Apple - Loktej

एप्पल भारत में हरित ऊर्जा में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश
नई दिल्ली, 07 मई (वेब वार्ता)। अमेरिकी की टेक कंपनी एप्पल ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा में 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह देश की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक क्लीनमैक्स के साथ सहयोग कर रही है।

एप्पल का शुरुआती 100 करोड़ रुपये का निवेश 150 मेगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने में मदद करेगा। इससे हर साल लगभग 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली मिल सकेगी। भविष्य में निवेश बढ़ाने की भी संभावना है।

एप्पल ने इससे पहले भी एप्पल ने क्लीनमैक्स के साथ मिलकर रूफटॉप सौर परियोजनाओं पर काम किया था, ताकि देश में एप्पल के कार्यालयों और रिटेल स्टोर को शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित किया जा सके।

अमेरिकी कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक अपने पूरे संचालन को कार्बन निरपेक्ष बनाने का है। एप्पल में पर्यावरण एवं आपूर्ति श्रृंखला नवाचार की उपाध्यक्ष सारा चैंडलर ने कहा, “पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता नवाचार की एक प्रेरक शक्ति भी है जो कंपनी के भीतर और दुनिया भर में है।

हमें भारत की स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने और देश के बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के अपने प्रयासों का विस्तार करने पर गर्व है।”

एप्पल इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ मिलकर ऐसे पुनर्चक्रण और कचरा प्रबंधन कार्यक्रमों में समर्थन दे रही है, जो पर्यावरणीय और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

गोवा में कचरा प्रबंधन क्षेत्र की अग्रणी संस्था ‘साहस जीरो वेस्ट’ के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, यह मॉडल ऐसी सुविधाएं स्थापित करता है जो पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों को पूर्ण ट्रेसबिलिटी के साथ एकत्रित करती हैं, उनकी छंटाई करती हैं और उनसे काम लायक चीजों को निकालती हैं।

एप्पल अब इस मॉडल को कोयंबटूर सहित नये क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन, समुदायों और कचरा श्रमिकों के साथ मिलकर विस्तार दे रही है। एक नई साझेदारी के तहत एकूमेन के माध्यम से एप्पल शुरुआती चरण के हरित उद्यमों का भी समर्थन कर रही है।

इसके तहत छह हरित उद्यमों को अनुदान दिया जायेगा, जो कचरा प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था एवं उपभोग, और पुनर्योजी कृषि तथा आजीविका जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित कर रहे हैं।

कुल मिलाकर, एप्पल ने साल 2015 के स्तर की तुलना में अपने वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 60 प्रतिशत से अधिक की कमी की है, जबकि इसी अवधि में कंपनी की आय में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एप्पल, सैमसंग 'संचार साथी' ऐप की अनिवार्यता पर सरकार से कर सकती हैं बातः सूत्र
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) अग्रणी फोन विनिर्माता एप्पल एवं सैमसंग ‘संचार साथी’ ऐप को मोबाइल फोन में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने संबंधी आदेश पर सरकार के साथ बातचीत कर बीच का कोई रास्ता निकालने की कोशिश करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अग्रणी स्मार्टफोन कंपनियां भारत सरकार के इस आदेश के प्रावधानों की व्यावहारिकता पर सरकार से चर्चा करना चाहेंगी।

दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर, 2025 को जारी निर्देश में कहा है कि 90 दिनों के भीतर सभी नए मोबाइल फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। यह देश के भीतर विनिर्मित या बाहर से आयातित सभी फोन पर लागू होगा। वहीं मौजूदा फोन या अनबिके फोन में ऐप को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये इंस्टॉल करने को कहा गया है।

एक उद्योग सूत्र ने कहा कि आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल इस आदेश को मौजूदा स्वरूप में लागू करने में असमर्थता जता रही है और वह बीच का कोई रास्ता निकालने के लिए सरकार से चर्चा करना चाहेगी।

इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि सैमसंग इस आदेश की समीक्षा कर रही है और वह भी इस पर अमल करने से पहले सरकार से चर्चा कर सकती है।

इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए एप्पल और सैमसंग दोनों कंपनियों को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और इस समय लावा इंटरनेशनल में स्वतंत्र निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि मोबाइल हैंडसेट में धोखाधड़ी रोकने और दूरसंचार साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए संचार साथी ऐप को अनिवार्य करने का कदम उचित है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं की डिजिटल गोपनीयता संबंधी आशंकाओं को दूर करने के लिए ऐप के आंकड़ों तक पहुंच और उपयोग संबंधी नीतियों को स्पष्ट करना आवश्यक है।

इस बीच, घरेलू फोन विनिर्माता लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सुनील रैना ने संचार साथी ऐप को अनिवार्य किए जाने के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले हरेक कदम का कंपनी स्वागत करती है।

उन्होंने कहा, "हम नए दिशानिर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे। हमारा दृढ़ मत है कि यह कदम साइबर धोखाधड़ी और डेटा सेंधमारी जैसी घटनाएं कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।"

प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और टेकशॉट्स के सीईओ अखिलेश शुक्ला ने कहा कि अगर कोई ऐप ऑपरेटिंग सिस्टम में ही जोड़ दिया गया है तो उपयोगकर्ता उसे डिलीट नहीं कर सकते। सिस्टम ऐप के तौर पर दिखाने वाले कुछ ऐप डिलीट किए जाने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रह सकते हैं।

भारत में आईफोन का विनिर्माण संयंत्र नहीं चाहते ट्रंप, एप्पल की योजना बरकरार
नयी दिल्ली/दोहा, 15 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक से भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने और इसके बजाय अमेरिका में आईफोन बनाने को कहा है।

एप्पल अमेरिका में स्मार्टफोन का उत्पादन नहीं करती है। इसके अधिकांश आईफोन चीन में बनाए जाते हैं, जबकि भारत में स्थित संयंत्रों में सालाना लगभग चार करोड़ इकाई (एप्पल के वार्षिक उत्पादन का लगभग 15 प्रतिशत) का उत्पादन होता है।

राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में स्थानीय विनिर्माण पर जोर दे रहे ट्रंप ने कहा कि एप्पल ‘अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगी।’

कतर की राजधानी दोहा में ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, भारत सरकार के अधिकारियों ने एप्पल के अधिकारियों से बात की। उन्होंने भारत के प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि भारत के लिए एप्पल की निवेश योजनाएं बरकरार हैं और कंपनी भारत को अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखती है।

अमेरिकी के राष्ट्रपति ने दोहा में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में कहा कि उन्हें एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ ‘‘थोड़ी समस्या है। मैंने कुक से कहा है कि मैं नहीं चाहता कि आप भारत में आईफोन बनाएं।’

ट्रंप ने कहा, “मैंने उनसे (कुक) कहा कि मेरे मित्र, मैं आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार कर रहा हूं। आप 500 अरब डॉलर लेकर आ रहे हैं, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में विनिर्माण कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में विनिर्माण करें। यदि आप भारत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप भारत में विनिर्माण कर सकते हैं।”

इसी वर्ष एप्पल ने अगले चार साल में अमेरिका में 500 अरब डॉलर खर्च करने का वादा किया था।

कुक के साथ विचार-विमर्श के परिणामस्वरूप ट्रंप ने कहा कि एप्पल ‘अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगी।’ उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

इस संबंध में एप्पल को ई-मेल के जरिये भेजे गये सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने ट्रंप के बयान पर एप्पल से बात की है।

सूत्र ने कहा, “एप्पल ने आश्वस्त किया है कि भारत में उसकी निवेश योजनाएं बरकरार हैं और भारत उसके उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र होगा।”

सस्ते कुशल श्रम और सटीक इंजीनियरिंग उत्पाद आपूर्ति शृंखलाओं की उपलब्धता ने एप्पल को आईफोन के विनिर्माण के लिए चीन और भारत की ओर आकर्षित किया है। इसकी तुलना में अमेरिकी श्रम और विनिर्माण महंगा है।

ट्रंप ने सुझाव दिया कि एप्पल भारतीय बाजार के लिए भारत में अपने उत्पाद बना सकती है। लेकिन अमेरिका में बेचे जा रहे ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में विनिर्मित) आईफोन को रोकना होगा।

