Anupam Kher - Loktej

अनुपम खेर ने करीना कपूर के साथ साझा की यादें, बताया 'बेहतरीन अभिनेत्री'
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) अभिनेता अनुपम खेर ने विमान में अभिनेत्री करीना कपूर खान से हुई मुलाकात की तस्वीरें रविवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा करते हुए उनकी अभिनय यात्रा की सराहना की।

खेर ने अभिनेत्री की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने जान मोहम्मद की भूमिका निभाई थी।

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 25 साल पहले जेपी दत्ता के सेट पर पहली मुलाकात से लेकर अब तक उन्होंने करीना को एक बेहद परिपक्व और शालीन अभिनेत्री के रूप में उभरते देखा है।

उन्होंने कहा कि आज भी करीना के अंदर अच्छे किरदारों के लिए वही पुरानी 'भूख' और सादगी बरकरार है।

साल 2000 में आई 'रिफ्यूजी' करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म थी।

खेर ने करीना के व्यक्तित्व और उनकी गर्मजोशी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘सहज व्यक्तित्व’ बताया और उनके परिवार के सुखद भविष्य की कामना की।

तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों ने लुटाया अनुपम खेर पर प्यार, मंच से अभिनेता की एक्टिंग नेकिया मोहित
मुंबई, 06 दिसंबर (वेब वार्ता)। चार दशकों से लगातार अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता अनुपम खेर आज भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।

एक्टर का जलवा सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं, अब थिएटर में भी चल रहा है। थिएटर से ही अपनी कला को निखारने वाले अनुपम खेर को दोबारा स्टेज पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं और खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। इतना सम्मान पाकर अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

अभिनेता अनुपम खेर अपने जीवन पर आधारित नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ को अलग-अलग थिएटर में परफॉर्म कर रहे हैं। अब उन्होंने बेंगलुरु में अपना शो किया, जहां अभिनेता की एक्टिंग देखकर फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाई। अभिनेता ने इन पलों को अपने कैमरे में कैद कर लिया है।

अपने इंस्टाग्राम पर शो की झलकियां शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “लगातार बजती तालियां, कल रात मेरे नाटक “कुछ भी हो सकता है” में दर्शकों की क्या ही शानदार उपस्थिति थी।

जीवंत, गर्मजोशी से भरे और उदारता से परिपूर्ण दर्शकों का दिल से धन्यवाद। मैं उन सभी अद्भुत लोगों का भी दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने नाटक में पूरी भागीदारी निभाई।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि अनुपम खेर को मंच पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं और उनकी एक्टिंग को खूब सराह रहे हैं। इससे पहले अनुपम खेर ने एक और वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे इसी शो से पहले नर्वस दिखे थे।

उन्होंने वीडियो में कहा था, “मैं अपना शो ‘कुछ भी हो सकता है’ करने जा रहा हूं। घबराहट, टेंशन और नर्वसनेस पूरी तरह से हावी है, लेकिन शो तो करना पड़ेगा क्योंकि लोगों ने टिकटें खरीद रखीं हैं। इसलिए मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजिए, जिससे मैं शो को अच्छे तरीके से कर पाऊं।”

बता दें कि अनुपम खेर फिल्मों में सक्रिय होने के साथ अब मंच पर भी अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। अभिनेता खुद का एक्टिंग स्कूल “एक्टर प्रिपेयर्स” भी चलाते हैं, जहां वे नए कलाकारों को एक्टिंग के गुण सिखाते हैं।

अभिनेत्री सेलीना जेटली ने भी अनुपम खेर के स्कूल “एक्टर प्रिपेयर्स” से ही एक्टिंग सीखी थी और दो महीने के कोर्स के दौरान उन्हें पहली फिल्म मिली थी।

अपनी पहली फिल्म में मैं जितना बेचैन था, आज भी उतना ही बेचैन हूं: अनुपम खेर
मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उम्र के साथ-साथ अभिनय के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ है। उन्होंने इस पेशे की तुलना समुद्र से करते हुए कहा कि अभिनय की दुनिया इतनी विशाल और गहरी है कि चाहे आप कितना भी कुछ ले लें, हमेशा और भी बहुत रह जाता है।

