Amir Khan - Loktej

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अब OTT पर मचाएगी धूम, 125 करोड़ ठुकराने के बाद लिया ये बड़ा फैसला
मुंबई, 28 मार्च (वेब वार्ता)। आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। 125 करोड़ का ऑफर ठुकराने के बाद फैंस इसे घर बैठे देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कहां होगी रिलीज।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी अलग सोच और रणनीति को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिर यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू’ मॉडल के जरिए दर्शकों तक पहुंची और अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने जा रही है।

थिएटर और यूट्यूब के बाद OTT पर आएगी आमिर की फिल्म
आमिर खान ने इस फिल्म की रिलीज के लिए पारंपरिक रास्ते से हटकर काम किया। आमतौर पर फिल्में थिएटर के कुछ समय बाद सीधे OTT पर आ जाती हैं, लेकिन आमिर ने पहले इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया और फिर यूट्यूब पर 100 रुपये में उपलब्ध कराया। यह कदम इंडस्ट्री के लिए एक नया प्रयोग साबित हुआ, जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा।

125 करोड़ का ऑफर क्यों ठुकराया?
इस फिल्म के लिए आमिर खान को करीब 125 करोड़ रुपये का बड़ा OTT ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका मानना था कि फिल्म को पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। आमिर का फोकस सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि कंटेंट को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना था।

अब क्यों लिया OTT रिलीज का फैसला?
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह OTT के खिलाफ कभी नहीं थे, बल्कि वह फिल्म को थिएटर रिलीज के तुरंत बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना नहीं चाहते थे।

अब जब फिल्म का थिएट्रिकल रन और यूट्यूब रिलीज पूरी हो चुकी है, तो उन्होंने इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला लिया है, ताकि जो लोग इसे पहले नहीं देख पाए, वे अब आसानी से देख सकें।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
‘सितारे जमीन पर’ 3 अप्रैल से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन R. S. Prasanna ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सफल
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में करीब 266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

थिएटर के बाद यूट्यूब पर 100 रुपये में फिल्म रिलीज करना एक नया प्रयोग था। इस मॉडल ने दर्शकों को घर बैठे फिल्म देखने का सस्ता और आसान विकल्प दिया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को वह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हुये
मुंबई, 14 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गये। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे।

घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गयी और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म..यादो की बारात.. से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ..मदहोश.. में भी बतौर बाल कलाकार काम किया।

इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया । वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ..होली ..से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ..कयामत से कयामत तक ..की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ..अंदाज अपना अपना ..में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के
लिये नामांकित भी किये गये।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ..बाजी ..में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। रोचक बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिये उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया ।

वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ..राजा हिंदुस्तानी ..प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। फिल्म में शराबी के किरदार को रूपहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिये आमिर खान ने अपनी जिंदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय किया।

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ..गुलाम ..प्रदर्शित हुयी । इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक दृश्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के दृश्य को चैलेंज के रूप में लेते हुये मौत की परवाह किये बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शको को रोमांचित कर दिया ।

वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म ..लगान ..का निर्माण किया।

इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है ।

ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही इसे प्रतिष्ठित आस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नहीं प्राप्त हुआ ।

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक
हैदराबाद, 10 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की चर्चित स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लगभग एक साल बाद, सोनीलिव (SonyLIV) ने आधिकारिक घोषणा की है कि यह फिल्म जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म जून 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक का शानदार कारोबार कर चुकी है। आमिर खान ने इसमें एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है, जो अपनी टीम के साथ समाज को एक सशक्त संदेश देता है।

फिल्म की कहानी ‘गुलशन अरोरा’ (आमिर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पेशेवर बास्केटबॉल कोच है। एक कानूनी मामले में फंसने के बाद, उसे अदालत द्वारा 90 दिनों की सामुदायिक सेवा के तहत न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया जाता है।

यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक रीमेक है और इसे आमिर की ही साल 2007 की कल्ट क्लासिक ‘तारे जमीन पर’ का आध्यात्मिक सीक्वल माना जा रहा है।

फिल्म में जेनेलिया देशमुख और कई प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जो दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ प्रेरित भी करती हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए आमिर खान ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया था। उन्होंने बड़ी ओटीटी कंपनियों के करोड़ों के ऑफर ठुकराकर फिल्म को अपने यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’ पर ‘पे-पर-व्यू’ मॉडल के तहत रिलीज किया था।

