Thailand - Loktej

प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों की भुगतान प्रणालियों को यूपीआई से जोड़ने का प्रस्ताव पेश किया
(सागर कुलकर्णी)

बैंकॉक, चार अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बिम्सटेक’ (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) समूह को नयी गति प्रदान करने के उद्देश्य से भारत के ‘यूपीआई’ (यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस) को इसके सदस्य देशों की भुगतान प्रणालियों से जोड़ने का शुक्रवार को प्रस्ताव रखा।

इस कदम से क्षेत्र में व्यापार, कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

यहां छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की स्थापना करने, वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करने तथा क्षेत्र के भीतर स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार करने का भी प्रस्ताव रखा।

संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप में म्यांमा और थाईलैंड में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

मोदी ने आपदा प्रबंधन के लिए भारत में ‘बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा, ताकि आपदा तैयारी, राहत एवं पुनर्वास पर सहयोग किया जा सके।

बिम्सटेक एक क्षेत्रीय पहल है जिसमें भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड, म्यांमा, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं।

थाईलैंड द्वारा आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, श्रीलंका और भूटान के नेता भाग ले रहे हैं।

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समृद्धि, सुरक्षा और समावेशिता के लिए साझा प्रतिबद्धता को साकार करने के वास्ते ‘बैंकॉक विजन 2030’ को अपनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बिम्सटेक दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाले सेतु के रूप में काम करता है। यह क्षेत्रीय संपर्क, सहयोग और समृद्धि के नए रास्ते खोलने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक समूह के दायरे और क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, गृह मंत्रियों के तंत्र को संस्थागत बनाने का स्वागत किया और भारत में पहली बैठक आयोजित करने की पेशकश की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा खतरों, आतंकवाद और नशीली दवाओं तथा मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस संबंध में, मैं इस वर्ष इसकी पहली बैठक भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें बिम्सटेक देशों के साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) स्थापित करने में भारत के अनुभव को साझा करने में खुशी हो रही है और उन्होंने इस संबंध में सदस्य देशों की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने के लिए एक प्रायोगिक अध्ययन आयोजित करने का सुझाव दिया।

मोदी ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैं भारत के यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को बिम्सटेक क्षेत्र में भुगतान प्रणालियों से जोड़ने का प्रस्ताव करता हूं। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को सभी स्तरों पर लाभ होगा।’’

उन्होंने कहा कि व्यापार और व्यवसाय संपर्क भी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने ‘बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की स्थापना और हर साल ‘बिम्सटेक बिजनेस समिट’ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं बिम्सटेक क्षेत्र में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने में इसकी व्यवहारिकता के अध्ययन का भी सुझाव देता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुक्त, खुला, संरक्षित और सुरक्षित हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जिस समुद्री परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, वह व्यापारिक नौवहन और माल परिवहन में सहयोग को मजबूत करेगा तथा व्यापार को गति देगा।’’

मोदी ने भारत में एक सतत समुद्री परिवहन केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्र समुद्री नीतियों में क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नवाचार और समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह समुद्री सुरक्षा में सहयोग को भी बढ़ावा देगा।’’

अमेरिकी शुल्क में वृद्धि का सबसे अधिक भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड पर होगा असर : एसएंडपी
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में कई एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं को उच्च शुल्क का सामना करना पड़ सकता है, जबकि भारत, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड पर इस जवाबी कदम का सबसे अधिक असर होगा।

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट ‘अमेरिकी व्यापार शुल्क से एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ने की संभावना’ में कहा कि वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं का अमेरिका के प्रति आर्थिक जोखिम अपेक्षाकृत अधिक है। इसका अर्थ है कि यदि शुल्क लगाया गया तो इनपर इसका सबसे बड़ा आर्थिक प्रभाव होगा।

