Hollywood - Loktej

ब्राजील में 20 लाख दर्शकों के दावे के बीच हुआ शकीरा का मुफ्त मेगा कॉन्सर्ट
रियो द जेनेरियो, 03 मई (वेब वार्ता)। ब्राजील के रियो द जेनेरियो स्थित प्रतिष्ठित कोपाकबाना बीच शनिवार रात उस समय विशाल संगीत उत्सव में बदल गया जब कोलंबियाई पॉप सुपरस्टार शकीरा के मुफ्त कॉन्सर्ट में शहर प्रशासन के अनुसार करीब 20 लाख लोग पहुंचे। रियो के मेयर एडुआर्डो कैवालीएरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि शकीरा के शो में लगभग 20 लाख दर्शकों ने हिस्सा लिया। यदि यह संख्या सही मानी जाए तो यह हाल के वर्षों में कोपाकबाना बीच पर आयोजित सबसे बड़े सार्वजनिक संगीत आयोजनों में शामिल होगा। शकीरा का यह शो उनके वर्ल्ड टूर ‘लास मुजेरेस या नो लोरन’ का हिस्सा था, जिसका नाम उनके 2024 के एल्बम पर रखा गया है। कार्यक्रम निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक देरी से रात करीब 11 बजे शुरू हुआ, लेकिन इंतजार कर रही विशाल भीड़ का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही शकीरा मंच पर पहुंचीं, बीच पर मौजूद हजारों-लाखों प्रशंसकों की चीखों, तालियों और संगीत के बीच माहौल चरम पर पहुंच गया। आकाश में उड़ते ड्रोन ने पुर्तगाली भाषा में “आई लव यू ब्राजील” लिखकर दृश्य को और भव्य बना दिया।शकीरा ने अपने कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी,और दर्शक समुद्र तट की विशाल रेत पर देर रात तक झूमते रहे।

यह आयोजन रियो में हाल के वर्षों की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें बड़े वैश्विक सितारों के मुफ्त बीच कॉन्सर्ट के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति अपनाई गई है। इससे पहले मैडोना (2024) और लेडी गागा (2025) भी यहां बड़े आयोजनों का हिस्सा रही हैं। रियो सिटी हॉल और नगर पर्यटन संस्था रियोटुर के एक अध्ययन के अनुसार, शकीरा का यह कार्यक्रम स्थानीय अर्थव्यवस्था में करीब 15.5 करोड़ डॉलर का योगदान दे सकता है। होटल, रेस्तरां, दुकानों और पर्यटन क्षेत्र में बढ़े खर्च को इसका प्रमुख कारण बताया गया है। टोडो मुंडो नो रियो’ नामक इस मेगा-कॉन्सर्ट को शहर प्रशासन ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की रणनीति के तहत वित्तपोषित किया। अधिकारियों का अनुमान है कि इससे ब्राजील को लगभग 16 करोड़ डॉलर का आर्थिक लाभ हो सकता है। बीबीसी के अनुसार, इतने बड़े आयोजनों में आधिकारिक भीड़ अनुमान अक्सर वास्तविकता से अधिक हो सकते हैं। इसके बावजूद इसमें कोई संदेह नहीं कि शकीरा का कोपाकबाना शो संगीत, पर्यटन और सार्वजनिक आयोजन के स्तर पर वर्ष के सबसे चर्चित वैश्विक आयोजनों में से एक बन गया।

'अवतार: फायर एंड ऐश' रिव्यू: जेम्स कैमरून की पेंडोरा की दुनिया में एक नया और गहरा अध्याय
जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पेंडोरा की जादुई दुनिया को एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतारते हुए, कैमरून ने इस बार दर्शकों को एक अलग और अधिक जटिल अनुभव देने की कोशिश की है। यह फिल्म न केवल विजुअल इफेक्ट्स के मामले में नई ऊंचाइयों को छूती है, बल्कि कहानी के भावनात्मक पहलुओं पर भी गहरा प्रहार करती है।

'फायर एंड ऐश' पिछली दो फिल्मों की तुलना में अधिक डार्क और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है। समीक्षा में बताया गया है कि कैमरून ने इस बार पेंडोरा के एक नए पक्ष—'ऐश पीपल' (Ash People) या 'वरंग' कबीले—को पेश किया है, जो आग और राख से जुड़े हैं। यह कबीला उन नायवी (Na'vi) से काफी अलग है जिन्हें हमने अब तक देखा है, और वे कहानी में एक नया तनाव और संघर्ष लेकर आते हैं।

