Bangladesh - Loktej

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान
ढाका, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। संसदीय चुनाव 2026 में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

अधिकारियों केअनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार, 17 फरवरी को नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में नई कैबिनेट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बीएनपी ने 299 सीटों में से 211 पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं।

यह समारोह परंपरा से हटकर राष्ट्रपति महल ‘बंगभवन’ के बजाय संसद परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

बांग्लादेश में मौजूदा हालात ने संवैधानिक प्रक्रिया को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पिछली संसद की स्पीकर के इस्तीफे और डिप्टी स्पीकर के जेल में होने के कारण, नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी अब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एएमएम नासिर उद्दीन निभाएंगे।

संविधान के अनुसार, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में सीईसी शपथ दिलाने के लिए अधिकृत हैं। तारिक रहमान
के करीबियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रपति ने विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि देश में जल्द से जल्द लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो सके।

नई सरकार के आगमन से ठीक पहले बांग्लादेश के प्रशासनिक ढांचे में भी बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर रशीद की नियुक्ति रद्द कर उनके स्थान पर सिराज उद्दीन मिया को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

हालांकि रशीद का दावा है कि उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, नई कैबिनेट के गठन के साथ ही अंतरिम सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

जनता को उम्मीद है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बनने वाली यह नई सरकार देश में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक सुधारों के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

बंगलादेश चुनाव: बीएनपी ने बनाई भारी बढ़त; जमात-ए-इस्लामी पिछड़ी, तारिक रहमान बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
ढाका, 12 फरवरी (वेब वार्ता)। बंगलादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है।

कुल 299 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार हुए मतदान के बाद जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीएनपी ने अपने प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन पर स्पष्ट और मजबूत बढ़त बना ली है।

स्थानीय मीडिया और निर्वाचन आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बीएनपी अधिकतम 80 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जमात समर्थित गठबंधन केवल अधिकतम 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने 17 साल के निर्वासन के बाद वतन लौटकर चुनावी मैदान में अपना दबदबा साबित किया है। कुछ खबरों में बताया गया है कि उन्होंने ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों से जीत हासिल कर ली है।

उनकी जीत की खबर के बाद बीएनपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उनके अलावा अन्य प्रमुख लोगों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, मोहम्मद असदुज्जमान और रुमीन फरहाना जीत की ओर अग्रसर बने हुए हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद हुए इन पहले चुनावों में भारी उत्साह देखा गया। स्वतंत्रता के बाद यह पहला मौका है जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग चुनावी मैदान से पूरी तरह गायब है।

भारत में निर्वासन में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस चुनाव को सोची-समझी धोखाधड़ी और प्रहसन करार दिया है। वहीं, अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। यदि मौजूदा रुझान बरकरार रहते हैं, तो तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि देश के 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा और लोगों में भारी उत्साह के बीच 299 सीटों पर वोटिंग हुई। देश भर के 42,659 पोलिंग स्टेशनों पर शाम 4:30 बजे तक वोटिंग बिना रुके चलती रही।

शेरपुर-3 सीट पर एक प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव टाल दिया गया है। कुल 299 सीटों पर कुल 127,298,522 वोटर हैं। इनमें से 64,620,077 पुरुष वोटर, 62,677,232 महिला वोटर और 1,213 थर्ड-जेंडर वोटर हैं।

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु
ढाका, 12 फरवरी (वेब वार्ता)। बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है।

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार है। अंतरिम सरकार नेपिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है।

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं—यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है।

आधे से ज़्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं।

चुनाव आयुक्त अबुल फ़ज़ल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, “स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है।

चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप : टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी से नहीं मिलाया हाथ
बुलावायो, 17 जनवरी (वेब वार्ता)। भारत और बांग्लादेश के बीच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें टॉस के दौरान भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के उप उप-कप्तान से ‘हैंडशेक’ नहीं किया।

तेज बारिश के कारण टॉस 15 मिनट देरी से हुआ। इसके बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उप-कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए मैदान पर आए। जवाद अबरार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी सीधे वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस दौरान म्हात्रे ने अबरार से हाथ नहीं मिलाया।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी छात्र नेता की मौत के बाद हुई हिंसा और एक हिंदू व्यक्ति की लिंचिंग के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध कई मोर्चों पर खराब हो रहे हैं।

इस बीच आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देशों के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया।

इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी से आग्रह किया है कि उसके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिए जाएं। बीसीबी ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है।