एसएंडपी ने कहा, ‘‘ भारत और जापान की अर्थव्यवस्थाएं घरेलू रूप से अधिक उन्मुख हैं, जिससे इन शुल्क का असर उन पर कुछ कम होगा।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत सहित अपने व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाएंगे। नया अमेरिकी प्रशासन पहले ही चीन से आयात पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क और इस्पात तथा एल्यूमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू कर चुका है।

एसएंडपी ने कहा, ‘‘ हमारा मानना ​​है कि यह इसका अंत नहीं हो सकता। अनिश्चितता बहुत अधिक है, क्योंकि अमेरिकी प्रशासन ने साझेदार अर्थव्यवस्थाओं पर व्यापार शुल्क लगाने में काफी बेबाकी दिखाई है। द्विपक्षीय वार्ता भी परिणामों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की कई अर्थव्यवस्थाएं इसके दायरे में हैं और आर्थिक गतिविधियों के लिए जोखिम मंडरा रहा है।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ स्थान अमेरिकी उत्पादों पर अमेरिका द्वारा उनके उत्पादों पर लगाए गए शुल्कों की तुलना में काफी अधिक शुल्क लगाते हैं। उन अर्थव्यवस्थाओं पर ‘जवाबी शुल्क कार्रवाई’ के लिए संभावित जांच की जाएगी।

इसने कहा, ‘‘ इस पर नजर रखना मुश्किल है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी प्रशासन शुल्क की तुलना किस स्तर पर करेगा। परिणाम बहुत भिन्न हो सकते हैं, जो लागू किए गए विवरण के स्तर पर निर्भर करेगा।’’

अपनी रिपोर्ट में एसएंडपी ने एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिकी उत्पादों पर भारित औसत शुल्क दरों; उन्हीं अर्थव्यवस्थाओं से आयात पर अमेरिकी शुल्क तथा दोनों के बीच अंतर पर गौर किया।

एसएंडपी ने कहा, ‘‘ प्रभावी शुल्क के ये अनुमान आयात शुल्क लगाने का एक उपयोगी संकेतक हैं। परिणाम बताते हैं कि भारत, उसके बाद दक्षिण कोरिया तथा थाईलैंड पर इस मानदंड के आधार पर व्यापारिक प्रतिशोध का सबसे अधिक असर हो सकता है।’’

थाई एयरएशिया एक्स करेगी बैंकांक-दिल्ली के बीच चार साप्ताहिक उड़ानों का संचालन
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) विमानन कंपनी थाई एयरएशिया एक्स 15 जनवरी से बैंकॉक और दिल्ली को जोड़ने वाली चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी भारत में बढ़ती मांग का लाभ उठाने के मकसद से यह कदम उठा रही है।

ए330 विमानों के बेड़े का संचालन करने वाली थाई एयरएशिया एक्स ने रविवार को बैंकॉक से राष्ट्रीय राजधानी के लिए अपनी पहली उड़ान संचालित की।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तासापोन बिजलवेल्ड ने सोमवार को कहा कि भारत और थाइलैंड के बीच द्विपक्षीय उड़ान अधिकार बढ़ने के बाद उसने दिल्ली के लिए उड़ान शुरू की है।

अतिरिक्त द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते के साथ सीटों की संख्या में 7,000 की वृद्धि हुई है। बाद में यह संख्या 14,000 सीटों तक जा सकती है।

इसके अलावा, भारतीय नागरिकों को थाइलैंड में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा है और भारत ने थाई पर्यटक वीजा शुल्क से छूट दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में बढ़ती मांग देख रहे हैं। इसे वीजा-मुक्त प्रवेश जैसे उपायों से गति मिल रही है। इसने यात्रा को अधिक सुलभ और लागत प्रभावी बना दिया है।’’

उनके अनुसार, 15 जनवरी, 2025 से बैंकॉक-दिल्ली उड़ानों की संख्या बढ़ाकर प्रति सप्ताह चार... सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार... कर दी जाएगी।

वर्तमान में, एयरलाइन बैंकॉक और दिल्ली के बीच बुधवार और रविवार को दो साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

