Web Series - Loktej

'पंचायत' के छह साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान
मुंबई, 03 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्राइम वीडियो आज तीन अप्रैल 2020 को 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के छह साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्राइम वीडियो ने इस खास मौके पर आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले 'सीजन 5' की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

वर्ष 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, 'पंचायत' लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95 प्रतिशत पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है,जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है।

सीजन 4 के उस ज़बरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

एकता कपूर की वेब सीरिज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद
मुंबई, 21 जनवरी (वेब वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद लंबे समय बाद टेलीविजन और डिजिटल दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं।

विनय आनंद इस बार एकता कपूर के चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज के लिए बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘एसीपी विक्रांत’ में नजर आने वाले हैं।

इसके निर्देशक अंकुर काक टकर हैं, जिनके निर्देशन में विनय आनंद अब भोजपुरी से लौट कर हिंदी के डिजिटल स्पेस में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज़ नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है। उन्होंने कहा है कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है।

विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक भी है और करियर के लिहाज़ से बेहद अहम भी। उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है कि वे एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज़ को भरपूर प्यार दें।

इस वेब सीरिज के सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘एसीपीविक्रांत’ में विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं। आमतौर पर रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे।

सूत्रों की मानें तो उनका किरदार इतना ग्रे और इंटेंस है कि यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इस सीरीज़ में उनके सामने टक्कर में होंगे टीवी के जाने-माने स्टार शरद मल्होत्रा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

इस सीरीज़ की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है, जिनकी स्क्रिप्ट को बेहद मजबूत और थ्रिल से भरपूर बताया जा रहा है।

‘महारानी 4’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार दिल्ली की राजगद्दी के लिए लड़ाई लड़ेंगी भारती देवी
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ‘महारानी 4’ के साथ एक बार फिर ओटीटी पर तूफान लाने के लिए तैयार हैं। इसका नया ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस सीजन में पहले से भी ज्यादा राजनीतिक षड्यंत्र देखने को मिल रहे हैं, लेकिन भारती देवी हार नहीं मानने वाली हैं, बल्कि दिल्ली की कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश करेंगी।

‘महारानी 4’ का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें इस बार भारती देवी अकेली नहीं, बल्कि अपने कुनबे के साथ दिख रही हैं। सीरीज में भारती सिंह की बेटी और बेटे की एंट्री हो चुकी है। भारती सिंह की बेटी का किरदार श्वेता प्रसाद ने निभाया है, जो मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इस बार भारती देवी दिल्ली की राजगद्दी यानी प्रधानमंत्री बनने की लड़ाई लड़ती दिखेंगी।

सीरीज में ट्विस्ट ये भी है कि 10 साल पुराने केस में भारती देवी को फंसाने की कोशिश की जाएगी। अब भारती देवी इन परिस्थितियों से कैसे लड़ती हैं, ये तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।

‘महारानी 4’ को सात नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये भी है कि सीरीज को बिहार चुनाव के दौरान स्ट्रीम करने का फैसला लिया गया। 6 नवंबर को बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव हैं और 7 नवंबर से दर्शक सीरीज को देख पाएंगे। ‘महारानी’ का हर सीजन बिहार की राजनीति पर बना है और बिहार चुनाव के दौरान सीरीज को रिलीज करना मेकर्स को फायदा पहुंचा सकता है।

बता दें कि ‘महारानी’ के तीनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पहले सीजन में भारती देवी अकेली सत्ता और अपने आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करती दिखीं थी, लेकिन अब उनका पूरा परिवार उनके साथ है, जो बिहार की राजनीति में उथल-पुथल लेकर आएगा। हालांकि भारती सिंह का बेटा बिहार का सीएम बनना चाहता है, ऐसे में भारती देवी अपने परिवार की अंदरूनी लड़ाई भी लड़ती दिखेंगी।

इस बार सीरीज में कुछ नए चेहरों को भी जोड़ा गया है। इस बार सीरीज में श्वेता बसु, प्रमोद पाठक, शार्दुल भारद्वाज, अमित सियाल, कनी कुसरुति और विनीत कुमार जैसे कलाकारों को भी शामिल किया गया है।

