Jharkhand - Loktej

झारखंड एयर एम्बुलेंस दुर्घटना : सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया
रांची, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया के पास एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को यह सिमरिया के जंगली इलाके में स्थित बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा स्थित सदर अस्पताल लेकर आए हैं। दुर्घटना की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि विमान ने रांची हवाई अड्डे से शाम सात बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग साढ़े सात बजे लापता हो गया। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद विमान का वायु यातायात नियंत्रण विभाग से संपर्क टूट गया।

रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है, हालांकि सटीक कारण विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा।

मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

इस बीच, चतरा जिले में शोक का माहौल है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के करीबी और प्रियजन सदमे में हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले डॉ. विकास कुमार गुप्ता के पिता बजरंगी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए अपनी सारी जमीन बेच दी थी, जिसकी तैनाती रांची के सदर अस्पताल में थी।

प्रसाद ने बताया, ‘‘उसका सात साल का बेटा है। वह मेधावी छात्र था और उसने ओडिशा के कटक से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।’’

वहीं, संजय कुमार (41) के परिवार के सदस्यों ने इस त्रासदी के लिए ‘‘खराब’’ स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को जिम्मेदार ठहराया। उनके एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘अगर रांची में मेरे बहनोई संजय का सही इलाज हो जाता, तो अनमोल जानें बचाई जा सकती थीं। इस घटना में मैंने संजय और बहन अर्चना देवी दोनों को खो दिया।’’

चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बताया था कि दुर्घटनास्थल से सभी सात मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा अस्पताल ले जाए गए हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा कि बीचक्राफ्ट सी90 विमान (वीटी- एजेवी) रांची-दिल्ली मार्ग पर मरीजों को ले जा रहा था तभी वह चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘विमान ने भारतीय समयानुसार सात बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी। सात बजकर 34 मिनट पर कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया।’’

बयान में कहा गया है कि विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

अदाणी ने झारखंड और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की
रांची, 22 फरवरी (वेब वार्ता)।अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में समूह की परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख बिजली निवेश की समीक्षा की, जो पूर्वी भारत में समूह की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यह संयंत्र एक दीर्घकालिक समझौते के तहत विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है, जिससे यह परियोजना महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस सुविधा से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने और रेल संपर्क मजबूत होने का दावा किया गया है।

पड़ोसी राज्य बिहार में अदाणी ने भागलपुर के पास पीरपैंती में समूह की प्रस्तावित 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इसके अगले चार से पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली मांग को पूरा करना है।

देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ताप बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर (एपीएल) को पिछले साल अगस्त में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल तक बिजली की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए आवंटन पत्र (एलओए) मिला था।

इशान किशन के शतक से झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती
पुणे, 18 दिसंबर (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।

किशन ने 49 गेंद में 10 छक्कों और छह चौकों से 101 रन बनाए जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र (81 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 177 रन की साझेदारी भी की। अनुकूल रॉय (20 गेंद पर नाबाद 40 रन) और रोबिन मिन्ज (14 गेंद में नाबाद 31) ने अंत में चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा ने विकास सिंह (30 रन पर दो विकेट) के पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई और अंतत: 18.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

झारखंड की ओर से सुशांत मिश्रा ने 27 और बाल कृष्ण ने 38 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

हरियाणा की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। सामंत जाखड़ (38) और निशांत सिंधू (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

इस तरह झारखंड देश का प्रमुख टी20 घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाला 12वां राज्य बन गया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर झारखंड ने मैच की चौथी गेंद पर ही विराट सिंह (02) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया।

किशन और कुशाग्र ने इसके बाद पारी को संवारा। किशन ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा और 10 पारियों में 197.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना जलवा उस समय दिखाया है जब राष्ट्रीय चयनकर्ता जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला और टी20 विश्व कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं।

किशन ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक हाथ से छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

किशन आखिरकार 15वें ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि कुशाग्र भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए।

अनुकूल और मिन्ज ने इसके बाद सुनिश्चित किया कि हरियाणा को ऐसा लक्ष्य मिले जिसे हासिल करना लगभग असंभव हो।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ओवर में ही कप्तान अंकित कुमार (00) और आशीष सिवाच (00) के विकेट गंवा दिए।

विकेटकीपर बल्लेबाज दलाल ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अर्श रंगा (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े और फिर निशांत के साथ 67 रन की साझेदारी की।

अनुकूल ने हालांकि एक ही ओवर में जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट करके झारखंड की जीत लगभग तय कर दी। गेंदबाजों ने इसके बाद जीत की औपचारिकता पूरी की।

रांची में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
रांची, 29 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना नामकुम थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले घटी थी, लेकिन पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया, "शिकायत के आधार पर एक टीम गठित की गई और अपराध में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।"

पुलिस के बयान के अनुसार आरोपियों की पहचान जगदीश स्वांसी (20), विष्णु मुंडा (18) और दीपक मुंडा (19) के रूप में हुई है।

