Varun dhavan - Loktej

‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
मुंबई, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। वरुण धवन ने ‘व्याह करवा दो जी’ गाने का BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान खान के साथ डांस करते हुए वह घबराते नजर आए। मजेदार माहौल और वरुण धवन और सलमान खान की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के गाने ‘व्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शूटिंग के दौरान की मस्ती, रिहर्सल और कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। वीडियो में खास बात यह रही कि सलमान खान भी नजर आए, जिनके साथ डांस करते हुए वरुण थोड़े नर्वस दिखाई दिए। हालांकि सेट का माहौल बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार था।

वीडियो में वरुण धवन अपना डांस शॉट पूरा करते हैं, जिसके बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि यह रिहर्सल है? तो फिर ठीक है। उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में वरुण ने मजाक करते हुए लिखा कि भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ डांस करते समय मुझे हमेशा घबराहट होती है। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह क्लिप खूब शेयर की जा रही है।

गाने में दिखेगी शादी वाली वाइब
‘व्याह करवा दो जी’ एक फुल-ऑन वेडिंग सॉन्ग है, जिसमें मृणाल ठाकुर भी वरुण के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को मीका सिंह और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं।

मीका सिंह के मुताबिक, यह गाना शादी के हर फंक्शन में जान डाल देगा और लोगों को झूमने पर मजबूर करेगा। वहीं असीस कौर ने भी कहा कि शादी के गाने गाना किसी भी सिंगर के लिए खास अनुभव होता है। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस इसके गानों और स्टारकास्ट को लेकर पहले ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वरुण धवन की एनर्जी और सलमान खान की मौजूदगी ने इस गाने को और खास बना दिया है। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो कॉमेडी और म्यूजिक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करने वाली है।

वरुण धवन की एक्टिंग की कायल हुई खुशबू पाटनी, ‘बॉर्डर-2’ को देखकर आई पुराने दिनों की याद
मुंबई, 28 जनवरी (वेब वार्ता)। सनी देओल और मल्टीस्टार फिल्म ‘बॉर्डर-2’ रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक वैश्विक स्तर पर लगभग 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए ये हफ्ता भी लाजवाब रहने वाला है। इसी बीच सेना में मेजर पद पर रही खुशबू पाटनी ने फिल्म देख ली है और फिल्म देखने के लिए उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए।
महिला सुरक्षा पर खुलकर बात रखने वाली खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की एक्टिंग स्किल्स की तारीफ की है और अपने पुराने आर्मी के दिनों को भी याद किया है। उन्होंने

वरुण की मेजर होशियार सिंह दहिया लुक के साथ फोटो पोस्ट की और लिखा, “बॉर्डर-2 अभी देखी, वरुण धवन का काम लाजवाब है, उनके द्वारा निभाई गई होशियार सिंह दहिया की यादगार परफॉर्मेंस को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी कुछ पुरानी यादें ताजा हो चुकी हैं, खासकर ट्रेनिंग के दिनों की। हम भाई और बहन की तरह जीते हैं, भाई और बहन की तरह मरते हैं। नाम, नमक और निशान को कभी नहीं भूलते। जय हिंद, जय भवानी।”
इससे पहले खुशबू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी फौजी की वर्दी के साथ फोटोज पोस्ट की, जिसमें वे अपने पुराने मेजर अवतार में दिखीं। हाथ में वॉकी-टॉकी और आंखों पर काला चश्मा लगाए खुशबू का लुक शानदार लगा।
बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के लिए भी पहला हफ्ता शानदार रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए लगभग 32 करोड़ रुपए कमाए, जिसके बाद शनिवार को फिल्म ने अनुमानित 36.5 करोड़ रुपए, रविवार को 54 करोड़ रुपए और सोमवार को 59 करोड़ रुपए की कमाई की। बीते मंगलवार को फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर भारत में फिल्म का कलेक्शन लगभग 200 करोड़ रुपए का हो गया है।
फिल्म की वैश्विक कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 270.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी-3’ रिलीज होने वाली है। अगले हफ्ते फिल्म के कलेक्शन पर असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि सुपरकॉप सीरीज की मर्दानी हर बार अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

पंजाब के खेतों में बिना चप्पल के सिंपल लुक में नजर आए वरुण धवन, तस्वीरें की शेयर
मुंबई, 11 अगस्त (वेब वार्ता)। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए हाल ही में अपना अमृतसर का शेड्यूल खत्म कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसी कड़ी में अब उन्होंने पंजाब के खेतों में समय बिताते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह खेतों के बीच बैठकर गांव की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। लुक की बात करें तो वरुण सिंपल पैंट-शर्ट पहने हुए हैं; नंगे पैर, वह खेतों की मेड़ पर बैठे हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

