Indigo Airlines - Loktej

इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने डीजीसीए को रिपोर्ट सौंपी
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के मामले की जांच करने वाली चार-सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट विमानन नियामक डीजीसीए को सौंप दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रम्हाणे की अध्यक्षता में इस समिति का गठन पांच दिसंबर को किया गया था। समिति को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह उन परिस्थितियों की व्यापक समीक्षा करे, जिनकी वजह से इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें कई दिनों तक रद्द हुई थीं।

अधिकारी ने कहा कि जांच समिति ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप दी।

सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट की प्रतियां नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा के कार्यालय को भी भेजी गई हैं।

हालांकि, रिपोर्ट के निष्कर्षों का ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस समिति में ब्रम्हाणे के अलावा डीजीसीए के उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन कपिल मांगलिक और उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन रामपाल शामिल थे।

इस महीने के शुरुआती सप्ताह में इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर निरस्त हुई थीं। इस दौरान एक दिन 1,600 से अधिक उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी थीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें कई घंटों की देरी से भी रवाना हुईं जिससे देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

चालक दल के सदस्यों की तैनाती एवं विश्राम से संबंधित नए मानकों को लागू करने के लिए इंडिगो ने समय पर तैयारी नहीं की थी जिसकी वजह से यह व्यापक गतिरोध पैदा हुआ।

उड़ान बाधाओं के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को अपना शीतकालीन उड़ानों की संख्या में 10 प्रतिशत तक कटौती करने का निर्देश दिया था। साथ ही, एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिड्रे पोर्केरास को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।

नियामक ने समिति के गठन से जुड़े आदेश में कहा था कि प्रथम दृष्टया यह स्थिति आंतरिक निगरानी, परिचालन तैयारी और नियामकीय अनुपालन की योजना में गंभीर खामियों की तरफ इशारा करती है, जिसके चलते स्वतंत्र जांच जरूरी हो गई।

डीजीसीए ने कहा था कि उसने इंडिगो को चालक दल तैनाती संबंधी नियमों को लागू करने की तैयारी को लेकर समय-समय पर निर्देश दिए थे। लेकिन एयरलाइन चालक दल की उपलब्धता का सही आकलन, समय पर प्रशिक्षण एवं ड्यूटी रोस्टर में बदलाव करने में विफल रही।

संशोधित नियमों को दो चरणों में लागू किया गया था। इसका पहला चरण एक जुलाई से और दूसरा चरण एक नवंबर से प्रभावी हुआ था।

डीजीसीए का कहना है कि दूसरे चरण के क्रियान्वयन में कमी के चलते प्रतिदिन 170 से 200 उड़ानें रद्द हुईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इंडिगो संकट: डीजीसीए ने चार उड़ान परिचालन निरीक्षकों को किया निलंबित
मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के परिचालन में भारी व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में चार उड़ान परिचालन निरीक्षकों (एफओआई) को निलंबित कर दिया है।

विमानन कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 50 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं।

उड़ान परिचालन निरीक्षक (एफओआई), नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं जो इसके नियामक एवं सुरक्षा निरीक्षण कार्यों को अंजाम देते हैं और अकसर विमानन कंपनी के परिचालन की निगरानी के लिए तैनात किए जाते हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘ इंडिगो की उड़ानों में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुए व्यवधान के संबंध में डीजीसीए के चार उड़ान परिचालन निरीक्षकों (एफओआई)को निलंबित कर दिया गया है।’’

उन्होंने साथ ही बताया, ‘‘ इंडिगो ने शुक्रवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 54 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें 31 आगमन एवं 23 प्रस्थान वाली उड़ानें हैं।’’

संकटग्रस्त विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली और बेंगलुरु से 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं।

गौरतलब है कि इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिड्रे पोरक्वेरास शुक्रवार को दोपहर दो बजे डीजीसीए की जांच समिति के समक्ष फिर से पेश होंगे।

डीजीसीए ने संकटग्रस्त इंडिगो की जांच बृहस्पतिवार को तेज कर दी। उसने परिचालन की निगरानी के लिए विमानन कंपनी के मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती की और एक जांच समिति ने सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ की।