'चमक: द कन्क्लूजन' 4 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) थ्रिलर सीरीज 'चमक' का दूसरा और अंतिम भाग चार अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगा। इस सीरीज में 'ब्लैक वारंट' से सुर्खियों में आए परमवीर चीमा मुख्य भूमिका में हैं।

रोहित जुगराज द्वारा निर्मित और निर्देशित यह सीरीज काला (चीमा) नामक एक युवा महत्वाकांक्षी रैपर की कहानी है, जो कनाडा से पंजाब वापस आता है और तारा सिंह नामक एक महान गायक की हत्या का रहस्य उजागर करता है। तारा सिंह की एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चीमा ने कहा कि शो के नए सीजन में उनका किरदार अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पहले से कहीं ज्यादा दृढ़ संकल्पित दिखाई देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सीजन सिर्फ हिसाब बराबर करने के बारे में नहीं है, बल्कि संगीत और शक्ति के जरिए न्याय मांगने के बारे में है। असली सवाल यह है कि क्या काला को वह सब मिलेगा जो वह चाहता है, या बदला लेने की उसकी भूख उसे सबसे ज्यादा मायने रखने वाली चीज से वंचित कर देगी?’’

जुगराज ने कहा, ‘‘संगीत हमेशा से चमक की आत्मा रहा है और दूसरे सीज़न में यह काला के बदले की यात्रा की धड़कन बन जाता है। हर धड़कन, गीत और लय उसके दर्द, क्रोध और दृढ़ संकल्प को बढ़ाती हैं। ’’

इस सीरीज़ का निर्माण गीतांजलि मेहलवा चौहान, जुगराज और सुमीत दुबे ने किया है। ‘चमक’ में मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल भी एक विशेष भूमिका में हैं।

इसमें मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह भी हैं।

2024 जियो स्टूडियोज के लिए रहा जबरदस्त, स्काई फोर्स की सफलता
मुंबई, 05 मार्च (वेब वार्ता)। “आर्टिकल 370”, “लापता लेडीज”, “शैतान”, “स्त्री 2” और “सिंघम अगेन” जैसी ब्लॉकबस्टर हिट के साथ 2024 में असाधारण प्रदर्शन करने के बाद, जियो स्टूडियोज 2025 में भी इस सफलता की नई कहानी लिखने को तैयार है।

“स्काई फोर्स” की सफलता से 2025 की शुरुआत करने के बाद, जियो स्टूडियो ने आठ नए ओटीटी रिलीज का दावा किया है। सूची में सबसे पहले सान्या मल्होत्रा की बहुचर्चित “मिसेज” है।

मलयालम फिल्म “द ग्रेट इंडियन किचन” की कहानी एक नवविवाहित महिला की कहानी है जो प्रतिगामी पितृसत्तात्मक परंपराओं को झेलते हुए आगे बढ़ती है। इस प्रोजेक्ट में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म हमारे समाज में व्याप्त प्रचलित पितृसत्तात्मक मानसिकता पर एक बड़ी ऑनलाइन बहस छेड़ने में कामयाब रही है।

“मिसेज” का प्रीमियर मेलबर्न के 2024 भारतीय फिल्म महोत्सव में हुआ और इसे न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर 7 फरवरी, 2025 को जी5 पर हुआ।

अगली फिल्म “धूम धाम” है जिसमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं, यह ड्रामा एक बेमेल जोड़े की कहानी है, जिसे अपनी शादी की रात एक अप्रत्याशित साहसिक कार्य पर जाने के लिए मजबूर किया जाता है। “धूम धाम” 14 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।

इस सूची में “द स्टोरीटेलर” भी शामिल है, जो सत्यजीत रे की विरासत को एक बेहतरीन श्रद्धांजलि है। सत्यजीत रे की लघु कहानी “गोलपो बोलिए तारिणी खुरो” पर आधारित यह नाटक मौलिकता बनाम साहित्यिक चोरी के बारे में बात करता है।

अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी “द स्टोरीटेलर” में परेश रावल, आदिल हुसैन और रेवती ने शानदार अभिनय किया है।