इन सर्दियों में थाइलैंड, वियतनाम, लंदन, बाली के लिए उड़ान बुकिंग में 80-100 प्रतिशत का उछाल
मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) इस साल सर्दियों के दौरान थाइलैंड, वियतनाम, लंदन और बाली शीर्ष विदेशी यात्रा स्थलों में उभरे हैं। यात्रा ऐप ‘इक्सिगो’ और बस टिकट करने के ऑनलाइन मंच ‘अभीबस’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि इन स्थानों के लिए उड़ान बुकिंग में 80-100 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू स्तर पर, सुंदर ठंडे परिदृश्य और बर्फबारी के आकर्षण के कारण इस मौसम में अधिक यात्री पहाड़ों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जम्मू, श्रीनगर और देहरादून जैसे उत्तर भारत के प्रमुख पहाड़ी स्टेशनों पर उड़ान बुकिंग में वृद्धि देखी जा रही है।

इक्सिगो ने कहा कि इसके साथ ही शिरडी, तिरुपति, अमृतसर और वाराणसी जैसे आध्यात्मिक स्थलों के लिए उड़ान बुकिंग में सालाना 22 प्रतिशत से लेकर 669 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है।

आंकड़ों में बताया गया कि 20 दिसंबर, 2024 से दो जनवरी, 2025 तक बैंकॉक, फुकेट, अबू धाबी, कोलंबो, सिंगापुर, लंदन, वियतनाम, बाली और दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की यात्रा के लिए उड़ान बुकिंग में सालाना 48-174 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, हवाई किराये (एकतरफा) के संदर्भ में, मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) जैसे कुछ मार्गों पर 30 दिन की अग्रिम खरीद तिथि (एपीडी) के आधार पर छह प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई है, जबकि मुंबई-फुकेट जैसे अन्य मार्गों पर 47 प्रतिशत तक की वार्षिक वृद्धि देखी गई है।

दूसरी ओर मुंबई-लंदन मार्ग पर प्रस्थान के लिए हवाई किराये में सालाना 46 प्रतिशत की गिरावट आई है। नई दिल्ली-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर हवाई किराये में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एकतरफ़ा हवाई किराये की गणना 24 दिसंबर, 2023-एक जनवरी, 2024 के प्रस्थान के लिए और 24 दिसंबर, 2024-एक जनवरी, 2025 के प्रस्थान के लिए की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू स्तर पर हवाई किराये (एकतरफा) के मामले में, दिल्ली-हैदराबाद (प्रस्थान) जैसे मार्गों पर 30 दिन की एपीडी आधार पर पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि बेंगलुरू-लखनऊ और पुणे-नई दिल्ली मार्गों पर यह वृद्धि मात्र तीन प्रतिशत रही है।

दूसरी ओर, चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर प्रस्थान के लिए हवाई किराये में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन कोलकाता-हैदराबाद मार्ग पर केवल तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।

भारत में थाईलैंड की ई-वीजा प्रणाली एक जनवरी से आयेगी प्रभाव में
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित थाई दूतावास ने भारत में थाईलैंड की इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) प्रणाली को लागू करने की बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि यह एक जनवरी से प्रभाव में आ जायेगी।

अपनी घोषणा में थाई दूतावास ने यह भी कहा कि सभी प्रकार के वीजा के वास्ते आवेदन निर्दिष्ट वेबसाइट थाईईवीजा डॉट गो डॉट द के जरिए ही भेजे जाने चाहिए।

उसने कहा, ‘‘नयी दिल्ली स्थित रॉयल थाई दूतावास भारत में प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) भुगतान पद्धति के साथ थाईलैंड की इलेक्ट्रोनिक वीजा प्रणाली के कार्यान्वयन की घोषणा करना चाहता है।’’

दूतावास ने कहा कि यह प्रणाली एक जनवरी 2025 से प्रभाव में आ जायेगी।

उसने कहा कि वीजा शुल्क की प्राप्ति की तिथि से करीब 14 कार्य दिवसों के भीतर आवेदनों का निपटान किया जाएगा।