इंडिगो प्रभावित यात्रियों को देगी 10,000 रुपये मूल्य के यात्रा ‘वाउचर’
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही विमानन कंपनी इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के यात्रा ‘वाउचर’ देगी। यह वाउचर तीन से पांच दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा।

यह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानदंडों के तहत उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली राशि के अतिरिक्त होगा।

इंडिगो ने बयान में खेद जताते हुए कहा कि तीन, चार और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से कई भीड़भाड़ से बुरी तरह प्रभावित हुए।

इसमें कहा गया, ‘‘ हम ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपये मूल्य के यात्रा ‘वाउचर’ प्रदान करेंगे। इन यात्रा ‘वाउचर’ का उपयोग अगले 12 महीनों के दौरान इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।’’

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी को नियामकीय दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने परिचालन को स्थिर करने के लिए इसे शीतकालीन उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया है।

इंडिगो दो दिसंबर को व्यवधान शुरू होने से पहले तक प्रतिदिन लगभग 2,300 उड़ानें संचालित कर रही थी।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह वाउचर मौजूदा सरकारी दिशानिर्देशों के तहत की गई प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है जिसके अनुसार इंडिगो उन ग्राहकों को उड़ान के ‘ब्लॉक’ समय के आधार पर 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा प्रदान करेगी जिनकी उड़ानें प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं।’’

इंडिगो संकट पर उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से किया सवाल: ‘ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई’
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से बुधवार को सवाल किया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई जिसके कारण इंडिगो की कई उड़ान रद्द करनी पड़ीं। अदालत ने इन हालात को “संकट” करार दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को हुई परेशानी और उत्पीड़न के अलावा, यह अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का भी सवाल है।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह सवाल भी किया कि ऐसी संकटपूर्ण स्थिति में दूसरी विमानन कंपनियां हालात का फायदा उठाकर यात्रियों से टिकटों के लिए भारी कीमत कैसे वसूल सकती हैं।

अदालत ने सवाल किया, “जो टिकट 5,000 रुपये में मिल रहा था, उसका मूल्य 30,000 से 35,000 रुपये तक कैसे पहुंच गया? यदि यह संकट की स्थिति थी तो दूसरी विमानन कंपनियों को इसका लाभ कैसे उठाने दिया गया? किराया 35,000 और 39,000 रुपये तक कैसे पहुंच गया? अन्य विमानन कंपनियों ने शुल्क लेना कैसे शुरू कर दिया?”

पीठ ने इस मामले पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सुनवाई की।

पीठ ने कहा कि यदि समिति द्वारा शुरू की गई जांच पूरी हो जाती है तो उसकी रिपोर्ट अगली तारीख 22 जनवरी को अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश की जाए।

अदालत ने कहा, “हम नागर विमानन मंत्रालय और डीजीसीए द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हैं, लेकिन हमें यह चिंता है कि आखिर ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न होने दी गई, जिसके कारण पूरे देश के हवाई अड्डों पर लाखों यात्री फंसे रहे।”

पीठ ने कहा, “यह न सिर्फ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई, क्योंकि मौजूदा समय में यात्रियों का तेज आवागमन अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण पहलू है।”

केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से पेश वकील ने अदालत को सूचित किया कि कानूनी प्रावधान पूरी तरह लागू हैं और इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसने काफी क्षमायाचना की है।

सरकार के वकील ने यह भी कहा कि यह संकट कई दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने के कारण पैदा हुआ, जिनमें चालक दल के सदस्यों के उड़ान की ड्यूटी के घंटों से संबंधित नियम भी शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि किराए में जो अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई थी, उसे अब नियंत्रित और सीमित कर दिया गया है, जो पहले किया जाना चाहिए था।

अदालत इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को सहायता और भुगतान की गई राशि वापस दिलाने के लिए केंद्र को निर्देश देने संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

सुनवाई के दौरान पीठ ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि याचिका बिना सोच-विचार और दस्तावेजों के दाखिल कर दी गई।

इंडिगो की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि यह संकट कई कारणों और कुछ अप्रत्याशित समस्याओं के कारण उत्पन्न हुआ।

