Ravi Shastri - Loktej

रवि शास्त्री की सलाह, टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए टीम इंडिया तुरंत करे पलटवार
नई दिल्ली, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए मैसेज भेजा है। शास्त्री ने कहा कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को पांच मैचों की सीरीज में वापसी के लिए तुरंत जवाबी हमला करना होगा। टीम इंडिया को पूरे मैच में दबदबा बनाए रखने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू से कहा, “भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह तुरंत जवाबी हमला करे। जब आप इस तरह का टेस्ट मैच हारते हैं, एक ऐसा मुकाबला जिसमें आप ज्यादातर समय हावी रहते हैं और फिर आखिरी दिन हार जाते हैं। इंग्लैंड को अपना संयम बनाए रखने के लिए पूरा क्रेडिट मिलता हैं। ऐसे में सीरीज में वापसी करने के लिए बहुत अधिक जज्बे की जरूरत होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अभी भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दूसरे टेस्ट में खेलने पर सवाल बना हुआ है, क्योंकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है, जबकि टीम इस बात पर भी विचार कर रही है कि स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की मदद के लिए दूसरे स्पिनर को टीम में शामिल किया जाए, या नहीं।”

शास्त्री ने कहा, “अब, बुमराह खेलेंगे या नहीं, यह तो कोई नहीं जानता। लेकिन उम्मीद करते हैं कि वह खेलेंगे, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण टेस्ट मैच है। सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। बस आपको एक बार में एक मैच पर ध्यान देना है। यह पांच मैचों की सीरीज है। भारत वापसी की उम्मीद कर रहा होगा।”

रवि शास्त्री का मानना है कि टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज के पहले मैच में भारत की हार से बहुत कुछ सीखा होगा। शास्त्री को उम्मीद है कि युवा कप्तान सीरीज के बाकी मैचों में अधिक सक्रिय रहेंगे।

रवि शास्त्री ने कहा, “लोग कहते हैं कि वह थोड़ा रिएक्टिव थे। ऐसा तब हो सकता है, जब आप अपना पहला टेस्ट मैच (बतौर कप्तान) खेल रहे हों। खासकर उस वक्त, जब बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां हों। आउटफील्ड तेज हो, तो चीजें इस तरह से हो सकती हैं, लेकिन गिल ने इससे बहुत कुछ सीखा होगा।

अब जब मौका आएगा तो वह थोड़ा और सक्रिय होना चाहेंगे, जिसका मतलब है कि गेंदबाजों और फील्डर्स को उन्हें सपोर्ट करना होगा। गिल को पता होना चाहिए कि उनकी भूमिका क्या है और उन्हें वहां जाकर उसे अंजाम देना चाहिए।”

भारत की कप्तानी के लिए गिल, पंत बेहतर विकल्प, बुमराह को इस बोझ से बचाना चाहिये: शास्त्री
दुबई, 17 मई (भाषा) भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टेस्ट प्रारूप में भारत की कप्तानी के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत बेहतर विकल्प होंगे क्योंकि उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी का अनुभव है और इस भूमिका के लिए उनकी उम्र आदर्श है।

शास्त्री ने इसके साथ कहा कि खेल के पारंपरिक प्रारूप में नेतृत्व की भूमिका के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे अच्छे विकल्प होते लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण इस तेज गेंदबाज को अतिरिक्त बोझ से बचाया जाना चाहिए।

भारत के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं मानता हूं कि कप्तानी के लिए जसप्रीत स्पष्ट विकल्प होते। लेकिन मैं नहीं चाहता कि जसप्रीत को कप्तान बनाया जाए। इससे आप एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें गंवा सकते हैं।

रोहित शर्मा के हाल ही में संन्यास लेने के बाद चयनकर्ताओं को एक नया टेस्ट कप्तान चुनना होगा। भारत को खेल के लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला श्रृंखला खेलनी है । यह दौरा 20 जून से शुरू होगा।

बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी में खेले गये अंतिम टेस्ट मैच में चोटिल हो गये थे। उन्हें पीठ की इस चोट से उबरने में लगभग तीन महीने लगे।