फिल्म की तकनीकी भव्यता की तारीफ करते हुए समीक्षा में कहा गया है कि कैमरून ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे मोशन-कैप्चर और 3D तकनीक के मास्टर हैं। फिल्म के दृश्य इतने जीवंत हैं कि दर्शक खुद को पेंडोरा का हिस्सा महसूस करने लगते हैं। हालांकि, समीक्षा में यह भी संकेत दिया गया है कि फिल्म की गति और कुछ पात्रों का विकास दर्शकों को थोड़ा धीमा लग सकता है, लेकिन इसका क्लाइमेक्स और विजुअल ट्रीट उन कमियों को ढक लेता है।

'अवतार: फायर एंड ऐश' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव है जो यह सवाल उठाता है कि क्या मानवता और प्रकृति के बीच का संघर्ष कभी खत्म हो सकता है। जेम्स कैमरून ने इस तीसरे भाग के जरिए 'अवतार' फ्रैंचाइजी को एक नई दिशा दी है, जो दर्शकों को अगले भाग के लिए और भी उत्सुक कर देती है। यह फिल्म यह भी दर्शाती है कि पेंडोरा की दुनिया केवल नीले जंगलों और समुद्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें और भी कई खतरनाक और रहस्यमयी पहलू छिपे हैं।

स्ट्रीट फाइटर' फिल्म से हॉलीवुड में पदार्पण करेंगे विद्युत जामवाल
लॉस एंजिलिस, 15 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेता विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' के साथ हॉलीवुड में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म स्टूडियो 'लीजेंडरी' के इसी नाम से लोकप्रिय एक वीडियो गेम का रूपांतरण होगी।

मनोरंजन समाचार वेबसाइट 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार, 'कमांडो', 'खुदा हाफिज' और 'बादशाहो' जैसी प्रमुख एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले 44 वर्षीय अभिनेता आने वाली फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, जेसन मोमोआ, कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, ऑरविल पेक, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज और डेविड डस्टमलचियन जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगे।

'स्ट्रीट फाइटर' की शुरुआत 1987 में जापानी कंपनी कैपकॉम के एक 'आर्केड गेम' के रूप में हुई थी और 1991 में 'स्ट्रीट फाइटर II' के साथ यह पॉप संस्कृति के शिखर पर पहुंच गया। जिसने आमने-सामने (वन-टू-वन) के खेल में क्रांति ला दी।

यह एक आमने-सामने का 'फाइटिंग गेम' है। जिसमें खिलाड़ी एक किरदार, एक मार्शल आर्टिस्ट या एक अनोखी 'फाइटिंग' शैली वाले 'फाइटर' का चयन करते हैं और मुक्कों, किक, विशेष चालों और 'कॉम्बो' का उपयोग करके विरोधियों से लड़ते हैं।

गेम का सबसे हालिया संस्करण 'स्ट्रीट फाइटर 6' जून 2023 में रिलीज़ हुआ और इसी वर्ष उसने गेम अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ 'फाइटिंग गेम' का पुरस्कार भी जीता।

फिल्म में जामवाल दलसिम की भूमिका निभाएंगे जो आग उगलने की क्षमता वाला एक योगी है और मूल रूप से शांत होने के बावजूद अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लड़ता है।

'बैड ट्रिप' और 'आर्डवार्क' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध किताओ सकुराई इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जिसका निर्माण अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा।

टॉम क्रूज की फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग’’ 17 मई को भारत में होगी रिलीज
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग’’ अमेरिका में रिलीज होने के छह दिन बाद 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया’ ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

हॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल’’ का यह आठवां और अंतिम सीक्वल है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने प्रशंसकों के पसंदीदा जासूस ‘ईथन हंट’ की भूमिका निभाई है।

भारत में फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग’’ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

‘पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया’ ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ अब भारत में समय से पहले रिलीज होगी। फिल्म 17 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।’’

कान फिल्म फेस्टिवल में 14 मई को फिल्म का प्रीमियर जारी किया जाएगा।

क्रूज ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल’’ के सारे सीक्वल में शुरुआत से ही ईथन हंट का किरदार निभाया है।

फिल्म ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग’’ में अभिनेत्री हेले एटवेल, एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, साइमन पेग, पोम क्लेमेंटिएफ और वैनेसा किर्बी भी नजर आएंगी।

इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। ‘‘पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस यह फिल्म प्रस्तुत कर रहा है।

ऑस्कर से चुकी ‘अनुजा’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने मारी बाजी
लॉस एंजिल्स, 03 मार्च (वेब वार्ता)। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म ‘अनुजा’ पुरस्कार पाने से चूक गई।

इस कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली है। प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के को-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स ने किया है।

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 97वें ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ थी। हालांकि, डच फिल्म निर्माता विक्टोरिया वार्मरडैम और निर्माता ट्रेंट की फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का पुरस्कार जीतकर अनुजा के सपने को तोड़ दिया।

एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ का ऑस्कर में ‘ए लीन’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंस’ से मुकाबला हुआ, जिसमें ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली।

ऑस्कर को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं। अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया, जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 से शुरू हो चुका है।

‘अनुजा’ के विषय में बता दें कि यह फिल्म नौ साल की लड़की अनुजा की कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारती है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने में से एक का चयन करना पड़ता है। फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है।

सलाम बालक ट्रस्ट की स्थापना फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार ने की है। यह सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है। एसबीटी के साथ ही शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी इसमें शामिल हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड 2025 : अनोरा ने मारी बाज़ी, बेस्ट पिक्चर समेत 5 अवॉर्ड जीते
लॉस एंजिलिस, 03 मार्च (वेब वार्ता)। 97वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में इस साल का जलवा फिल्म अनोरा के नाम रहा, जिसने बेस्ट पिक्चर समेत कुल 5 अवॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान द ब्रूटलिस्ट भी चर्चा में रही, जिसे 3 अवॉर्ड मिले।

बेस्ट एक्टर का खिताब द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रिअन ब्रॉडी ने जीता, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अनोरा की मिकी मेडिसन को मिला।

ऑस्कर 2025 के कुछ बड़े विजेता:

बेस्ट पिक्चर: अनोरा

बेस्ट डायरेक्टर: अनोरा

बेस्ट एक्टर: एड्रिअन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)

बेस्ट एक्ट्रेस: मिकी मेडिसन (अनोरा)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: अनोरा

बेस्ट एडिटिंग: अनोरा

इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में अनोरा और द ब्रूटलिस्ट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। अनोरा ने अपने दमदार निर्देशन, कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर सबसे ज्यादा 5 ट्रॉफियां जीतीं। वहीं, द ब्रूटलिस्ट को भी तीन बड़ी कैटेगरी में सराहना मिली। ऑस्कर 2025 की इस रंगारंग रात में सिनेमा के चमकते सितारों ने अपनी चमक बिखेरी और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को यादगार पल दिए।

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी पुरस्कार
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय-अमेरिकी गायिका एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया।

‘पेप्सिको’ की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी की बड़ी बहन टंडन ने अपने सहयोगियों दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता।

‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिलिस के ‘क्रिप्टोडॉटकॉम एरेना’ में आयोजित किया गया।

बेयोंसे, सबरीना कारपेंटर, चार्ली एक्ससीएक्स और केंड्रिक लैमर समेत कई अन्य कलाकारों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किया।

बेयोंसे ने ‘काउबॉय कार्टर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम का पुरस्कार जीता। इस बार ग्रैमी में उन्हें 11 नामांकन मिले थे। उन्हें अपने करियर में ग्रैमी के लिए विभिन्न श्रेणी में कुल 99 बार नामित किया गया है। वह ग्रैमी के इतिहास में सबसे अधिक नामांकन पाने वाली कलाकार बन गई हैं।

कारपेंटर को ‘एस्प्रेसो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘पॉप सोलो’ प्रस्तुति श्रेणी में और केंड्रिक लैमर को ‘नॉट लाइक अस’ के लिए कई पुरस्कार मिले। बीटल्स को ‘नाउ एंड दैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रॉक प्रस्तुति की श्रेणी में पुरस्कार मिला।

अमेरिकी रैपर डोएची ने अपना पहला ग्रैमी जीता और वह सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बन गईं। चैपल रोआन ने नए कलाकार का पुरस्कार जीता।

चेन्नई में पली-बढ़ी टंडन ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद ‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह शानदार अनुभव है।’’

सर्वश्रेष्ठ ‘न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ श्रेणी में ‘ब्रेक ऑफ डॉन’ - रिकी केज, ‘ओपस’ - रयूची साकामोटो, ‘चैप्टर टू: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन’ - अनुष्का शंकर और ‘वॉरियर्स ऑफ लाइट’ - राधिका वेकारिया को भी नामांकन मिला था।