अदालत ने विमानन कंपनी को निर्देश दिया कि यात्रियों को न सिर्फ उड़ान रद्द होने के लिए बल्कि अन्य परेशानियों के लिए भी मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए।

पीठ ने कहा, “चूंकि समिति का गठन हो चुका है और उसमें इंडिगो को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा, इसलिए हम फिलहाल उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारणों पर कोई टिप्पणी करने से परहेज करते हैं।”

पीठ ने कहा, “हमने यह मामला जनहित के तहत संज्ञान में लिया है, लेकिन यह स्पष्ट कर देते हैं कि हमारी टिप्पणियों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार और विमानन कंपनी जनहित को सर्वोपरि रखें।”

अदालत ने यह निर्देश भी दिया कि स्थिति जल्द सामान्य की जाए और सभी विमानन कंपनियां पर्याप्त संख्या में पायलटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

इंडिगो ने 500 उड़ानें रद्द कीं, सोमवार को 1,802 सेवाएं संचालित करेगी: मंत्रालय
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) परिचालन संकट से जूझ रही घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को 500 उड़ानें रद्द कर दी हैं और उसकी दिन भर में 1,802 उड़ानों के संचालन की योजना है। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन ने यात्रियों के कुल 9,000 बैग में 4,500 बैग उन्हें वापस कर दिए हैं और बाकी बैग भी अगले 36 घंटों में यात्रियों को सौंप दिए जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा, ''आज (सोमवार) इंडिगो 138 में 137 गंतव्यों के लिए 1,802 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। उसकी 500 उड़ानें रद्द हुई हैं। साथ ही 9,000 बैग में 4,500 बैग ग्राहकों को सौंप दिए गए। एयरलाइन ने अगले 36 घंटों में बाकी बैग भी सौंपने का लक्ष्य तय किया है।''

मंत्रालय ने यह भी बताया कि एक से सात दिसंबर की अवधि के लिए बुक किए गए 5,86,705 टिकटों के पीएनआर रद्द किए गए और उनका पैसा लौटा दिया गया। इसकी कुल राशि 569.65 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा 21 नवंबर से सात दिसंबर के लिए कुल 9,55,591 पीएनआर रद्द किए गए और उनका रिफंड किया गया। इसकी कुल राशि 827 करोड़ रुपये है।

चालक दल की ड्यूटी से संबंधित नए नियमों और नियामकीय मानकों में बदलावों के चलते इंडिगो दो दिसंबर से ही प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें रद्द कर रही है। इस वजह से देशभर में लाखों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है।

धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं: इंडिगो सीईओ
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1,650 उड़ानें संचालित करेगी और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द और विलंबित होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हुई है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने शनिवार को लगभग 1,500 और शुक्रवार को 700 से कुछ अधिक उड़ानें ही संचालित की थीं।

कर्मचारियों के लिए जारी आंतरिक वीडियो संदेश में एल्बर्स ने कहा कि रविवार को समय पर प्रदर्शन (ओटीपी) 75 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “आज हमने प्रणाली में और सुधार किए हैं, जिससे हम करीब 1,650 उड़ानें संचालित कर पा रहे हैं।”

यह वीडियो संदेश एयरलाइन के परिचालन नियंत्रण केंद्र से जारी किया गया।

सीईओ ने कहा, “हम अब उड़ाने पहले चरण में ही रद्द कर रहे हैं, ताकि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, वे हवाई अड्डे पर न पहुंचें।”

इंडिगो के अनुसार सात दिसंबर को उसके 138 में से 137 गंतव्यों पर परिचालन बहाल है।

इंडिगो की उड़ान में व्यवधान के बाद रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 कोच बढ़ाए
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) उत्तर रेलवे ने विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सेवाओं में व्यवधान के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को 37 ‘प्रीमियम ट्रेन’ में 116 कोच बढ़ाने का फैसला किया।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिणी रेलवे (एसआर) ने सबसे अधिक संख्या में संवर्द्धन कार्य किए हैं, तथा 18 ट्रेनों की क्षमता में वृद्धि की है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर 12425/26 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और 12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ‘थर्ड एसी’ का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है।