अग्रवाल ने बताया कि विष्णु पीड़िता को जानता था और वे सोशल मीडिया पर संपर्क में थे।

शिकायत के अनुसार, लड़की जब बाजार से लौट रही थी तो उस दौरान विष्णु उसे पहाड़ी इलाके में ले गया।

उन्होंने बताया कि विष्णु के दो साथी पहले से ही पहाड़ी इलाके में मौजूद थे। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अपराध को अंजाम दिया।

पहलगाम हमला: अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने वाले थे मारे गए आईबी अधिकारी
रांची, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन के एक मित्र ने बताया कि इस छुट्टी से लौटने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए ले जाने की योजना बनाई थी।

रंजन का पार्थिव शरीर लेने के लिए बृहस्पतिवार को रांची हवाई अड्डे पर मौजूद संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वह एक मेधावी छात्र था।

संजीव ने बताया, ‘‘रंजन के पिता हाल ही में झालदा स्थित हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसने इस छुट्टी के बाद अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने की योजना बनाई थी।’’

रंजन हैदराबाद में आईबी के ‘सेक्शन ऑफिसर’ के पद पर तैनात थे और पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में उनके साथ ही 26 लोग मारे गए।

रंजन के पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पर आए उनके एक अन्य मित्र आदित्य शर्मा ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी घटना घटेगी। लोग कहते हैं कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन निर्दोष लोगों को उनके धर्म के कारण बेरहमी से मार दिया गया’’।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रंजन को श्रद्धांजलि दी।

मरांडी ने कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या करना क्षमा योग्य नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएगी। हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शा जाएगा।’’

रांची में दो लोगों के शव मिले, पत्थर मारकर हत्या की आशंका
रांची, 15 मार्च (भाषा) रांची के दो अलग-अलग इलाकों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए जिनकी पत्थर मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक शव शनिवार सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास मिला जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास बरामद हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक कुमार वी. रमन ने बताया कि तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है जो बिहार का निवासी था और वह रांची में किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव कबाड़ बीनने वाले एक व्यक्ति का है, लेकिन उसके नाम और पते के बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्तियों की हत्या पत्थर मारकर की गई।

झारखंड: हजारीबाग में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या
हजारीबाग, आठ मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार गौरव (42) के रूप में हुई है और वह एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात थे।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास बंदूकधारियों ने गौरव को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि घटना के समय गौरव हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे।

सिंह के अनुसार, बिहार के नालंदा निवासी एनटीपीसी अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

झारखंड: महाकुंभ से लौटते समय कार ट्रक से टकराने पर झामुमो सांसद महुआ मांझी घायल
लातेहार, 26 फरवरी (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर होटवाग गांव के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई।

सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि दुर्घटना के बाद मांझी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि मांझी प्रयागराज से अपने बेटे और बहू के साथ रांची लौट रही थीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माझी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हेमंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "माननीय राज्यसभा सांसद और झामुमो की वरिष्ठ नेता महुआ माझी और उनके परिवारजनों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली है। मैं मरांग बुरु से महुआ और उनके परिवारजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।''

झारखंड: गिरिडीह में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत
रांची, 19 फरवरी (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात छह लोगों की और बगोदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई।

डुमरी के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से चार लोग उस वाहन में सवार थे, जबकि दो लोग मोटरसाइकिल पर थे।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘अब तक वाहन सवार तीन लोगों के शवों की पहचान हो चुकी है। इन शवों की पहचान इशरी स्थित बैंक के प्रबंधक सोमेश चंद्र (40), बिहार के मुंगेर निवासी गोपाल कुमार (21) और गिरिडीह के इशरी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है।’’ उन्होंने कहा कि चौथे व्यक्ति के शव की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों के शवों की पहचान बबलू कुमार टुडू (26) और हुसैनी मिया (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह बगोदर पुलिस क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई है।

झारखंड: हजारीबाग में सड़क हादसे में तीन की मौत, सात घायल
हजारीबाग (झारखंड), 10 फरवरी (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चट्टी घाटी के पास सुबह 6:30 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि अचानक सामने आई मोटरसाइकिल से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

छत्तीसगढ़: निजी बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 12 बच्चे घायल
कोंडागांव, 20 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार देर रात एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों (चालक और एक शिक्षक) की मौत हो गई जबकि एक टूर से लौट रहे बस सवार 12 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चिकलपुटी गांव के पास हुई।

पुलिस ने कहा, ‘‘मोहला मानपुर जिले के केवट टोला गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के छात्र किराए की निजी बस में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के टूर पर गए थे।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लौटते समय देर रात करीब दो बजे बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि 12 छात्र घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

साय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और एक शिक्षक तथा चालक की मौत की खबर बेहद दुखद है। बस में यात्रा कर रहे कुछ स्कूली बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

झारखंड में ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की मौत
सिमडेगा, 19 जनवरी (भाषा) झारखंड के सिमडेगा में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरसई पुलिस थाने के प्रभारी रामनाथ राम ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार थे। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर मिली।

मृतकों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20-25 वर्ष थी।