प्यार में दूसरे मौके की दिल को छू लेने वाली खोज “कौशलजी बनाम कौशल” भी इस सूची का हिस्सा है। सीमा देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य कलाकार आशुतोष राणा, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार हैं।

इसके अलावा, जियो स्टूडियोज ने “हिसाब बराबर”, “बॉबी ऋषि की लव स्टोरी”, “स्वीट ड्रीम्स” और “दिल दोस्ती डॉग्स” भी लॉन्च किए हैं।

ये सभी फिल्में न केवल चार्ट में शीर्ष पर हैं, बल्कि ऑरमैक्स रिपोर्ट में भी शीर्ष पर हैं। आठ से ज्यादा फिल्मों के लॉन्च की घोषणा और भविष्य में इसकी तादाद में इजाफा करने के इरादे के साथ, स्टूडियो ने विविध दर्शकों तक पहुंच बनाने का वादा भी किया है।

तेनाली रामा की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती: लच्छम्मा को बचाने के लिये लगाया सबकुछ दांव पर
मुंबई, 04 मार्च (वेब वार्ता)। सोनी सब के शो तेनाली रामा के आनेवाले एपिसोड में तेनालीरामा को काफी चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा।

सोनी सब का शो तेनाली रामा अपनी रोमांचक कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है, जिसमें प्रतिभाशाली कृष्ण भारद्वाज ने प्रसिद्ध दरबारी कवि और चतुर रणनीतिकार तेनाली रामा की भूमिका को जीवंत किया है। हाल के एपिसोड्स में तेनाली रामा और तथाचार्य (पंकज बेरी) जब रक्त पुष्प की खोज कर रहे होते हैं, तब खुद को एक विशाल चट्टान के नीचे फंसा पाते हैं। इसी दौरान, लच्छम्मा (आरिया सकारिया) की हालत बिगड़ती जा रही है।

आने वाले एपिसोड्स में तेनाली रामा, लच्छम्मा को बचाने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। लच्छम्मा ने ही बहादुरी से गिरगिट राज (सुमित कौल) के घातक जाल से विजयनगर को बचाया था। हालांकि, इस मिशन में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी बुद्धिमत्ता की सबसे कठिन परीक्षा होती है। तथाचार्य, धनी और मनी के साथ मिलकर, तेनाली को पांच कठिन चुनौतियों को पार करना होगा ताकि वह रक्त पुष्प प्राप्त कर सके।जो लच्छम्मा को बचाने का एकमात्र उपाय है। इसी दौरान, गिरगिट राज और राजा कृष्णदेवराय (आदित्य रेडिज) के बीच जबरदस्त टकराव होता है, जहां गिरगिट राज अपनी काली शक्तियों का इस्तेमाल कर राजा पर हावी होने की कोशिश करता है।

राजा पूरी ताकत से अपने राज्य की रक्षा करने का प्रयास करते हैं, लेकिन समय उनके हाथ से फिसलता जा रहा है। जब तेनाली और उनके साथी आखिरकार रहस्यमयी उद्यान तक पहुंचते हैं, तब उन्हें एक बड़ा झटका लगता है।रक्त पुष्प वहां से गायब हो चुका है! इस नाजुक घड़ी में तेनाली को अपनी अद्वितीय बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करना होगा ताकि वह इस रहस्य से पर्दा उठा सके। यहां तक कि पहेली हल करने और दुर्लभ पुष्प को पाने के बाद भी समय तेज़ी से निकलता जा रहा है और हर एक पल कीमती हो जाता है।

तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्ण भारद्वाज ने कहा, यह कहानी तेनाली रामा की बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। रक्त पुष्प की खोज का सफर कई बाधाओं से भरा हुआ है, जो सिर्फ उनकी चतुराई ही नहीं बल्कि उनकी इच्छाशक्ति की भी परीक्षा लेता है। गिरगिट राज और राजा कृष्णदेवराय के बीच की लड़ाई इस मिशन को और भी रोमांचक बनाती है। आने वाले एपिसोड्स में, दर्शक तेनाली को समय के खिलाफ दौड़ते हुए देखेंगे, पहेलियों को हल करते हुए और जादुई बाधाओं को पार करते हुए,सिर्फ लच्छम्मा को बचाने के लिए। यह एक बेहतरीन कहानी है, जिसमें रोमांच और बुद्धिमानी का शानदार मेल देखने को मिलेगा। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह ट्रैक बेहद पसंद आएगा।