उपाध्याय ने बताया, “इसी तरह, चंडीगढ़ 12045/46 शताब्दी एक्सप्रेस और 12030/29 अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में भी एसी चेयर कार का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि ये बदलाव इन ट्रेन की आगामी सेवाओं से लागू होंगे और समस्या बनी रहने तक जारी रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की मांग में अचानक वृद्धि के कारण रेलवे नयी दिल्ली एवं पटना, मुंबई एवं नयी दिल्ली, अहमदाबाद और नयी दिल्ली के बीच चलने वाली कई ‘प्रीमियम ट्रेन’ में सभी प्रकार के एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है।

सरकार ने इंडिगो से रद्द उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी करने को कहा
नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) इंडिगो की उड़ान बाधित होने से हजारों यात्रियों के प्रभावित होने के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ली जाए।

सरकार ने साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रियों के छूटे हुए सामानों को अगले दो दिनों में उन तक पहुंचा दिया जाए।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो द्वारा शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने और शनिवार को पांचवें दिन व्यवधान जारी रहने के बीच मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार रात आठ बजे तक पूरी की जानी चाहिए।

बयान में कहा गया, ''एयरलाइन को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह उन यात्रियों से कोई पुनर्निर्धारण शुल्क न लें जिनकी यात्रा योजना रद्द होने से प्रभावित हुई थी।'' शनिवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया कि वह यात्रियों के लिए विशेष सहायता और रिफंड सुविधा केंद्र स्थापित करे।

बयान में कहा गया, ''जब तक परिचालन पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाता, स्वचालित रिफंड की प्रणाली सक्रिय रहेगी।''

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइन यह सुनिश्चित करे कि उड़ान रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों के छूटे हुए सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर उन तक पहुंचाया जाए।

इंडिगो के शेयरों में चार दिनों में सात प्रतिशत से अधिक गिरावट
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में पिछले चार दिनों में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। यह गिरावट एयरलाइन की उड़ानों के रद्द होने के बाद आई है।

एयरलाइन ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।पिछले चार कारोबारी दिनों में बीएसई पर इस शेयर में 7.23 प्रतिशत की गिरावट आई है।

शुक्रवार को यह शेयर 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,371.30 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 3.15 प्रतिशत गिरकर 5,266 रुपये पर आ गया था। एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,367.50 रुपये पर बंद हुआ।

एक दिसंबर से अब तक कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,190.64 करोड़ रुपये घटकर 2,07,649.14 करोड़ रुपये रह गया है। देश भर में हवाई यात्रा शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी प्रभावित रही, क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने नयी दिल्ली से प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानों सहित 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं।

इंडिगो संकट के बीच डीजीसीए ने पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में ढील दी
मुंबई, पांच दिसंबर (भाषा) इंडिगो में बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बीच विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को उड़ान ड्यूटी मानदंडों में ढील देते हुए पायलटों को छुट्टियों की जगह साप्ताहिक विश्राम अवधि लेने की अनुमति दे दी।

उड़ान ड्यूटी समय-सीमा (एफडीटीएल) के संशोधित मानदंडों के तहत ‘कोई भी छुट्टी साप्ताहिक विश्राम की जगह नहीं लेगी।’ इसका मतलब है कि साप्ताहिक विश्राम अवधि एवं छुट्टियों को अलग-अलग माना जाएगा। यह प्रावधान पायलटों में थकान की समस्या को दूर करने के प्रयासों का हिस्सा था।

नए एफडीटीएल मानक लागू होने के बाद इंडिगो को चालक दल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और उसकी सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं।

इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान का हवाला देते हुए सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एफडीटीएल मानदंडों से ‘साप्ताहिक अवकाश के स्थान पर कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी’ प्रावधान को वापस लेने का फैसला किया है।

डीजीसीए ने पांच दिसंबर को जारी एक पत्र में कहा, ‘‘परिचालन व्यवधानों और परिचालन की निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने की जरूरत को देखते हुए विभिन्न विमानन कंपनियों से मिले अभ्यावेदनों पर गौर करते हुए उक्त प्रावधान की समीक्षा करना आवश्यक समझा गया है।’’