500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके खेर ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैं आज भी उतना ही बेचैन हूं जितना अपनी पहली फिल्म में था। मेरी उम्र के कई अभिनेताओं ने जीवन के उत्साह को त्याग दिया है और वे खुद को अधिक उम्र का या अधिक अनुभवी समझने लगे हैं। लेकिन यह एक ऐसा पेशा है जो समुद्र के जैसा है - आप इसमें से कितना भी पानी निकाल लें, फिर भी बहुत कुछ बचा ही रहेगा। और जीवन के प्रति मेरा नजरिया भी यही है।"

अपने असीम उत्साह के बारे में पूछे जाने पर खेर ने कहा, "मैं अपना जीवन पूरी तरह से जीता हूं और इसके लिए उत्साही होना आवश्यक है। उम्र ने मुझे स्थिर नहीं होने दिया है।"

अभिनेता ने कहा कि वह अमेरिकी अभिनेता-फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड और वुडी एलन के साथ-साथ भारतीय सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों से प्रेरणा लेते हैं और सिनेमा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हैं।

भूमिकाओं और फिल्मों के चयन के संदर्भ में खेर ने कहा कि वह जानबूझकर वृद्ध पात्रों वाली कहानियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिनमें "शिव शास्त्री बलबाओ", "द सिग्नेचर", "विजय 69" और "तन्वी: द ग्रेट" शामिल हैं।

खेर इन दिनों अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन उनके पुराने फिल्म निर्माता दोस्त सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी भी हैं।

खेर ने कहा, "मैं अगले महीने अपनी 550वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाला हूं। यह आश्चर्यजनक है कि ईश्वर और दर्शक मुझ पर कितने दयालु रहे हैं।"

अभिनेता 56वें ​​भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के अवसर पर बोल रहे थे, जहां उनकी चार फिल्में प्रदर्शित की गईं। इनमें अंग्रेजी भाषा की ड्रामा "कैलोरी", उनकी 1994 की प्रशंसित रोमांटिक फिल्म "1942: ए लव स्टोरी", उनके निर्देशन में बनी फिल्म "तन्वी: द ग्रेट" और विवेक अग्निहोत्री की "द बंगाल फाइल्स" शामिल हैं।

अभिनेता ने कहा कि वह "खोसला का घोसला 2" पर काम शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं और जल्द ही एक और फिल्म का निर्देशन करने के लिए भी उत्सुक हैं।

अनुपम खेर ने तीन किरदारों का लुक किया शेयर, ‘अपनी काबिलियत का एहसास कराते रहना चाहिए’
मुंबई, 09 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी काबिलियत की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तीन अलग-अलग किरदारों की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और सरदार के किरदारों में नजर आ रहे हैं।

अनुपम ने तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा को सराहा। उन्होंने लिखा, “तीन किरदार- एक कलाकार!! कभी-कभी खुद को और कुछ दूसरे लोगों को भी अपनी काबिलियत का एहसास कराते रहना चाहिए! अच्छा लगता है! जय हो!”

इस संदेश के जरिए उन्होंने न केवल अपनी कला को प्रदर्शित किया, बल्कि आत्मविश्वास और मेहनत के महत्व को भी रेखांकित किया। प्रशंसक उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें पद्मश्री व पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में हैं ‘सारांश’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘खोसला का घोसला’, और ‘हम आपके हैं कौन’।

सफल फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है, जिनमें ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ और ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ शामिल हैं। इसके अलावा, वे एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ के संस्थापक भी हैं, जहां वे नए कलाकारों को तराशते हैं।

अनुपम खेर की आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘द इंडियन हाउस फिल्म’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के अलावा निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर भी दिखेंगे।

अभी तक फिल्म का पोस्टर ही सामने आया है लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा, वह सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई, 23 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने दर्शकों से इस फिल्म को दूसरा मौका देने की अपील की।

यह फिल्म 26 सितंबर को लगभग 17 शहरों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए, क्योंकि कई बार यह पहली बार से कहीं बेहतर साबित होता है।

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपनी जिंदगी का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्म ‘सारांश’ की शूटिंग शुरू होने के 10 दिन पहले निकाल दिया गया था और उनकी जगह संजीव कुमार को लिया गया था।