वह इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। इस 31 साल के गेंदबाज ने आईपीएल के दौरान वापसी करते हुए मौजूदा सत्र में अब तक आठ मैचों में 13 विकेट लिये हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उसे (बुमराह) हर मैच के दौरान अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिये। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है। वह आईपीएल में वापसी कर चुका है। यह चार ओवर का क्रिकेट है। अब 10 ओवर, 15 ओवर (टेस्ट में) गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी। आप यह नहीं चाहेंगे की कप्तान के नाते उसके दिमाग पर कोई अतिरिक्त दबाव हो।’’

शास्त्री ने कहा कि बोर्ड को कप्तान तय करते समय खिलाड़ी की उम्र और वह संभावित तौर पर कितने समय तक क्रिकेट खेल पायेगा इन चीजों पर ध्यान देना चाहिये। गिल 25 साल के है जबकि पंत की उम्र 27 साल है।

गिल गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘‘आप किसी को तैयार करते हैं और मैं कहूंगा कि शुभमन बहुत अच्छा विकल्प लग रहा है। उसे मौका दें। वह 25, 26 साल का है, उसे समय भी दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऋषभ भी अच्छा विकल्प है। मुझे लगता है कि ये दोनों ही बेहतर खिलाड़ी है और उम्र की कसौटी पर भी खरे उतरते है। उनके पास एक दशक का समय है। उन्हें चीजों को सीखने समझने का मौका मिलना चाहिये।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उन्हें कप्तान के रूप में कुछ अनुभव भी है। वे आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे है और इससे फर्क पड़ता है।’’

शास्त्री ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर काबिज गिल की तारीफ करते हुए कहा कि शांत स्वभाव उन्हें भारत की कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुभमन को जितना भी देखा है, वह बहुत दिलचस्प लगता है। शांत, संयमित, उनमें सभी गुण हैं।’’

बुमराह की अनुपस्थिति से भारत की जीत की संभावना 30-35 प्रतिशत कम हो जाएगी: शास्त्री
दुबई, पांच फरवरी (भाषा) पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की संभावित अनुपस्थिति चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को काफी कमजोर कर सकती है लेकिन उन्होंने इस मुख्य तेज गेंदबाज की राष्ट्रीय टीम में वापसी में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी।

बुमराह की जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने तब से भारत के लिए गेंदबाजी नहीं की है, हालांकि उन्हें प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरूआती टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बृहस्पतिवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए वनडे टीम में नहीं हैं।

खेल विज्ञान विशेषज्ञों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उनकी फिटनेस पर अपडेट देने की उम्मीद है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला लिया जाएगा जो पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी।

इसका पहला मैच 19 फरवरी को कराची में होना है जबकि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ‘रिव्यू’ में कहा, ‘‘बुमराह के फिट नहीं होने से भारत की (चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की) संभावना 30 प्रतिशत, नहीं 30 से 35 प्रतिशत कम हो जाएगी।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘पूरी तरह से फिट बुमराह के खेलने से आपके पास ‘डेथ ओवरों’ में अच्छी गेंदबाजी की गारंटी होती है। ’’

पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह को आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के साथ आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने भारत को 2024 टी20 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीम में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

शास्त्री ने इस दिग्गज को जल्दबाजी में वापसी कराने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनका जल्दबाजी में वापसी कराना बहुत जोखिम भरा है। भारत को आगे काफी क्रिकेट खेलना है। और अपने करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा अहम हैं और उन्हें अचानक एक मैच के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदें बहुत ज्यादा लगी होंगी। उन्हें लगेगा कि वह आते ही धूम मचा देगा। जब आप चोट से वापसी करते हैं तो यह कभी भी इतना आसान नहीं होता।’’

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि बुमराह की अनुपस्थिति से ध्यान शमी पर लग सकता है जिन्होंने चोट और रिहैबिलिटेशन के बाद 14 महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी की है।

उन्हें यह भी लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में बुमराह की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव इसलिये भी हुआ हो सकता है क्योंकि दूसरे छोर पर उन्हें शमी का समर्थन नहीं मिला।

पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘टेस्ट श्रृंखला में मेरी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि बुमराह के पास बैकअप के तौर पर शमी नहीं थे और उन्हें गेंदबाजी की ज्यादातर जिम्मेदारी उठानी पड़ी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और शायद यही हुआ और शायद इसका भी कुछ लेना-देना हो कि वह (बुमराह) चोटिल हुए। शमी के नहीं होने की वजह से उन्हें शायद उस श्रृंखला में थोड़ी ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ी। इसलिए अगर शमी फिट है तो यह सकारात्मक बात है। ’’

रोहित और कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं शास्त्री
नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट संघर्ष कर रहे कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेल कर यह साबित कर सकते हैं कि उनमें इस प्रारूप में सफल होने का जज्बा बरकरार है।

रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह से विफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत की लचर बल्लेबाजी का फायदा उठाते हुए इस श्रृंखला को 3-1 से जीता।

भारतीय टीम के श्रृंखला गंवाने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने घरेलू क्रिकेट के महत्व पर जोर दिया था। भारतीय टीम अपना अगला टेस्ट इस साल जून में खेलेगी लेकिन शास्त्री का भी मानना है कि रोहित और कोहली को रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए।

शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘उनके खेल में अगर कोई कमी है तो उन्हें वापस जाना चाहिए और घरेलू क्रिकेट खेल कर सुधार करना चाहिये। जब आप इतने लंबे समय तक टेस्ट मैच क्रिकेट खेलते हैं तो दो कारणों से घरेलू क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है। एक तो आपको वर्तमान पीढ़ी के साथ तालमेल बनाना होता है और दूसरा आप युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ स्पिनरों की मददगार पिचों पर भी इस टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। प्रतिद्वंद्वी टीम में अगर अच्छा स्पिनर है तो वह आपको परेशान कर सकता है।’’

भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ टीम में बने रहने के लिए जुनून और जज्बे की जरूरत होती है। एक 36 साल (कोहली) साल है तो दूसरा 38 साल (रोहित) का है, दोनों को पता है कि उनमें खेल को लेकर कितना जुनून है।’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि कोहली को खराब दौर से उबरने के लिए खेल से विश्राम लेना चाहिये। कोहली ने 2022 में एक महीने का ब्रेक लिया था और इसका उन्हें फायदा हुआ था।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ विराट जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब आप जरूरत से ज्यादा जोर लगाते है तो सफलता कम मिलती है।’’

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को शायद आखिरी बार खेलते देख लिया: गावस्कर, शास्त्री
सिडनी, तीन जनवरी (भाषा) भारत के पूर्व क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट शायद रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट था जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखा है ।

सैतीस वर्ष के रोहित ने पांचवें टेस्ट में खुद को आराम देने का फैसला किया है । रोहित तीन टेस्ट की पांच पारियों में 31 रन ही बना सके ।

गावस्कर ने पहले दिन के खेल के दौरान लंच ब्रेक में कहा ,‘‘ इसके मायने हैं कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी टेस्ट होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके । भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया ।’’

वहीं शास्त्री ने कहा ,‘‘ टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह होता है जब आपके रन नहीं बन रहे हो और मानसिक रूप से आप वहां नहीं हों । यह कप्तान का काफी साहसी फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए ।’’

भारत श्रृंखला में 1 . 2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिये उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है । अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जायेंगी ।

भारत को अगली टेस्ट श्रृंखला जून में खेलनी है ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ अगर घरेलू सत्र चालू होता तो वह आगे खेलने की सोच भी सकता था लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद घोषणा कर देगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह युवा नहीं है और ऐसा नहीं है कि भारत के पास युवाओं की कमी है । बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में आने की दहलीज पर हैं । कठिन फैसला है लेकिन सभी को एक दिन यह फैसला लेना है ।’’

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित के फैसले की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ एकदम रोहित शर्मा वाला फैसला । सही समय पर टीम के लिये सही फैसला लेना । लेकिन इस मसले को लेकर इतना रहस्य समझ में नहीं आया । टॉस के समय भी इस पर बात नहीं की गई ।’’