संशोधित एफडीटीएल नियमों का दूसरा चरण एक नवंबर से लागू हुआ है। इसके लिए समय से तैयारी नहीं कर पाने की वजह से इंडिगो में चालक दल की बड़े पैमाने पर कमी सामने आई है।

इंडिगो की 180 से अधिक उड़ानें रद्द
मुंबई, चार दिसंबर (भाषा) घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने बृहस्पतिवार को तीन प्रमुख हवाई अड्डों से 180 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं।

गुरुग्राम स्थित एयरलाइन, अपने पायलटों के लिए उड़ान-ड्यूटी और आराम अवधि के नए नियमों के मद्देनजर अपनी उड़ानों के संचालन के लिए जरूरी चालक दल सदस्यों की व्यवस्था करने को लेकर जूझ रही है।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इंडिगो ने बृहस्पतिवार को तीन हवाई अड्डों...मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु.... से 180 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं।’’

मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या दिन भर में 86 (41 आगमन और 45 प्रस्थान) रही। वहीं बेंगलुरु में 41 आगमन उड़ानों सहित 73 उड़ानें रद्द की गईं।

इसके अलावा, बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर 33 उड़ानें रद्द की गईं।

सूत्र ने कहा, ‘‘दिन चढ़ने के साथ रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।’’

एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) छह प्रमुख हवाई अड्डों... दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद... पर तीन दिसंबर को 19.7 प्रतिशत तक गिर गया, क्योंकि उसे अपनी सेवाओं के संचालन के लिए आवश्यक चालक दल जुटाने को लेकर जूझना पड़ रहा है। यह दो दिसंबर के आंकड़े से लगभग आधे से कम है। उस समय यह 35 प्रतिशत था।

एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इंडिगो को एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी समय सीमा) मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के बाद से चालक दल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सभी हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और परिचालन में भारी देरी हो रही है।’’

डीजीसीए पहले ही कह चुका है कि वह इंडिगो की उड़ानें प्रभावित होने की जांच कर रहा है और उसने एयरलाइन से मौजूदा स्थिति के कारणों के साथ-साथ उड़ान रद्द होने और देरी को कम करने की अपनी योजनाओं के बारे में भी बताने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने आरोप लगाया है कि इंडिगो को कॉकपिट चालक दल के लिए नई उड़ान ड्यूटी और विश्राम अवधि के मानदंडों के पूर्ण कार्यान्वयन से पहले, दो साल की तैयारी का समय मिलने के बावजूद, ‘अस्पष्ट रूप से’ ‘भर्ती पर रोक’ लगा दी गई।

एफआईपी ने कहा कि उसने सुरक्षा नियामक डीजीसीए से आग्रह किया है कि वह एयरलाइन के मौसमी उड़ान कार्यक्रमों को तब तक मंजूरी न दे जब तक कि उनके पास नई उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों के अनुसार अपनी सेवाओं को ‘सुरक्षित और भरोसेमंद’ रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी न हों।

बुधवार देर रात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को लिखे एक पत्र में, एफआईपी ने डीजीसीए से आग्रह किया कि यदि इंडिगो ‘‘अपने स्वयं के कर्मचारियों की कमी के कारण यात्रियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल’’ रहती है, तो वह अन्य एयरलाइनों को स्लॉट का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्आवंटन करने पर विचार करे, जो छुट्टियों और कोहरे के मौसम के दौरान बिना किसी समस्या के उन्हें संचालित करने की क्षमता रखती हैं।

बम की धमकी के बाद इंडिगो की मदीना से हैदराबाद की उड़ान को अहमदाबाद में उतारा गया
अहमदाबाद, चार दिसंबर (भाषा) सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बृहस्पतिवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-4) अतुल बंसल ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया और विमान की गहन तलाशी के लिए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को भी विमान से नीचे उतारा गया।

बंसल ने कहा, "जब उड़ान मदीना से हैदराबाद आ रही थी तो किसी ने इंडिगो को एक ईमेल भेज कर यह दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है। चूंकि अहमदाबाद सबसे नजदीकी हवाई अड्डा था इसलिए विमान चालक ने एहतियात के तौर पर यहां उतरने का फैसला किया।"

अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सहायता के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शुरुआती तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।