आमिर का मानना था कि वे बड़े कॉर्पोरेट्स के बजाय सीधे अपने दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं। अब यूट्यूब के बाद व्यापक डिजिटल पहुंच के लिए फिल्म को सोनीलिव पर लाया जा रहा है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी अनूठी पटकथा और सामाजिक सरोकार के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है।

आमिर खान बने आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस पाने वाले पहले अभिनेता
मुंबई, 27 नवंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिन्हें आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस मिला है। आमिर खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने कई कल्ट फिल्म दी हैं, और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है।

आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिन्हें आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस मिला है। यह सम्मान मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को समर्पित है, जिसे उनके परिवार ने शुरू किया है।

इस खास सम्मान को आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों हासिल किया। ऐसे में इस ग्रैंड अवॉर्ड नाइट की झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,एक दिग्गज को सबसे यादगार तरीके से सम्मानित करते हुए, आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों पहला आर.के. लक्ष्मण एक्सिलेंस अवॉर्ड हासिल किया, और हज़ारों लोगों ने इस खास पल को देखा।

अवॉर्ड के साथ एक लाइव कॉन्सर्ट भी हुआ, जिसे ऑस्कर विनिंग कंपोज़र ए.आर. रहमान ने पेश किया। यह समारोह एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहाँ संगीत और यादें उस कार्टूनिस्ट को समर्पित थीं, जिन्होंने भारत के सबसे प्यारे किरदारों में से एक द कॉमन मैन को बनाया।

आमिर खान को मिलेगा आर. के. लक्ष्मण अवॉर्ड
मुंबई, 31 अक्टूबर (वेब वार्ता)। आमिर खान पिछली बार फिल्म सितारे जमीन पर लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब आमिर दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी में हैं। इसी बीच उन्हें एक ऐसा सम्मान मिलने जा रहा है, जिसे पाने वाले वह बॉलीवुड के पहले अभिनेता बन जाएंगे।

मशहूर कार्टूनिस्ट दिवंगत आर.के. लक्ष्मण को सम्मानित करने के लिए उनके परिवार ने एक विशेष अवॉर्ड शुरू किया है, जिसका नाम आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस है। इस सम्मान के पहले प्राप्तकर्ता आमिर खान चुने गए हैं। इस खास मौके पर परिवार ने संगीत सम्राट ए.आर. रहमान का लाइव कॉन्सर्ट भी आयोजित किया है, जो 23 नवंबर 2025 को पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5 बजे से होगा।

आरके लक्ष्मण की बहू उषा लक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन लक्ष्मण जी को श्रद्धांजलि देने का खास तरीका है और उनके योगदान को याद करते हुए पहला अवॉर्ड आमिर खान को दिया जाएगा। उन्होंने कहा, यह हमारे परिवार की ओर से लक्ष्मण जी के प्रति सबसे बड़ी
श्रद्धांजलि है।

आरके लक्ष्मण भारत के सबसे प्रतिष्ठित कार्टूनिस्टों में शुमार थे। उनके बनाए किरदार कॉमन मैन और दैनिक कार्टून स्ट्रिप यू सेड इट  ने उन्हें खास पहचान दी। उन्होंने अपने भाई आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित क्लासिक टीवी सीरीज मालगुडी डेज़ के लिए भी स्केच बनाए। आरके लक्ष्मण का निधन 2015 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ था।

आमिर खान अपने तीन दशक से अधिक के करियर में कई महत्वपूर्ण सम्मान हासिल कर चुके हैं। उनके नाम 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं। साल 2003 में उन्हें पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2017 में चीन सरकार ने भी उन्हें विशेष मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस समय आमिर, सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सलमान, शाहरुख और आमिर स्क्रीन पर देखने का सपना जल्द होगा पूरा
मुंबई, 09 सितंबर (वेब वार्ता)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैनिटी वैन दिखाई गई है जिसमें सलमान, शाहरुख और आमिर खान का नाम लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों आर्यन खान की सीरीज के लिए साथ आ रहे हैं।

अगर ये वीडियो सही है तो तीनों खान्स को एकसाथ देखने का उनके फैंस का सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में किसी सेट के बाहर का नजारा दिखाया गया है। इस क्लिप में तीन अलग वैनिटी वैन दिखाई गई है जिसके गेट पर सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान नाम लिखा हुआ है।