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि एक कप्तान निर्णायक टेस्ट में बाहर रहने का फैसला नहीं करता और रोहित को खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है ।

उन्होंने ‘ट्रिपल एम क्रिकेट’ पर कहा ,‘‘ किसी टीम का कप्तान श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के लिये खुद को आराम नहीं देता । निर्णायक टेस्ट में । इसमें कोई शक नहीं कि उसे बाहर किया गया है । वे सिर्फ बता नहीं रहे हैं । इसके मायने यह नहीं है कि वह हमेशा के लिये बाहर है । खराब फॉर्म में होने के कारण वह बाहर है और यह कोई अपराध नहीं है । यह पेशेवर खेल है ।’’

रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर हैरानी नहीं होगी : शास्त्री
सिडनी, दो जनवरी (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि आलोचनाओं से घिरे कप्तान रोहित शर्मा के निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने पर उन्हें हैरानी नहीं होगी।

उनका कहना है कि प्रतिभाशाली और फॉर्म में चल रहे युवा जैसे शुभमन गिल टीम में आने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैच की श्रृंखला के शुरूआती टेस्ट में नहीं खेल पाये थे लेकिन इसके बाद पांच पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 10 रन रहा है।

सिडनी टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में रोहित के स्थान को लेकर अटकलें बृहस्पतिवार को तेज हो गईं जब मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में टीम के कप्तान के स्थान की पुष्टि नहीं की।

शास्त्री पिछली बार भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मुख्य कोच थे और अब इस श्रृंखला में यहां कमेंटेरी कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि 37 वर्षीय रोहित अगर अपने टेस्ट भविष्य पर फैसला करते हैं तो उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन से अलविदा करना चाहिए।

शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘वह अपने करियर पर फैसला लेंगे। लेकिन अगर रोहित शर्मा संन्यास लेते हैं तो मुझे जरा भी हैरानी नहीं होगी क्योंकि उनकी उम्र बढ़ रही है, घट नहीं रही। ’’

उन्होने कहा, ‘‘टीम में शामिल होने के लिए कुछ अन्य युवा खिलाड़ी भी हैं जैसे शुभमन गिल। और वह अभी टीम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वह बेंच पर बैठकर क्या कर रहे हैं। मुझे रोहित के संन्यास की घोषणा से हैरानी नहीं होगी। लेकिन यह उनका फैसला है। ’’

रोहित जिस तरह से खेलते हैं, वह उससे करीब भी नहीं दिखे हैं और शास्त्री चाहते हैं कि सलामी बल्लेबाज पूरी स्वतंत्रता से खेले।

शास्त्री ने कहा, ‘‘अगर मैं रोहित शर्मा के करीब होता तो मैं उससे कहता, जाकर धमाल करो। मैदान पर जाओ और विपक्षी टीम पर हमला करो। फिर देखते हैं क्या होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (फाइनल) के लिए क्वालीफाई कर ले तो यह पूरी तरह से अलग बात होगी। मुझे लगता है कि यह सही समय हो सकता है। लेकिन अगर रोहित खेलते हैं तो उन्हें शानदार प्रदर्शन करना चाहिए। ’’

शास्त्री ने कहा कि रोहित को अब तक श्रृंखला में पैरों के मूवमेंट से जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘वह गेंद को थोड़ा देर से खेल रहा है। उसके पैर सामान्य रूप से उतने अच्छे से नहीं चल रहे हैं। हालांकि तब वह सर्वश्रेष्ठ खेलते थे, तब भी उनका फुटवर्क कम ही था। ’’

उन्होने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह बस पिच पर जाकर धमाकेदार बल्लेबाजी करे और इस टेस्ट मैच को जीतने की कोशिश करे। आप एक टेस्ट हार गए हो लेकिन श्रृंखला नहीं गंवाई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए इस टेस्ट मैच को जीतने की कोशिश करें। ’’

कोहली तीन से चार साल और खेल सकता है लेकिन रोहित को फैसला करना होगा: शास्त्री
मेलबर्न, 30 दिसंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि विराट कोहली में अभी तीन से चार साल का क्रिकेट बचा है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को खेल के पारंपरिक प्रारूप में फॉर्म और तकनीक के साथ लंबे समय से संघर्ष को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही श्रृंखला के बाद अपने भविष्य का आकलन करने की जरूरत हो सकती है।

भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित और कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 6.20 के औसत से 31 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3, 6, 10, 3 और 9 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी विदेशी कप्तान का सबसे कम औसत है।

पर्थ टेस्ट में शतक के बावजूद कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और उन्होंने श्रृंखला में अब तक 5, नाबाद 100, 7, 11, 3, 36 और 5 रन की पारियां खेली हैं।

शास्त्री ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विराट कुछ समय तक खेलेंगे। वह जिस तरह आउट हो रहा है, या अन्य चीजें, जो भी हो उसे भूल जाइए। मुझे लगता है कि वह अगले तीन या चार साल और खेलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​रोहित का सवाल है, उसे फैसला करना होगा। शीर्ष क्रम में मुझे लगता है कि उसका फुटवर्क पहले जैसा नहीं है। वह शायद कई बार शॉट खेलने में देर करता है। इसलिए श्रृंखला के अंत में उसे फैसला करना होगा।’’

शास्त्री ने रोहित की बल्लेबाजी में तकनीकी समस्याओं की ओर इशारा किया, विशेषकर उनके आगे के पैर की मूवमेंट पर।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने श्रृंखला में कई बार देखा है कि उनका आगे का पैर गेंद की ओर उतना नहीं जा रहा जितना जाना चाहिए।’’

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना ​​है कि अगर रोहित भारत के कप्तान नहीं होते तो मौजूदा फॉर्म के आधार पर उन्हें एकादश में जगह नहीं मिलती।

पठान ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी जिसने लगभग 20,000 रन बनाए हैं - फिर भी जिस तरह से रोहित अब संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनका फॉर्म उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा है। अब जो हो रहा है वह यह है कि वह कप्तान हैं, इसलिए वह खेल रहे हैं। अगर वह कप्तान नहीं होते तो शायद वह अभी नहीं खेल रहे होते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास एक स्थापित टीम होती। लोकेश राहुल शीर्ष पर खेल रहे होते। (यशस्वी) जायसवाल होते। शुभमन गिल होते।’’

पठान ने कहा, ‘‘अगर हम वास्तविकता की बात करें, जिस तरह से वह बल्ले से संघर्ष कर रहा है, उसे देखते हुए शायद उसे एकादश में जगह नहीं मिलती। लेकिन क्योंकि वह कप्तान है और आप अगला मैच जीतकर श्रृंखला बराबर करना चाहते हैं इसलिए वह टीम में बना हुआ है।’’

रोहित पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस साल वह बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान चार पारियों में सिर्फ 42 रन बना पाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में सिर्फ 91 रन जोड़ पाए।

पठान ने कहा, ‘‘उसका फॉर्म बहुत खराब है। यहां तक ​​कि यहां आने से पहले भारत में भी वह रन नहीं बना रहा था और अब भी रन नहीं बना पाया है। जब मैं रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तो यह बहुत निराशाजनक दृश्य होता है।’’

पठान ने आश्चर्य जताया कि कोहली अभ्यास में जो काम कर रहे हैं उसे मैच की परिस्थितियों में क्यों नहीं दोहरा पा रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली का शॉट - यह ना तो पहली बार है और ना ही आखिरी बार। वह ऑफ स्टंप के बाहर ड्राइव करने का लालच नहीं छोड़ रहे हैं। वह कई वर्षों से ऐसा कर रहे हैं। हर कोई यही बात कह रहा है। विराट कोहली भी यह जानते हैं। हम सभी उनके अनुशासन के बारे में बात करते हैं - वह उस अनुशासन को मैदान पर क्यों नहीं लाते?’’