पंजाब की हरियाली का आनंद लेते हुए, अभिनेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “पंजाब दे खेत, बेस्ट मॉर्निंग हो गया।”फैंस को वरुण का यह खास अंदाज काफी पसंद आया है; कई यूजर्स उन्हें हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट पर लिखा, “कपड़े जच रहे हैं, पाजी,” और दूसरा यूजर लिखता है, “देसी बंदा।”

वरुण इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं; वह शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद भी अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं। इससे पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने अमृतसर की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म के मेकर्स ने अमृतसर सेट से रैप-अप पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे।

वीडियो में निर्माता भूषण कुमार, अभिनेत्री मेधा राणा और वरुण धवन नजर आ रहे थे, वहीं अभिनेता वरुण धवन केक काटते हुए कह रहे थे, “शूटिंग खत्म हुई, भारत माता की जय।”

फिल्म ‘बॉर्डर-2’ में अभिनेत्री मेधा राणा वरुण संग खास रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म मेधा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है।

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे।

वहीं ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एबीसीडी 2 के 10 साल : वरुण धवन ने शेयर किया पार्टी वीडियो
मुंबई, 22 जून (वेब वार्ता)। अभिनेता वरुण धवन की चर्चित डांस फिल्म एबीसीडी 2 को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर वरुण ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, रेमो डिसूजा और राघव जुयाल 1994 की फिल्म दुलारा के सुपरहिट गाने मेरी पैंट भी सेक्सी पर जोरदार डांस कर रहे हैं। यह वीडियो एबीसीडी 2 की शूटिंग खत्म होने की पार्टी का है।

वरुण ने इस वीडियो के साथ लिखा कि इस फिल्म से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं, जबरदस्त एनर्जी थी और काम करने के लिए बेहतरीन लोग थे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी में सभी ने मिलकर हिंदी मसाला गानों पर जमकर डांस किया था।

एबीसीडी 2, जिसे एनी बॉडी कैन डांस 2 भी कहा जाता है, 2015 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा ने किया था। यह 2013 की फिल्म एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस का सीक्वल थी। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभु देवा और सुशांत पुजारी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

यह फिल्म डांस के जुनून और भारतीय डांसर्स के संघर्ष पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जिसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो इससे पहले केसरी जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं।

फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी भी नजर आएंगे। फिलहाल इसका तीसरा शूटिंग शेड्यूल पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में चल रहा है। बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। दर्शक वरुण धवन को एक नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म थामा में कैमियो करेंगे वरुण धवन
मुंबई, 01 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म थामा में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता दिनेश विजान इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ बना रहे हैं। इस फिल्म आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना एक वैम्पायर के किरदार में दिखाई देंगे।

चर्चा है कि फिल्म थामा में वरुण धवन की एंट्री हुई है जो आयुष्मान से मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। वरुण धवन फिल्म ‘थामा’ में कैमियो करने जा रहे हैं।कैमियो के दौरान वह वेयरवोल्फ बनकर वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना से लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई में एक बड़े स्टूडियो में फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। आयुष्मान और वरुण के बीच ‘थामा’ में एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया है।दोनों स्टार्स के बीच एक तगड़ी और रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

मेकर्स वरुण और आयुष्मान के खास सीक्वेंस के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं,और ये काम कई इंटरनेशनल एक्शन एक्सपर्ट्स की देखरेख में हो रहा है। आदित्य सरपोतदार निर्देशित ‘थामा’ में इस सीन को भव्य बनाने के लिए कुछ इंटरनेशनल टैक्नीशियन की भी मदद ली गई है, जो इसे बेहद खास बनाने वाला है। ‘थामा’ में आयुष्मान के साथ लीड रोल रश्मिका मंदाना लीड रोल कर रही हैं।उनके अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारें भी फिल्म में अहम किरदारों में होंगे। फ़िल्म ‘थामा’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

शूटिंग के दौरान वरुण धवन को लगी चोट, बोले- ‘ठीक होने में कितना समय लगेगा’
मुंबई, 26 मार्च (वेब वार्ता)। अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग ऋषिकेश में चल रही है। वह शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने बताया कि उनकी उंगली में चोट लग गई है। अभिनेता ने प्रशंसकों से सवाल किया कि इसे ठीक होने में कितना समय लग सकता है।

वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी छोटी उंगली को बर्फ के कटोरे में रखकर उस पर हल्‍का दबाव देते नजर आए। उन्होंने लिखा, “आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है।” हालांकि, अभिनेता ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उन्हें चोट कैसे लगी।

इससे पहले एक पोस्ट में अभिनेता ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान लगी चोट की भी जानकारी दी थी। उन्होंने प्रशंसकों को उंगली में लगी चोट दिखाई थी। घायल उंगली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह एक गहरा जख्म है।” तस्वीर में उनकी उंगली पर कट के निशान हैं। हालांकि, इससे पहले एक और चोट का जिक्र उन्होंने किया था। इंस्टाग्राम पर अपने हाथ और बाइसेप्स का क्लोज-अप पोस्ट किया था, जिसमें हल्की खरोंच और चोट के निशान दिखाई दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई देंगे। फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। वरुण के पास जान्हवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी है।

वरुण के पास पूजा हेगड़े के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी है, जिसकी शूटिंग 22 मार्च से ऋषिकेश में शुरू हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर वरुण ने ऋषिकेश से कई तस्वीरें, वीडियोज शेयर की, वीडियो में वरुण और पूजा साथ में गंगा आरती करते हुए दिखाई दिए, एक अन्य तस्वीर में वे एक पौधे को पानी देते हुए दिखाई दिए। इस प्रोजेक्ट का निर्माण रमेश तौरानी ने किया है। वरुण और पूजा के अलावा, ड्रामा की कास्ट में मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, मनीष पॉल, रोहित सराफ, राजीव खंडेलवाल, नितीश निर्मल और श्रीलीला भी हैं।

वरुण धवन ने शुरू की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग
मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने जेपी दत्ता की 1997 में आयी युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ के आगामी सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। अनुभवी अभिनेता सनी देओल सीक्वल के लिए वापसी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत, इस सीक्वल में दत्ता और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार भी हैं।

टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘एक्शन, धैर्य और देशभक्ति! अभिनेता वरुण धवन ने झांसी के सुंदर छावनी क्षेत्रों में निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चनाना और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ ‘बॉर्डर 2’ की यात्रा शुरू की।’’

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म देशभक्ति और साहस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें ‘‘अद्वितीय एक्शन, मनोरंजक ड्रामा और भावनात्मक गहराई’’ देखने को मिलेगी।

युद्ध पर आधारित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले बनी ‘बॉर्डर’ फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाया गया था। जून 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे। सहायक कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी शामिल थे।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनके परिवार ने मुंबई में 87 करोड़ रुपये में दो आलीशान फ्लैट खरीदे
मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई के जुहू में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनमें से एक उनकी मां करुणा डेविड धवन के साथ और दूसरा उनकी पत्नी नताशा के साथ है। स्क्वायर यार्ड्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि उसने पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है।

धवन ने एक ही आवासीय परियोजना में दोनों अपार्टमेंट खरीदे हैं।

स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, ‘‘उन्होंने अपनी मां करुणा डेविड धवन के साथ मिलकर छठी मंजिल पर एक संपत्ति खरीदी है और दूसरी अपनी पत्नी नताशा के साथ मिलकर सातवीं मंजिल पर एक संपत्ति खरीदी। दोनों अधिग्रहणों की कुल राशि 86.92 करोड़ रुपये है।"

सलाहकार ने कहा कि ये अपार्टमेंट ट्वेंटी बाय डी'डेकोर में हैं, जो जुहू में एक प्रीमियम आवासीय परियोजना है।

स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, अपनी मां के साथ संयुक्त रूप से खरीदा गया अपार्टमेंट 42.40 करोड़ रुपये में आया है। इसमें 429.06 वर्ग मीटर (4,617 वर्ग फुट) का कारपेट एरिया और 471.96 वर्ग मीटर (5,069 वर्ग फुट) का निर्मित क्षेत्र है।

एक अलग लेनदेन में, स्क्वायर यार्ड्स ने बताया कि धवन और उनकी पत्नी नताशा ने उसी आवासीय परियोजना में सातवीं मंजिल का अपार्टमेंट 44.52 करोड़ रुपये में खरीदा है।

यह संपत्ति 474.92 वर्ग मीटर (5,112 वर्ग फुट) का बड़ा कारपेट एरिया और 522.41 वर्ग मीटर (5,624 वर्ग फुट) का निर्मित क्षेत्र प्रदान करती है।

दोनों लेनदेन जनवरी 2025 में पंजीकृत किए गए थे।

बेटी का पिता बनना एक अनोखा अनुभव है: वरुण धवन
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि एक बेटी का पिता बनना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा।