टंडन ने पुरस्कार स्वीकार करते समय अपने भाषण में कहा, ‘‘संगीत प्रेम है, संगीत आशा की किरण है और संगीत हंसी है और आइए, हम सभी प्रेम, प्रकाश और हंसी से घिरे रहें। संगीत के लिए धन्यवाद और संगीत बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’’

यह टंडन का पहला ग्रैमी पुरस्कार है। इससे पहले टंडन को 2009 में ‘सोल कॉल’ को लेकर ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

इसके अलावा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर को मरणोपरांत ग्रैमी पुरस्कार दिया गया।

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एवं अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 29 दिसंबर 2024 को निधन हो गया था। वह 100 वर्ष के थे।

कार्टर को उनके निधन से पहले 2025 के ग्रैमी पुरुस्कार में ‘ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग’ श्रेणी में ‘लास्ट संडे इन प्लेंस: ए सेंटेनियल सेलिब्रेशन’ के लिए नामित किया गया था। इस रिकॉर्डिंग में संगीतकार डेरियस रूकर, ली एन रिम्स और जॉन बैटिस्ट भी शामिल हैं।

आस्कर अवार्ड प्राप्त पिंकी के चेहरे पर छाई खुशी, अब खाली नहीं होगा घर
मीरजापुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। आस्कर अवार्ड विजेता डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी की मुख्य भूमिका निभाने वाली पिंकी का घर फिलहाल खाली नहीं होगा। शुक्रवार की शाम तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह रामपुर ढबही गांव स्थित स्माइल पिंकी के घर पहुंचे और उसे व उसके पिता राजेंद्र सोनकर को आश्वासन दिया कि उसके घर को खाली नहीं कराया जाएगा। इसके लिए पिंकी ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का आभार जताया।

फिल्म निर्माता मेगन माइलन ने कटे होंठ के बच्चों के जीवन पर आधारित 39 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी बनाई थी। 2009 में इस डाक्यूमेंट्री को आस्कर पुरस्कार मिला था। इसके बाद पिंकी को काफी शोहरत मिली। इस मुकाम पर पहुंची पिंकी ने कभी सोचा नहीं होगा कि जिस छोटे से घर में वह गुजर-वसर कर रही है उसे भी खाली करने की नौबत आ जाएगी।

वन विभाग की ओर से पिंकी के पिता समेत गांव के 28 लोगों को घर खाली करने का नोटिस मिलने से हलचल मच गई। पिंकी के घर को खाली कराने की जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को हुई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तहसीलदार चुनार को पिंकी के घर को खाली नहीं कराने का निर्देश दिया।

तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि रामपुर ढबही गांव में वन विभाग की ओर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण खाली कराने का राजेन्द्र सोनकर व अन्य को नोटिस दिया गया था। पिंकी व उसके पिता राजेंद्र सोनकर को आश्वासन दिया गया है कि उनके घर को खाली नहीं कराया जाएगा।

तीन बीघा पट्टा भूमि पर चल रहा है मुकदमा

स्माइल पिंकी को चुनार एसडीएम रहे डा. विश्राम यादव द्वारा दो लाख रुपये की आर्थिक मदद व तीन बीघे भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। पिंकी ने तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह को बताया कि जो भूमि उसे पट्टे पर दी गई थी, उस भूमि पर उसे काबिज लोगों से मुकदमा लड़ना पड़ रहा है। तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही उसका निस्तारण किया जाएगा।

बॉलीवुड : एआई ने दिया बॉलीवुड सितारों को हॉलीवुड पात्रों का रूप, देखिये ये मज़ेदार है!
आजकल एआई की मदद से लोग बहुत कुछ कलाकारी कर रहे हैं। अब एक कलाकार ने एआई की मदद से कई तस्वीरों को बनाई है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स को हॉलीवुड मूवी स्टार्स के नायक के तौर पर दिखाया गया है। भारतीय डिजाइन कंपनी Lazy Eight ने आज के समय में बहुप्रचलित एआई का उपयोग शीर्ष बॉलीवुड सितारों को प्रतिष्ठित हॉलीवुड पात्रों में बदलने का एक प्रयास किया है। इस क्रम में उन्होंने शाहरुख खान को सिल्वेस्टर स्टेलोन के रेम्बो में रूप में बदल दिया। अजय देवगन को 'ग्लेडिएटर' से मैक्सिमस डेसीमस मेरिडियस के रूप में दिखे तो अक्षय कुमार स्टीवन स्पीलबर्ग की 'रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' के इंडियाना जोन्स बन गए थे।