तेनाली रामा, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

आश्रम 3 पार्ट 2 में चंदन रॉय सान्याल ने भोपा स्वामी के रूप में सबका दिल जीत लिया
मुंबई, 04 मार्च (वेब वार्ता)। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने वेबसीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 में भोपा स्वामी के रूप में सबका दिल जीत लिया है। चंदन रॉय सान्याल ने आश्रम 3 पार्ट 2 में भोपा स्वामी के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया है।

आश्रम 3 पार्ट 2 में और भी ट्विस्ट और ड्रामा आने के साथ, भोपा स्वामी का किरदार और भी मज़बूत हो गया है। भोपा स्वामी तेज़ दिमाग, तीव्र उपस्थिति और बाबा निराला के प्रति अटूट निष्ठा के साथ-साथ उनकी अपनी छिपी हुई योजनाएँ उन्हें सीरीज़ के सबसे रोमांचक किरदारों में से एक बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर चंदन रॉय सान्याल की तारीफों का दौर जारी है। उनकी बेहतरीन एक्टिंग की लगातार तारीफ हो रही है।चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर इस सीजन के मुख्य कलाकार रहे।उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है।

भोपा स्वामी के रूप में चंदन रॉय सान्याल सिंहासन के पीछे छिपी छाया की तरह हैं, उनकी वफ़ादारी लाजवाब है, उनकी चालाकी बेजोड़ है। दासता और बर्बरता के बीच झूलने की उनकी क्षमता ने कहानी में एक अलग स्तर जोड़ दिया है।

चंदन रॉय सान्याल ने एक बार फिर अपने किरदार को दिलचस्प बनाए रखते हुए दमदार अभिनय किया है।भोपा स्वामी की वफ़ादारी, उनकी शक्ति और उनकी महत्वाकांक्षाओं के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की चंदन की क्षमता ने कहानी को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।

अपने किरदार के लिए मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए चंदन ने कहा, “भोपा स्वामी एक ऐसा किरदार है जिसे मैंने सालों से जिया है और महसूस किया है। आपकी कड़ी मेहनत के लिए प्यार उसे निभाने के हर पल को और भी खास बना देता है। मैं इस सफ़र के लिए आभारी हूँ, और अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है!”

मिर्जापुर के मुन्ना भैया की लोकप्रियता और बोनस एपिसोड का धमाकेदार आगमन
मिर्जापुर, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी वेब सीरीज है जिसने भारतीय दर्शकों के बीच बेजोड़ लोकप्रियता हासिल की है। क्राइम ड्रामा, एक्शन और डायलॉग्स की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ, इस सीरीज ने अपने पहले सीज़न से ही दर्शकों को बांधे रखा। मिर्जापुर का तीसरा सीज़न 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ, और दर्शकों ने इसे भी हाथों-हाथ लिया। लेकिन क्या आप सोचते हैं कि मिर्जापुर 3 का सफर खत्म हो गया? तो आपके लिए एक बड़ी सरप्राइज खबर है।

मिर्जापुर का इतिहास:

मिर्जापुर की शुरुआत 2018 में हुई, और तब से यह शो भारतीय वेब सीरीज की दुनिया में एक मील का पत्थर बन चुका है। यह शो एक काल्पनिक शहर मिर्जापुर की कहानी है, जहां सत्ता, अपराध, और हिंसा का राज चलता है। पहले दो सीज़न में, दर्शकों ने मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा), गुड्डू भैया (अली फज़ल), और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) जैसे दमदार किरदारों के साथ एक जबरदस्त सफर तय किया। मुन्ना भैया का किरदार, जो एक निर्दयी और बेरहम नेता के रूप में उभरा, सीरीज का मुख्य आकर्षण था।

https://www.instagram.com/p/C_QAA9Dy18p/

मुन्ना भैया की वापसी:

हालांकि, मिर्जापुर के तीसरे सीजन में मुन्ना भैया की गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश किया था, क्योंकि दूसरे सीजन के अंत में गुड्डू भैया ने उन्हें गोली मार दी थी। लेकिन अब फैंस के लिए एक शानदार खबर आई है - मुन्ना भैया वापसी कर रहे हैं! हां, मिर्जापुर 3 में एक बोनस एपिसोड के जरिए मुन्ना भैया का किरदार फिर से दर्शकों के सामने आएगा।

आज, 30 अगस्त को, इस बोनस एपिसोड का पहला लुक जारी किया गया, जिसमें दिव्येंदु शर्मा ने अपने मशहूर डायलॉग्स के साथ वापसी की घोषणा की। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास संदेश दिया, "हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया।" इस क्लिप ने फैंस में उत्साह की लहर पैदा कर दी है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा जोरों पर है।

दिव्येंदु शर्मा की दीवानगी:

दिव्येंदु शर्मा की लोकप्रियता न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छा गई है। स्कॉटलैंड में एक शूटिंग के दौरान ब्राजील की कुछ लड़कियों ने उन्हें पहचान कर वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों से मिलवाया, जो मिर्जापुर की व्यापक लोकप्रियता का प्रमाण है।

मिर्जापुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो क्रांति शुरू की थी, वह आज भी बरकरार है। मुन्ना भैया की वापसी ने दर्शकों में नया उत्साह भर दिया है, और यह बोनस एपिसोड निश्चित रूप से मिर्जापुर के प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा साबित होगा।

वेब सीरीज 'स्कैम' के तीसरे पार्ट में हंसल मेहता बताएंगे सुब्रत रॉय की कहानी
धमाकेदार वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ और ‘स्कैम 2003’ के बाद निर्देशक हंसल मेहता सुब्रत रॉय के घोटाले की कहानी बताने जा रहे हैं। 2010 में सामने आया यह 25 हजार करोड़ रुपये का घोटाला था। हंसल मेहता इस वेब सीरीज में सहारा के सुब्रत रॉय घोटाले पर टिप्पणी करेंगे। कुछ महीने पहले लंबी बीमारी के बाद सुब्रत रॉय का निधन हो गया था।

हंसल मेहता ने वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता का स्टॉक मार्केट घोटाला और ‘स्कैम 2003’ में अब्दुल तेलगी का स्टांप पेपर घोटाला दिखाया था। इन घोटालों की उत्पत्ति, इसके दायरे, घोटालों के कारण होने वाले राजनीतिक नतीजों पर प्रकाश डाला गया। अब हंसल मेहता सुब्रत रॉय के घोटाले की कहानी बताने जा रहे हैं। हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए घोटालों की अगली सीरीज का ऐलान किया।

हंसल मेहता ने इस वेब सीरीज का पोस्टर लॉन्च किया। यह वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी। हंसल मेहता ने अपनी वेब सीरीज का नाम ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ रखा है। हंसल मेहता की आने वाली वेब सीरीज स्कैम 2010 तमल बंदोपाध्याय की किताब ‘सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी’ पर आधारित है। सुब्रत रॉय पर 25 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप है।

सुब्रत रॉय सहारा ग्रुप ऑफ बिजनेस के संस्थापक थे। यह किताब सुब्रत रॉय के खिलाफ चिट-फंड धांधली से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों से संबंधित है। सुब्रत रॉय को निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रॉय दो साल से अधिक समय तक जेल में रहे। बाद में उन्हें 2016 में पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

