Pankaj Tripathi - Loktej

हुंदै ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया
नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले त्रिपाठी कंपनी की विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और भारत के विविध दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव के मूल्यों को बखूबी दर्शाते हैं।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य भारत भर में अपने विविध ग्राहक आधार के साथ गहरे भावनात्मक संबंध बनाना है।”

त्रिपाठी ने कहा, “मैं इस साझेदारी को लेकर आशान्वित हूं, जहां हम एक साथ मिलकर, न केवल प्रौद्योगिकी के माध्यम से, बल्कि साझा कहानियों और मूल्यों के माध्यम से भी देश भर के लोगों से जुड़ सकेंगे।”

पंकज त्रिपाठी सिनेमाई ऑडियो कहानी मंच ‘वेलवेट’ से जुड़े
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिनेमाई ऑडियो कहानी मंच ‘वेलवेट’ में सह-संस्थापक के रूप में शामिल हो गए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मंच भारत की समृद्ध मौखिक कहानी कहने की विरासत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के मकसद से तैयार किया गया है।

अक्टूबर 2024 को शुरू हुए ‘वेलवेट’ के सह-संस्थापक त्रिपाठी अब अभिनेता और डायलॉग कोच विकास कुमार, अक्षत सक्सेना, वरद भटनागर और शारिब खान के साथ काम करेंगे।

‘स्त्री 2’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बरेली की बर्फी’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर त्रिपाठी ने कहा कि कहानी कहने की कला भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘लोक कथाओं से लेकर महाकाव्यों तक, हमारी कहानियां हमेशा प्रेरित करने, शिक्षित करने के साथ मनोरंजन से भरपूर होती हैं। इस ऑडियो मंच के साथ हम कहानी सुनने की परंपरा को श्रोताओं के लिए एक सिनेमाई अनुभव में बदलना चाहते थे ताकि श्रोताओं को कल्पना की दुनिया में ले जाएं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘वेलवेट’ एक ऑडियो फॉरवर्ड मंच है जिसका उद्देश्य उन श्रोताओं के लिए एक अनूठी जगह बनाना है जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा में आकर्षक, कल्पनाशील और सिनेमाई ऑडियो सामग्री का आनंद लेते हैं। इसमें कहा गया कि जल्द ही अंग्रेजी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कहानियां उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेलवेट ने पहले ही अपने मंच पर 10 हजार से अधिक श्रोताओं और अपने वितरण भागीदारों के माध्यम से 10 लाख से अधिक श्रोताओं तक पहुंच बना ली है, जिसमें भारत में जोश ऐप और अमेरिका में फ्यूचर टुडे ग्रुप शामिल हैं।

फिल्म "आजमगढ़" में पंकज त्रिपाठी अपने चिर-परिचित अंदाज में अभिनय करते दिखे!
Movie Review आजमगढ़

कलाकार - पंकज त्रिपाठी , अमिता वाडिया और अनुज शर्मा
लेखक - कमलेश के मिश्र
निर्देशक - कमलेश के मिश्र
निर्माता - चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट
प्रचारक - संजय भूषण पटियाला
ओटीटी  - मास्क टीवी
रिलीज - 28 अप्रैल 2023
रेटिंग    - 2/5

हिंदी सिनेमा में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की ब्रांड वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक हां के लिए तमाम ओटीटी के क्रिएटिव हेड कतार में लगे रहते हैं। वह गिनती की फिल्में और वेब सीरीज करते हैं और अपनी एक ऐसी जगह फिल्म जगत में बना चुके हैं, जहां उनको ध्यान में किरदार लिखे जा रहे हैं। नए नए लॉन्च हुए ओटीटी मास्क टीवी को पंकज त्रिपाठी की इस ब्रांड वैल्यू की चमक का कुछ हिस्सा अपने नाम करने का मौका मिला है उनकी दशक भर पहले बनी फिल्म 'आजमगढ़' से। फिल्म के निर्देशक कमलेश के मिश्र राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं। उन्होंने ही बनाई है पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'आजमगढ़'।

फिल्म 'आजमगढ़' में पंकज त्रिपाठी ने एक ऐसे मौलवी की भूमिका निभाई है जो नवयुवकों को बहला फुसलाकर कर आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता है। आजमगढ़ का रहने वाला आमिर 12वी में टॉप करने के बाद किस तरह से आतंकवादी संगठन में शामिल होता है और आतंकवादी गतिविधियों में भाग लेता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।