2/6 @ajaydevgn as Maximus Decimus Meridius from Gladiator. pic.twitter.com/vzq0wsdzug

— Lazy Eight (@lazyeightdesign) March 16, 2023

2/6 @ajaydevgn as Maximus Decimus Meridius from Gladiator. pic.twitter.com/vzq0wsdzug

— Lazy Eight (@lazyeightdesign) March 16, 2023

3/6 @kunalkemmu as the Joker from The Dark Knight pic.twitter.com/w1tBbycXcs

— Lazy Eight (@lazyeightdesign) March 16, 2023

5/6 @akshaykumar as Indiana Jones from the Raiders of the Lost Ark pic.twitter.com/x51gO6Sl2p

— Lazy Eight (@lazyeightdesign) March 16, 2023

6/6 @AnupamPKher as Yoda from Star Wars. pic.twitter.com/3K9p8d5lMG

— Lazy Eight (@lazyeightdesign) March 16, 2023

इसके अलावा कलाकार ने एआई-जेनरेट की गई छवियों को ट्विटर पर अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ साझा किया। इन तीनों स्टार के अलावा कलाकर ने कुणाल केमू को 'द डार्क नाइट' से जोकर के रूप में मेकओवर दिया। वहीं वीर दास को जेआरआर टोल्किन की 'द हॉबिट' के बिल्बो बैगिन्स की तरह दिखाया।

हॉलीवुड : इस अभिनेता का 70 साल पुराना ब्रेक-अप खत होने जा रहा है निलाम, जानिए किसने किसको लिखा था ये पत्र
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, फिल्मी दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियों के ब्रेकअप और पैचअप के मामले बहुत आम हैं। ऐसी ख़बरें और अभिनेता-अभिनेत्री अक्सर इन कारणों से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार की खबर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि एक बड़े अभिनेता के 70 साल पहले हुए ब्रेकअप की कहानी सामने आई है। हम बात कर रहे हैं महान गॉडफादर अभिनेता और ऑस्कर विजेता मार्लन ब्रैंडो की, जिनका 70 साल पुराना ब्रेकअप लेटर अब नीलामी के लिए तैयार है। उन्होंने यह पत्र 1940 में अपनी प्रेमिका को लिखा था और बताया था कि वह उसे क्यों छोड़ना चाहते हैं। मार्लन ब्रैंडो ने यह पत्र अपने बढ़ते स्टारडम के दौरान लिखा था। पत्र बोस्टन स्थित आरआर नीलामी द्वारा सूचीबद्ध है। पेंसिल से लिखे तीन पेज के इस नोट में कई स्पेलिंग मिस्टेक हैं। पत्र अगले सप्ताह एक नीलामी में $15,000 में बिक सकता है।

पहली मुलाकात में हुआ था प्यार

आपको बता दें कि ब्रेंडो ने यह ब्रेकअप लेटर फ्रेंच एक्ट्रेस सोलेंज पोडेल को लिखा था। न्यूयॉर्क में ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिज़ायर के निर्माण के दौरान दोनों मिले और धीरे-धीरे प्यार हो गया लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में खटास आ गई। ब्रैंडो ने हॉलीवुड में बड़े पैमाने पर स्टारडम हासिल किया, जबकि पोडेल एक फोटोग्राफर बन गई।

क्या लिखा इस पत्र में

ब्रेंडो ने इस ब्रेकअप लेटर को लिखा और कहा, कृपया इस खत को खुले दिल से स्वीकार करें क्योंकि यह चौथी बार है जब इसे पूरी ईमानदारी के साथ लिखा गया है। ताकि आप यह न सोचें कि मैं पूरी तरह से अनपढ़ हूं, मैं आपको यह पत्र यह समझाने के लिए लिख रहा हूं कि मैं आपको अपमानित और नीचा दिखाना नहीं चाहता। इस लेटर में ब्रेंडो ने अपनी गर्लफ्रेंड से माफी मांगी थी। अभिनेता ने पोडेल से कहा कि वह उन्हें हमेशा स्नेह, सम्मान और प्रशंसा के साथ याद रखेंगे।

आपको बता दें कि इस अभिनेता का 2004 में निधन हो गया है। उन्हें 20वीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता था। उन्होंने छह दशक के करियर में दो ऑस्कर, दो गोल्डन ग्लोब और तीन ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार जीते।

मुंबई : एयरपोर्ट पर इस अमेरिकी अभिनेत्री को देखकर जमा हुई फैंस की भीड़, अभिनेत्री ने भी खिंचवाई तस्वीरें
लोगों में अपने पसंदीदा कलाकारोंसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें लेना का गजब का क्रेज़ होता है। ऊपर से अगर वो कलाकार विदेश से हो तो सोने पर सुहागा! ऐसे समय में अगर कोई विदेशी कलाकार एयरपोर्ट या किसी जगह मिल जाये तो लोग उससे मिलने और फ़ोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़ते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दो दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर जब मॉडल, डीजे, एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन को मुंबई में बेहद खास अंदाज में स्पॉट किया गया।

पर्फ्यूम लॉन्च के लिए भारत आई अभिनेत्री

आपको बता दें कि पर्फ्यूम लॉन्च के लिए भारत आई  पॉपुलर अमेरिकन सिंगर और अभिनेत्री जैसे ही बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस दौरान पेरिस हिल्टन भी काफी उत्साहित दिखाई दी और अभिनेत्री ने फैंस की भीड़ देख उनके साथ कई सेल्फी ली। यहां उन्हें देखते ही फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान अमेरिकन सिंगर ने उनके साथ खुश होकर खूब सेल्फी खिंचवाईं। बता दें, यह चौथी बार है, जब पेरिस हिल्टन इंडिया आई हैं। इसके अलावा पेरिस हिल्टन ने मीडिया को पोज देते हुए अपनी कई तस्वीरें भी खिंचवाई है।

एयरपोर्ट पर लगी फैंस की भीड़

मुंबई एयरपोर्ट पर पेरिस हिल्टन का स्टाइल गजब का था। इस दौरान अभिनेत्री शानदार लुक थी। पेरिस एयरपोर्ट पर ब्लैक वेलवेट जैकेट और लोअर पहने कैरी किए हुए दिखाई दी। चेहरे पर काला चश्मा और मैचिंग कैप पहने हुई अभिनेत्री काफी अच्छी लग रही थी। सिर्फ  इंडियन पैपराजी और फैंस ने ही नहीं बल्कि पेरिस हिल्टन ने अपने फोन के कैमरा से इनकी तस्वीरें खींची। पैरिस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जानिये किस आधार पर दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की सूची में शामिल हुई हैं दीपिका पादुकोण!
दुनियाभर की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से एक नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री का भी है। जिस बॉलीवुड हसीना ने इस फेहरिस्त में अपनी जगह बनाई है उनका नाम है दीपिका पादुकोण है। साइंस के अनुसार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई, जिसमें पहले नंबर पर हॉलीवुड एक्ट्रेस जोडी कॉमर हैं। वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड में से मात्र एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जगह बनाने में सफल रहीं। उनके अलावा लिस्ट में बेयॉन्से और किम कार्दशियन का भी नाम है।

कैसे तय की गई खूबसूरती

आपको बता  दें, यूके स्थित प्लास्टिक सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की। डॉ जूलियन डी सिल्वा ने इन महिलाओं की साइंस के अनुसार 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' नाम एक प्राचीन ग्रीक तकनीक से लेटेस्ट कम्प्यूटरीकृत मानचित्रण रणनीति का इस्तेमाल कर लिस्ट जारी की। उनके मुताबिक जोडी कॉमर दुनिया की सबके खूबसूरत महिला हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जोडी कॉमर के फेस पर सबसे ज्यादा गोल्डन रेशियो अनुपात है।

इन महिलाओं को मिला स्थान

जोडी के बाद ये अनुपात सबसे ज्यादा जेंडाया को 94.37% मिला है। वहीं, तीसरे नंबर पर बेला हदीद (94.35 %), चौथे पर बेयॉन्से (92.44 %), पांचवें स्थान पर एरियाना ग्रांडे (91.81 %), छठे पर टेलर स्विफ्ट (91.64%), सातवें पर जॉर्डन डन (91.39%), आठवें स्थान पर किम कार्दशियन (91.28%), नौवें स्थान पर दीपिका पादुकोण (91.22%) और दसवें स्थान पर होयोन जंग (89.63%) का नाम है। दुनियाभर की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं में जगह बनाने के बाद दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई संदेश मिल रहे हैं।