Virat Kohli - Loktej

IPL में गरमाया माहौल: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने की वीडियो वायरल
हैदराबाद, 23 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

मैच में SRH की 55 रनों से शानदार जीत के बाद, विराट कोहली को विपक्षी ओपनर ट्रेविस हेड के साथ पारंपरिक ‘हैंडशेक’ रस्म को नजरअंदाज करते देखा गया। हालांकि, कोहली ने टीम के अन्य खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन हेड से उनकी दूरी ने प्रशंसकों के बीच कई तरह की अटकलें तेज कर दी हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह विवाद मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। पहली पारी में ट्रेविस हेड के विकेट गिरने पर कोहली का आक्रामक जश्न और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच तीखी जुबानी जंग देखी गई।

कोहली द्वारा हेड को गेंदबाजी की चुनौती देने के बाद, जब कोहली आउट हुए तो हेड ने कथित तौर पर तंज कसते हुए उन पर टिप्पणी की। बाद में खुद हेड गेंदबाजी करने आए और महत्वपूर्ण विकेट भी झटका, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया।

मैच के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

रजत पाटीदार के संघर्षपूर्ण अर्धशतक के बावजूद बेंगलुरु की टीम हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं पाई। इस रोमांचक मुकाबले ने खेल के परिणाम के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच के व्यक्तिगत टकराव के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

आईपीएल 2026: टी20 क्रिकेट में ‘नंबर-1’ साझेदार हैं कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही
धर्मशाला, 17 मई (वेब वार्ता)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

कोहली पुरुषों के टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक अर्धशतकीय साझेदारियों में शामिल होने बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

कोहली ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। कोहली के साथ एलेक्स हेल्स भी टी20 क्रिकेट में 210 बार अर्धशतकीय साझेदारियों में शामिल रहे हैं।

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (200) दूसरे, जबकि बाबर आजम (196) तीसरे पायदान पर हैं। क्रिस गेल (191) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी मुकाबले में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए। कोहली 3 अलग-अलग आईपीएल टीमों के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध अब तक 37.15 की औसत के साथ 1,215 रन बनाए हैं। कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37.87 की औसत के साथ 1,174 रन जोड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी कोहली सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध 48.83 की औसत के साथ 1,172 रन जुटाए हैं।

आईपीएल में किसी एक विरोधी टीम के विरुद्ध सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-3 पायदान पर कोहली का ही नाम है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 40.03 की औसत के साथ 1,161 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स के खिलाफ 49.3 रन बना चुके हैं।

रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। कोहली-पड्डिकल आईपीएल के एक सीजन में नॉन- ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सर्वाधिक अर्धशतकीय साझेदारी के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

कोहली-पड्डिकल की जोड़ी ने इस सीजन 9 पारियों में छठी बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। इस जोड़ी ने माइकल हसी-सुरेश रैना (साल 2013) और सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा (साल 2025) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इन तीनों ही जोड़ियों ने एक सीजन में 6-6 बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। इस फेहरिस्त में विराट कोहली और एबी डिविलयर्स की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2016 में 13 पारियों के दौरान 7 बार यह कारनामा किया था।

विराट कोहली का दर्द छलका, बोले- हर बार खुद को साबित क्यों करूं?
नई दिल्ली, 16 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने भावुक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर, टेस्ट क्रिकेट से विदाई और टीम में अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बात की।

कोहली के शब्दों में भावनाएं भी थीं और नाराजगी भी। उनके बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारतीय क्रिकेट अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों को सही सम्मान और स्पष्टता दे पा रहा है।

कोहली ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अपना घर, परिवार और निजी जिंदगी छोड़कर पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर देता है, तो वह सिर्फ इतना चाहता है कि उस पर भरोसा किया जाए।

उन्होंने इशारों में कहा कि बार-बार खुद को साबित करने की स्थिति किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होती है। उनके बयान को टेस्ट क्रिकेट से उनके अचानक संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्रिकेट फैंस लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा क्यों कहा और क्या इसके पीछे चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन का दबाव था।

पॉडकास्ट में कोहली काफी भावुक नजर आए। आमतौर पर मैदान पर आक्रामक अंदाज में दिखने वाले विराट इस बार अंदर से आहत दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को हर बार अपनी अहमियत साबित करनी पड़े, तो वह स्थिति मानसिक रूप से बेहद थका देने वाली हो जाती है। उनके बयान से यह साफ महसूस हुआ कि वह अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता चाहते हैं और अनिश्चितता में नहीं रहना चाहते।

सूत्रों के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में उनकी भूमिका और प्रदर्शन को लेकर टीम प्रबंधन तथा चयन समिति के भीतर सवाल उठे थे। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला लिया। हालांकि कोहली ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों में निराशा साफ दिखाई दी।

इसके बावजूद विराट ने अपने करियर और मिले अवसरों के लिए भगवान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं और उनके अंदर वही जुनून और आग बाकी है, जिसने उन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल किया।

कोहली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके समर्थन में उतर आए हैं। कई लोगों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट को अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा संवेदनशीलता और सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।

विराट कोहली का ऐतिहासिक धमाका: केकेआर के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
रायपुर, 14 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा है। बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने महज 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 193 रनों के विशाल लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

इस धमाकेदार जीत के साथ आरसीबी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और कोहली की इस पारी ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

इस मैच के दौरान विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने महज 409 पारियों में यह मुकाम हासिल कर क्रिस गेल (423 पारी) को पीछे छोड़ दिया।

यही नहीं, यह कोहली का 279वां आईपीएल मैच था, जिसके साथ ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा (दोनों 278 मैच) के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। धोनी इस सीजन चोट के कारण फिलहाल मैदान से बाहर हैं, जिसका फायदा कोहली को मिला।

कोहली ने इस मैच में अपना 9वां आईपीएल और ओवरऑल 10वां टी20 शतक पूरा किया, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए एक रिकॉर्ड है। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका तीसरा आईपीएल शतक था, जिससे उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली है।

इसके अलावा, वह अब आईपीएल की चार अलग- अलग टीमों के खिलाफ 1100 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

मैच के बाद उन्हें 21वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस
अहमदाबाद, 01 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 35 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज गंवा दिए, जिससे शुरुआती दबाव साफ नजर आया।

पाटीदार-पडिक्कल ने संभाली पारी
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पाडिक्कल ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए तेजी से रन बनाए।

तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभालने का काम किया। ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अब मैच में वापसी कर रही है, लेकिन इसी बीच एक विवादित फैसला चर्चा का विषय बन गया।

कैच पर विवाद, कोहली नाराज
गुजरात की ओर से गेंदबाजी कर रहे अर्शद खान के ओवर में पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाकर कैच लपका।

हालांकि कैच लेते समय उनका हाथ जमीन से सटा हुआ था, जिस पर संदेह बना। फील्ड अंपायर ने मामला तीसरे अंपायर को सौंपा और रिप्ले देखने के बाद पाटीदार को आउट करार दिया गया।

इस फैसले से डगआउट में बैठे विराट कोहली काफी नाराज नजर आए और उन्होंने चौथे अंपायर से अपनी असहमति भी जताई।

कोहली की तेज शुरुआत लेकिन छोटी पारी
इस मुकाबले में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने शुरुआत भी धमाकेदार की और कगिसो के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर मैच का माहौल बना दिया। हालांकि वह इस शानदार शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

कोहली 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही आरसीबी को बड़ा झटका लगा, हालांकि उनकी छोटी पारी ने मैच में रोमांच जरूर भर दिया।

RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। विराट कोहली ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। वह IPL में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट के बड़े अंतर के साथ हराया।

वहीं, ये मुकाबले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी खास रहा। IPL के इस सीजन में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया।

27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह आईपीएल के इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

275वें मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि
विराट कोहली अपने आईपीएल करियर का 275वां मैच खेल रहे थे और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 11 रन की जरूरत थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए कोहली ने कुल 6732 गेंदों का सामना किया। यह आंकड़ा उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

टॉप रन स्कोरर की सूची में सबसे आगे
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम आता है। रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 7000 से अधिक रन बनाए हैं।

वहीं शिखर धवन 222 मैचों में 6700 से ज्यादा रन बनाकर अपने आईपीएल करियर का अंत कर चुके हैं। डेविड वॉर्नर 184 मैचों में 6500 से ज्यादा रन के साथ विदेशी बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं। केएल राहुल ने 153 मैचों में 5500 से अधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली – 9012 रन
रोहित शर्मा – 7183 रन
शिखर धवन – 6769 रन
डेविड वॉर्नर – 6565 रन
केएल राहुल – 5580 रन
सुरेश रैना – 5528 रन

दिल्ली के खिलाफ एक और रिकॉर्ड के करीब
विराट कोहली के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि इससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 76 रनों का लक्ष्य 6.3 ओवर में हासिल कर लिया।

अगर कोहली इस मैच में 27 रन बना लेते, तो वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। फिलहाल उनके नाम दिल्ली के खिलाफ 34 मैचों में 1184 रन दर्ज हैं। आने वाले मैचों में वह इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला खुलासा: विराट कोहली की वजह से शुरू किया क्रिकेट देखना
मैड्रिड, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने क्रिकेट के प्रति अपने लगाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 के दौरान एक साक्षात्कार में जोकोविच ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली की वजह से ही क्रिकेट देखना शुरू किया था।

जोकोविच ने कोहली को अपना एक अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि वे उनकी खेल भावना और उपलब्धियों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि जोकोविच जैसे वैश्विक आइकन का किसी क्रिकेटर के प्रति ऐसा सम्मान खेल जगत की सीमाओं को जोड़ने का काम करता है।

साक्षात्कार के दौरान जोकोविच ने जल्द ही भारत आने के अपने इरादे भी जाहिर किए। उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि जब भी वे भारत आएंगे, तो वे विराट कोहली के साथ समय बिताना चाहेंगे।

जोकोविच ने एक दिलचस्प योजना साझा करते हुए कहा कि वे विराट के साथ थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, ताकि खेल के माध्यम से लोगों के बीच सकारात्मकता और खुशियां फैलाई जा सकें।

उन्होंने भारतीय प्रशंसकों से मिलने वाले निरंतर प्यार और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत का दौरा करना उनके लिए हमेशा खास अनुभव होता है।

विराट कोहली और नोवाक जोकोविच के बीच की दोस्ती नई नहीं है; दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के खेल के प्रशंसक रहे हैं। पिछले साल विंबलडन 2025 में कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जोकोविच का उत्साह बढ़ाते देखा गया था।

वहीं, पिछले साल मई में जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब जोकोविच ने उनके सम्मान में एक विशेष पोस्ट साझा कर उनकी पारी को ‘अविश्वसनीय’ बताया था।

यह आपसी सम्मान दर्शाता है कि कैसे दो अलग-अलग खेलों के ये महान खिलाड़ी एक-दूसरे की मेहनत और सफलता को वैश्विक स्तर पर सराहते हैं।

लखनऊ पर शानदार जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में गरजे विराट कोहली
बेंगलुरु, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली पांच विकेट की धमाकेदार जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम को संबोधित किया।

आरसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कोहली ने खिलाड़ियों के पेशेवर अंदाज और आक्रामक खेल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने मैच की शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद जिस तरह से पलटवार किया, उसने लखनऊ को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ आरसीबी 5 मैचों में 4 जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

मैच में 147 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने महज 15.1 ओवर में हासिल कर लिया, लेकिन कोहली टीम के कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। पूर्व कप्तान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मुझे बैटिंग कोलैप्स होते देखना कतई पसंद नहीं है।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिस तरह की शुरुआत टीम को मिली थी, उसके आधार पर यह मुकाबला दो या तीन विकेट खोकर ही खत्म हो जाना चाहिए था। कोहली ने मध्यक्रम में जल्दी-जल्दी गिरे विकेटों को लेकर चिंता जताई और बल्लेबाजों को भविष्य में ज्यादा जिम्मेदारी से खेलने की नसीहत दी।

अनुभवी कोहली ने रजत पाटीदार की पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दबाव के पलों में रजत ने सही शॉट्स चुनकर मैच में टीम की पकड़ मजबूत रखी।

उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को बल्लेबाजी का मौका मिलने और मैच फिनिश करने पर भी खुशी जाहिर की। कोहली ने अंत में टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि एक-एक कर सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है, जो टूर्नामेंट के लंबे सफर के लिए अच्छा संकेत है।

आरसीबी अब अपने अगले मुकाबलों में इसी लय और अनुशासन को बरकरार रखते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।

आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे विराट कोहली, मैदान पर पटका हेलमेट और ग्लव्स
मुंबई, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शानदार जीत के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चर्चा के केंद्र में हैं।

मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की फुल टॉस गेंद पर कैच आउट होने के बाद कोहली बेहद निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पवेलियन लौटते समय बाउंड्री लाइन पर उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट को जमीन पर पटक दिया।

हालांकि कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन जिस तरह से वे आउट हुए, उसकी हताशा उनके व्यवहार में साफ नजर आई।
कोहली की इस हरकत के बाद अब उन पर बीसीसीआई (BCCI) द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।

आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत, मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या मैदान पर मौजूद सामान को नुकसान पहुंचाना लेवल-1 का अपराध माना जाता है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवहार के लिए कोहली पर मैच फीस का 10 से 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खाते में एक डीमैरिट अंक भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल मैच रेफरी की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद सजा का फैसला होगा।

विवादों के बीच विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की है। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन (आईपीएल और चैंपियंस लीग मिलाकर) पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने अब तक मुंबई के विरुद्ध 37 मैचों में 1030 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो आरसीबी ने फिल साल्ट (78) और कप्तान रजत पाटीदार (53) की आक्रामक पारियों की बदौलत 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी और आरसीबी ने यह मुकाबला 18 रनों से जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

इस उम्र में कोहली की ऊर्जा और जोश बेजोड़ : अश्विन
बेंगलुरू, 29 मार्च (वेब वार्ता)। विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अपनी बेजोड़ ऊर्जा और जोश के दम पर जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं ।

पिछले साल तीन जून को आईपीएल फाइनल जीतने के बाद पहली बार टी20 प्रारूप खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाये जिसकी मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की ।

अश्विन ने ‘जियोस्टार’ के शो पर कहा ,‘‘ वह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं ।’’ उन्होंने कहा ,’ ऐसा लगता है कि वह लोगों को दिखा रहे हैं कि कैसे खेला जाता है । इसे जोरदार ढंग से खेलो और वैसे ही खेलो , जैसे खेला जाना चाहिये । विराट ने जो कुछ भी किया , उस लिहाज से यह बात मेरे लिये सबसे खास रही ।’’

कोहली ने आईपीएल से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 93, 23 और 124 रन बनाये थे । इससे पहले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में उन्होंने दो शतक समेत 302 रन बनाये थे ।

अश्विन ने विकेटों के बीच दौड़ का हवाला देते हुए कहा कि इस उम्र और इतने अनुभव के बावजूद उनकी ऊर्जा बेजोड़ है । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यह काफी अजीब लगता है । मैं बातचीत के दौरान उनसे कह भी देता हूं । वह 40 रन के करीब खेल रहे थे और एक साझेदारी चल रही थी । उन्होंने पहला रन भागा और वहां रूक गए

जब तक दूसरा बल्लेबाज आधी क्रीज तक भी नहीं पहुंचा था लेकिन वह दूसरे रन की तलाश में थे । लेग साइड में 57 मीटर की बाउंड्री थी जिससे साबित होता है कि अभी भी वह खेल में कितना जोश लेकर आते हैं ।’’

बीसीसीआई का मास्टरस्ट्रोक…वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
मुंबई, 27 मार्च (वेब वार्ता)। वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया कितने मैच खेलेगी, यह साफ हो गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल में तस्वीर स्पष्ट भी स्पष्ट हो चुकी है।

वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी की नजर अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए अपनी फॉर्म साबित करने का बड़ा मौका होगा।

बीसीसीआई के शेड्यूल से साफ हुई तस्वीर
बीसीसीआई द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 से पहले करीब 20 वनडे मुकाबले खेलेगी। हालांकि भविष्य में इसमें कुछ और मैच जोड़े जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार टीम के पास खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त मौके होंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी और लगातार सीरीज खेलेगी।

अफगानिस्तान से होगा वनडे सीरीज का आगाज
टीम इंडिया अपने वनडे अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से करेगी। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जहां पहले एक टेस्ट मैच होगा और उसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी और 20 जून तक चलेगी। आईपीएल के बाद यह भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिससे खिलाड़ियों को लय हासिल करने का मौका मिलेगा।

विदेशी दौरों और घरेलू सीरीज का संतुलन
अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की लंबी सीरीज खेलेगी, जो तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन-तीन वनडे मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

रोहित-कोहली पर रहेंगी खास नजरें
आने वाले समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। दोनों खिलाड़ी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। उनके प्रदर्शन से ही यह तय होगा कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI
इंग्लैंड के खिलाफ 3 ODI
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI
श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 ODI

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम
मुंबई, 24 मार्च (वेब वार्ता)। आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली, जितेश शर्मा, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। जितेश ने 81 रन बनाए, जबकि कोहली ने तेज पारी खेलकर टीम की मजबूत फॉर्म दिखाई आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

टीम के स्टार खिलाड़ियों ने पहले ही प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस और मैनेजमेंट दोनों को राहत दी है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 22 मार्च को खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जिससे टीम की तैयारी मजबूत नजर आ रही है।

जितेश शर्मा ने मचाया धमाल इस प्रैक्टिस मैच के सबसे बड़े स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रहे। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके शॉट्स ने सभी को प्रभावित किया। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आगामी सीजन में भी जितेश फिनिशर की भूमिका में अहम योगदान देंगे।

विराट कोहली की फॉर्म से बढ़ी उम्मीद आरसीबी के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव बात विराट कोहली की लय में वापसी रही। कोहली ने केवल 12 गेंदों में 29 रन बनाए और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उनके शॉट्स में आत्मविश्वास झलक रहा था।

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भी कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस इरादे से बल्लेबाजी की, वह टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। कोहली का फॉर्म में होना आरसीबी के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है।

टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर का योगदान
मिडिल ऑर्डर में भी आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टिम डेविड ने 14 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम अभी वेंकटेश अय्यर की भूमिका को लेकर रणनीति बना रही है, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

गेंदबाजी यूनिट ने भी किया प्रभावित
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम ने दम दिखाया। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से प्रभावित किया। वहीं अभिमन्यु सिंह और मंगेश यादव ने भी अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि टीम संतुलन के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

आरसीबी आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। शुरुआती दो मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम राजस्थान और मुंबई का दौरा करेगी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।