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने इस साल तीन जून को बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम लारा रखा गया।

अभिनेता ने कहा कि घर में जब से बिटिया ने जन्म लिया तब से उनमें बहुत बदलाव आए हैं।

वरुण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बेटी का पिता बनना अनोखा अनुभव है। यह आपको पूरी तरह से बदल देता है। आपको एहसास होता है कि आपकी सोच में कितना बदलाव आ गया है। बचपन में आपकी मां ने जो कुछ भी सिखाया होता है वह सब आपके दिमाग में वापस आने लगता है। जब नताशा ने बच्ची को जन्म दिया तो मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यही आया कि मैं अपनी मां के साथ कभी-कभी इतना बुरा बर्ताव कैसे कर सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी अपनी मां के साथ इतना उद्दंड कैसे हो सकता है, खासकर तब जब वह अपने बच्चे का नौ महीने तक गर्भ में पालन-पोषण करती है...बेटी का पिता बनना एक अद्भुत अनुभव रहा। बेटी होने से आपको जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह भी पता चलता है कि एक पुरुष होने का क्या मतलब है।’’

अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रचार करने के लिए दिल्ली आए थे।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ एक्शन-ड्रामा पर आधारित है और कलीस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वरुण ने दिल्ली की यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर शाह के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘इनके सामने तो हम सब ‘बेबी’ हैं। दिल्ली में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलकर बहुत खुशी हुई।’’

मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' : शाहरुख खान
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) अभिनेता शाहरुख खान ने वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर देखने के बाद उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है।

‘बेबी जॉन’ का निर्माण एटली ने किया है। एटली ने शाहरुख की हिट फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था।

शाहरुख ने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्देशक कलीस को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

'बेबी जॉन' में वरुण के अलावा वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। एटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने पहली बार अपने बैनर 'ए फॉर एप्पल' के जरिये किसी हिंदी फिल्म का निर्माण किया है।

शाहरुख ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या रोमांचक ट्रेलर है। बहुत बढ़िया, वाकई फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है...। कलीस आपकी फिल्म 'बेबी जॉन' आपकी तरह ही ऊर्जा और एक्शन से भरपूर है। एटली आगे बढ़िए और अब एक निर्माता के रूप में विजय प्राप्त कीजिए।’’

शाहरुख ने वरुण धवन के अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों की भी प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर देखें; इच्छाधारी 'भेड़िया' बन गए हैं वरुण धवन!
कल यानी 19 अक्टूबर को बॉलीवुड में दस साल पूरा करने वाले अभिनेता वरुण धवन ने इस दिन को एक शानदार तरीके से मनाया. अपने इस खास दिन पर वरुण ने अपने फैन्स को एक तोहफा देते हुए कृति सेनन के साथ आने वाली अपनी ‘हॉरर कॉमेडी’ फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर जारी किया है. 10 साल पहले अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर भी इस दिन ही आउट हुआ है।

पहले आया था टीज़र और पोस्टर

बता दें कि इस फिल्म का सबसे पहले टीजर रिलीज किया गया था, जोकि काफी दमदार था। साथ ही हाल ही में फिल्म से वरुण धवन और कृति सेनन के पोस्टर्स भी आउट किए गए। इस पोस्टर में वरुण धवन भेड़िया के खतरनाक अवतार में दिखाई दिए, तो वहीं 'मिमी' एक्ट्रेस कृति सेनन के एकदम डिफरेंट लुक ने भी फैंस को काफी इम्प्रेस किया। टीजर और पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट के बीच अब 'भेड़िया' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

क्या है इस ट्रेलर में? हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का 2 मिनट और 55 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो कि काफी मजेदार है। हॉरर-कॉमेडी इस फिल्म में वरुण का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। ये ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर ये ट्रेलर आपको हसाएंगा, लेकिन कहीं-कहीं कुछ सीन्स देखकर आपको थोड़ा डर भी लगेगा। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है वरुण के नींद में बड़बड़ाने से, जहां वह कहते हैं कि तुम्हें क्या लगता है भेड़िये ने मुझे ही क्यूं काटा, इसके बाद शुरू होता है वरुण धवन की जिंदगी में असली स्यापा, जहां वह खुद को जंगल में पाते हैं और भेड़िया उनको काट लेता है। ट्रेलर की शुरुआत घने जंगलों के साथ होती है, जिसमें एक खूंखार भेड़िए दिखाई दे रहा है। पूर्णिमा का चांद पूरा होते ही वरुण धवन खुद भेड़िया में बदलने लगते हैं। इस ट्रेलर में नजर आ रहा है की कृति के साथ उनके दोस्त वरुण को उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें काफी डर लगता है। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है तो इस ट्रेलर में मजेदार डायलॉग भी शामिल है। फिल्म में आपको काफी मजेदार सीन्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म में मोगली का आइकॉनिक सॉन्ग जंगल- जगंल बात चली है भी सुनने को मिलेगा। इस शानदार ट्रेलर में वरुण धवन के कॉमेडी भरे वनलाइनर के साथ-साथ उनका भेड़िया बनना, लोगों पर अटैक करना और मांस खाना आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। वरुण धवन की चमकती हुई आंखें और आग की लपटें भेड़िया की झलक दिखा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स का बखूबी इस्तेमाल कर सस्पेंस और थ्रिलर क्रिएट करने की कोशिश की गई है।