मैच के टर्निंग प्वाइंट पर शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टर्निंग प्वाइंट ऋषभ पंत का विकेट था। लंच के समय तक तीन विकेट गंवाने के बाद उन्हें पता था कि वे मैच नहीं जीत सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जीतने का एकमात्र मौका तभी मिलता है जब कोई मंच तैयार होता, ठीक वैसा ही जैसा रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था। और फिर जब चाय के बाद ऋषभ पंत आउट हो गए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का हौसला बढ़ गया। यही वह मौका था जिसकी उन्हें तलाश थी और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।’’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट तीन जनवरी को सिडनी में शुरू होगा।

भारत जीत का दावेदार, उसने आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम की कमजोरी का फायदा उठाया है: शास्त्री
मेलबर्न, 25 दिसंबर (भाषा) पूर्व कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार से यहां शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है।

शास्त्री ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला 1–1 से बराबरी पर है।

शास्त्री में न्यूज़.कॉम.एयू से कहा, ‘‘श्रृंखला अभी जिस मुकाम पर है उसमें मुझे लगता है कि भारत बढ़त पर है। कोई भी विदेशी टीम अगर पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेलने के बाद 1–1 से बराबरी पर हो तो वह इससे प्रेरणा ले सकती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले श्रृंखला बराबरी पर रहना भारत के लिए अच्छी स्थिति है। मेरा मानना है कि भारत अपना सीना चौड़ा करके मैदान पर उतर सकता है।’’

ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं, बुमराह के सामने कमजोर नजर आया। यही वजह थी कि ऑस्ट्रेलिया को मैकस्वीनी को बाहर करके युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को पदार्पण का मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे अभी ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम कमजोर नजर आ रहा है। भारत ने इसका फायदा उठाया है और वह आगे भी इसका फायदा उठाएगा। श्रृंखला अभी बराबरी पर है और उस व्यक्ति (बुमराह) ने एक तरह से अकेले दम पर भारत को इस स्थिति में पहुंचाया है।’’

रोहित को अपनी रणनीति बदलकर छठे नंबर पर अधिक आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए: रवि शास्त्री
मेलबर्न, 22 दिसंबर (भाषा) कप्तान रोहित शर्मा जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रन बनाने का तरीका समझने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि इस स्टाइलिश बल्लेबाज को स्पष्ट मानसिकता के साथ उतरना चाहिए और साथ ही अपनी रणनीति बदलकर गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामकता अपनानी चाहिए।

रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे लेकिन पर्थ में भारत की जीत में केएल राहुल की 77 रन की शानदार पारी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया और रोहित को छठे नंबर पर उतारा गया।

हालांकि यह बदलाव रोहित के लिए फायदेमंद नहीं रहा क्योंकि वह पिछली तीन पारियों में 10, तीन और छह रन ही बना पाए हैं जबकि राहुल ने तीसरे टेस्ट में ब्रिसबेन में पहली पारी में 84 रन बनाकर मौके का फायदा उठाया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) समीक्षा पर शास्त्री ने कहा, ‘‘मैं रोहित शर्मा को अच्छा करते हुए देखना चाहूंगा। उनकी रणनीति में थोड़ा बदलाव होना चाहिए क्योंकि वह अब भी इस छठे नंबर पर बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ’’

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे अपनी मानसिकता में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि वह मैदान पर जाकर विपक्षी टीम पर आक्रमण करे और किसी और चीज की चिंता नहीं करे। ’’

शास्त्री को लगता है कि रोहित को रक्षात्मक मानसिकता से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आप उनसे बस यही चीज नहीं चाहते कि उनके मन में दो तरह के विचार रहें कि उन्हें बचाव करना है या आक्रमण करना है। मुझे लगता है कि उन्हें आक्रमण करना चाहिए। उन्हें इस नंबर पर विपक्षी टीम पर आक्रमण करना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि अगर वह पहले 10-15 मिनट तक क्रीज पर टिके रहते हैं तो वह अपना स्वाभाविक खेल क्यों नहीं खेलते? और प्रतिद्वंद्वी टीम पर आक्रमण करें। ’’