इससे पहले, सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप के दौरान भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने टूर्नामेंट के तीन मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके अलावा, उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी भी नहीं ली थी, जो पाकिस्तान के गृह
मंत्री भी हैं।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। पिछले महीने अंडर 19 एशिया कप के दौरान, भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में ‘नो हैंडशेक’ की स्थिति बरकरार रखी थी।

बीसीसीआई ने केकेआर से कहा, मुस्तफिजुर को आईपीएल टीम से बाहर करें
मुंबई, 03 जनवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटाने को कहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि शाहरुख खान के मालिकाना अधिकार वाली केकेआर से मुस्तफिजुर को तत्काल बाहर करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए देश भर में कई संगठनों व लोगों ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने को कहा था। सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘हाल में जो कुछ बांग्लादेश में हो रहा है, उसे देखते हुए बोर्ड ने केकेआर से कहा है कि बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा जा सकता है, इसलिए मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाये। साथ ही कहा कि अगर केकेआर उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बोर्ड इसके लिए भी उसे इजाजत दे रहा है।

इससे पहले आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर सहित कई अन्य ने मुस्तफिज़ुर को शामिल करने पर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल कैसे किया जा सकता है।

बोर्ड के मुस्तफिजुर को बाहर करने के फैसले से केकेआर की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मुस्तफिजुर को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। टीम ने इस खिलाड़ी के स्तर को देखते हुए उसे इतनी भारी रकम देकर खरीदा था पर अब टीम उसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। मुस्तफिजुर अंतिम ओवरों में अपनी प्रभावी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने पहले भी आईपीएल में कई टीमों से खेला है। मुस्तफिज़ुर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। इस गेंदबाज ने अब तक 60 आईपीएल मैचों में 8.13 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट लिए हैं। वह पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के चोटिल होने पर उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गये थे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जिया के बेटे तारिक रहमान को प्रधानमंत्री मोदी का पत्र सौंपा
ढाका, 31 दिसंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा।

जयशंकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शमिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

ढाका पहुंचने के तुरंत बाद जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और जिया के सबसे बड़े बेटे रहमान से मुलाकात की और तीन दशकों से अधिक समय तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने वाली इस महान नेता के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा। मैंने भारत सरकार और जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने विश्वास व्यक्त किया कि बेगम खालिदा जिया के दृष्टिकोण और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास में मार्गदर्शक बनेंगे।’’

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और लंबे समय तक बीएनपी की अध्यक्ष रहीं जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को ढाका में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए निलंबित
ढाका, 21 दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में वीजा सेवाएं अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह कदम प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर उठाया गया है।

पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के प्रमुख नेता रहे हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए उम्मीदवार थे। इन विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपदस्थ हो गई थीं।

नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर क्षेत्र में इंकलाब मंच के प्रवक्ता हादी के सिर में उस समय गोली मार दी थी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इसी दौरान चटगांव में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर बृहस्पतिवार को पथराव की घटना भी हुई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने रविवार को भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) के हवाले से बताया कि चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन संबंधी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग में हाल में हुई घटना के बाद यह निर्णय रविवार से प्रभावी हो गया।

आईवीएसी के अनुसार, बंदरगाह शहर में भारतीय वीजा संबंधी सभी सेवाएं 21 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

बयान में कहा गया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद वीजा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी।

बांग्लादेश के सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय और वीजा आवेदन केंद्र पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (मीडिया) सैफुल इस्लाम ने कहा कि सुरक्षा के कड़े उपाय इसलिए किए गए हैं ताकि ‘‘कोई तीसरा पक्ष स्थिति का फायदा न उठा सके।’’

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हादी को शनिवार को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया।

बांग्लादेश : विशेष न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनायी
ढाका, 17 नवंबर (भाषा) बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को पिछले वर्ष जुलाई में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए ‘‘मानवता के विरुद्ध अपराधों’’ के लिए सोमवार को एक विशेष न्यायाधिकरण द्वारा उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई।

पिछले वर्ष पांच अगस्त को अपनी सरकार गिरने के बाद से भारत में रह रही 78 वर्षीय हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-बांग्लादेश (आईसीटी-बीडी) ने सजा सुनाई।

इससे पहले अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

ढाका में कड़ी सुरक्षा वाले अदालत कक्ष में फैसला पढ़ते हुए न्यायाधिकरण ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया है कि पिछले साल 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर घातक कार्रवाई के पीछे हसीना का ही हाथ था।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ‘‘जुलाई विद्रोह’’ के नाम से, करीब एक महीने तक चले आंदोलन के दौरान 1,400 लोग मारे गए थे।