निर्धारित वीजा निपटान कंपनियों में जमा किए जाने वाले सामान्य पासपोर्ट आवेदन 16 दिसंबर, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। दूतावास या महावाणिज्य दूतावास में जमा किए जाने वाले राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट आवेदन 24 दिसंबर, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।

दूतावास ने कहा, ‘‘भारतीय सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए पर्यटन और लघु व्यवसाय उद्देश्यों के लिए 60-दिवसीय वीजा छूट अगली घोषणा तक प्रभावी रहेगी।’’

भारत-थाईलैंड का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मैत्री' शुरू, भारतीय टुकड़ी में 76 कर्मी
नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में शुरू हो गया है, जो 15 जुलाई तक चलेगा। अभ्यास के 13वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी सोमवार को थाईलैंड रवाना हुई थी। इसी अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर, 2019 में मेघालय के उमरोई में हुआ था।

इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने गई भारतीय सेना की टुकड़ी में 76 कर्मी हैं। इनमें मुख्य रूप से लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मी भाग ले रहे हैं। रॉयल थाईलैंड आर्मी की टुकड़ी में भी 76 कर्मी शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से 4 डिवीजन की 14 इन्फेंट्री रेजिमेंट की पहली बटालियन से हैं। मैत्री अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देना है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अन्तर्गत जंगल और शहरी वातावरण में संयुक्त उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के लिए अभियानों को अंजाम देने में संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह अभ्यास उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर केंद्रित होगा।

इस दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में संयुक्त ऑपरेशन केंद्र का निर्माण, खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग, लैंडिंग साइट की सुरक्षा, छोटी टीम का प्रवेश और निकासी, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, कॉर्डन और तलाशी अभियान, रूम इंटरवेंशन ड्रिल और अवैध संरचनाओं को नष्ट करना शामिल होगा। मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने का अवसर मिलेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन और आपसी सौहार्द विकसित करने में सहायक होगा।

थाईलैंड के आम चुनाव में सैन्य शासन विरोधी दो राजनीतिक दल बड़ी ताकत के रूप में उभरे
बैंकाक, 15 मई (हि.स.)। थाईलैंड के आम चुनाव में सैन्य शासन विरोधी विपक्षी दल बड़ी ताकत के रूप में उभर रहे हैं। इससे यह उम्मीद जगी है कि एक दशक से सत्ता पर काबिज सेना समर्थित सरकार की विदाई हो सकती है।

थाइलैंड में रविवार को हुए आम चुनाव के बाद 99 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक की मतगणना में विपक्षी पार्टियों, मूव फॉरवर्ड पार्टी और फेयु थाई पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिली हैं। चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों ने मतदाताओं से सैन्य शासन से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। इस चुनाव में राजशाही अपमान कानून में सुधार और साफ-सफाई जैसे मुद्दे भी अहम रहे।

संपूर्ण चुनाव परिणाम जारी होने में कुछ समय लग सकता है। मतगणना के शुरुआती रुझानों से लग रहा है कि मूव फॉरवर्ड पार्टी को 400 में से 113 और फेयु थाई पार्टी को करीब 112 सीटों पर जीत मिल सकती है। 100 सीटों को पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत के आधार पर वितरित किया जाएगा।

फेयु थाई पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। इसके संस्थापक अरबपति उद्योगपति थाकसिन शिनेवात्रा हैं। थाकसिन शिनेवात्रा एक बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनकी रिश्तेदार यिंगलुक शिनेवात्रा भी देश की बागडोर संभाल चुकी हैं। दोनों ही बार सेना ने दोनों को सत्ता से बेदखल किया है। अब थाकसिन की बेटी पेतोंगार्न शिनेवात्रा प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। मूव फॉरवर्ड पार्टी के नेता लिमजारोनरात भी प्रधानमंंत्री बनने की दौड़ में हैं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन से इनकार नहीं किया है।