शास्त्री को लगता है कि रोहित के लिए फॉर्म में वापस आने और भारत के लिए मैच जीतने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि दुनिया में सबसे अच्छे छठे नंबर के वो बल्लेबाज हैं जो जवाबी हमला करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह फॉर्म में वापसी करने का ही नहीं बल्कि भारत के लिए मैच जीतने का भी सबसे अच्छा तरीका होगा। क्योंकि यह महत्वपूर्ण नंबर है। ’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘दुनिया में सर्वश्रेष्ठ छठे नंबर के बल्लेबाज जानते हैं कि जवाबी हमला कैसे करना है। वे हालात को अच्छी तरह से समझते हैं। पर अगर बहुत विकेट गिर गए हैं तो शायद थोड़ी देर के लिए आपको सावधान रहना होगा। लेकिन आक्रामकता में बहुत देर नहीं होनी चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इतने काबिल हैं और जब आप भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं तो आपके पास ऑस्ट्रेलियाई हालात में खेलने के लिए सभी शॉट होंगे। ’’

रोहित ने 2013 में छठे नंबर पर अपना टेस्ट पदार्पण किया था और शतक जड़ा था।

शास्त्री ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अब तक दो अर्धशतक जड़ने के बाद चौथे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ब्रिसबेन टेस्ट में रोहित से पारी का आगाज करने के लिए कहता। लेकिन जिस तरह से राहुल ने बल्लेबाजी की, उसे देखना मजेदार था। वह जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, मुझे लगता है कि उसने शानदार शुरुआत की है। ’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि राहुल इस समय फॉर्म में हैं और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘‘जिस तरह से वह गेंद छोड़ रहे हैं, जिस तरह से गेंद को बल्ले पर आने दे रहे हैं, बेहतर कवर ड्राइव खेल रहे हैं, वह शानदार हैं। इसलिए मुझे लगता है कि जब इतने आत्मविश्वास से भरे हैं तो इसे ऐसे ही रहने देना चाहिए। ’’

हेड अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं, उन्हें रोकना मुश्किल: शास्त्री
मेलबर्न, 21 दिसंबर (भाषा) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री का मानना ​​है कि ‘शॉर्ट बॉल’ को जल्दी परखने की क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में शानदार सफलता दिलाई है और साथ ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मेहमान टीम इस ‘सरदर्द’ के लिए दवा ढूंढना चाहेगी।

श्रृंखला की अपनी पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद हेड ने अपने अगले तीन मैचों में 89, 140 और 152 रन बनाए हैं। उन्होंने गुलाबी गेंद के टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 1-1 से बराबरी हासिल की थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) समीक्षा में शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (हेड) बहुत स्मार्ट है। मैंने उन्हें तीन साल पहले देखा था लेकिन अब लगता है कि उनमें काफी सुधार हुआ है। विशेष रूप से वह जिस तरह ‘शॉर्ट बॉल’ को खेलते हैं। वह इसे छोड़ने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कई बार इसे अच्छी तरह छोड़ना भी सीख लिया है। ’’

पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि गेंद की ‘लाइन एवं लेंथ’ को जल्दी से परखने की क्षमता हेड को सही स्ट्रोक खेलने का समय देती है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हमेशा शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट लगाना होता है। वह या तो इसे छोड़ने या बड़े शॉट लगाने के लिए तैयार रहते हैं। और अगर गेंद मिडिल या ऑफ स्टंप है, तो वह इसे स्क्वायर के सामने भी मारते हैं। ’’

इस भारतीय दिग्गज ने यह भी कहा कि जब हेड लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘वह लेंथ अच्छी तरह पकड़ लेता है। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। और उनके पास ऑफसाइड के लिए शानदार शॉट होते हैं। इसलिए उन्हें रोकना मुश्किल है। और वह अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। ’’

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि भारत ट्रेविस नामक ‘सरदर्द’ के लिए मरहम की तलाश कर रहा है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘उनका नया उपनाम ट्रेविस ‘हेड’‘एक’ (इंग्लिश में सरदर्द) है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत में उनके लिए मरहम की तलाश कर रहे हैं। पैर की समस्याओं, टखने की समस्याओं (और) यहां तक ​​कि सरदर्द के लिए वे मरहम की तलाश कर रहे हैं। वह इसके लिए आदर्श है। ’’