हसीना को निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल प्रयोग का आदेश देने, भड़काऊ बयान देने और ढाका तथा आसपास के इलाकों में कई छात्रों की हत्या के लिए अभियान चलाने की अनुमति देने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका की निगाह विजय अभियान जारी रखने पर, पलटवार करना चाहेगा बांग्लादेश
दुबई, 19 सितंबर (भाषा) ग्रुप शरण में अपनी सभी मैच जीत कर उत्साह से भरी श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले एशिया कप सुपर 4 के मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी।

चरिथ असलांका के कुशल नेतृत्व में, श्रीलंकाई टीम ग्रुप बी में तीन मैचों में जीत के साथ शीर्ष पर रही। बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया और फिर उसके बाद हांगकांग और अफगानिस्तान को क्रमशः चार और छह विकेट से हराया।

श्रीलंका की बल्लेबाजी का हालांकि अचानक पतन हो जाता है जैसा कि हांगकांग के खिलाफ हुआ था जब पथुम निसांका के अर्धशतक के बाद वह एक समय हार के कगार पर पहुंच गया था।

श्रीलंका के लिए कमजोर मध्यक्रम मुख्य चिंता का विषय है। निसांका ने श्रीलंका के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्द्धशतकों सहित 124 रन बनाए है। श्रीलंका को उनसे फिर से अच्छी शुरुआत की दरकार होगी।

पहले दो मैच में असफल रहने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे श्रीलंकाई टीम काफी खुश होगी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल मिशारा भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन श्रीलंका को मध्यक्रम में कप्तान असलांका, कुसल परेरा और दासुन शनाका से उपयोगी योगदान की उम्मीद होगी।

तीनों ग्रुप मैचों में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि शनिवार को यदि श्रीलंकाई टीम टॉस जीतती है तो वह यही क्रम जारी रखेगी।

बल्लेबाजी के अलावा श्रीलंकाई टीम ने गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा पांच विकेट लेकर टूर्नामेंट में अब तक चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दुष्मंथा चमीरा भी नई गेंद से विकेट लेने वालों में शामिल हैं।

वानिंदु हसरंगा, असलांका और दासुन शनाका ने बीच के ओवरों में शिकंजा कसा है। लेकिन श्रीलंका को ऑलराउंडर दुनीथ वेल्लालगे की कमी खलेगी, क्योंकि वह अपने पिता सुरंगा के निधन के बाद स्वदेश लौट गए हैं।

जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वह सुपर 4 में श्रीलंका के रहमोकरम पर पहुंचा है। अगर गुरुवार को श्रीलंका अफ़ग़ानिस्तान से हार जाता, तो बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो जाता।

बांग्लादेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत हांगकांग पर सात विकेट की आसान जीत के साथ की, लेकिन श्रीलंका से छह विकेट से हार गया। अफ़ग़ानिस्तान पर आठ रन की जीत के साथ उसने अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया।

बांग्लादेश को तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। उसके लिए बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। अगर बांग्लादेश को जीत हासिल करनी है तो कप्तान लिटन दास, सैफ हसन, तन्ज़िद हसन और तौहीद हृदॉय जैसे खिलाड़ियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

अमेरिका का बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ से भारत की कपड़ा कंपनियों को फायदा
नई दिल्ली, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि टैरिफ बढ़ने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी। ऐसे में अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।

शेयर बाजार में मंगलवार 8 जुलाई को इंट्राडे ट्रेड में गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, वर्धमान टेक्सटाइल्स और अरविंद लिमिटेड सहित भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8.2 फीसदी तक की उछाल आई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने परिधान और कपड़ा क्षेत्र के लिए विशेष निहितार्थों के साथ बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की।

दरअसल, भारत के निर्यात पर अमेरिका का सामान्य टैरिफ 10 फीसदी है। लेकिन टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग कैटेगरी की वजह से ये 26 फीसदी तक जा सकता है। इसका फायदा भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को मिल सकता है। अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 35 फीसदी टैरिफ लगने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी।

बांग्लादेश पर टैरिफ लगने से उसके उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे। इससे भारतीय कंपनियों को वहां के मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है। अगर भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील होती है तो भारत का फायदा बढ़ सकता है। ब्रांड्स बांग्लादेश में सस्ती लेबर और बड़े पैमाने पर उत्पादन की सुविधा के कारण अपने कपड़े बनवाते हैं।