थाईलैंड : बत्तख वाला कैलेंडर बेचने पर एक शख्स को मिली दो साल की सजा, जानिए पूरा मामला
थाईलैंड में एक व्यक्ति को राजशाही पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में दो साल की सज़ा दी गई है। 26 वर्षीय नारथोर्न छोटमानकोंगसिन उन 200 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 2020 से 'लेस मैजेस्टे' कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है। नारथोर्न को बत्तख चित्रित कैलेंडर बेचने और "राजशाही को बदनाम" करने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

प्रदर्शनों के दौरान इसी प्रतीक का उपयोग करते थे प्रदर्शनकर्ता

आपको बता दें कि थाईलैंड में कार्यकर्ता लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रदर्शनों के दौरान इस प्रतीक का इस्तेमाल करते रहे हैं। अभियोजकों का कहना है कि 26 वर्षीय नाराथॉर्न चोटमानकोंगसिन कैलेंडर बेच रहा था जिस पर शाही पोशाक पहने बतख़ की तस्वीर थी। इस व्यक्ति ने देश के शाही परिवार का अपमान किया है। थाईलैंड में रबड़ की बनी बतख की आकृति लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का प्रतीक है।

राजशाही का अपमान करने वालों की मिल रही हैं सजा

बीबीसी ने कहा कि ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने कहा कि वाक्य से पता चलता है कि थाई अधिकारी राजशाही का अपमान करने वाली किसी भी गतिविधि को माफ़ नहीं कर रहे और ऐसे लोगों को दंडित कर रहे थे। एचआरडब्ल्यू एशिया के निदेशक ऐलेन पियर्सन ने कहा, "यह मामला सभी थाई लोगों और बाकी दुनिया को संदेश देता है कि थाईलैंड अधिकारों का सम्मान करने वाले लोकतंत्र से और दूर जा रहा है।" मंगलवार को थाईलैंड की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए तीन साल की सज़ा दी थी। बाद में इसे बदलकर दो साल कर दिया गया।

ये है प्यार की ताकत! ऑनलाइन गर्लफ्रेंड ने दी पैदल आने की चुनौती, 14 सौ किलोमीटर पैदल ही निकल पड़ा ये शख्स
कहते है कि प्यार में बहुत ताकत होती है और प्यार में पड़ा कोई शख्स कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें प्यार में पड़े एक आदमी ने ऐसा कुछ कर दिखाया जिसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में उनका दावा है कि वह वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 1,400 किलोमीटर पैदल चलकर सफर कर रहा है। वह 5 महीने पहले टिकटॉक पर उससे मिला था। उन्होंने यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू की थी। वह लगातार अपने सफर के अपडेट्स लोगों से शेयर कर रहा है। वह अब तक 550 किलोमीटर का सफर तय कर चुका हैं, जबकि अभी भी 850 किमी का सफर पूरा होना बाकी है।

थाईलैंड का रहने वाला है ये शख्स

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स थाईलैंड का रहने वाला है। वह नाखोन नायोक प्रांत में अपने घर से सतुन प्रांत जा रहा है। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। हालांकि अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन वे वीडियो कॉलिंग पर बात करते रहते हैं।

प्रेमिका ने दी पैदल चल के आने की चुनौती

गौरतलब है कि वीडियो में शख्स ने कहा कि वह 14-15 फरवरी तक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए उन्हें करीब 1,400 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। उसकी प्रेमिका ने उसे सतून तक चलने या दौड़ने की चुनौती दी। ऐसा वह अपने प्यार को साबित करने के लिए कर रहा है।

शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'सच्चा प्यार साबित करने के लिए चल रहा।'

टिकटॉक (@kaocivid1970) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह कहते हैं कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पांच महीने पहले टिकटॉक पर मिला था। हम वास्तविक जीवन में कभी नहीं मिले लेकिन वीडियो कॉल के जरिए नियमित रूप से बात करते हैं। हाल ही में मेरी प्रेमिका ने मुझे अपने प्यार को साबित करने के लिए पैदलचलने या दौड़ने की चुनौती दी। मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और उनके घर के लिए रवाना हो गया। शख्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सच्चा प्यार साबित करने के लिए दौड़ो।'