वीडियो में एक शख्स कहता है, तीनो साथ में। कौनसा मूवी है भाई? हालांकि, ये वीडियो अब डिलीट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ है। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाक में की जाएगी।

शाहरुख खान के पास उनकी फिल्म किंग है जिसकी शूटिंग हाल में फिर से शुरू की गई है। वहीं आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बाद अब अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन अगर इस सीरीज में तीनों खान नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए जबरदस्त ट्रीट होगी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं : आमिर खान
मुंबई, 14 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान का कहना है कि वह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2025 का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 की शुरुआत भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई, जिसमें बॉलीवुड के आमिर खान ने अपने इस साल के आईएफएफएम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह जताया।

इस मौके पर आमिर खान के साथ वीर दास, तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, जयदीप अहलावत, जाने-माने फिल्ममकार शूजीत सरकार, अश्विनी अय्यर तिवारी, आर.एस. प्रसन्ना (निर्देशक सितारे ज़मीन पर), गायिका लिसा मिश्रा और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा मौजूद थे।

इसके अलावा बख्शो बॉन्डी फिल्म की टैलेंटेड डायरेक्टर तनुश्री दास और उनकी टीम के कलाकार भी मौजूद रहे, क्योंकि यह फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट फिल्म के तौर पर पेश की जा रही है।

इस अवसर पर आमिर खान ने कहा, मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह सिनेमा का एक बेहतरीन मंच है जो लोगों और संस्कृतियों को जोड़ता है। मुझे यकीन है कि इस फेस्टिवल में शामिल होने वाले सभी फिल्में और फिल्मकार एक शानदार अनुभव लेकर जाएंगे।

फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भोमिक लांगे ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, हर साल आईएफएफएम अद्भुत कहानियों, बेहतरीन प्रतिभाओं और सिनेमा के उस जुनून को एक मंच पर लाता है जो सीमाओं से परे है।

भारतीय सिनेमा की प्रेरणादायक आवाज़ों का मेलबर्न में शानदार मिलन हुआ है। हमें गर्व है कि हम आमिर खान जैसे दिग्गज, शूजीत सरकार और अश्विनी अय्यर तिवारी जैसे कहानीकार, और ऐसे कलाकारों की मेज़बानी कर रहे हैं जिनका अभिनय दुनियाभर के दर्शकों को छू जाता है।

इस साल का कार्यक्रम, जिसकी शुरुआत बख्शो बॉन्डी के साथ हो रही है, रचनात्मकता, विविधता और सिनेमा की बेहतरीन मिसाल है। विक्टोरियन सरकार के समर्थन और इतने प्रतिष्ठित मेहमानों की मौजूदगी इस फेस्टिवल को न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव बनाती है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत करने वाला पुल भी है।

150 करोड़ क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’
मुंबई, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही है। आमिर खान ने वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

आमिर ने ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए शानदार वापसी की है।हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।फिल्म 'सितारे जमीन पर'बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

'सितारे ज़मीन पर' ने दर्शकों का दिल छू लिया है। आमिर खान ने अपनी इस फिल्म से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सही मायनो में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सितारे जमीन पर ' ने 18 दिनों में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
फिल्म सितारे जमीन पर में 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉन्चिंग हुयी है।आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं।

'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है।

इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

राजकुमार हिरानी के साथ तीसरी बार काम करेंगे आमिर खान
मुंबई, 28 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं।
राजकुमार हिरानी का नाम आते ही दिमाग में एक ही बात आती है, 100 प्रतिशत हिट्स देने वाला निर्देशक।

हिरानी ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनकी कहानियां लोगों के दिलों में उतरती हैं, और हर बार हंसी और इमोशन का परफेक्ट बैलेंस लेकर आती हैं। अब जब उन्होंने दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाने का एलान किया है, तो उससे भी बड़ी बात ये है कि इसमें आमिर खान उनके साथ फिर से जुड़ने जा रहे हैं।

3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आमिर और हिरानी तीसरी बार साथ आ रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को उनकी शानदार स्क्रिप्ट, गहराई से भरे इमोशंस और दमदार कहानी के लिए खूब सराहा गया था, जो इस जोड़ी की पहचान बन चुकी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आमिर से पूछा गया कि क्या फाल्के की बायोपिक में भी ह्यूमर देखने को मिलेगा, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजू और अभिजात (जोशी, राइटर) की कॉमेडी की तरफ एक खास रुचि है और मेरी भी। हम तीनों को ह्यूमर बहुत पसंद है, और मुझे लगता है कि यही वो जॉनर है जिसमें राजू सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हैं: ड्रामा जिसमें ह्यूमर भी हो। तो ये फिल्म भी शायद उसी स्पेस में होगी।”