बांग्लादेश के करीब 4,000 से ज्यादा कारखाने और 40 लाख से अधिक श्रमिक इस उद्योग का हिस्सा हैं, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडिमेड कपड़ा निर्यातक बनाता है। अमेरिका के रेडिमेड गारमेंट मार्केट में बांग्लादेश का शेयर 9 फीसदी है, जबकि भारत का शेयर करीब 6 फीसदी है। वहीं, वियतनाम 19 फीसदी के साथ सबसे आगे है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाने की समय-सीमा बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी है। पहले यह समय-सीमा 9 जुलाई को समाप्‍त हो रहा था। भारत, जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है, ट्रंप प्रशासन से टैरिफ पत्र प्राप्त करने वाले देशों की सूची में शामिल नहीं था।

अमेरिका के जवाबी शुल्क के निलंबन को 01 अगस्त तक बढ़ाने से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। इससे दोनों देशों को अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते अतिरिक्त समय मिलेगा।

श्रीलंका ने बंगलादेश को पारी और 78 रनों से हराया
कोलंबो, 28 जून (वेब वार्ता)। प्रभात जयसूर्या (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को बंगलादेश को पारी और 78 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।

आज यहां एसएससी ग्राउंड पर बंगलादेश ने छह विकेट पर 117 रन से आगे खेलना शुरू किया और उस समय वह श्रीलंका के दूसरी पारी में बनाये गये स्कोर से 94 रनों से पीछे थी। आज के दिन का पहला शिकार जयसूर्या ने लिटन कुमार दास (14) को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर की।

इसके बाद जयसूर्या ने नईम हसन (पांच) को विकेटकीपर के हाथों स्टंप करा दिया। कंधे में दर्द के कारण तीसरे दिन मैदान से बाहर रहने के बाद विकेटकीपर मेंडिस ने स्टंप के पीछे सहायक भूमिका निभाई। तैजुल इस्लाम (छह) और इबादत हुसैन (छह) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश ने सुबह के सत्र में मात्र 16 रन जोड़कर अपने चार विकेट गवां दिये।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बंगलादेश की पूरी टीम 44.2 ओवर में 133 रन पर ढ़ेर कर मुकाबला पारी और 78 रनों से जीत लिया। इस जीत ने टेस्ट इतिहास में बंगलादेश पर श्रीलंका की नौवीं पारी की जीत दर्ज की और उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बहुमूल्य अंक दिलाए। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 56 रन देकर पांच विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12वीं बार पांच विकेट लेने का कारनाम किया है। धनंजय डिसिल्वा और थरिंडु रत्नायके ने दो-दो विकेट लिये।

श्रीलंका की एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसने दूसरी पारी में कोई भी अतिरिक्त नहीं दिया। श्रीलंका ने पहली पारी में पथुम निसांका 158 की शतकीय, दिनेश चांदीमल 93, कुसल मेंडिस 84 रनों की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत 458 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद बंगलादेश की टीम अपनी पहली पारी में 247 रन तथा दूसरी पारी में 133 रन पर सिमट गई थी।

बांग्लादेश को रौंदकर भारतीय महिला टीम खो खो विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को शुक्रवार को यहां 109-16 के बड़े अंतर से हराकर खो खो विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

कप्तान प्रियंका इंगले के नेतृत्व में भारत ने सभी चार टर्न में अपना दबदबा कायम रखा। टीम ने इस दौरान दूसरे टर्न में पांच मिनट से अधिक समय का ड्रीम रन हासिल किया। भारतीय महिला टीम लगातार पांचवें मैच में 100 से अधिक अंक हासिल करने में सफल रही।

भारतीय टीम अनुभवी नसरीन शेख और प्रियांक के शानदार खेल से शुरुआती टर्न में ही 50 अंक हासिल करने में सफल रही। दूसरे टर्न में ‘अटैक’ करने की बारी बांग्लादेश की थी और उनके खिलाड़ी सिर्फ चार बार भारतीय खिलाड़ियों को ‘टच’ कर सके। दूसरे टर्न के बाद भारत की बढ़त 56-8 की थी

भारत ने तीसरे टर्न में अपनी बढ़त के अंतर में तेजी से इजाफा करना शुरू किया। रेशमा राठौड़ के स्काई डाइव से टीम लगातार पांचवें मैच में अंकों का शतक पूरा करने में सफल रही। तीसरे टर्न के बाद टीम 106-8 से आगे थी।

टीम ने चौथे टर्न में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं दिए और 109-16 की बड़ी जीत के साथ अंतिम चार में जगह पक्की की।

दिन के अन्य क्वार्टर फाइनल मैचों में युगांडा ने न्यूजीलैंड को 71-26, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में कीनिया को 51-46 जबकि नेपाल ने ईरान को 103-8 से हराया।