बच्चों के डे-केयर सेंटर पर अंधाधूंध गोलीबारी से हाहाकार, 31 मरे
थाइलेंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार को एक चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधूंध गोलीबारी की घटना घटी, जिससे समग्र क्षेत्र में हाहाकार मच गया। थाइलेंड के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई इस वारदात में 31 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार चाइल्ड केयर सेंटर में हादसे के शिकार में बच्चों के अलावा व्यस्क भी हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि बंदूकधारी एक पूर्व पुलिसकर्मी था और उसकी खोज जारी है।

#Update
Mass shooter at a childcare centre in Nong Bua Lamphu which led to  35 deaths, many children, shot his wife & child before killing himself.
Police sergeant Panya Kamrab fired for drugs involvement.#shooting #childcare #Thailand #กราดยิง #กราดยิงหนองบัวลำภู pic.twitter.com/3ShJLldJkh
— Top Disaster (@Top_Disaster) October 6, 2022

प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश देते हुए अपराधी को पकड़ने के चक्र गतिमान करने को कहा है। बता दें कि थाइलैंड में इस प्रकार की फायरिंग की वारदात आम तौर पर नहीं देखी जाती। परंतु 2020 में प्रोपर्टी डील से नाराज एक सैनिक ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें भी 30 लोगों की मौत हुई थी और 57 लोग घायल हुए थे।

सूरत : 25 साल पुराने उपकरणों पर अभ्यास करके देश का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड जा रहे हैं नव खिलाड़ी, अपने खर्चे पर जाने को मजबूर
पटाया में आयोजित होने वाली एशियन एरोबिक चैंपियनशिप में पूरे गुजरात से सूरत के लड़के और लड़कियों समेत नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सूरत के इन खिलाड़ियों ने 25 साल पुराने उपकरणों पर अभ्यास करके यह मुकाम हासिल किया है। कुछ का चयन किया जाता है लेकिन वित्तीय कारणों से इस चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकते। एशियन एरोबिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं इन एथलीट के पास एरोबिक्स करने के लिए जरूरी उपकरण भी गुजरात में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। इन्हीं दिक्कतों के बीच सूरत से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सूरत में चुने गए सभी खिलाड़ी इनडोर स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं लेकिन खिलाड़ियों को जिम्नास्टिक करने के लिए आवश्यक सुविधाओं का यहां अभाव है। दूसरी तरफ इंडोर स्टेडियम में उपकरण 25 साल पुराने हैं और अब उन पर अभ्यास करना बहुत कठिन हैं।

एशियन एरोबिक चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक थाईलैंड में,

आपको बता दें कि एशियन एरोबिक चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक थाईलैंड में होना है और इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुजरात से सूरत के नौ खिलाड़ियों को चुना गया है, जो सभी सामान्य परिवारों से आते हैं। खिलाडिय़ों के परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में जा सकें, क्योंकि इस चैंपियनशिप में सभी का खर्चा खिलाड़ियों को उठाना पड़ता है और उन्हें किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिलती है। खिलाड़ी को वहां जाने के लिए डेढ़ लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। सूरत से 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। लेकिन उनमें से कई ऐसे भी हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पटाया नहीं जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में खुद के खर्चे पर जाते हैं खिलाड़ी

एशियाई एरोबिक चैम्पियनशिप में आगे बढ़ने के लिए 15 राज्यों के लगभग 80 एथलीटों ने मिश्रित जोड़ी जिमनास्टिक में भाग लिया। दूसरे नंबर पर सूरत के चौहान निशांत भी आए थे, उस वक्त उनकी खुशी दोगुनी हो गई थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्हें वहां जाने के लिए खुद के खर्च से डेढ़ लाख रुपये खर्च करने हैं, तो उनके सपने टूट गए। आज से तीन महीने पहले जब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने गए तो परिवार वालों ने ढाई लाख रुपये का कर्ज लिया। निशांत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि के बावजूद, वह वित्तीय कारणों से चयनित होने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियाई एरोबिक चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकें।