जब फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग को लेकर विवाद हुआ तो फिल्म में मौलवी की भूमिका रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि इस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत छोटी है और फिल्म में उनके सिर्फ पांच ही सीन है। और, गुरुवार को हुए फिल्म के प्रिव्यू शो में इसे देखने के बाद पंकज त्रिपाठी का यह दावा बिल्कुल सही निकला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की छवि ऐसी बनी है कि वहां का नाम सुनते ही जेहन में ऐसी तस्वीरें घूमने लगती हैं जो अक्सर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी होती हैं। लेखक, निर्देशक कमलेश के मिश्र ने फिल्म के लिए विचार बिल्कुल सही उठाया है कि कुछ लोगों की वजह से किसी एक स्थान या किसी एक समुदाय के लोगों को आतंकवादी समझना गलत है। एक पढ़ा लिखा लड़का जिसका इंजीनियर बनने का सपना है, वह आतंकवादी संगठन में शामिल होकर दुनिया के बड़े बड़े आतंकवादियों को एक ही धमाके में उड़ा कर यह साबित करता है कि आजमगढ़ का रहने वाला हर युवक आतंकवादी नहीं होता है।

पूरी फिल्म की बात करें तो एक डाक्यूमेंट्री फिल्म जैसी लगती है। कमलेश को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला भी उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मधुबनी' के लिए ही हैं। फिल्म के पुरानी होने का एक दृष्टांत ये भी कि ये फिल्म साल 2008 के बाद की आतंकवादी गतिविधियों क बात नहीं करती है। उसके पहले के दशक में देश के प्रमुख शहरों में जितनी भी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं, न्यूज चैनलों पर चलने वाले उनके फुटेज को दिखा दिखा कर एक शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म की लंबाई देने की कोशिश की गई है। फिल्म में मूल कहानी पर ध्यान कम और टीवी पर चल रही ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस ज्यादा है।

जहां तक फिल्म में कलाकारों के परफॉर्मेंस की बात है तो पंकज त्रिपाठी अपने चिर परिचित अंदाज में ही अभिनय करते दिखे। फिल्म में उनकी भूमिका भले ही छोटी है लेकिन फिल्म के लेखक-निर्देशक कमलेश मिश्रा ने उन्हें मुख्य किरदार के रूप में ही प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में आमिर की भूमिका निभाने वाले अनुज शर्मा ने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने की कोशिश की है, बाकी कलाकारों का अभिनय सामान्य रहा है। काफी लंबे समय के बाद इस फिल्म में कव्वाली सुनने को मिली है जिसके बोल हैं 'किसकी लगी नजर' और इसे निजामी बंधुओं ने गाया है।

ओटीटी मास्क टीवी के प्रमोटर संजय भट ने अच्छा प्रमोट किया है फिल्म को। फिल्म 'आजमगढ़' की शूटिंग आजमगढ़, वाराणसी, अलीगढ़ और दिल्ली की वास्तविक लोकेशन पर की गई है। सिनेमैटोग्राफर महेंद्र प्रधान ने इन शहरों की खूबसूरती को बहुत ही अच्छे तरीके से अपने कैमरा में कैद किया है। अगर, इस फिल्म को ठीक से संपादित किया गया होता तो यह फिल्म 30 मिनट से ज्यादा नहीं होती। टीवी पर चलने वाले ब्रेकिंग न्यूज और आतंकवादी घटनाओं के फुटेज को बहुत लंबा खींचा गया है। एडिटर बिरेन ज्योति मोंटी के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं रहा होगा कि उन्होंने 20 मिनट की शॉर्ट फिल्म को 90 मिनट की फीचर फिल्म बना दिया। लेकिन एक सच ये भी है कि अगर इस फिल्म को फीचर फिल्म ना बनकर सिर्फ शॉर्ट फिल्म के रूप में रिलीज किया गया होता तो दर्शकों पर इसका असर ज्यादा होता।

(हंगामा मीडिया ग्रुप द्वारा प्रस्तुत)

बॉलीवुड : स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने साझा किया अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर
आज 25 दिसंबर को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। लेकिन आज के दिन सिर्फ क्रिसमस ही नहीं मनाया जाता बल्कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी होती है जिसे देशभर में मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बेहतरीन अदाकार पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए बताया है  कि वह जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' में नजर आएंगे।