उन्होंने कहा, “आप चाहें तो भारत में विनिर्माण कर सकते हैं, ताकि भारत का ख्याल रखा जा सके।”

कुक ने पहले कहा था कि एप्पल जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकांश आईफोन भारत से खरीदेगा, जबकि शुल्क पर अनिश्चितता के बीच चीन अन्य बाजारों के लिए अधिकांश उपकरण बनाएगा।

भारत में बने आईफोन को ताइवान की अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन के तमिलनाडु स्थित कारखाने में असेंबल किया जाता है। भारत में पेगाट्रॉन कॉर्प का संचालन करने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरी प्रमुख विनिर्माता है। टाटा और फॉक्सकॉन आईफोन उत्पादन बढ़ाने के लिए नए संयंत्र बना रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।

पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में एप्पल ने भारत में 60 प्रतिशत अधिक आईफोन असेंबल किए, जिनकी कीमत अनुमानित 22 अरब डॉलर है। फॉक्सकॉन ने निर्यात के लिए तेलंगाना में एप्पल एयरपॉड्स का विनिर्माण भी शुरू कर दिया है।

एसएंडपी ग्लोबल के विश्लेषण के अनुसार, 2024 में अमेरिका में आईफोन की बिक्री 7.59 करोड़ इकाई थी, जिसमें मार्च में भारत से निर्यात 31 लाख इकाई था।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, “एप्पल का भारतीय निर्यात पहले से ही मुख्य रूप से अमेरिका की ओर जा रहा है। यह 28 फरवरी, 2025 तक तीन महीनों में फर्म द्वारा निर्यात किए गए फोन का 81.9 प्रतिशत है। निर्यात में 219 प्रतिशत की वृद्धि के परिणामस्वरूप मार्च, 2025 में यह बढ़कर 97.6 प्रतिशत हो गया, जो संभवतः फर्म द्वारा उच्च शुल्क को रोकने की कोशिश को दर्शाता है।”

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल में घोषणा की थी कि पिछले वित्त वर्ष में भारत से 1.5 लाख करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात किए गए।

भारत में एप्पल देश में सबसे बड़ा रोजगार सृजनकर्ता है। अनुमान है कि इसने देश के विभिन्न विक्रेताओं के माध्यम से लगभग दो लाख लोगों को रोजगार दिया है।

एप्पल इंडिया की बिक्री मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़ी, वीवो का दबदबा: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) भारत में एप्पल के आईफोन की आपूर्ति में जनवरी-मार्च तिमाही 2025 में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी भी बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो की जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में भारत के समग्र स्मार्टफोन बाजार में सबसे अधिक 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके साथ ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इसमें अपना दबदबा कायम रखा।

वहीं दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार में दूसरे और शाओमी 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी की हिस्सेदारी में सालाना आधार पर शीर्ष पांच में शामिल कंपनियों में से सबसे अधिक 37 प्रतिशत की गिरावट आई। यह किफायती और ‘वैल्यू-फॉर-मनी’ स्मार्टफोन दोनों खंडों में चुनौतियों को दर्शाती है।

ओप्पो स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 12 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं मोटोरोला ने सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में 5जी स्मार्टफोन की आपूर्ति कुल बाजार का 86 प्रतिशत रही, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

फीचरफोन खंड में चीन की कंपनी आईटेल ने 41 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया। इसके बाद घरेलू मोबाइल फोन विनिर्माता लावा का स्थान रहा, जिसने सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

नोकिया ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एचएमडी की बिक्री इस तिमाही में छह प्रतिशत घटने के बावजूद बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही।

मीडियाटेक ने 46 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत के स्मार्टफोन चिपसेट बाजार पर अपना दबदबा कायम रखा। क्वालकॉम ने 35 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन खंड (25,000 रुपये से अधिक मूल्य के) का नेतृत्व किया।

दिल्ली में एप्पल रिटेल स्टोर की शानदार ओपनिंग, टिम कुक ने ग्राहकों का किया स्वागत
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। दुनिया की अग्रणी प्रौद्योगिकी एवं आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने गुरुवार को साकेत में एप्पल के रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया। यह भारत में एप्पल का दूसरा रिटेल स्टोर है। दिल्ली से पहले मुंबई में कंपनी का पहला रिटेल स्टोर दो दिन पहले ही खुला है। एप्पल के साकेत स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।

राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल के पहले और भारत में दूसरे स्टोर का कंपनी के सीईओ टिम कुक ने उद्घाटन किया। ‘एप्पल साकेत’ नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है। टिम कुक ने इस अवसर पर स्टोर का दरवाजा खोलकर ग्राहकों का स्वागत भी किया। इससे पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 18 अप्रैल को एप्पल के पहले स्टोर का उद्घाटन करने के साथ स्टोर का दरवाजा खोलकर ग्राहकों का स्वागत भी किया था।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल का रिटेल स्टोर आकार में मुंबई के स्टोर से थोड़ा छोटा है। एप्पल ने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोला गया है। यह स्टोर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है।

Apple ने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोला
काफी इंतजार के बाद आखिरकार एप्पल ने भारत में अपना पहला ब्रांडेड रिटेल स्टोर खोल दिया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्थित इस स्टोर का नाम एप्पल बीकेसी होगा। इसका रचनात्मक डिजाइन प्रतिष्ठित मुंबई की अद्वितीय 'काली-पीली' टैक्सी कला से प्रेरित है।

मुंबई के बाद दिल्ली में भी खुलेगा स्टोर

आपको बता दें कि अपने इस इस अवसर को और खास बनाने के लिए, एप्पल अपने उपभोक्कोताओं एक नया एप्पल बीकेसी वॉलपेपर डाउनलोड करने और एप्पल म्यूजिक पर विशेष रूप से क्यूरेट की गई प्लेलिस्ट का आनंद लेने का मौका दे रहा है। मुंबई का ये स्टोर इस महीने के अंत में जनता के लिए खुल जाएगा। साथ ही जल्द ही नई दिल्ली में एक संभावित स्टोर की योजना बनाई जा रही है।

कोविड के बाद भी भारतीय बाजार में एप्पल का अच्छा प्रदर्शन

ध्यान देने वाली बात है कि एप्पल ने भारत के बाजार के लिए एक नया सर्वकालिक राजस्व रिकॉर्ड किया है। कंपनी ने ब्राजील और भारत में त्रैमासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कोविड की चुनौतियों के बावजूद ऐपल ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब वहां रिटेल और ऑनलाइन स्टोर लाकर देश में निवेश कर रही है। एप्पल ने 2022 की छुट्टियों की तिमाही में भारत में 2 मिलियन iPhone बेचे और तिमाही-दर-तिमाही 18% की वृद्धि दर्ज की। 2022 के लिए iPhones की भारत की बाजार हिस्सेदारी 5.5% तक पहुंच गई, जो इस साल के लिए 11% की वृद्धि है।

ये लो! अब एप्पल के अगले आईफोन मॉडल से सिम ही गायब!
एप्पल कंपनी अब नया आईफोन 15 सीरीज लाने जा रही है। जिसके लिए कंपनी द्वारा नए दिशा निर्देश तैयार किये जा रहे है। ऐपल के इस आईफोन 15 में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं और इसे इसके अन्य मॉडल्स के मुकाबले काफी ज्यादा खास तरीके से डिजाइन किया गया है।

इस फोन में होंगे नये फीचर

मिली जानकारी के मुताबिक ये आईफोन-15 आकार में बहुत पतला फोन रहेगा और साथ ही इसमें सिम कार्ड को लेकर भी कई बातें चल रही हैं. इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईसिम की सुविधा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मॉडल में सिम नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, इस फोन में कुछ और नए फीचर भी जोड़े गए हैं।

ई-सिम तकनीक को बढ़ावा देने की तैयारी में कंपनी

ऐसा माना जाता है कि एप्पल अपने मॉडलों में ई-सिम तकनीक को बढ़ाना चाह रहा है। इससे पहले कंपनी ने आईफोन 14 में यह सुविधा दी थी। हालांकि यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में रहने वाले लोगों को दी गई थी। एप्पल अमेरिकी बाजार में बिना फिजिकल सिम कार्ड के नए आईफोन पेश कर रहा है। ई-सिम तकनीक वाले नए फोन लॉन्च किए। हालांकि उस समय माना जा रहा था कि यह फीचर सिर्फ अमेरिकी बाजारों तक ही सीमित है, लेकिन अब इस फीचर वाले ईसिम तकनीक वाले आईफोन दूसरे देशों में भी लॉन्च किए गए हैं।

दिल की बीमारी का पता लगाकर Apple वॉच ने बचाई ब्रिटेन के आदमी की जान
ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर में फ्लिटविक के एक व्यक्ति ने एक अज्ञात हृदय स्थिति का पता लगाकर अपनी जान बचाने के लिए अपनी Apple वॉच को श्रेय दिया है। एडम क्रॉफ्ट अपने ऐप्पल डिवाइस के एलर्ट पर जाग गये जो उन्हें दिल के एट्रियल फाइब्रिलेशन की स्थिति के बारे में सतर्क कर रहा था। उन्होंने शुरुआत में अलर्ट को खारिज कर दिया, लेकिन अगले दिन उन्हें चक्कर आने का अनुभव हुआ और लगभग बेहोश हो गए। उसने फिर अपनी घड़ी को फिर से चेक किया और महसूस किया कि उसे चिकित्सकीय ध्यान देने की आवश्यकता है।

क्रॉफ्ट ने यूके की मेडिकल हेल्पलाइन, 111 को फोन किया, जिसने उन्हें एक घंटे के भीतर अस्पताल जाने की सलाह दी। बेडफोर्ड अस्पताल में अतिरिक्त परीक्षण के बाद पता चला कि उन्हें एट्रियल फिब्रिलेशन है। डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड थिनर पर रखा और सलाह दी कि नियमित हृदय ताल बहाल करने के लिए उन्हें कार्डियोवर्जन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

क्रॉफ्ट ने दावा किया कि अगर उन्हें अपने ऐप्पल वॉच से अलर्ट नहीं मिला होता तो वह अस्पताल नहीं जाते। उन्होंने कहा कि घड़ी पहले दिल की "थोड़ी स्पंदन" को सेव कर चुकी थी, लेकिन उन्होंने महीनों में किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं किया था। घटना अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों के व्यक्तियों का पता लगाने और सतर्क करने के लिए ऐप्पल वॉच जैसी पहनने योग्य तकनीक की क्षमता पर प्रकाश डालती है।

एप्पल एयरटैग से पूर्व पत्नी का पीछा करने के आरोप में अमेरिकी व्यक्ति गिरफ्तार
अमेरिका में एक शख्स को एप्पल के एयरटैग का इस्तेमाल कर अपनी पूर्व पत्नी का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कार्लोस एटकिंस को उनकी पूर्व पत्नी द्वारा उनकी कार में डिवाइस की खोज के बाद हिरासत में ले लिया गया था, जिसे एटकिंस ने कथित तौर पर वहां रखा था। रिपोर्टों के अनुसार, एटकिन्स अपनी पूर्व पत्नी की हरकतों पर नज़र रख रहा था।

AirTag एक छोटा उपकरण है जिसे लोगों को उनके निजी सामान का पता लगाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालाँकि, इसका पीछा करने और उत्पीड़न के लिए एक उपकरण के रूप में भी दुरुपयोग किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब एयरटैग पीछा करने की घटनाओं से जुड़ा है। दिसंबर 2022 में, अपने शिकार को ट्रैक करने और परेशान करने के लिए डिवाइस का उपयोग करने के लिए एक और अमेरिकी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Apple के एक प्रवक्ता ने AirTag के दुरुपयोग की निंदा करते हुए कहा कि इसे लोगों या उनकी संपत्ति को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि वह पीछा करने के मुद्दे को गंभीरता से लेती है और अपने उत्पाद से जुड़ी ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन के साथ काम करेगी।

स्टॉकिंग एक गंभीर मुद्दा है जिससे हर साल हजारों लोग प्रभावित होते हैं। पीछा करने और उत्पीड़न में सहायता करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग हाल के वर्षों में तेजी से आम हो गया है। व्यक्तियों और कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी से जुड़े संभावित जोखिमों से अवगत होना और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाना महत्वपूर्ण है।

एप्पल वॉच वैश्विक शोधकर्ताओं को हृदय स्वास्थ्य संबंधी नई खोज में मदद करेगी
बुधवार को Apple ने घोषणा की कि उसने हाल ही में पेश किए गए इन्वेस्टिगेटर सपोर्ट प्रोग्राम के माध्यम से वैश्विक शोधकर्ताओं को हृदय स्वास्थ्य में नए क्षेत्रों की खोज में सहायता करने के लिए Apple वॉच डिवाइस दिए हैं। Apple वॉच में अनियमित ताल अलर्ट, ECG ऐप, हाई और लो हार्ट नोटिफिकेशन, AFib हिस्ट्री और कार्डियो फिटनेस जैसे कार्य हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं।

शोधकर्ता अब Apple वॉच के साथ युवा लोगों के कैंसर थेरेपी पर हृदय गति के प्रभाव की जांच कर सकते हैं, और यह अध्ययन 40 बच्चों और किशोर रोगियों पर किया जाएगा, जिससे कार्डियक विषाक्तता में हस्तक्षेप के संभावित अवसरों की पहचान करने की उम्मीद है।

यूरोप में एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं का इरादा Apple वॉच का उपयोग करने से पहले AFib की पहचान करना है, जो अनुपचारित होने पर दिल की विफलता या स्ट्रोक के अधिक जोखिम जैसे गंभीर प्रभाव पैदा कर सकता है। यादृच्छिक नियंत्रित अध्ययन 65 वर्ष से अधिक आयु के 300 से अधिक रोगियों के लिए है जो AFib के लिए जोखिम सीमा के अनुकूल हैं।

इसके अलावा, अमेरिका में टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड मेडिसिन के शोधकर्ता हृदय गति और ताल, नींद, रक्त ऑक्सीजन, गतिविधि डेटा और 200 से अधिक अग्निशामकों की निगरानी करके हृदय स्वास्थ्य पर जंगल की आग के धुएं के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए ऐप्पल वॉच को नियुक्त करेंगे। नीदरलैंड्स के कार्डियोलॉजी सेंटर्स में ईहेल्थ के निदेशक सेबेस्टियन ब्लोक के अनुसार एप्पल वॉच इतनी व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली, विश्वसनीय उपभोक्ता पहनने योग्य है कि हमने सोचा कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन उपकरण होगा कि हम अपने शोध को बेहतर तरीके से समझ सकें कि हम कैसे कर सकते हैं। संभावित रूप से इसे बड़ी स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत करें।

एपल वॉच ने बचाई सोए हुए व्यक्ति की जान; वाकई आधुनिक तकनिक से लैस गैजेट्स उपयोगी तो होते हैं!
झपकी के बाद गंभीर आंतरिक रक्तस्राव के लिए Apple वॉच मालिक को सचेत करती है

ऐप्पल वॉच ने संभावित रूप से एक व्यक्ति के जीवन को उस समय बचाया, जब डिवाइस ने उसकी असामान्य हृदय गति का पता लगाया। उस वक्त वह व्यक्ति सोया हुआ था। एपल वॉच के एलर्ट मैसेज से व्यक्ति को तुरंत गंभीर आंतरिक रक्तस्राव का निदान करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट के अनुसरा इस घटना को सोशल मीडिया रेडिट पर डिवाइस के मालिक द्वारा "डिजिटलमोफो" उपयोगकर्ता नाम के तहत साझा किया गया था, जिन्होंने पोस्ट किया, "ठीक है, मेरी ऐप्पल वॉच 7 ने अभी-अभी मेरी जान बचाई है!"

उसने बताया कि उसके पास अपना आईफोन और घड़ी है और लंच के दौरान अपने गैजेट्स को उसने ‘डू नॉट डिस्टर्ब मोड’ पर रखा हुआ था। इसी दौरान उसे झपकी लग गई। जब उसकी आंखें खुलीं तो उसने पाया कि उसके Apple वॉच में कम से कम 10 अलर्ट मैसेज थे जिसमें सूचना दी हुई थी कि उसकी हृदय गति असामान्य रूप से उच्च थी।

उसने अपने डॉक्टर को बुलाया और अपनी पल्स और ऑक्सीजन के स्तर की जांच के लिए एक वीडियो कॉल शेड्यूल किया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया। शुरू में उन्हें लगा कि यह दिल का दौरा है, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति को गंभीर आंतरिक रक्तस्राव था।

उसने बताया कि यदि उसकी एपल वॉच ने उसे समय पर आगाह नहीं किया होता तो वह बच नहीं पाता। यह घटना इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे पहनने योग्य उपकरण घातक होने से पहले स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाकर जीवन बचा सकते हैं।

आप आईफोन में ट्रू-कॉलर एप यूज करते हैं तो ये बदलाव जान लें!
ट्रू-कॉलर ने आज दुनिया भर के यूजर्स के लिए अपने आईफोन ऐप का एक नया वर्जन लॉन्च किया है। ये नया कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकर ऐप आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। ट्रू-कॉलर के अनुसार, पूरा ऐप कम साइज और इस्तेमाल में काफी आसान है। एप्पल का दावा है कि नया ऐप पुराने एप्पल आईफोनs, यहां तक कि आईफोन 6S पर भी बेहतर काम करेगा। इसके अलावा, नया ऐप अपने पिछले वर्जन की तुलना में स्पैम, स्कैम और व्यावसायिक कॉल पहचान में 10 गुना बेहतर होने का दावा करता है।

बेहतर होगा नया ऐप

आपको बता दें कि अब अपने अपडेट के कारण आईफोन उपयोगकर्ताओं को भी, किसी अज्ञात नंबर से कॉल को डिस्कनेक्ट नहीं करना होगा, या कॉलर के डिस्कनेक्ट होने की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, व्यक्ति की पहचान करने के लिए ट्रूकॉलर ऐप पर जाना होगा। कंपनी का कहना है कि उसने स्पैम जानकारी को स्वचालित रूप से अपडेट करके प्रत्येक कॉल के लिए सबसे वर्तमान, सटीक और पूरी कॉलर आईडी और स्पैम पहचान को विकसित और बेहतर बनाया है। ट्रू-कॉलर ने ऐप के भविष्य के अपडेट और इससे होने वाले सुधारों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने SMS फ़िल्टरिंग, स्पैम डिटेक्शन और कम्युनिटी-आधारित सेवाओं में सुधार का वादा किया है। इसमें अज्ञात कॉल करने वालों को और भी तेज़ी से खोजने के लिए एक नया डिजाइन किया गया नंबर लुक-अप विजेट शामिल है।

ट्रू-कॉलर के सह-संस्थापक और सीईओ एलन मामेदी ने कहा कि हम यूजर्स को कॉल अलर्ट, कॉल रीज़न और एक सुविधाजनक सर्च एक्सटेंशन जैसी सुविधाएं लाने के लिए Apple के प्लेटफ़ॉर्म पर नवाचार कर रहे हैं। अब सही और गलत की पहचान करने के लिए आपको किसी व्यक्ति की ट्रूकॉलर के नीचे एक इमोजी भी दिखाई देगी। जैसे अगर एक ट्रूकॉलर-वैरिफाइड नंबर कॉल करेगा तो एक हरे रंग के बॉक्स के अंदर एक टिक मार्क के रूप में दिखाई देगा।

बिना ऐप खोले सर्च करें

यदि आपने कॉल मिस कर दी है, तो आपके ऐप का उपयोग किए बिना कॉलर की पहचान करने का विकल्प भी है। इसके लिए अपने आईफोन के कॉल लॉग में जाएं, इंफो बटन पर टैप करें और फिर 'शेयर कॉन्टैक्ट' पर टैप करें। इससे उस व्यक्ति की पहचान हो जाएगी, और भविष्य में जब भी वे आपको दोबारा कॉल करेंगे तो उनकी आईडी दिखाई देगी।