्री का उपयोग करके बनाए गए अधिक घटकों के साथ कंपनी की स्थिरता प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाता है।

इसके अलावा, टेक दिग्गज ने कहा कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज सैमसंग मैसेज गार्ड के साथ मोबाइल सुरक्षा के अगले स्तर को भी अनलॉक करती है। यह शक्तिशाली सैंडबॉक्सिंग टूल जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट हमलों से पहले से सुरक्षा करता है।