हूबहू प्रधनमंत्री के रूप में नजर आ रहे पंकज

आपको बता दें कि इस जानकारी के साथ उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पंकज त्रिपाठी हूबहू देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता पंकज त्रिपाठी जिस भी भूमिक में नजर आते है उसमें जान डाल देते हैं। ऐसे में जब से निर्माताओं ने घोषणा की थी कि पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बायोपिक में उनकी भूमिका निभाएंगे, दर्शक पूर्व पीएम के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखने का इंतजार कर रहे थे। आज खुद अभिनेता के पोस्ट के साथ अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है।

#ShriAtalBihariVajpayee जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर २०२३। pic.twitter.com/2iwfDoZMD9

— पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) December 25, 2022

इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर पंकज ने बताई रिलीज डेट

पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पूर्व पीएम के रूप में अपना लुक साझा किया और लिखा कि ‘अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023।

https://www.instagram.com/p/CmlBd3gIM1b/?igshid=Yzg5MTU1MDY=

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म

फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। फिल्म के म्यूजिक को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है जबकि गाने समीर ने लिखे हैं।

बॉलीवुड : सिर्फ एक साड़ी की लालच में फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं इस शानदार अभिनेता की पत्नी
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन बेहतरीन और चुनिन्दा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। पंकज त्रिपाठी एक ऐसे कलाकार है जो किसी भी रोल में जान फूंक देते है और जिन्हें उनके प्रशंसक किसी भी रोल में बहुत पसंद करते है। इन दिनों पंकज अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह टाइगर रिजर्व में हुई असली घटना से प्रेरित कहानी है। इस फिल्म की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी की असली पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद पंकज त्रिपाठी ने दी है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि उनकी पत्नी मृदुला 'शेरदिल' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह बंगाली महिला के किरदार में दिखाई देंगी। पंकज ने कहा, 'मेरी पत्नी मृदुला फिल्म शेरदिल से डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीन दिया है। डायरेक्टर सिरजीत मुखर्जी जिनका मेरी पत्नी के साथ बंगाली कनेक्शन है उन्होंने मेरी पत्नी को सेट पर बुलाया और उन्हें वादा किया कि वह उन्हें एक सीन देंगे। मेरी पत्नी ने तुरंत हां कहा क्योंकि उन्हें फिल्म में एक खूबसूरत बंगाली साड़ी पहनने का मौका मिला। ये उनके लिए बहुत ही आसान रिश्वत थी, उन्हें इसके लिए पैसे नहीं मिले।'

पंकज और मृदुला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों साल 1993 में एक शादी में मिले थे। दोनों उस वक्त स्कूल में थे। दोनों ने बाद में अपने पैरेंट्स को अपने रिश्ते के बारे में बताया। इसके बाद साल 2004 में दोनों ने शादी की। दोनों की एक बेटी आशी त्रिपाठी है।

काम की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' 24 जून को रिलीज हो रही है। इसमें नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही वह जल्द ही 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी: हंसी और मनोरंजन हमें बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करता है
मुंबई,(आईएएनएस)| पंकज त्रिपाठी जल्द ही 'बंटी और बबली 2' में एक चतुर पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगे। उन्हें लगता है कि महामारी के दौरान कठिन समय से गुजरने के बाद हंसी और मनोरंजन की एक स्वस्थ खुराक हमें सामाजिक स्तर पर एक दूसरे के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद करेगी। पारिवारिक मनोरंजन की अवधारणा के बारे में अभिनेता ने कहा, "पारिवारिक मनोरंजन मेरी पसंदीदा शैली है। एक अभिनेता के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं है कि पूरा परिवार एक फिल्म देखने के लिए थिएटर में आ रहा है। यह उत्सव का पल था। हम नई दुनिया और शानदार कहानियों में ले जाना पसंद करते हैं।"

उनका सुझाव है कि महामारी के कारण एक बाधित और एकान्त जीवन शैली जीने के महीनों के बाद, फिल्मों से मुक्ति का रास्ता निकलेगा क्योंकि सिनेमा एक समुदाय को देखने का अनुभव प्रदान करता हैं। वह कहते हैं, "जैसा कि हम महामारी से उभर रहे हैं, मुझे लग रहा है कि हम फिल्में देखना चाहेंगे और अपने परिवारों के साथ एकता के पलों का जश्न मनाएंगे क्योंकि हम वास्तव में ऐसा करने से चूक गए हैं।"