अभिनेता ने कहा, “मैंने महेश भट्ट के पास जाकर बहस की और अपनी मेहनत के दम पर दूसरा मौका हासिल किया। आज 40 साल से अधिक समय से मैं फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हूं और 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका हूं। इस अनुभव के आधार पर मैं ‘तन्वी द ग्रेट’ को दोबारा रिलीज करने के फैसले को दूसरा मौका देना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “‘तन्वी द ग्रेट’ पहली बार रिलीज होने पर कुछ दर्शकों की नजरों से छूट गई थी। कई लोगों को यह पता ही नहीं चला कि यह फिल्म कब आई और कब चली गई। हालांकि, जिन्होंने इसे देखा, उन्होंने इसकी तारीफ की।

फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर मिला, न्यूयॉर्क में इसे प्रदर्शित किया गया और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियों ने इसे देखा और सराहा।”

अनुपम का कहना है कि उनके पूरे करियर में उन्हें किसी फिल्म की इतनी तारीफ नहीं हुई, जितनी इस फिल्म को मिली है। अनुपम ने कहा कि फिल्म भारतीय सेना की शौर्यता, दादा-पोती के खूबसूरत रिश्ते और मां-बेटी के प्रेम को दर्शाती है। यह कहानी एक मां की उस प्रेरणा की है, जो अपनी बेटी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है।

शुभांगी के अभिनय पर अनुपम ने कहा, “मैं यह एक निर्देशक के तौर पर नहीं, बल्कि एक शिक्षक के तौर पर कह रहा हूं कि शुभांगी ने इस किरदार के लिए जबरदस्त मेहनत की है।”

‘टाइम सिर्फ तस्वीर में रुकता है, जिंदगी में नहीं’, अनुपम खेर के पोस्ट ने किया फैंस को मोटिवेट
मुंबई, 01 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जीवन का फलसफा शेयर करते रहते हैं। 70 वर्षीय अभिनेता ने ऐसी ही एक और फोटो शेयर कर अपने फैंस को जीवन का मूल मंत्र दिया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जो कैप्शन लिखा, उसमें उन्होंने समय की अहमियत बताते हुए एक सीख दी। उन्होंने जो मैसेज दिया, वह दिल को छू जाता है और सोचने पर मजबूर कर देता है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की, जो शांति और ठहराव का अहसास कराती है। तस्वीर में वह एक बड़ी सी घड़ी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता बेहद क्लासिक और शालीन अंदाज में एक ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे से झलक रहा है।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1962402886694182991

अनुपम खेर ने फोटो पर कैप्शन लिखा, “टाइम सिर्फ घड़ी के साथ ली गई तस्वीर में रुकता है! जिंदगी में नहीं! सो चलते रहो और कुछ करते रहो! उन्होंने कैप्शन का जरिए जीवन की सबसे बड़ी सीख दी, जो किसी भी व्यक्ति को कामयाबी पाने में मददगार साबित हो सकती है। एक्टर अनुपम खेर ने

बहुत ही सादगी से समझाया कि जीवन रुकता नहीं है। भले ही हम थक जाएं, हम रुकना चाहें, लेकिन समय कभी नहीं रुकता। इसलिए हमें भी चलते रहना चाहिए, कुछ करते रहना चाहिए, क्योंकि ठहराव सिर्फ तस्वीरों में ही होता है, जिंदगी में नहीं।

अनुपम खेर की इस पोस्ट पर फैंस ने भी दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दी। कुछ लोगों ने लिखा, “आपकी हर बात प्रेरणा देती है!” वहीं कुछ लोगों ने उनके स्टाइल की तारीफ की। यूजर्स ने कहा, ”आपकी बातें सीधे दिल में उतर गई हैं।” एक यूजर ने लिखा, ”मैंने आपका कैप्शन कॉपी कर लिया है, अपने पोस्ट में इस्तेमाल करूंगा।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आप शानदार एक्टर हैं और बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी।”

किरण खेर और अनुपम खेर की शादी के 40 साल पूरे, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए जताया प्यार
मुंबई, 26 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के अनुभवी कलाकार अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए भावुक पोस्ट लिखकर अपने रिश्ते की गहराई और लंबी साझेदारी को याद किया।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में किरण खेर को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, “डियर किरण! 40वीं सालगिरह मुबारक। लगता है जैसे एक पूरी जिंदगी साथ बिता दी है। पहले 10 साल की दोस्ती और फिर 40 साल की शादी। हमने मिलकर कई मुश्किलें झेली हैं लेकिन हमेशा
गरिमा, समझदारी और प्यार से हर वक्त को पार किया।”