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आमिर खान सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के बाद सीधे इसकी तैयारी में लग जाएंगे। फिल्म की कहानी जिस पुराने ज़माने पर आधारित है, उसे असली जैसा दिखाने के लिए लॉस एंजेलेस की एक वीएफएक्स कंपनी ने एआई की मदद से सीन तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पिछले चार साल से बन रही है। इसे राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है।

दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने की बंपर कमाई
मुंबई, 22 जून (वेब वार्ता)। काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर चर्चा तेज़ थी और अब आखिरकार यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। एक ओर समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है, तो आमिर खान ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की। इसने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कारोबार 32.20 करोड़ रुपये हो गया है। वही फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।

'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आए हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म डाउन सिंड्रोम जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है और इसका प्लॉट फ्रांस की चर्चित फिल्म 'चैंपियंस' से प्रेरित है।

निर्देशन की ज़िम्मेदारी आरएस प्रसन्ना ने संभाली है, जिन्होंने पहले भी सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करने में महारत दिखाई है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर किया है, जिससे यह सहयोग फिर से एक सकारात्मक उदाहरण बन गया है।

देश की केवल दो प्रतिशत आबादी सिनेमाघरों में फिल्म देख पाती है, स्क्रीन की संख्या बढ़ानी होगी: आमिर
मुंबई, दो मई (भाषा) अभिनेता आमिर खान ने शुक्रवार को कहा कि भारत फिल्म प्रेमी देश है लेकिन देश की बड़ी आबादी अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में सिनेमाघरों तक नहीं जा पाती।

यहां आयोजित पहले ‘विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के दूसरे दिन आमिर खान (60) ने एक सत्र में भाग लिया जिसका शीर्षक था ‘स्टूडियोज ऑफ फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अवसंरचना में निवेश बहुत जरूरी है।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि हमें भारत में और भी ज्यादा थिएटर और अलग-अलग तरह के थिएटर की जरूरत है। देश में कई जिले और बड़े-बड़े इलाके हैं, जहां एक भी सिनेमाघर नहीं है। पिछले कई दशकों में हमने जो भी समस्याएं झेली हैं, वो सिर्फ ज्यादा स्क्रीन की कमी से संबंधित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मेरे हिसाब से, हमें इसी में निवेश करना चाहिए। भारत में बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन इसका एहसास तभी हो सकता है, जब आपके पास देश भर में ज्यादा स्क्रीन हों। अगर ऐसा नहीं होगा, तो लोग फिल्में नहीं देखेंगे।’’

आमिर ने कहा कि भारत सिनेमाघरों और बड़े पर्दों की संख्या के मामले में अमेरिका और चीन से काफी पीछे है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के आकार और यहां रहने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से हमारे पास बहुत कम सिनेमाघर हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास करीब 10,000 स्क्रीन हैं। अमेरिका में, जिसकी आबादी भारत की एक तिहाई है, 40,000 स्क्रीन हैं। इसलिए वे हमसे बहुत आगे हैं। चीन में 90,000 स्क्रीन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन 10,000 स्क्रीन में से भी आधे दक्षिण में हैं और बाकी आधे देश के बाकी हिस्सों में हैं। इसलिए एक हिंदी फिल्म के लिए मोटे तौर पर यह संख्या करीब 5,000 है।’’

आमिर खान ने कहा कि बड़ी सफल फिल्मों की भी बात करें तो बहुत कम लोग इन्हें सिनेमाघरों में देख पाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में, जिसे फिल्म प्रेमी देश के रूप में जाना जाता है, केवल दो प्रतिशत आबादी ही सिनेमाघरों में हमारी सबसे बड़ी हिट फिल्में देखती है। बाकी 98 प्रतिशत लोग कहां फिल्म देखते हैं?’’