आगामी रिलीज के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "जब मुझे 'बंटी और बबली 2' की स्क्रिप्ट मिली, तो मैं रोमांचित था कि मैं एक अच्छी हिंदी फिल्म कर रहा हूं जिसे पूरा परिवार देख सकता था और आनंद ले सकता था। मैं निश्चित रूप से इसे देखना चाहता हूं। हम सभी महामारी के कारण बहुत कठिन समय से गुजरे हैं और थोड़ी सी हंसी ही हमें एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगी।" यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' जो 2005 की हिट हीस्ट कॉमेडी की अगली कड़ी है, जो 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

दो प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए मुंबई, लद्दाख का सफर कर रहे पंकज त्रिपाठी
मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता पंकज त्रिपाठी का व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि वह दो परियोजनाओं राज और डीके के साथ बिना शीर्षक वाली सीरीज और फिल्म 'ओएमजी ओह माय गॉड' की दूसरे पार्ट की शूटिंग के लिए लद्दाख और मुंबई के बीच भागम-भाग कर रहे हैं। त्रिपाठी जी का कहना है कि वह अपने सभी शेड्यूल को समय पर पूरा करना चाहते हैं, भले ही वे व्यस्त और चुनौतीपूर्ण हों। मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद, वह राज एंड डीके की सीरीज के बाकी शेड्यूल को पूरा करने के लिए वापस यात्रा करेंगे।
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में पंकज ने कहा, 'मुझे अभिनय और विभिन्न सिनेमाई परियोजनाओं में काम करना पसंद है और मैं बहुत आभारी हूं कि अच्छी स्क्रिप्ट मेरे रास्ते में आ रही है और दर्शक काम का आनंद ले रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले महीने बहुत व्यस्त रहे हैं क्योंकि मेरी कई परियोजनाएं लाइन में थीं और शेड्यूल पावर पैक थे। इस वर्ष की सभी परियोजनाएं बंद होने के बाद मैं अपनी गति को धीमा करने की कोशिश करूंगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण हैं , मुझे लगता है कि काम से छुट्टी का समय भी महत्वपूर्ण है।'

'ओएमजी ओह माय गॉड' 2012 में रिलीज हुई थी। यह एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो 2001 की ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'द मैन हू सुएड गॉड' से प्रेरित और आधिकारिक तौर पर रीमेक है। कहानी 'कांजी विरुद्ध कांजी' नामक एक गुजराती मंच-नाटक पर आधारित है।

इस फिल्म के पहले पार्ट में मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी, गोविंद नामदेव, पूनम झावर, पूजा गुप्ता और महेश मांजरेकर के साथ परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे।

बर्थडे बॉय पंकज त्रिपाठी की शीर्ष तीन फिल्में और उनकी यादें
मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में अपने अब तक के सफर और उनके अब तक के करियर की तीन टॉप फिल्मों को लेकर बात की जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में जन्मे और पले-बढ़े पंकज ने साझा किया कि कैसे उनके परिवार और पड़ोस में किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध होंगे और यहां तक कि नेपाल से परे किसी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य की यात्रा करेंगे।

पंकज ने आईएएनएस को बताया, "मुझे याद है कि मेरी बहन की शादी थी, और शादी के दौरान परिवार के सभी सदस्य इकट्ठा हुए थे, एक ज्योतिषी ने मुझसे सबके सामने कहा, कि मैं दुनिया की यात्रा करूंगा और मैं एक ऐसे पेशे में रहूंगा जो मुझे ऐसा करने की अनुमति देगी।" "उन्होंने सोचा कि शायद मुझे नौकरी मिल जाएगी और मैं नेपाल चला जाऊँगा क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है और हमारे गाँव के कई लोग श्रमिक के रूप में नेपाल गए हैं। उन्होंने सोचा कि अगर मैं शेफ बन गया, तो मैं एक होटल में काम करूंगा, बड़ा होटल होगा मुझे एक अच्छी राशि का भुगतान करेगा और वह सब कुछ, वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ एक स्थिर, सुखी पारिवारिक जीवन की सेवा करेगा।"

2004 में अपने करियर की शुरूआत करते हुए, पंकज ने सिनेमा में अपनी सफलता हासिल करने से पहले वे कठिन समय से गुजरे और कई टेलीविजन शो किए। जब हमने उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा तीन कृतियों को चुनने के लिए कहा, तो पंकज ने उनके पीछे की सबसे अच्छी यादें साझा कीं, जिन्होंने इन सभी परियोजनाओं को इतना खास बना दिया।