'हीरामंडी' में ओरल सेक्स सीन के बारे में पत्नी को नहीं बता पाए शेखर सुमन
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर शेखर सुमन ने मल्लिकाजन का किरदार निभाने वाली मनीषा कोइराला के साथ ओरल सेक्स सीन किया है। इस सीन को लेकर शेखर ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस सीन को शूट करने के बाद वह अपनी पत्नी को यह नहीं बता पाए कि उस दिन क्या शूट किया गया था।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में शेखर ने कहा, “दर्शक धीरे-धीरे इस सीन के दर्द को समझने लगे हैं। इसमें नवाब की स्थिति ख़राब हो गई और वह अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा खोने लगा, क्योंकि उसके साम्राज्य पर अंग्रेज़ों का कब्ज़ा हो गया था। उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। लोग धीरे-धीरे इस सीन को समझ रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं, क्योंकि इसमें नवाब का दर्द छिपा है। इससे पता चलता है कि उस पर किस तरह की परिस्थिति थोपी गई है।

ओरल सेक्स सीन के बारे में शेखर ने कहा “जिस दिन यह सीन शूट हुआ, उस दिन वह पत्नी अलका को नहीं बता पाए कि सेट पर क्या शूट हुआ था। जब मैं शूटिंग से वापस आया तो पत्नी ने सीन के बारे में पूछा लेकिन मैं बिल्कुल भी बताने लायक नहीं था।”

शेखर सुमन ने कहा कि शूटिंग के दिन ही भंसाली को यह सीन करने का आइडिया आया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या आप इस सीन को करने में सहज हैं। शेखर सुमन ने ये भी कहा कि इस सीन को करने के बाद भंसाली ने सभी की तारीफ की।

'लस्ट स्टोरीज-2' का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रोल ने दर्शकों का दिल जीता
‘लस्ट स्टोरीज’ की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इस सीरीज में दर्शकों को नौ दिग्गज अभिनेता, चार मशहूर निर्देशक और चार नई कहानियां देखने को मिलेंगी। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज-2’ के ट्रेलर की शुरुआत नीना गुप्ता द्वारा अपनी पोती को सलाह देने से होती है। कार खरीदते समय हम टेस्ट ड्राइव लेते हैं, तो शादी से पहले टेस्ट ड्राइव क्यों नहीं? वह कुछ इस तरह बात करती नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रोमांस सबका ध्यान खींच रहा है। साथ ही एक्ट्रेस काजोल को सीरीज में देखना फैंस के लिए सुखद सरप्राइज है।

फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में चार कहानियां नजर आएंगी। कहानियों का निर्देशन आर बाल्की, सुजॉय घोष, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और कोंकणा सेन शर्मा ने किया है। विजय वर्मा और तमन्नाह भाटिया के साथ, काजोल, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाते हैं। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने किया है।

लस्ट स्टोरीज के पहले सीज़न में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। अब ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में काजोल, नीना गुप्ता और विजय वर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के टीजर को कैप्शन देते हुए लिखा, “क्या आप पहली नजर में लस्ट में विश्वास करते हैं? क्योंकि हम फिर से एक नई कहानी और नए कलाकारों के साथ कमर कस रहे हैं।”

मनोरंजन : शर्लक होम्स की भूमिका में नजर आएंगे केके मेनन, रणवीर शौरी बनेगे वाटसन
आर्थर कॉनन डायल की शर्लक होम्स की कहानियाँ विश्व साहित्य में लोकप्रियता के चरम पर हैं। इससे कई नाटक और फिल्में भी बन चुकी हैं। अब शर्लक होम्स की मूल सीरीज का भारतीय संस्करण तैयार हो रहा है। शर्लक होम्स की भूमिका बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता केके मेनन निभाएंगे।

वाटसन की भूमिका में ये अभिनेता

आपको बता दें की शर्लक होम्स और उनके सहयोगी वाटसन का चरित्र भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस रोल के लिए अभिनेता रणवीर शौरी को चुना गया है। इस सीरीज का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी करेंगे। उन्होंने इससे पहले पंकज त्रिपाठी की 'शेरदिल दी पिलबिट सागा' और तापसी पन्नू की 'शाबास मिठू' का निर्देशन किया है।

केके मेनन को देखना आकर्षण का केंद्र

यह श्रृंखला विशेष रूप से केके मेनन के प्रशंसकों के लिए एक एक उपहार के रूप होगा। यहां तक ​​कि हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फर्जी' में भी के के मेनन के अभिनय की सभी कलाकारों से ज्यादा तारीफ की गई है।