Ranveer Singh - Loktej

फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों पर भिड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
मुंबई, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘वर्क कल्चर’ को लेकर एक नई और गंभीर बहस छिड़ गई है, जिसके केंद्र में पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के विरोधाभासी विचार हैं।

मां बनने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण ने फिल्म सेट पर सख्त 8 घंटे की शिफ्ट की वकालत की है। दीपिका का तर्क है कि 12 से 16 घंटे तक लगातार काम करना किसी की प्रतिबद्धता का पैमाना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह कलाकारों की मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए हानिकारक है।

उनके इस स्टैंड को कंगना रनौत जैसे सितारों का समर्थन मिला है, जिन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस को पेशेवर जीवन के लिए अनिवार्य बताया है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह का नजरिया इस मुद्दे पर अपनी पत्नी से बिल्कुल जुदा है।

रणवीर काम को केवल एक तय समय सीमा या शिफ्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक जुनून के रूप में देखते हैं। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान रणवीर और उनकी टीम ने कई बार 16 से 18 घंटे तक लगातार काम किया।

रणवीर का मानना है कि फिल्म निर्माण एक कलात्मक प्रक्रिया है जिसे घड़ी देखकर पूरा नहीं किया जा सकता। इसी वैचारिक मतभेद के कारण चर्चा है कि दीपिका ने ‘स्पिरिट’ जैसी बड़ी फिल्म से खुद को अलग कर लिया, जिसमें बाद में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

इस विवाद ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दो धड़ों में बांट दिया है। जहाँ एक तरफ फराह खान और संदीप रेड्डी वांगा जैसे फिल्ममेकर्स का मानना है कि रचनात्मक कार्यों में समय की पाबंदी संभव नहीं है, वहीं नई पीढ़ी के कलाकार अपनी प्राइवेसी और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहस केवल काम के घंटों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फिल्म निर्माण के पारंपरिक तरीकों बनाम आधुनिक वैश्विक मानकों के बीच का टकराव है।

अब देखना यह है कि क्या बॉलीवुड आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत की तर्ज पर शिफ्ट के नियमों में बदलाव करेगा या फिर पुराने ढर्रे पर ही टिका रहेगा।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 1640 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
मुंबई, 09 अप्रैल (वेब वार्ता)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

जबरदस्त ‘वर्ड ऑफ माउथ’ और शानदार निर्देशन की बदौलत रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक 1244.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज इस कदर बरकरार है कि वीकडेज में भी यह फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1039 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

वैश्विक स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा का परचम लहराया है। आईएमबीडी (IMDb) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यह फिल्म साल 2026 की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

21 दिनों के भीतर 1641.21 करोड़ रुपये (लगभग 177 मिलियन डॉलर) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर इसने चीनी ब्लॉकबस्टर ‘बूनी बियर्स: द हिडन प्रोटेक्टर’ को पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के साथ ही ‘धुरंधर 2’ इस साल 10वीं सबसे बड़ी वैश्विक फिल्म बन गई है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय स्पाई थ्रिलर फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

वैश्विक बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला अब ‘पेगासस 3’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी बड़ी विदेशी फिल्मों से हो रहा है। वर्तमान में चीनी फिल्म ‘पेगासस 3’ 638.7 मिलियन डॉलर के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि ‘धुरंधर 2’ धीरे-धीरे अपनी रैंकिंग सुधार रही है।

विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म ‘GOAT’ (185.2 मिलियन डॉलर) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर नौवें स्थान पर कब्जा कर पाएगी।

फिल्म की ओवरसीज कमाई भी 404 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो इसे रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल वैश्विक फिल्म बनाती है।

धुरंधर 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
मुंबई, 20 मार्च (वेब वार्ता)। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। प्रीव्यू शोज और जबरदस्त हाइप का फायदा मिला। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान और रणबीर कपूर के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पिछले कई महीनों से जबरदस्त बज बना हुआ था, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिला। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टिकट प्राइज कई शहरों में 3000 रुपये तक पहुंच गए थे, इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी एडवांस बुकिंग और फैंस की दीवानगी ने ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी बढ़त दिलाई।

प्रीव्यू शोज से ही बना माहौल
रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इससे साफ हो गया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका करने वाली है।

पहले दिन 21,728 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के साथ-साथ ग्रॉस कलेक्शन में भी शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं।

वीकेंड पर और बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद
पहले दिन के आंकड़ों के बाद अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

जिस तरह से दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है, उससे साफ है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार
रणवीर सिंह की फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि टोटल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव संभव है। फिर भी, इतनी बड़ी ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

‘धुरंधर 2’ का धमाका: 4 घंटे लंबी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम
हैदराबाद, 19 मार्च (वेब वार्ता)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और ईद के खास मौके पर रिलीज हो गई है।

3 घंटे 49 मिनट की लंबी अवधि के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू से ही फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा था।

रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस जोड़ी ने दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव दिया है जिसे लोग ‘ब्लडी रिवेंज’ और इंडियन सिनेमा का अब तक का सबसे बेहतरीन सीक्वल बता रहे हैं। फिल्म के रनटाइम को लेकर जो संशय था, वह दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘धुरंधर 2’ ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी फिल्म को ‘पैसा वसूल’ करार दिया है। फिल्म की कहानी और इसके ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित हैं।

एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म आतंकवाद के चेहरे को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करती है, जिसके लिए आदित्य धर की सराहना होनी चाहिए।

दर्शकों का कहना है कि फिल्म की लंबाई महसूस नहीं होती क्योंकि इसकी कहानी और किरदारों की पकड़ शुरू से अंत तक बनी रहती है। रणवीर सिंह के इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा इसका क्लाइमैक्स बताया जा रहा है। दर्शकों के अनुसार, आखिरी के 30 मिनट रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं और कहानी का अंत पूरी तरह अप्रत्याशित है।

फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ इमोशनल ड्रामा का सटीक मिश्रण देखने को मिल रहा है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बड़े कैनवास वाली देशभक्ति फिल्मों के मास्टर हैं।

फिल्म की सफलता को देखते हुए माना जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिलहाल, टिकट खिड़की पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

‘पुलिस में शिकायत दर्ज करने का बहुत शौक है’, बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को फिर मिली धमकी, जानें ऑडियो में और क्या कहा
मुंबई, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्मकार रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली, जिसमें प्रेषक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ होने का दावा किया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। रणवीर सिंह को इस हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली है। वहीं, इस महीने की शुरुआत में मुंबई में शेट्टी के बहुमंजिला आवास पर पांच गोलियां चलाई गई थीं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि ऑडियो क्लिप विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हुई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की। यह भी संदेह है कि देश भर में कई अन्य को भी इसी तरह की धमकियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज वास्तविक है या एआई उपकरण का इस्तेमाल करके बनाई गई। क्लिप में कथित तौर पर बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया, और शुक्रवार को अपने सहयोगी ‘सुनील मीणा’ के साथ ‘पुर्तगाल में मरीना ग्रांडे’ में एक दुकान पर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली।

इस हफ्ते की शुरुआत में सिंह के मैनेजर को व्हाट्सऐप के जरिए धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। नयी धमकी में, ‘हैरी बॉक्सर’ ने कहा है कि बिश्नोई गिरोह सिंह से इस तरह निपटेगा कि उनकी ‘अगली सात पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।’

क्लिप में कहा गया, ‘‘आपको लोगों को सलाह देने और पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए कहने का बहुत शौक है। आपने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोई बात नहीं।’

इसमें कहा गया, ‘हमारे पास हर मैनेजर और आपके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी है। वे कहां रहते हैं, कब ऑफिस आते हैं। कब लौटते हैं। उनके परिवार कहां रहते हैं। हम आपको कुछ नहीं बताएंगे। हम आपके अधीन काम करने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू कर देंगे। तब आपको होश आएगा।’

अधिकारी ने बताया कि अब तक सिंह ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने दी 1 करोड़ की धमकी
मुंबई, 13 फरवरी (वेब वार्ता)। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के खुलासे के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजा था।

इस ऑडियो संदेश में अभिनेता को सीधे तौर पर धमकी देते हुए भारी रकम की मांग की गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आवाज हैरी बॉक्सर की होने का अंदेशा जताया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के लिए ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

क्राइम ब्रांच की जांच में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। पुलिस का मानना है कि हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं। दोनों ही मामलों में एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका है।

तकनीकी जांच में पता चला है कि धमकी भरा संदेश भेजने के लिए वीपीएन (VPN) नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी लोकेशन फिलहाल विदेश में दिखाई दे रही है। असली लोकेशन और अपराधियों तक पहुँचने के लिए मुंबई पुलिस अब इंटरपोल (Interpol) की मदद लेने की तैयारी कर रही है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने न केवल रणवीर सिंह के मैनेजर, बल्कि अभिनेता आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अन्य सितारों को भी इसी तरह के कॉल आए हैं।

क्राइम ब्रांच इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या यह केवल वसूली का मामला है या फिर फिल्म जगत में दहशत फैलाने की कोई बड़ी साजिश। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, ‘धुरंधर’ स्टार से मांगी गई करोड़ों की रकम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, 11 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें करोड़ों रुपए की मांग की गई है।

एक्टर को ये धमकी एक वाट्सएप वॉइस नोट के जरिए मिली है। जिसके बाद एक्टर इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को दी है।

इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है। हालांकि, उन्हें धमकी किसने दी है, अभी इसका पता नहीं चला है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन फिल्म स्टार्स को लगातार ऐसे धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है। रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था।

मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

ये नया हिंदुस्तान है…’धुरंधर 2′ का धांसू टीजर रिलीज, दर्शक बोले- अब 19 मार्च का इंतजार
मुंबई, 03 फरवरी (वेब वार्ता)। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर का सोशल मीडिया पर धमाल देखने को मिला। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद यूजर्स इस सीक्वल के लिए उत्साहित नजर आए।

टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक सामने आया है। वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसमें गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं। टीजर की लाइन खास तौर पर चर्चा में है-“ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। टीजर से साफ झलक मिलती है कि कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस होगी, जिसमें रिवेंज का तड़का और खूब एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिंदुस्तान है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा।

यह टीजर पहले भाग में खत्म हुई कहानी के आगे की झलक दिखाता है। पहला भाग की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। रहमान डकैत की मौत के बाद दूसरे भाग में रणवीर के लिए अगली चुनौतियां और अवसर हैं।

टीजर में रणवीर के हमजा के किरदार से पहले जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की भी काफी झलकियां हैं, जो एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करती हैं।

इन चीजों के अलावा टीजर में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन एक्शन से भरपूर इस टीजर के सीन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म हाल में ही ओटीटी पर भी रिलीज हुई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

अब सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने की जानकारी है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।

टीजर रिलीज के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए और इसे ‘धुरंधर का धमाका 2.0’ बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। वहीं, लोग कहते नजर आए कि अब 19 मार्च का इंतजार है।

फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) फिल्म निर्माता आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी साझा की।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर 'बी62 स्टूडियोज' और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, "पूरे गर्व के साथ 1,000 करोड़ के क्लब में प्रवेश। अपनी टिकटें बुक करें। दुनिया भर में 'धुरंधर' का जादू बरकरार है।"

फिल्म ने विश्व स्तर पर अब तक कुल 1,006.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 789.8 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

यह फिल्म अपराधियों, मुखबिरों और जासूसों के एक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी इन किरदारों के एक-दूसरे से जुड़ते जीवन, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात के ताने-बाने को दर्शाती है।

यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग की भी पुष्टि कर दी है जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 252.70 करोड़ रुपये कमाये
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म "धुरंधर" ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" के निर्देशन के लिए प्रशंसा अर्जित कर चुके आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं।

इस फिल्म का निर्माण धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के माध्यम से जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

फिल्म निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। सोशल मीडिया मंच पर की गई एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के ऊपर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे गए थे।

फिल्म ने कुल 252.70 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

यह फिल्म अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

रणवीर सिंह ने खरीदी 4.5 करोड़ की नई इलेक्ट्रिक कार
मुंबई, 10 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड सेलेब्स के लिए लग्ज़री कारें रखना आम बात है, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अभी भी कुछ ही नाम शामिल हैं। अब इस खास लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है।

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, और इस मौके पर उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिय। रणवीर की नई इलेक्ट्रिक सवारी न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और शानदार नाम जोड़ लिया है, हम्मर ईवी 3X। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि रणवीर इस इलेक्ट्रिक हम्मर को खरीदने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं।

रणवीर के पास पहले से ही रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज़ और जगुआर जैसी लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। अब इस दमदार और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक हम्मर ने उनके कलेक्शन को और भी खास बना दिया है।

इस बीच रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'धुरंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

यह एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें रणवीर एक ऐसे अनोखे अवतार में नजर आने वाले हैं जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। उनके लुक और अंदाज़ ने टीज़र में ही सबका ध्यान खींच लिया है।

फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी नज़र आएंगे, जो इसे और भी खास बना रहे हैं।

दुआ के जन्म के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे दीपिका-रणवीर
मुंबई, 06 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए।

दीपिका और रणवीर एक एयर कंडीशनर के विज्ञापन में साथ नजर आए। विज्ञापन को शेयर करते हुए ब्रांड ने लिखा, “गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स।

विज्ञापन में रणवीर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे उनकी पार्टी में मेहमान दीपिका के खाने या कहानियों के बजाय उनके एयर कंडीशनर का आनंद ले रहे थे। जब दीपिका नाराज होती हैं तो रणवीर उन्हें यह कहकर मना लेते हैं कि उन्होंने वास्तव में उनके लिए ही एसी खरीदा था।

दीपिका और रणवीर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की पुलिस ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका ने शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर ने सिम्बा की अपनी भूमिका दोहराई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी थे।

इससे पहले इन दोनों को ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) में साथ देखा गया था। जहां उनकी केमिस्ट्री को फिल्म प्रेमियों ने काफी सराहा था।

इतना ही नहीं, इन दोनों ने ‘फाइंडिंग फैनी’ (2014) और ‘सर्कस’ (2023) में कैमियो भी किया।

कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

8 सितंबर, 2024 को रणवीर-दीपिका की बेटी का जन्म हुआ। पिछले साल दीपावली के दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई और ये भी बताया कि बिटिया का नाम दुआ रखा है।

फिल्म अभिनेता ने बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ के लिए एक पोस्ट में लिखा, दुआ का प्रार्थना है क्योंकि ये हमारी प्रार्थना का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।”