पाउडर

यह 2010 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित एक टेलीविजन श्रृंखला थी। श्रृंखला एक अपराध थ्रिलर थी और पंकज ने मुंबई के ड्रग किंगपिन नावेद अंसारी का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि उन दिनों में, एक शो जो व्यापार, ड्रग्स आदि की दुनिया के अंधेरे पक्ष का खुलासा करता है, हमारे टीवी और सिनेमा में आज की तरह नहीं बनाया गया था। मेरे चरित्र नावेद को वास्तव में आलोचकों और सदस्यों द्वारा सराहा गया था। मुझे अन्य अभिनेताओं द्वारा देखा गया और उन्हें पता चला कि मैं अस्तित्व में हूं क्योंकि मैं अभिनय की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। हालाँकि, पंकज जब पीछे मुड़कर देखते है तो उन्हें लगता है कि वह अब नावेद की भूमिका को बेहतर तरीके से कर सकते है।

गुडगाँव

शंकर रमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बिजनेस टाइकून केहरी सिंह की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने जीवन के उस दौर को याद करते हुए पंकज ने कहा कि उस समय 2017 में, अपने करियर में मैं बहुत अनिश्चितता से गुजर रहा था। दिलचस्प बात यह है कि मेरा किरदार केहरी में एक अमीर व्यवसायी बनने का था, जो गाली-गलौज, शराबी आदि बन गया। हमारे निर्देशक शंकर सर एक बुद्धिमान व्यक्ति थे जिन्होंने मुझसे कहा कि पंकज स्क्रिप्ट आपका नक्शा है, अब आप चरित्र का निर्माण करें।' इसने मुझे इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया में अपना दिमाग लगाने के लिए प्रेरित किया।

न्यूटन

2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अमित मसुरकर ने किया था - जिसमें राजकुमार राव, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव थे। यह फिल्म 90वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म में भारतीय प्रवेश थी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, पंकज ने कहा कि जब फिल्म का प्रस्ताव मेरे पास आया, तो मैं एक टीवी श्रृंखला के लिए काम कर रहा था। यह काफी नीरस जीवन था जहां मैं अपना दोपहर का भोजन पैक करता, टीवी शो के सेट पर जाता, पूरी शूटिंग करता। मैं भावनात्मक रूप से लो महसूस कर रहा था। जब 'न्यूटन' मेरे पास आई, तो मुझे आत्मान सिंह का किरदार पसंद आया, मैं बहुत उत्साहित था, क्योंकि 40 दिनों के लिए, खुले आसमान के नीचे फिल्म की शूटिंग होनी थी।

जिसके बाद पंकज ने निर्देशक अमित और पटकथा लेखक के साथ, आत्मान सिंह के चरित्र को एक सनकी सरकारी अधिकारी से बदल कर देखने में थोड़ा अधिक सुखद और अधिक मानवीय बना दिया। अभिनेता आगामी फिल्मों '83' और 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे।

सक्षम लोगों को कमजोर लोगों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील कर रहे है पंकज त्रिपाठी
मुंबई, (आईएएनएस)| एक्टर पंकज त्रिपाठी का मानना है कि जिनके पास ताकत और क्षमता है, उन्हें आज पहले से कहीं ज्यादा दूसरों की मदद करने के कर्तव्य को निभाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए इस विषय पर अपने विचार जाहिर किए। पंकज ने कहा, '' यह हमारे लिए निस्वार्थ होने और किसी की भी मदद करने का समय है जिसे लगता है कि उन्हें इसकी आवश्यकता है। मेरा विश्वास करो, ऐसा करने से अच्छा लगेगा। दूसरों की देखभाल की देखभाल करिए। विशेष रूप से संकट के समय में। ''

उन्होंने कहा कि '' मानव समाज में, यह समान नहीं है। हममें से जिनके पास शक्ति और क्षमता है, उन्हें दूसरों की तलाश करने का कर्तव्य निभाना चाहिए,खासतौर से उनकी जिन्हें आज हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है।'' जैसे जैसे जीवन धीरे धीरे सामान्य होता जा रहा है, पंकज अपनी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। उनकी अगली रिलीज बहुप्रतीक्षित '83' है, जो रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बताती है। त्रिपाठी ने फिल्म में टीम के मैनेजर मान सिंह की भूमिका निभाई है, जिसमें रणवीर सिंह भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव के रूप में हैं।

वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और प्रतीक बब्बर भी हैं। उनकी अन्य परियोजनाओं में कृति सेनन अभिनीत 'मिमी' है, जो सरोगेसी पर बेस्ड है।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)