परिवार की स्थिति ठीक नहीं, नहीं कर सकता इतना खर्चा वहन : निशांत चौहान

निशांत चौहान ने कहा कि हम चंडीगढ़ में एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चुने गए और दूसरे नंबर पर रहे। उचित वित्तीय सहायता के अभाव में मैं पटाया नहीं जा सकता। मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है कि मैं हारने को मजबूर हूं, जिसकी कुल कीमत डेढ़ लाख तक है और खिलाड़ियों को इसे वहन करना पड़ता है और मेरे परिवार में मेरे पिता और मां मिलकर 20 हजार रुपये प्रति माह कमा रहे हैं। वे दोनों मेरा आर्थिक रूप से समर्थन नहीं कर सकते हैं। मैं कॉलेज के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा हूं। वहां भी मुझे स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से प्रवेश मिला है।

स्कूल ने की सहायता तो पटाया जा रहा खिलाड़ी

16 साल के शुभम राणा समेत ज्यादातर खिलाड़ी मध्यम और गरीब परिवारों से आते हैं, जिनका खर्च स्कूल वहन कर रहा है. इस बारे में शुभम राणा ने कहा, ''मेरे पिता जौहरी हैं. मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आता हूं। अब चयन हो गया है, लेकिन सभी को एक खिलाड़ी को अपने खर्च पर वहां जाना है। लागत लगभग 1,20,000 से डेढ़ लाख रुपये है और मेरे परिवार के सदस्यों के लिए इसे सहन करना संभव नहीं था। मेरे पास था उम्मीद छोड़ दी कि मैं पटाया जाऊंगा और भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा। लेकिन मेरे स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्यों की मदद से मुझे आर्थिक मदद मिली और अब मैं भारत का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रहा हूं।

थाईलैंड : इसीलिए जरुरी है बड़े-बुजुर्गों की बात मानना, जल्दबाजी में कबाब खा रही मॉडल की दम घुटने से हुई मौत
घर के बड़े-बुजुर्ग कहते है कि खाना एकदम आराम से खाना चाहिए। खाना खाते समय जल्दबाजी या हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है बल्कि कभी कभी जान के लाले पड़ सकते है। ऐसा ही कुछ हुआ है थाईलैंड में, जहां एक जल्दबाजी में खाने के चक्कर में मॉडल की मौत हो गई। 27 साल की एक मॉडल ने कबाब व चावल खाने में जल्दबाजी की और इसी दौरान दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि दो माह तक जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे मौत से संघर्ष करने के बाद थाईलैंड की मॉडल और सोशल मीडिया स्टार अरिसारा कारबदेचो ने आखिरकार दम तोड़ दिया। उसके परिजनों व मित्रों ने मॉडल की मौत की पुष्टि की है। सिरिकंडा चैबुरुत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अरिसारा को जानने वाले सभी लोग व्यथित हैं।

मृतक मॉडल अरिसारा एलिस के नाम से भी जानी जाती थी और उसके इंस्टाग्राम पर उसके 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। उसने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो साझा कर लोकप्रियता पाई थी। करीब दो माह पहले ये मॉडल हड़बड़ी में कबाब खा रही थी। इसी दौरान कबाब के मांस का एक टुकड़ा उसके गले में फंस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दो महीने के संघर्ष के बाद महिला की मौत हो गई। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि जब एलिस को जब अस्पताल लाया गया तब उसके मस्तिष्ट में प्राणवायु नहीं पहुंची और ब्रेन डेड हो गई। अगर उसे मात्र 9 मिनट पहले ले आया गया होता तो शायद बात कुछ और होती। अरिसारा ने मार्च में अपने साथ हुई दुखद घटना के कुछ दिनों पूर्व ही इंस्टाग्राम पर अपनी अंतिम पोस्ट की थी। उसे क्या पता था कि इसी पोस्ट पर उसके चाहने वाले उसे श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे।