Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - Loktej

नटुकाका को रिप्लेस करने की अफवाओं पर असित मोदी ने किया खुलासा, जानें क्या कहा
टीवी के सबसे मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सबसे मजेदार पात्रों में से एक नटुकाका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो जाने के बाद से ही शो में नटुकाका का किरदार कौन निभाएगा इसकी चर्चा ने काफी ज़ोर पकड़ा है। इसी बीच एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें नटुकाका की सीट पर एक व्यक्ति को बैठे देखा गया। इसके बाद से ही हर कोई यहीं मान रहा है की तस्वीर में दिखने वाला व्यक्ति ही नटुकाका को रोल अदा करने वाला है। अंत में खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसके बारे में खुलासा किया है।

अगले नटुकाका की तस्वीरें वायरल होने के बाद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में यह स्पष्ट कर दिया था की वायरल हो रही तस्वीर गलत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असित ने कहा की नटुकाका का किरदार अभी के लिए तो रिप्लेस नहीं होगा। असित ने कहा की सेट के सबसे सीनियर अभिनेता के निधन को अभी एक महिना ही हुआ है। घनश्याम नायक मात्र एक एक्टर ही नहीं, पर उनके मित्र भी थे। उनके साथ कई सालों तक उन्होंने काम किया है। शो में उनका योगदान काफी बड़ा है, जिसकी वह काफी इज्जत करते है। हालांकि अभी तक उनके रिपलेसमेंट की उन्होंने कोई तैयारी नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से भी इस तरह की किसी भी अफवाओं को सुनने से रोका था।

बता दे की शो में दिखाई जाने वाली दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में एक व्यक्ति को नटुकाका की सीट पर बैठा देखा जा सकता है। इसके बाद यह बात वायरल हुई थी। जब दुकान के असली मालिक शेखर गढ़िया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल और फैमस होने के लिए इस तरह कि जूठी खबरें देते थे। सोशल मीडिया पर जो व्यक्ति कुर्सी पर दिखाई दे रहा है वह उनके पिता है और यह दुकान भी उनकी ही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : तो क्या अब एक और कलाकार छोड़ रहा है इस शो का साथ? जानें सच्चाई
टेलीविज़न जगह में बहुत ही लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी समय से चर्चा में है। इस शो से एक के बाद एक स्टार्स के जाने की खबरें सामने आ रही हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरचरण सिंह जैसे सितारे अब तक शो को अलविदा कह चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से एक और किरदार जाने वाला है। जानकारी के अनुसार शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल भी शो छोड़ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो छोड़ने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है। हालांकि रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ जेनिफर ने इन सभी खबरों का साफ तौर पर खंडन करते हुए इन्हें झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि न तो वह प्रेग्नेंट हैं और न ही शो छोड़ रही हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जेनिफर ने कहा, 'मुझे कल रात से काफी मैसेज आ रहे हैं कि मैंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ दिया है। कुछ लोग मुझसे यह भी पूछते हैं कि क्या मैं गर्भवती हूं। लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग है। हालांकि पिछले कुछ समय से मेरी तबीयत ठीक नहीं है पर मैं गर्भवती नहीं हूँ।”

इसके बाद जेनिफर ने शो से अपनी गैरमौजूदगी की असली वजह बताई। रोशन सिंह सोढ़ी ने कहा कि उन्होंने निर्माताओं से दमन (गुजरात के वापी के पास एक स्थल) के शेड्यूल से ब्रेक लेने का अनुरोध किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घुटने में बहुत दर्द रहता है, जिससे चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शो के निर्माता बुलाएंगे वह शो में लौट आएंगे। जेनिफर ने कहा, 'मैं टीम से जुड़ी हूं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग अपनी कल्पनाओं के आधार पर निर्णय कैसे लेते हैं?”

आपको बता दें कि  रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा का बेहद अहम हिस्सा हैं। एक्ट्रेस पिछले 12 सालों से इस शो से जुड़ी हुई हैं। वह तारक मेहता में सोढ़ी की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। शो में उनके पति की भूमिका निभाने वाले गुरचरण सिंह सोढ़ी ने हाल ही में निजी कारणों से शो छोड़ दिया। गुरुचरण के शो छोड़ने के बाद अब अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी ने रोशन सिंह सोढ़ी के पति की तरह एंट्री की है। बलविंदर ने शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान के बैंड के सदस्य सोनी की भूमिका निभाई थी।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एनिमेटेड वर्जन का टाइटल ट्रेक लॉन्च
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)| लोकप्रिय टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एनिमेटेड वर्जन 'तारक मेहता का छोटा चश्मा' ने टाइटल ट्रेक को लॉन्च किया गया है। इस कार्टून सीरियल में जेठालाल और सीरियल के बाकी किरदारों का एनिमेटेड कैरेक्टर भी दर्शाया जाएगा। ट्रैक में चश्मा के उल्टा होने से छोटा होने की यात्रा को बताया गया है। साथ ही यह गोकुलधाम सोसाइटी की मनोरंजक योजनाओं का खुलासा करता है।

यह शो को एनिमेटेड चरित्र तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पात्रों जेठालाल, दया, टप्पू और बाबूजी समेत दूसरे किरदारों पर आधारित है। इसके क्रिएटर असित कुमार मोदी हैं। यह शो सोनी वाईएवाई पर प्रसारित होगा!