इस दिन आएगी सिनेमाघरों में ‘भेड़िया’

वरुण धवन की भेड़िया अगले महीने यानी कि 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्त्री, चोर निकल के भागा और आबा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अमर कौशिक ने  किया है। 'भेड़िया' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है। फिल्म दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी है। वरुण-कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' 2डी के अलावा 3डी में आईमैक्स में रिलीज होगी। अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म में उत्कृष्ट दृश्य प्रभावों का दावा किया गया है। वरुण धवन की भेड़िया 2डी के साथ-साथ 3डी में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और वरुण धवन एक साथ दिखाई देंगे।

बॉलीवुड : तो क्या वरुण बनेंगे ‘भेड़िया’? सामने आया फिल्म का टीज़र, 19 अक्टूबर को रिलीज होगा ट्रेलर
वरुण धवन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक है जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही बहुत सी हिट दी है। वरुण इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में हैं। वरुण धवन19 अक्टूबर को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक दशक पूरा करने जा रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन ने सबको एक सरप्राइज दिया है। वरुण धवन अपनी फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज करेंगे। ट्रेलर से पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसका वीडियो वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ये टीजर काफी शानदार लग रहा है।

रिलीज हुआ 'भेड़िया' का टीजर

आपको बता दें कि 'बदलापुर' और 'अक्टूबर' जैसी इंटेंस फिल्में देने वाले वरुण धवन अपनी नई फिल्म में एक अलग ही रूप में नजर आने वाले हैं। लगता है इस फिल्म में वरुण खुद एक भेड़िया का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म 'भेड़िया' को दोनों वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश की गई है। मैडॉक फिल्म्स ने इससे पहले 'स्त्री' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाई थी और अब वो अपने फैंस के बीच 'भेड़िया' लेकर आ रहे हैं। वो एक क्रीचर कॉमेडी का नया ही जॉनर लोगों के सामने पेश करने जा रहे हैं।

Banenge insaan mera naashta! ????#Bhediya trailer howling on 19th October, 2022! #BhediyaTrailerOn19thOct pic.twitter.com/OHUxSw30hC
— VarunDhawan (@Varun_dvn) September 30, 2022

19 अक्टूबर को रिलीज होगा इसका ट्रेलर

गौरतलब है कि 'भेड़िया' का टीजर बहुत आकर्षक लग रहा है। 45 सेकंड के इस टीजर में जंगलों के बीच खूंखार भेड़िये की आवाजें सुनाई देती हैं। टीजर की शुरुआत जंगल से होती है और बैकग्राउंड में एक गाना प्ले हो रहा है 'खौफ है इस जंगल में मेरे नाम का…पर क्या करूं मैं इस हाल का। पापी पेट बोले तुम मर रहे हो क्यूं खामखां।' भेड़िये के आगे एक शख्स दौड़ता हुआ नजर आता है और फिर दिखाई देता है कि कुछ लोगों ने आग जलाया हुआ है और तभी आग में से एक भेड़िये का इमेज बनता दिखता है और वो जोर से चिल्लाता है। जिसके बाद वरुण धवन और कृति सेनन का नाम स्क्रीन पर फ्लैश होता है। वरुण धवन ने इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बनेंगे इंसान मेरा नाश्ता। भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।'

25 नवंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म के टीजर से ही पता चला रहा है कि फिल्म में दमदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। मेकर्स ने ये दावा किया है कि ट्रेलर का ये केवल 30 फीसदी है। मतलब साफ है कि ट्रेलर में दर्शकों को पूरा मजा मिलने वाला है। इस फिल्म में कृति सेनन एक दिलचस्प वेट डॉक्टर के रूप में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।