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के लगभग हर बल्लेबाज को परेशान किया है लेकिन हेड इसके अपवाद रहे हैं जिन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों का बिना किसी परेशानी का सामना किया है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘हम सभी जानते थे कि वह खतरनाक है। लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उसने जो पहला शॉट खेला, फ्रंट फुट से वह कवर ड्राइव शानदार था। इससे मुझे लगा कि यह खिलाड़ी अपनी बेहतरीन फॉर्म में है। ’’

उत्कृष्टता की ललक अश्विन को खास बनाती है : शास्त्री
मेलबर्न, 20 दिसंबर ( भाषा ) भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और विरोधी की चिंता किये बिना अपने कौशल में निखार की रविचंद्रन अश्विन की ललक ने उन्हें खास बनाया है ।

38 वर्ष के अश्विन ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेकर सभी को हैरान कर दिया ।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ मुझे जो बात प्रभावित करती है , वह लगातार खुद को निखारने की उसकी ललक । वह यथास्थिति से कभी संतुष्ट नहीं होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो तीन साल में जिस तरह से उसने गेंदबाजी की है और अपने कौशल को निखारा है , वह अलग नजर आया है ।’’

अपने खेल के विकास की प्रक्रिया में अश्विन ने नयी गेंदों और अपने एक्शन पर लगातार काम किया ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ वह नयी चीजें सीखना चाहता था और उसने इस पर काफी मेहनत की । उसने हमेशा खुद को समय के साथ अपडेट रखा । वह मैच विनर रहा है और 537 टेस्ट विकेट इसके गवाह है । टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेना खास है ।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पदार्पण करने वाले अश्विन ने कुल 765 विकेट लिये जिनमें 537 टेस्ट विकेट थे ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ पिछले चार पांच साल में अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई । दोनों एक दूसरे के पूरक रहे । मैं यह कहूंगा कि पिछले पांच छह साल में जडेजा के विकेटों में अश्विन का और अश्विन के विकेटों में जडेजा का बड़ा योगदान रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बायें हाथ के और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड एक सा रहा है जो उसके हुनर का सबूत है । उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वह किसे गेंदबाजी कर रहा है । वह हमेशा इसके लिये तैयार रहता था ।’’

अगर रोहित को ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाना है तो उन्हें पारी का आगाज करना होगा: शास्त्री
ब्रिस्बेन, 12 दिसंबर (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बृहस्पतिवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा से कहा कि अगर उन्हें आत्मविश्वास से भरी प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में लाना है तो उन्हें पारी का आगाज करना चाहिए।

भारत ने 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी, तब शास्त्री टीम के निदेशक के रूप में कार्यरत थे और 2020-21 में पिछले दौरे में मेजबानों को चौंकाने के लिए शानदार वापसी की थी तब वह मुख्य कोच थे।

रोहित को छठे नंबर पर बल्लेबाजी कराने के कदम से भारत को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले और उन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई और शास्त्री का मानना ​​​​है कि इससे श्रृंखला का भाग्य तय हो सकता है।

शास्त्री ने ‘द एज’ से कहा, ‘‘वह (रोहित) पिछले आठ या नौ साल से इसी स्थान (बतौर सलामी बल्लेबाज) पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि वह दुनिया में धूम मचाने जा रहा है। वह ऐसा कर सकता है। लेकिन यह जगह उसके लिए सबसे अच्छी है। अगर उसे ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डालना है तो उसे पहला वार करना होगा। पारी का आगाज करना ही वह जगह है जहां से वह ऐसा कर सकता है। ’’

पिछले हफ्ते गुलाबी गेंद के टेस्ट से पहले रोहित ने अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ़ एक अर्धशतक लगाया था। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी के अच्छे प्रदर्शन के बाद शास्त्री ने दिलचस्प बात की थी कि इसमें बदलाव नहीं किया जाये जबकि कप्तान को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का समर्थन किया था।

शास्त्री ने कहा कि उन्हें कोई संदेह नहीं है कि शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में विजेता रहने वाली टीम श्रृंखला जीत सकती है।

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जो भी टीम यह टेस्ट मैच जीतेगी, वह श्रृंखला जीतेगी। मेरे मन में बिल्कुल भी संदेह नहीं है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत सही संतुलन बनाए रखे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने आत्मविश्वास वापस हासिल कर लिया है। ’’