उन्होंने एक पुराना किस्सा भी साझा किया, जब किरण खेर बीमार थीं और उन्हें टीवी सीरीज ‘आउटलैंडर’ बहुत पसंद थी। अनुपम ने लंदन में अपनी एजेंट की मदद से शो के लीड एक्टर्स कैट्रियोना बाल्फ़ और सैम ह्यूगन से एक पर्सनल वीडियो मैसेज मंगवाया था, जो किरण को ‘गेट वेल सून’ कह रहे थे। अनुपम ने वही वीडियो सालगिरह पर फिर शेयर करते हुए लिखा कि शायद आज भी यह वीडियो किरण के चेहरे पर मुस्कान ले आए।

वहीं, किरण खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे सबसे अच्छे दोस्त और जीवन साथी। मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल तुम्हारे साथ ही बीते हैं। हमने साथ में दुनिया देखी, खूब हंसे और हर लम्हे का
आनंद लिया। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।”

किरण और अनुपम की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी, जहां दोनों थिएटर से जुड़े थे। कुछ सालों बाद दोनों की कोलकाता में एक प्ले के दौरान फिर से मुलाकात हुई, और वहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। किरण ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी।

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ये कलाकार भी पर्दे पर निभा चुके हैं ‘बापू’ का किरदार
मुंबई, 17 अगस्त (वेब वार्ता)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ का ट्रेलर शनिवार को जारी हो चुका है। डायरेक्ट एक्शन डे पर बनी फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में हैं।

इतिहास और अन्य विषयों पर बनी फिल्मों में कई एक्टर राष्ट्रपिता की भूमिका निभा चुके हैं। इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य कई एक्टर्स का नाम शामिल है।

15 अगस्त के खास मौके पर मेकर्स ने अनुपम खेर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें वह बापू के प्रतिष्ठित किरदार में दिख रहे हैं। यह फिल्म साल 1946 के दंगों और डायरेक्ट एक्शन डे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर पेश करती है।

ट्रेलर में अनुपम खेर के सामने आए किरदार की झलक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी कई अभिनेताओं ने सिल्वर स्क्रीन पर महात्मा गांधी की भूमिका को जीवंत किया है।

दर्शन जरीवाला ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘गांधी: माय फादर’ में मुख्य किरदार निभाया था। फिरोज अब्बास खान की फिल्म गांधी जी और उनके बेटे हरिलाल के मुश्किल भरे रिश्ते पर केंद्रित थी। जरीवाला को इस किरदार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

संजय दत्त, अरशद वारसी की फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में दिलीप प्रभवलकर ने महात्मा गांधी के किरदार को पर्दे पर पेश किया था। साल 2006 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म में गांधी जी की काल्पनिक छवि को पर्दे पर उतारा गया था। उन्होंने मुन्ना भाई को ‘गांधीगिरी’ के जरिए अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

साल 2000 में आई फिल्म ‘हे राम’ में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने गांधी की भूमिका निभाई थी। कमल हासन की फिल्म भारत के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। शाह के गुजराती लहजे और अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें रजित कपूर ने गांधी की भूमिका निभाई थी। श्याम बेनेगल की इस फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षों के सफर को दर्शाया। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

इस लिस्ट में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले का नाम शामिल है, जिन्होंने 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा के किरदार को निभाया था। रिचर्ड एटेनबरो की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत तक के सफर और स्वतंत्रता आंदोलन को बखूबी पर्दे पर पेश किया गया है। किंग्सले को इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था।

सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी से मिले अनुपम खेर, भेंट किया विशेष उपहार
मुंबई, 27 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी से मुलाकात की और उनकी बहादुरी व सेना की सराहना की। इस मुलाकात में उन्होंने कर्नल सोफिया को अपनी एक किताब को तोहफे के तौर पर दिया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफिया को एक किताब देते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर – हाल ही में मैं कर्नल सोफिया से मिला और उनसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई, साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा है। मैंने उन्हें अपनी किताब भेंट की। सोफिया भारतीय सेना के शान, साहस और गरिमा का प्रतीक हैं। आपके स्नेह और प्रशंसा के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में एक अधिकारी हैं। वह पहली महिला हैं जिन्होंने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के दस्ते का नेतृत्व किया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना की मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था।

वहीं, अनुपम खेर अपनी नई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के बाद दिल्ली में भी अभिनेता और फिल्ममेकर अनुपम खेर की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए घोषणा की कि फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। प्रभावशाली कहानी के साथ यह फिल्म एक युवा लड़की तन्वी की प्रेरणादायक कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। तन्वी की कहानी भावनात्मक और प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करें, देशभक्ति की भावना जगाएं, और राष्ट्र की चेतना को जागृत करें। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म तन्वी द ग्रेट, अनुपम खेर ने कहा हमारे लिये गर्व का पल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिल्म तन्वी द ग्रेट देखना उनके लिये गर्व का पल है। फिल्म तन्वी द ग्रेट की खास स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुई।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल हुई, जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी शामिल थे। अनुपम खेर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह हमारे लिए गर्व का सबसे बड़ा पल था कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने हमारी फिल्म देखी और अंत में उसकी सराहना की।

यह एक सपना सच होने जैसा था। एक निर्देशक के तौर पर देश के सबसे बड़े पद से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए सच में कुछ भी हो सकता है वाला पल है।

बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘तन्वी द ग्रेट’ की टीम के लिए एक गर्वभरा और विनम्र करने वाला लम्हा… जब देश की राष्ट्रपति ने हमारी फिल्म देखी और तारीफ़ की। ये बहुत ही खास और दुर्लभ मौका था ,ऐसा मौका जो याद दिलाता है कि हम ये सब क्यों करते हैं। @अनुपमखेरसर, हमें इस अनमोल सफर का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।"

फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक
मुंबई, 13 जून (वेब वार्ता)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर दुःख जताया, जिसमें गुरुवार दोपहर 241 लोगों की मौत हो गई।

अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं। वीडियो में अनुपम कहते हैं, “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था। कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।”

अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं, ”मन बेचैन है, दिल मौन है और आंखें नम हैं। हम सब उन परिवारों के साथ हैं, जो आज अपनों को खो बैठे हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति मिले और जो लोग इस समय पीड़ा में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे।” उन्होंने आगे कहा, “आज न तो भाषा काम आ रही है, और न ही कोई तर्क, बस एक बात कहनी है, हम आपके साथ हैं। पूरी इंसानियत आपके साथ है। और हमारा देश हर पीड़ित परिवार को नमन करता है। ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि।”

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “अहमदाबाद विमान दुर्घटना- श्रद्धांजलि! ओम शांति!”

बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा। इस घटना में 241 यात्री की मौत हो गई।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

मुंबई में अनुपम खेर को हुए 44 साल, सुनाया उतार-चढ़ाव भरे सफर का किस्सा
मुंबई, 04 जून (वेब वार्ता)। अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुंबई में बिताए अपने 44 साल के सफर को याद किया। अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें इस शहर में समय बिताए 44 साल हो चुके हैं, जो उतार-चढ़ाव से भरे रहे।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “आज मुझे मुंबई आए 44 साल हो गए! धन्यवाद! मेरे प्यारे मुंबई शहर, इन उतार-चढ़ाव से भरे, लेकिन बहुत ही खूबसूरत और सार्थक सालों के लिए! आगे भी मेरा ख्याल रखना! जय हो!”

वीडियो में अनुपम खेर कहते नजर आए, “आज से 44 साल पहले 3 जून 1981 में मैं मुंबई आया था। यह 44 साल का सफर कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला। यह बहुत ही बेहतरीन साल रहे। उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी होनी चाहिए। कभी बिखरी हुई तो कभी समेटी हुई, कभी उत्साह भरी तो कभी निराशा भरी। मगर इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है और आप लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार दिया है। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।”

खेर पोस्ट में आगे कहते नजर आए, “जिंदगी के 44 साल बहुत होते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आप लोगों से इतना प्यार मिला। मैं ऊपर वाले की दया से काम करता जा रहा हूं, तो इस प्यार को बरकरार रखिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।”

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए खेर 23 साल बाद निर्देशन की कमान को संभालने जा रहे हैं। अभिनेता लगातार पोस्ट शेयर कर दर्शकों को कलाकारों से भी मुलाकात करवाते रहते हैं।

खेर फिल्म के कलाकारों और उनके किरदार के नाम से भी धीरे-धीरे पर्दा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नसीर, करण टैकर और पल्लवी जोशी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरावनी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है।

‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।