अभिनेता ने निराशा जताते हुए कहा कि देश में कोंकण जैसे क्षेत्रों समेत कई इलाकों में सिनेमाघर हैं ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन इलाकों के लोग फिल्मों के बारे में सुनेंगे, ऑनलाइन इस बारे में जानकारी देखेंगे लेकिन उनके पास इन्हें देखने का कोई तरीका नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इसलिए हमें सबसे पहले यह करना होगा कि सिनेमाघरों की संख्या बढ़े।’’

सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को अभिनेता शाहरुख खान ने भी देश में सिनेमाघरों की संख्या बढ़ने की वकालत की थी।

आमिर ने अपने सत्र में यह भी कहा कि किसी फिल्म के सिनेमाघर में रिलीज होने और ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बीच समय भी बहुत कम होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपना खुद का व्यवसाय खत्म कर रहे हैं... पहले, फिल्में थिएटर में आती थीं और एक साल बाद सैटेलाइट पर। फिर यह सैटेलाइट पर आठ और छह महीने बाद आने लगीं। इसलिए, एक दर्शक के रूप में मेरे पास एक विकल्प है: मैं थिएटर में फिल्म देख सकता हूं या मैं छह महीने तक इंतजार कर सकता हूं और सैटेलाइट पर देख सकता हूं।’’

आमिर ने ‘वेव्स’ जैसे आयोजन के लिए सरकार की प्रशंसा की।

इस सत्र में आमिर के साथ निर्माता रितेश सिद्धवानी, दिनेश विजन, नमिता मल्होत्रा, पीवीआर आइनॉक्स के अजय बिजली और अमेरिकी फिल्म निर्माता चार्ल्स रोवन मंच पर उपस्थित थे।

चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान
मुंबई, 19 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में ग्लोबल सम्मान मिला है।
आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली एक्टर्स में से एक हैं।

उन्होंने अपने लंबे शानदार करियर में उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी फिल्में सरहदें पार कर चुकी हैं, खासतौर पर चाइना में तो उन्होंने कई रिकॉर्ड तक तोड़ डाले।

आमिर अपने सोच-समझकर चुने गए कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, और इसी वजह से वो क्वालिटी सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी इस इंटरनेशनल अपील को मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया, जहां उन्हें खासतौर पर सराहा गया।

आमिर खान ने हाल ही में मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में शिरकत की, जहाँ उनके साथ हे वेनजुन, जू झेंग, ना ना, तियान वा, वेन सोंग, सोंग शियाओबाओ, झांग चियु, जोशुआ यी, वांग यिंगवेई, ली फी, सोंग यांग, वांग जियानहुआ, स्टेनली तांग, सोंग मुजी, जू वुबिन, चांग युआन, शेन टेंग, झांग चेन, झाओ बेनशान, झोउ डेयॉन्ग, ली झिलियांग, लियू सिवेई और ऐ लुन जैसे कई नामचीन कलाकार मौजूद थे।

चाइना में आमिर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनकी मौजूदगी ने वहां खलबली मचा दी। फेस्टिवल के समापन के मौके पर आमिर खान, शेन टेंग और मा ली के साथ एक खास पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे जिसका टॉपिक होगा (हंसी ही सबसे बड़ी दवा है)। इस चर्चा में कॉमेडी के सामाजिक प्रभाव और कल्चर से जुड़ी सीमाओं के पार इसके भविष्य पर बात होगी।

आमिर खान की फिल्मों को चाइना में जबरदस्त सफलता मिली है, इतनी कि उन्होंने भारत के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी पीछे छोड़ दिए। उनकी 2009 की कॉमेडी 3 इडियट्स वहां ब्लॉकबस्टर रही, फिर 2014 में पीके ने भी धमाल मचाया। लेकिन सबसे बड़ी हिट रही दंगल (2016), जिसने चीन में 193 मिलियन की कमाई की, और उसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार (2017) ने भी 109 मिलियन कमाए।

आमिर की कहानियों में जो दिल से जुड़ा एहसास होता है और जो सामाजिक संदेश होता है, वो चीनी दर्शकों को बेहद छू गया है। इसी वजह से आज आमिर खान सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा के भी एक बड़े आइकॉन बन चुके हैं।

आमिर खान के पास आगे काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वो जल्द नजर आएंगे सितारे जमीन पर में, जो उनकी 2007 की हिट तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है।

इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूज़ा और दर्शील सफ़ारी भी अहम रोल में होंगे, और ये फिल्म इसी साल रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा आमिर के पास एक और बड़ी फिल्म है लाहौर 1947, जो एक पीरियड ड्रामा है और इसे वो अपने बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।